दैनिक खबर : आज 14 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा आज:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, सहारनपुर में वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण और देहरादून में भव्य रोड शो के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित, विकास को मिलेगी रफ्तार।

बंगाल चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई:

कोयला घोटाले में आई-पैक डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार: दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति बनाने वाली फर्म पर कसा शिकंजा।

रानीगंज में अमित शाह की हुंकार:

बंगाल में नहीं होने देंगे बाबरी मस्जिद का निर्माण: ममता और हुमायूं कबीर पर साधा निशाना, कहा पांच मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार।

बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती आज: 

संसद परिसर के 'प्रेरणा स्थल' पहुंचे पीएम मोदी: बाबा साहेब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, देश भर के दिग्गज नेताओं ने संविधान निर्माता को किया नमन, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया।

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप:

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले दो हफ्तों तक राहत की उम्मीद नहीं, अरुणाचल और सिक्किम में तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली में मौसम साफ।

अमेरिका में इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी :

मिड-अटलांटिक से दक्षिण-पूर्व तक 90 डिग्री पार करेगा पारा, करीब 16 करोड़ आबादी होगी प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

ट्रंप बोले- चीन के साथ अमेरिका के संबंध बेहद मजबूत:

राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी चाहते हैं पश्चिम एशिया में युद्ध का खात्मा; व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीन को लेकर दिया बड़ा बयान।

होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर:

चीन की एंट्री ने बढ़ाई वैश्विक चिंता, अमेरिका और ईरान के बीच गहराते संघर्ष से दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट।

दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी केंद्र सरकार:

45 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विशेषज्ञों ने ठोस नीति और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर दिया विशेष जोर।

दिल्ली ईवी नीति 2.0 के मसौदे पर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मांगे सुझाव:

2027 तक राजधानी में व्यापक ईवी अपनाने का लक्ष्य, स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के लिए सरकार ने कसी कमर।

संपत्ति विवाद में नियमों की अनदेखी पड़ गई भारी:

चितरंजन पार्क थाने की महिला एसएचओ लाइन हाजिर, एक पक्ष को अवैध हिरासत में लेने की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों ने की बड़ी कार्रवाई।

दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी का मामला:

साकेत कोर्ट ने पूर्वोत्तर की महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले आरोपी दंपती को दी जमानत: एडिशनल सेशन जज समर विशाल ने हर्ष प्रिय सिंह और रूबी जैन को जेल से दी बड़ी राहत।

हरियाणा पुलिस भर्ती:

5500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए 20 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, 17 को आएंगे एडमिट कार्ड, रोजाना हजारों अभ्यर्थियों की होगी जांच, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां।

हरियाणा के 22 पुलिस अफसरों के लिए खुशखबरी:

जल्द बनेंगे आईपीएस, चंडीगढ़ में ही होगी यूपीएससी की महत्वपूर्ण डीपीसी बैठक, मुख्य सचिव की सेहत को देखते हुए आयोग ने वेन्यू बदलने की दी मंजूरी।

नारनौल के बलाहां कलां में नाली विवाद पर खूनी संघर्ष:

पंचायत समिति चेयरमैन पर हमला, कई घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, गांव में तनावपूर्ण शांति बरकरार।

अंबेडकर जयंती पर पंचकूला में सीएम ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी:

'शिक्षित बनो-संगठित रहो' का दिया संदेश, यवनिका पार्क से स्टेडियम तक दौड़े युवा, बाबा साहेब के जीवन मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान।

अम्बाला में चुनावी बिगुल:

नगर निगम और पंचायतों के लिए आचार संहिता लागू, 10 मई को होगा मतदान; 15 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, मलौर और पटवी में होगा सरपंच पद का उपचुनाव।

अंबाला छावनी समाधान शिविर में SDM ने सुनीं जन समस्याएं:

त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश, खुड्डा कला में जल निकासी और पीपीपी संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से होगा निपटारा।

अम्बाला में 15 अप्रैल को बिजली दफ्तर में लगेगा समाधान शिविर:

अधीक्षक अभियंता विनोद गोयल खुद सुनेंगे उपभोक्ताओं की समस्याएं; बिजली बिल और कटौती संबंधी शिकायतों का मौके पर होगा निपटारा।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents

Previous

मानसून से पहले सड़क और सीवेज सहित सभी बुनियादी ढांचे को करें दुरुस्त :सहकारिता मंत्री मध्यप्रदेश

Next

अंबाला: होटल रीजेंटा में बैसाखी की धूम, प्रशांत सिंगला ने संभाली जोन-1 चेयरमैन की जिम्मेदारी