हरियाणा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: क्रॉस-वोटिंग के आरोप में नारायणगढ़ विधायक सहित 5 विधायक सस्पेंड

आरएस अनेजा, 16 अप्रैल नई दिल्ली - हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने के आरोप में अपने पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। यह कार्रवाई आज 16 अप्रैल को की गई है।

निलंबित किए गए विधायकों में शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन), जरनैल सिंह (रतिया) शामिल है।

इन विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ जाकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और क्रॉस-वोटिंग जैसे गंभीर विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गाैरतलब है कि मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इजराइल ने कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था, जबकि अन्य तीन विधायकों ने आरोपों से इनकार किया था। इस निलंबन को पार्टी के भीतर एकता बनाए रखने और अनुशासन तोड़ने वालों को सख्त संदेश देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Previous

अम्बाला छावनी: जीएमएन कॉलेज में राज्य-स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न; एमडीएसडी कॉलेज की टीम रही प्रथम

Next

ऊर्जा मंत्री अनिल विज डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की