प्रधानमंत्री ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 15 अप्रैल नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा :
“पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
गौरतलब है कि पंजाब के आनंदपुर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस फतेहगढ़ साहिब में पलट गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र में हिम्मतपुरा के पास हुई। बस में सवार श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब के मेन माजरी के निवासी थे और बैसाखी के अवसर पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब से मत्था टेकने के बाद लौट रहे थे। फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन में कुछ खराबी आ गई होगी। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।
Previous
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का शुभारंभ किया
Next