- . |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- अंतरराष्ट्रीय |
- भूकंप |
- अंबाला |
- USA |
- क्रिकेट |
- Crime |
- पुलिस |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
19/09/25 |चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों को लेकर हुई समीक्षा बेठक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर कैंप कार्यालय में चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला न्यायवादी जंग सिंह बहादुर, उपन्यायवादी बलराज सिंह मौजूद रहे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने चिन्हित अपराध के तहत जिला न्यायवादी से एजेंडे के तहत तमाम केसों के बारे बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से चिन्हित अपराध के तहत कितने केस कौन सी स्टेज पर हैं और कितने केसों में कन्वेंशन हुई है उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए उन्हें कहा कि इन केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी लाएं, कोर्ट में लंबी डेट न लगे, चिन्हित अपराध के केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी से पैरवी करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलवाना है।इसी प्रकार उन्होंने एस.सी. एस.टी. केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला न्यायवादी जंग बहादुर, डीएसपी जेल डॉ राजीव, डीएसपी विजय कुमार, जिला कल्याण विभाग के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।
#reviewmeeting #regarding #identified #crimes #sc/stactcases
-
19/09/25 |अम्बाला पुलिस ने सेवा पखवाड़े के तहत छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत महिला सुरक्षा बारे जागरूकता अभियान चला कर प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में छात्राओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे छात्राओं/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रबन्धक थाना महिला अम्बाला शहर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, साइबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। -
19/09/25 |थाना पड़ाव क्षेत्र से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त व ट्रक सहित आरोपी काबू
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक लवली ढाबा मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में एएनसी के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए लवली ढाबा मोहड़ा अम्बाला छावनी से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त मादक पदार्थ बरामद करके आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा के पास ट्रक को खड़ा करके मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहा है। सूचना उपरान्त एएनसी पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा दिल्ली-अमृतसर हाइवे अम्बाला छावनी के पास खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 08 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जाँच गहनता से की जाएगी।#ambala #news #police #paraothana
-
19/09/25 |'सेवा पखवाड़ा' 25 हजार के लक्ष्य से ज्यादा रक्तदान कर निभाया सामाजिक सरोकार
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर से शुभारम्भ किये गए सेवा पखवाड़ा के तहत प्रथम दिन आयोजित रक्तदान शिविरों में राजस्थान ने लक्ष्य से अधिक रक्त एकत्र कर मिसाल कायम की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित रक्तदान शिविरों में 25 हजार यूनिट के लक्ष्य के विरुद्ध एक ही दिन में लोगों ने 27 हजार 629 यूनिट रक्तदान कर जीवन रक्षा की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। सबसे अधिक बीकानेर संभाग में 6 हजार 539 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इन स्वास्थ्य शिविरों में लाखों लोगों ने न केवल निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लिया, बल्कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर रक्तदान करते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाया और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीकानेर संभाग में 6 हजार 539, जयपुर संभाग में 6 हजार500, जोधपुर संभाग में 4 हजार 904,अजमेर संभाग में 3 हजार 225, उदयपुर संभाग में 3 हजार 148 , कोटा संभाग में 2 हजार 767 एवंभरतपुर में 546 लोगों सहित कुल 27 हजार629 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
एनीमिया स्क्रीनिंग में भी राजस्थान अव्वल—
गायत्री राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से ही संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में जनसंख्या के अनुपात में एनीमिया स्क्रीनिंग में राजस्थानपहले स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 17 सितम्बरको आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविरों में 50 हजार 75 किशोर-किशोरियों सहित अन्य की एनीमिया स्क्रीनिंग की गयी। प्रदेश के लिए यहएक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओंएवं किशोरियों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरूआती पहचान, एनीमिया स्क्रीनिंग,टीबी, सिकल सेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिएटीकाकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं एवं किशोरियों के लिएमासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी व परामर्श एवं प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना में विशेष पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |किसी कार्य की गुणवत्ता कमजोर मिली तो होगी कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को कोटा जिले की पंचायत समिति सांगोद की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हीरालाल नागर ने शिविर में आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। श्री नागर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता कमजोर पाई गई तो अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नागर ने नालियों को जाम देखा तो स्वयं फावड़े से कीचड़ निकालने में जुट गए। थोड़ी देर में नालियों से कचरा साफ हुआ तो पानी बह निकला। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को कहा कि नालियों में कहीं पर भी पानी रुका या भरा हुआ नहीं रहना चाहिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |राज्य की साथिनों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राज्य की साथिनों और पर्यवेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे महिलाओं और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दें और उन अधिकारों की रक्षा और योजनाओं का लाभ उठाने में उनकी मदद कर सकें।
प्रथम चरण में महिला अधिकारिता निदेशालय ने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से अजमेर, भीलवाड़ा, बारां और नागौर जिलों की 28 साथिनों और पर्यवेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। यह प्रशिक्षण चार नियोजित प्रशिक्षण सत्रों में से पहला है, जो विशेष रूप से साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
महिला अधिकारिता निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक सीमा शर्मा ने बताया कि राज्य में साथिनों और पर्यवेक्षकों का एक प्रशिक्षित कैडर तैयार किया जा रहा है ताकि वे जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम की दिशा में बदलाव ला सकें।
इस व्यापक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साथिनों को आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना करना है ताकि वे मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें और अपने समुदाय में जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम की क्षमता को और सशक्त बना सके। इसे हासिल करने के लिए साथिनों की क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि वे हिंसा से पीड़ित महिलाओ को आवश्यक सहायता सेवाओं से जुड कर महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओ और सेवाओ के प्रभाव का कर सकें, जेंडर रेस्पोंसिव बजटिंग की पैरवी कर सकें। इससे संसाधनों का आवंटन महिलाओं की विशिष्ट जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकेगा।
इस प्रयास की सफलता अंतर्विभागीय समन्वय पर भी निर्भर करती है। पंचायती राज विभाग और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ग्राम पंचायत विकास योजना का लाभ उठाने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए योजना उपनिदेशक श्री जी. डी. रामना ने कहा कि इन योजनाओं में जेंडर बजटिंग को एकीकृत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि संसाधनों का न्यायसंगत आवंटन हो सके, महिलाओं और बालिकाओं की जरूरतें पूरी हों, ग्राम सभाओं के निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके जिससे वे उन्हें अपने समुदायों की विकास प्राथमिकताओं को आगे ले जाने में अधिक सहायक हो सके।
प्रदीप कुमावत, उप सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) ने नालसा की नई योजनाओं और सेवाओं को समझाते हुए कहा कि नि:शुल्क कानूनी सहायता की आसान पहुँच को नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) ऐप के माध्यम से और मजबूत किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद को कानूनी सहायता आसानी से मिल सके। इसके अतिरिक्त राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना सुनिश्चित करती है कि एसिड अटैक पीड़ितों को योजना का लाभ मिल सके। सृजन की सुरक्षा योजना— 2025 में नवजात बालिका को ‘ग्रीन कार्ड’ दिया जाता है। अवेयरनेस सपोर्ट हेल्थ एक्शन स्टैंडर्ड एक ऑपरेटिंग प्रोसीजर है जो महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी में सुधार लाने के लिए बनाई गई है। इय प्रोसीजर और बाल-अनुकूल विधिक सेवा योजना की जानकारी भी इस प्रशिक्षण में दी गई है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम से सम्बंधित कानूनों और योजनाओं की व्यापक समझ प्रदान की।
कार्यशाला पर अपने विचार साझा करते हुए अजमेर की साथिन उमराव ने कहा
कि यह प्रशिक्षण जानकारीपूर्ण था। हमने कई नई बातें सीखीं जो हमारे काम में अमूल्य सिद्ध होंगी। अब मुझे विश्वास है कि मैं कहीं अधिक प्रभावी हो कर अपने समुदाय की महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में और अधिक सार्थक योगदान प्रदान करूंगी।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन, साथिनों और पर्यवेक्षकों ने मिलकर एक व्यावहारिक पायलट कार्य योजना तैयार की। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |केन्द्रीय कारागृह में 500 कैदियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां एवं चश्में वितरित किए
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय ने केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पल्लवी शर्मा ने बताया कि गुरूवार को लगे कैम्प में दंत रोग, नाक-कान-गला रोग और मौसमी बिमारियों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 500 कैदियों की आंख, कान, गला संबंधी स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर दवाइयां व चश्में वितरित किए गए।जीव सेवा कल्याण समिति के सौजन्य से ये दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
मेडिकल कैंप में केंद्रीय कारागृह अधीक्षक प्रमोद सिंह, चिकित्सा विभाग से डॉ. सौरभ सेवरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप यादव, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ सुलतान सिंह, ईएनटी, डॉ. आशा लता, उप निदेशक आर.आर.सी, एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज (सदस्य, विधिक चेतना समिति, जयपुर महानगर द्वितीय), जीव सेवा कल्याण समिति के राजकुमार केसवानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नयनपाल सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |मानवता की सेवा में समर्पित कार्य को लेकर डीसी ने किया सम्मानित
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - पंजाब और हरियाणा में आई भीषण बाढ़ के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही। ऐसे पुण्य कार्य के लिए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष की अनुभूति कराता है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की टीम ने पिछले महीने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।
टीम द्वारा बड़े स्तर पर लंगर वितरण, राहत कार्यों के अंतर्गत लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करना तथा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
इन सेवाओं के लिए डीसी अजय सिंह तोमर जी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हमें सम्मानित किया गया, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में भी इसी तरह निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सेवा भाव ही सच्चा धर्म है और इस सिद्धांत को हमारी संस्था आगे भी निभाती रहेगी।
#ambala #news #dc #service-of-humanity
-
19/09/25 |भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में सभी करें योगदान
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ के अंतर्गत गुरुवार को जयपुर स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितम्बर से गाँधी जयंती, 2 अक्टूबर तक राज्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ भी आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारी भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दें।
दिया कुमारी ने आम जन से अपील कर कहा कि इस आयोजन में आप सपरिवार पधारकर देश की गौरवशाली और विविधतापूर्ण संस्कृति का रस्वादन करें। हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करना होगा, अपनी अगली पीढ़ी को हमारी भव्य, शानदार संस्कृति से रूबरू करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि लेकर सहभागिता करके ही हम हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने सांसद मंजू शर्मा , कला, साहित्य, संस्कृति व पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार, जवाहर कला केंद्र एडीजी अलका मीणा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ किया।
सांस्कृतिक संध्या में दर्शक हुए अभिभूत—
सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की रंग बिरंगी संस्कृति के साथ पारंपरिक कथक का अद्भुत संयोजन देखने को मिला। जयपुर कथक केंद्र के संयोजन में 'पधारो म्हारे देश' गीत पर ईशानी, तनिष्का, मनस्वि, छवि, हर्षिता ग्याना, रिद्धिमा,रुचिका व श्रेया ने कथक नृत्य में बेहतर फुटवर्क व आंगिक अभिनय का प्रदर्शन किया। राजस्थानी गीतों के साथ बीच में कथक के तकनीकी पहलुओं की प्रस्तुति भी देखने को मिली। चेतन कुमार जवड़ा व सिमरन अग्रवाल ने नृत्य निर्देशन किया। पखावज पर प्रवीण आर्य,गायन एवं हारमोनियम पर रमेश मेवाल, सितार पर पं. हरिहर शरण भट्ट, सारंगी पर अमीरुद्दीन खान, तबले पर आदित्य सिंह राठौड़, ढोल पर मोहित चौहान, खड़ताल पर लक्की राणा और बांसुरी पर संदीप सोनी ने संगत की।
ब्रज की संस्कृति से रूबरू करवाने वाली ब्रज रसिया की प्रस्तुति ने सभी कला प्रेमियों को कृष्ण रंग में रंग दिया। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के संयोजन में हुई इस प्रस्तुति की शुरुआत कलाकारों ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए की। ढोलक, नगाड़ा, और हारमोनियम की संगत के साथ ब्रजभाषा के मधुर गीतों पर कलाकारों ने यह नृत्य प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण और राधा रानी के वेश में नृत्य करते हुए कलाकारों ने सभी का मन मोहा। अंत में कलाकारों ने फूलों की होली खेली जिससे माहौल कृष्णामय हो गया और सभागार में राधे-राधे की गूंज सुनाई दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरूवार को सिरोही में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने आमजन द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वे इन शिविरों में परिवेदनाओं को गंभीरता से सुने और उनका त्वरित निस्तारण कर सम्बन्धित को राहत प्रदान करें।
राज्य मंत्री ने कहा कि ये बेहद खुशी का विषय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे राज्य में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुडे कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की लंबित समस्याओं का निस्तारण कर उन्हे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है, इसके लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
ओटाराम देवासी ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान पट्टा वितरण, नाम शुद्धिकरण, आपसी सहमति के बंटवारे, सॉयल हेल्थ कार्ड, पोषण कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मंगला पशुबीमा पॉलिसी से सम्बन्धित दस्तावेज का वितरण भी किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |
मालवेयर और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने मालवेयर हैकिंग और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य लोगों को संभावित साइबर हमलों से सचेत करना और उनसे बचने के उपाय बताना है।
एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नकली वेबसाइट, मैलवेयर और फिशिंग हमलों का उपयोग करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये हमले आमतौर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, बैंकिंग ऐप्स या सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजकर किए जाते हैं। एक बार जब उपयोगकर्ता इन लिंक पर क्लिक करता है तो मैलवेयर उसके डिवाइस में प्रवेश कर जाता है जिससे उसकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी खतरे में पड़ जाती है।
एडवाइजरी में ऐसे हमलों से बचने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का उपयोग सुझाया गया है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप ओपन करें और मुख्य स्क्रीन पर 'स्कैन' का विकल्प चुनें। फुल स्कैन विकल्प पर टैप करें, स्कैन पूरा होने पर ऐप एक रिपोर्ट दिखाएगा जिसमें पाए गए बॉट्स, मैलवेयर या संदिग्ध फ़ाइलों की जानकारी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आप रिमूव या डिलीट बटन दबाकर इन हानिकारक फ़ाइलों को हटा सकते हैं।
इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराने से आपका डिवाइस सुरक्षित रहेगा।
इसके साथ ही एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते ही तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में दिखाई रामेश्वरम तीर्थ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना से प्रदेश में आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिलेगा। आज देश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। ऐसी योजनाएं संस्कृति के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाएंगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर अजमेर से रामेश्वरम जाने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। देश में सभी उम्र के लोगों को आध्यात्मिक उन्नति के लिए सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना इसी कड़ी में एक सार्थक प्रयास है।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत गुरूवार को अजमेर से रामेश्वरम-मदुरई वाया भीलवाड़ा की विशेष ट्रेन मुख्य रेलवे स्टेशन अजमेर से रवाना की गई। इस ट्रेन के अन्तर्गत कुल 780 यात्रियों को रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। यह 7 दिवसीय यात्रा है। इसमें अजमेर जिले के 424 एवं भीलवाड़ा जिले के 356, कुल 780 यात्रियों को रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना किया गया। यह विशेष ट्रेन वातानुकूलित है। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है। यात्रियों को भोजन, आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |
ताजा खबर 8 PM 18 सितंबर, 2025
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
8 AM
12 NOON
4 PM
8 PM
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-

-
18/09/25 |पेंशन की गणना हेतु हरियाणा सरकार ने दी एक नोशनल इंक्रीमेंट
चंडीगढ़, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने अपने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन की गणना के उद्देश्य से एक नोशनल इंक्रीमेंट देने का निर्णय लिया है, जो 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं, बशर्ते उन्होंने संतोषजनक कार्य एवं आचरण के साथ एक वर्ष की अनिवार्य सेवाकाल अवधि पूरी कर ली हो।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 20 फरवरी, 2025 के आदेश (भारतीय संघ बनाम एम सिद्धराज) और केन्द्र सरकार द्वारा 20 मई, 2025 को जारी ज्ञापन की पालना में लिया गया है। जैसा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों में खास तौर पर वर्णित है, यह वेतनवृद्धि केवल पेंशन की गणना के लिए ही देय होगी और अन्य पेंशन लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट या कम्यूटेशन पर लागू नहीं होगी।
यह लाभ हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2008 के तहत उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो 30 जून, 2006 से 30 जून, 2015 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है। इसके अतिरिक्त, यह लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2016 के तहत 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है।
एक वेतनवृद्धि देकर बढ़ी हुई पेंशन मई 2023 से देय होगी। 30 अप्रैल, 2023 से पूर्व कोई भी एरियर या बकाया देय नहीं होगा। जो कर्मचारी न्यायालय चले गए थे और उनके अनुकूल निर्णय आया, उन्हें न्यायालय के निर्णय के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन प्रदान की जाएगी। जिन मामलों में उच्च न्यायालय में अपील लंबित है, अंतिम लाभ न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा।
जो कर्मचारी छह महीने या इससे अधिक लेकिन एक वर्ष से कम सेवा पूरी करने के बाद 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि यह मामला अभी भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। राज्य सरकार ने इन मामलों में एसएलपी दायर की हैं और कई मामलों में अंतरिम स्थगन आदेश लागू है।
पेंशन का एरियर 1 मई, 2023 से देय होगा। पूर्व में किए गए अतिरिक्त भुगतान, जिसमें अवमानना कार्यवाही के तहत भुगतान शामिल है, अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन वसूली योग्य नहीं होंगे। सभी सबंधित विभागों और अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और स्थिति को आवश्यकतानुसार माननीय न्यायालयों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
#HaryanaGovt #Pension #AnuragRastogi #EmployeeWelfare #SupremeCourtRuling #NodalIncrement #RetirementBenefits #HaryanaCivilServices #FinanceDepartment #Pensioners
-
18/09/25 |करदाताओं के लिए सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम” का लाभ उठाने का है अंतिम मौका
पंजाब, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने छोटे करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वैट, सीएसटी सहित सात अधिनियमों के अंतर्गत बकाया कर राशि के निपटान के लिए “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” लागू की है। यह योजना 27 सितंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत आज तक 97,039 करदाताओं ने लाभ उठाते हुए 712.88 करोड़ रुपये के बकाया कर का निपटान किया है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना 30 जून 2017 तक की अवधि के लिए बकाया राशि पर लागू होगी। इसके अंतर्गत सात अधिनियम शामिल हैं, जिनमें हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 (2003 का 6), केंद्रीय विक्रय कर अधिनियम, 1956 (1956 का केंद्रीय अधिनियम 74), हरियाणा सुख-साधन कर अधिनियम, 2007 (2007 का 23), हरियाणा मनोरंजन शुल्क अधिनियम, 1955 (1955 का पंजाब अधिनियम का 16), हरियाणा साधारण विक्रय कर अधिनियम 1973 (1973 का अधिनियम का 20), हरियाणा स्थानीय क्षेत्र विकास कर अधिनियम, 2000 (2000 का 13) तथा हरियाणा स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम 2008 (2008 का 8) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत करदाताओं को बड़ी राहत देकर बकाया ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ कर दिया गया है। योजना के तहत दस लाख रुपये तक के बकाया पर 1 लाख रुपये की मानक छूट और शेष बकाया पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। दस लाख से अधिक और दस करोड़ रुपये तक के बकाया पर 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। इसी तरह से दस करोड़ रुपये से अधिक के मामलों में केवल मूल बकाया कर ही देना होगा, जबकि ब्याज और जुर्माना 100 प्रतिशत माफ रहेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि करदाता चाहें तो निपटान राशि को दो समान किस्तों में भी अदा कर सकते हैं और इन किश्तों पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
प्रदेश सरकार ने राज्य के करदाताओं से अपील की है कि वे इस “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का अधिकतम लाभ उठाकर निर्धारित समय अवधि से पूर्व अपने बकाया कर का निपटान अवश्य कर लें।
#HaryanaTaxScheme #OTS2025 #OneTimeSettlement #VAT #CST #TaxRelief #HaryanaGovt #TaxpayerBenefit #FinancialRelief #TaxSettlement
-
18/09/25 |पंजाब में आप सरकार का नशे विरुद्ध युद्ध सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का पैंतरा
पंजाब, 18 सितम्बर (अभी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पंजाब में नशे के जा रही जानों पर गहरी चिंता प्रकट की है। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार को नशों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का एक पैंतरा है। खडूर साहिब में दस दिन के भीतर नशे की वजह से चौथी जान चली गई है, जोकि पंजाब में नशे की खरीदो-फरोख्त का सबूत है। पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के खोखले दावों के सच को कांग्रेस पंजाब के लोगों के सामने लाएगी।
परगट सिंह ने कहा कि यह विपक्ष का आरोप नहीं है, बल्कि पंजाब की त्रासदी है। जो सरकार अपने युवाओं को नशे से नहीं बचा सकती, वह अपने सबसे बड़े कर्तव्य से विमुख है। पंजाब को नारों की नहीं, बल्कि कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध जैसे पखंड को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने की बजाए, नशे से जाने गवां रहे युवाओं को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो पहले ही पंजाब में 31 मई को नशा खत्म किए जाने का दावा कर चुके हैं, जो बिल्कुल ही खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु पीरों की धरती है और इसमें नशे के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नशे के खिलाफ हमेशा खड़ी है और पंजाब को बचाने के लिए आगे भी डट कर खड़ी रहेगी।
#PargatSingh #PunjabDrugMenace #SavePunjab #CongressPunjab #AAPGovt #KhadurSahib #WarAgainstDrugs #PunjabCrisis #YouthOfPunjab #DrugFreePunjab
-
18/09/25 |सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों को किया नशे के प्रति जागरूक स का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों के लिए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व उनसे बचने के लिए हेल्थ अवेयरनेस का आयोजन किया गया इस कैंप में सिविल हॉस्पिटल से डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर सीजेएम प्रवीण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रवीण ने कैंप में मौजूद बंदियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और ये भी बताया कि नशे से न केवल शरीर खराब होता है बल्कि घर परिवार बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है और भविष्य में इन सबसे दूर रहने और अच्छा जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।
#ambala #news #centerjail #haryana #sevapakhwada #centraljailambala
-

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 3525 मरीजों ने करवाई अपनी जांच
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के निर्देशानुसार "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और अस्पताल की सभी ओपीडी में इसका प्रभावी रूप से संचालन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर रचना बंसल, डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर मंजू धीमान, डॉक्टर शीलकान्त पजनी, डॉक्टर संजीव गोयल, डॉक्टर अश्वनी मोदगिल, डॉक्टर रिधि गर्ग, डॉक्टर सुधीर, डॉक्टर अमिता, डॉक्टर जोगिंदर सिंह, डॉक्टर खुशबू, सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एनसीडी स्टाफ रीना, टीकाकरण स्टाफ मनीषा, आईसीटीसी से हिमानी, तनु, संदीप समेत अन्य स्टाफ मोजूद रहा।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जांच, परामर्श, पोषण, टीकाकरण तथा मातृत्व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉइड, कैल्शियम तथा आयरन स्तर की जांचें शामिल रहीं। इसके साथ ही, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिला और बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बैनर, पोस्टर एवं सूचना-पट्ट लगाए गए, जिनमें स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, प्रसव पूर्व देखभाल, स्तनपान, स्वच्छता तथा माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर डॉक्टर नीनू गांधी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, एक महिला जब स्वस्थ होती है, तभी वह अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकती है। मातृत्व स्वास्थ्य न केवल मां के लिए, बल्कि पूरे परिवार की सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवाएं देने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता और समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है।
स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ-साथ महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं। आशा कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ने और नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में टीबी रोग के मरीजो को निक्षेय मित्र योजना के तहत राशन की किट भी वितरित की गई। डॉ. नीनू गांधी ने अंत में कहा, यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार को केंद्र में रखता है। हमें यह समझना होगा कि जब महिलाएं जागरूक और स्वस्थ होंगी, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति करेगा।
#ambala #news #healthdepartment #swasthyanarisashaktparivar
-
18/09/25 |हिन्दी केवल भाषा नहीं, हमारी आत्मा है: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में हिंदी विभाग एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस (हिन्दी पखवाड़ा) के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का सुंदर आयोजन किया गया। इस नाटक का विषय ‘‘हिन्दी हमारी पहचान’’ रहा जो विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गर्व और जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।
नाटक में छात्राओं ने जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि हिन्दी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्म गौरव का प्रतीक भी है। प्रस्तुति में दर्शाया गया कि कैसे आज युवा पीढ़ी हिंदी को नजर अंदाज कर विदेशी भाषाओं की ओर आकर्षित हो रही है, जबकि हिंदी में भी आधुनिक विज्ञान, तकनीक और साहित्य की अपना संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु हमारी आत्मा है। यह हमारी सोच, संस्कृति और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। आने वाली पीढी को हिंदी से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। हिंदी हमारी भाषा हो, शिक्षा हमारी शक्ति हो, चरित्र हो ईमानदारी से बना तभी देश की सच्ची प्रगति होगी।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा व को-कनवीनर हिंदी विभाग से ममता भटनागर रहीं जिन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिंदी शिक्षा से बुद्धि पनपे, हिंदी चरित्र से मन बने तभी सुंदर राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#aryacollege #news #ambala #haryana
-

