अग्रिवीर योजना के तहत अम्बाला मे 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक भर्ती रैली हुई मीटिंग
जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - अग्रिवीर योजना के तहत 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक होने वाली भर्ती रैली को लेकर एसडीएम विनेश कुमार व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कर्नल वी.के. पांडे के बीच वीरवार को एसडीएम कार्यालय अम्बाला छावनी में मीटिंग हुई।
इस मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम विनेश कुमार ने की। इस मौके पर कर्नल वी.के पांडे ने एसडीएम विनेश कुमार को भर्ती रैली के बारे में बताते हुए कहा कि इस भर्ती में हरियाणा के 6 जिले जिनमें अम्बाला, कैथल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल शामिल हैं। इन जिलों से अग्रिवीर रैली में पुरूष उम्मीदवार शामिल होंगे।
हरियाणा व हिमाचल सहित केन्द्र शासित दिल्ली से महिला उम्मीदवार अग्रिवीर रैली में शामिल होंगी। इस भर्ती का जिम्मा आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) अम्बाला के पास है । उन्होने यह भी बताया कि यह भर्ती 8 नवम्बर से 15 नवम्बर तक की जाएगी। दिनांक 8 नवम्बर से 12 नवम्बर तक 5 दिन पुरूष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिन महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
उन्होने इस अग्रिवीर भर्ती रैली 2025-26 के सफल आयोजन हेतू एसडीएम विनेश कुमार से खडग़ा स्टेडियम में भर्ती स्थल पर सभी विभागों से सुविधाएं उपलब्ध करवाने बारे विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि अग्रिवीर भर्ती को लेकर उन्हें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। इस मौके पर आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों की डयूटी सुनिश्चित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जो भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रियाएं या सुविधाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आज यह मीटिंग बुलाई गई है।
जिसमें उम्मीदवार की वैरिफिकेशन, मैडिकल टैस्ट, बायोमैट्रिक, आधार व अन्य दस्तावेजों की वैरिफिकेशन भी जाएगी। उन्होंने वाटर टैंक के लिए म्यूनसीपल्टी व स्वास्थ्य विभाग, टायलेट के एमसी सदर, कम्पयूटर विद इंटरनेट के लिए एनआईसी, आधार डाटा वैरिफिकेशन के लिए क्रिड विभाग, लैब टैक्नीशियन के लिए डीआईओ, बस सेवा के लिए रोडवेज विभाग, ला एंड आर्डर व मैटल डिटैक्टर के लिए पुलिस विभाग की डयूटी लगाई है।
इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस व्यवस्था के लिए आल ओवर इंचार्ज एसएचओ अम्बाला कैंट होंगे। डाक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग, बैरीगेटिंग, टैंट, लाईट व अन्य सुविधाओं के लिए पीडब्लयूडी विभाग की डयूटी लगाते हुए कहा कि खेल विभाग से भी एक कर्मचारी डयूटी स्थल पर मौजूद रहेगा। इस सारी भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी नगर परिषद के ईओ होंगे।
इस मौके पर सुबेदार मेजर किशोर चंद्रा, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, जिला खेल विभाग से प्रवीन कुमार, बीईओ मोनिका, पीएमओ डा. पूजा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
#recruitmentrally #meeting #ambala #agriveeryojana