16/09/25

17 सितम्बर को पंचायत भवन में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत कैम्प आयोजन

जे कुमार अम्बाला, 16 सितम्बर - सिविल सर्जन अम्बाला डॉ राकेश सहल ने बताया कि 17 सितम्बर को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वस्थ ही परिवार और समाज की सशक्त नींव हैं।

उन्होनें बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय समय पर जांच एवं उपचार के लिए पे्ररित करना हैं। उन्होनें बताया कि 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जोकि स्वास्थ्य चिकित्सा सम्बधी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करेंगे।

उन्होनें यह भी बताया कि इस दौरान निशुल्क जांच शिविर जिसमें गर्भवती महिलाओं व किशोरियों और वृद्ध महिलाओं की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य सम्बधी परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार एवं आयरन फोलिक एसिट संबंधी जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ-साथ बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वच्छता बारे तथा परिवार नियोजन एवं मातृत्व स्वास्थ्य पर भी परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा निशुल्क एक्स-रे की सुविधा भी दी जाएगी तथा टीबी और फेफड़ों की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी सेंटरों पर भी ऐसे निशुल्क कैम्प लगाकर आमजन को स्वास्थ्य सम्बधी जानकारी भी दी जाएगी।

#panchayatbhawan #theswasthnari #sashaktnari #campaign #ambala

Previous

शेखावाटी की हवेलियों की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए राज्य सरकार तत्पर

Next

एसपी अम्बाला द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर किया  सम्मानित