दैनिक खबर : आज 11 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल:

पूर्व वर्धमान और मुर्शिदाबाद रैलियों में ममता सरकार पर बोला तीखा हमला; कहा- बंगाल से टीएमसी के अहंकार को अब जनता करेगी चकनाचूर।

चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट:

यूपी समेत 12 राज्यों में 6.08 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे; स्पेशल रिवीजन के बाद वोटरों की संख्या 51 करोड़ से घटकर हुई 44.92 करोड़।

पुणे में महाराष्ट्र के मंत्री के हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग:

हेलीपैड की बजाय पार्किंग एरिया में उतरा विमान; महात्मा फुले की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री, टला बड़ा हादसा।

CJI बोले- 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत कानूनी व्यवस्था अनिवार्य:

'रूल ऑफ लॉ कन्वेंशन 2026' में कहा- निवेशकों का भरोसा जीतने और भविष्य के लक्ष्यों के लिए न्यायिक सुदृढ़ता जरूरी।

सीजफायर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे पाकिस्तान:

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम शहबाज शरीफ के बीच इस्लामाबाद में हुई मुलाकात; परमाणु और क्षेत्रीय शांति को लेकर आज होगी निर्णायक बैठक।

गाजा पुनर्निर्माण के लिए ट्रंप का 'बोर्ड ऑफ पीस' फंड की कमी से अटका:

17 अरब डॉलर के वादे के मुकाबले मिली एक अरब से भी कम राशि; रॉयटर्स ने वैश्विक वित्तीय संकट का किया खुलासा।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अमीर और गरीब देशों के बीच बढ़ती खाई पर गहरी चिंता:

घटती आर्थिक मदद, बढ़ते टैरिफ और वैश्विक तनाव के कारण दुनिया में आर्थिक असमानता हुई और भी अधिक तेज।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन सकेंगी ट्रांसजेंडर महिलाएं; जस्टिस जेबी परदीवाला और केवी विश्वनाथन की पीठ ने जेन कौशिक की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया बड़ा निर्देश।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर:

ईंधन और समय की होगी बड़ी बचत; दिल्ली के गांधी नगर में उद्घाटन समारोह की तैयारियां तेज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जनता को संबोधित।

दिल्ली की मुख्यमंत्री का झुग्गीवासियों को बड़ा तोहफा:

सावदा-घेवरा के 717 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान; डूसिब की बैठक में हुआ फैसला, केंद्र सरकार प्रत्येक लाभार्थी को देगी 1.12 लाख रुपये की आर्थिक मदद। 

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार तेज:

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ईवी रजिस्ट्रेशन में 29% की जबरदस्त वृद्धि; 83,512 से बढ़कर 1.07 लाख पहुंची संख्या, पेट्रोल और सीएनजी वाहनों की मांग में भी बढ़ोत्तरी।

करनाल में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते फॉरेस्ट ऑफिसर गिरफ्तार;

एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, फार्म हाउस के लिए रास्ता बना रहे किसान को पेड़ काटने के नाम पर डराकर मांग रहा था पैसे।

हरियाणा में फसल खरीद नियमों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल:

रामायण टोल और हाईवे किए जाम; हांसी में डीएसपी से तीखी बहस, हिसार में पुलिस के साथ नोकझोंक से वाहन चालकों और यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

हरियाणा पुलिस का 'गन कल्चर' पर कड़ा प्रहार:

सोशल मीडिया से हटाए गए 6000 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो; डीजीपी अजय सिंघल की सख्त चेतावनी— बंदूक संस्कृति और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर होगी सीधी जेल।

'डिजिटल अरेस्ट' ठगी के आरोपी को हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत;

रिटायर्ड प्रिंसिपल से हुई धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने आरोपी की सीमित भूमिका और लंबी न्यायिक प्रक्रिया को माना आधार।

बॉक्सर स्वीटी बूरा और कबड्डी स्टार दीपक हुड्डा का तलाक:

हिसार कोर्ट में आपसी सहमति से हुए अलग; दिग्गज खेल जोड़ी के टूटने की वकील सुनील तिवारी ने की आधिकारिक पुष्टि, खेल जगत में छाई मायूसी।

अंबाला सीआईए-01 को बड़ी सफलता:

पैरोल जंप कर एक साल से फरार डकैती और हत्या का दोषी गिरफ्तार; यमुनानगर के संगीन मामले में काट रहा था 14 साल की सजा, पुलिस ने अंबाला छावनी से दबोचा।

सनातन धर्म कॉलेज अंबाला में इंटर्नशिप सत्र का आयोजन :

145 छात्रों ने सीखीं करियर की बारीकियां; सॉलिटेयर इन्फोसिस के सहयोग से वेबसाइट डिजाइनिंग और तकनीकी प्रबंधन पर दी गई व्यावहारिक जानकारी, प्राचार्य ने अनुभव को बताया सफलता की कुंजी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism

Previous

मध्य पूर्व युद्ध की प्रमुख ताज़ा खबरें शांति वार्ता मीटिंग के ऊपर हेलीकॉप्टर घूम रहे

Next

अब लालू के पड़ोसी होंगे नीतीश! 7 सर्कुलर रोड में शुरू हुई सामान की शिफ्टिंग, खाली हो रहा मुख्यमंत्री आवास