11/09/25

बीएसएनएल के 'आज़ादी प्लान' ने अंबाला में मचाया धमाल : प्रधान महाप्रबंधक

जे कुमार, अम्बाला 11 सितम्बर - भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा शुरू किया गया आजादी प्लान ग्राहकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय साबित हुआ है। यह जानकारी प्रधान महाप्रबंधक कृष्ण बिहारी मीना ने दी |

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि यह योजना मूल रूप से अगस्त 2025 (1 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक) के लिए शुरू की गई थी, जिसमें केवल 1 रुपये के प्रथम रिचार्ज (एफआरसी) पर अद्भुत आॅफर दिया गया था। ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए इस योजना को 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। बीएसएनएल अंबाला के व्यवसाय क्षेत्र (बीए) को इस योजना से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है। अंबाला क्षेत्र ने अगस्त माह में इस प्लान में लगभग 8000 और सितंबर माह में 978 नए ग्राहक जोड़े हैं।

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि अंबाला व्यवसाय क्षेत्र के सभी इलाकों अंबाला छावनी, अंबाला शहर, अंबाला ग्रामीण, बराड़ा, यमुनानगर, जगाधरी और कालका में विशेष सिम बिक्री मेलों का आयोजन किया गया, जिनका ग्राहकों ने जबरदस्त स्वागत किया। इस योजना का व्यापक प्रचार बीएसएनएल कर्मचारियों द्वारा किया गया। योजना के प्रति ग्राहकों में उत्साह को देखते हुए अंबाला बीए के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)—अंबाला छावनी, अंबाला शहर, कालका, बराड़ा, यमुनानगर, सदौरा, नारायणगढ़ और छछरौली—रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों सहित सभी दिन खुले रहे।

प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि यह योजना 15 सितंबर, 2025 तक सभी संभावित ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस अविश्वसनीय आॅफर में केवल 1 रुपये के एफआरसी पर प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शामिल है। बीएसएनएल इस योजना का प्रचार करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रहा है और विभिन्न कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर रहा है। ताकि छात्र-छात्राएं भी इसका पूरा लाभ उठा सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में अंबाला में जलभराव की स्थिति रही। लेकिन अंबाला में बीएसएनएल की सेवाएं निरंतर जारी रही। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्तो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हमें खुशी है कि लोग बीएसएनएल की सेवाओं में अपना विश्वास जता रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओ को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ही सदा ही तत्पर है।

#bsnlsazadiplan #sensation #ambala #chiefgeneralmanager

Previous

12 सितंबर को जिला अंबाला के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में मनाया जाएगा ज्ञानदान दिवस

Next

परमेशवर की परम दिव्य भक्ति किए बिना जीव सुखी नहीं हो सकता - श्रीराम मुद्रगल शास्त्री