दैनिक खबर : आज 12 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

सिलीगुड़ी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का TMC पर तीखा प्रहार:

मदरसों पर करोड़ों खर्च और विकास में शून्य का लगाया आरोप, बंगाल की बर्बादी का 15 साल का हिसाब मांगते हुए दी सत्ता परिवर्तन की चेतावनी।

अरुणाचल प्रदेश में चीनी नामकरण पर भारत का सख्त रुख:

विदेश मंत्रालय ने चीनी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मनगढ़ंत नामों से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी।

महिला आरक्षण बिल:

संसद के विशेष सत्र के लिए भाजपा ने जारी किया सांसदों को तीन लाइन का व्हिप: 16 से 18 अप्रैल तक अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश, नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पर लगेगी अंतिम मुहर।

अमरनाथ यात्रा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान:

3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी 57 दिवसीय पावन यात्रा, श्रद्धालु 15 अप्रैल से करवा सकेंगे पंजीकरण और 19 जून को होगी प्रथम पूजा।

आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन:

पीएम मोदी और राष्ट्रपति सहित देशभर की दिग्गज हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, संगीत जगत में शोक की लहर।

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज:

ईरान ने मार्ग को बताया अपनी 'रेड लाइन', जहाजों से रियाल में टोल वसूलने की घोषणा तो ट्रंप ने किया माइंस हटाने का दावा।

युगांडा के आर्मी चीफ की तुर्किये को धमकी:

एक अरब डॉलर और 'सबसे खूबसूरत महिला' की मांग, शर्तें पूरी न होने पर 30 दिनों के भीतर कूटनीतिक संबंध खत्म करने और दूतावास बंद करने की चेतावनी।

इस्लामाबाद वार्ता विफल :

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली उच्च-स्तरीय वार्ता बेनतीजा समाप्त: ईरानी स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने अमेरिका पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुए समझौते की संभावनाओं को नकारा। 

पाकिस्तान में महंगाई का एक और झटका:

नेप्रा ने फरवरी 2026 के ईंधन समायोजन शुल्क के तहत बिजली दरों में 1.42 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ।

दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम:

ब्लू लाइन की 70 पुरानी ट्रेनों के नवीनीकरण का कार्य शुरू, आधुनिक सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ यात्रियों को मिलेगा पहले से बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव।

दिल्ली में डकैती का मास्टरमाइंड अर्जुन पासी 14 साल बाद गिरफ्तार:

क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों के जाल से कुख्यात बदमाश को दबोचकर पाई बड़ी सफलता।

पूर्वी दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़:

बिहार से गांजा सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के छह आरोपी गिरफ्तार, संजय झील के पास बड़ी खेप की डीलिंग के दौरान एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दबोचा।

कैथल के बाबा लदाना में भीषण आग का तांडव:

खेतों में अचानक लगी आग से 53 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, दोपहर के समय हुई आगजनी से किसानों को पहुंचा भारी नुकसान।

बरवाला मंडी में मंत्रियों का औचक निरीक्षण:

किसानों को परेशान करने वाले हैफेड कर्मी को किया निलंबित, फसल उठान में तेजी लाने के निर्देश और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा।

कैथल में PM आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी राहत:

अधूरे मकानों के लिए जिला परिषद ने मांगी 1.29 करोड़ की राशि, 300 परिवारों को किस्तों का भुगतान होने से पूरी होगी छत।

पानीपत के जाटल रोड पर गुप्त कैमरे की सूचना से मचा हड़कंप: भीड़भाड़ वाली प्राइम लोकेशन पर जासूसी उपकरण मिलने से दहशत, दुकानदारों और राहगीरों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।

जनगणना-2027:

अम्बाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 16 से 30 अप्रैल तक स्वगणना की अपील की, पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकेंगे विवरण, राष्ट्र सेवा के इस कार्य में सटीक जानकारी देने का दिया निर्देश।

प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो एलपीजी सिलेंडर योजना:

₹1511 में नया कनेक्शन और ₹567 में रिफिलिंग की सुविधा, पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से उठाएं लाभ, जिले में पर्याप्त आपूर्ति और अफवाहों से बचें।

अम्बाला में PNG सुविधाओं के विस्तार पर DFSC की अपील:

शहर और छावनी के 24 प्रमुख क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन उपलब्ध, उपभोक्ताओं से सुरक्षित और सुलभ कनेक्शन अपनाने का किया गया आह्वान।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight

Previous

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Next

भारतीय संगीत की अमर गायिका आशा भोंसले जी को श्रद्धांजलि