सोनीपत में हार्डवेयर स्टोर में लगी भीषण आग के कारण छत का हिस्सा ढहा, दुकानदार को हुआ भारी नुकसान
अभिकान्त, 12 अप्रैल हरियाणा : हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली चौक के पास स्थित एक प्रसिद्ध हार्डवेयर स्टोर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लपटों की तीव्रता के कारण दुकान की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जवाहरलाल हार्डवेयर स्टोर के मालिक संजीव उर्फ कालू ब्रेजा के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुँचती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दुकान में रखा हार्डवेयर और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। संजीव ने बताया कि इस अग्निकांड से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हादसे के दौरान उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय लोग सहम गए। एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया ताकि आग अन्य इमारतों तक न फैले। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और राहत कार्य में जुटी हुई हैं। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Sonipat #Haryana #FireAccident #BreakingNews #SonipatNews #HardwarStoreFire #FireSafety #HaryanaPolice #LocalNews #ShortCircuit #DelhiChowk #MassiveFire #Danikkhabar
Previous
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 15 अप्रैल से पंचकूला में शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, आधुनिक मशीनों का किया जाएगा प्रयोग
Next