11/09/25

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएस अनेजा, 11 सितम्बर नई दिल्ली - आचार्य विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने भारत के आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में उनके महान योगदान का स्मरण किया है।

इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें भारत के सबसे सम्मानित आध्यात्मिक नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों में से एक के रूप में याद किया जाता है। उनका जीवन गांधीवादी आदर्शों को लोकप्रिय बनाने और देश के सबसे कमज़ोर लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित था। उनके विचार हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए बहुत प्रेरित करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Previous

शहरी सहकारी बैंक वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार अपनी उपयोगिता बढ़ाएं—राज्यपाल

Next

12 सितंबर को जिला अंबाला के सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में मनाया जाएगा ज्ञानदान दिवस