प्रधानमंत्री ने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाली के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की
#pmo #narenderamodi #indianepal #nepal
-
18/09/25 |मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर डीसी कार्यालय मे संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आमजन को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होने बैठक में सी एम अनाउंसमेंट के तहत मार्कण्डेय रिवर ब्रिज निर्माण कार्य, रैनोवेशन ऑफ पौंड, शहर नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य बारे, कंस्ट्रक्शन ऑफ मुलाना बस स्टैंड, ओपन एयर थियेटर इन बाल भवन, नाला ब्रिज अंबाला छावनी, रिंग रोड, पार्क व व्यामशालाए इत्यादि कार्यो बारे जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय के साथ सीएम अनाउसमैंट से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएम विंडो व समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने और उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, परियोजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगराधीश अभिषेक गर्ग के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।#ambala #dc #news #chiefminister #review
-
18/09/25सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में भाजपा आयोजित करेगी कई कार्यक्रम, रूपरेखा तैयार : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #pmo #narenderamodi #sewapakhwada2025
-
18/09/25 |विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2026 से युवाओं को मिलेगा राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर:- अर्शदीप
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। शीर्ष 10000 विजेताओं को मुफ्त माई भारत उपहार मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वैबसाइट पर क्विज कॉलम पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार सांझा करने, नेतृत्व प्रदर्शित करने और सामूहिक दृष्टिकोण से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अंबाला जिले के सभी युवाओं से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।#ambala #news #nationbuilding #developedindia
-
18/09/25 |अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - उत्तर रेलवे के निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा - 2025 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, अम्बाला छावनी में, मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया, अपर मण्डल रेल प्रबंधक, देवी सिंह मीणा तथा समस्त विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन कर के किया गया।
स्वच्छता ही सेवा में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों के दौरान जिसमें स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का रूपांतरण, कठिन और गंदे स्थानों की पहचान की जाएगी, उनका मानचित्रण किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से उन्हें साफ किया जाएगा। स्वच्छ सार्वजनिक स्थानः प्रतिष्ठानों/संस्थानों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों की सामान्य सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरः निवारक स्वास्थ्य जांच और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एकल खिड़की शिविर, स्वच्छ हरित उत्सवः पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव, वकालतः स्वच्छ सुजल गांव, अपशिष्ट कूड़े से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फूड, आरआरआर केंद्र आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस वर्ष, 25 सितम्बर को एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्र की स्वच्छता के लिए नागरिकों को शामिल किया जाएगा। अंत में यह स्वच्छोत्सव 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस अभियान के साथ समाप्त होगा |
#swachhata-hi-seva-2025 #ambala #campaign #ambaladivision -
18/09/25 |सीआईबी आरपीएफ अम्बाला नेशराब सहित दो आरोपियों को पकड़ा
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सीआईबी आरपीएफ की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए दो व्यक्तियों पर शक होने पर तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई पकड़े गए दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-4 सीआईबी आरपीएफ की की टीम लुधियाना साइड अंबाला कैंट स्टेशन पर लगे हुए स्टेशन बोर्ड के पास खड़े दो युवकों को देख आरपीएफ को उन पर शक हुआ आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा वहां खड़े दोनों व्यक्तियों के पास पहुंच पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम अजय प्रसाद पुत्र प्रसाद महतो निवासी समस्तीपुर बिहार ,दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश पुत्र सुरेंद्र राय निवासी समस्तीपुर बिहार बताया दोनों के पास ट्रॉली बैग और हाथों में भी बैग थे |आरपीएफने शक होने पर जब अजय के बैक को खुलवाया तो उसके पास से 27 बोतल बरामद की गई जो कि उसने ट्रॉली बैग और दूसरे बैग मेंछुपा रखी थी वही राजेश के पास से भी आरपीएफ की टीम को दो अलग-अलग जगह से 23 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई दोनों आरोपियों से पकड़ी गई शराब हरियाणा में बेचने के लिए बनाई गई थी आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को अगली कार्रवाई के लिए जीआरपी अंबाला छावनी के हवाले कर दिया जीआरपी ने पकड़ी की शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई |
#ambala #news #rpf #railwaystation
-
18/09/25संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2025 में सशस्त्र बलों ने भविष्य का रोडमैप तैयार किया
#mod #rajnathsingh #pmo #narenderamodi #indianarmy #iaf #indiannavy
-
18/09/25 |“राहुल गांधी ऐसे पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन बम छोड़ने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कर रहे हैं’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #rahulgandhi #bjp #congress
-
18/09/25 |लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन मे एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन
जे कुमार, 18 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला छावनी के लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को ब्राइट पब्लिक स्कूल, बारा गाँव में एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं ग्रामीण समुदाय को बाल श्रम : विधिक प्रावधानों के विशेष सन्दर्भ में विषय पर जागरूक करना था।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रधान विकास बेहगल ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन हेतु भारतीय कानूनों एवं बाल अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में ब्राइट पब्लिक स्कूल के 95 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति अपनी समझ को साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन का सफल संचालन लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा किया गया।
इस आउटरीच कैम्प के माध्यम से जी.एम.एन. कॉलेज एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 ने पुनः यह सिद्ध किया कि संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विधिक साक्षरता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। -
18/09/25 |अलवर जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अलवर जिले के रामगढ़ के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कर रक्तवीरों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने शिविर में आमजन विशेष कर महिलाओं के लिए दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन किया।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान माता-बहनों के स्वास्थ्य के लिए एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से आयोजित शिवरों में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए जांच एवं स्क्रीनिंग व रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसमें दवाएं पूर्णतः निशुल्क है। उन्होंने कहा कि परिवार में माताओं का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवश्य लाभ लेवे।
अलवर जिले में पर्यटन विकास एवं स्वच्छता की ली समीक्षा—
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को 54वां स्थान एवं स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरी रैंक प्राप्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन दो उपलब्धियों को और आगे ले जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनसहभागिता का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान शहर के नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों आदि को जोड़कर जन जागरूकता की एक मुहिम चलाई जाए।
उन्होंने कहा कि अलवर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। अलवर में पर्यटन के विकास की कार्य योजना बनाएं, इसके लिए शुरूआत मत्स्य उत्सव एवं बाबा भर्तृहरि महाराज के मेले की अभी से कार्य योजना बनाकर करें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को इसके लिए मत्स्य उत्सव के लिए एक सप्ताह में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मत्स्य उत्सव में मोती डूंगरी पर मोटिवेशनल बुक फेस्टिवल का आयोजन कराया जाए जिसमें जिले के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व लोक कलाओं की प्रदर्शनी आदि की भी कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि भर्तृहरि बाबा मेले की ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के सभी नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए बनाएं। उन्होंने कहा कि अलवर को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाईगर मैराथन का आयोजन 8 फरवरी को कराया जायेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |कार्डियोथोरेसिक एवं वेस्कुलर सर्जरी हृदय रोगों से पीड़ित के लिए जीवनदायिनी
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को आरयूएचएस अस्पताल परिसर में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ समारोह में जेके लोन अस्पताल में नवनिर्मित कार्डियोथोरेसिक एवं वेस्कुलर सर्जरी इकाई का लोकार्पण किया। समारोह के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जेके लोन अस्पताल पहुंचकर इस इकाई का अवलोकन किया।
गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि बच्चों को हृदय रोग से सम्बंधित उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जेके लोन अस्पताल में प्रदेश की पहली पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) इकाई प्रारंभ की गई है। यह उपलब्धि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जन्मजात एवं अर्जित हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए यह इकाई एक जीवनदायिनी पहल सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह इकाई प्रदेश के बच्चों के स्वस्थ भविष्य और उनके सपनों की सुरक्षा का आधार बनेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस इकाई की स्थापना की गई है। करीब 20 करोड़ रूपए से निर्मित यह इकाई अत्याधुनिक उपकरणों के साथ टर्नकी आधार पर विकसित की गई है। बाल हृदय रोगियों की देखभाल और उपचार हेतु समर्पित इस अत्याधुनिक यूनिट में एक कैथ लैब एवं एक ऑपरेशन थियेटर स्थापित है। कुल 80 बैड की क्षमता वाली इस इकाई में 5 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट, 10 बेड की इंटेंसिव केयर यूनिट एवं अतिरिक्त 65 बेड के प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड शामिल हैं। इससे हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए अब प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, जिससे यह इकाई राजस्थान में तृतीयक स्तर की बाल हृदय चिकित्सा को मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही, यह भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |महिलाओं के स्वस्थ होने पर ही देश, जिला और गांव स्वस्थ
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस चिकित्सालय परिसर से वर्चुअली जुड़े, जहां उन्होंने आयुष्मान भारत-स्वस्थ राजस्थान की दिशा में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत हुई है। महिलाओं के स्वस्थ होने पर ही देश, जिला और गांव स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की जो पहल की गई है, वह भी प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह शिविर का किया शुभारंभ—
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धार में आयोजित कार्यक्रम में मातृ वंदना योजना के तहत 15 लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता भी हस्तांतरित की। उन्होंने भारत की नारी शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि जब एक माँ स्वस्थ होती है तो पूरा घर सुचारू रूप से चलता है लेकिन अगर वह बीमार पड़ जाती है तो पूरी पारिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है। उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी महिला को जागरूकता या संसाधनों की कमी के कारण कष्ट सहना नहीं पड़े । इस अभियान के तहत रक्तचाप और मधुमेह से लेकर एनीमिया, तपेदिक और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अपनी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे जो भी बेचें और खरीदें, वह स्वदेशी हो।
श्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को दी सर्वोच्च प्राथमिकता—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 4 करोड़ से अधिक माताओं को 19 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। वहीं, आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और स्वस्थ राजस्थान का सपना साकार करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने, गर्भवती की समुचित देखभाल करने और बेटियों को बेटों के समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की।
स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा निरंतर सुधार और विस्तार—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और विस्तार कर रही है। हमारा उद्देश्य प्रदेश में मातृ और शिशु मृत्युदर को न्यूनतम स्तर पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के क्रम में प्रदेश में मातृ मृत्युदर घटकर 86 प्रति एक लाख जीवित जन्म दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में मातृ मृत्यु दर अधिक और संस्थागत प्रसव की दर बहुत कम थी।
राज्य में संस्थागत प्रसव की दर 95 प्रतिशत—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि मातृ एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश में 95 लेबर रूम और 44 ओटी भारत सरकार के स्तर से सर्टिफाइड किए जा चुके हैं। राज्य में संस्थागत प्रसव 95 प्रतिशत है, जो अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांव-कस्बों में सोनोग्राफी की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए मा वाउचर योजना के अंतर्गत क्यूआर कोड आधारित वाउचर की सुविधा दी जा रही है। इसमें अब तक 2 लाख से अधिक कूपन जारी किए जा चुके हैं और डेढ़ लाख गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिला है।
संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी राज्य सरकार—
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल पेपर लीक ही हुए जबकि हमारी सरकार पांच साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति देने पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 25 सितम्बर को लगभग 15 हजार युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को पोषण किट, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभार्थियों को कार्ड, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित निक्षय मित्रों को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट, मिशन मधुहारी के लाभार्थियों को किट और देसी घी योजना के लाभार्थियों को कूपन का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने आर.यू.एच.एस. अस्पताल परिसर में कैंसर निदान इकाई बस, मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु टीकाकरण स्टॉल्स एवं रक्तदान शिविर का अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने थैलेसीमिया कुटुंब योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगभग 4 हजार बच्चे थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित हैं। इस योजना के तहत कोई भी एक संस्था एक थैलेसीमिया बच्चे के लिए वर्ष में 15-20 यूनिट रक्तदान की जिम्मेदारी लेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मनदर्पण कार्यक्रम की भी शुरूआत की। उन्होंने जेके लोन अस्पताल में नवनिर्मित बाल हृदय-छाती-वाहिका शल्य चिकित्सा इकाई का लोकार्पण किया। 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक इकाई में 80 बेड की सुविधा है। उन्होंने कहा कि 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी आज शुभारंभ हुआ है। पोषण पखवाड़ा 2025 के आयोजन में राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025, स्वच्छता सखियों को कचरा पृथक्करण हेतु भेंट किए किट
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 'स्वच्छोत्सव' कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया तथा स्वच्छता सखियों को कचरा पृथक्करण हेतु किट का वितरण किया। इस दौरान संयुक्त व्यापारी महासंघ के सहयोग से कचरा एकत्रण एवं पृथक्करण हेतु होप सर्कस एरिया के मुख्य बाजार में व्यापारियों व दुकानदारों को लगभग 2500 डस्टबिनों का वितरण किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |भूमि विवाद का हुआ स्थायी समाधान – ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर जिले में आयोजित हो रहे 'ग्रामीण सेवा शिविर 2025' आमजन की बरसों पुरानी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है।
बुधवार को धोबलाई में आयोजित शिविर में महादेव, कालू, सीताराम, शंकर, मनमोहर देवी, राजकुमार, करुंवीलाल, रामसमुख आदि परिवारों ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि खाता-बही में दर्ज तो थी, लेकिन नामांतरण एवं बंटवारे के अभाव में पिछले 7–8 वर्षों से आपसी विवाद व अदालती झंझट झेलना पड़ रहा था। इस कारण परिवार में तनाव, आपसी अविश्वास और खेती-किसानी पर भी नकारात्मक असर हो रहा था।
शिविर में पहुंचे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर सभी खातेदारों की सहमति से भूमि का बंटवारा किया और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में ही प्रमाण पत्र जारी होने से सभी परिवारों के चेहरों पर संतोष और खुशी झलक उठी।
शिविर में मौजूद परिवारों ने कहा आज तक हम वर्षों से राजस्व विभाग के चक्कर काटते रहे, लेकिन समाधान नहीं मिला। इस शिविर में हमारी समस्या का निवारण तुरंत हो गया। अब हमारे परिवार शांति से रह सकेंगे और खेती-किसानी बिना विवाद के कर पाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर केवल कागजी कार्यक्रम नहीं बल्कि आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने वाला जनकल्याणकारी अभियान है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |जल संसाधन मंत्री ने पुष्कर में ग्रामीणों की समस्याओं किया समाधान
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कानस में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और पुष्कर में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद स्थापित किया।
सुरेश सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं व समाधान कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि फसल खराबा गिरदावरी शीघ्रता से कर प्रभावित किसानों को राहत पहुँचाई जाए।
शिविरों में मिले बहुपक्षीय समाधान
इन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं शहरीजनों को शिविर स्थल पर ही कई प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इनमें आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना, स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण, पौधारोपण एवं शौचालय स्वीकृति, विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण, पीएमजेवाय कार्ड निर्माण, पशु टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना, पेंशन स्वीकृति जैसी सेवाओं ने ग्रामीणों और शहरीजनों को सीधा लाभ पहुँचाया।
मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी तरीके से हो।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित—
अजमेर की ग्राम पंचायत कड़ैल के ग्राम रेवत में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जल संसाधन मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि जीवन निर्माण की आधारशिला हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध—
सुरेश सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए हर स्तर पर योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शहर को दी लेपर्ड सफारी की सौगात
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शहर को लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार कोकाजीपुरा गांव में लैपर्ड सफारी के लिए तैयार किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 20 करोड़ रूपए की राशि खर्च होगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर के काजीपुरा, खरेखड़ी, अजयसर और आस-पास के गांव में फैली गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। झालना, रणथम्भौर, सरिस्का, रावली-टॉडगढ़ और जवांई बांध की तर्ज पर गंगा-भैरव घाटी को भी लेपर्ड सफारी और घाटी के मनोरम दृश्य देखने के लिए सैलानियों के लिए खोला जाएगा। सैलानी यहां घाटी में ट्रेकिंग के साथ ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय के अस्तबल, उनके राज्य के अन्य स्मृतियां, सैनिक छावनी स्थल और अन्य स्थानों पर घूम सकेंगे। ट्रेक पर सैलानियों के विश्राम की भी व्यवस्था होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यहां गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी के लिए ट्रैक और रूट बनेगा। यहां टिकट खिड़की, रेस्ट प्वाइंट्स, सेल्फी प्वाइंट्स तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं विकसित की जाएगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी बनने से अजमेर को एक नई पहचान पर्यावरणीय पर्यटन स्थल के रूप में मिलेगी। अब पर्यटन के क्षेत्र में इसे और समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री से इस परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। अजमेर के लिए लगभग 40 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, इनमें से अधिकांश को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि लेपर्ड सफारी परियोजना पर लगभग 20 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है। इसमें शुरुआती चरण में लगभग 5.5 करोड़ रुपए से कार्य प्रारंभ किया गया है। पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए कई किलोमीटर के नए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। चामुंडा माता व भैरव मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रैक से सुविधा होगी। मार्ग में रेस्ट प्वाइंट्स, अल्पाहार केंद्र तथा सेल्फी प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। इस परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि अजमेर में फिलहाल कोई बड़ा पर्यावरणीय पर्यटक स्थल उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह लेपर्ड सफारी परियोजना स्थानीय नागरिकों एवं पुष्कर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी एक नया अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर के निवासियों एवं पर्यटकों को अन्य रमणीय स्थल भी जल्द उपलब्ध होंगे। बच्चों में विज्ञान की जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए साइंस पार्क का निर्माण, वरुणसागर का सौंदर्यकरण, अजमेर एंट्रेंस प्लाजा सहित अन्य कार्य भी करोड़ों रुपए की लागत से करवाए जाएंगे। इससे शहर का पर्यटन के क्षेत्र में कायापलट होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्पोट्र्स कॉलेज व सैनिक स्कूल भी खोले जा रहे हैं।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |शिविर का मतलबः एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
सवाई माधोपुर जिला प्रभारी एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टी ने बुधवार को चौथ का बरवाड़ा में ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ देने और उनके शिकायत समाधान के लिए 17 अक्टूबर तक सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। बलरिया गांव में ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिक-से-अधिक ग्रामीणों से इन शिविरों में भागीदारी करने का आह्वान किया।
प्रभारी सचिव ने कहा कि इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच और दवाई, पोषण, फसल-बीज किट वितरण, बीमा और पशुओं से जुड़ी योजनाओं के लाभ, राजस्व तथा जेवीवीएनएल के आवेदन आदि सभी काम सम्पन्न होंगे। छोटी-छोटी शिकायतों और समाधान के लिए आपको जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े, इसके लिए ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ऐसे में सभी को बाकी काम छोड़कर यहाँ आकार इनका फायदा उठाना चाहिए।
बलरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रभारी सचिव ने गोवर्धन मीना, रामावतार शर्मा, निरमा, किशन गोपाल, राकेश सहित 14 लाभार्थियों को आवासीय भूमि पट्टे, घनश्याम सैनी, अर्जुन मीना, गुड्डू मीना को रूप से निक्षय पोषण किट, मानसिंह, बुद्धिप्रकाश सहित अन्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी वितरित की। उन्होंने बलरिया में आयोजित शिविर स्थल पर पौधारोपण भी किया। इसके पश्चात उन्होंने हर घर कचरा वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।
प्रभारी सचिव ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि वे आमजन से संवाद कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। इससे शिविरों के उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। डॉ. पृष्टी से स्वयं से इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शिविर में एक वृद्ध महिला के पास बैठकर उसकी बात सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी मांग को कागज पर लिखकर उनकी सहमति लें और त्वरित समाधान करें। उन्होंने बच्चों से उनके स्कूल तथा एक अन्य बुजुर्ग से पशुओं की बीमारी और दवा के बारे में बात की। सचिव ने पंचायत समिति की महिला प्रधान श्रीमती सम्पत पहाड़िया से पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज और बजट-भुगतान आदि पर भी चर्चा की।
शहरी क्षेत्रों में फोकस पट्टा वितरण पर — पृष्टी ने सवाई माधोपुर में नगर परिषद क्षेत्र में गीता देवी अग्रवाल बालिका माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शहरी क्षेत्र में आमजन की बुनियादी समस्याएं हैं। बीते दिनों जो अतिवृष्टि हुई, उसके कारण भी समस्याएं हुई हैं। दैनिक दिनचर्या की जिंदगी में साफ-सफाई से लेकर राशन, पानी-विद्युत की आपूर्ति सभी प्रकार की समस्याओं के एक ही मंच पर समाधान के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश में शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया है।
प्रभारी सचिव ने बताया कि संपूर्ण राज्य में नगर निगम, नगर परिषद, यूआईटी, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में यह शिविर 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में मुख्य रूप से जिन लोगों के पट्टे नहीं बन पा रहे हैं, उनके पट्टे बनाए जाएंगे। जिनका लीज रेंट बकाया है, उनमें सरकार ने कई प्रकार की छूट दी है, उनका लाभ दिया जा रहा है। साथ ही, अन्य सुविधाओं और योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आवासीय पट्टे आदि कार्य किए जा रहे हैं।
आपको पट्टा जरूर मिलेगा — डॉ. देबाशीष पृष्टी ने शहरी सेवा शिविर में आए एक बुजुर्ग से आवेदन लेते हुए उससे कहा कि उनकी क्या मांग है। जब वृद्ध ने कहा कि आवास चाहता हूं तो वह बुजुर्ग को पीएम आवास से संबंधित डेस्क तक स्वयं लेकर गए और कार्मिक से कहा इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कीजिए। पृष्टी ने आवेदक को आश्वासन दिया कि उसको आवास जरूर मिलेगा।
शिविर में नगर परिषद से पट्टे जारी करवाने वालों के आवेदन काफी संख्या में आए। प्रभारी सचिव ने कहा कि पट्टे आवेदन का निस्तारण इस शिविर के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने डेस्क प्रभारी द्वारा तैयार बुधवार के आवेदनों के डायरी में रेकार्ड संधारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें आगे भी इसी तरह से काम करना है।
लापरवाह कार्मिकों की सूची तैयार करे :- डॉ. पृष्टी ने कहा कि शिविर में अधिकारियों और कार्मिकों को संवेदनशीलता से काम करते हुए आम लोगों को राहत देनी है। जहां आवश्यक हो, वहां अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन अवश्य करें। डॉ. पृष्टी ने सहायक निदेशक, जनसम्पर्क को विभिन्न विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर शिविरों का पर्याप्त प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे एक भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गौरव बुडानिया से कहा कि ऐसे कार्मिकों की एक गोपनीय सूचना प्राप्त तैयार करें जो इन शिविरों में ठीक काम नहीं कर रहा हो। ऐसे कार्मिकों की जानकारी उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |वन राज्य मंत्री ने श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले कि करणी माता रोड स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का मौका निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि 22 सितम्बर से करणी माता मेला आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं का आवागमन रहता है। अतः श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए तथा मेले से आयोजन से पूर्व सड़क की मरम्मत कर उसे चालू करने का प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रृद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को जोधपुर जिले के अस्पताल पावटा में जिला स्तरीय ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
जोगाराम पटेल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा आज देश की आधी आबादी को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण में हमारी मातृशक्ति अग्रणी भूमिका निभायेगी।
अभियान में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श मिलेगा —
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों के ब्लड प्रेशर,डायबिटीज़ की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान,गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिए टीकाकरण, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी एवं परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभियान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण,मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण, एनीमिया,सिकल सेल,टीबी की जांच और आभा आईडी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को जांच रिपोर्ट देकर अभियान का शुभारंभ किया।
टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य करें हासिल —
पटेल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डेंटल सर्जरी वार्ड, डेंटल ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, चर्म रोग ओपीडी वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य हासिल करें।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने सरकार के योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से संवाद कर निःशुल्क दवा और जांच एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम योगदान: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम् योगदान है, इनके कारण ही राष्ट्र विकास की राह पर दौड़ता है। वे आज यमुनानगर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मानित करना और उन्हें उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका है। श्रमिकों ने अपने परिश्रम और पसीने से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, उनका योगदान सदैव सराहनीय रहेगा।
उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें श्रमिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं।
कार्यक्रम के तहत यमुना नगर जिले में 6 प्रमुख लेबर-चौकों पर लड्डू वितरित किए गए। आई.टी.आई. चौक यमुनानगर पर मेयर श्रीमती सुमन बहमनी एवं श्रम निरीक्षक श्रीमती किरण वर्मा मौजूद रहीं। फव्वारा चौक (शहीद भगत सिंह चौक) यमुनानगर में विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा एवं सहायक श्रम आयुक्त श्री रोशन लाल उपस्थित रहे। झंडा चौक जगाधरी में पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल गुज्जर एवं सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती अंजली मौजूद रहीं।
साढौरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह एवं सहायक श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती उषा अरोड़ा शामिल हुए, वहीं लेबर चौक छछरौली में जिला उप प्रधान श्री रामपाल एवं श्रम निरीक्षक श्री बलिन्द्र कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रमिकों को लड्डू, चाय एवं जलपान का वितरण किया गया। साथ ही श्रम विभाग हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में ई.एस.आई. विभाग द्वारा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
#LabourWelfare #HaryanaGovt #Yamunanagar #ShamSinghRana #WorkersRights #LabourDay
-

रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर- 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।
नमो वन के उद्घाटन अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर राम अवतार बाल्मीकि, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री के.मकरंद पांडुरंग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री पंकज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#NamoVan #Rohtak #JP_Nadda #NayabSinghSaini #GreenHaryana #EnvironmentProtection #TreePlantation #MiyawakiForest #SwachhBharat #DevelopedIndia
-
17/09/25 |नगर निगमों के आयुक्त महानगरीय विकास प्राधिकरणों के पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार के आयुक्तों को संबंधित महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है।
इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम मानेसर के आयुक्त को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी-2 नामित किया गया है। महानगरीय विकास प्राधिकरणों में वर्तमान में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने पद पर यथावत कार्यरत रहेंगे।
#HaryanaGovt #UrbanDevelopment #Gurugram #Faridabad #Sonipat #Panchkula #Hisar #Manesar #AnuragRastogi #HaryanaBureaucracy
-
17/09/25 |विशेष कार्यक्रम : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को समर्पित विशेष अभियान
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर में साकार रूप देना है।
वन मंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा वन विभाग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत ‘एक पेड़ हजारों सांसों का सहारा, आज लगाओ कल बचाओ’ नारे को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के 75 स्थानों पर नमो वन अथवा पार्क स्थापित किए जाएंगे। ये पार्क प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हरियाणा की जनता की ओर से एक अनूठा उपहार होंगे। इन वनों और पार्कों के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। इस दिन वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी न केवल अपने कार्यालयों बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी श्रमदान करेंगे और समाज को स्वच्छता का संदेश देंगे।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता और हरियाली का यह संदेश केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आमजन तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा चार विशेष मोबाइल वैन तैयार की गई हैं। ये वैन क्रमवार रूप से प्रदेश के सभी सर्कल और जिलों में चलाई जाएंगी। नार्थ सर्कल में पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला जिलों में प्रत्येक स्थान पर तीन-तीन दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार सेंट्रल सर्कल में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में भी वैन तीन-तीन दिन तक सक्रिय रहेगी। साउथ सर्कल के अंतर्गत फरीदाबाद, नूंह व रेवाड़ी जिलों में तीन-तीन दिन तक तथा पलवल, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ जिलों में दो-दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, वेस्ट सर्कल में जींद, सिरसा व भिवानी जिलों में तीन-तीन दिन और फतेहाबाद, हिसार व चरखी दादरी जिलों में दो-दो दिन यह अभियान चलाया जाएगा। इन वैन के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
राव नरबीर सिंह ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और स्वच्छता अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर श्रमदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश को प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि विशेष कार्यक्रम के दौरान वन विभाग स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन करेगा, ताकि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज के छोटे-छोटे बच्चे भी इस दिशा में सोचेंगे और कदम बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छ और हरा भरा बन सकेगा।
राव नरबीर ने कहा कि यह विशेष कार्यक्रम केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी का आह्वान है। यदि सभी लोग मिलकर एक पेड़ लगाने और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बना लें तो पर्यावरण संरक्षण कोई दूर का सपना नहीं बल्कि निकट भविष्य की सच्चाई होगा।
#HaryanaEnvironment #GreenHaryana #OneTreeForMother #CleanHaryana #NamoVan #SwachhataAbhiyan #RaoNarbirSingh #ForestDepartment #YouthForEnvironment #Sustainability
-
17/09/25 |नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी मैदान के साथ लगते पॉइंट पर आयोजित हुआ, जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद की चेयरमैन स्वर्ण कौर, वाइस चेयरमैन ललता प्रसाद, वार्ड पार्षद तथा महिला एवं बाल विकास विभाग (अर्बन) की अधिकारी सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 आंगनवाड़ी वर्कर्स और जीएमएन कॉलेज के एनएसएस के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नगर परिषद टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान को सफल बनाया।
स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर वार्ड नंबर 26 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया, जबकि नगर परिषद कार्यालय को जीरो वेस्ट ऑफिस के रूप में चुना गया। यह कदम अम्बाला को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के समापन पर तुलसी के पौधे वितरित किए गए ताकि नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही एनएसएस छात्रों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर परिषद अम्बाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नगर परिषद लगातार शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोग सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान अम्बाला नगर परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
#ambala #municipalcouncil #launched #cleanliness #swachhutsavswachhataseva2025
-
17/09/25 |अम्बाला छावनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन
#narenderamodi #pmo #narenderamodibirthday #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
17/09/25 |माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला गया
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - अर्धकुँवारी मार्ग पर हाल ही में हुई भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के चलते करीब तीन हफ्तों से बंद माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। तीन सप्ताह से यात्रा बंद होने के कारण लाखों भक्तों को माँ के दर्शन से वंचित रहना पड़ा था। अब मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच के बाद कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। वहीं, स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यात्रा मार्ग पर फिसलन रोकने और यात्री प्रबंधन को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रों से ठीक पहले यात्रा का दोबारा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और हर्ष का विषय है।
नवरात्रों में देशभर से लाखों भक्त माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें। माँ वैष्णो देवी यात्रा के कपाट खुलने से भक्तों में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा शुरू करने लगे हैं।
#matavaishnodevi #yatra #reopened #devotees #today
-
17/09/25 |राहुल गांधी की आत्मा पाकिस्तान में बसती है, देश से माफी मांगें- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #congress #rahulgandhi #randeepsurjewala
-

हिमाचल : एनएचएआई और एमओआरटीएच की विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक हुई
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस समिति का गठन हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित प्राथमिकता वाले मुद्दों के समाधान के लिए किया गया है।
बैठक के दौरान, भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, ब्यास नदी की सफाई और उपयोगिता स्थानांतरण, कचरा डंपिंग साइट आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से निपटने और आपदा के दौरान नुकसान को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
विक्रमादित्य सिंह ने बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इनकी राज्य में पर्यटन, अर्थव्यवस्था और व्यापार के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इन परियोजनाओं के समय पर निष्पादन में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और वर्तमान मानसून के मौसम में अप्रत्याशित वर्षा से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए एनएचएआई/सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनएचएआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अधिकारियों को स्थानीय लोगों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने का भी निर्देश दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन, उद्योग और लोक निर्माण आर.डी. नजीम, सचिव जेएसवी राखिल काहलों, विशेष सचिव लोक निर्माण हरबंस सिंह ब्रसकोन, एचपीपीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता (एनएच), ए.के. कुशवाहा, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कर्नल अजय बरगोटी, आरओ, एनएचएआई और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
#VikramadityaSingh #HimachalPradesh #PWD #NHAI #Infrastructure #RoadSafety #MonsoonDamage #HimachalTourism #DevelopmentWorks #PublicWorks
-
17/09/25 |हिमाचल राज्यपाल ने यात्री सेवा दिवस समारोह में भाग लिया
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यात्री सेवा दिवस समारोह के तहत जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के परिसर के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने सहित बुनियादी ढांचे के विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने वनों एवं उनके संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने में ऐसी पहल की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से वनीकरण प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह किया, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों दोनों के कल्याण के लिए आवश्यक है।
कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बेरवा, गग्गल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
#ShivPratapShukla #GaggalAirport #Kangra #HimachalPradesh #TreePlantation #EnvironmentalProtection #GreenInitiative #SustainableLiving #AviationInfrastructure #HarbalGarden -
17/09/25 |"मोदी जी को जान से प्यारा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अंदाज में गुनगुनाया गीत
#narenderamodi #pmo #anilvij
-
17/09/25 |- भारत,
आज प्रातः के मुख्य समाचार
आज प्रातः के मुख्य समाचार: 17 सितम्बर 2025
ताजा समाचार रोजाना:
08 AM
12 NOON
04 PM
08 PM
-
17/09/25 |
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
हरिभाऊ बागडे ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि "विकसित भारत" के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति व अन्य का आभार व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 17 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया है।
उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा, "140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपका दृष्टिकोण और विचार हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।"
इसी प्रकार उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य का धन्यवाद व्यक्त किया।
-
17/09/25 |
मुख्यमंत्री के प्रयास लाए रंग- 3200 मेगावाट की कोल आधारित विद्युत उत्पादन परियोजना राजस्थान में ही होगी स्थापित
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए दूरदर्शी निर्णयों और विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप प्रदेश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री का एक और प्रयास रंग लाया है। केन्द्र सरकार की एम्पावर्ड कमेटी ने राज्य में 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से केन्द्रीय कोयला मंत्रालय से इस परियोजना के लिए कोल लिंकेज का आवंटन का आग्रह किया था। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के समक्ष इस परियोजना के राज्य में स्थापित होने से अपेक्षित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष आर्थिक, सामाजिक व तकनीकी लाभों पर पुरजोर तरीके से पक्ष रखा था। मुख्यमंत्री के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप केन्द्र सरकार की अधिकार प्राप्त समिति (एम्पावर्ड कमेटी) ने परियोजना को राजस्थान में ही स्थापित करने का निर्णय किया है।
40 हजार करोड़ का होगा निवेश, रोजगार के अवसर होंगे सृजित-
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार भविष्य की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए बेस मांग पूर्ति हेतु कोयला आधारित परियोजनाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना की स्थापना से लगभग 40 हजार करोड़ का निवेश होगा, जिससे राज्य में राजस्व वृद्धि के साथ ही रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |मिलावट पर वार'' अभियान के अंतर्गत 300 किलो खराब लड्डू नष्ट किए, नमूने लिए
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे ''शुद्ध आहार— मिलावट पर वार'' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खातीपुरा रेलवे स्टेशन— इंद्रा गांधी नगर के पास गलियों में मकानों में अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छ परिस्थितियों में विश्वकर्मा जयंती हेतु तैयार किए जा रहे मोतीचूर के 250 किलो लड्डू नष्ट करवाए। ये अखाद्य रंग, मैदा,रिफाइंड सोयाबीन तेल, बेसन आदि से बनाए जा रहे थे। यहां निर्मित लड्डुओं को 100 रुपए प्रति किलो की दर से आम तौर पर मालवीय नगर, जगतपुरा ,आगरा रोड की मिठाइयों की दुकानों पर बेचा जाता है।
इसी तरह जगतपुरा रेलवे फाटक के पास अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे मोतीचूर के 50 किलो लड्डू भी नष्ट करवाए गए हैं। इन दोनों स्थानों से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें लैब भिजवाया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

रक्षा मंत्री ने संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में गैर पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा
#mod #defenseminister #rajnathsingh
-
17/09/25 |राजस्थान महिला निधि को एनसीडीसी से मिली ₹3,000 करोड़ की ऋण सुविधा
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्य सरकार की “राजस्थान महिला निधि” योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत राजीविका स्वयं सहायता समूहों (SHG) और उनकी सदस्याओं को आसान, सुलभ और त्वरित ऋण दिया जाता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरु या विस्तारित कर सकें और परिवार की आमदनी बढ़ा सकें।
योजना की जानकारी देते हुए नेहा गिरि, राज्य मिशन निदेशक (SMD), राजीविका, ने बताया कि महिलाएं 40,000 रुपये तक का ऋण मात्र 48 घंटे में प्राप्त कर सकती हैं, जबकि इससे अधिक राशि 15 दिनों में स्वीकृत होती है। यह योजना राजस्थान के सभी 41 जिलों में लागू है और लगभग 4 लाख SHG समूहों व करीब 45 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुँच चुकी है। गरीब, निराश्रित और वंचित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। डिजिटल आवेदन और न्यूनतम कागजी कार्यवाही होने से प्रक्रिया बेहद सरल है।
योजना के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) से 3,000 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्राप्त की है। एनसीडीसी भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक वैधानिक संगठन है। उक्त राशि का चेक प्रदान किये जाने के अवसर पर रोहित गुप्ता, उप प्रबंध निदेशक एनसीडीसी, डॉ. पूजा शर्मा, सीईओ- राजस्थान महिला निधि उपस्थित थे। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा जिससे उन्हें केवल 1.5% वार्षिक ब्याज पर ऋण उपलब्ध हो सकेगा। यह राशि महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम, कृषि, पशुपालन, छोटे कारोबार और सामाजिक आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में प्रयुक्त होगी।
कम ब्याज दर महिलाओं को बिना आर्थिक बोझ के व्यवसाय बढ़ाने में मदद करती है। समय पर ऋण से महिला उद्यमिता, आय वृद्धि और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिला है। आवेदन से लेकर निगरानी तक सभी प्रक्रियाएँ पूरी तरह ऑनलाइन हैं। सामुदायिक समूह और महिला नेतृत्वकर्ता जागरूकता फैलाने और ऋण अदायगी में सक्रिय हैं।
राजस्थान महिला निधि अब ग्रामीण वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल बन रही है और लाखों परिवारों का भविष्य उज्ज्वल कर रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |ओज़ोन परत की रक्षा केवल वैज्ञानिकों की नहीं हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) विकिरणों से बचाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक" यह दर्शाती है कि कैसे विज्ञान की चेतावनियों को हमने वैश्विक नीतियों और ठोस प्रयासों में परिवर्तित किया है। आनंद कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत की रक्षा केवल वैज्ञानिकों की नहीं हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार मंगलवार को विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर आरआईसी, जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओज़ोन परत में क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जैसी गैसों से हो रहे क्षरण को देखते हुए 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लाया गया, जिसके तहत दुनिया ने मिलकर ओज़ोन को नुकसान पहुंचाने वाली रसायनों को चरणबद्ध रूप से खत्म करने का संकल्प लिया।
पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक लाभ प्रदान कर रहा इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान—
आनंद कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने पर्यावरणीय संरक्षण की कड़ी में मार्च 2019 में
इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान की शुरुआत की। यह दुनिया की पहली योजना है जो शीतलन आवश्यकताओं को ऊर्जा दक्षता, ओजोन परत की सुरक्षा और जलवायु नीति से जोडती है। उन्होंने बताया कि इसके तहत शीतलता के लिये उपलब्ध तकनीकों की पहचान के साथ ही वैकल्पिक तकनीकों, अप्रत्यक्ष उपायों और अलग प्रकार की तकनीकों की पहचान की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य 2037-38 तक रेफ्रिजरेंट की माँग को 20 से 30 प्रतिशत तक घटाना तथा एक लाख से अधिक तकनीशियनों को प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रदान करना है।
भारत के "पंचामृत" से होगा पर्यावरण का संरक्षण—
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बताया कि भारत ने कोप- 26 में पांच बड़े संकल्प लिए है, इसे पंचामृत कहा गया है। इसके तहत वर्ष 2030 तक पांच प्रतिबद्धताओं की क्रियान्विति के लिए कदम उठाए जा रहे है। यह पांच प्रतिबद्धताएं है- सौ गीगावॉट नॉन-फॉसिल ईंधन उत्पादन क्षमता को प्राप्त करना, अपनी ऊर्जा ज़रूरतों का लगभग पचास प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करना, कार्बन उत्सर्जन में लगभग एक अरब टन तक की कमी लाना, कार्बन इंटेंसिटी में लगभग पैंतालीस प्रतिशत की कमी करना व वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना।
जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला रहा "मिशन लाइफ"—
आनंद कुमार ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शुरू "मिशन लाइफ" अभियान एक स्थायी और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक जन आंदोलन है जो व्यक्तिगत और सामूहिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान करता है। इसके अंतर्गत प्रो प्लैनेट पीपल जैसे नेटवर्क बनाने की पहल की गई है जिससे लोग जागरूक हो, अपने व्यवहारों में परिवर्तन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
हरियाळो राजस्थान महाभियान के तहत रिकॉर्ड 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण—
प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि ओज़ोन परत का बड़ा महत्व है। यह समताप मंडल में स्थित एक अदृश्य ढाल है जो हानिकारक यूवी विकिरणों को अवशोषित कर देती है, जिसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि इसका संरक्षण करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। अपने जीवन में छोटे- छोटे बदलाव लाकर तथा ओज़ोन डिप्लीटिंग तत्वों का इस्तेमाल कम करके हम इसमें योगदान दे सकते है। उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार हरियाळो राजस्थान महाभियान के तहत 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया है।
मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के 35 साल बाद अब दिखने लगा है असर, हील हो रही ओज़ोन परत—
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष डॉ रवि कुमार सुरपुर के अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ओज़ोन परत का क्षरण एक वैश्विक समस्या है। जब 1980 में वैज्ञानिकों द्वारा ओज़ोन परत पर अध्ययन किया गया तब पता चला कि अंटार्टिका में परत पर बहुत बड़ा छेद है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित होकर 16 सितंबर 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लाया गया। उसके बाद से प्रतिवर्ष 16 सितंबर को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व ओज़ोन दिवस मनाया जाता है।
डॉ. सुरपुर ने बताया कि वैश्विक सामूहिक प्रयासों की बदौलत अब 35 साल बाद ओज़ोन परत लगभग हील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत में ग्रीन जॉब्स को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारत की जलवायु परिवर्तन रणनीति में एक ऐसा अवसर है, जिससे देश न केवल आर्थिक विकास कर सकेगा, बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षित रख सकेगा।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। समारोह में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर सुदेश यादव ने "ओज़ोन और पृथ्वी पर जीवन" तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ रमेश अरोड़ा ने जीवन के सबक पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान जलवायु संकट को दर्शाते हुए तान्या सक्सेना और ग्रुप ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव एस पी सिंह ने उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के शासन सचिव विजय एन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल व पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उद्योगों के प्रतिनिधिगण, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी सहित जन सामान्य मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |सुरताल कला महोत्सव’ का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
जवाहर कला केंद्र और अंजना वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सुरताल कला महोत्सव’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया और जेकेके में लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच न केवल कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को कला एवं संस्कृति के प्रति अधिक संवेदनशील और जागरूक भी बनाते हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।
10 दिवसीय कला-संस्कृति उत्सव-
‘सुरताल कला महोत्सव’ का आयोजन 25 सितम्बर तक किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय उत्सव कला और संस्कृति का अद्वितीय संगम है, जिसमें कठपुतली एवं थिएटर, नृत्य और संगीत, चित्रकला, कल संवाद एवं संगोष्ठियों जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
कला साधकों का सम्मान-
महोत्सव के अंतर्गत राजस्थान की प्रतिष्ठित कला हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। इनमें पद्मश्री तिलक गीती, प्रसिद्ध कलाकार युसूफ़ खान सहित अन्य कला साधक शामिल हैं।
युवाओं की भागीदारी पर विशेष फोकस-
महोत्सव की विशेष कार्यशालाएँ सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक युवा विद्यार्थी कला और संस्कृति से जुड़ सकें।
अंजना वेलफेयर सोसाइटी, जिसकी फाउंडर मेंबर माया कुलश्रेष्ठ हैं, पिछले 13 वर्षों से भारतीय कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |जापान की प्रगति से सीख लेकर विकसित भारत के लिए कार्य करें- राज्यपाल
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जापान में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराया गया। इसके बावजूद उसने अपने आपको संभाला ही नहीं बहुत तेजी से सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने जापान की प्रगति से सीख लेते हुए युवाओं को राष्ट्र प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा देश को गुलाम बनाने, गुरुकुल विद्या पद्धति समाप्त कर मैकाले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा पद्धति को लागू करने से हुए नुकसान की चर्चा करते हुए कहा कि देश की नई शिक्षा नीति राष्ट्र को विकास पथ पर आगे ले जाने वाली है। उन्होंने बांसवाड़ा की वीरांगना कालीबाई की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे गौरवमय चरित्रों से सीख लें। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता और अभ्यास से अपने को निखारने पर जोर दिया। उन्होंने देश की नई शिक्षा नीति के आलोक में नवाचार अपनाते हुए युवाओं को विकसित भारत में भागीदारी किए जाने का आह्वान किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को इंडिया-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘बायकॉन-2025’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बियानी कॉलेज में ग्लोबल लैंग्वेज लेब का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह शक्ति यदि उच्च शिक्षा से भारत को आगे बढ़ाने में लगे तो वैश्विक सहयोग से राष्ट्र विकास के लिए तेजी से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने भाषाओं को दुरूहता को समाप्त कर दिया है। ऐसे समय में वैश्विक भाषा की समझ से जुड़ी ग्लोबल लैंग्वेज लैब जापानी भाषा एवं अन्य विदेशी भाषाओं को सीखना आसान करेगी।
राज्यपाल ने मुंबई में तलपड़े बंधु द्वारा मानवरहित, हवा से भारी विमान का निर्माण करने और इसे मुंबई के चौपाटी बीच के ऊपर उड़ाने की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में हुए इस आविष्कार का श्रेय राइट बंधुओं को मिला। उन्होंने कहा कि गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत भारत की देन है पर इसे न्यूटन का आविष्कार बताया जाता है।उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान से नई पीढ़ी को जोड़े जाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसी से हम अपने स्व को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व की बड़ी से बड़ी कम्पनियों में अस्सी प्रतिशत से अधिक दक्ष भारतीय मूल के हैं।
उन्होंने शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के अधिकाधिक प्रयास किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने जापान को अग्रणी देश बताया पर कहा कि वहाँ युवाओं का प्रतिनिधित्व कम है। भारत में अधिक युवा आबादी है। दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, पेशेवर और सांस्कृतिक सहयोग से राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने देश में डिजिटल क्रांति, नीतिगत सुधारों और वैश्विक एकीकरण से शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में विकास किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने कहा कि देश में इस समय 1 हजार 362 विश्वविद्यालय है। देश में 2020 में 42 हजार 343 कॉलेज थी जो आज बढ़कर 52 हजार 538 हो गए है। उन्होंने कहा कि सरकारी के साथ साथ निजी कॉलेज उद्योगों के साथ समन्वय कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |एसपी अम्बाला के निर्देशानुसार पर किया गया अम्बाला कोर्ट परिसर मे माॅक ड्रिल का अभ्यास
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला के नेतृत्व में किसी भी आपात स्थिति से निपटने, अपराध को अन्जाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व बम्ब इत्यादि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहँुचकर आमजन की सुरक्षा करने के लिए पुलिस के जवानों द्वारा कोर्ट परिसर अम्बाला शहर में माॅक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर अम्बाला में एक लावारिस बैग पड़ा है, जिसमें कोई भी सन्दिग्ध वस्तु हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरन्त मौके पर पहँुचे और कोर्ट परिसर अम्बाला शहर के उस क्षेत्र को खाली करवाकर जवानो को तैनात किया।इसके साथ-2 अम्बाला पुलिस के उच्चाधिकारिया को सूचित कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला, फायर ब्रिगेड अम्बाला, एम्बुलैन्स को सूचना दी गई कि आमजन की सुरक्षा के लिए तुरन्त मौके पर पहुँचे। सूचना मिलते ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला विजय कुमार के नेतृत्व मे प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर व चैंकी प्रभारी रोशन लाल बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला बम्ब निरोधक सामान के साथ, मौके पर पहुँचे।
बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला के जवानो ने लावारिस सामान को कब्जे में लेकर बम्ब निरोधक सामान के साथ बम्ब को निष्क्रय करने का अभ्यास किया। एसपी अम्बाला ने आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थ्तिि से निपटने को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, निरीक्षक सी0आई0ए0, ए0वी0टी0 सैल, सभी पुलिस चैकी इन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुए नाकाबन्दी करें।
जिससे अपराधों की रोकथाम कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके व किसी भी संदिग्ध वस्तु आदि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुँचे जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु नजर आए तो उसकी सूचना तुरन्त नजदीक पुलिस थाना या कंट्रोल रूम डाॅयल-112 पर दें।
#ambala #spambala #news #mockdrill #ambalacourt
-
17/09/25 |राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी अधिक संख्या में पशुओं का बीमा हुआ
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ समित शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं का पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ शर्मा ने मंगलवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, एएमएस और के पी आई आधारित ग्रेडिंग प्रणाली सहित अन्य विषयों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में शासन सचिव ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग के लोग अनुशासित, कर्मठ और तत्पर होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और भीड़ में अपनी अलग पहचान में दिखें। इन शिविरों के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें रोगी पशुओं के उपचार और टीकाकरण आदि गतिविधियों के लिए सभी से सक्रिय होकर काम करने के निर्देश डॉ शर्मा ने दिए। शासन सचिव ने निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान टीकाकरण अभियान, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, मोबाइल वेटरिनरी यूनिट और कॉल सेंटर तथा चैटबॉट , सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान आदि योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार किया जाए। ग्रामीण सेवा शिविरों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बीमा सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे जिसके लिए शासन सचिव ने अधिकारियों को एसआइपीएफ से समन्वय कर पूरी योजना बनाने के निर्देश दिए।
डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी अधिक संख्या में पशुओं का बीमा हुआ है। इसके लिए उन्होंने विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब बचे हुए बीमा को काम 30 सितंबर तक किसी भी हालत में पूरा करें। 1 अक्टूबर से वर्ष 2025-26 का बीमा कार्य शुरू किया जाएगा। डॉ शर्मा ने बताया कि पिछले साल के अनुभवों से सबक लेते हुए इस वर्ष बीमा का कार्य एक ही चरण में किया जाएगा जिससे समय और मैन पावर की तो बचत होगी ही साथ ही पशुपालकों को बीमा का लाभ भी समय से मिल सकेगा।
सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक के उपयोग की समीक्षा करते हुए डॉ समित शर्मा ने कहा कि यह पशुपालन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है जो पशुपालकों को चार गुना फायदा देगी। उन्होंने अधिकारियों से इस तकनीक के उपयोग की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में दो लाख स्टा्रॅ की आपूर्ति के विरूद्ध मात्र 36 हजार 317 पशुओं का ही कृत्रिम गर्भाधान किया गया है इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए शासन सचिव ने इसके प्रति उदासीनता के कारण का पता लगाते हुए इसकी सघन मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए और इसकी संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान का इन्द्राज पशुधन एप पर किए जाने के भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेक्स सॉर्टेड सीमन से ही एआई करनी है इसके लिए पशुधन निरीक्षक को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने आरएलडीबी को इस प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए निर्देश प्रदान किए।
लंपी रोग प्रतिरोधक सहित अन्य संक्रामक रोगों से बचाव हेतु किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा करते हुए डॉ शर्मा ने टीकाकरण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी लंपी के लक्षणों की शिकायत मिलती है वहां पशुओं को आइसालेट करें। एफएमडी टीकाकरण के लिए डॉ शर्मा ने अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कर उनका इन्द्राज पशुधन एप पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सा संस्थाओं में उनकी मांग के अनुरूप दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी परिस्थिति में दवाइयों की कमी से कार्य बाधित न हो। उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध औषधियों और उपकरणों के नियमित सदुपयोग पर बल दिया और कहा कि जिन संस्थाओं में औषधियों का समय पर समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है उन औषधियों को आवश्यकतानुसार अन्य संस्थाओं में वितरित किया जाए।
डॉ शर्मा ने नवीन पशु चिकित्सा संस्थाओं हेतु पट्टों की उपलब्धता की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला कलक्टर्स से मिलकर इस संबंध में काम को और गति दें। उल्लेखनीय है कि अब तक 444 भवनों के लिए जमीन के पट्टे प्राप्त हो चुके हैं जबकि शेष पट्टे भी शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे।
डॉ शर्मा ने संस्थाओं के मुख्य निष्पादन संकेतक (केपीआई) आधारित 100 अंकों की रैंकिंग प्रणाली की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पशु चिकित्सा संस्थानों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। इस अंक प्रणाली के तहत शीर्ष रहे जिलों की प्रशंसा करते हुए डॉ शर्मा ने अन्य जिलों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
जिलों के संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ सभी संस्थाएं समय पर खुलने के साथ साथ सभी कार्मिको की उपस्थिति सुनिश्चित हो और सभी कार्मिक अनुशासन और निष्ठा से काम करें। उन्होंने कहा कि विभाग में कामचोरी, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बिल्कुल बरदाश्त नहीं की जाएगी। शासन सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी सराहना करते हुए अन्य चिकित्सकों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अकादमिक चर्चा भी हुई जिसमें विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भी भाग लिया। शासन सचिव ने जिलों से विभाग को श्रेष्ठता की ओर ले जाने के लिए रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए।
इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने सभी जिलों के संयुक्त निदेशकों कहा कि गा्रमीण सेवा शिविर हमारे विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि हमें अपने विभाग को और बेहतर बनाने के पूरा प्रयास और सुधार करने की आवश्यकता है। हम ड्यूटी समय मे ड्यूटी पर जाएं और ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दें।
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आनंद सेजरा, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश मीना, डॉ प्रवीण सेन, डॉ विकास शर्मा, डॉ ओमप्रकाश बुनकर, डॉ हेमंत पंत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संभाग के अतिरिक्त निदेशक, जिलों के संयुक्त निदेशक सहित वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम अम्बाला के संबध में हुई एक बैठक
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम के संबध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला व सम्बन्धित मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम को रोकने को लेकर जो गतिविधियां एवं कार्य किए जा रहे हैं उसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण के बारे लोगों को जागरूक करें और साथ ही जहां पर यदि बाल श्रम जैसी गतिविधियां पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने भी कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे आमजन को जागरूक करें। बाल संरक्षण अधिकार के बारे जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जो हिदायतें जारी की गई है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने चाहिए।
मंत्रालय द्वारा जो एसओपी जारी हुई है उसकी रूपरेखा बारे सभी को जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता ने भी बैठक के दौरान बताया कि डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के तहत बाल अधिकार संरक्षण एंव अन्य कार्यक्रमों बारे समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है।
इस मौके पर श्रम विभाग से एएलसी प्रदीप कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता, सीडब्लयूसी चेयरपर्सन रंजिता, सदस्य रेखा शर्मा, खुशपाल, रजनी देवी के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।#ambala #news #
-
17/09/25 |जीएमएन कॉलेज मे फसल अवशेष प्रबंधन पर व्याख्यान किया गया आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला कैंट में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विभाग, इको क्लब और एसडीजी क्लब द्वारा किया गया था। अंबाला के जिला कृषि विभाग से विशेषज्ञ अंजलि राणा और डॉक्टर सिमरन जस्ट ने बेहतर मिट्टी स्वास्थ्य और कम पर्यावरण प्रदूषण के लिए फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों पर चर्चा की।
उन्होंने हरियाणा में प्रभावी फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकारी योजनाएं और सब्सिडी और जैव उर्वरकों के उपयोग के लाभों पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य ने धान-गेहूं फसल प्रणाली में गेहूं की पैदावार और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।
डॉक्टर कुलदीप यादव (वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष) ने समन्वय किया और संसाधन व्यक्तियों का धन्यवाद किया । डॉक्टर शिखा जग्गी और डॉक्टर मीनू राठी संयोजक और सह-संयोजक थे। इस अवसर पर डॉक्टर अमिता और डॉक्टर दीपक कुमार भी उपस्थित थे।
#ambala #gmncollege #news
-
17/09/25आज का राशिफल ( 17 सितंबर, 2025 )
♈ मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।
♉ वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♊ मिथुन: व्यापार में लाभ की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
♋ कर्क: कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं। धैर्य रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
♌ सिंह: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नए संपर्क लाभ देंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
♍ कन्या: सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं।
♎ तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की संभावना। सेहत सामान्य।
♏ वृश्चिक: जमीन-जायदाद से लाभ होगा। आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: यात्राओं से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
♑ मकर: कारोबार में निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।
♒ कुंभ: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
♓ मीन: नए संबंध लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता। धन प्राप्ति के योग प्रबल।
#TodaysHoroscope #Horoscope #September172025 #Astrology #ZodiacSigns #DailyForecast #Tarot #AstroAdvice #CosmicEnergy #Readings #AstrologicalInsights #WeeklyHoroscope #FortuneTelling #SpiritualGuidance #PredictYourFuture #Esoteric #Wellness #Mystic #TarotReadings #PersonalGrowth
-
16/09/25 |सूक्ष्म पोषक तत्वों और कीट प्रबंधन के अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कपास की खेती के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को कपास की खेती हेतु सूक्ष्म पोषक तत्व एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए किसानों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य कपास की फसल में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार करना तथा कीट प्रबंधन द्वारा फसल को सुरक्षित रखना है। सभी कपास उत्पादक किसान निर्धारित तिथि तक आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
#CottonFarming #HaryanaAgriculture #FarmerSubsidy #IntegratedPestManagement #AgriHaryana
-
16/09/25 |एमडीयू में 17 सितम्बर से शुरू होगी सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक का परिसर 17 सितम्बर से खेलों की ऊर्जा और उत्साह से गूंजेगा, जब यहां यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता (बॉयज) का भव्य आगाज होगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में देश के साथ-साथ विदेश से भी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भारत और विदेश के कुल 9 जोन की 300 टीमों के लगभग 750 प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में 60 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा और जलकौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फॉरेन जोन से खाड़ी देशों- दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा और खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा।
#MDURohtak #CBSE #SwimmingChampionship #NationalLevel #SportsInHaryana #InternationalSports #UniversityCampusSchool #SwimmingCompetition
-

