12/09/25

लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

जे कुमार, अम्बाला 12 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने अंबाला स्थित बिहारी धर्मशाला में 37वीं और 16वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर एवं सीनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।

इस चैंपियनशिप  में पूरे हरियाणा से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पूम्से वर्ग की कई रोमांचक स्पर्धाएँ देखने को मिलीं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

तवलीन कौर (कक्षा VI) ने 47 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। लावण्या(कक्षा V ) ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस अवसर पर कहा हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।

#ambala #lordmahavirjainpublicschool #news

Previous

डाइट मोहड़ा, अम्बाला के द्वारा हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

Next

आर्य समाज की 150वीं जयंती पर आर्य सांस्कृतिक सम्पदा अम्बाला का हुआ शुभारंभ