आज के मुख्य समाचार
आरएस अनेजा, 13 सितम्बर नई दिल्ली
देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ.
मानसून उत्तर-पश्चिम भारत से 15 सितंबर के आसपास वापस होने लगेगा: मौसम विभाग.
पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर समेत 5 राज्यों का दौरा करेंगे.
पीएम मोदी शनिवार को करेंगे मणिपुर दौरा, चूड़ाचांदपुर में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला.
अगर पटाखों पर बैन लगाना है, तो पूरे देश में लगना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट.
सेंसेक्स 356 अंक उछलकर 81904 पर पहुंचा, निफ्टी 108 अंक बढ़कर 25114 हुआ.
वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू होगी, भूस्खलन के बाद दो हफ्ते तक रही स्थगित.
PM मोदी के जन्मदिन पर त्यागराज स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी दिल्ली सरकार
नेपाल जेन Z प्रोटेस्ट में अब तक 34 की मौत.
नेपाल में सुशीला कार्की के हाथों में सत्ता की 'कमान', अंतरिम सरकार की तैयारी तेज
यूएनएससी में पाकिस्तान को इजरायल ने लताड़ा, ओसामा बिन लादेन की दिलाई याद.
अमेरिकी टैरिफ वृद्धि के बीच ईईपीसी इंडिया ने किफायती एक्सपोर्ट फाइनेंस की मांग की.
रामलला के दर्शन करने वाले मॉरीशस के नवीन चंद्र राम गुलाम बने दूसरे विदेशी पीएम.
भारत-फ्रांस के बीच 17वीं जेडब्ल्यूजी मीटिंग में पहलगाम हमले की निंदा की गई.