दैनिक खबर : आज 13 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

नेताजी के प्रपौत्र BJP छोड़ TMC में हुए शामिल:

सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर भारत को बचाने और विभाजनकारी ताकतों का डटकर विरोध करने का लिया संकल्प।

हैदराबाद के सरकारी स्कूल बना आधुनिक मॉडल,

एसी कैंपस, स्मार्ट क्लास और एआई आधारित शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अब निजी स्कूलों को दे रहा टक्कर।

वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम हटाने का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट:

पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले एसआईआर पर कल सुनवाई करेंगे जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची, आयोग की सूची पर फैसला।

कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता:

मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर रूपी ढेर, छोटे बेठिया के जंगलों में जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली साजिश को किया नाकाम।

डिजिटल बैंकिंग के लिए RBI के नए निर्देश:

डिजिटल धोखाधड़ी होने पर अब बैंक होंगे जिम्मेदार; ग्राहक की गलती न होने पर वापस मिलेगा पैसा, बैंकिंग सेक्टर में जवाबदेही तय करने के लिए बड़ा कदम।

अमेरिका आज शाम से होर्मुज स्ट्रेट की करेगा पूर्ण नाकेबंदी:

ईरानी तेल निर्यात रोकने के लिए ट्रंप सरकार का कड़ा फैसला, जहाजों की आवाजाही पर रोक से खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर।

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच 21 घंटे चली लंबी बातचीत रही बेनतीजा;

होर्मुज स्ट्रेट और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर फंसा पेंच, डील के बिना स्वदेश लौटे वेंस— बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर।

अमेरिका के विरोध के बाद ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस को सौंपने का फैसला टाला;

डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे की रणनीतिक सुरक्षा बनी बड़ी बाधा, वाशिंगटन को मनाने की कोशिश में जुटी कीर स्टार्मर सरकार।

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' :

पीएम मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को करेंगे संबोधित: राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर होगा मंथन, विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज महिला हस्तियां होंगी शामिल।

महरौली के मारुति एन्क्लेव में नए ट्रांसफार्मर के बेस कार्य का शुभारंभ:

पूर्व पार्षद आरती सिंह ने किया उद्घाटन, गर्मियों में बिजली ट्रिपिंग और भारी लोड से स्थानीय निवासियों को मिलेगी राहत।

दिल्ली में 27 मामलों में शामिल झपटमार गिरफ्तार : 

पुलिस ने  शातिर झपटमार अकबर सैफी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ।

DU में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई ऊंचाइयां:

अक्टूबर से शुरू होगा अत्याधुनिक आठ मंजिला भवन; कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा नया कैंपस।

हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आठ जिलों में बनेंगे केंद्र:

97 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पहली बार आधार प्रमाणीकरण के बाद ही मिलेगा प्रवेश, सुरक्षा और पारदर्शिता पर प्रशासन का जोर।

करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल:

फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी की छाती में लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान, टांगों में गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार।

कुरुक्षेत्र में पहली बार राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का भव्य आगाज:

मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे शुभारंभ, हरियाणवी और पंजाबी संस्कृति की थीम पर आयोजित दो दिवसीय उत्सव का कल होगा समापन।

रोहतक PGI में आज फिर बनेगा ग्रीन कॉरिडोर:

रोहतक पीजीआईएमएस में तीन दिन में दूसरी बार अंगदान कर बनाया रिकॉर्ड: सात लोगों को मिलेगा नया जीवन, अंगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने के लिए शहर में फिर बनेगा ग्रीन कॉरिडोर।

हरियाणवी शूटिंग अकेडमियों से मेल-जोल बढ़ा रहा ऑस्ट्रेलिया:

मनु भाकर के कोच से मिलने झज्जर और भिवानी पहुंचा विदेशी डेलिगेशन, लक्ष्य स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी में प्रतिभाओं और प्रशिक्षण पर हुई चर्चा।

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

708 ग्राम हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी 'अमरा' गिरफ्तार, सीआईए-2 ने दो दिन के रिमांड पर लिया, नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी टीम।

अम्बाला में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी मुहिम:

14 से 15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लगेगी एचपीवी वैक्सीन; आशा वर्कर घर-घर जाकर कर रहीं सर्वे, सीएचसी और पीएचसी पर मिलेगी सुविधा।

अंबाला पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:

CIA-2 ने 1 किलो हेरोइन समेत मुख्य तस्कर को किया गिरफ्तार; नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत अब तक 76 आरोपी भेजे गए जेल।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।


#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews

Previous

हरियाणा में चढ़ने लगा पारा: अगले 7 दिनों में भीषण गर्मी की आहट

Next

आज 13 अप्रैल का इतिहास