10/09/25

जन्म के समय लिंगानुपात को लेकर विभागों के अधिकारियों के साथ नगराधीश अभिषेक गर्ग ने की बैठक

जे कुमार अम्बाला, 10 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग  की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) सुधार हेतु विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) कमल चन्द गुप्ता तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजन किया गया ।


बैठक में विशेष रूप से सुकन्या समृद्धि योजना, नवजात बेटियों के लिए सावधि जमा योजनाएं तथा राज्य स्तर की प्रोत्साहन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि बेटी के जन्म के समय अधिकतम सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाएं तथा सामुदायिक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

#citymagistrate #meetingofficials #sex-ratio-at-birth #ambala

Previous

बिहार के बाद सारे देश में SIR की तैयारी

Next

कार्यकारी अभियंता कार्यालय अम्बाला के जसमीत नगर में 11 सितम्बर को बिजली अदालत का आयोजन