-
16/09/25 |सैकेण्डरी एवं डी.एल.एड परीक्षा सितम्बर -2025 के प्रवेश-पत्र आज से लाईव
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा एवं डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा सितम्बर-2025 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में प्रविष्ट होने हेतु स्वयंपाठी/ मुक्त विद्यालय परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम/ रजिस्ट्रेशन नम्बर भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड.(नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा हेतु सभी सम्बन्धित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0, पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारे सम्बन्धित संस्था से सम्पर्क करें।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक) परीक्षा के परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र के विवरणों को जांच ले यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व एवं सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(मुक्त विद्यालय) के परीक्षार्थी 19 सितम्बर, 2025 तक वांछित दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में आकर शुद्धि अवश्य करवा लें। इसके उपरांत फोटो व हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जायेगी। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र जारी नहीं हुआ तो वह बोर्ड कार्यालय में वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करें तदोपरांत ही अनुक्रमांक जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे/अन्य के स्थान पर परीक्षा में प्रविष्ट होना/परीक्षा देना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें परीक्षार्थी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाओं का संचालन 25 सितम्बर से 21 अक्टूबर, 2025 तक करवाया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया इस बात के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे कि ऐसे सभी छात्र-अध्यापक जो निर्धारित विनियम/नियमों अनुसार परीक्षा हेतु योग्य/पात्र नहीं हैं, उनके अनुक्रमांक जारी न किए जाए। ऐसे मामलों के छात्र-अध्यापकों के अनुक्रमांक कॉलेज/संस्था के मुखिया द्वारा रिपोर्ट सहित बोर्ड कार्यालय को परीक्षा शुरू होने से पूर्व हर अवस्था में वापिस भेजे जाने हैं।
#HBSE #BhiwaniBoard #HaryanaExams #AdmitCard #CompartmentExam #DLED #BSEH #ExamUpdate #HaryanaEducation #BhiwaniBoardExams
-
16/09/25 |डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन 31 जनवरी, 2026 तक किए जा सकेंगे। योजना का लाभ वहीं विद्यार्थी उठा सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदन करने के इच्छुक छात्र वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।
#AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents
-

विभागीय कार्यों को तत्परता से पूरा करते हुए नजर आए विकासात्मक परिवर्तन : स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी जिला के विभागीय अधिकारी पूरी संजीदगी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। विभागीय कार्यों की प्रगति बारे समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों को तत्परता से पूरा करते हुए रेवाड़ी जिला में विकासात्मक परिवर्तन नजर आना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को रेवाड़ी में इस जिला से जुड़े विकास कार्यों व जनहितकारी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थी। बैठक में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल से विधायक डा.कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वे रामपुरा गांव की बेटी हैं जोकि रेवाड़ी जिला में है, ऐसे में रेवाड़ी जिला उनकी जन्म व कर्म भूमि होने पर वे इस जिला के उत्थान के लिए पूरी तरह से सदैव सजग हैं और रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकासात्मक स्वरूप के साथ रेवाड़ी जिला नजर आए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य होने सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बैठक में शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को शहरी स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका को प्रभावी रूप से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर तैयार एजेंडे में शामिल सड़कों के सुधारीकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम अब खत्म हो गया है, ऐसे में अब जिला की सभी सडक़ों की मरम्मत की जाए व नई सड़कों का निर्माण कार्य भी यथाशीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। उन्होंने शहर की नई आबादी में जलभराव की समस्या के उचित समाधान बारे जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को रेजांगला पार्क क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार पहचान पत्र के संबंध में अधिकारियों को सही से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं को तय समय सीमा में देना सुनिश्चित करें। शहर के नाई वाली फ्लाईओवर के पास रामपुरा रोड पर होने वाले अतिक्रमण का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए तथा चौक का सौंदर्यीकरण करने को भी कहा गया।
वहीं मसानी बैराज को लेकर हुई समीक्षा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि मसानी बैराज में साफ पानी आए और बैराज में एसटीपी का गंदा पानी न जाए।
आरती सिंह राव ने कहा कि बरसात के मौसम के बाद जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से सतर्क है। उन्होंने बताया कि डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां मुहैया करवा दी गई है। साथ ही फोगिंग करवाने के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ विभाग अपनी भूमिका निभा रहा है।
#RewariDevelopment #AartiSinghRao #HaryanaGovernment #HealthMinisterHaryana #UrbanSanitation #RoadsOfRewari #FamilyID #CleanHaryana #MasaniBarrage #DiseasePrevention #PublicWorks
-
16/09/25 |राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम की सहारना करते हुए छात्र छात्राओं को मोटिवेट भी किया। जिला स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में कुल 59 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर की भावना ने प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होली की छवि ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल थम्बड की स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार श्लोगन राईटिंग मे कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब की मन्नत ने प्रथम, राजकीय सीनियर सैकेडरी स्कूल भूरेवाला की शिखा ने द्वितीय तथा राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीसी बाजार की गौरी ने तृतीय स्थन प्राप्त किया।
इसी प्रकार आईडिया प्रतियोगिता में भी कुल कुल 54 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया जिसमें राजकीय माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल समलेहडी की सयंम ने प्रथम, राजकीय गल्र्ज कालेज शहजदपुर की भावना ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बकरा मार्किट से रोजी तृतीय स्थान पर रहे ।
इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर दिनेश राणा ने नगराधीश को आईटीआई अम्बाला शहर में विद्यार्थियों के लिए जो कोर्स एवं गतिविधियां चलाई हुई हैं उस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी स्कूल कॉलेज,आईं टी आई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस मौके पर अनुदेशक सुरिंदर पाल सिंह, आशु सैनी, जितेन्द्र कुमार, दीपक गोयल , धर्म सिंह ,मंदीप कौर के साथ-साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।#ambala #news #districtlevel #entrepreneurship #government #industrial #training #institute
-
16/09/25 |बाल सुधार गृह अम्बाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला कंचन माही के निर्दंेशानुसार प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नई दिशा, नई उड़ान योजना के अंतर्गत, बाल सुधार गृह, अंबाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य बालकों को उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान जुविनाईल को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों (जैसे किकिशोरन्याय अधिनियम), शिक्षा के अवसरों, नशा विरोधी उपायों तथा पुनर्वास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पैनल अधिवक्ता मिस सरू जस्सी ने जुविनाईनलों को समाज की मुख्यधारा में पुन: जोडऩे के लिए प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि विधिक सेवाएं सदैव उनके साथ हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। ऐसे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य अवलोकन गृह में रह रहे बच्चों को एक नई दिशा और नई उड़ान देने की पहल करना है, ताकि वे अपने भविष्य का निर्माण सशक्त और सकारात्मक तरीके से कर सकें।
मिस सरु जस्सी ने जुवेनाइल को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संपर्क करने बारे भी अवगत करवाया और साथ ही हेल्पलाइन नंबर 01712532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।
#awarenesscamp #juvenile #justice #home #ambala
-

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर अंतिम तिथि
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार - 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या ईए कार्य के क्षेत्र में काम किया हो।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।
#SubhashChandraBoseAward #DisasterManagement #AapdaPrabandhanPuraskar #NDMAIndia #Awards2026 #IndianGovernment #DisasterHeroes #ApplyNow
-
16/09/25 |डीसी अम्बाला ने राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर की समीक्षा
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, जमाबंदी, इंतकाल, सरकारी देयों की वसूली, जमा बंदिया, कोर्ट केसिस, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत वैरिफिकेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर राजस्व विभाग से जुड़े विषयों पर बैठक लें ताकि सभी कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कोर्ट केसों की लम्बित विषय पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो विषय हैं, उनमें तेजी लाएं। उन्होंने सरकारी देयों की वसूली, इंतकाल, जमाबंदी, स्टाम्प डयूटी, ततीमा अपडेशन, स्टाम्प रिकवरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत जो भी शिकायत है उस बारे समीक्षा करते हुए सभी कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जमा बंदी विषय पर भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को तीव्रता से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की पैंडसी नहीं होनी चाहिए।
बैठक के दौरान डीसी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों वर्षा के चलते जहां फसलें खराब हो गई थी वहीं कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सम्बन्धित अधिकारी वैरिफिकेशन का कार्य करवाकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके।
इसी प्रकार डीसी ने सम्बन्धित बीडीपीओज की एक बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ करवाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला परिषद के तहत भी जो कार्य किए जा रहे हैं या किए जाने है उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका, तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य, नायब तहसीलदार सुनील पंवार, अमित वर्मा, आलमगीर, संजीव अत्री के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।#dc #ambala #news #reviewedmatters #revenuedepartment
-

मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां 30 सितम्बर तक अपने बीएलए नियुक्त करें: सीईओ ए श्रीनिवास
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने प्रदेश की सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि वें अपनी. अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट 30 सितम्बर, 2025 तक नियुक्त करें और इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य के सभी जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भिजवाना सुनिश्चित करें।
श्री ए श्रीनिवास आज यहां मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन को लेकर बुलाई गई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग दिशा निर्देशानुसार सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने.अपने राज्यों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन से पूर्व का कार्य कर रहे है। हरियाणा में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग 23 वर्षों बाद हो रहा है। वर्तमान मतदाता सूची को वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मिलान किया जाएगा यदि मतदाता का नाम दोनों मतदाता सूचियों में पंजीकृत है तो उसे कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि उसे बीएलओ द्वारा नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म भरकर देना होगा।
बीएलए (बूथ लेवल एजैन्ट) त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। सभी राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करने के लिए अपने अधिकृत पदाधिकारियों की सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को पहुचाना सुनिश्चित करे।
श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार केवल भारत के नागरिक को ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अधिकार है दूसरे देश के नागरिक भारत में मतदाता नहीं बन सकते। उन्होंने बताया कि हरियाणा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विधानसभा चुनाव 2024 से पहले किया गया था ।
उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करना जरूरी है। क्योकि बीएलए को अपने मतदान केंद्र की पूरी जानकारी रहती है। उसे ये भी पता रहता है कि किसने 18 वर्ष की आयु पूरी की है और किस मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तथा कौन व्यक्ति स्थाई रूप से आवास छोड़कर बाहर स्थांतरित हो चुका है। यह जानकारी बीएलओ के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने में अति महत्वपूर्ण होती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बात से भी अवगत करवाया कि भारत निर्वाचन आयोग सभी राज्यों के मतदाताओं का डाटा सर्चएवेल मोड़ पर लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सभी राज्यों का यह कार्य पूरा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के मतदात पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता के नाम का सर्च कर सकता है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हेमा शर्मा, सयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राज कुमार लोहान, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील भौरियां के अलावा श्री तलविन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री सतीश सेठी, सीपीआईएम, श्री रणधीर सिंह, जननायक जनता पार्टी, डा0 सत्यव्रत, इंडियन नेशनल लोकदल, श्री रामस्वरूप, बहुजन समाज पार्टी इत्यादि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है। जो कि भूलवश दिनांक 16.09.2025 को वितरित समाचार पत्रों में 20 अक्तूबर प्रकाशित हो गया है। अतः हरियाणा में उक्त दोनो वर्ष की मतदाता सूचियों के मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है।
#HaryanaElections #VoterListRevision #BoothLevelAgents #CleanVoterList #ECI #ASrinivas #HaryanaPolitics #VoterAwareness #IndianElections #VoterRegistration
-
16/09/25 |आर्य कॉलेज मे 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि समय रहते व किसी भी स्थिति में अपना बचाव कर सकें।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा खुद को या दूसरों को किसी भी हमले या खतरे से बचाने के लिए उचित बल का प्रयोग करने का अधिकार सभी को है। इसलिए महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि यदि कोई आप पर हमला करता है तो अपनी जान बचाने के लिए बल प्रयोग करना आत्मरक्षा है। आत्मरक्षा का अधिकार व्यक्ति को खतरों से बचाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है।
उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के प्रशिक्षक रेन्शी हेमंत शर्मा, स्पोर्ट्स कुडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा अध्यक्ष हैं और भारतीय कराटे टीम के कोच और एशियाई कराटे महासंघ के एशियाई रेफ्री व जज भी रहे हैं।
इस अवसर पर मिस्टर हेमंत ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा आत्मरक्षा के लिए जागरूक होने की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्कशॉप में लगभग 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का सफल संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, मुसकान, हरमान के सहयोग से हुआ।
#aryacollege #news #ambala #selfdefense #workshop
-
16/09/25 |हरियाणा सरकार की नई पहल एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदूषण नियंत्रण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ और नॉन - सीओ2 पाथवेज़ रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन किया। यह कदम हरियाणा के सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के लागू होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और प्रदेश के नागरिकों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में आयोजित स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में ऐसी पहल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य पर्यावरण योजना केवल एक या दो विभागों का काम नहीं है। इस योजना के लिए कई विभागों को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और प्रगति की निगरानी का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आज पेड़ काटे जा रहे हैं, जंगल सीमित हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है और उसका दुष्परिणाम मानव जाति पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य पर्यावरण योजना भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरी-भरी धरती सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर व्यापक योजना लागू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे लोग भी हुए हैं, जो वाह-वाही लूटने के लिए डंपिंग ग्राउंड पर खड़े होकर कचरे को साफ करने की बातें करते थे। लेकिन कचरा कभी साफ नहीं हुआ बल्कि उन्होंने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया, ये भी एक प्रकार का प्रदूषण ही है, जबकि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कचरे के निपटान की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं और कचरे का निरंतर निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के शहरों में हर रोज 5,600 टन ठोस कचरा पैदा हो जाता है। इसमें से 77 प्रतिशत का निपटान तो हो रहा है, लेकिन अभी भी 23 प्रतिशत कचरे का प्रबंधन करना बाकी है। इसके समाधान के लिए पूरे राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए प्रदेश में 42 ई-वेस्ट रीसाइक्लर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में, हम हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वायु प्रदूषण जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर 3600 करोड़ रुपये की लागत के 'क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' की शुरूआत की है। इसके तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए सब्सिडी दी जाएगी। डीजल के जनरेटर के स्थान पर गैस से चलने वाले जनरेटर, गैस बायलर और एडवांस मॉनिटरिंग उपकरणों के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर पहले ही काम शुरू किया हुआ है। सिटी बस सेवा के लिए 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 50 बसें मिल चुकी हैं तथा 105 बसें और मिल जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पूरे राज्य में 370 से अधिक ई.वी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण पराली जलाना भी रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों को जागरूक किया गया है और उन्हें पराली प्रबंधन के लिए 1 लाख से ज्यादा मशीनें दी हैं। इसके फलस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में वर्ष 2016 से अब तक 90 प्रतिशत की कमी आई है।
इसके अलावा, जल प्रदूषण को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाएं गए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, प्रदूषित पानी को साफ करके फिर से उपयोग करने लायक बनाया जा रहा है। इस समय राज्य में कुल सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता 2,343 एम.एल. डी. है। इसका 74 प्रतिशत उपयोग हो रहा है। सरकार का लक्ष्य सभी डिस्चार्ज पॉइंट्स को सीवरेज नेटवर्क से जोड़कर इस क्षमता को शत-प्रतिशत करने का है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के मसानी बैराज में बरसाती पानी के साथ-साथ रेवाड़ी और धारूहेड़ा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी भी इकट्ठा होता है। इस पानी को साफ करके खेती और अन्य कामों में लाया जाता है। इसके अलावा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से 11 पूरी हो चुकी हैं। इनसे सिंचाई के लिए एक स्थायी जल स्रोत मिलेगा, नहरों पर दबाव कम होगा और भूजल का दोहन भी घटेगा।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया है, इसलिए स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी पानी बचाने, पेड़ लगाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लें।
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण आज सबसे गंभीर मुद्दा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विशेषकर एनसीआर क्षेत्र सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्रों में गिना जाता है।
उन्होंने कहा कि केवल कागजी योजनाओं और औपचारिक बैठकों से समस्या का समाधान नहीं होगा। नीतियों को धरातल पर उतारना और समाज को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कचरे के सेग्रीगेशन की है।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार, विभाग, एनजीओ और आम जनता सबको मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। केवल सरकारी दबाव से बदलाव सीमित समय तक ही संभव है, लेकिन जब आम आदमी खुद यह समझेगा कि उसका जीवन और स्वास्थ्य खतरे में है, तभी असली सुधार होगा।
##HaryanaEnvironmentPlan #SustainableHaryana #CleanHaryana #ZeroCarbonHaryana #GreenHaryana #HaryanaGovt #NaibSinghSaini #CleanAirProject #EWasteManagement #SolidWasteManagement #StopStubbleBurning #WaterConservation #ProtectEnvironment
-
16/09/25 |"सेवा पखवाड़ा" को लेकर भाजपा सदर मंडल की बैठक सम्पन्न
#sewapakhwara #bjp #bjpharyana #bjpambala
-

