अंबाला में सेवा पखवाडा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें, रक्तदान व जांच शिविर सहित पौधारोपण इत्यादि के होगें कार्यक्रम- विज
चण्डीगढ, 15 सितंबर: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने सेवा पखवाडा के संबंध में कहा कि अंबाला में सेवा पखवाडा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें और अंबाला के चार मण्डलों के अंतर्गत एक-एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें 75-75 लोग रक्तदान करेंगें। इसके अलावा, सभी मण्डलों में शरीर के पूर्ण जांच के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा, बीमारी मिलने वाले रोगियों का उपचार भी करवाया जाएगा। ऐसे ही, अंबाला के चारों मण्डलों में नमो-वन के तहत 75 पेड एक की वैरियाटी के एक जगह पर लगाए जाएंगें। इसके अतिरिक्त, सडकों के किनारे व डिवाइडर पर भी पौधे लगाए जाएंगें।
##AnilVij #SevaPakhwada #Ambala #BloodDonation #HealthCamp #TreePlantation #CommunityService #PublicWelfare #AmbalaCantt #SocialWork
Previous
गांव सिंगवाला मे स्वास्थ्य विभाग पीएनडीटी टीम मे झोलछाप डॉक्टर क्लीनिक पर की कारवाई
Next