आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 11 सितंबर नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
पेट्रोल, डीजल को फिलहाल जीएसटी के दायरे में लाना संभव नहीं : सीबीआईसी चेयरमैन संजय अग्रवाल
मद्रास हाईकोर्ट ने मतदाता सूची में हेराफेरी की याचिका ठुकराई, एक लाख का जुर्माना लगाया
गुजरात में अब महिलाएं कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, संशोधन विधेयक पास
बिहार को हाई-स्पीड सौगात: बक्सर-भागलपुर कॉरिडोर के मोकामा-मुंगेर खंड को केंद्र सरकार की मंजूरी
Gen Z Protest: नेपाल में सैन्य कमान के बावजूद उपद्रव जारी, मॉल से AC-फ्रिज व कपड़े लूटकर भागे लोग
नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए योगी सरकार का जबरदस्त कदम: हेल्पलाइन नंबर जारी, सीमावर्ती इन 4 जिलों में हाई अलर्ट घोषित!
नेपाल की जेलों में भी बगावत: 13000 कैदी हो गए फरार ! झड़प में 5 किशोर बंदियों की मौत
प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर से की बात, दोहा पर इजरायली हमले की निंदा की
ट्रंप की एक और धमकी- भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाए यूरोपीय यूनियन
भारत-चीन पर 100% टैरिफ नहीं लगा सकते...EU ने ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराया
नेपालः काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने अंतरिम पीएम के लिए सुशीला कार्की का किया समर्थन
रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोका राहुल गांधी का काफिला, कहा- कांग्रेस ने PM Modi की मां को गाली दी, मांफी मांगे
Nepal Unrest: जिंदा हैं नेपाल के पूर्व पीएम खनल की पत्नी, हालत गंभीर, कीर्तिपुर अस्पताल में जारी है इलाज
पंजाब में AAP विधायक गिरफ्तार: टैक्सी ड्राइवर रहते युवती से मारपीट-छेड़छाड़ की थी; कोर्ट ने दोषी करार दिया
सीएम भजनलाल ने कहा- विपक्ष जनता के मुद्दे नहीं रख पाया, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नेपाल के बाद फ्रांस में विद्रोह की आग, PM मोदी ने की मेलोनी से बात
🔸लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे रईस अरबपति, टेस्ला के एलन मस्क को पछाड़ा
9 मई दंगों का मामलाः पाकिस्तान कोर्ट ने सुनाई इमरान खान के 17 समर्थकों को 10-10 साल की सजा
इजरायल ने यमन की राजधानी सना पर किया हमला, निशाने पर हूतियों का मुख्यालय
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े खेल का किया भंडाफोड़, हिरासत में पांच आरोपी
SIS के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, दिल्ली और झारखंड से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
आत्महत्या की रोकथाम और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एम्स ने लॉन्च किया एआई आधारित ऐप "नेवर अलोन"
केंद्र ने बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल को दी सौगात, भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे
ट्रंप ने यूरोपीय संघ से भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाने की अपील की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात
उत्तरी अरब सागर में भारत व इटली के युद्धपोतों का युद्धाभ्यास
फ्रांस में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 200 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार; 80 हजार पुलिसकर्मी तैनात
जलवायु परिवर्तन के कारण 2050 तक एशिया और अमेरिका में डेंगू के मामले 76 प्रतिशत बढ़ जाएंगे: अध्ययन
नेपाल में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी: सेना
11 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है, जो वनों की रक्षा करते शहीदों को समर्पित है
उपराष्ट्रपति निर्वाचित सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया
भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ मित्रता और स्वाभाविक साझेदारी पर जोर दिया गया।
ट्राई ने डीपीओ से मासिक और त्रैमासिक प्रदर्शन रिपोर्ट अनिवार्य की।
उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल से सटे जिलों में हाई अलर्ट जारी किया
जांस्कर महोत्सव 20 सितंबर से लद्दाख में शुरू होगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष अन्वेषण में 9 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं
इतिहास
1951 - इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 - विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1965 - भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
1968 - एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
1971 - मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 - चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
2001 - अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
2003 - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
2005 - गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
2007 - येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।