-
16/09/25भारतीय नौसेना जहाज निस्तार अभ्यास पैसिफिक रीच 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा
#mod #indiannavy #nisar #pacificreach2025
-
16/09/25 |विधान सभा अध्यक्ष ने गुजरात के अंबा जी मंदिर में किए माँ अम्बे के दर्शन
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुजरात स्थित श्री अंबा जी मंदिर पहुँचकर माँ अम्बे के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने माँ अम्बे से प्रदेश की सुख-समृद्धि, लोक कल्याण एवं सबके मंगल की कामना की।
इस पावन यात्रा के दौरान उनके साथ मंत्री ओटा राम देवासी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद जालौर–सिरोही लुम्बा राम और गुजरात के खेराली विधायक श्री सरदार भाई चौधरी भी उपस्थित रहे।
माँ अंबे के चरणों में सामूहिक रूप से आराधना कर सभी जनप्रतिनिधियों ने जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि माँ अम्बे की कृपा से हमें समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की शक्ति और मार्गदर्शन मिलता है। यह दर्शन केवल आस्था का ही नहीं बल्कि सेवा और विकास के संकल्प का भी प्रतीक है। इस पावन दर्शन यात्रा ने न केवल श्रद्धा और आस्था को प्रगाढ़ किया बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के लिए समाज की सेवा हेतु नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |जीएमएन कॉलेज अम्बाला छावनी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अम्बाला छावनी में एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. प्रथम वर्ष के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रबलीन कौर (डीन, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग), श्याम रहेजा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) तथा डॉ. भारती सुजान (विभागाध्यक्ष, बिजनेस एवं मैनेजमेंट विभाग) द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। इस अवसर पर दोनों विभागों के संकाय सदस्यों का भी विद्यार्थियों से परिचय कराया गया।
नवप्रवेशी छात्रों को जोड़ने के लिए कमलप्रीत कौर ने विभिन्न संवादात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और टीम भावना का संचार हुआ। डॉ. कुंडू ने विद्यार्थियों को परीक्षा के नियमों और विनियमों की जानकारी दी, वहीं डॉ. ज्योति सोरौत ने एनईपी नीति पर चर्चा की l डॉ. उपिन्दर कौर ने बच्चों को ERP प्लेटफ़ॉर्म के बारे में समझाया।
इसके पश्चात यशवी शर्मा, हर्षिता, महिमा, डॉ. शुभम और भारती शर्मा के नेतृत्व में कैंपस भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रशासनिक ब्लॉक, विभिन्न विभागों तथा कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसके उपरांत संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल और सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।#orientatio #program #gmncollege #ambalacantt
-
16/09/25 |International Day for the Preservation of the Ozone Layer
The International Day for the Preservation of the Ozone Layer is an annual event observed on September 16th to raise global awareness about the importance of the ozone layer and the need to protect it.
History and Significance
The day commemorates the signing of the Montreal Protocol on Substances that Deplete the Ozone Layer on September 16, 1987. This landmark international treaty, which was adopted in response to the scientific confirmation of ozone layer depletion, is a pivotal example of successful global cooperation on an environmental issue.
The ozone layer, a fragile shield of gas in the stratosphere, protects the Earth from a harmful portion of the sun's ultraviolet (UV) radiation. This protection is vital for all life on the planet, as increased UV radiation can lead to higher rates of skin cancer, cataracts, and weakened immune systems in humans, while also harming plants and marine ecosystems.
The Montreal Protocol has been instrumental in phasing out the production and consumption of ozone-depleting substances, such as chlorofluorocarbons (CFCs) and hydrochlorofluorocarbons (HCFCs). Due to these concerted global efforts, the ozone layer is now on a path to recovery, with full healing of the Antarctic ozone hole expected by around 2066.
Annual Themes
Each year, the International Day for the Preservation of the Ozone Layer is celebrated with a specific theme to highlight current challenges and progress. For instance, the themes for recent years were:
* 2025: "From Science to Global Action"
* 2024: "Montreal Protocol: Advancing Climate Action"
* 2023: "Montreal Protocol: Fixing the Ozone Layer and Reducing Climate Change"
The success of the Montreal Protocol demonstrates that science-driven policy and international collaboration are effective tools for addressing major global environmental challenges.
#InternationalDayforthePreservationoftheOzoneLayer #OzoneDay #OzoneLayer #SaveTheOzone #ProtectOurPlanet #ClimateAction #SustainableFuture #EcoFriendly #GreenAwareness #EnvironmentalProtection #PlanetEarth #AirQuality #NatureConservation #ProtectOurSkies #GlobalAwareness #CleanAir #SustainabilityMatters #GoGreen #ClimateChange_ACTION
-
16/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते अनेक मेडल
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'दूसरा जोनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 'में अनेक मेडल जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन 14 सितंबर, 2025 को पंचकूला में किया गया।
जिसमें अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के विभिन्न विद्यालय के 206 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया और चार विद्यार्थियों ने विभिन्न पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी ओपन हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप के लिए भी हो गया।
इस चैंपियनशिप में मानवी कक्षा ग्यारहवीं व रेयांश कश्यप कक्षा पांचवीं के छात्र ने 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किया ,प्रिंस गुप्ता कक्षा नौवीं के छात्र ने 2 रजत व कक्षा पांचवीं के देवांश मेहंदीरत्ता ने 2 कांस्य पदक प्राप्त किये।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें आशा है विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे,साथ ही स्केटिंग कोच राजेश को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है ।
#students #lordmahaveerjainpublicschool #medals #rollerskating #championship
-
16/09/25 |
“स्वच्छता ही सेवा अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक सशक्त बनाना, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
मदन दिलावर पंचायती राज मंत्री ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी से स्वच्छता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने हेतु उत्सव के रूप में मनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में राज्यभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की विशेष स्वच्छता गतिविधियाँ – ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त राजस्थान का संकल्प – सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाने हेतु जन-जागरूकता रैली, शपथ एवं कार्यशालाएँ, जनभागीदारी कार्यक्रम – विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता तथा सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |पारंपरिक चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद )को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोजेक्ट शुरू
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
प्रमुख शासन सचिव आयुष विभाग सुबीर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की राज्य स्तरीय कमेटी की अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन हुआ।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना को राज्य के प्रत्येक जिले में पांच पंचायत में 210 आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जाना है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन करना। यह संभवत प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट है जहां मरीज को उसकी प्रकृति वात-पित्त -कफ को जानकर रोगों की रोकथाम के लिए पूर्व में ही औषधि एवं डाइट चार्ट (आहार विहार संबंधित सुझाव) उपलब्ध कराना है।
सुबीर कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का समयबद्ध तरीके से लागू कर आम जनता तक पहुंचाना है।
प्रमुख शासन सचिव ने बैठक में सुझाव दिए की योजना को प्रभावी बनाने के लिए प्रचार प्रसार करें महिलाएं एवं बच्चियों में खून की कमी के को दूर करने के लिए रोग निरोधक सिद्धांत पर कार्य करने वाली आयुर्वेद औषध का भी वितरण करें,6 माह से 5 साल तक के शिशु के लिए स्वर्ण प्राशन (बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली एक विशेष औषधि)का वितरण करें, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव से पूर्व पोषण देने लड्डू व प्रसूता महिलाओं के लिए जापे वाले लड्डू का वितरण किया जाना चाहिए, ग्राम स्तर पर सरपंच को योजना में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें व लिखित में सहमति सुनिश्चित करें और जिन गांवों में मॉडल सरपंच है उनको जरूर सम्मिलित करें।
योजना को सफल बनाने के लिए पंचायती राज विभाग, आयुष विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा, विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं वन विभाग अंतर विभागीय समन्वय करेंगे। इसी क्रम में जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर भी शीघ्र समितियाँ गठित की जाएंगी, सभी विभागों से चर्चा कर 18 सूचकांक (इण्डिकेटर) तय किये गए जिन्हे पूरा करने वाली ग्राम पंचायत को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में 11 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |अभियंताओं की टीम भावना से हुए ऐतिहासिक विकास कार्य
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
जल संसाधन विभाग की ओर से सोमवार शाम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में 58वां अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया गया। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164 वीं जयंती पर समारोह में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं द्वारा टीम भावना से किए कार्यों से ही राजस्थान सिंचाई क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है, विश्वास है कि अभियंताओं के गुणवत्तापूर्वक कार्यों से प्रदेश शीघ्र ही रोल मॉडल बनेगा।
सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग ‘विरासत के साथ विकास भी‘ की सोच लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अभियंताओं से जल संसाधन के ऐतिहासिक विकास कार्यों के दस्तावेजों और पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास का अध्ययन करके ही अभियंता बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने जल संरचनाओं के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि विभागीय विकास कार्यों के लिए सेवानिवृत्त अभियंताओं से बहुमूल्य सुझाव लिए जाएंगे। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्य अभियंता व अतिरिक्त सचिव श्री भुवन भास्कर, मुख्य अभियंता श्री रवि सोलंकी, योगेश मित्तल ने संबोधित कर अभियंताओं को बधाइयां दीं। इस अवसर पर विभागीय अभियंताओं को सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों को आत्मसात कर “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियन्ताओं (75 वर्ष से ऊपर) का सम्मान किया गया। इनमें भरत कुमार सिंघल, एस.के. गुप्ता, अजीत सिंह, बी.पी. शर्मा, किशोर सिंह, जे.पी. आचार्य, अरुण कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इन्होंने प्रदेश के विकास में अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
उल्लेखनीय है कि भारतरत्न सर विश्वेश्वरैया भारतीय अभियंत्रण जगत के महानायक थे। उन्होंने बांध, नहर और जल प्रबंधन की अभिनव योजनाओं से भारत को नई दिशा दी। उनके योगदान को स्मरण करते हुए अभियंता दिवस मनाया जाता है।
राजस्थान में जल संसाधन विभाग के अभियंता राज्य की जीवन रेखा माने जाते हैं। सिंचाई परियोजनाओं, बांधों एवं नहरों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, जल संरक्षण ढांचों का विकास तथा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कठिन परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद विभागीय अभियंता अपने अनुभव, परिश्रम और समर्पण से प्रदेश को जल-समृद्ध बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा अम्बाला जोन ने मनाया इंजीनियर दिवस
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा अम्बाला जोन द्वारा किंगफिशर पर्यटन स्थल अंबाला में इंजीनियर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह एसोसिएशन सन 1912 में गठित की गई है जिसमे लगभग 17 विभागों के जेई और एसडीओ शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरूवात राष्ट्रगान से करने के पश्चात् भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला गया, जिनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंजीनियरस डे मनाया जाता है।
एम विश्वेश्वरैया का इंजीनियरिंग में बहुत बड़ा योगदान है उनकी अध्यक्षता में मैसूर में कृष्णा डैम की स्थापना की गई थी हैदराबाद शहर में चीफ डिजाइनर रहते हुए शहर को बाढ़ से बचाने के लिए किए गए कार्यों में उनकी अहम भूमिका थी। राष्ट्र के विकास में किए गए उनके अभूतपूर्व कार्य एवं योगदान के कारण ही उन्हें पूरे संसार मे फादर ऑफ इंजीनियर का सम्मान दिया गया तथा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में सिंचाई विभाग, बी एंड आर, पंचायती राज विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग, नगर निगम विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, एचएसवीपी, मत्स्य तथा अन्य कई विभागों के जेई व एसडीओ गण उपस्थित रहे। एम विश्वेश्वरैया के किये गये कार्यों की भांति अंबाला में भी बाढ़ राहत कार्य करने में इन सभी सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा | इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी से जनरल सेक्रेटरी संदीप गुलिया जी ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जिला प्रधान जंतिदर सिंह ने सभी सदस्यों को आगे भी इसी तरह आपस में मिल जुल कर रहने के लिए प्रेरित किया तथा आश्वासन दिया की जल्द ही हम सब सरकार द्वारा पे स्केल तथा अपनी अन्य मांगों को पूरा करवाया जाएगा | अम्बाला ज़ोन द्वारा समय समय पर सामाजिक भलाई के कार्य किए करते हैं साल में एक बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रधान जंतिदर सिंह ने सभी सदस्यों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया था इसलिए कार्यक्रम से पहले सदस्यों ने सिविल अस्पताल अंबाला में जाकर रक्तदान एवं अपने अपने कार्यालय में पौधारोपण किया। जिसमे ललित पंचायती राज से और जगदीप बी एण्ड आर से अग्रणी रहे। आज के इस कार्यक्रम में कैलाश पंचकूला जिला प्रधान, संदीप करनाल जिला प्रधान, जितेंद्र जिला प्रधान झज्जर और राज्य कार्यकारणी से प्रदीप हुड़ा स्टेट कैशियर आरएस मलिक रिटायर्ड एक्सएन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक बतरा, वाईस वरिष्ठ उप प्रधान, सुखबीर सिंह उप प्रधान, साहिल खेरा सलाहकार, आशीष सैनी कैसियर, भिवानी राणा, जिला सचिव जगदीप की अहम भूमिका रही।#diplomaengineers #association #haryana #ambalazone #celebrated #engineersday
-
16/09/25 |शेखावाटी की हवेलियों की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए राज्य सरकार तत्पर
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां प्रदेश की अनमोल एवं अद्वितीय धरोहर हैं। इन धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्द्धन हम सबका सामूहिक दायित्व है। राज्य सरकार इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए इनकी सुरक्षा एवं रखरखाव हेतु हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में शेखावाटी विरासत सरंक्षण संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में बजट वर्ष 2025-26 में शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में झुंझुनूं, सीकर और चूरू में अब तक 662 ऐतिहासिक हवेलियों को चिन्हित किया गया है। इन हवेलियों को हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक केंद्र, आर्ट गैलरी, होमस्टे और टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
शेखावाटी क्षेत्र बन रहा पर्यटन में सिरमौर-
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की धरती अपने आप में कला, संस्कृति और आस्था का अद्वितीय संगम है। ऐसे में शेखावाटी क्षेत्र आज पर्यटन में सिरमौर बन रहा है। इस वर्ष के छह माह में शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, झुंझुनूं और चूरू में लगभग एक करोड़ 90 लाख देशी पर्यटक और 33 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार यमुना जल समझौते को मूर्त रूप दे रही है। इसी तरह खाटूश्यामजी मंदिर एवं सालासर बालाजी मंदिर को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही, शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को कुल 30 हेरिटेज प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। ये प्रमाणपत्र हवेलियों को संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का हिस्सा बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन को लेकर अब तक 58 एमओयू हुए हैं। इनसे इस क्षेत्र में निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सभी एमओयू को समय पर धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोलकाता, हैदराबाद, सूरत आदि शहरों में राइजिंग राजस्थान कॉन्क्लेव के माध्यम से हवेली मालिकों और हितधारकों से संवाद करने जा रहे हैं।
विरासत संरक्षण के लिए स्थानीय व विशेषज्ञ लोग आएं आगे-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। ऐसे में विरासत के संरक्षण के लिए स्थानीय, विशेषज्ञ एवं अनुभवी लोग आगे आएं। विरासत संरक्षण संवाद की यह पहल सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय विकास को एक साथ लेकर चलने का ही प्रयास है।
विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए ज्वाइंट कमेटी होगी गठित-
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी के रामगढ़, नवलगढ़, मंडावा, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और महनसर कस्बों की विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए विभिन्न विभागों की ज्वाइंट कमेटी गठित की जाएगी, जो इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना एवं पर्यटन विकास के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगी। साथ ही, उन्होंने भविष्य में कोई भी हवेली नहीं तोड़े जाने के संबंध में जिला कलक्टर्स को निर्देशित करने के लिए कहा।
इससे पहले कार्यक्रम में हवेली मालिक, टूर ऑपरेटर एवं संरक्षणविद सहित अन्य हितधारकों ने शेखावाटी हवेलियों के इतिहास, पर्यटन की संभावनाओं, रोजगार सृजन, विरासत संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित अन्य विषयों पर सुझाव दिए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग ने शेखावटी क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणा की अनुपालना में शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर ही है। इसी दिशा में पर्यटन विभाग ने संरक्षणविदों के पैनल भी बनाएं हैं तथा धरोहर के मूल स्वरूप के संबंध में बाइ लॉज को प्रभावी रूप से लागू करवाया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |17 सितम्बर को पंचायत भवन में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत कैम्प आयोजन
जे कुमार अम्बाला, 16 सितम्बर - सिविल सर्जन अम्बाला डॉ राकेश सहल ने बताया कि 17 सितम्बर को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वस्थ ही परिवार और समाज की सशक्त नींव हैं।
उन्होनें बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय समय पर जांच एवं उपचार के लिए पे्ररित करना हैं। उन्होनें बताया कि 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जोकि स्वास्थ्य चिकित्सा सम्बधी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करेंगे।
उन्होनें यह भी बताया कि इस दौरान निशुल्क जांच शिविर जिसमें गर्भवती महिलाओं व किशोरियों और वृद्ध महिलाओं की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य सम्बधी परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार एवं आयरन फोलिक एसिट संबंधी जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ-साथ बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वच्छता बारे तथा परिवार नियोजन एवं मातृत्व स्वास्थ्य पर भी परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा निशुल्क एक्स-रे की सुविधा भी दी जाएगी तथा टीबी और फेफड़ों की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी सेंटरों पर भी ऐसे निशुल्क कैम्प लगाकर आमजन को स्वास्थ्य सम्बधी जानकारी भी दी जाएगी।
#panchayatbhawan #theswasthnari #sashaktnari #campaign #ambala
-
16/09/25 |एसपी अम्बाला द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - एसपी अम्बाला के निर्देशों अनुसार पंजाब राज्य में आई बाढ को देखते हुये सभी प्रबन्धक थाना जिला अम्बाला को तुरन्त राहत कार्यो बारे दिये गये निर्देशों का पालना करते हुये प्रबन्धक थाना महेशनगर एसएचओ जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा थाना महेशनगर क्षेत्राधिकार में टाँगरी नदी का जल स्तर बढने पर स्थानिय कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी भर जाने से आई बाढ में अपने कर्तव्य का पुर्णं रुप से निवाह करते हुये अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी टीम के साथ पानी में ढुबे घरों से लोगों जिनमें बुजुर्गों , महिलायों, बच्चों को सुरक्षित स्थना पर लाया गया । लागों को प्रबन्धक थाना द्वारा हर प्रकार की राहत सामग्री खाना, पानी व वस्त्र उपलब्ध करवाया गया । एसएचओ थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा किये गये सरहानीय राहत कार्य को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, अम्बाला द्वारा प्रबन्धक थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों को प्रसंशा-पत्र देकर सम्मानित किया गाया ।
·
इसी कड़ी मे थाना नन्गल में तैनात सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा रात को बहादुरी से अपने कर्तव्य का निर्हवन करते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये थाना नग्गल के क्षेत्राधिकार के गांव डडियान व लोहगढ के बीच तेज पानी के बहाव में ट्रक पलट जाने के कारण पानी में फसे हुये ट्रक ड्राईवर को अपनी जान पर खेलकर तेज बहते पानी से बाहर निकालकर ड्राईवर की जान बचाई । सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा अपनी सुझ बुझ व पुलिस कप्तान द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार तत्तपरता से कार्य करते हुये तेज बहते पानी में फसे ट्रक ड्राईवर की जान बचाने के बहादुरी भरे कार्य को देखते हुये एसपी अम्बाला द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
थाना बलदेव नगर में तैनात सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार द्वारा प्रेम नगर अम्बाला शहर में स्थित विशाल मेगा मॉर्ट में लगी भीषण आग में राहत कार्य करते हुये लोगों को आग वाले क्षेत्र से दुर करके सुरक्षित किया तथा अपनी जान पर खेलकर भीषण आग में जल रहे विशाल मेगा मॉर्ट की छत पर लगे हमारे देश के राष्ट्रीय सम्मान तिरगां झण्डा को आग से बचाने के लिये दस फुट की दिवार से कुदकर हमारे देश के गौरव को सुरक्षित निकाल कर बहादुरी व सराहना का कार्य किया गया। एसपी अम्बाला द्वारा अनिल कुमार को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया
#spambala #news #ambala #honoredpolicepersonnel #excellentwork #certificatesappreciation
-

इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख अब बढ़कर हुई 16 सितम्बर
आयकर विभाग ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख एक दिन और बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितम्बर तक अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देर रात जारी सर्कुलर में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले अंतिम तारीख 15 सितम्बर तय की गई थी।
गौरतलब है कि मई महीने में भी विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी थी। अब इसे एक दिन और आगे बढ़ाया गया है। इस फैसले से उन करदाताओं को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे।
विभाग का कहना है कि करदाताओं की सुविधा और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही करदाताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल कर लें, ताकि पोर्टल पर अत्यधिक दबाव न पड़े और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
#date #filing #incometaxreturns #extended
-
16/09/25आज का इतिहास ( 16 सितंबर, 2025 )
यहाँ १६ सितंबर के कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ और यादगार बातें हैं:
🌍 विश्व इतिहास में
1620 — Mayflower नाम की नाव इंग्लैंड से रवाना हुई, जिसके लोग बाद में अमेरिका में Plymouth उपनिवेश (Plymouth Colony) की स्थापना करेंगे।
1810 — मेक्सिको ने स्पेन के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई आरंभ की। Father Miguel Hidalgo ने “Grito de Dolores” कहा।
1893 — ओकलाहोमा (अमेरिका) के Cherokee Strip में जमीन के बड़े दावे की दौड़ (Land Run) हुई, जहाँ सैकड़ों लोगों ने जमीन के लिए दौड़ लगाई।
1908 — General Motors कंपनी की स्थापना हुई।
1963 — Federation of Malaya, Sabah, Sarawak और Singapore ने मिलकर Malaysia का गठन किया।
1978 — ईरान के Tabas में जो भूकम्प आया, उसने भारी तबाही की, लाखों लोग प्रभावित हुए।
🇮🇳 भारत से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाएँ
1932 — महात्मा गांधी ने एक हंगर स्ट्राइक शुरू की Yerawada जेल में, जाति-आधारित निर्वाचन व्यवस्था की विभाजन की नीति के विरोध में।
1916 — मदुरै शन्मुखावाडिवु सुभालक्ष्मी (Madurai Shanmukhavadivu Subbulakshmi), प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका, का जन्म हुआ।
1913 — कस्तूरबा गांधी (Kasturba Gandhi) को गिरफ्तार किया गया।
आज़ार-तारीख़ों में कुछ व्यक्ति-विशेषों की जयंती और पुण्यतिथि भी पड़ती है जैसे कि श्यामा लाल गुप्त ‘पाशाद’, प्रशुन जोशी, आदि।
📅 विशेष दिवस
16 सितंबर को International Day for the Preservation of the Ozone Layer मनाया जाता है। यह दिन Montreal Protocol (ओज़ोन परत को बचाने के लिए बने अंतरराष्ट्रीय समझौते) की याद दिलाता है
#TodaysHistory #September162025 #HistoricalEvents #OnThisDay #HistoricalMoments #SeptemberHistory #TodayInHistory #ThisDayInHistory #EventsOfTheDay #HistoryLovers #HistoryNerds #DidYouKnow #HistoricalFacts #Anniversaries #LearnFromThePast #TimeTravel #TodayInTime #HistoryInFocus #CelebratingHistory
-
15/09/25 |शास्त्री मण्डल अम्बाला ने सेवा पखवाड़ा को लेकर बेठक मे बनाई रूपरेखा
जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - कैबिनेट मंत्री अनिल विज व भाजपा नेता कपिल विज के निर्देशानुसार आज भाजपा कार्यालय में सीनियर उपप्रधान विपिन खन्ना की अध्यक्षता में शास्त्री मंडल की बैठक संपन्न हुई |
जिसमें सेवा पखवाड़ा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के विषयों पर चर्चा की गई । भाजपा शास्त्री मंडल इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य चेकअप शिविर,पौधारोपण कार्यक्रम व अन्य सेवा प्रकल्पो का आयोजन करेगा |
इससे पहले इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के बारे कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 13 सितंबर को विस्तार से जानकारी व महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए थे इस अवसर पर जिला कार्यकारणी सदस्य प्रमोद शर्मा (लक्की), शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, संयोजक व सीनियर उपप्रधान विपिन खन्ना, सह संयोजक व महामंत्री बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष रवि वर्मा, नीलम शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक भसीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पाटिल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी तुली, पार्षद गौरव सैनी, शशी लौंगिया, बलविंदर पाल सिंह, बी.सी.मोर्चा अध्यक्ष अमन दीप, शक्ति प्रमुख ओम प्रकाश सखूजा, ज्ञान सिंह, वार्ड प्रधान राजेंद्र अरोड़ा, रमेश सैनी, स्वर्ण सिंह, मास्टर अविनाश सीनियर नेता व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे l
#shastrimandal #ambala #meeting #regarding-seva-pakhwada
-

गांव सिंगवाला मे स्वास्थ्य विभाग पीएनडीटी टीम मे झोलछाप डॉक्टर क्लीनिक पर की कारवाई
जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - सिविल सर्जन के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग अम्बाला द्वारा गाँव सिंगावाला में नकली झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा तथा डॉ. ऋषिपाल ने अपनी टीम के साथ किया। यह कार्रवाई दशमेश क्लीनिक पर की गई, जहाँ पर बिना किसी मान्यता व मेडिकल डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर मनजीत सिंह लोगों का इलाज कर रहा था।
जांच के दौरान टीम को मोके से एमटीपी किट्स भी बरामद की गईं। यह किट्स अवैध तरीके से गर्भपात कराने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, जिनका बिना विशेषज्ञ की देखरेख में उपयोग करना महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा है। मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल सभी किट्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन से सीधा खिलवाड़ भी करती हैं। विभाग की ओर से कहा गया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित धाराओं के तहत पुलिस मामले को आगे बढ़ाएगी।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा ने बताया कि नकली झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गांव सिंगावाला में आज जो करवाई की गई है उसकी उन्हें सूचना मिली थी उसी के आधार पर यह करवाई की गई है। डॉक्टर मुकेश ने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा के लिए हमेशा मान्यता प्राप्त चिकित्सक और पंजीकृत अस्पतालों का ही सहारा लें। यदि कहीं भी झोलाछाप डॉक्टर के बारे में जानकारी हो तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को सूचित करें।
सिविल सर्जन राकेश सहल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जाती रहेगी। यह कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित, मानक और पारदर्शी बनाया जा सके।
#healthdepartment #pndtteam #actionagainst #quackdoctorclinic #ambala
-

-

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज--‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया’’
‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज
चण्डीगढ, 15 सितंबर- चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया और उतर भी गया, जब पानी मंे लोग डूब रहे थे, तब तुम्हारा राहत भरा हाथ किसी की ओर बढा नहीं’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘जब सारा पानी उतर गया है, तो जैसे कार्यवाही डाली जाती है, उसी प्रकार राजनीतिक कार्यवाही के तौर राहुल गांधी जी आए हैं कि मैं भी गया था’’।
श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी के पंजाब में बाढग्रस्त इलाकों के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज
कांग्रेस ने सिग्नेचर अभियान शुरू किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तथा इनके कुछ लोगों में मूक सहमति हुई है कि तमाम प्रजातांत्रिक संस्थाओं को परेशान किया जाए। ईडी और सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस के नेता बोलते हैं और कोर्ट के फैसलों के ऊपर भी कांग्रेस के नेता बोलते हैं। वहीं, चुनाव आयोग की अपनी एक प्रक्रिया है, आयोग मतदाताओं का रिवीजन करता है और इस दौरान गलतियां रह सकती है और रहती भी है जिसके लिए समय दिया जाता है, कि एक महीना के अंदर दुरूस्त करवाया जा सकता है और गलत बनने पर कटवाया भी जा सकता है। फिर भी यदि तकलीफ है तो कांग्रेस को वोटें न मिलने की है और इस तकलीफ को कोई दूर नहीं कर सकता है’’।##AnilVij #RahulGandhi #HaryanaPolitics #IndianPolitics #FloodRelief #Congress #BJP #PoliticalStatement #Democracy #ElectoralReforms
-

वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद, सम्पतियों का डाटा ऑनलाईन होने से होगा समाधान- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सबकों मानना चाहिए। इस बारे में सम्पतियों का पंजीकरण एक पोर्टल के माध्यम से हो रहा है जिससे बहुत समस्या का समाधान हो जाएगा तथा यह भी पता चल पाएगा कि किस-किस समय पर किस-किस के पास कौन-कौन सी संम्पतियां है और कब से है। यह डाटा ऑनलाईन होने से काम आसान हो जाएगा।
##AnilVij #SupremeCourt #WaqfBill #OnlinePortal #LandRecords #Justice #HaryanaGovernment #PropertyRegistration #LegalReform #Transparency
-

-
15/09/25 |फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर में ठोस कचरा प्रबंधन की बनेगी नई योजनाएं, अलग से तैयार होंगे आरएफपी
चंडीगढ़, 15 सितंबर (अभी): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा—निर्देशों अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विशेषकर फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर शहरों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की योजनाओं को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इन शहरों के लिए शेष हरियाणा की अपेक्षा अलग से प्रस्ताव अनुरोध दस्तावेज (आरएफपी) तैयार किए जाएंगे।
श्री गोयल आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में देशभर के ठोस कचरा प्रबंधन में कार्यरत 42 एजेंसियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
“हरियाणा में मिलेगा नया अनुभव”— विपुल गोयल
बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि एजेंसियों ने भले ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में कार्य करने का अनुभव हो, लेकिन हरियाणा में सफल निविदा प्रक्रिया के बाद उन्हें राज्य सरकार के साथ काम करने का एक अलग और सकारात्मक अनुभव मिलेगा।
भुगतान में नहीं होगी कोई देरी
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि परियोजनाओं के तहत किसी भी प्रकार की अदायगी में देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर एजेंसियों के साथ हैंड होल्डिंग कर खड़ी रहेगी और उनके द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को भी आगामी आरएफपी में शामिल किया जाएगा।
बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, महानिदेशक श्री पंकज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
##SwachhBharatMission #SolidWasteManagement #HaryanaGovernment #VipulGoyal #Faridabad #Gurugram #Manesar #CleanCities #UrbanDevelopment #WasteManagement
-
15/09/25 |सीआईएसएफ ने Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया
चंडीगढ़, 15 सितंबर (अभी) - केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम Mpower के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर इसे तीन वर्षों के लिए बढ़ाया है। यह विस्तार सीआईएसएफ और MPower द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है।
पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय सीआईएसएफ यूनिट के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान, समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से श्रीमती प्रवीण शेख, प्रेसिडेंट Mpower और श्रीमती सुधा सेंथिल, वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए।
प्रोजेक्ट मन के लिए प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर सीआईएसएफ और Mpower ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 75,000 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13 सीआईएसएफ सेक्टरों में 23 Mpower परामर्शदाताओं/चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। समझौता ज्ञापन के विस्तार के साथ परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल/इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मन के लाभों को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य पर बने नकारात्मक दृष्टिकोण को कम करना, समय पर सहायता प्राप्त की आदत को प्रोत्साहित करना, भावनात्मक मजबूती और चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाना, दूरस्थ या संवेदनशील स्थानों पर भी देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करना और अनुपस्थिति, थकान और दीर्घकालिक मानसिक समस्याओं को कम करने में मदद करना शामिल है। इस अवसर पर श्री राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक सीआईएसएफ भी मौजूद रहे।
##CISF #Mpower #MentalHealth #ProjectMan #AdityaBirlaEducationTrust #MOU #EmployeeWelfare #MentalWellbeing #SecurityForces #HealthForAll
-

