श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू: 15 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ, 28 अगस्त को होगा समापन

अभिकान्त, 12 अप्रैल नई दिल्ली : प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है, जिसकी प्रक्रिया 15 अप्रैल से देशभर में शुरू कर दी जाएगी। श्रद्धालु देशभर की 556 अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

यात्रा के नियमों और रूट के बारे में जानकारी देते हुए प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष भी 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं के लिए भी यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और शारीरिक क्षमता के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग या फिर छोटे लेकिन बेहद चुनौतीपूर्ण 14 किलोमीटर वाले बालटाल मार्ग का चयन कर सकते हैं।

यात्रा की औपचारिक शुरुआत ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 19 जून को आयोजित होने वाली 'प्रथम पूजा' के साथ हो जाएगी। उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ट्रैक की मरम्मत, बिजली, पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मानसून से पहले पूरे कर लिए जाएं ताकि शिवभक्तों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

#AmarnathYatra2026 #BabaBarfani #ShivaDevotee #AmarnathShrineBoard #JammuKashmir #Pahalgam #Baltal #YatraRegistration #ManojSinha #SpiritualJourney #HinduPilgrimage #Danikkhabar

Previous

अंबाला: पुलिस लाइन में वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित, स्कूली टीमों ने दिखाया अपना दम

Next

मुलाना: जमीन बेचने के बहाने 12 लाख की ठगी, बैंक में गिरवी जमीन को 'साफ' बताकर पिता-पुत्र ने ठगा