दैनिक खबर : आज 13 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को बताया ऐतिहासिक अवसर:
16 से 18 अप्रैल तक चलेगा संसद का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के लिए आसान होगा संसद तक पहुंचने का रास्ता।
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
चुनाव आयोग से कहा यह राज्य बनाम आयोग की नहीं बल्कि वोटरों की लड़ाई है, 91 लाख नाम हटाने पर जताई गहरी चिंता।
केजरीवाल बोले -'जज पर भरोसा नहीं, केस से हटाएं':
हाईकोर्ट में जज को केस से हटने के लिए गिनाए 10 कारण: शराब नीति मामले में खुद रखी दलीलें, गवाहों की गिरफ्तारी और अदालत की पिछली टिप्पणियों को बताया पक्षपातपूर्ण।
ठाणे में भीषण सड़क हादसा:
सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर में 11 की मौत, मुर्बाड के रैता ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, आठ पुरुष और तीन महिलाओं ने गंवाई जान, दो घायल।
बीरभूम में अमित शाह की हुंकार, TMC पर बोला हमला:
भ्रष्टाचार के आरोपों पर घेरा, कहा भाजपा सरकार में रात एक बजे भी निडर होकर बाहर निकल पाएंगी महिलाएं, पाई-पाई का होगा हिसाब।
ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी:
बंदरगाहों को निशाना बनाया तो क्षेत्र का कोई पोर्ट नहीं रहेगा सुरक्षित, अमेरिकी नाकाबंदी की तैयारी के बीच फारस की खाड़ी में बढ़ा भारी तनाव।
ऑस्ट्रेलियाई सेना के में पहली बार महिला को कमान:
लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल बनेंगी नई सेना प्रमुख, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ऐतिहासिक नियुक्ति को महिलाओं के लिए बताया गौरवपूर्ण।
US-Iran सीजफायर में रूस की एंट्री :
पाकिस्तान की मध्यस्थता विफल होने के बाद रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है। रूस ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को अपने पास रखने का भी समाधान सुझाया है।
अमेरिकी नाकेबंदी से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य से निकले ईरानी तेल टैंकर:
राष्ट्रपति ट्रंप की नौसैनिक कार्रवाई और खदानें हटाने की चेतावनी के बाद क्षेत्र में युद्ध का खतरा बढ़ा, तनाव चरम पर पहुंचा।
मालवीय नगर डबल मर्डर :
साकेत कोर्ट ने आरोपी सुनीता अरोड़ा को जमानत देने से इनकार कर दिया है। सुनीता पर अपनी दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास करने का आरोप है।
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन:
चिल्ला बॉर्डर पर लगा भारी जाम, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को डीएनडी या एनएच-24 अपनाने की दी सलाह।।
यमुनापार के लाखों यात्रियों को बड़ी सौगात:
पिंक लाइन को येलो लाइन से जोड़ने की मांग हुई तेज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष उठा मुद्दा, पांच लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भारत के विकास में 'नारी शक्ति' को बताया मुख्य आधार:
बेटी बचाओ से बेटी बढ़ाओ के युग में देश का प्रवेश, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिलाओं का नेतृत्व।
गुरुग्राम सैलरी प्रदर्शन में बड़ा खुलासा:
कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने उकसाने वाले छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से हुआ हिंसा भड़काने की प्लानिंग का पर्दाफाश।
बहादुरगढ़ के अवैध पीवीसी गोदाम में लगी भीषण आग:
एक प्रवासी युवक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, एक एकड़ में फैला कबाड़ और मशीनें जलकर राख, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी।
हरियाणा में 7 नगर निकायों और 528 पंचायत पदों पर चुनावी बिगुल:
10 मई को होगी वोटिंग और 13 को परिणाम, मेयर और चेयरमैन का होगा सीधा चुनाव, प्रदेश में आचार संहिता लागू।
फतेहाबाद के बैंक में ₹7.29 लाख का फ्रॉड :
फतेहाबाद में उत्कर्ष बैंक की पार्टनर कंपनी के तीन अधिकारियों ने किया सात लाख से अधिक का गबन: पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस, तीनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू।
अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
708 ग्राम हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी 'अमरा' गिरफ्तार, सीआईए-2 ने दो दिन के रिमांड पर लिया, नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी टीम।
अम्बाला में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी मुहिम:
14 से 15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लगेगी एचपीवी वैक्सीन; आशा वर्कर घर-घर जाकर कर रहीं सर्वे, सीएचसी और पीएचसी पर मिलेगी सुविधा।
अंबाला पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:
CIA-2 ने 1 किलो हेरोइन समेत मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार; नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत अब तक 76 आरोपी भेजे गए जेल।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief
Previous
हरियाणा में नगर निकाय और पंचायत चुनावों का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान, 528 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा
Next