-

हिंदी दिवस पर विशेष ………अनिल विज
#hindikavita #language #poetry #hindiwriting #vishvahindidiwas #hindipoem #hindustan #motherlanguageday #hindisahitya #indian #hindinama #love #sahitya #hindipoet #poet #follow #nationallanguage #shayri #mothertounge #hindidiwas
-
15/09/25 |मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में परिवहन को मिली नई रफ्तार
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध हो। इसी दिशा में नई बसों के संचालन से यात्रा का अनुभव न केवल सुविधाजनक बना है बल्कि यातायात के दबाव का प्रबंधन भी आसान हुआ है।
परिवहन सेवाओं का व्यापक विस्तार-
प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को सस्ता, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बजट घोषणा के तहत 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को 12 डिपो में शामिल किया गया है। इनमें जयपुर, अजमेर, अजयमेरू, कोटपूतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, वैशाली नगर, विद्याधर नगर, शाहपुरा, हिण्डौन और दौसा शामिल हैं। इसके साथ ही 12 सुपर लग्जरी बसों की खरीद से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े को और मजबूती मिली है।
आस्था की राह हुई आसान-
राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा देने के लिए विशेष रूटों पर बस सेवाएं चला रही है। अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता, कैंची धाम और कैलादेवी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों तक अब सीधी व सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध है।
युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष पहल-
राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा से दो दिन पूर्व से लेकर परीक्षा के दो दिन बाद तक कुल 5 दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। वहीं, प्रदेश में पहली बार रक्षाबंधन पर्व पर दो दिनों तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की ऐतिहासिक सुविधा शुरू की गई, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला।
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान व राहत-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों के किराये में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। इससे बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा में आर्थिक राहत और आत्मसम्मान दोनों प्राप्त हो रहे हैं।
पैनिक बटन से सुरक्षित हुआ सफर-
राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए यात्रियों विशेषकर महिला यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए निगम की बसों में पैनिक बटन लगवाए हैं। महिला यात्रियों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों तथा अचानक बीमार हुए व्यक्ति को पैनिक बटन के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सकती है। जब किसी यात्री द्वारा पैनिक बटन दबाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल अभय कमांड सेंटर पर पहुंचती है। अभय कमांड सेंटर द्वारा बस की लोकेशन ट्रेस कर परिचालक से बात कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। इससे महिला यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों को सुगमता पूर्ण यात्रा की सौगात मिली है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री तथा वित्त, पर्यटन, सार्वजनि क निर्माण, कला, संस्कृति, साहित्य, और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं, विभागीय योजनाओं आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं तथा जहां आवश्यक हो वहां विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जाएं। उन्होंने जिले में गारंटी अवधि की सड़कों को संवेदकों के माध्यम से समय पर दुरूस्त कराने तथा नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुर में सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर वाटर बॉडीज पर लाइट एण्ड साउण्ड शो अथवा वाटर शो की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति एवं दुरस्त क्षेत्रों से अन्य राज्यों में माइग्रेट होने वाले आंगनवाड़ी के बच्चों को संबंधित राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़कर लाभान्वित करने की संभावना पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ जनहित की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उप मुख्यमंत्री ने उदपपुर जिला कलक्टर एवं जिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि जिले में विकास के कार्य दु्रतगति एवं समयबद्ध रूप से संपादित किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निरंतर समीक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन का विश्वास और मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाए।
पीडब्ल्यूडी के सेवा ऐप से जिला प्रशासन को भी जोड़ने के निर्देश—
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की मोनिटरिंग के लिए अपनाए गए सेवा ऐप से जिला प्रशासन को भी जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिर्फ विभाग के अधिकारी जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन के जुड़ने से धरातल स्तर पर कामों की बेहतर मोनिटरिंग हो सकेगी।
उन्होंने बजट घोषणा के कामों की प्रगति जानी। साथ ही गारंटी अवधि की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें संवेदक के माध्यम से यथाशीघ्र दुरस्त कराने के भी निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की आगामी दीपावली से मरम्मत सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला कलक्टर नमित मेहता को विभिन्न विकास कार्यों में वन विभाग की एनओसी से जुड़े इशू को विशेष संज्ञान में रखते हुए निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए।
उदयपुर में लाइट एण्ड वाटर शॉ की तलाशें संभावनाएं—
पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में नाइट ट्यूरिज्म और वाटर शो की संभावनाओं पर काम किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उदयपुर देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां की झीलें और प्राकृतिक वातावरण अनुपम है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां लाइट एण्ड वाटर शो की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। साथ ही उन्होंने झीलों और पर्यावरण के संरक्षण को सर्वांपरि रखते हुए कार्य करने के भी निर्देश दिए।
बजट घोषणा कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट में जनजाति समुदाय से जुड़े स्थलों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन स्थलों तक पहुंच सुलभ हो सके और वहां आने वाले लोगों को सामान्य सुविधाएं उपलब्ध हों यह ध्यान रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट की प्रगति की भी जानकारी ली। साथ ही जल्द ही इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास के भी संकेत दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं में शामिल विभिन्न मंदिरों तथा जियोलॉजिकल साइट जावर व झामरकोटड़ा आदि के कामों में देवस्थान विभाग, पुरातत्व विभाग सहित अन्य विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के लिए भी निर्देशित किया।
आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हो—
उपमुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढीकरण, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र आदि की प्रगति जानी। उपनिदेशक आईसीडीएस श्री नंदलाल ने अवगत कराया कि जिला कलक्टर श्री मेहता की पहल पर डीएमएफटी से आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वहीं आपदा राहत से भी बजट स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिले में शत प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जिले में नेटवर्क विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोषण माह की गतिविधियां की जानकारी ली।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही की महिलाओ को रूमा देवी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले के लघु कुटीर उद्योगो को बढावा देने के लिए राज्य सरकार राजीविका के माध्यम से अवसर उपलब्ध करवा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं को संगठित कर उनको उद्यमशीलता के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर उनको आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसरों से जोड़ना था।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ब्रांड एंबेसडर डॉ. रूमा देवी ने जिला मुख्यालय पर पणिहारी गार्डन में आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान सभी महिलाओं को संघटित होकर आपसी सहयोग से उद्यमशीलता अपनाने व आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की आज की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर, आधुनिक तकनीक व आपसी मदद से छोटे से छोटे गांव में भी बड़े - बड़े उद्योग स्थापित करने की क्षमता रखतीं हैं।
यह बात उन्होंने राजीविका और रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से जिले में आयोजित ‘रूमा देवी संग - महिला सशक्तिकरण संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ो महिलाओं के सामने रखी।
इस अवसर पर 700 से अधिक महिलाओं ने रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की व साबित किया कि महिलाएँ केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत कड़ी बन चुकी हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही भारत सरकार का उद्देश्य
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार ने संसदीय क्षेत्र अलवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिवाली में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रही है। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही सरकार का उद्देश्य है।
भूपेंद्र यादव ने कोटपूतली-बहरोड़-नीमराना से पनियाला मोड़ तक के क्षेत्र को भविष्य में अपार संभावनाओं वाला बताते हुए कहा कि यहां योजनागत विकास जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से यूआईटी अनुमोदन का निवेदन किया गया है, जिसपर आवश्यक रूप से सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे.
उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए महात्मा गांधी द्वारा हिंदी को देश की संपर्क भाषा बनाने में किए गए योगदान का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों की पुनर्स्थापना की और सत्यार्थ प्रकाश जैसी महान कृति भी हिंदी में लिखी। देश के अनेक कलाकारों और लेखकों ने हिंदी के विकास को आगे बढ़ाया।
पहले हिंदी भाषी मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्र–छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हिंदी माध्यम से मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित होने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) वह प्राचीन भाषा होती है, जिसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत गहरी और समृद्ध हो तथा जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। भारत में अब तक तमिल, संस्कृत, तेलुगु सहित कई भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हम सभी को हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के लिए बजट घोषणा हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि पहले खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक दौड़ने का मैदान नहीं था, जिसके लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से अलवर के इंदिरा गांधी मैदान में प्रयास किए गए। खेल एवं युवा मंत्रालय से हॉकी के खिलाड़ियों के लिए मैदान की स्वीकृति भी दिलाई गई है।
अलवर सांसद खेल महोत्सव को लेकर भूपेंद्र यादव ने कहा कि इसका पंजीकरण शुरू हो चुका है और आयोजन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में होगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार 147 बालिकाओं और 122 बालकों को अलवर में साई के कोच से 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया था। इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को न केवल साई के कोच से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, बल्कि उन्हें साई ले जाकर भी प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करने के लिए हर संभव सहायता करेंगे।
उन्होंने रिवाली पंचायत से बड़ी लाइब्रेरी बनाने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि इसके लिए सांसद निधि से सहयोग दिया जाएगा। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए ईआरसीपी परियोजना की लगातार समीक्षा होने की जानकारी दी। यादव ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बहरोड विधायक डॉ. जसवन्त सिंह यादव ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण मंत्री और अलवर संसदीय क्षेत्र सांसद क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोड़ रहे है और आने वाले समय मे और भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कहा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ, ध्वजारोहण, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |टेरा कोटा क्राफ्ट की मास्टर ट्रेनिंग के लिए दल रवाना
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
कौशल विकास को साकार रूप देते हुए श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार अपने ट्रेनर्स को और अधिक पारंगत कर रहा है। इसी दिशा में चयनित माटी कलाकारों को प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर्स के हुनर को तराशने के लिए बोर्ड ने उत्तरप्रदेश के खुर्जा स्थित सेंट्रल ग्लास एंड सेरामिक्स रिसर्च इंस्टीटयूट (सीजीसीआरआई) भेजा है। 25 सदस्यीय दल के वाहन को बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल खुर्जा में 15 से 21 सितंबर तक खासकर टेरा कोटा पॉटरी का प्रशिक्षण लेगा। इस दल में प्रदेश के छह जिलों जयपुर, टोंक, अजमेर, जैसलमेर, करौली व श्रीगंगानगर के प्रशिक्षक खुर्जा गए हैं।
श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया कि इन ट्रेनर्स को सात दिवसीय कैंप में टेराकोटा प्रसंस्करण एवं लक्षण वर्णन की मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद से मान्यता प्राप्त है। इस दौरान उन्हें कलाकृतियों के निर्माण के लिए मिट्टी तैयार करने, गूंथने, कलाकृति बनाने, पकाने, रंग-रोगन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही एक और ग्रुप को ट्रेनिंग के लिए खुर्जा भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ये ट्रेनर्स प्रदेशभर में चयनित 2000 मिट्टी कलाकारों को कैंपों में जाकर प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए सभी जिलों में कुल 100 कैंप लगाए जाएंगे।
इसी माह के अंत तक करेंगे 1000 मशीनों का वितरण—
श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया कि मिट्टी कलाकारों को स्वरोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा 2025-26 के तहत 2000 मिट्टी गूंथने की मशीनें व इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए जाएंगे। इसी की क्रियान्विति में अब तक बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, सलूंबर व ब्यावर जिले के चयनित मिटटी कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत कुल 367 मशीनें वितरित की जा चुकी हैं। जोधपुर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के चयनित 93 मिट्टी कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह के अंत तक करीब 1000 मिट्टी कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत मशीनें वितरित करना प्रस्तावित है। बोर्ड का लक्ष्य है कि माटी कलाकारों की आय दोगुनी हो, और माटी कला को बढावा देने के लिए दस हजार आर्टिजन को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |युवा पीढ़ी विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को जालोर जिले के सांचौर शहर स्थित शिवशक्ति नगर में ‘‘हरियालो राजस्थान’’ व ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ ही गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारा देश विकास के पथ पर निरंतर प्रगतिरत है तथा वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे पायदान पर काबिज हो गई हैं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत आगामी वर्षों में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के उच्च मूल्यों के समावेशन से पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कृषि पद्धतियों में हो रहे आधुनिक बदलावों तथा ऑर्गेनिक खेती को अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि वर्तमान में कृषि में रसायन का अधिक उपयोग होेने के कारण भूमि बंजर हो रही है तथा रसायनों से मानवों व पशुओं में बीमारियाँ फैल रही है। हमें गौ संरक्षण करने के साथ ही जैविक खेती करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करने के साथ ही हमें प्रकृति व पर्यावरण के संतुलन की दिशा में अग्रसर होना होगा।
इस अवसर पर श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जालोर जिले की गौशालाओं में 15 हजार पौधारोपण तथा क्षेत्र की 75 जरूरतमंद बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करवाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण करते हुए पौधों से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया। अतिथियों ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 75 बालिकाओं को प्रतीक स्वरूप सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उपस्थित जनसमूह को वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आलमपुर भिवाड़ी में ई लाइब्रेरी का किया भव्य उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को खैरथल-तिजारा जिला स्थित भिवाड़ी के आलमपुर क्षेत्र में बीड़ा भिवाड़ी के सहयोग से स्थापित आधुनिक ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस ई लाइब्रेरी में कुल 42 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पूरे सांसद क्षेत्र में कुल 108 ई गुरुकुल लाइब्रेरी का कार्य प्रगतिशील रूप से चल रहा है, जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं। इन ई लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को करियर बिल्डिंग, नई तकनीकों की ट्रेनिंग, विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित कई डिजिटल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कार्य राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत संचालित होगा। उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख डिजिटल कंपनियों के कोर्सेज छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवा सशक्त बनेगे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से समस्या बनी जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा तैयार किए गए डीपीआर पर उच्च स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे पर अवैध रैम्प की समस्या पर भी केंद्र स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित की जा रही है, ताकि शीघ्र समाधान निकाला जा सके।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यह भी बताया कि भिवाड़ी क्षेत्र में आने वाले जल के निस्तारण हेतु 34 एमएलडी क्षमता का एसटीपी संयंत्र भी जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके संचालन से गंदे पानी की समस्या जड़ से समाप्त होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुए मंत्री ने बाबा मोहन राम नगर वन का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह नगर वन 102 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है और मियावाकी पद्धति के तहत अब तक 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यह वन क्षेत्रीय पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही, साथ ही जिला स्तरीय अस्पताल एवं स्टेडियम का भी शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिवाड़ी क्षेत्र के हर पहलू के विकास हेतु सरकार संकल्पित है और हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि भिवाड़ी का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संजय शर्मा ने रविवार को इंजीनियर दिवस की पूर्व संध्या पर अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (इंडिया) एवं द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 58वें इंजीनियर दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया तथा विहान मैगजीन का विमोचन किया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इंजीनियर दिवस व हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देते हुए उन्होंने देश के महान इंजीनियर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए कहा कि उनकी जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल के समय में तकनीकी क्रांति को आकार देने में उनकी भूमिका ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग ही है कि आज हिन्दी दिवस है और इंजीनियर दिवस की पूर्व संध्या पर यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपर्क भाषा हिन्दी को सम्मान देने और ग्रामीण क्षेत्र के हिन्दी भाषी युवाओं को कठिनाइयों को समझते हुए इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी भाषा व देश की अन्य भाषाओं में शुरू वंचित प्रतिभावान युवाओं को अपनी प्रतिभा देश की उन्नति में योगदान देने का अवसर दिया है। उन्होंने मेकिंग इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए बहुत बड़ी संभावना व अवसर पैदा की है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान समिट पहले वर्ष में कर राजस्थान में बहुत बड़े अवसर औद्योगिक उन्नति व इंजीनियरिंग के लिए पैदा किये है।
उन्होंने द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के भवन में कौशल विकास कार्य हेतु इंडस्ट्रीज एक्सीलेंस भवन के लिए विधायक निधि कोष से 10 रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने अशोक लीलेण्ड से भी सीएसआर फण्ड से 10 लाख रूपये उपलब्ध कराने में सहयोग करने का विश्वास भी दिया।
बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने इंजीनियर दिवस व हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देकर कहा कि अलवर में इंजीनियरिंग एसोसिएशन बहुत प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर जिले व प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि अलवर यूआईटी चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यालय के लिए भूमि का आवंटन करने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने प्राचीन भारत की इंजीनियर भी आज भी मिशाल है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |यमुनानगर शहर के मुख्य मार्गाें में बनाए जाएंगे साइकिल ट्रैक - महाबीर प्रसाद
जे कुमार, यमुनानगर 15 सितम्बर - नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गाें में साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। साथ ही सड़कों को सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे फुटपाथ व डिवाइडर सुंदर बनाए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी। वह शहर के विकास कार्यों में तीव्रता लाने को लेकर अभियंता शाखा के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों, शहर के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, समेत विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में अपना कार्य करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरकर विकास कार्यों में तेजी लाए। हर कार्य की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सबसे पहले सभी कार्यकारी अभियंता, निगम अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान ने नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट 52.87 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम, दिव्य नगर योजना के तहत 7.19 करोड़ की लागत से शहर के जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड के सौंदर्यीकरण, कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शैड, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में छह करोड़ 13 लाख की लागत से पार्क बनाने, बाड़ी माजरा पुल से फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे 12.87 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाए जाने, नगर निगम कार्यालय के नए भवन समेत विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम का 30 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। दिव्य नगर योजना के तहत तीन मार्गाें के सौंदर्यीकरण का 90 प्रतिशत काम हो चुका है। 12.87 लाख से बनाए जाने वाले रिवर फ्रंट के लिए आठ फर्म आई थी। निगम कार्यालय के नए भवन का फंड रिलीज करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। सॉयल टेस्ट के सैंपल लेकर लैब भेजे गए है। नगर निगम क्षेत्र में 41 हजार एलईडी लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है |
बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अभियंता शाखा अधिकारियों को शहर के मुख्य मार्गाें पर साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले शहर के तीन मुख्य मार्गाें पर साइकिल ट्रैक बनाए। शहर के अंदर जो पीडब्ल्यूडी के मार्ग है। उनके किनारे भी पक्के साइकिल ट्रैक बनाने का कार्य किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे फील्ड में रहकर निगम क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अभियंता अपने क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का डाटा तैयार करें। कौन सा कार्य कितने प्रतिशत हो चुका है, कब तक वह पूरा होगा।
इसकी जानकारी उपलब्ध कराए। मौके पर विशेष अधिकारी सफाई अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता दलचंद शर्मा, निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जायसवाल, दीपक, राजेश शर्मा, सुरेंद्र दहिया, राकेश जून आदि मौजूद रहे।
#bicycle #tracks #mainroads #yamunanagarcity
-
15/09/25 |अधिकारियों को निर्देश हर व्यक्ति को तुरंत राहत प्रदान करें
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 सितंबर से शुरू हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले ग्रामीणों को तत्काल राहत दी जाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ एवं राजस्व सम्बन्धी अपने काम लेकर शिविर में आए वह निराश नहीं हो।
मदन दिलावर रविवार को कोटा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कोटा जिले में आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि शिविरों में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण जनता को पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ शिविर के दौरान प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा। शिविर समाप्ति यानी 6 बजे तक कुछ कार्य अपूर्ण या लंबित रहे तो विभागवार इसकी सूची संधारित की जाए तथा समयबद्ध तरीके से इन सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए। साथ ही शिविर प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें की शिविर शुरू होने से शिविर की समाप्ति तक अभियान से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे समय शिविर में उपस्थित रहें, ताकि जनता को शिविरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
मदन दिलावर ने बताया कि अभियान की अवधि तब तक होगी जब तक कि सभी पंचायत समितियों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन ना हो जाये।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन एवं स्वीकृतियां, स्वास्थ्य शिविर, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10 हजार और गावों में बीपीएल परिवारों का सर्वे, बिजली तारों एवं खंभों इत्यादि में सुधार, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले शिविर बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार (17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर 2025) को प्रत्येक दिवस दो ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। शेष अभियान के शिविर सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रत्येक दिवस दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे |
अभियान के दौरान थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र ओम शक्ति कोल्ड स्टोर नजदीक गाँव पटवी से नशा तस्करी के मामले में 13 सितम्बर 2025 को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय कुमार उर्फ मोटा निवासी जलबेहडा अम्बाला हाल पता गाँव बिसौली थाना हण्डेसरा जिला मोहाली पंजाब को 159 किलो 795 ग्राम चूरापोस्त व गाड़ी सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 5 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए-नारायणगढ़ के उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र से मादक पदार्थ सहित गुजरेगा। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र ओम शक्ति कोल्ड स्टोर गाँव पटवी के पास से सन्दिग्ध वाहन को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर 159 किलो 795 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ मोटा निवासी जलबेहडा जिला अम्बाला हाल पता गाँव बिसौली थाना हण्डेसरा जिला मोहाली पंजाब के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पंजोखरा साहिब में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #police #crime #accusedarrested #poppyhusk
-
14/09/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा की बैठक संपन्न
अम्बाला, 14 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में गत दिवस शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक पर चर्चा की गई, इस दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा में अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे जिसमे कम से कम 75 रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में मेडिकल चेकअप कैम्प लगाए जाएंगे जिसमे कम से कम 75 लोगों का पूरी बॉडी का चेकअप मुफ्त किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में 75 पेड़ लगाकर नमो वन बनाया जाएगा। प्रत्येक बुथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 सितम्बर को मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी लेबर चौक पर लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को प्रत्येक बुथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनको पुष्पांजलि करके उनको नमन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
-
14/09/25 |सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार हरियाणा को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्थानीय सैनी शिक्षण संस्थान के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण की भावना से किए जा रहे सराहनीय योगदान के लिए संस्थान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान ने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाते हुए गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 10 मई, 1941 को इसी शहर की एक चौपाल में सैनी प्राथमिक विद्यालय से संस्थान की शुरुआत हुई थी और महात्मा ज्योतिबा फुले के "कर्म ही पूजा है" के संदेश पर चलते हुए आज 75 वर्ष बाद समाज ने अभूतपूर्व प्रगति की है।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा सदन का उद्घाटन और सैनी पब्लिक स्कूल के नए भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया और कमज़ोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने बालिका शिक्षा, विधवा विवाह और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर आवाज़ उठाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, संत श्री लिखमीदास जी, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार के सामाजिक क्रांतिकारी बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा और चंडीगढ़ में रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद सैनी भी इसी समाज की देन हैं। सैनी समाज का स्वतंत्रता आंदोलन में भी बड़ा योगदान रहा है। इस समाज ने आज़ाद हिंद फौज के सिपाही सरदार मेहंगा सिंह सैनी, अजीत सिंह सैनी और हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया गया है। स्कूलों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, टैबलेट वितरण और ई-लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को अमल में लाते हुए छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन, छात्रवृत्ति और स्वच्छता जैसी सुविधाओं में वृद्धि की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में उत्कृष्ट मॉडल स्कूलों की स्थापना, बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल कौशल की शिक्षा प्रदान करना, कौशल विकास कार्यक्रमों को स्कूल स्तर से जोड़ना और उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य के सभी 22 जिलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई हैं और 5,000 से अधिक स्कूलों को वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं, लगभग 40,000 कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं और 1,201 आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ अनेक छात्रवृत्ति योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं। सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 534 बच्चों ने आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। शिक्षा के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को सशक्त बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक स्कूल फीस से छूट दी गई है, साथ ही ऐसे परिवारों की बेटियों की कॉलेज और विश्वविद्यालय की फीस भी माफ कर दी गई है।
##EducationReform #HaryanaGovernment #NayabSinghSaini #DigitalEducation #BetiBachaoBetiPadhao #SkillDevelopment #EducationForAll
-
14/09/25 |खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में नए फायर स्टेशन का भूमि पूजन किया
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 में बनने वाले अग्निशमन केंद्र का भूमि पूजन कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में पहुँचने पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर-2 में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आग से संबंधित घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। किए गए वादों को निरंतर पूरा किया जा रहा है।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास हो रहा है। पलवल को स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में पलवल देश के विकसित और स्वच्छ शहरों में अग्रणी भूमिका निभाता नज़र आएगा।
खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवलवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे स्वच्छता अभियान से जुड़ें और अपने घर की तरह शहर को भी स्वच्छ रखें।
##Palwal #FireStation #InfrastructureDevelopment #GauravGautam #UrbanDevelopment #HaryanaGovernment #SwachhBharat #CommunitySafety #NarendraModi #NayabSinghSaini
-
14/09/25 |17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जाएगा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल स्थित भाजपा कार्यालय 'करण कमल' में सेवा पखवाड़ा के संबंध में एक बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान उनका शहरी विकास विभाग 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाएगा। इसके तहत शहरों में सफाई अभियान चलाए जाएँगे और कुछ जगहों पर विधायक और जनप्रतिनिधि स्वयं पहल करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। इसके साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है। इस पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। ये कार्यक्रम जिला स्तर, विधानसभा स्तर और ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाएँगे।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 15 दिनों में 17 विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इनमें रक्तदान शिविर, 'एक पेड़ माँ के नाम', बुद्धिजीवियों की बैठकें, जीएसटी पर व्यापारियों का सम्मेलन और साहित्य वितरण शामिल हैं। इस दौरान कई बड़े त्यौहार भी आ रहे हैं। उन्होंने अपील की कि त्यौहारों के साथ-साथ सभी लोग इस सेवा पखवाड़ा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला चरण 94 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केवल 6 प्रतिशत काम बाकी है। पिछले वर्ष इस योजना का दूसरा चरण भी शुरू हुआ। इसके तहत देश भर में 3 करोड़ घर बनाए जाने हैं। इनमें से 1 करोड़ घर शहरी क्षेत्रों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएँगे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
#SevaPakhwada #ManoharLal #PMNarendraModi #SwachhataHiSeva #UrbanDevelopment #Karnal #BJP #HousingForAll #PMYojana #CommunityService
-
14/09/25 |इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 : युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर
जे कुमार, पलवल 14 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी केवल SIDH पोर्टल ( www.skillindiadigital.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा।
चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (नवंबर 2025, ताइपेई) और विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता (सितंबर 2026, शंघाई) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला/राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्टूबर 2025 में, रीजनल दिसंबर 2025 में और नेशनल प्रतियोगिता फरवरी 2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके उपरांत अक्टूबर 2025 में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि रीजनल प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 में होंगी। नेशनल प्रतियोगिता (इंडिया स्किल्स) फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को अगस्त 2026 तक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे, जो 22 से 27 सितंबर तक शंघाई (चीन) में आयोजित होगी।
जिला स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर (इंडिया स्किल्स कंपटीशन) पर प्रथम स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 3 लाख रुपये और तृतीय स्थान को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वर्ल्ड स्किल्स एशिया कंपटीशन और वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल कंपटीशन के लिए पुरस्कार राशि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।इसके अतिरिक्त वर्ल्ड स्किल कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 7.5 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान को 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2004 या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि 13 विशेष स्किल्स/ट्रेड्स जैसे डिजिटल कंस्ट्रक्शन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मेक्ट्रोनिक्स, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, वॉटर टेक्नोलॉजी, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के लिए प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2001 या उसके बाद होना चाहिए।
प्रतियोगिता में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिनके पास किसी भी योग्यतानुसार संबंधित जॉब रोल या ट्रेड्स में कौशल हो। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी के पास हरियाणा राज्य का पीपीपी आईडी होना अनिवार्य है। देशभर के युवाओं की प्रतिभा को पहचान और बढ़ावा देने के लिए आयोजित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 में कुल 63 कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है।इसमें निर्माण एवं भवन प्रौद्योगिकी, क्रिएटिव आर्ट्स एवं फैशन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स तथा सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। निर्माण क्षेत्र में ब्रिक्लेइंग, कारपेंट्री, टाइल वर्क, पेंटिंग, प्लंबिंग, रेफ्रिजरेशन, रूफिंग और वॉटर टेक्नोलॉजी जैसी स्किल्स शामिल हैं। वहीं क्रिएटिव आर्ट्स एंड फैशन में फैशन टेक्नोलॉजी, फ्लोरल डिजाइन और ग्राफिक डिजाइन जैसी विधाओं पर प्रतियोगिता होगी। आईसीटी सेक्टर में क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन, साइबर सिक्योरिटी और वेब टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जबकि विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में सीएनसी मिलिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल रोबोटिक्स जैसी स्किल्स पर जोर रहेगा।
इसके अलावा ऑटोमोबाइल रिपेयर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी और सामाजिक सेवाओं में बेकरी, कुकिंग, रेस्टोरेंट सर्विस और सोशल केयर भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी और स्किल इंडिया मिशन को गति देगी।#indiaskillscompetition2025 #youth #opportunity #showcase #talent #globalplatform
-
14/09/25 |छठा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव इंडोनेशिया के बाली में भव्य गीता महाआरती के साथ संपन्न हुआ
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने कुरुक्षेत्र और बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का एक नया अध्याय जोड़ा है। इसके साथ ही, इंडोनेशिया और भारत के बीच नए संबंध भी बने हैं। इन सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए, इंडोनेशिया के राज्यपाल द्वारा कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर महर्षि मार्कंडेय के नाम पर एक सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विदेश मंत्रालय (दक्षिणी क्षेत्र) की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा, हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल और सीजीआई बाली डॉ. शशांक विक्रम ने छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में पवित्र ग्रंथ गीता पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया से आए युवा कलाकारों ने पद्मश्री इंद्र उदयना के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शाम को भक्ति संगीत की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस समापन समारोह से पहले, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बाली के राज्यपाल आई वायन कोस्टर को उनके निवास स्थान पर पवित्र ग्रंथ गीता भेंट की।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने इंडोनेशिया सरकार और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और गीता संस्थान के तत्वावधान में इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह न केवल एक महोत्सव था, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक माध्यम भी था। इसके साथ ही भारत और इंडोनेशिया के बीच मधुर संबंधों की एक नई शुरुआत हुई है।
इस महोत्सव के समापन समारोह में इंडोनेशिया के युवाओं ने वैश्विक गीता पाठ के दौरान संस्कृत में गीता के 12वें अध्याय का बेहतरीन पाठ प्रस्तुत कर सभी को चकित कर दिया। इस महोत्सव के समापन पर विभिन्न देशों से आए श्रद्धालुओं ने समुद्र तट पर पवित्र ग्रंथ गीता की महाआरती में भाग लिया।
कुरुक्षेत्र में सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी: डॉ. अरविंद शर्मा
हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि इंडोनेशिया की धरती से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेंगे। इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दौरान अनेक उपलब्धियां देखने को मिलीं। इस महोत्सव के दौरान, बाली, इंडोनेशिया से कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम पर एक सांस्कृतिक केंद्र बनाने के आए प्रस्ताव को सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने सूचीबद्ध गौशालाओं को 80 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। वर्ष 2014 से इस सरकार ने गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन और कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस महोत्सव में भाग लिया और इस महोत्सव के हर पल को यादगार बनाया। भारत सरकार का विदेश मंत्रालय पहली बार 40 देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाएगा और कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों के 23 से अधिक विद्वानों को तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें सचिव (दक्षिणी क्षेत्र) डॉ. नीना मल्होत्रा और संयुक्त सचिव भी शामिल थे, बाली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लिया।
कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों से 23 विद्वान पहुंचेंगे
विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिणी क्षेत्र) डॉ. नीना मल्होत्रा ने बताया कि इस वर्ष कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय की ओर से विभिन्न देशों से 23 विद्वान पहुँचेंगे। इसके साथ ही, विदेश मंत्रालय 40 देशों में कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में, बाली की सीनेटर डॉ. आई. गुस्ती नगुराह आर्य और पद्मश्री इंद्र उदयना को राज्य सरकार और केडीबी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया, चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस निगरानी समिति के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
##InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #Bali #CulturalExchange #IndiaIndonesia #GitaManishi #Mahabharata #SpiritualJourney #ArvindSharma #GitaPath
-
14/09/25
पलवल सेक्टर-2 में बनने वाला अग्निशमन केंद्र शहर में आगजनी घटनाओं पर काबू पाने में होगा कारगर साबित
जे कुमार, पलवल, 14 सितम्बर - हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 में बनने वाले अग्रिशमन केंद्र के भूमि पूजन का नारियल तोडकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भूमि पूजन समारोह में पहुंचने पर खेल मंत्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से शानदार स्वागत किया गया।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सेक्टर-2 में करीब डेढ एकड़ में लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आगजनी से संबंधित घटना होने पर उसे तुरंत प्रभाव से काबू पाने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास के लिए विकास कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। जो वादे किए थे वो लगातार पूरे करवाए जा रहे हैं।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना भेदभाव के समान रूप से विकास हो रहा है। पलवल को स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। पलवल के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में पलवल देश के विकसित और स्वच्छ शहरों में सबसे अग्रणी भूमिका में खड़ा नजर आएगा।
इस अवसर पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह अग्निशमन केंद्र शहर में आने वाले समय में किसी आगजनी जैसी घटना होने पर जल्द काबू पाने में काफी कारगर साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया।
इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता मनोज सैनी, स्टेट ऑफिसर विकास ढांडा, फायर स्टेशन अधिकारी लेखराम, एएफएसओ नवीन पाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा भारद्वाज, वरिष्ठ बीजेपी नेता इंद्रपाल शर्मा, वीरपाल दीक्षित, अमन शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश बघेल, पार्षद भक्ति शर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।#firestation #palwal #sector-2- #effective
-

-
14/09/25 |रक्तदान सबसे बड़ा दान, रक्तदान करके ही रक्त की पूर्ति की जा सकती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 14 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है तथा रक्तदान करके ही रक्त की पूर्ति की जा सकती है। संत निरंकारी मिशन धर्म के साथ-साथ सामाजिक कार्य में आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने यह अभिव्यक्ति रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउडेंशन के सौजन्य से अंबाला छावनी में संत निरंकारी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यअतिथि अपने संबोधन में कहे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर स्वच्ेछा से रक्तदान करने वाले रक्तदताओं से बातचीत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया और कहा कि रक्तदान करके आप दूसरों को भी इस दान के लिए पे्ररित कर रहें है, जोकि काफी सराहनीय हैं। संत निरंकारी मिशन में मैं अक्सर आता रहता हूं और देखता हूं कि संत निरंकारी मिशन धर्म के साथ साथ सामाजिक कार्यो में रूचि रखते हुए समाज क्षेत्र में जो कार्य कर रहा है वह काबिले तारिफ हैं। संत निरंकारी मिशन हर वर्ष यहां पर रक्तदान शिविर लगाता है। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा महादान हैं। उन्होनें कहा कि विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है लेकिन रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है, इसलिए एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान आवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके हम बीमार व्यक्ति या दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अमूल्य जिंन्दगियों को बचा सकते हैं। उन्होनें इस मौके पर संत निरकारी मिशन की गतिविधियों एवं विस्तार के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।
इस मौके पर संत निरंकारी मिशन अम्बाला छावनी ब्रांच के इंन्जार्ज नवतेज सेठी व सेवादल संचालक सतीश सेठी ने कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर अभिन्नदन किया और बताया कि आज आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया हैं। रक्तदान को लेकर मिशन से जुडे लोगों में उत्साह एवं जोश है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों के लिए सहयोग देने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद भी किया।
इस मौके पर संत निरंकारी मिशन अम्बाला छावनी ब्रांच के इंन्जार्ज नवतेज सेठी, सेवादल संचालक सतीश सेठी, श्री पीपी सिंह ज्ञान प्रचारक, मिशन से विजय कुमार, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, पे्रम राणा, विपिन खन्ना अनिल बहल के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।
-

-
14/09/25 |यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए : केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभी) - भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ यमुनानगर जिला में हथनीकुंड बैराज का निरीक्षण कर वहां पानी के बहाव की स्थिति का जायजा लिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण यमुना नदी के तटबंधों के आस-पास कई स्थानों पर भूमि कटाव एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा एवं हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर हर संभव सहायता सुनिश्चित करेंगी।
राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि अधिक वर्षा के कारण जिनका फसल या संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं मंत्रियों की ड्यूटी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई है और इसी क्रम में वे यमुनानगर पहुंचे हैं ताकि प्रत्यक्ष रूप से स्थिति का आंकलन कर प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को जाना जा सके।
राज्य मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री एवं मुआवजा पहुंचाया जाए और जिन क्षेत्रों में भूमि कटाव हुआ है वहां स्थायी समाधान हेतु ठोस योजना बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें मिलकर इस मुश्किल घड़ी में ग्रामीणों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राज्य मंत्री ने गांव नत्थनपुर के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता भी साथ थे।
#FloodRelief #YamunaNagar #VSomanna #HaryanaFloods #Monsoon2025 #HathinikundBarrage #FarmerWelfare #InfrastructureDevelopment #WaterResources #PMNarendraModi
-
14/09/25 |आत्मा ही सनातन सत्य है, देह इसका धाम है : महाराज
जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी0) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के के छठे दिन के प्रवचन का शुभारंभ गोपी गीत से किया। महाराज ने भगवान कृष्ण व गोपियों के भावात्मक सानिध्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मा ही सनातन सत्य है, देह इसका धाम है। अतः इस दिव्य धाम की पवित्रता बनाए रखने के लिए इस कलुषित करने वाले भावों से बचकर ही प्रभु का अनुराग पाया जा सकता है, आत्मा ही कल्पवृक्ष एवं कामधेनु है।
भगवान के वंृदावन गमन और राधा- कृष्ण की आलौकिक लीलाओं का वर्णन किया। उद्धव प्रसंग पर अमृतवर्षा करने हुए महाराज ने कहा कि उद्धव प्रसंग पर अमृतवर्षा करते हुए महाराज ने कहा कि उद्धव ने गोपियों को निगुर्ण ब्रह्म एवं योग का उपदेश देना चाहा। लेकिन गोपियां ज्ञानमार्ग की बजाय प्रेममार्ग को पसंद करती थी। वे भगवान् से एकनिष्ठ प्रेम में दृढ़ विश्व प्रकट करती हैं।
महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से गोैरक्षा की बात कहीं क्योंकि गाय को नष्ट करने से वेद, ब्राह्मण, तपस्या और यज्ञ स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं। राजा परीक्षित द्वारा श्री सूत जी से पूछे गए प्रश्नों का माध्यम से महाराज ने श्रोताओं की इच्छाओं को शांत किया। श्रीमद्भगवत में भगवान के कर्मयोग को कर्मसन्यास से भी श्रेष्ठ बताया है। जीव का निष्काम भाव से अपने कर्तव्य कापालन करना चाहिए। सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण रूकमिणी विवाह हुआ । चारों और मंगल गीत गाए।
कथा पंडाल महाराज को प्रो. तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, कोषाध्यक्ष श्री अशोक सिंगला, कैलाश मल्होत्रा, बृज मोहन गोयल, राकेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, माया राम बंसल, संजय मल्होत्रा, विद्यालय प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह और मन्दिर पुजारियों ने पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया। मंच संचालन लक्ष्मी नारायण खन्ना ने श्रोताओं से अनुरोध किया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के एक दिन शेष हंै।
#soul #eternaltruth #thebody #Maharaj #news #sdmandir #ambala
-
14/09/25 |यमुनानगर शहर में अवैध रूप से लगाए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को निगम ने हटाया
जे कुमार, यमुनानगर 14 सितम्बर - शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। निगम की टीमों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड व बैनरों को हटवाया। यह होर्डिंग, बोर्ड व बैनर शहर की सुंदरता को भंग कर रहे थे।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और फ्लेक्स हटाने के लिए निगम अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। निगम की इन टीमों ने शनिवार को रेलवे रोड, जगाधरी रोड, गोविंदपुरी मार्ग व अन्य सड़कों के डिवाइडरों, चौकों, स्ट्रीट लाइट के पोल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड हटाए। निगम कर्मियों ने इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर वाहनों में लोड कर निगम के गोदाम में पहुंचाया।
अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने शहर में बिना निगम की अनुमति लिए अवैध रूप से होर्डिंग व फ्लैक्स बोर्ड लगाए हुए थे, जो अवैध हैं। निगमायुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर इन अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटाया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होग व फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा।
#corporation #removed #hoardingsflexboards #installed #illegally
-
14/09/25 |यमुनानगर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने जांची शहर की सफाई व्यवस्था, गंदगी कराई साफ
जे कुमार, यमुनानगर 14 सितम्बर - अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने शहर के मुख्य मार्गाें व नगर निगम के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था जांची। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व विनोद बेनीवाल के साथ विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और नियमित कचरा उठान के निर्देश दिए।
वहीं, बागवानी शाखा के अधिकारियों को सड़कों की सुंदरता के लिए डिवाइडरों पर लगे पेड़ पौधों की ट्रिमिंग कराकर उसके अवशेष का तुरंत उठान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर शहर की सफाई व्यवस्था जांचने निकले।
सबसे पहले अतिरिक्त निगम आयुक्त ने गोविंदपुरी रोड का जायजा लिया। यहां निगम की बागवानी शाखा द्वारा डिवाइडर पर लगे पौधों की ट्रिमिंग व उगे घास की सफाई कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान डिवाइडर के किनारे पेड़ पौधों के पत्ते, टहनियां व अन्य कचरा पड़ा मिला। जिससे आमजन को मार्ग से निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बागवानी शाखा के अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर सड़क किनारे से पौधों के अवशेष व कचरा साफ कराया। इसके बाद उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के साथ कई वार्डों और सेक्टर 17 के एमआरएफ सेंटर का जायजा लिया। यहां उन्होंने कचरे को व्यवस्थित तरीके से करने और उसका उठान कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज ने प्रेम कॉलोनी का जायजा लिया। यहां सार्वजनिक स्थान पर सीएंडडी वेस्ट पड़ा मिला। उन्होंने अभियंता शाखा के अधिकारियों को तुरंत उसका उठान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए। सभी कर्मचारी व अधिकारी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। हर वार्ड में नियमित सफाई हो। सफाई के बाद सभी स्थानों से कचरा साफ किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों पर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जहां भी गंदगी, सीएंडडी वेस्ट, ईंट, पत्थर, रोडे व अन्य कचरा नजर आए, उसे तुरंत साफ कराए। इस अभियान में शहरवासी भी निगम का सहयोग करें। घरों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग एकत्रित कर निगम के वाहनों में ही डाले। कचरा इधर उधर न फेंका।
#yamunanagar #inspected #cleanliness #garbagecleaned
-
14/09/25 |नशे से दूर रहने के लिए किया गया अम्बाला पुलिस पब्लिक चेस चैंपियनशिप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए दो दिवसीय ऑपरेशन मैदान नशे के विरुद्ध एक अभियान चेस चैंपियनशिप कार्यक्रम का एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने शुभारंभ किया | कार्यक्रम से वर्ग को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील कि गई| यह कार्यक्रम पुलिस DAV पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में पहली बार अंबाला पुलिस पब्लिक चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस DAV पब्लिक स्कूल अंबाला शहर में किया गया, एसपी अम्बाला का इस कार्यकम में पहुंचने पर स्कूल प्रिंसीपल डॉक्टर विकास कोहली ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नशे के विरुद्ध इस कार्यक्रम के आयोजन लिए पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि अंबाला पुलिस की ये पहल निश्चित ही युवाओं को नई ऊर्जा देगी l
इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक बालक-बालिकाएँ शतरंज के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। इसे तीन वर्गों – अंडर-13, अंडर-17 एवं ओपन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। पहले दिन 3 राउंड और दूसरे दिन 4 राउंड (टेंटेटिव) करवाए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा lspambala #champiyanship #news #ambala #chesschampionship
-
14/09/25 |जी.एम.एन. कॉलेज ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया
जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का गौरवपूर्ण आयोजन किया। यह एक बौद्धिक रूप से प्रेरक कार्यक्रम था जिसका आयोजन हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा के प्रायोजन में किया गया।
दिन की शुरुआत उत्साह से भरे माहौल में हुई क्योंकि 7 प्रतिष्ठित संस्थानों की 12 टीमों ने स्क्रीनिंग राउंड में भाग लिया।प्रतिभागियों में डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर, कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला शहर, एस.डी. कॉलेज, अंबाला कैंट, गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, अंबाला कैंट, एस.ए. जैन कॉलेज, अंबाला शहर, जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट और गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, शहजादपुर शामिल थे।
कड़ी जाँच के बाद, 8 प्रतिभाशाली टीमों ने मुख्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया: डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर, कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज, गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, अंबाला कैंट, एस.ए. जैन कॉलेज, अंबाला शहर, जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट, और गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, शहजादपुर। क्विज़ में रोमांचक राउंड, विचारोत्तेजक प्रश्न और तीव्र बुद्धि व वैज्ञानिक ज्ञान का जीवंत प्रदर्शन हुआ।
प्रतियोगिता का संचालन क्विज़ मास्टर डॉ. शिखा जग्गी ने कुशलतापूर्वक किया, जिनकी आकर्षक शैली ने दर्शकों को बांधे रखा, जबकि डॉ. मीनू राठी के सहज संचालन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। परिणाम जिन्होंने इतिहास रच दिया इनमे कॉलेज की स्थिति प्रथम स्थान: जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट, द्वितीय स्थान: गवर्नमेंट पी.जी. कॉलेज, अंबाला कैंट, तीसरा स्थान: डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर, चौथा स्थान: डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर
पाँचवाँ स्थान: कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला शहर ये पाँचों टीमें अब वैज्ञानिक भावना की मशाल को आगे बढ़ाते हुए, क्षेत्रीय स्तर की विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस आयोजन की सफलता सम्मानित संकाय सदस्यों: डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. एस. के. पांडे, डॉ. दीपक, अर्चना, राजिंदर मीरवाल, रीतिका राय, जसमिता हांडा और महक तलवार की समर्पित उपस्थिति और सहयोग से संभव हुई, जिनके सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता का सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ।
जैसे ही कार्यक्रम का समापन हुआ, प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने विचारोत्तेजक शब्दों से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने विज्ञान के वास्तविक सार पर ज़ोर देते हुए कहा: विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं और आविष्कारों के बारे में नहीं है; यह हमारे आसपास की दुनिया के बारे में सोचने और प्रश्न करने का एक तरीका है। इस तरह की प्रतियोगिताएँ जिज्ञासा जगाती हैं और युवा मन को नवाचार और रचनात्मकता के साथ वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की, प्रतिभागियों की सराहना की और छात्रों से समाज की प्रगति के लिए अपनी वैज्ञानिक योग्यता को निखारने का आग्रह किया। उनके संबोधन ने श्रोताओं को प्रेरित किया और कार्यक्रम को एक शानदार सफलता दिलाई।#gmncollege #hoisted #flag #districtlevel #sciencequiz #competition #ambala
-
14/09/25 |टेलेंट शो केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि आत्म अभिव्यक्ति का उत्सव: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 14 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में यूथ क्लब के द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा अन्वेषण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस प्रश्नोत्तरी, कविता व भाषण, मिमिक्री व मोनो एक्टिंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं का सुंदर आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भी इसी कॉलेज की छात्रा रही हूं और आज इसी संस्थान की प्राचार्या के रूप में आप सब से संवाद कर रही हूं।
अपने विद्यार्थी जीवन में मैंने भी टेलेंट शो में भाग लिया और कई पुरस्कार प्राप्त किए। उन्हीं अनुभवों ने मुझे आत्मविश्वास दिया और आज मैं उसी प्रेरणा से इस पद पर पहुंची हूं। आप सभी छात्र-छात्राएं इस मंच को केवल प्रतियोगिता न समझें, बल्कि से अपनी प्रतिभा प्रदर्शन, आत्मविश्वास निर्माण और आत्मखोज का अवसर मानें। यह केवल प्रतियोगिता नहीं, आत्म अभिव्यक्ति का उत्सव है। मेहनत और लग्न से निखरी प्रतिभा ही भविष्य का निर्माण करती है।
यूथ क्लब कनवीनर डॉ. शचि शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में अनमोल कला छिपी होती हैै। टेलेंट शो सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने का अवसर है।
टेलेंट शो के द्वितीय दिन म्यूजिक इन्स्ट्रूमेंटल, गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस की मुख्यातिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य रहीं,विशिष्ट अतिथि के पद को स्वर्णलता शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्षा राजनीतिक विभाग तथा डॉ. शशी धमीजा, पूर्व प्राध्यापिका, हिन्दी विभाग ने सुशोभित किया। डॉ. शशी धमीजा ने आर्य कॉलेज के सहशिक्षा संस्था होने पर तथा जोशपूर्ण गतिविधियों के लिए बधाई दी। डॉ. स्वर्णलता शर्मा ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रथम दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अमनदीप मक्कड़, सिल्वी अग्रवाल तथा शीनम चुघ, मिमिक्री व मोनोएक्टिंग में डॉ. रेखा बसु तथा विशाल, कविता तथा भाषण प्रतियोगिता में ममता भटनागर व मिस जेसिका तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉ. सुमन बाला व मिस योगिता ने निभाई |इसी श्रृंखला में द्वितीय दिवस म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनु वर्मा, गायन प्रतियोगिता में डॉ. शचि शुक्ला, श्री यश तथा नृत्व में डॉ. प्रगति शर्मा रहीं। यह कार्यक्रम यूथ क्लब के प्रभारियों डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. सुमन बाला, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. अनु वर्मा, ममता भटनागर, मिस योगिता तथा मिस जेसिका के सहयोग द्वारा तथा अन्य प्राध्यापिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
#telentshow #aryacollege #ambala #news
-
14/09/25 |इंदिरा गांधी की कांग्रेस ( आई ) अब बन गई राहुल गांधी की कांग्रेस (a i )
कांग्रेस (I) का मतलब है इंदिरा कांग्रेस
1969 में कांग्रेस पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी –
कांग्रेस (O) → "ऑर्गनाइजेशन" वाला गुट, जिसमें पुराने नेता (कामराज, मोरारजी देसाई आदि) थे।
कांग्रेस (R) → "रूलिंग" वाला गुट, जिसे इंदिरा गांधी लीड कर रही थीं।
बाद में 1978 में जब एक और टूट हुई तो चुनाव आयोग ने इंदिरा गांधी वाले गुट को कांग्रेस (I) यानी इंदिरा कांग्रेस के नाम से मान्यता दी। यहाँ "I" का अर्थ Indira था।
1981 में चुनाव आयोग ने इसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress-I) को असली कांग्रेस पार्टी मान लिया।
इंदिरा गांधी की मृत्यु (1984) के बाद भी यह नाम कुछ समय चला और फिर बाद में केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) नाम रह गया।
2025 आते आते एक नई कांग्रेस का जन्म हुआ है कांग्रेस ( a I ) जिस कांग्रेस ने इस देश पर 54 वर्ष तक राज रहा है उस कांग्रेस की अब यह हालत हो गई है कि उसे अपनी बार खाने के लिए अब a i का सहारा लेना पड़ता है वह भी झूठ फरेब के लिए। क्योंकि श्री राहुल गांधी के बे सिर पैर वाली राजनीत ने कांग्रेस को नेताविहीन पार्टी बना दिया है और अब इसने अपनी बात कहने के लिए a i का सहारा लेना पड़ रहा है ।
हाल ही में, कांग्रेस की बिहार इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी से जुड़ा एक एआई-जनरेटेड (AI-generated) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है।
यह एक लगभग 36-सेकंड का वीडियो था, जिसमें दिखाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां का सपना देखते हैं। वीडियो में एआई की मदद से बनाई गई हीराबेन मोदी की छवि अपने बेटे (पीएम मोदी) से नोटबंदी और बिहार में उनके नाम का इस्तेमाल करके की जा रही राजनीति पर सवाल करती हैं।
जनता पार्टी ने इस वीडियो की कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां का अपमान बताया। उनका कहना है कि यह राजनीति के गिरते स्तर को दिखाता है और कांग्रेस ने एक स्वर्गीय महिला का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया है।
मामले में दिल्ली में एक भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें वीडियो को मानहानिकारक और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया है।
हरियाणा सरकार ने मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यह पहले राहुल गांधी और तेजस्वी केबमंच से मोदी की मां को दी गई गाली से भी बड़ी गाली है । जिसके लिए कांग्रेस को कभी देश माफ नहीं करेगा ।
यह घटना बिहार में आगामी चुनावों से पहले हुई है और दोनों पार्टियों के बीच सियासी बहस का एक नया मुद्दा बन गई है।
#IndiraGandhi #RahulGandhi #CongressI #CongressAI #PoliticalChange #IndiaPolitics #GandhiLegacy #CongressParty #LeadershipTransition #PoliticalEvolution #PartyRebranding #GandhiFamily #IndianDemocracy #Congress2023 #PoliticalHeritage #LegacyOfLeadership #YouthInPolitics #Empowerment #ChangeInPolitics
-
14/09/25आज का राशिफल (13 सितम्बर 2025, शनिवार) 🌞
मेष ♈
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
वृषभ ♉
धन लाभ की संभावना है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खानपान टालें।
मिथुन ♊
यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यों में गति आएगी।
कर्क ♋
मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों में भागीदारी शुभ रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
सिंह ♌
आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कन्या ♍
ध्यान और एकाग्रता की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। घर में अतिथि आगमन संभव।
तुला ♎
साझेदारी से लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक ♏
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर नई योजनाएं बनेंगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
धनु ♐
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मकर ♑
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
कुंभ ♒
आज निर्णय सोच-समझकर लें। कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
मीन ♓
मन प्रसन्न रहेगा। कला, साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहोगा ।
#TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #September2025 #AstrologyForecast #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologicalPredictions #CheckYourHoroscope #HoroscopeReading #WeeklyHoroscope #AstrologyToday #SaturdayVibes #Tarot # zodiacHighlights #HoroscopeInsights #AstrologyLover #PersonalFinance #SelfGrowth #SpiritualGuidance
-
13/09/25 |अम्बाला छावनी में बढ़-चढ़कर मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा अभियान, सभी कार्यक्रमों में जोश व उत्साह के साथ भाग लेंगे कार्यकर्ता : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
#pmo #narenderamodi #sewapakhwada #75thbirthdaymodi #anilvij
-
13/09/25 |लोक अदालत अम्बाला में विभिन्न प्रकार के 19,192 मामलों का हुआ आपसी निपटारा
जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जिला न्यायालय अम्बाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला की देखरेख में संपन्न हुआ। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 19,192 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया गया।
इसके अतिरिक्त, पक्षकारों के बीच हुए समझौतों से ₹2,13,94,650/- (दो करोड़ तेरह लाख चौरानवे हजार छह सौ पचास रुपये) की उल्लेखनीय राशि का सेटलमेंट भी हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पक्षकारों ने लोक अदालत की प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे सस्ता, सरल और त्वरित न्याय का सशक्त माध्यम बताया।
प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला द्वारा जनता से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग अपने लंबित मामलों के त्वरित समाधान हेतु लोक अदालत का लाभ उठाएं। इससे न की समय की बचत होती है बल्कि पैसों की भी बचत होती है |
#ambala #news #lokadalat
-
13/09/25 |प्रदेश में भारी वर्षा के चलते सडक़ों के सुधार कार्य के तहत हुई समीक्षा
कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से बीते दिनों प्रदेश में भारी वर्षा के चलते सडक़ों के सुधार कार्य के तहत समीक्षा करते हुए सड़कों को दुरूस्त करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए मुख्यंमत्री ने सम्बन्धित विभागों से जिनमें लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, मार्किटिंग बोर्ड व अन्य सम्बन्धित विभागों के तहत कहां-कहां पर सड़के खराब हुई है उसकी विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर उक्त सड़कों को ठीक करना सुनिश्चित करें।यहां बता दें कि बीते दिनों वर्षा के चलते कईं जगहों पर सडक़ों पर गड्ढे पड़ गए थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सम्बन्धित एंजैसियों को यह भी कहा कि जहंा पर यदि बरसाती पानी को निकालने के लिए कटाव किया गया है, उस जगह पर पैरलर पाईप या अन्य व्यवस्था करें ताकि आगे यहां पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग जहां-जहां पर भी उनकी सडक़ें खराब हुई है उसे ठीक करे ताकि राहगीर व आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पडे।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में जहां-जहां पर जल भराव के चलते सड़कों पर गड्ढे हुए थे उन्हें दुरूस्त करने की दिशा मे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत आगामी कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
वीसी के उपरांत डीसी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि जहां पर भी सड़कों पर गड्ढे हैं उन गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरना सुनिश्चित करें। इस कार्य को बेहतर समन्वय से करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवनीत श्योराण, कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता जसविन्द्र मलिक, एनएचएआई से पुलकित, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी कैलाश के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।#ambala #news #dc #cmharyana
-

