जीएमएन कॉलेज में टैलेंट सर्च कम्पटीशन का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 13 सितम्बर - जीएमएन कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत टैलेंट सर्च कम्पटीशन का आयोजन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. चंद्रपाल पूनियां के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्नातक एवम स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में डांस, सिंगिंग और प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स शामिल थीं।
डांस प्रतियोगिता में डॉ. अमिता, डॉ. नेहा अग्रवाल, मिस प्रियंका वर्मा और मिस गीति बिंद्रा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रथम पुरस्कार स्नेहा रावत (बी कॉम ऑनर्स प्रथम), द्वितीय पुरस्कार दिव्यंजली (बी बी ए प्रथम (जी))एवम कुलजोत (बी बी ए)तथा तृतीय पुरस्कार महक (बी ए प्रथम) को मिला।
सिंगिंग प्रतियोगिता में मिस भारती शर्मा, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. गीता कौशिक, मिस शिवानी सोनी और मिस चेतना पांडे के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गायन का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम पुरस्कार खुशी (एम कॉम प्रथम), द्वितीय पुरस्कार श्रेयशी (बी कॉम प्रथम) तथा तृतीय पुरस्कार कुलजोत (बी बी ए (एस एफ आई))को मिला।
प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स प्रतियोगिता में डॉ. चंदर पाल, मिस्टर तरुणबीर सिंह, डॉ. शुभम कुमार और मिस निकांशी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने वाद्य यंत्र बजाने की प्रतिभा दिखाई। इसमें वेस्टर्न प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स में प्रथम पुरस्कार सोहम (बी ए प्रथम)।प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स (इंडियन) में प्रथम कुलजोत सिंह (बी बी ए (एस एफ)), द्वितीय पुरस्कार सोहम (बी ए प्रथम) तथा तृतीय पुरस्कार कार्तिक (बी सी ए (ए आई) प्रथम ) को मिला।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा, " प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। गांधी मेमोरियल नैशनल कॉलेज, अंबाला कैंट सदैव इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि यहाँ अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करने का अवसर मिले। यह प्रतियोगिताएँ केवल मंच पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्म–अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त साधन भी हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के अंदर नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सृजनशीलता का विकास करते हैं, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।
आज के प्रतिस्पर्धी युग में अकादमिक ज्ञान के साथ–साथ सांस्कृतिक मूल्यों और संवाद कौशल का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जी.एम.एन. कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक ऐसा समग्र वातावरण प्रदान करना है, जो उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाए। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मक सोच के बल पर न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे, बल्कि भविष्य में राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी सार्थक योगदान देंगे।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सी.पी. पुनिया ने आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
मंच संचालन का कार्य कॉलेज में सहायक प्राध्यापिका डॉ. अनुपमा सिहाग एवम डॉ अमित ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डीन युथ एंड क्लचर अफ़ेयर डॉ चंद्रपाल पूनिया एवम डॉ मंजीत कौर किया। इस अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के जनसंचार की तृतीया वर्ष की छात्रा रमणी, द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल बी सी ए प्रथम वर्ष के छात्र रितेश ने टैलेंट सर्च कम्पटीशन में फोटोग्राफी का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर समस्त टीचिंग एवम नॉन टचिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
#students #contribute #talenthardwork #creativethinking #gmncollege #ambala