ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, बोले "राहुल बब्बर शेर होते तो ढेर न होते, कई चुनाव हार चुके"
अम्बाला/चंडीगढ़, 15 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कई चुनाव हर चुके है, विज बोले कि अगर राहुल गांधी बब्बर शेर होते तो ढेर न होते।
विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डर नहीं लगता, बल्कि मोदी जी को कांग्रेस से डर लगता है क्योंकि बब्बर शेर उन्हें पकड़ लेगा और कार्रवाई होगी, जिसपर तंज कसते हुए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यही कारण है कि राहुल गांधी जी हर प्रदेश में ढेर हो रहे है, राहुल गांधी कई चुनाव हर चुके है। मंत्री विज बोले कि अगर राहुल गांधी बब्बर शेर होते तो ढेर न होते।
#AnilVij #RahulGandhi #HaryanaPolitics #CongressVsBJP #PoliticalTussle #HaryanaNews #BabbarSher #Election2026 #AmbalaNews #DanikKhabar
Previous
"भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन मैदान में, निकाय चुनाव में तीनों जगह फहराएंगे विजय पताका" – अनिल विज का विपक्ष पर तीखा प्रहार
Next