-
13/09/25 |‘कांग्रेस अब एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजेंस) का सहारा लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही हैं’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
कांग्रेस के पास अब बोलने के लिए कुछ भी नहीं रहा है- अनिल विज
कांग्रेस लोगों को भ्रम में डालकर गुमराह करना चाहती है क्योंकि धोखेबाज पार्टी है - विज
चण्डीगढ, 13 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस अब एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजेंस) का सहारा लेकर झूठ फैलाने का काम कर रही हैं क्योंकि कांग्रेस के पास अब बोलने के लिए आदमी/नेता भी खत्म हो गए हैं, जो कुछ कह सकें, बोल सकें तथा कांग्रेस पास कुछ कहने के लिए भी नहीं रहा है’’।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनकी माता पर वोट चोरी के संबंध में बनाए गए एआई वीडियो के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माता का स्वर्गवास बहुत पहले से हो चुका है। श्री विज ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रम में डालना चाहती है, लोगों को गुमराह करना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है और धोखे का ही काम कर रही है।
#CongressLies #ArtificialIntelligence #AnilVij #AIFacts #EnergyMinister #TransportMinister #LaborMinister #PoliticalDebate #MisleadingInformation #FactCheck #PoliticsAndAI #TruthMatters #Accountability #TrustInGovernment #AIInPolitics #IndiasFuture #CitizensAwareness #SmartGovernance #TechEthics #VijOnAI
-
13/09/25 |सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनी
सुशील कार्की का जन्म 7 जून 1952 को विराटनगर, नेपाल में हुआ था।
उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत में की है।
उन्होंने 1972 में विराटनगर के महेंद्र मोरंग परिसर से बी.ए. की डिग्री प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (M.A.) की उपाधि प्राप्त की।
1978 में उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।
पारिवारिक पृष्ठभूमि: वह एक साधारण किसान परिवार से आती हैं और अपने सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।
उनका विवाह दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुआ है, जिनसे उनकी मुलाकात बनारस में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
उन्होंने 1979 में वकालत की शुरुआत की।
1985 में उन्होंने महेंद्र मल्टीपल कैंपस, धरान में सहायक शिक्षिका के रूप में भी काम किया।
2007 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया।
2009 में वह सुप्रीम कोर्ट में तदर्थ (ad-hoc) न्यायाधीश नियुक्त हुईं, और 2010 में वह स्थायी न्यायाधीश बन गईं।
11 जुलाई 2016 को, वह नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
उन्होंने जून 2017 तक इस पद पर कार्य किया।
अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और लोकतंत्र के संरक्षक के रूप में न्यायपालिका की भूमिका को मजबूत किया।
नेपाल में हालिया जेन-ज़ेड के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद, सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री चुना गया।
13 सितंबर 2025 को उन्होंने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से पद और गोपनीयता की शपथ ली।
यह पहली बार है जब कोई महिला नेपाल की प्रधानमंत्री बनी है।
उनकी नियुक्ति संवैधानिक रूप से असामान्य है क्योंकि वह संसद की सदस्य नहीं हैं। उन्हें यह पद इसलिए मिला क्योंकि प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों के बीच उनके नाम पर सहमति बनी।
अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में, उनका मुख्य लक्ष्य देश में स्थिरता लाना और आगामी चुनाव कराना है।
उन्हें जेन-ज़ेड प्रदर्शनकारियों की पांच प्रमुख शर्तों को मानना पड़ा, जिनमें से एक न्यायिक आयोग का गठन करना है जो हाल की हिंसा की घटनाओं की जांच करेगा।
नेपाल में अगले 6 से 12 महीने में आम चुनाव कराने की भी जिम्मेदारी उनके ऊपर है।
उनका चयन भ्रष्टाचार विरोधी और निष्पक्ष छवि के कारण हुआ है, जिससे उन्हें युवाओं का भारी समर्थन मिला है।
#SushilaKarki #Nepal #FirstWomanPM #WomenInLeadership #NepalPolitics #FemaleEmpowerment #BreakingBarriers #Trailblazer #HistoricMoment #WomenInGovernment #EqualityInPolitics #Leadership #PioneeringWomen #NepaliWomen #ChangingTheNarrative #WomenLeadership #Inspiration #EmpowerWomen #NepalNews
-
13/09/25हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट होने के मामलों की जांच हेतू किया जाएगा कमेटी का गठन - परिवहन मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 13 सितंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट होने के मामलों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा और इस कमेटी में तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा।
मंत्री अनिल विज ने आज सिरसा में हरियाणा रोडवेज की बस से टैªक्टर-ट्राली के टकराने के कारण दो औरतों की मृत्यु होने पर कडा संज्ञान लेते हुए यह आदेश परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दिए। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि रोडवेज बसों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जांच करने की प्रैक्टिस सेट कर दी जाए ताकि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सिरसा में हुई दुर्घटना के संबंध में श्री विज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए यह भी कहा कि ‘‘मैं चाहता हूं कि इस दुर्घटना की एक जांच होनी चाहिए कि हमारी रोडवेज की बस के ड्राइवर की गलती थी या ट्रैक्टर चलाने वाले ड्राईवर की गलती थी क्योंकि इस संबंध में हमें पता होना चाहिए’’। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह पहल हरियाणा की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में जवाबदेही को मजबूत करेगी और सड़क सुरक्षा को बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग में बसों की दुर्घटनाओं के बारे में अब यह प्रैक्टिस बना ली जाएगी कि जब भी इस प्रकार की दुर्घटनाएं हरियाणा रोडवेज की बस के साथ होगी तो उसकी जांच जरूर की जाएगी। इन दुर्घटनाओं के बारे में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिनमें तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी भी शामिल किए जाएगें ताकि यह पता चल सकें कि सडक दुर्घटनाओं में गलत कौन था यदि हमारे रोडवेज के ड्राइवर गलत ड्राइविंग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि सिरसा के ऐलनाबाद में आज सुबह सड़क हादसा हो गया जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस से ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
---------------
-
13/09/25 |17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला में चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा
जे कुमार, पलवल 13 सितम्बर - जिला में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने स्वच्छता ही से सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में स्वयं जुड़ने के साथ अधिक से अधिक लोगों को भी इससे जोड़ने का कार्य करेंगे, तभी यह पखवाड़ा जिला में पूर्ण रूप से सफल होगा।
जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े में जिले के सभी पंचायतों को पॉलिीिन मुक्त बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा गांवों की फिरनी, सामुदायिक भवन, चौपाल, पार्क और जोहड़ों की सफाई आदि के कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गांव में स्वयं जाकर स्वच्छता मुहीम को चलाएंगे और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इस पखवाड़े से जोड़ेंगे, ताकि यह स्वच्छता पखवाड़ा मात्र न रहकर दैनिक दिनचर्या बन जाए। इसमें प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता में अपना योगदान दें । आमजनों को चाहिए कि वे पॉलिथीन को छोडक़र जूट के बैग का इस्तेमाल करें। पॉलिथीन आज हमारी स्वच्छता के लिए एक अभिशाप बन चुकी है।
इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली समस्याएं पैदा होती है। इस कार्यक्रम में पंचायत विभाग, एनआरएलएम, पब्लिक हेल्थ और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए 27 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह इस पखवाड़े में पूर्ण रूप से जुडक़र इससे सफल बनाएंगे।
#swachhatapakhwada #district #palwal
-
13/09/25 |ज्ञान दान कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों को करियर के प्रति किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जिले के विभिन्न राजकीय सीनियर सेकेंडरी और हाई विद्यालयों में ज्ञान दान दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को करियर के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें यह बताना कि वह भविष्य में किस प्रकार अपना भविष्य बना सकते है।
गारमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा की प्राचार्य मंजू बाला ने बताया कि स्कूल में ज्ञान दान दिवस कार्यक्रम करियर काउंसलिंग/ कैरियर व व्यवसाय परामर्श/ कैरियर फ़ेयर की तरह ही मनाया गया | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर से जुड़े फ़ैसले लेने में मदद करना, उन्हें अपने कौशल, रुचियों, व्यक्तित्व और मूल्यों का पता लगाने में मदद करना, अपने करियर के लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए योजना बनाने में मदद करना है।
स्कूल में विद्यालयों में कैरियर काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच वार्तालाप/ बातचीत सुनिश्चित करने एवं ज्ञान दान दिवस - करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी प्रमुखों को सभी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। करियर काउंसलिंग में, काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच बातचीत हुई। इसके अलावा काउंसलर, विद्यार्थियों को कई तरह के आकलन, गतिविधियां और परियोजनाएं से अवगत करवाया।
#ambala #News #schools #gyaandaan
-
13/09/25 |एक नई दुनिया युवाओं की फाउंडेशन ने टाँगरी बांध पर लोगों को बांटा खाद्यय सामग्री
जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - अम्बाला के टाँगरी नदी मे आए पानी से बाढ़ जैसी आपदा का सामना कर रहा था। इस कठिनाई भरे समय में, जब लोगों के चेहरों पर चिंता और निराशा का साया था, एक नई दुनिया युवाओं की फाउंडेशन ने मानवता की एक नई मिसाल पेश की है।
फाउंडेशन के निदेशक पीयूष यादव और रुकसार ने स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं, जिसमें तीरपाल, कपड़े, सूखा राशन, जरूरत की चीजें, जैसे सैनिटरी नैपकिन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान शामिल थे।
इस राहत कार्य में गूंज फाउंडेशन, अमोली सोसायटी फॉर वूमेन, एडेन्ट संस्था और NSS NSUT West Cell का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने दिल से काम किया। डाक्टर एस डी शर्मा, आशु कुमार सिंह, अरीश, रश्मि रावत, तान्या, आरती, मंजीत, राहुल, सुमित और अन्य स्वयंसेवकों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया।
#ambala #news #tangririver #foundation
-
13/09/25 |जीएमएन कॉलेज में टैलेंट सर्च कम्पटीशन का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जीएमएन कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत टैलेंट सर्च कम्पटीशन का आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. चंद्रपाल पूनियां के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्नातक एवम स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में डांस, सिंगिंग और प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स शामिल थीं।
डांस प्रतियोगिता में डॉ. अमिता, डॉ. नेहा अग्रवाल, मिस प्रियंका वर्मा और मिस गीति बिंद्रा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रथम पुरस्कार स्नेहा रावत (बी कॉम ऑनर्स प्रथम), द्वितीय पुरस्कार दिव्यंजली (बी बी ए प्रथम (जी))एवम कुलजोत (बी बी ए)तथा तृतीय पुरस्कार महक (बी ए प्रथम) को मिला।
सिंगिंग प्रतियोगिता में मिस भारती शर्मा, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. गीता कौशिक, मिस शिवानी सोनी और मिस चेतना पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गायन का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम पुरस्कार खुशी (एम कॉम प्रथम), द्वितीय पुरस्कार श्रेयशी (बी कॉम प्रथम) तथा तृतीय पुरस्कार कुलजोत (बी बी ए (एस एफ आई))को मिला।
प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स प्रतियोगिता में डॉ. चंदर पाल, मिस्टर तरुणबीर सिंह, डॉ. शुभम कुमार और मिस निकांशी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्र बजाने की प्रतिभा दिखाई। इसमें वेस्टर्न प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स में प्रथम पुरस्कार सोहम (बी ए प्रथम)।प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स (इंडियन) में प्रथम कुलजोत सिंह (बी बी ए (एस एफ)), द्वितीय पुरस्कार सोहम (बी ए प्रथम) तथा तृतीय पुरस्कार कार्तिक (बी सी ए (ए आई) प्रथम ) को मिला।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा, " प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। गांधी मेमोरियल नैशनल कॉलेज, अंबाला कैंट सदैव इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि यहाँ अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करने का अवसर मिले। यह प्रतियोगिताएँ केवल मंच पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्म–अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त साधन भी हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के अंदर नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सृजनशीलता का विकास करते हैं, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।
आज के प्रतिस्पर्धी युग में अकादमिक ज्ञान के साथ–साथ सांस्कृतिक मूल्यों और संवाद कौशल का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जी.एम.एन. कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक ऐसा समग्र वातावरण प्रदान करना है, जो उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाए। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मक सोच के बल पर न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे, बल्कि भविष्य में राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी सार्थक योगदान देंगे।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सी.पी. पुनिया ने आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
मंच संचालन का कार्य कॉलेज में सहायक प्राध्यापिका डॉ. अनुपमा सिहाग एवम डॉ अमित ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डीन युथ एंड क्लचर अफ़ेयर डॉ चंद्रपाल पूनिया एवम डॉ मंजीत कौर किया। इस अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कॉलेज के जनसंचार की तृतीया वर्ष की छात्रा रमणी, द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल बी सी ए प्रथम वर्ष के छात्र रितेश ने टैलेंट सर्च कम्पटीशन में फोटोग्राफी का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर समस्त टीचिंग एवम नॉन टचिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
#students #contribute #talenthardwork #creativethinking #gmncollege #ambala
-
13/09/25 |- भारत,
जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 6 महीने की समय सीमा की तय
नई दिल्ली, 13 सितंबर (अभी) : न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने और नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों और निचली अदालतों को आदेश दिया है कि वे जमानत और अग्रिम जमानत की याचिकाओं का निपटारा तीन से छह महीने के भीतर करें। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को सालों तक लंबित नहीं रखा जा सकता।
इस फैसले से उन हजारों विचाराधीन कैदियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अपनी जमानत याचिकाओं पर फैसले का इंतजार करते हुए महीनों और कभी-कभी सालों तक जेल में बिताते हैं। कोर्ट ने कहा कि न्याय में देरी, न्याय से इनकार के समान है और ऐसे में इन अर्जियों का त्वरित निपटारा आवश्यक है।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि हालांकि, अग्रिम जमानत याचिकाओं के लिए पहले निचली अदालत में जाना उचित है, लेकिन यह निर्देश अदालतों पर अनावश्यक बोझ कम करने और मामलों के कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए है। अधिवक्ताओं ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि यह न्याय प्रणाली में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस आदेश के बाद, उम्मीद है कि जमानत मामलों में लगने वाले समय में कमी आएगी और त्वरित न्याय की अवधारणा को बल मिलेगा।
#SCCOrder #BailMatters #AnticipatoryBail #SupremeCourtIndia #SixMonthDeadline
-
13/09/25 |- भारत,
सामान्य से 7% अधिक बारिश के साथ मानसून 15 सितंबर से शुरू करेगा वापसी
नई दिल्ली, 13 सितंबर (अभी): भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम हिस्से से लौटना शुरू हो जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
मानसून की यात्रा:
केरल में आगमन: आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है।
पूरे देश में विस्तार: सामान्यतः 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।
वापसी की शुरुआत: 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू होती है।
पूरे देश से वापसी: 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है।
इस साल मानसून 8 जुलाई की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले ही पूरे देश में फैल गया था, जो 2020 के बाद सबसे जल्दी हुआ। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था। इस बार मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन था।
देश में अब तक कुल 836.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 778.6 मिमी से 7% अधिक है। मई में, आईएमडी ने अनुमान लगाया था कि जून-सितंबर के दौरान 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत की तुलना में 106% बारिश होने की संभावना है। 50 साल के औसत के 96% से 104% के बीच की बारिश को सामान्य माना जाता है।
मानसून भारत के कृषि क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह देश की लगभग 42% आबादी की आजीविका का आधार है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 18.2% का योगदान देता है। इसके अलावा, यह पेयजल और बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक जलाशयों को भरने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
#monsoon #return #weatherforcast #india #delhi #indianmonsoon #IMD #rainfall4
-

-
12/09/25 |2 माह मे अम्बाला में आयोजित समाधान शिविरों में 72 शिकायतों का समाधान
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने शुक्रवार को चण्डीगढ से वीसी के जरिये समाधान शिविर को लेकर उपायुक्तो एवं संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त आमजन की समस्याएं/शिकायतों बारें विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त एवं सचिव ने आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से समाधान करना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलास्तर के साथ-साथ उपमण्डल स्तर पर आयोजित हो रहें समाधान शिविरों पर भी विशेष रूप से फोकस रखें और प्रार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संतोषपूर्ण समाधान करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने जिस विभागों से संबंधित लम्बित शिकायतें है उस बारें भी जानकारी ली और जल्द से जल्द उनके निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी प्रार्थियो की समस्याओं को गम्भीरता से ले और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इसके साथ उन्हें पोर्टल पर भी अपडेट करें।
वीसी में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने गत दो माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अंबाला में आयोजित समाधान शिविरों में 138 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 72 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 62 शिकायतें लम्बित व 4 शिकायतें रिजेेक्टेड की श्रेणी में शामिल है। उन्होंने कहा लम्बित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत को लेकर एक शिकायत पर जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त कर दिया गया है। जिसकी एटीआर आज अपलोड कर दी जाएगी।
नगराधीश ने वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए लम्बित शिकायतों बारें विस्तार से जानकारी ली और उनके जल्द समाधान हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से संबंधी जो भी शिकायतें लम्बित है उन्हें जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करें।इसकें साथ-साथ शिविरों में आमजन को सरकार की योजनाओं बारें भी जानकारी दी जाएं ताकि लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, डीआईओ परमजीत, एआईपीआरओ अजीत सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
#complaints #resolved #resolution #camps #organized #ambala
-
12/09/25 |डाइट मोहड़ा, अम्बाला के द्वारा हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशानुसार व डाइट प्राचार्य सुधीर कालड़ा के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा/ दिवस से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय, डेरी फार्म, अम्बाला कैंट के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डाइट प्राचार्य अंबाला सुधीर कालड़ा व डाइट प्रवक्ता डॉ पवन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। सुधीर कालड़ा ने सभी को हिंदी दिवस की अग्रिम बधाई दी तथा हिंदी भाषा के महत्व से अवगत करवाया।
जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा/दिवस प्रतियोगिताओं में जिला अम्बाला के सभी 6 खंडों के लगभग 126 विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन वर्गों- कक्षा 4 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे काव्य पाठन, चित्र देखकर कविता लिखना, चित्र देखकर कहानी लिखना, व्याकरण प्रश्नोत्तरी, भाषण, स्वरचित कहानी लेखन, नारा लेखन, निबंध लेखन आदि में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने अपने कला की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल द्वारा पूर्ण सहयोग और निष्पक्षता से अपना कार्य किया।
डी डी ओ इंचार्ज अमरीक सिंह ने प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा डायट प्रवक्ता डॉ साधना ने विजेता विद्यार्थियों के साथ-2 सभी प्रतिभागियों का अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से मनोबल भी बढ़ाया। सुधीर कालड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। पूरे कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में डाइट प्रवक्ता डॉ पवन कुमार, डॉ साधना, डॉ धीरज वालिया, अजय कौशल, मनु अबरोल और डॉ विवेक ने तथा राजकीय उच्च विद्यालय डेरी फार्म के स्टाफ अनिल, सुनीता, हरप्रीत कौर, पूजा, दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।#districtlevel #hindi #fortnight #competitions #dietmohra #ambala
-
12/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते रजत पदक
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने अंबाला स्थित बिहारी धर्मशाला में 37वीं और 16वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर एवं सीनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।
इस चैंपियनशिप में पूरे हरियाणा से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पूम्से वर्ग की कई रोमांचक स्पर्धाएँ देखने को मिलीं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
तवलीन कौर (कक्षा VI) ने 47 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। लावण्या(कक्षा V ) ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस अवसर पर कहा हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।
#ambala #lordmahavirjainpublicschool #news
-
12/09/25 |
आर्य समाज की 150वीं जयंती पर आर्य सांस्कृतिक सम्पदा अम्बाला का हुआ शुभारंभ
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में आर्य समाज की 150वीं जयंती उत्सव पर आर्य सांस्कृतिक सम्पदा का शुभारंभ करते हुए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा धर्माचार्य मनोज शास्त्री, मुख्य अतिथि डी.पी. असीजा (सेवानिवृत प्राचार्य सोहन लाल डी.ए.वी. कालेज अम्बाला शहर) और विशिष्ट अतिथियों शोभा धवन, डॉ. कामदेव झा, डॉ. आर.के. चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि आर्य समाज धर्म, पंथ, मजहब या सम्प्रदाय नहीं है, यह एक वैचारिक क्रांति हैं। ये सार्वभौमिक और सार्वकालिक है। इसके नियम सभी के लिए हैं और आर्य समाज की संस्कृति हमारे लिए धरोहर है और इसमें निहित महर्षि दयानन्द के सत्य, शिक्षा, समानता और समाज सेवा का सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश में महर्षि दयानन्द ने सर्वप्रथम स्वराज्य शब्द का प्रयोग किया और बताया कि स्वामी दयानन्द का विचार है श्रद्धा के आधार पर कुछ भी स्वीकार न करें, तर्कशील के आधार पर निर्णय लें और हम इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिस पर सम्पूर्ण मानव जाति का अधिकार है।
आर्य सांस्कृतिक सम्पदा का यह शुभारम्भ महाविद्यालय और समाज के आध्यात्मिक चेतना को जागृत करेगा बल्कि समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता की दिशा में भी प्रेरक भूमिका निभाएगा। धर्माचार्य मनोज शास्त्री ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आर्य समाज एक विचार का नाम है। कोई धर्म या मत नहीं है और संसार का उपकार करना ही इस समाज का उद्देश्य है। अगर आप अपना पूर्ण विकास करना चाहते हो तो आप सभी को आत्मिक सामाजिक, शारीरिक उन्नति करनी पड़ेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. असीजा ने कहा कि आर्य समाज ऐसी विचारधारा है, जो स्वतन्त्र है और तर्क करने के लिए हमेशा तैयार है। डॉ. कामदेव झा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हवन से ही हमारा कल्याण संभव है और बताया कि प्रश्नोपनिषद मे प्रतिक्षण सांस लेना और छोड़ना हवन है। इस अवसर पर डॉ. आर.के. चौहान ने अपने विचारों के द्वारा यज्ञ के महत्व को बताया।
इसके पश्चात् कृतज्ञता ज्ञापन सत्र में एलुमनाई सुनीला विग, कमलेश शर्मा, सविता बजाज, और डॉ. राजिन्द्रा मलिक और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं, परिषदों और सोसायटी से आए हुए गणमान्य अथितियों कृतज्ञता ज्ञापन स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
पुस्तक विमोचन सत्र में शोभा धवन, पैट्रन के करकमलों द्वारा हवन पुस्तिका ‘‘आर्य आलोक’’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय में स्थापित आर्य सांस्कृतिक सम्पदा का उद्घाटन धर्माचार्य मनोज शास्त्री द्वारा गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसमें सभी सम्मिलित हुए। इस धरोहर में आर्य समाज महापुरूषों की दृष्टि में महर्षि दयानंद के विषय में आर्य समाज के नियम, आर्य समाज की मान्यताएं और स्वामी दयानंद सरस्वती के प्रमुख ग्रन्थों का उल्लेख प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी ऋषि भोज में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमनीत, डॉ. पंकज, डॉ. प्रिया शर्मा और ममता भटनागर की देखरेख में हुअ। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों, परिषदों व सोसायटी के सदस्यों और महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक उपस्थित रहे।
#arya #culturalheritage #ambala #150thanniversary #aryasamaj
-
12/09/25 |गुरुग्राम की तीन ताइक्वांडो बहनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया: मंत्री राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 12 सितंबर (अभी) - हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने आज सिविल लाइन्स, गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय में गुरुग्राम की अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव, रीतू यादव और प्रिया यादव से मुलाकात की और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।
मंत्री महोदय ने कहा कि ये तीनों बहनें अपनी कड़ी मेहनत, लगन और जुनून से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। ये न केवल एथलीट हैं, बल्कि हरियाणा के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के सपने का साकार रूप भी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। यही कारण है कि हरियाणा की खेल नीति को पूरे देश में आदर्श माना जाता है।
मंत्री महोदय ने आगे कहा कि सरकार जहाँ खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करती है, वहीं इन खिलाड़ियों के बड़े सपनों को साकार करने में समाज की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, अंतर्राष्ट्रीय अनुभव, उपकरण, पोषण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होती है। उन्होंने औद्योगिक घरानों, व्यावसायिक संगठनों, सामाजिक समूहों, परोपकारी लोगों और आम जनता से हरियाणा की इन बेटियों के लिए एक ताकत बनने की अपील की। उन्होंने उनसे उनके संघर्ष में सहयोग करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन और समर्थन के माध्यम से योगदान देने का आग्रह किया।
#Taekwondosisters #Gurugram #India #international #haryana #minister
-
12/09/25 |21वीं सदी में विश्व शांति के लिए गीता का संदेश महत्वपूर्ण: पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 12 सितंबर (अभी) – हरियाणा के धरोहर एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में गीता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अगर दुनिया भर के लोग गीता के संदेश को आत्मसात कर लें, तो सभी विवाद समाप्त हो जाएँगे और विश्व सद्भाव और भाईचारे के साथ एक परिवार के रूप में एकजुट हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गीता भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
डॉ. शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में, इंडोनेशिया के बाली में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए। बाली स्थित प्रांतीय विधानमंडल में उनका और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया तथा पवित्र गीता को विधानमंडल में स्थापित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण के गीता के शाश्वत संदेश को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने की पहल वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने की थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान हरियाणा सरकार, स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में, इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गीता एक शाश्वत ग्रंथ है जो निर्बलों को शक्ति प्रदान करती है, असहायों को सहारा देती है और पराजितों को बल व साहस प्रदान करती है। विभिन्न देशों के बुद्धिजीवियों ने भी माना है कि 21वीं सदी की अनेक समस्याओं का समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में निहित है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में, हरियाणा सरकार स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र को एक मेगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। कृष्ण सर्किट को चिन्हित करते हुए, महाभारत युद्ध से संबंधित 134 स्थलों को 175 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जहाँ आगंतुकों को महाभारत के विभिन्न पहलुओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, जिससे दुनिया आसानी से गीता के ज्ञान को समझ सकेगी।
बाली से आए प्रतिनिधियों ने कुरुक्षेत्र में उनके लिए भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर डॉ. शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और सकारात्मक कदम उठाएंगे। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय के अधिकारी, बाली स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बाली समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
#haryana #minister #danikkhabar #news #Gita #worldpeace #21stcentury
-
12/09/25 |प्रधानमंत्री 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे
#pmo #narenderamodi #mizoram #manipur #assam #westbengal #assam #bihar
-
12/09/25हरियाणा में 17 सितम्बर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान’
चंडीगढ़, 12 सितंबर (अभी): हरियाणा सरकार आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 सितम्बर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहाँ महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीयू ऑडिटोरियम में एक वरिष्ठ चिकित्सक को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया जाए और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने बताया कि इस अभियान से प्रदेशभर में व्यापक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी। इसके अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर 122 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अन्तर्गत प्रदेशभर में 75,000 चश्मे निःशुल्क बांटे जाएंगे। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए 75 नए ओबेसिटी क्लिनिकों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, 138 ब्लड बैंकों में 696 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक स्वास्थ्य जाँच भी की जाएगी, जहाँ अभियान की पूरी अवधि में प्रतिदिन 50 से 100 मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थानों में पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत 50,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य परिवेश में बदलाव लाने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पोषण जागरूकता बढ़ाने और निवारक देखभाल को प्रोत्साहित के लिए पोषण अभियान और विशेष टीकाकरण सप्ताह जैसी पूरक गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टी.एल. सत्यप्रकाश, विभाग की महानिदेशक सुश्री मोनिका मलिक, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#haryana #sevapakhwada #danikkhabar #health #danikkhaabr #news -

