17 सितम्बर से 02 अक्तूबर सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत की जाएगी विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम : डीसी
जे कुमार , अम्बाला 11 सितम्बर - चण्डीगढ से आयोजित वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री की घोषणाओं, हैप्पी कार्ड, समाधान शिविर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के साथ-साथ अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक के तहत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चण्डीगढ़ मुख्यालय से उच्च अधिकारियों ने इन विषयों पर सम्बन्धित अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए इन योजनाओं पर तीव्रता से कार्य करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी अजय सिंह तोमर ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो भी दिशा-निर्देश मिले हैं उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य सुनिश्चित होने चाहिए।
डीसी ने कहा कि बीते दिनों वर्षा के चलते कईं क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हेा गई थी जिसके चलते खेतों में पानी के साथ-साथ अन्य नुकसान भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है। सम्बन्धित प्रार्थी इस पोर्टल पर अपने नुकसान का पंजीकरण करवा सकता है ताकि नियमानुसार वैरिफिकेशन करवाकर प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत भी कहा कि इस योजना बारे सम्बन्धित विभाग आमजन को जागरूक करे ताकि अधिक से अधिक लेाग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठा सकें।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना के तहत जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं, सम्बन्धित विभाग उन आवेदनों पर तीव्रता से कार्रवाई करे ताकि योजना अनुरूप सम्बन्धित प्रार्थी को योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ आमजन को और सुगमता से मिले इस दिशा में हमें बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करने हैं।
बैठक के क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम किए जाएंगे। सम्बन्धित विभाग जिनकी भी जिम्मेवारी तय की गई है वे इस कार्य को करवाना सुनिश्चित करवाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता कार्य को करवाएं।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, आरटीए सुशील कुमार, सिविल सर्जन डा. राकेश सहल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शशिकांत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल, डीआईओ परमजीत, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता कृष्ण भुक्कल के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
#various #activities #programs #ambala #swachhtapakhwada