"भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन मैदान में, निकाय चुनाव में तीनों जगह फहराएंगे विजय पताका" – अनिल विज का विपक्ष पर तीखा प्रहार

अम्बाला/चंडीगढ़, 15 अप्रैल - नगर निगम चुनावों की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार है और तीनों जगह भाजपा विजय पताका फहराएगी।

मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल चुनावों के समय ही सक्रिय होती हैं, जबकि भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहता है। मंत्री विज ने दावा किया कि जिस तरह प्रदेश की जनता ने विधानसभा और पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में पीएम मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई थी, उसी तरह आगामी नगर निगम चुनावों में भी कमल खिलेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंबाला समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा और जनता विपक्ष के झूठे वादों में आने वाली नहीं है।

#AnilVij #HaryanaPolitics #MunicipalCorporationElection #AmbalaNews #BJPExcellence #UrbanPolls2026 #HaryanaVikas #ElectionUpdate #DanikKhabar

Previous

हरियाणा में परिसीमन हो रहा है और लोकसभा व विधानसभा की सीटें बढ़ रही हैं : अनिल विज

Next

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, बोले "राहुल बब्बर शेर होते तो ढेर न होते, कई चुनाव हार चुके"