दैनिक खबर : आज 14 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
देहरादून में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान:
2029 के चुनावों में बेटियों को मिलेगा उनका हक, संसद में आएगा महिला आरक्षण बिल; डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड के गांवों में बदली विकास की तस्वीर।
छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट:
हादसे में 4 मजदूरों की मौत और दर्जनों घायल, ट्यूब फटने से मची चीख-पुकार; मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री:
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा; कल लोकभवन में होगा शपथग्रहण समारोह, राज्य के इतिहास में पहली बार भाजपा का बनेगा सीएम, सियासी हलचल तेज।
नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर भारी बवाल:
प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव, इंडस्ट्रियल इलाकों में भारी फोर्स तैनात; ड्रोन से रखी जा रही है नजर, तनाव के चलते आज ज्यादातर कंपनियां रही बंद।
तमिलनाडु चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी:
महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये और 3 मुफ्त सिलेंडर का वादा, ई-स्कूटर पर मिलेगी सब्सिडी; जेपी नड्डा ने चेन्नई में लोकलुभावन वादों के साथ जारी किया विजन डॉक्यूमेंट।
पाकिस्तान में सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही:
एक ही सिरिंज के इस्तेमाल से 331 बच्चे हुए एचआईवी संक्रमित, बीबीसी की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।
ईरान का बड़ा दावा:
अमेरिका-इजराइल के हमलों से हुआ 25 लाख करोड़ का भारी नुकसान, सीजफायर वार्ता में रखी भरपाई और प्रतिबंध हटाने की कड़ी शर्तें, परमाणु अधिकार मिलने पर ही शांति के लिए तैयार।
इस्लामाबाद शांति वार्ता विफल:
अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली लंबी चर्चा के बाद भी नहीं निकला कोई हल, मध्य पूर्व में युद्ध रोकने और परमाणु कार्यक्रम पर असहमति के चलते बढ़ सकता है तनाव।
अंबेडकर जयंती पर दिल्ली की सौगात:
सीएम रेखा गुप्ता ने सेवा बस्तियों में किया अत्याधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन, हजारों परिवारों को मिलेगा 20 लीटर मुफ्त शुद्ध पेयजल; स्वच्छ पानी के संकल्प को किया साकार।
टाटा समूह की एअर इंडिया का कायाकल्प:
अमेरिका से दिल्ली पहुंचा पहला नवीनीकृत बोइंग 787-8 विमान, आरामदायक सीटों और प्रीमियम इकॉनमी केबिन के साथ अब यात्रियों को मिलेगा मनोरंजन और लग्जरी सफर का नया अनुभव।
दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी केंद्र सरकार:
45 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, विशेषज्ञों ने ठोस नीति और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर दिया विशेष जोर।
दिल्ली ईवी नीति 2.0 के मसौदे पर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने मांगे सुझाव:
2027 तक राजधानी में व्यापक ईवी अपनाने का लक्ष्य, स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के लिए सरकार ने कसी कमर।
हरियाणा में शहरी गरीबों का घर का सपना होगा साकार:
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 60 शहरों के 2,646 आवासों को मिली मंजूरी; पीएम आवास योजना के तहत अब तक 1.69 लाख आवेदकों ने मांगी छत।
अम्बेडकर जयंती पर करनाल को मिली स्वच्छता की नई पहचान:
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रोड स्वीपिंग मशीनों और आधुनिक शौचालयों का किया उद्घाटन; सेक्टर-13 में बना 'वेस्ट टू वंडर पार्क' बना शहर का मुख्य आकर्षण।
गुरुग्राम एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया फैशन डिजाइनर के शोरूम पर फायरिंग करने वाला शूटर निवेश; पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे दीपक नांदल ने रची थी साजिश।
नगर निगम चुनावों पर पंचकूला में भाजपा कोर ग्रुप का महामंथन:
सीएम नायब सैनी और दिग्गज नेताओं ने तैयार किया जीत का रोडमैप; टिकट वितरण और चुनावी रणनीति को लेकर दो घंटे तक चला बैठकों का दौर।
अम्बाला जनगणना-2027:
अब मोबाइल ऐप और पोर्टल से घर बैठे होगी स्वगणना, उपायुक्त ने 16 से 30 अप्रैल तक पंजीकरण की दी जानकारी; कामकाजी लोगों और विदेश प्रवास करने वालों के लिए पहली बार डिजिटल माध्यम से डेटा दर्ज करने की विशेष सुविधा।,
अम्बाला में 09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत :
पारिवारिक और दीवानी विवादों के त्वरित निपटारे के लिए हेल्प डेस्क स्थापित, आमजन उठा सकेंगे मुकदमों से स्थायी राहत का लाभ।
अम्बाला में बिजली पंचायत 15 अप्रैल को :
अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में लगेगी बिजली पंचायत, उपभोक्ता सुबह 11 बजे से अपनी शिकायतों का मौके पर ही करवा सकेंगे त्वरित समाधान।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
बिहार से दिल्ली होते हुए अम्बाला पहुँचे नशा तस्कर दंपति पर पुलिस का शिकंजा, दो किलो गांजे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
Next