महिलाओं को केवल भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व भी चाहिए - सांसद मंजू शर्मा
एन.एस.बाछल, 13 अप्रैल, जयपुर।
केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राजस्थान राज्य के प्रतिभागियों के साथ राजस्थान यूथ डायलॉग के फाइनल का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है।
नारी शक्ति' विकसित भारत की आवाज' विषय पर क्वेस्ट की महिला प्रतिभागियों का महिला युवा सांसद का आयोजन जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के एक निजी कॉलेज में हुआ।
महिला युवा संसद को संबोधित करते हुए सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि अब महिलाओं को केवल भागीदारी ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व भी चाहिए। नारी आगे बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर देश और समाज भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर,सशक्त एवं खुशहाल बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2026 जिसे आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा जा रहा है का उद्देश्य 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देना है।
उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का निर्माण, उज्जवला गैस योजना, जन धन योजना,मुद्रा योजना लखपति दीदी योजना, मातृ वंदना योजना सहित अनेक योजना संचालित की है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि युवा मामले एवं खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने महिला युवा संसद की प्रतिभागियों से संवाद कर महिलाओं से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर परस्पर संवाद किया । उन्होंने इस दौरान विश्व के लोकतांत्रिक गणराज्यों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा की।
युवा संसद में महिला प्रतिभागियों ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिला प्रतिनिधित्व, महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर रेणु जोशी,प्रभारी क्षेत्रिय निदेशक माय भारत पश्चिमी क्षेत्र कृष्ण लाल पारचा व राज्य निदेशक माय भारत देवेंद्र व्यास भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल में बैसाखी और अंबेडकर जयंती की धूम; विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा के जरिए दिया एकता का संदेश
Next