दैनिक खबर: आज 16 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो-टूक:

बोले- विरोध करने वालों को नारी शक्ति कभी नहीं करेगी माफ; कल संसद में 850 सांसदों के प्रस्ताव वाले ऐतिहासिक संशोधन पर होगी वोटिंग।

अनिवार्य मतदान की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज:

शीर्ष अदालत ने कहा- वोटिंग को बाध्यकारी बनाना नीतिगत मामला, न्यायपालिका नहीं दे सकती आदेश; सरकारी सुविधाओं पर रोक लगाने की मांग भी नामंजूर।

राज्यसभा में 16 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ:

नितिन नवीन, अभिषेक सिंघवी और राम नाथ ठाकुर समेत सात राज्यों के प्रतिनिधियों को सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

संभल में अतिक्रमण पर चला योगी सरकार का बुलडोजर:

चारागाह की 7 बीघा जमीन पर बनी ईदगाह और इमामबाड़ा जमींदोज; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में साढ़े छह घंटे चला अभियान।

गाजियाबाद के कनवानी में भीषण अग्निकांड:

200 झुग्गियों में लगी आग से सिलेंडरों के धमाकों से दहला इलाका; दमकल की 22 गाड़ियों ने नोएडा की मदद से पाया मुश्किल काबू।

अमेरिका में परमाणु रिसर्च वैज्ञानिक गायब:

अमेरिकी वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौत और गुमशुदगी पर व्हाइट हाउस घेरा: 2023 से अब तक 10 केस आए सामने; प्रेस सचिव के 'अनभिज्ञ' जवाब पर भड़का जनता का गुस्सा, जांच की मांग।

लाहौर में लश्कर सह-संस्थापक पर जानलेवा हमला:

न्यूज चैनल के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; अस्पताल में हालत नाजुक, एक साल में दूसरी बार हुआ टारगेट।

अमेरिकी नाकाबंदी से थमा ईरान का समुद्री व्यापार:

10 जहाजों को CENTCOM ने खदेड़ा, सोमवार से अब तक 'जीरो' सेंधमारी; तेहरान की खाड़ी में व्यापार रोकने की जवाबी चेतावनी।

तुर्किये स्कूल शूटिंग:

गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर अपराधियों का समर्थन करने वाले 162 लोग गिरफ्तार; कहरामनमाराश हमले में 8 छात्रों समेत 9 की मौत से दहला देश।

डोपिंग के खिलाफ भारत का 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन:

अब खिलाड़ियों के साथ कोच और सप्लाई चेन पर भी होगा सीधा प्रहार; खेल मंत्री मांडविया और वाडा अध्यक्ष ने बनाई सख्त रणनीति।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला:

ग्राउंड मूवमेंट के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों में हुई मामूली टक्कर; विंगटिप टकराने से दोनों जहाजों को पहुँचा नुकसान, जांच के आदेश।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा:

कार में संदिग्ध गुलदस्ता और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा फैसला।

दिल्ली आईटीआई का कायाकल्प:

सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणा, चार संस्थानों में लगेंगी इलेक्ट्रिक व्हीकल और वीआर ट्रेनिंग जैसी अत्याधुनिक लैब; युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी दक्षता के नए अवसर।

अम्बाला छावनी डोमेस्टिक एयरपोर्ट उड़ान को तैयार:

अनिल विज ने किया टर्मिनल का निरीक्षण; 20 एकड़ में फैला ढांचा और सुरक्षा इंतजाम मुकम्मल, तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ।

हरियाणा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई:

राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने वाले शैली चौधरी और जरनैल सिंह समेत पांच विधायक निलंबित; अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर आलाकमान ने लगाई मुहर।

नगर निगम चुनाव पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार:

कांग्रेस की याचिका खारिज; अदालत ने कहा- चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद न्यायपालिका का हस्तक्षेप करना अब उचित नहीं।

गुरुग्राम में सोने के नकली सिक्कों का बड़ा रैकेट बेनकाब:

मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 2.30 करोड़ कैश और 68 तोला सोना बरामद; गिरोह के जाल में फंसे अभिनेता आदित्य पंचोली और सलीम खान के पीए।

कजाकिस्तान में फंसे जींद के युवक की आपबीती:

22 लाख में कनाडा भेजने का झांसा देकर एजेंटों ने बनाया बंधक; मौत के मुंह से बचकर लौटा हेमराज, जालंधर के कबूतरबाजों पर केस।

बराड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा:

1.775 एकड़ में विकसित हो रहे निर्माण और सड़कों के जाल को डीटीपी रोहित चौहान के नेतृत्व में किया गया जमींदोज।

नगर निगम चुनाव हेतु अतिरिक्त उपायुक्त अधिकारी नियुक्त:

निष्पक्ष चुनाव के लिए गगनदीप, राजन सिंगला और आदित्य रंगा बने सहायक रिटर्निंग अधिकारी; उपायुक्त कार्यालय ने जारी किए आधिकारिक आदेश।

समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं जनसमस्याएं:

अभिषेक गर्ग ने मौके पर किया शिकायतों का निपटारा; अधिकारियों को दिए परिवार पहचान पत्र, पेंशन और निकासी संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate

Previous

राज्य सभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड

Next

अम्बाला छावनी: सिविल अस्पताल में हंगामा; महिला डॉक्टर से बदसलूकी और सुरक्षाकर्मी पर केमिकल से हमला