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में एपीडा के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया
#piyushgoyal #bihar #apida
-
12/09/25 |नेपाल में चल रहे 'जेन-जी' आंदोलन के दौरान भारतीय पर्यटकों पर हमला
नेपाल में चल रहे 'जेन-जी' आंदोलन के दौरान भारतीय पर्यटकों पर हमले की खबरें सामने आई हैं। ये घटनाएँ मुख्य रूप से काठमांडू में हुई हैं।
प्रमुख घटनाएँ:
* बस पर हमला: 9 सितंबर 2025 को, आंध्र प्रदेश के 49 पर्यटकों को लेकर जा रही एक बस पर काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। उन्होंने बस में तोड़फोड़ की, यात्रियों से लूटपाट की और पथराव किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। यात्रियों के मोबाइल फोन, नकदी और गहने लूट लिए गए। भारतीय दूतावास की मदद से इन पर्यटकों को सुरक्षित भारत वापस लाया गया।
* होटल में आग: काठमांडू के एक 5-स्टार होटल में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी, जिसमें उत्तर प्रदेश की एक महिला की मौत हो गई। यह महिला अपने पति के साथ नेपाल की यात्रा पर गई थी। इस घटना से अन्य भारतीय पर्यटक भी दहशत में हैं।
सुरक्षा और सहायता:
* भारतीय दूतावास की पहल: भारतीय दूतावास ने नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने का प्रयास किया है। इसके लिए विशेष विमानों की व्यवस्था की गई है।
* हेल्पलाइन नंबर: विदेश मंत्रालय और उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
* सीमा पर सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बल, जिसमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) शामिल है, सतर्क हैं।
#IndianTourists #Nepal #GenGMovement #TouristSafety #NepalTravel #TravelAlert #GlobalTourists #ProtectTheTourists #NepalSocialRevolution #TravelNews #TourismInNepal #SafetyFirst #IndianTravellers #Awareness #TravelIncident #CulturalConflict #StaySafe #ProtestsInNepal #TravelCommunity #ForeignVisitors
-

कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल मे स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का निरीक्षण, व्यवस्थाओ का लिया जायजा
जे कुमार, कुरुक्षेत्र 12 सितम्बर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कुरुक्षेत्र अचानक सिविल अस्पताल में छापा मारा वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्टाफ से भी बातचीत की, महिला टॉयलेट को लेकर अधिकारियों को लगाई लताड़ ,महिला टॉयलेट का बंद दरवाजा सुरक्षा कर्मियों से तुड़वाया |
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव अचानक से कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पहुंची जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां पर आए हुए मरीजों से भी बातचीत की और जाना कि यहां के डॉक्टर के द्वारा किस प्रकार से मरीजों के साथ डील की जा रही है। उन्होंने मेडिकल स्टोर शौचालय सहित कई चीजों को लेकर जांच की है जिसमें कई खामियां मिलीं और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बोला गया है।
मीडिया से बात करते हुए आरती राव ने कहा कि मैं यहां पर स्पेशल जांच करने के लिए पहुंची हूं यहां पर मैं मरीजों से बातचीत की सफाई की व्यवस्था भी अच्छी सफाई की व्यवस्था ठीक है हालांकि अस्पताल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है इसलिए कहीं पर मलबा पड़ा हुआ है मैंने पीएमओ से इसके बारे में बोल दिया है कि इसको जल्दी साफ करवाए और जल्द ही मैं इसकी तस्वीर मंगाऊंगी की यह साफ हुआ है या नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर के भी मैंने जांच की है यहां पर करीब 40 प्रकार की दवाइयां है जो कुछ कमी है उनको आने वाले समय में पूरा किया जाएगा ताकि किसी भी मरीज को बाहर से दवाई ना खरीदनी पड़े।
#healthminister #artirao #inspected #kurukshetra #civilhospital
-
12/09/25 |जीएमएन विद्यालय में बच्चों को बताया हिंदी दिवस का महत्व
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - जीएमएन विद्यालय में को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं तक के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके बाद विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, निबंध लेखन, वाद-विवाद जैसी विविध गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने मिलकर हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और एकता की पहचान है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ऋतु घई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया तथा सभी को हिंदी के प्रयोग पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।
#importanceofhindiday #children #gmnschool
-
12/09/25 |
आरएएस भर्ती-2023 में 24 सितंबर से शुरू होगा साक्षात्कार का अंतिम चरण
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं, 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके अलावा जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती- 2024 के पदों के लिए भी साक्षात्कार की तारीखें जारी की गई हैं।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं- 2023: इस भर्ती के अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितंबर से 14 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती-2024: इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर, 2025 को होंगे।
आरएएस भर्ती के साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशन में पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट को देशभर में सराहना मिल रही है। 22 अप्रेल 2025 से देश में प्रथम बार नवाचार के रूप में 1962-मोबाईल वैटेरीनरी यूनिट कॉल सेंटर के साथ संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट ‘1962-एमवीयू राजस्थान’ में वीडियो काल द्वारा केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने टेली कंसलटेंसी सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की। 08 सितंबर-2025 को केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने आकस्मिक रूप से एमवीयू राजस्थान चैटबॉट पर संपर्क किया। उन्होंने वीडियो कॉल द्वारा टेली कंसलटेंसी सेवा संबंधी जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने पशुपालन विभाग राजस्थान के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों में विस्तारित करने योग्य बताया। श्री बघेल ने राजस्थान सरकार के इस नवाचार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य राज्यों के लिए भी चैटबॉट मॉडल को अपनाने की बात कही है।
महाराष्ट्र सरकार अपनाएगी चैटबॉट मॉडल
इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने भी राजस्थान के 1962 चैटबॉट मॉडल की सराहना करते हुए इस मॉडल को अपने प्रदेश में अपनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 4 सितंबर-2025 को कृषि, पशुपालन, डेयरी डवलपमेंट एवं मत्स्य विभाग के उप सचिव एम.बी. माराले ने महाराष्ट्र में संचालित 1962 महापशुधन संजीवनी एप के माध्यम से राजस्थान की तर्ज पर वाटसएप चैटबॉट की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
क्या है वाट्सएप चैटबॉट सुविधा
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि घर आकर पशुओं का इलाज करने वाली ‘1962-एमवीयू राजस्थान’ से संबंधित वाट्सएप चैटबॉट की सुविधा शुरू की गई है। इस चैटबॉट का नंबर 9063475027 है। इसके माध्यम से लोग तुरंत वैटनरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसकी मदद से पशुपालक घर बैठे ही मोबाइल पर चैट कर पशु की बीमारी का इलाज जान सकते हैं। इस चैटबॉट द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी, विभागीय संस्थाओं की सूची एवं गूगल मैप पर संस्था की स्थिति के साथ ही टेलीकंसलटेंसी के माध्यम से पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी सलाह भी प्रदान की जाती है। दूरस्थ स्थानों पर निवास करने वाले पशुपालक वीडियो काल के माध्यम से काल सेंटर पर नियोजित पशु चिकित्सक से सलाह प्राप्त करते हैं तथा व्हाट्सएप पर ही प्रिस्क्रिपशन भी जारी कर दिया जाता है।
48 हजार पशुपालक चैटबॉट से लाभान्वित
सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित इस चैटबॉट के कॉल सेंटर पर सात पशु चिकित्सकों की टीम पशुपालकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इसी का परिणाम है कि इस चैटबॉट सेवा के प्रारंभ होने से अब तक 48 हजार से अधिक पशुपालक इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही 8600 से अधिक पशुपालकों ने वीडियो टेलीकंसलटेंसी के माध्यम से विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सलाह प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि ‘‘1962-एमवीयू राजस्थान’’ चैटबॉट को बीएफआईएल, इंडसइंड बैंक तथा पशुपालन विभाग, राजस्थान के सामूहिक प्रयासों द्वारा विकसित किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |ऑनलाइन गिरदावरी में किसानों की भागीदारी से राजस्थान रच रहा इतिहास
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान ने खरीफ गिरदावरी संवत 2082 में डिजिटल तकनीक और जनभागीदारीसे अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है। इस बार गिरदावरी केवल सरकारी कार्य नहीं है बल्कि यह किसानों, सर्वेयर और पटवारियों का साझा अभियान बन गयाहै। डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के तहत अब तक 42 हजार से अधिक ग्रामों केलक्ष्य की कुल 32 फीसदी उपलब्धि अर्जित करते हुए राज्य में अबतक 1 करोड़ से अधिक खसरों की फोटोयुक्त व लोकेशनआधारित गिरदावरी (DCS) की जा चुकी है।
राजकिसान गिरदावरी एप के माध्यम से विगत एक अगस्त को राज्य भर में आरंभ हुए ऑनलाइनअभियान के तहत अब तक अकेले किसानों के स्तर से 10 लाख से अधिक खसरों की गिरदावरी की जा चुकी हैजो किसानों द्वारा एप के आधार पर अब तक की गई गिरदावरी का कीर्तिमान है। गूगल प्लेस्टोर पर राजकिसान गिरदावरी एप डाउनलोड कर कोई भी किसान अपने मोबाइल फोन पर स्वयंगिरदावरी कर सकता है।
राज्यके सीकर, नागौर, चूरू एवं डीडवाना-कुचामन जिलों में 60 फीसदी से अधिक गिरदावरी की जा चुकी है। इसी प्रकारबाड़मेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी तथा सवाईमाधोपुर जिले में किसानोंद्वारा स्वयं गिरदावरी का उत्कृष्ट कार्य किया गया हैं।कृषक स्तर से ऑनलाइन गिरदावरी का बढता आंकड़ा आपका खसरा, आपकी गिरदावरी, आपका अधिकार के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है।
खरीफ संवत 2082 के तहत डीसीएस कार्य 15 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। सभी ग्रामोंमें बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवा, पटवार सहायक अथवा ग्राम प्रतिहारी, कृषक मित्र, कृषि सखी, ई-मित्र संचालक व ग्राम के युवाओं कोभी गिरदावरी कार्य से जोड़ा जा रहा है । पटवारी स्तर पर चयनित प्राइवेट सर्वेयर भीगिरदावरी कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । गत रबी गिरदावरी के दौरानलगभग 40 हजार सर्वेयर नियुक्त किए गए थे । खरीफ 2082 में भी प्राइवेट सर्वेयर केसहयोग से राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण व सटीक गिरदावरी कार्य किया जा रहा है ।
यह केवल आँकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के किसानों की मेहनत, भागीदारी और विश्वास की गाथा है। राजस्थान राज्य खरीफ गिरदावरी 2025 कोलेकर अब पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बनने जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |शहरी सहकारी बैंक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य करें
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के शहरी बैंक समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करने को अपना ध्येय बनाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यवसायी देशभर में आर्थिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आर्थिक रूप से सुदृढ़ सभी लोग सहकारिता से जुड़े। इसी से राष्ट्र और प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने शहरी सहकारी बैंकों के जरिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित किए जाने पर भी विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद को मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से सहकारी बैंक कार्य करेंगे तभी सही मायने में सबका साथ सबका विकास को हम साकार कर पायेंगे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में सहकार भारती एवं सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के राष्ट्रीय अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक न केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह लाखों लोगों को, उनके परिवारों के लिए आजीविका का एक मजबूत स्रोत भी है।
राज्यपाल ने कहा कि सहकार में अपने लिए नहीं सबके विकास की सोच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेनमार्क में सहकारिता से कृषि और डेयरी का जो विकास हुआ है, वह प्रेरित करने वाला है।
राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता से सभी का समान आर्थिक विकास, रोजगार जनन और सामूहिक विकास संभव है। उन्होंने राजस्थान में अधिकाधिक सहकारी बैंक स्थापित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्थान में सरस की सहकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि डेयरी के साथ अन्य उत्पादों का भी सहकारिता की सोच से प्रभावी विपणन किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने सहकारिता में भारत के तेजी से आगे बढ़ने की चर्चा करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन में विश्वभर में हमारा देश पहले स्थान पर है। सहकारिता को प्रभावी गति देने से इस क्षेत्र के माध्यम से हम सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने सहकारिता के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे यहाँ सबसे पहले सयाजीराव गायकवाड़ जी ने बड़ोदा में एक अर्ध-सहकारी कारखाना स्थापित किया था। इसके बाद विखे पाटिल और धनंजयराव गाडगिळ ने 1949 में प्रवरा सहकारी चीनी कारखाना की स्थापना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |अंबाला रोड पर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, चार के काटे चालान
जे कुमार, यमुनानगर 12 सितम्बर - सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर विशेष अधिकारी (सेनिटेशन) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) के मार्गदर्शन में सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज, एसआई सचिन कांबोज की टीम ने अंबाला रोड पर जगाधरी बस स्टैंड से लेकर रक्षक विहार नाके तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
नगर निगम की टीम ने पहले जगाधरी बस स्टैंड के अंदर सफाई व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक बस स्टैंड में गंदगी फैली मिली। जिस पर संबंधित ठेकेदार का चालान किया गया। इसके बाद अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। जिस भी दुकानदार को सामान सड़क पर मिला। उसे उठाकर नगर निगम के वाहन में डालकर जब्त किया गया।
निगम की टीम ने दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, स्टॉल व अन्य सामान भी उठाकर जब्त किया। अभियान के दौरान चार दुकानदारों के पॉलिथीन व गंदगी मिलने पर चालान किए गए। जिस दुकान के बाहर कचरा मिला, उसे साफ कराया गया। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को दीवार के साथ सटाकर लगवाया गया।
अभियान के दौरान विशेष अधिकारी अनिल यादव ने सभी दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने, खुले में कचरा न डालने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। जिस दुकानदार का सामान दुकान के बाहर सड़क पर मिला, उसे उठवाकर अंदर रखवाया गया।
निगम अधिकारियों ने सभी दुकानों में डस्टबिन भी जांचे। जिस दुकान में डस्टबिन नहीं मिला, उन्हें कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए। विशेष अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ, स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर नगर निगम प्रयास कर रहा है।
यमुनानगर-जगाधरी हम सबका शहर है। इसे सुंदर, साफ, स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी शहरवासी सहयोग करें। वह खुद शहर के मौजिज लोगों, दुकानदारों व अन्य से बातचीत कर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए समझा रहे है। डोर टू डोर हर बाजार में जाकर दुकानदारों को भी समझाया जा रहा है। लेकिन अब नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस भी दुकानदार का सामान बाहर मिलेगा, उसे जब्त किया जाएगा।
पॉलिथीन व गंदगी मिलने पर चालान किया जाएगा। आमजन से अपील है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग अलग करके निगम के वाहनों में डाले। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। बाजार से सामान लेने जाते समय कपड़े के थैले का प्रयोग करें। पॉलिथीन जहां पानी निकासी में बाधक है, वहीं, पर्यावरण प्रदूषण के साथ लोगों को बीमार करती है। इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल न करें।
#corporation #launched #antiencroachment #driveon #ambalaroad #challan
-
12/09/25पलवल, होडल और हथीन में 13 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम मेनका सिंह
जे कुमार, पलवल 12 सितम्बर - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार 13 सितम्बर को पलवल, होडल और हथीन स्थित न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करवा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए 6 बैंच लगाई जाएंगी |
जिनमें पलवल के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतीक जैन, प्रधान जज फैमिली कोर्ट पायल मित्तल, सीजेएम मानसी धीमान व जेएमआईसी आकृति वर्मा और हथीन के लिए एसडीजेएम गरिमा यादव तथा होडल के लिए जेएमआईसी विवेक कुमार की बेंच शामिल हैं।
सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मेनका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करवा सकता है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे लोगों को शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।
#nationallokadalat #palwal #hodal #hathin #cjm
-

रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं की महिला जलयात्रा नौकायन अभियान 'समुद्र प्रदक्षिणा' को झंडी दिखाई
#mod #indiannavy #iaf #indianarmy #rajnathsingh
-
12/09/25 |पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के लिए गांवों में लगाए जाएंगे कैम्प - डीसी पार्थ गुप्ता
जे कुमार, यमुनानगर 12 सितम्बर - डीसी पार्थ गुप्ता ने कैम्प कार्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला के 270 लाभार्थियों को अनुदान के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा 1 करोड़ 35 लाख रुपये के चैक वितरित किए जाएंगे।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि देशभर में चल रहे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देशवासियों को स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत प्रति किलोवाट रूफटॉप सोलर लगवाने पर 30,000 रुपये सब्सिडी प्रदान की जाती है, 2 किलो वाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलो वाट या अधिक वाट के सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस स्कीम को और बढ़ावा देते हुए केन्द्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी देने का फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि जिले में मॉडल सोलर विलेज के तहत जिन गांवों की 5,000 हजार की आबादी वाले क्षेत्र है, उन 6 गांवों को लिया गया है जिसमें दामला, गधौली, जठलाना, कलावड़, खारवन, प्रतापनगर शामिल है।
इस अवसर पर एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, यूएचबीवीएन व्यासपुर के कार्यकारी अभियंता जगमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।#camps #pmsuryaghar #freeelectricity #dc yamunanagar
-
12/09/25 |मुख्यमंत्री की पहल पर पहली बार आयोजित होगा “घूमर फेस्टिवल- 2025”
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजधानी जयपुर में आगामी 15 नवम्बर को पहली बार घूमर फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्रीतथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने की।
जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को घूमर फेस्टिवल की समयबद्ध और प्रभावी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का भव्य प्रतीक बन सके। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ पुनीता सिंह ने बताया कि घूमर फेस्टिवल न केवल लोकसंस्कृति का उत्सव बनेगा बल्कि महिला शक्ति को भी सशक्त संदेश देगा।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि फेस्टिवल के मुख्य कार्यक्रम स्थल के रूप में चित्रकूट स्टेडियम, पोलो ग्राउंड और भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड पर विचार किया जाएगा। प्रतिभागियों का पंजीकरण पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर 15 सितम्बर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं से अधिकतम 20 प्रतिभागियों के समूह पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी तथा पंजीकृत संस्थाओं को ₹500 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा फेस्टिवल का आधिकारिक गीत तैयार कराया जाएगा और 9 से 13 नवम्बर तक विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन होगा।
उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन स्थल पर टेंट, लाइट, साउंड, सजावट और फोटो-वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग संभालेगा। विद्यालयों और महाविद्यालयों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम, पीएचईडी और जेवीएनएल द्वारा स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थल पर फूड स्टॉल, स्मारिका शॉप्स, पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आयोजन की तैयारियों और समन्वय की निरंतर समीक्षा के लिए एक विशेष ज्यूरी का गठन किया जाएगा। वहीं, जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह फेस्टिवल राजस्थान की धरोहर और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा सके।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कुमार मूंड एवं पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम, जेवीएनएल के अधिकारियों तथा एंकर प्रीति सक्सेना, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |25 हजार का इनामी मोस्ट वान्टेड तस्कर जम्मु लाला गिरफ्तार
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने प्रतापगढ़ जिले की थाना पीपलखूंट और डीएसटी के सहयोग से एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से 25 हजार रुपये इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला निवासी देवल्दी को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से भारी मात्रा में एमडी पाउडर, केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड रुपए आंकी गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के निर्देशन और उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री दीपक भार्गव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी, सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम का नेतृत्व प्रतापगढ़ जिला एसपी बी. आदित्य द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि एजीटीएफ की कई टीम इनामी बदमाशों, गैंगस्टर, तस्करों इत्यादि के बारें में आसूचनाएँ एकत्रित कर लगातार धर पकड़ की कार्रवाई कर रही है, यह कार्रवाई भी इसी का एक हिस्सा है।
टीम को मिले थे इनपुट—
टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार को आरोपी के बारे में इनपुट मिले थे। इस सूचना पर इन्होंने कई दिनों तक रैकी कर पुष्टि की। जिसमे टाण्डा बड़ा, सरहद बोरी मोजल के ईश्वर मीणा के झोंपड़े में इनामी तस्कर जमशेद उर्फ जम्मू लाला द्वारा एमडी ड्रग बनाने की जानकारी मिली। जिसके बाद जिसके बाद स्थानीय थाना पीपलखूंट और डीएसटी को सूचना देकर छापा मारा गया।
50 करोड रुपए की ड्रग और केमिकल जब्त—
अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला पुत्र फकीरगुल पठान (33) निवासी देवल्दी थाना अरनोद को गिरफ्तार कर करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की 17.4 किलोग्राम एमडी पाउडर, 70 किलो ग्राम से अधिक केमिकल पदार्थ, एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पहले भी ड्रग फैक्ट्री से 40 करोड़ की एमडी की थी जब्त—
यह मामला 16 दिसंबर 2024 का है, जब एजीटीएफ और थाना अरनोद पुलिस ने देवल्दी गाँव में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 40 करोड़ रुपये कीमत के 11.450 किलोग्राम लिक्विड एमडीएमए, 14.770 किलोग्राम अन्य लिक्विड केमिकल, 4.900 किलोग्राम केमिकल और 2.500 किलोग्राम सफेद पाउडर सहित एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए थे। इस मामले में आरोपी याकुब पुत्र फकीरगुल, जमशेद उर्फ जम्मू लाला और साहिल पुत्र सलीम निवासी देवल्दी थाना अरनोद प्रतापगढ़ फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रतापगढ़ द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।
हाल ही में अवैध संपत्ति की थी पुलिस ने फ्रीज—
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी याकूब खां मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। वित्तीय जांच में यह सामने आया कि उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर मध्य प्रदेश के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक होटल/लॉज खरीदा था। जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी भारत सरकार के निर्देश पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ(1) के तहत उक्त सम्पत्ति को 28 अगस्त को फ्रीज कर दिया।
संयुक्त टीम की अहम भूमिका—
इस संयुक्त कार्रवाई में एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह कांस्टेबल नरेंद्र पाटीदार की विशेष भूमिका रही। वहीं प्रतापगढ़ डीएसटी के प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र पाटीदार सहित टीम के सदस्यों उप निरीक्षक पन्नालाल, एएसआई प्रताप सिंह, कांस्टेबल विनोद, नरेंद्र सिंह, पंकज, रमेश चंद, हेमेन्द्र सिंह, सन्दीप, रमेश चंद व अरविंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएचओ पीपलखूँट नरेश पाटीदार और उनकी टीम भी इस कार्रवाई का हिस्सा रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rrajasthan
-

राष्ट्रपति ने सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई
#presidentofindia #vicepresidentofindia #cpradhakrishnan #narenderamodi #pmo
-
12/09/25 |अजमेर संभागीय आयुक्त ने जल भराव प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने गुरुवार को अजमेर जिले के बोराज तालाब की पाल टूटने से हुए जलभराव के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वे स्वस्तिक नगर एवं आसपास की कॉलोनियों में पहुंचे और वहां के जल प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
संभागीय आयुक्त ने क्षतिग्रस्त आवासों को देखकर प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बोराज तालाब की पाल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता जल निकासी व्यवस्था की जाए तथा पाल की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भोजन, पानी, दवा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाए।
उन्होंने मुआवजा आवेदन के लिए लगाए गए सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षति का नियमानुसार मूल्यांकन कर सहायता प्रदान की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |शहरी सेवा शिविर से नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आमजन तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन करने जा रही है। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत शहरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही शिविर में जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।
भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर शहरी सेवा शिविर के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहर-कस्बे में इसका व्यापक असर दिखाई दे, इसके लिए अभियान में सभी अधिकारी गंभीरता एवं सेवाभाव के साथ कार्य करें।
शिविर से संबंधित समग्र मार्गदर्शिका करें तैयार —
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना और उनसे जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करना है। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के संबंध में विभाग द्वारा समग्र जानकारी की मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए।
शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित, सड़क और रोशनी की बेहतर व्यवस्था —
उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नालियों, सीवर लाइन, फेरो कवर और मैनहोल की मरम्मत की जाएगी एवं प्रमुख चौराहों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यकरण होगा।
इसी तरह सड़कों की मरम्मत, सीसी और डामर सड़क पर पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के साथ ही अंधेरी और सुनसान सड़कों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अभियान में राज्य सरकार के स्वायत्त शासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भागीदारी रहेगी, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
नागरिकों को उपलब्ध होंगी त्वरित सेवाएं —
शिविर के तहत जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी., ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी एवं मोबाइल टावर एन.ओ.सी., ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना तथा यूडी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था की जाएगी।
आमजन तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ —
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति दी जाएगी। अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण के कार्य भी होंगे।
उल्लेखनीय है कि पहले 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन अब इस अभियान की अवधि में विस्तार किया गया है। जिसके तहत अब यह शिविर 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |भक्त सच्चा हो तो विपरित परिस्थितियां भी भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती : श्रीराम मुद्रगल शास्त्री
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी.) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चैथे दिन पर अमृतवर्षा करते हुए श्रीराम मुद्रगल शास्त्री प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि यादि भक्त सच्चा हो तो विपरित परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती ।
कथाविस्तार में उन्होने बताया कि भगवत कृपा प्राप्ति के लिए भगवन्नाम एक अमोघ साधन है। पापी दुरात्मा अजामिल ने नारायण नाम के उच्चारण मात्र से भगवतकृपा अनुभव कर कालान्तर में विष्णुलोक प्राप्त किया । श्रीमद्भागवत में भगवान यह बताते है कि मेैं अजन्मा होते हुए भी प्रकट हो जाता हूं। प्रकट होना और अन्तर्धान होना- दोनों ही मेरी अलोैकिक लीलाएं हैं। जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब भगवान के अवतार ग्रहण प्रयोजन है-धर्म की स्थापना करने और अधर्म का नाश करना। माता देवकी और वासुदेव के घर भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ।
माता देवकी ने कहा-विश्वात्मन शंख,चक्र, गदा और पदम की शोभा से युक्त इसे चार भुजाओं वाले अपने अलौकिक दिव्य रूप को अब छिपा लीजिए। तब भगवान ने माता-पिता के देखते-देखते अपनी माया से तत्काल शिशु का रूप धारण किया। भगवान का वासुदेव द्वारा नन्द बाबा के घर जाना और वहां पर श्रीकृष्ण के जन्म पर सभी का खुश होना। मंगल गीत गाना।
कथा पंडाल महाराज को सभा प्रधान प्रो. तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, विन्दलस कैलाश मल्होत्रा, सहायक सचिव संजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खन्ना, बृज मोहन गोयल, माया राम बंसल, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने महाराज को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।
#ambala #sdmandir #shrirammudragalshastri
-
12/09/25 |सीआईए-1 ने 2 बाइक चोर किए काबू, 8 मोटरसाईकिल बरामद
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी मनदीप सिंह निवासी गाँव मरदोसाहिब थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला व लवप्रीतसिंह उर्फ लवली निवासी गाँव सकराहो थाना नग्गल जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया था।
रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर चोरीशुदा 8 बाइक बरामद की गई है। कोर्ट के आदेशानुसार आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले में जानकारी देते हुए सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता साहिल निवासी काजीवाड़ा अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 22 मई 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 मई 2025 को अज्ञात आरोपी ने कोर्ट परिसर अम्बाला शहर के पास से उसकी बाइक चोरी की है।
इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 बाइक बरामद की है।
#cia-1 #arrested #recovered #motorcycles
-
12/09/25 |मुख्यमंत्री से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की शिष्टाचार भेंट
एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रेल मंत्री ने राजस्थान में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान लॉजिस्टिक हब के लिए भरतपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर प्लान, दिल्ली से जैसलमेर, उदयपुर से जोधपुर, बांसवाड़ा से दिल्ली एवं डूंगरपुर से मुंबई की रेल कनेक्टिविटी सुविधा में विस्तार पर चर्चा हुई। शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी को भी रेलवे सुविधा से जोड़ने को लेकर श्री वैष्णव से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से प्रदेश में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कार्यों में गति लाने एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/09/25 |जीएमएन कॉलेज के इतिहास विभाग ने ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों का किया दौरा
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - इतिहास विभाग, जी.एम.एन कॉलेज अंबाला कैंट तथा एसडीजी क्लब, जी.एम.एन कॉलेज,अंबाला कैंट द्वारा अपेक्स एस डी जी चैंपियन, 2025 के तत्वावधान में अंबाला कैंट के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया गया।
इस साप्ताहिक दौरे के दौरान इतिहास विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा अंबाला कैंट के होली रेडीमेड चर्च, सेंट पॉल चर्च,सरदार पटेल पार्क, मां अंबा देवी मंदिर, पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा एवं अन्य विभिन्न स्थलों का दौरा किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने इन सभी स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को जाना तथा इन ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास के बारे में विस्तार से जाना। इतिहास के विद्यार्थियों के द्वारा अंबाला क्रिश्चियन सिमेट्री के बारे में जाना गया।
विद्यार्थियों ने जाना कि यह कब्रिस्तान 1844 के आसपास ब्रिटिश के द्वारा बनवाया गया था। यह कब्रिस्तान 20 से 22 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर लगभग 20000 ग्रेव्यार्ड्स है। यह ग्रेवयार्ड 1857 की क्रांति से लेकर फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के सोल्जर, ऑफिसर्स और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कब्रगाह यही पर है। इस कबरिस्तान में यूरोपियन कला के बारे में विद्यार्थियों ने विस्तार से जाना।
इसके अलावा विद्यार्थी अपने प्रवक्ता,डॉ धर्मवीर सैनी के साथ सरदार पटेल पार्क में गए और वहां पर सरदार पटेल पार्क के बारे में विस्तार से जाना।विद्यार्थियों के द्वारा मां अंबा देवी मंदिर का भी दौरा किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त ने इतिहास विभाग को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक विजिट से विद्यार्थियों के अंदर इतिहास के प्रति समझ पैदा होती है तथा विद्यार्थी प्रैक्टिकल रूप से इतिहास के बारे में अच्छे से जान सकते हैं तथा उसको अपने जीवन में प्रैक्टिकल रूप से उतार सकते हैं। इस कार्यक्रम में इतिहास विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
#ambala #news #gmncoolege #history-department
-

