15/04/26

बेहतर प्रबंधन से विद्युत उत्पादन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि, छीजत में आई कमी -मुख्यमंत्री राजस्थान

एन.एस.बाछल, 15 अप्रैल, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बेहतर प्रबंधन एवं दूरगामी निर्णयों के फलस्वरूप प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज होने के साथ ही छीजत में कमी आई है। उन्होंने प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं तथा उद्योगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अक्षय ऊर्जा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है। हर घर-हर खेत को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य किया जा रहा है। आज 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है जिसे राज्य सरकार वर्ष 2027 में प्रदेशभर में उपलब्ध कराएगी। 

भजनलाल शर्मा ने कहा कि पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स सस्ते होने के साथ ही लम्बी अवधि के लिए कारगर है। वहीं, बैट्री स्टोरेज के माध्यम से भी स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलता है। यें परियोजनाएं आने वाले समय में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। इन प्रोजेक्ट्स की क्रियान्विति राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को गति देने के निर्देश प्रदान किए। 

इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया, ऊर्जा विभाग शासन सचिव आरती डोगरा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

महाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य; ठाणे में परिवहन विभाग ने कसी कमर

Next

आज 15 अप्रैल का इतिहास