दैनिक खबर : आज 12 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान:
समाज की एकता और आजादी के लिए डॉ. हेडगेवार ने की थी संघ की स्थापना; गुलामी का मुख्य कारण आपसी फूट को बताते हुए ब्रिटिश शासन के खिलाफ हर स्तर पर किया था संघर्ष।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे का दूसरा दिन:
सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित; दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी की 12 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट, शनिवार को रोड शो से फूंका था चुनावी बिगुल।
डिजिटल बैंकिंग के लिए RBI के नए निर्देश:
डिजिटल धोखाधड़ी होने पर अब बैंक होंगे जिम्मेदार; ग्राहक की गलती न होने पर वापस मिलेगा पैसा, बैंकिंग सेक्टर में जवाबदेही तय करने के लिए बड़ा कदम।
बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा:
बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की दर्दनाक मौत; एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 10 महिलाओं ने गंवाई जान, पूर्णिया और कटिहार में पसरा मातम।
छत्तीसगढ़ जनगणना :
आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग ने पकड़ा तूल; सामाजिक और राजनीतिक विमर्श के बीच उठी अलग पहचान की आवाज, आगामी गणना को लेकर आदिवासी संगठनों ने तेज की अपनी रणनीति।
पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच 21 घंटे चली लंबी बातचीत रही बेनतीजा;
होर्मुज स्ट्रेट और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर फंसा पेंच, डील के बिना स्वदेश लौटे वेंस— बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर।
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल:
21 घंटे की सघन चर्चा के बाद भी नहीं बनी सहमति, पाकिस्तान से बिना डील लौटे जेडी वेंस; परमाणु शर्तों पर अड़ा अमेरिका तो ईरान ने बेतुकी मांगों का लगाया आरोप, बढ़ा तनाव।
अमेरिका के विरोध के बाद ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस को सौंपने का फैसला टाला;
डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे की रणनीतिक सुरक्षा बनी बड़ी बाधा, वाशिंगटन को मनाने की कोशिश में जुटी कीर स्टार्मर सरकार।
पिता के नाम के बिना नाबालिग बेटी का पासपोर्ट होगा जारी:
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की का पासपोर्ट उसके पिता के नाम के बिना फिर से जारी करने का निर्देश दिया , कोर्ट ने पाया कि पिता ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर बेटी की अभिरक्षण और मुलाकात के सभी अधिकार त्याग दिए थे।
दिल्ली में 27 मामलों में शामिल झपटमार गिरफ्तार :
पुलिस ने शातिर झपटमार अकबर सैफी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ।
DU में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई ऊंचाइयां:
अक्टूबर से शुरू होगा अत्याधुनिक आठ मंजिला भवन; कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा नया कैंपस।
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए PMT का शेड्यूल जारी:
15 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू होगी प्रक्रिया; हर रोज हजारों अभ्यर्थियों की होगी शारीरिक माप, सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा रिपोर्टिंग टाइम।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिस्टल बायोटेक मामले में अहम सुनवाई:
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद के कारण जमीन के मालिकाना हक पर फंसा पेंच; अलीगढ़ डीएम ने व्यक्तिगत रूप से पेश होकर कोर्ट में दाखिल किया शपथ पत्र, कानूनी प्रक्रिया तेज।
हरियाणा नगर-निगम चुनाव, कल हो सकता है तारीखों का ऐलान:
चुनाव आयोग कल कर सकता है तारीखों का ऐलान; प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियों में जुटा विभाग, देरी होने पर बुधवार तक संभावना, उधर कोर्ट जाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस।
भिवानी में स्टेशन मास्टर पर जानलेवा हमला:
सिर पर गमला मारकर और डंडों से बुरी तरह पीटा; गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में भर्ती, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।
हरियाणा में 13 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा बैसाखी पर्व:
कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री; अन्य जिलों में भी होंगे भव्य कार्यक्रम, फसल पकने की खुशी में उत्सव की तैयारियां तेज।
अम्बाला में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी मुहिम:
14 से 15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लगेगी एचपीवी वैक्सीन; आशा वर्कर घर-घर जाकर कर रहीं सर्वे, सीएचसी और पीएचसी पर मिलेगी सुविधा।
अंबाला पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:
CIA-2 ने 1 किलो हेरोइन समेत मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार; नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत अब तक 76 आरोपी भेजे गए जेल।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight
Previous
अंबाला: जैन मिलन की नई कार्यकारिणी का गठन, आलोक जैन चौथी बार बने अध्यक्ष
Next