दैनिक खबर: आज 16 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा से पहले पीएम मोदी का भावुक संदेश:
कहा- महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम को तैयार देश, माताओं-बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का गौरव और असली पहचान।
नौसेना कमांडरों का महामंथन:
पश्चिम एशिया संकट और समुद्री सुरक्षा पर उच्च स्तरीय समीक्षा, ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए रणनीतिक तैनाती और भविष्य की चुनौतियों पर गहन चर्चा।
महिला आरक्षण और संसद विस्तार पर ऐतिहासिक कदम:
लोकसभा में 850 सीटों का प्रस्ताव और महिलाओं को 33% कोटा देने के लिए तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू, 2029 से लागू होगा नया कानून।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज:
22 अप्रैल को बर्फ की ऊंची दीवारों वाले 'स्नो कॉरिडोर' के बीच खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 15 अप्रैल तक करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण।
कोटा में भीषण बस हादसा:
स्लीपर बस पर पत्थरबाजी के बाद चालक ने खोया नियंत्रण, पलटने से सड़क पर गिरे तीन यात्रियों को ट्रॉले ने कुचला, दर्दनाक हादसे में 20 से ज्यादा घायल।
अमेरिका-ईरान युद्ध विराम की ओर:
21 अप्रैल की समयसीमा से पहले समझौते की कोशिशें तेज, तेहरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर; शांति बहाली के लिए आज ईरानी नेतृत्व से करेंगे निर्णायक चर्चा।
तुर्किये में दूसरे दिन फिर स्कूल में सामूहिक नरसंहार:
आठवीं के छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर शिक्षक समेत 9 साथियों को उतारा मौत के घाट, बाद में खुद को भी मारी गोली।
होर्मुज स्ट्रेट में शांति की पहल:
ईरान ने ओमान क्षेत्र से जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का रखा प्रस्ताव, नए संघर्ष विराम समझौते पर टिकी वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा की उम्मीदें।
आईजीआई एयरपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट:
दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की सूची में 11वें स्थान पर खिसका; एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की रिपोर्ट जारी।
सीबीएसई 10वीं परिणाम:
इस साल 1.47 लाख से अधिक छात्रों को मिली कंपार्टमेंट, पिछले वर्ष के मुकाबले संख्या में मामूली बढ़ोतरी; बोर्ड जल्द जारी करेगा पूरक परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल।
दिल्ली की नैनी झील के सौंदर्यीकरण को मिला नया जीवन:
सालों से राजनीतिक विवादों और प्रशासनिक बाधाओं में फंसी परियोजना फिर शुरू, झील के कायाकल्प की योजना हुई तैयार।
ट्रांसजेंडर पहचान और दस्तावेजों के अपडेशन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त:
केंद्र सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, सामाजिक न्याय मंत्रालय को पक्षकार बना छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश।
हरियाणा-राजस्थान के बीच दौड़ेगी नई रेल:
चरखी दादरी से नीमराणा तक 155 किमी लंबी लाइन का सर्वे पूरा, कनीना बनेगा प्रमुख जंक्शन; 4 हजार करोड़ की परियोजना से बदलेगी महेंद्रगढ़ की तस्वीर।
रोहतक DIPRO संजीव सैनी सस्पेंड:
महम रैली में सीएम के संबोधन के दौरान माइक खराब होने पर गिरी गाज; विकास रैली में तकनीकी अव्यवस्था को लेकर सरकार ने की बड़ी विभागीय कार्रवाई।
हरियाणा में समय से पहले तपा 'अप्रैल':
रोहतक और फरीदाबाद में पारा 40.5°C के पार, औसत तापमान में बढ़ोतरी के साथ सात जिलों में लू जैसे हालात; मौसम विभाग ने दी चेतावनी।
गुरुग्राम में सीबीएसई 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या:
रिजल्ट के दिन जाटोली की बाबा हरदेवा कॉलोनी में किशोर ने लगाया फंदा, परिजनों के पहुँचने से पहले कमरे में दी जान।
हरियाणा पुलिस भर्ती:
5,500 पदों के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक से होगा फिजिकल टेस्ट, चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को 'आधार कार्ड' अनलॉक रखने और मोबाइल न लाने की दी सख्त सलाह।
गेहूं खरीद की समीक्षा:
प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने डीसी को दिए खरीद और लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश, आगजनी की रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भेजने और समयबद्ध भुगतान के आदेश।
कृषि फार्म नीलामी अब 22 अप्रैल को:
अम्बाला राजकीय कृषि फार्म की 6.5 एकड़ भूमि की नीलामी अब 22 अप्रैल को: पहली बोली में किसी किसान के न पहुँचने पर विभाग ने दोबारा बुलाई बैठक, 11 बजे होगी खुली नीलामी।
हरियाणा में डिजिटल जनगणना का शंखनाद:
16 अप्रैल से शुरू होगी 'स्व-गणना' प्रक्रिया, नागरिक पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकेंगे विवरण; उपायुक्त ने घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर यूनिक आईडी पाने की अपील की।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews
Previous
आज 16 अप्रैल का इतिहास
Next