जीएमएन कॉलेज के इतिहास विभाग ने ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों का किया दौरा
जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - इतिहास विभाग, जी.एम.एन कॉलेज अंबाला कैंट तथा एसडीजी क्लब, जी.एम.एन कॉलेज,अंबाला कैंट द्वारा अपेक्स एस डी जी चैंपियन, 2025 के तत्वावधान में अंबाला कैंट के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक स्थलों एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा किया गया।
इस साप्ताहिक दौरे के दौरान इतिहास विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा अंबाला कैंट के होली रेडीमेड चर्च, सेंट पॉल चर्च,सरदार पटेल पार्क, मां अंबा देवी मंदिर, पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा एवं अन्य विभिन्न स्थलों का दौरा किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने इन सभी स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को जाना तथा इन ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास के बारे में विस्तार से जाना। इतिहास के विद्यार्थियों के द्वारा अंबाला क्रिश्चियन सिमेट्री के बारे में जाना गया।
विद्यार्थियों ने जाना कि यह कब्रिस्तान 1844 के आसपास ब्रिटिश के द्वारा बनवाया गया था। यह कब्रिस्तान 20 से 22 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर लगभग 20000 ग्रेव्यार्ड्स है। यह ग्रेवयार्ड 1857 की क्रांति से लेकर फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के सोल्जर, ऑफिसर्स और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कब्रगाह यही पर है। इस कबरिस्तान में यूरोपियन कला के बारे में विद्यार्थियों ने विस्तार से जाना।
इसके अलावा विद्यार्थी अपने प्रवक्ता,डॉ धर्मवीर सैनी के साथ सरदार पटेल पार्क में गए और वहां पर सरदार पटेल पार्क के बारे में विस्तार से जाना।विद्यार्थियों के द्वारा मां अंबा देवी मंदिर का भी दौरा किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त ने इतिहास विभाग को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक विजिट से विद्यार्थियों के अंदर इतिहास के प्रति समझ पैदा होती है तथा विद्यार्थी प्रैक्टिकल रूप से इतिहास के बारे में अच्छे से जान सकते हैं तथा उसको अपने जीवन में प्रैक्टिकल रूप से उतार सकते हैं। इस कार्यक्रम में इतिहास विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
#ambala #news #gmncoolege #history-department