-
11/09/25 |अग्रिवीर योजना के तहत अम्बाला मे 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक भर्ती रैली हुई मीटिंग
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - अग्रिवीर योजना के तहत 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक होने वाली भर्ती रैली को लेकर एसडीएम विनेश कुमार व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कर्नल वी.के. पांडे के बीच वीरवार को एसडीएम कार्यालय अम्बाला छावनी में मीटिंग हुई।
इस मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम विनेश कुमार ने की। इस मौके पर कर्नल वी.के पांडे ने एसडीएम विनेश कुमार को भर्ती रैली के बारे में बताते हुए कहा कि इस भर्ती में हरियाणा के 6 जिले जिनमें अम्बाला, कैथल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल शामिल हैं। इन जिलों से अग्रिवीर रैली में पुरूष उम्मीदवार शामिल होंगे।
हरियाणा व हिमाचल सहित केन्द्र शासित दिल्ली से महिला उम्मीदवार अग्रिवीर रैली में शामिल होंगी। इस भर्ती का जिम्मा आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) अम्बाला के पास है । उन्होने यह भी बताया कि यह भर्ती 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक की जाएगी। दिनांक 8 नवम्बर से 12 नवम्बर तक 5 दिन पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिन महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
उन्होने इस अग्रिवीर भर्ती रैली 2025-26 के सफल आयोजन हेतू एसडीएम विनेश कुमार से खडग़ा स्टेडियम में भर्ती स्थल पर सभी विभागों से सुविधाएं उपलब्ध करवाने बारे विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि अग्रिवीर भर्ती को लेकर उन्हें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। इस मौके पर आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों की डयूटी सुनिश्चित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जो भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रियाएं या सुविधाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आज यह मीटिंग बुलाई गई है।जिसमें उम्मीदवार की वैरिफिकेशन, मैडिकल टैस्ट, बायोमैट्रिक, आधार व अन्य दस्तावेजों की वैरिफिकेशन भी जाएगी। उन्होंने वाटर टैंक के लिए म्यूनसीपल्टी व स्वास्थ्य विभाग, टायलेट के एमसी सदर, कम्पयूटर विद इंटरनेट के लिए एनआईसी, आधार डाटा वैरिफिकेशन के लिए क्रिड विभाग, लैब टैक्नीशियन के लिए डीआईओ, बस सेवा के लिए रोडवेज विभाग, ला एंड आर्डर व मैटल डिटैक्टर के लिए पुलिस विभाग की डयूटी लगाई है।
इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस व्यवस्था के लिए आल ओवर इंचार्ज एसएचओ अम्बाला कैंट होंगे। डाक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग, बैरीगेटिंग, टैंट, लाईट व अन्य सुविधाओं के लिए पीडब्लयूडी विभाग की डयूटी लगाते हुए कहा कि खेल विभाग से भी एक कर्मचारी डयूटी स्थल पर मौजूद रहेगा। इस सारी भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी नगर परिषद के ईओ होंगे।
इस मौके पर सुबेदार मेजर किशोर चंद्रा, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, जिला खेल विभाग से प्रवीन कुमार, बीईओ मोनिका, पीएमओ डा. पूजा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।#recruitmentrally #meeting #ambala #agriveeryojana
-
11/09/25 |जेसीआई अम्बाला के सैंपलिंग डिस्ट्रीब्यूशन की शानदार सफलता, 200 पौधों बांटे
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - जेसीआई अम्बाला ने अपने जेसी सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित पांचवें प्रोजेक्ट सैंपलिंग डिस्ट्रीब्यूशन को एक शानदार सफलता के साथ संपन्न किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जागरूकता को समर्पित एक महत्वपूर्ण कदम थी।
इस परियोजना का उद्देश्य आम जनता के बीच पौधे वितरित करके एक हरित भविष्य के बीज बोना था, जिसका संदेश था - "एक पेड़ लगाएं और अपने जीवन में एक नया दोस्त जोड़ें"। यह अभियान इस बात की याद दिलाने के लिए था कि हर पौधा हमारा एक ऐसा मित्र है जो हमें ऑक्सीजन, छाया और शांति प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम की सफलता में मुख्य अतिथि जेएफपी तुषार मित्तल जी (PZP, ज़ोन-1 एवं पास्ट प्रेसिडेंट, जेसीआई अंबाला) और जेसीआई सेन. अंकुश गुप्ता जी (PEVP, जेसीआई इंडिया एवं पास्ट प्रेसिडेंट, जेसीआई अंबाला) के मार्गदर्शन और उपस्थिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जेसीआई अंबाला के अध्यक्ष जेएफएम विभु अरोड़ा ने इस सफलता के लिए सभी सदस्यों, अतिथियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी शार्दुल जैन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स जेसी धृति अग्रवाल (डेब्यू) और जेसी अभिनव अग्रवाल के अथक परिश्रम की सराहना की। साथ ही, जेसी सप्ताह के कन्वीनर जेएफएम रोहित जैन और माननीय सचिव जेसी एचजीएफ विपिन शर्मा के योगदान को भी रेखांकित किया।
उन्होंने लेडी जेसीस की टीम रिदम के सभी सदस्यों - जेसी सोनिया गोयल (चेयरपर्सन), जेसीआरटी प्रियंका बहल (IPCP), जेसीआरटी पूजा महेंद्रू (सचिव), जेसीआरटी दिव्या शर्मा (PRO), जेसीआरटी रितिका शर्मा (क्रिएटिव हेड), जेसीआरटी गीतांजलि जैन (पास्ट चेयरपर्सन), जेसीआरटी दीपक्षी अरोरा(फर्स्ट लेडी) और सभी लेडी जेसीस के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।
इसके अलावा, जेसी अभिनव अग्रवाल (मालिक, परसराम इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड) का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पौधों के गमलों के प्रायोजन से इस पहल को सुंदर रूप देने में मदद की।
अध्यक्ष विभु अरोड़ा ने एक व्यक्तिगत आभार भी जताया और कहा कि इस परियोजना की नींव उनके पिता एवं पूर्व सदस्य जेसी मधुशील अरोड़ा जी के प्रयासों से पड़ी, जिन्होंने प्यार से 200 पौधों को तैयार किया और इकट्ठा किया, जिससे यह सपना साकार हो सका।
जेसीआई अंबाला के इस प्रयास ने न केवल 200 नए पौधे लगाकर पर्यावरण में योगदान दिया, बल्कि समाज में जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश भी फैलाया। संगठन इसी तरह के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
#fifthproject #jcweek jciambala #sampling-distribution
-
11/09/25 |समाधान शिविर अम्बाला का हुआ आयोजन, लोगो की सुनी गई समस्याएं
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा समाधान शिविर में प्रार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य आम नागरिकों की समस्याओं का अविलम्ब व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित इसी ध्येय के साथ कार्य करें।
नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने प्रार्थियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियो को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि डीसी अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरो मे विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एक स्थान पर मौजूद रहकर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते है।इस मौके पर समाधान शिविर मे कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिनको नगराधीश द्वारा संबंधित विभाग को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, क्रिड विभाग से गौरव अहुजा, समाज कल्याण से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
#solutioncamp #ambala #peoples #problems
-
11/09/25 |17 सितम्बर से 02 अक्तूबर सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की जाएगी विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम : डीसी
जे कुमार , अम्बाला 11 सितम्बर - चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणाओं, हैप्पी कार्ड, समाधान शिविर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के साथ-साथ अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक के तहत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चण्डीगढ़ मुख्यालय से उच्च अधिकारियों ने इन विषयों पर सम्बन्धित अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए इन योजनाओं पर तीव्रता से कार्य करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी अजय सिंह तोमर ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य सुनिश्चित होने चाहिए।डीसी ने कहा कि बीते दिनों वर्षा के चलते कईं क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हेा गई थी जिसके चलते खेतों में पानी के साथ-साथ अन्य नुकसान भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है। सम्बन्धित प्रार्थी इस पोर्टल पर अपने नुकसान का पंजीकरण करवा सकता है ताकि नियमानुसार वैरिफिकेशन करवाकर प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत भी कहा कि इस योजना बारे सम्बन्धित विभाग आमजन को जागरूक करे ताकि अधिक से अधिक लेाग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठा सकें।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना के तहत जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं, सम्बन्धित विभाग उन आवेदनों पर तीव्रता से कार्रवाई करे ताकि योजना अनुरूप सम्बन्धित प्रार्थी को योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ आमजन को और सुगमता से मिले इस दिशा में हमें बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करने हैं।
बैठक के क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम किए जाएंगे। सम्बन्धित विभाग जिनकी भी जिम्मेवारी तय की गई है वे इस कार्य को करवाना सुनिश्चित करवाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता कार्य को करवाएं।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, आरटीए सुशील कुमार, सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शशिकांत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल, डीआईओ परमजीत, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता कृष्ण भुक्कल के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।#various #activities #programs #ambala #swachhtapakhwada
-
11/09/25 |जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के प्रति किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - जीएमएन नर्सिंग कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डोली स्मिता के मार्गदर्शन में हुआ। इसका मकसद नर्सिंग छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रमा रानी, पुनीत कौर एवं समस्त नर्सिंग विभाग उपस्थित थे।
इस मौके पर अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ. प्रीति को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने आत्महत्या के कारणों, संकेतों और रोकने के तरीकों के बारे में आसान भाषा में समझाया। डॉ. प्रीति ने बताया कि मानसिक समस्याओं को जल्दी पहचानना, काउंसलिंग देना और नर्सिंग कर्मियों का लोगों की मदद करना कितना जरूरी है।
छात्रों ने इस सत्र में खूब हिस्सा लिया। उन्होंने सवाल पूछे और मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम ने उनकी जानकारी बढ़ाई और उन्हें मानसिक परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने की प्रेरणा दी। अंत में मिसेज ज्योति कुमारी ने धन्यवाद दिया। उन्होंने डॉ. डोली स्मिता के आयोजन और डॉ. प्रीति की उपयोगी सलाह की तारीफ की।#awareness #news #ambala #gmnnursingcollege
-
11/09/25 |आम्शन खानें आएगी जल्द परिचालन में, बढ़ेंगे निवेश व रोजगार के अवसर
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
प्रदेश में खनिज से जुड़े सभी पहलूओं के योजनाबद्ध क्रियान्वयन, समन्वय, प्रबंधन, प्रभावी मोनेटरिंग, एक्सप्लोरेशन, राजस्व, निवेश एवं रोजगार बढ़ोतरी, सस्टेनेबल माइनिंग, माइनिंग सेक्टर में देश दुनिया में हो रहे नवाचार और नवीनतम तकनीक और उसके प्रदेश में उपयोग सहित विभिन्न बिन्दुओं को लेकर विभाग द्वारा उच्चस्तरीय परियोजना मोनेटरिंग इकाई (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) का गठन किया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकान्त ने बताया कि प्रदेश में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक खनिजों के साथ ही प्रधान व अप्रधान खनिजों के विपुल भण्डारों को देखते हुए पीएमयू के गठन से खनिज क्षेत्र को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। इससे खानें जल्दी परिचालन आने के साथ ही निवेश एवं रोजगार के अवसर बढेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा माइनिंग सेक्टर में विपुल संभावनाओं को देखते हुए राजस्थान के माइनिंग सेक्टर को देश में अग्रणी राज्य बनाने पर जोर देते रहे हैं। नई खनिज नीति, एम-सेण्ड नीति, रिप्स में सहायता प्रावधान, एमनेस्टी योजना सहित प्रक्रिया के सरलीकरण और खनन क्षेत्र विकास के महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं।
रविकान्त ने बताया कि पीएमयू के गठन के साथ ही खनन क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों को 7 सेक्टरों में चिन्हित किया गया है। इसमें एक्सप्लोरेशन, ऑक्शन, शीध्र परिचालन, रिसर्च एवं डव्लपमेंट, जीरो लॉस माइनिंग, इकोटूरिज्म की संभावनाओं, पेपरलेस सहित विभिन्न गतिविधियों का समावेश किया गया है। विभाग के वरिष्ठ व विशेषज्ञ अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर को नोडल अधिकारी व अधीक्षण अभियंता सतर्कता जयपुर प्रताप मीणा को सहप्रभारी बनाया गया है।
प्रमुख सचिव रविकान्त ने बताया कि खनिज क्षेत्र से जुड़े 7 प्रमुख सेक्टरों में से पहले एक्सप्लोरेशन व ऑक्शन का प्रभारी आरएसएमईटी के सीईओ आलोक जैन को बनाया गया है। जैन की टीम द्वारा प्रदेश में कोमोडिटी, मिनरल ग्रेड, खनन के प्रकार सहित विभिन्न बिन्दुओं पर कार्य करेगी। यह दल जीएसआई सहित तकनीकी विशेषज्ञों से समन्वय बनाते हुए एक्सप्लोरेशन से ऑक्शन आदि संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी गति दी जा सकेगी। इसी तरह से ऑक्शन किये गये माइनर और मिनरल ब्लॉकोें को जल्द से जल्द परिचालन में लाने के लिए संबंधित स्टेक होल्डर्स व खान विभाग सहित संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए आवश्यक अनुमतियां दिलाने में सहयोग के साथ ही शीघ्र परिचालन में लाने का कार्य करेगी। इस दल का प्रभारी अधीक्षण अभियंता सतर्कता जयपुर श्री प्रताप मीणा को बनाया गया है।
टी. रविकान्त ने बताया कि विभाग का जोर खनन क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने और राजस्व में किसी भी तरह की छीजत को रोकना भी है और इसके लिए वित्तीय सलाहकार श्री गिरिश कछारा को प्रभारी बनाते हुए मोनेटरिंग सहित आवश्यक सभी जिम्मेदारियां दी गई है। डीएमएफटी के कार्य को गति देने और राशि के बेहतर उपयोग की मोेनेटरिंग की जिम्मेदारी अधीक्षण भूवैज्ञानिक श्री सुनील कुमार को दी गई है। इस दल द्वारा डीएमएफटी फण्ड के अन्य प्रदेशों में उपयोग को लेकर अध्ययन सहित योजना, क्रियान्वयन व मोनेटरिंग का फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।
रविकान्त ने कहा कि राज्य सरकार का सस्टेनेबल माइनिंग पर जोर रहने के साथ ही बदलते परिवेश में यह आवश्यक भी हो गया है। अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर श्री एनएस शक्तावत को सस्टेनेबल माइनिंग और ऑटोमेशन और तकनीक सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। इनके दल द्वारा स्टार रेंकिंग, बंद व कार्य नहीं कर रही खानों में इको टूरिज्म की संभावनाओं व क्रियान्वयन, डम्प ओवरवर्डन आदि के रिसाइक्लिंग व उपयोग, श्रेष्ठ कार्य करने वाली खानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही विभागीय सिस्टम को नई तकनीक से जोड़ने और पेपरलेस करने की दिशा में कार्य करेगी। इसी तरह से खनिज क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने, अधिकारियों के रिओरियेंटेशन, खनन क्षेत्र से जुड़े स्टेक होल्डर्स व विभाग के बीच साझा मंच उपलब्ध कराने, देश दुनिया में तकनीक में आ रही बदलाव से रुबरु कराने सहित इस तरह के कार्यों के लिए कॉन्क्लेव, सेमिनार, संगोष्ठियां, प्रशिक्षण कार्यक्रम की रुपरेखा व आयोजन का कार्य किया जाएगा। इस दल का प्रभारी अधीक्षण खनि अभियंता अजमेर श्री जय गुरुबख्सानी को प्रभारी व अधीक्षण भूवैज्ञानिक संजय सक्सेना को सह प्रभारी बनाया गया है। पीएमयू ने कार्यआरंभ कर दिया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/09/25 |विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आत्महत्या से जुड़े मिथक एवं तथ्यों की दी जानकारी
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' पर अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला की अध्यक्षता में बुधवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के विषय विशेषज्ञों, इस क्षेत्र में कार्य कर रहे डवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधियों एवं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आत्महत्या रोकथाम से जुड़े मिथक व तथ्य विषय पर तैयार पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
अतिरिक्त मिशन निदेशक ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ आदि स्वयं के साथ अन्य हजारों जिंदगिंयों के साथ जुड़े हुए होते हैं। उन्हें चाहिए कि प्रोफेशनल करियर के दौरान रोगियों में मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों को पहचानते हुए उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान करने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही स्वयं भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा समग्र दृष्टिकोण के साथ निरामय राजस्थान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में प्रत्येक माह निर्धारित थीम पर जागरुकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थानों यथा स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में आउटरीच एवं आईईसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि समाज में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिये प्रदेश में गेटकीपर कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके शुरुआती चरण में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत हताश, निराश और आत्महत्या की सोच रखने वालों को गेटकीपर के रूप में आसानी से प्रभावी मोटिवेटर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि टेलीमानस टोल फ्री हेल्पलाइन 14416 अथवा 1800-89-14416 के माध्यम से प्रभावी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक 45 हजार से अधिक कॉल्स पर संबंधित को आवश्यक परामर्श व सहयोग सेवाएं उपलब्ध कराई गयी हैं।
तकनीकी सत्रों में हुआ प्रजेंटेशन—
यूनिसेफ के हैल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. अनिल अग्रवाल ने जीवनशैली और मानसिक विकारों की वर्तमान स्थिति विषय पर विस्तार से प्रजेंटेशन दिया। मनोचिकित्सा केन्द्र के अधीक्षक डॉ. ललित बत्रा ने आत्महत्या रोकथाम एवं मेडिकल कॉलेज में अनुभव पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के एसएनओ डॉ. एसएम स्वामी ने स्ट्रेस एवं मेंटल वेल बीइंग विषय पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तत्काल परामर्श सेवाओं के लिए प्रभावी रूप से टोल फ्री हैल्पलाईन सेवा 14416 या 188-89-14416 का संचालन किया जा रहा है। मनोचिकित्सा केन्द्र में विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक त्यागी ने मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ मोनिका जैन ने भी अपने अनुभव साझा किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal $ Rajasthan
-
11/09/25 |जनजातीय क्षेत्रों में सुशासन की नई पहल साबित होगा आदि कर्मयोगी अभियान
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स के 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यह प्रशिक्षण जयपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ किया गया आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन व अन्तिम छोर तक सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करने की एक राष्ट्रीय पहल है। अभियान के तहत् देशभर में जनजाति बाहुल्य एक लाख गांवों में 20-20 व्यक्तियों को आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी के रूप में चयनित किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर जिलें के 10 ब्लॉकों में 177 गांवों का चयन किया गया है। जिलें में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़ें 17 विभागों की 25 प्रमुख गतिविधियों के अभिसरण से 177 चयनित गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहतत् ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामसेवक, पटवारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, पशुधन सहायक, प्रधानाध्यापक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कर्मचारी विद्युत विभाग का कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, साथिन, कृषि पर्यवेक्षक, वनपाल, सहकारिता में ग्राम सेवा सहकारी समिति का व्यवस्थापक एवं राजीविका में बने हुए ग्रुप की महिला अध्यक्ष आदि को आदि कर्मयोगी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ग्राम स्तर पर उस ग्राम के निवासी युवा, ग्राम में कार्यरत अध्यापक, डॉक्टर, अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, वार्ड पंच, सरपंच, स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं गांव में रहने वाले मोहल्लावार, ग्रामीण पटेल, मुखिया, गमेती को आदि सहयोगी व आदि साथी के रूप में चयन किया जाएगा।
इस अभियान के अन्तर्गत आदि सेवा केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास, पंचायती राज, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगें। अभियान के तहत चयनित ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी सप्ताह में एक दिन उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
‘ग्राम उत्कर्ष अभियान’ एवं ‘आदि कर्मयोगी अभियान, उत्तरदायी शासन कार्यक्रम 2025’ के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं मास्टर ट्रेनर्स को जिला प्रोसेस लैब द्वारा इस आवासीय प्रशिक्षण में दक्ष बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, ताकि प्रशिक्षक आगे ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू कर सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
11/09/25 |
पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी जारी, 18 सितम्बर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा गत 17 अगस्त, 2025 को आयोजित पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2025 हेतु आयोजित परीक्षा के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजियाँ बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।
बोर्ड सचिव डॉ. बी.सी.बधाल ने बताया कि परीक्षार्थी किसी प्रश्न अथवा उत्तर के संबंध में अपनी आपत्ति निर्धारित शुल्क के साथ आगामी 16 सितम्बर रात्रि 12 बजे से 18 सितम्बर रात्रि 12 बजे से पहले तक बोर्ड की वेबसाईट पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षा में ऑफलाइन आवेदन कर सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी 16 सितम्बर प्रातः 10 बजे से 18 सितम्बर सांय 6 बजे तक ऑफलाइन आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तिशः उपस्थित होकर बोर्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये थे। परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः परीक्षार्थियों से अपेक्षा है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही आपत्तियां दर्ज कराएं।
डॉ. बधाल ने कहा कि बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी एसएसओ आई.डी. के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परीक्षार्थी विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/09/25 |राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं पर हुआ एमओयू
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नेशनल बिलि्ंडग कन्स्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) और रीको के मध्य राजस्थान मण्डपम एवं एलाइड परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इसके अनुसार जयपुर में बी-2 बाईपास पर रीको की भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर के निर्माण के साथ ही, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में प्रस्तावित राजस्थान मण्डपम मल्टीनेशनल कंपनियों एवं कॉरपोरेट जगत में सम्मेलन, सेमिनार एवं प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के छोटे से लेकर बड़े सभी आयोजनों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास के साथ विरासत भी’ के संकल्प को ही आधार मानते हुए राजस्थान मण्डपम में प्रदेश के हैरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह स्थल सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रमुख आकर्षण केन्द्र भी बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान मण्डपम के माध्यम से कॉन्फ्रेंस टूरिज्म में जयपुर विश्व के मानचित्र पर प्रमुख गंतव्य स्थान के रूप में उभरेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जयपुर को विभिन्न आयोजनों के लिए विश्वस्तरीय केन्द्र बनाने की दिशा में राजस्थान मण्डपम मील का पत्थर साबित होगा।
विरासत से विकास की थीम पर बनेगा राजस्थान मण्डपम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान मण्डपम की प्रोजेक्ट डिजाइन की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश की समृद्ध विरासत से सीख लेते हुए निर्माण की कार्ययोजना में रखरखाव के पहलू को भी विशेष तौर पर शामिल करना चाहिए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान मण्डपम का निर्माण विरासत से विकास की थीम पर किया जाएगा जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, एक्सपो हॉल, कॉमर्शियल सेन्टर सहित विभिन्न विश्वस्तरीय सुविधाओं में राजस्थान की स्थानीय कला और संस्कृति का आधुनिक तकनीक से संयोजन किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/09/25 |सदन की गरिमा रखना प्रत्येक विधायक का दायित्व
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सदन को विश्वास दिलाया कि प्रतिपक्ष द्वारा कैमरों से निजता भंग के लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि सदन में लगाए गए कैमरों के कार्य नियमानुसार और सदन की गरिमा की सुरक्षा के लिए हो रहे हैं। सदन के नियमों, परंपराओं और मर्यादाओं की पालना करवाना अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा से पक्ष और प्रतिपक्ष को साथ लेकर सदन चलाने की कोशिश की जाती रही है।
कैमरे पहले से ही स्थापित, नेवा के तहत कैमरों का अपग्रेडेशन-
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंदिर है। सभी विधायकगण इस मंदिर में आते हैं। यहां की मर्यादाएं हैं, नियम हैं, परंपराएं हैं। राजस्थान की आठ करोड़ जनता हम सबको रोज लाईव देखती है। श्री देवनानी ने कहा कि वे गत तीन चार दिन से अनुभव कर रहे हैं कि कहीं न कहीं सदन की गरिमा में कमी आ रही है। सभी मिलकर गरिमा रखेंगे तो अच्छा संदेश जाएगा। प्रतिपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा सदन में स्थापित कैमरों के संबंध में उठाए गए प्रश्न के संदर्भ में व्यवस्था देते हुए वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधान सभा के नवीन भवन में सदन की स्थापना के समय से ही कैमरे लगे हुए हैं। पुराने सदस्यों को याद भी होगा की सवाई मान सिंह टाउन हॉल स्थित विधानसभा भवन में भी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाती थी। उन्होंने कहा कि हाल ही में वन नेशन वन एप्लीकेशन के तहत पेपरलेस प्रणाली को अंगीकार किया गया। इसके तहत ही कैमरो को अपग्रेड किया गया है।
कैमरों से ऑडियो रिकार्डिंग नहीं, सुरक्षा के लिए लगाए गए है कैमरे-
वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन में लगाए गए कैमरों से ऑडियों रिकार्डिंग नहीं की जाती है। नेवा परियोजना के तहत सदन में स्थापित विभिन्न उपकरणों को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया गया है जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक निश्चित जीवनकाल होता है। नवीन तकनीकी उपकरणों से बेहतर क्वालिटी का प्रसारण संभव हुआ है। पंद्रहवीं विधानसभा के कार्यकाल के दौरान यूट्यूब पर आरंभ हुए लाइव प्रसारण के लिए संपूर्ण सदन के कवरेज के लिए भी आवश्यकतानुसार कैमरे प्रयोग में लाए जाते रहे हैं।
सुरक्षा पर प्रतिपक्ष को आपति क्यों-
वासुदेव देवनानी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मसले पर प्रतिपक्ष को आपति क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि 360 डिग्री को कवर करने वाले कैमरों से सुरक्षा पुख्ता हुई है। उन्होंने कहा कि सदन में बैठकों से पहले और पश्चात के साथ ही, जब बैठक नहीं होती है, उस दौरान भी सदन में सफाई और उपकरणों की सार संभाल के लिए आईपैड को चैक किये जाने हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों और तकनीशियनों का निरन्तर आवागमन रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से सदन में कैमरों का होना आवश्यक है। प्रतिपक्ष को सुरक्षा की दृष्टि को गंभीरता से सोचना होगा।
सदन के आसन सहित सभी दीर्घाएं भी कैमरों की नजर में—
वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की शाखा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विभिन्न सेमिनार, युवा संसद जैसे आयोजनों के सजीव प्रसारण के लिए भी विभिन्न ऐंगल से कवरेज के लिए भी कैमरे सहयोगी होते हैं। पक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यों वाले स्थान के साथ ही आसन, राज्यपाल दीर्घा, अधिकारी दीर्घा सहित सभी दीर्घाओं में पहले से ही कैमरे स्थापित है। विधानसभा सदन में अध्यक्ष की कुर्सी की तरफ भी कैमरा लगा हुआ है। सदन में स्थापित किसी भी कैमरे से ऑडियो कैप्चर करने की व्यवस्था नहीं है, न ही यह कैमरे किसी सदस्य विशेष पर केंद्रित हैं। उक्त कैमरे तीन सौ साठ डिग्री क्षमता के है, जिन्हें संचालित करने हेतु दिशा निर्देश बने हुए हैं। इन दिशा—निर्देशों के अनुसार ही इन कैमरों का संचालन किया जाता है।
कैमरों से किसी सदस्य की निजता भंग नहीं-
वासुदेव देवनानी ने कहा कि कैमरों के अपग्रेडेशन से किसी भी सदस्य की निजता भंग नहीं हो रही है। कैमरे सदन में काफी ऊपर की दिशा में लगे हुए हैं। अन्य राज्यों की विधानसभाओं में भी कैमरे लगे हुए हैं। लोकसभा में भी कैमरे लगे हुए हैं और आजकल अपने घरों में भी कैमरे लगाते हैं। परिसर में कैमरों की आवश्यकता कितनी है, यह आज की परिस्थिति में हम सब महसूस कर सकते हैं। लोकसभा में भी विगत में दर्शक दीर्घा से किन्हीं दर्शकों के कूदे जानें की घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद वहां की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। यहां हम सब भी सुरक्षित रहें, यह हम सबके लिए आवश्यक है। यहां पर यदि पारदर्शिता है तो किसी को भी यहां शंका करने की आवश्यकता नहीं है। सदन में कोई निजता भंग नहीं की गई है, न आगे भी किसी की निजता भंग की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/09/25 |शहरी सहकारी बैंक वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार अपनी उपयोगिता बढ़ाएं—राज्यपाल
एन.एस.बाछल, 11 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सहकारिता से देश की समृद्धि को व्यवहार में क्रियान्वित किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शहरी सहकारी बैंक के प्रबंध मंडल के सदस्य अपने आपको न्यासी समझें, मालिक नहीं। इसी से भविष्य में उनकी सार्थकता और उपयोगिता जन—जन तक पहुंचेगी। यह होगा तभी बैंक देश में आर्थिक समृद्धि के आधार बनेंगे और इस सहकार भाव से समाज भी तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ सकेगा।
राज्यपाल बुधवार को एक निजी होटल में 'द राजस्थान अर्बन कॉ—आपरेटिव बैंक और द गुजरात कॉ—आपरेटिव बैंक फेडरेशन लिमिटेड' की संयुक्त संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहरी सहकारी बैंकों को लोगों के रोजगार और आय सृजन के लिए महती कार्य करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक और सहकारी समितियों का मूल ध्येय "सबका साथ, सबका विकास" होना चाहिए। बैंक युगानुरूप अधिक समावेशी, कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे तभी हम 'विकसित भारत' के स्वप्न को उनके जरिए साकार कर सकेंगें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/09/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
#pmo #narenderamodi #rajnathsingh #yogiadityanath
-
11/09/25 |12 सितंबर को जिला अंबाला के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में मनाया जाएगा ज्ञानदान दिवस
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - जिला शिक्षा अधिकारी अम्बाला सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान दान दिवस कार्यक्रम करियर काउंसलिंग/ कैरियर व व्यवसाय परामर्श/ कैरियर फ़ेयर की तरह ही मनाया जायेगा। आगामी दिनांक 12 सितम्बर को सुबह 9 बजे जिले के सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी और हाई विद्यालयों में ज्ञान दान दिवस मनाया जायेगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर से जुड़े फ़ैसले लेने में मदद करना, उन्हें अपने कौशल, रुचियों, व्यक्तित्व और मूल्यों का पता लगाने में मदद करना, अपने करियर के लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए योजना बनाने में मदद करना है।
जिले के सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी और हाई विद्यालयों में कैरियर काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच वार्तालाप/ बातचीत सुनिश्चित करने एवं ज्ञान दान दिवस - करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी प्रमुखों को सभी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। करियर काउंसलिंग में, काउंसलर और विद्यार्थियों के बीच बातचीत होगी।
इसके अलावा काउंसलर, विद्यार्थियों को कई तरह के आकलन, गतिविधियां और परियोजनाएं से अवगत करवाएंगे। इस कार्यकृम के जिला नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया की सभी सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों को विशेष तोर पर इस दिन कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति भी सुनिश्चित करने बारे एवम ज्ञान दान दिवस के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करें करने बारे सभी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी अम्बाला सुरेश कुमार ने बताया कि समय-समय पर सभी विद्यालयों में करियर चार्ट लगाने बारे, सभी विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए प्राथना सभा के लिए में प्रतिदिन दो नये शब्द अर्थ के साथ अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ में, सामान्य ज्ञान के प्रश्न-उत्तर एव सुविचार इत्यादि भी भेजे जाते हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा हेतु एवं विभाग के नियमानुसार सुझाव एवं शिकायत पेटी लगवाने बारे एवं इस हेतु समय-समय पर कार्यवाही दर्ज करने हेतु, तंबाकू फ्री स्कूल, विद्यालय प्रागंण, कक्षा-कक्ष, लैब, शोचालय, पीने के पानी इत्यादि सभी की सफाई हेतु भी समय-समय पर सभी खंड शिक्षा अधिकारयों के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए जाते रहें हैं।
#ambala #news #gyandaandiwas #celebrated #government
-
11/09/25 |बीएसएनएल के 'आज़ादी प्लान' ने अंबाला में मचाया धमाल : प्रधान महाप्रबंधक
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा शुरू किया गया आजादी प्लान ग्राहकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय साबित हुआ है। यह जानकारी प्रधान महाप्रबंधक कृष्ण बिहारी मीना ने दी |
प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि यह योजना मूल रूप से अगस्त 2025 (1 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक) के लिए शुरू की गई थी, जिसमें केवल 1 रुपये के प्रथम रिचार्ज (एफआरसी) पर अद्भुत आॅफर दिया गया था। ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए इस योजना को 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। बीएसएनएल अंबाला के व्यवसाय क्षेत्र (बीए) को इस योजना से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है। अंबाला क्षेत्र ने अगस्त माह में इस प्लान में लगभग 8000 और सितंबर माह में 978 नए ग्राहक जोड़े हैं।
प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि अंबाला व्यवसाय क्षेत्र के सभी इलाकों अंबाला छावनी, अंबाला शहर, अंबाला ग्रामीण, बराड़ा, यमुनानगर, जगाधरी और कालका में विशेष सिम बिक्री मेलों का आयोजन किया गया, जिनका ग्राहकों ने जबरदस्त स्वागत किया। इस योजना का व्यापक प्रचार बीएसएनएल कर्मचारियों द्वारा किया गया। योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह को देखते हुए अंबाला बीए के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)—अंबाला छावनी, अंबाला शहर, कालका, बराड़ा, यमुनानगर, सदौरा, नारायणगढ़ और छछरौली—रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों सहित सभी दिन खुले रहे।
प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि यह योजना 15 सितंबर, 2025 तक सभी संभावित ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस अविश्वसनीय आॅफर में केवल 1 रुपये के एफआरसी पर प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। बीएसएनएल इस योजना का प्रचार करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रहा है और विभिन्न कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर रहा है। ताकि छात्र-छात्राएं भी इसका पूरा लाभ उठा सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में अंबाला में जलभराव की स्थिति रही। लेकिन अंबाला में बीएसएनएल की सेवाएं निरंतर जारी रही। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्तो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हमें खुशी है कि लोग बीएसएनएल की सेवाओं में अपना विश्वास जता रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओ को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ही सदा ही तत्पर है।
#bsnlsazadiplan #sensation #ambala #chiefgeneralmanager
-
11/09/25 |परमेशवर की परम दिव्य भक्ति किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता - श्रीराम मुद्रगल शास्त्री
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - श्री सनातन धर्म सभा (पंजी0) अंबाला छावनी के पितृ उद्धार हेतु संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन पर अमृतवर्षा करते हुए श्रीराम मुद्रगल शास्त्री महाराज वृन्दावन वाले ने सूत ने शोैनकादि ऋषियों के पूछे प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा श्रीमद्भागवत का भक्ति,ज्ञान व वैराग्य को स्थापित करने के लिए ही प्रकट हुआ है।
वेद रूपी वृक्ष का फल ही श्रीमद्भागवत है। भगवत भक्ति के बिना जीव का जीवन अधूरा है। भगवान के साथ हमारा संबंध सेवा का संबंध है। परमेश्वर परम भोक्ता है और हम सारे जीव उसके सेवक हैं। परमेशवर की परम दिव्य भक्ति किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता।
शास्त्री ने अमृत वर्षा करते हुए कहा- धर्म का फल मोक्ष है जिसकी सार्थकता अर्थ प्राप्ति में नहीं हैं बल्कि अर्थ केवल धर्म के लिए ही है। भगवान के अवतार का वर्णन करते हुए पूज्या देवी जी कहा- भगवान के जो चैबीस अवतार हैं वे जीवात्मा व परमात्मा के भेद को समाप्त कर मोक्षदायक की भूमिका निभाने के लिए ही इस पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।
शास्त्री बताया कि संत कृपा के बिना भगवत प्राप्ति सभंव नहीं । भगवान कपिल ने माता देवहुती के पूछने पर कहा कि अगर आप भगवत प्राप्ति चाहती हैं तो वैष्णव संत की शरणागति करो। भगवान ने कहा कि जो अनन्य भाव से मेरी भक्ति करता है जो समस्त संसार के सुखों को त्यागकर मुझे पकड़े रहता है मेरे आश्रय में रहकर मेरी ही कथाओं को सुनता व कहता है वहीं साधु व संत है। सतं सगंति के बिना कल्याण संभव नहीं।
परीक्षित ने शुकदेव से प्रश्न किया कि भगवान देवताओं का उद्धार करते है और दैत्यों का ही वध करते है। कथा पंडाल महाराज को प्रो.तारा चन्द गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, कैलाश मल्होत्रा, माया राम बंसल, लक्ष्मी नारायण खन्ना, सुशील गोयल, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह तथा मन्दिर पुजारियों आदि ने महाराज श्री को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।
#lordshriram #news #mudragalshastri #ambala
-
11/09/25 |जीमएन कॉलेज अम्बाला मे युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में युवा रेड क्रॉस (वाईआरसी) सोसाइटी का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को युवा रेड क्रॉस के उद्देश्यों, गतिविधियों और महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और वाईआरसी संयोजक डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वाईआरसी की भूमिका को मानवीय मूल्यों और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में वाईआरसी के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया, जिनमें युवा रेड क्रॉस का इतिहास, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, महत्वपूर्ण दिवसों का उत्सव और प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि युवा रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो युवाओं में सेवा और करुणा की भावना का संचार करता है।
इस कार्यक्रम में कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न साझा किए और भविष्य में वाईआरसी की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की उत्सुकता व्यक्त की।
यह ओरिएंटेशन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ, जिसने उन्हें रेड क्रॉस के सिद्धांतों को अपनाने और समाज की भलाई के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
#youth #redcrosssociety #gmncollege #ambala
-

-
11/09/25 |नेपाल के युवा अंबिलंन से सारे विश्व के समाज शास्त्रियों के माथे पर प्नता चिंता की लकीरें साफ़ देखे जा सकती
नेपाल में युवा आंदोलन, जिसे "जेन-जी रिवॉल्यूशन" कहा जा रहा है, एक बड़ा मोड़ ले चुका है। इससे हैं। और यह कोई कारण नहीं है जिस प्रकार से नेपाल में नेता वहींन युवाओं ने सरकार का तख्ता पलट दिया उसने चिंता को और गहरा कर दिया है क्योंकि हर देश में युवाओं की सख्र्फ बहुत है और भारत में तो यह संख्या 60% देवज्यदा है इसका अध्ययन करना बहुत आवश्यक है इसका मतलब है कि युवाओं में असंतोष बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। वह किसी भी देश की सरकार को अस्थिर कर सकते हैं हेरानगी तो तब होती है की नेपाल में जो युवा आंदोलन कर रहे हैं उनमें से बहुत सारों की तो अभी वोट भी नहीं बनी है यह बहुत चिंता का विषय है ।इसका मतलब कि हम हमारे युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के मुताबिक कुछ नहीं कर पा रहे हैं ।यह आंदोलन बंद के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता जैसे गहरे मुद्दों का भी विरोध कर रहा है।
:आंदोलन की शुरुआत तब हुई जब नेपाल सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया। युवाओं ने इसे अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना।
नेपाल में बेरोजगारी दर 10% से अधिक है। युवा नौकरी की तलाश में अक्सर विदेश जाते हैं। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल का ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स भी काफी कम है, जिसका अर्थ है कि युवा अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
नेताओं के बच्चों के विलासितापूर्ण जीवन और घोटालों ने युवाओं में गुस्सा भर दिया है, जिन्होंने "नेपो किड्स" (Nepo Kids) के खिलाफ आवाज उठाई।
मृत्यु: अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 16 से 30 लोगों की मौत हुई है।
इस दौरान 100 से 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Ml प्रदर्शनकारियों ने मॉल्स, बैंकों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस थानों, संसद, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास सहित कई ऐतिहासिक इमारतों में तोड़फोड़ और आगजनी की।
इस आंदोलन के दबाव में, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इसके साथ ही, कई मंत्रियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। युवा इस आंदोलन का नेतृत्व राजनीतिक दलों से स्वतंत्र होकर कर रहे हैं और अब नेपाल के मेयर बालेन शाह जैसे लोकप्रिय युवा नेताओं को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठ रही है। इस आंदोलन ने न केवल नेपाल को हिला दिया है, बल्कि इसने पूरे क्षेत्र में युवाओं की शक्ति का भी प्रदर्शन किया है pl
नेपाल के आंदोलन से सारे Vishva ko sabak Lena hoga Apne Apne deshon mein yuvaon ke liye adhik nitiyan banani hongi berojgari ki sankhya ko ghatana hoga bacche Jawan honge bhrashtachar vilasta ko ab vah barsat nahin kar sakte ine per rok lagani hogi। युवा शक्ति सकारात्मक कार्यों की ओर बड़े ने खेल मैदान नई लाइब्रेरियन ने कोचिंग सेंटर बनानेहगे
-

बिहार के बाद सारे देश में SIR की तैयारी
'SIR' शब्द का उपयोग 'Special Intensive Revision' (विशेष गहन पुनरीक्षण) के लिए किया जाता है, जो भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा देश में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाया जाने वाला एक अभियान है। यह कोई शैक्षणिक पाठ्यक्रम नहीं है।
बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल हैं और अयोग्य मतदाताओं को हटा दिया गया है।
बिहार के अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए समय-समय पर SIR अभियान चलाए जाते हैं, खासकर बड़े चुनावों से पहले।
SIR Electoral Roll क्या है और के Bihar Elections लिए क्यों जरूरी?
यह वीडियो बिहार चुनावों के संदर्भ में SIR प्रक्रिया के बारे में बताता है।
#AfterBihar #SIRPreparations #NationalAwareness #EducationReform #IndiaEducation #StudentEngagement #FutureLeaders #CareerOpportunities #SkillDevelopment #YouthEmpowerment #SIRInitiative #GovernmentPrograms #EducationalEquity #InnovativeLearning #InspiringChange #CommunalGrowth #EducationalOpportunities #BuildingFutures #TogetherWeRise
-

-
10/09/25 |कार्यकारी अभियंता कार्यालय अम्बाला के जसमीत नगर में 11 सितम्बर को बिजली अदालत का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 10 सितम्बर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अभियंता कार्यालय जसमीत नगर, बिहाईंड रॉयल पैलेस अम्बाला शहर में 11 सितम्बर 2025 को प्रातः: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहाँ रख सकता है।
#electricitycourt #jasmeetnagar #executive-engineer-office #ambala