एसपी अम्बाला द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - एसपी अम्बाला के निर्देशों अनुसार पंजाब राज्य में आई बाढ को देखते हुये सभी प्रबन्धक थाना जिला अम्बाला को तुरन्त राहत कार्यो बारे दिये गये निर्देशों का पालना करते हुये प्रबन्धक थाना महेशनगर एसएचओ जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा थाना महेशनगर क्षेत्राधिकार में टाँगरी नदी का जल स्तर बढने पर स्थानिय कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी भर जाने से आई बाढ में अपने कर्तव्य का पुर्णं रुप से निवाह करते हुये अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी टीम के साथ पानी में ढुबे घरों से लोगों जिनमें बुजुर्गों , महिलायों, बच्चों को सुरक्षित स्थना पर लाया गया । लागों को प्रबन्धक थाना द्वारा हर प्रकार की राहत सामग्री खाना, पानी व वस्त्र उपलब्ध करवाया गया । एसएचओ थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा किये गये सरहानीय राहत कार्य को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, अम्बाला द्वारा प्रबन्धक थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों को प्रसंशा-पत्र देकर सम्मानित किया गाया ।
·
इसी कड़ी मे थाना नन्गल में तैनात सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा रात को बहादुरी से अपने कर्तव्य का निर्हवन करते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये थाना नग्गल के क्षेत्राधिकार के गांव डडियान व लोहगढ के बीच तेज पानी के बहाव में ट्रक पलट जाने के कारण पानी में फसे हुये ट्रक ड्राईवर को अपनी जान पर खेलकर तेज बहते पानी से बाहर निकालकर ड्राईवर की जान बचाई । सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा अपनी सुझ बुझ व पुलिस कप्तान द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार तत्तपरता से कार्य करते हुये तेज बहते पानी में फसे ट्रक ड्राईवर की जान बचाने के बहादुरी भरे कार्य को देखते हुये एसपी अम्बाला द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
थाना बलदेव नगर में तैनात सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार द्वारा प्रेम नगर अम्बाला शहर में स्थित विशाल मेगा मॉर्ट में लगी भीषण आग में राहत कार्य करते हुये लोगों को आग वाले क्षेत्र से दुर करके सुरक्षित किया तथा अपनी जान पर खेलकर भीषण आग में जल रहे विशाल मेगा मॉर्ट की छत पर लगे हमारे देश के राष्ट्रीय सम्मान तिरगां झण्डा को आग से बचाने के लिये दस फुट की दिवार से कुदकर हमारे देश के गौरव को सुरक्षित निकाल कर बहादुरी व सराहना का कार्य किया गया। एसपी अम्बाला द्वारा अनिल कुमार को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया
#spambala #news #ambala #honoredpolicepersonnel #excellentwork #certificatesappreciation