- . |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- क्रिकेट |
- भूकंप |
- अंतरराष्ट्रीय |
- पुलिस |
- अंबाला |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
28/09/25 |दिया कुमारी ने दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' में लिया भाग, संस्कृति और विरासत से हुईं रूबरू
एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आभानेरी में चल रहे दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' में भाग लिया। उन्होंने फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लिया और चांद बावड़ी का अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री ने चांद बावड़ी का अवलोकन करते हुए वहां मौजूद अधिकारियों से इसके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चांद बावड़ी के समीप स्थित हर्षद माता मंदिर पहुंचकर नवरात्र के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उप मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने आभानेरी फेस्टिवल में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया और पद्म श्री अनवर खान द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का आनंद लिया। उन्होंने पद्म श्री अनवर खान और उनकी टीम से बातचीत की और उनका स्वागत किया।
'चांद बावड़ी काफी अद्भुत, सुंदर और भव्य'—
इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि आभानेरी की चांद बावड़ी काफी अद्भुत, सुंदर और भव्य है। हर किसी व्यक्ति को यहां पर आना चाहिए और इसे देखना चाहिए और इसके बारे में पूरी दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न जगहों पर जब जाते हैं तो भारत के पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में काफी सुंदर और भव्य पर्यटक स्थल हैं और हमें इन पर्यटक स्थलों पर जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और स्वयं उनका यह प्रयास रहेगा कि जो पर्यटक जयपुर व प्रदेश के अन्य जगहों पर आते हैं, वे आभानेरी भी आएं और यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़े।
उप मुख्यमंत्री ने मिट्टी का दीपक बनाकर दिया 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश—
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आभानेरी गांव पहुंची और उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दिया। इस दौरान वह आभानेरी में एक कुम्हार के पास रूकी। उन्होंने कुम्हार से बातचीत की और खुद ने भी मिट्टी के दीपक बनाए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए और जो लोग स्थानीय स्तर पर उत्पाद तैयार कर रहे हैं उनके उत्पाद खरीदने चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली आने वाली है, ऐसे में हर व्यक्ति अपने घर पर मिट्टी के दीपक जलाएं और स्वदेशी अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दे रहे हैं ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।
#Rajasthan #आभानेरीफेस्टिवल #चांदबावड़ी #वोकलफॉरलोकल #पर्यटनकोबढ़ावा #IncredibleIndia #danikkhabar #news #currentnews #RajasthanNews #दियाकुमारी
-
28/09/25 |विश्व पर्यटन दिवस, राजस्थान पर्यटक स्वागत केन्द्र ने, बीकानेर हाउस में आए पर्यटकों का किया अभिनंदन
एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर-
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान पर्यटन द्वारा नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में पधारे पर्यटकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यटक स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक छतरपाल यादव ने देशी-विदेशी पर्यटकों को मिठाई खिलाई और पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।
इस अवसर पर छतरपाल ने बताया कि पर्यटकों के मनोरंजन के लिए राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पूरे बीकानेर हाउस परिसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर्स लगाए गए।
यादव ने बताया कि इंडिया गेट स्थित राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित राजस्थानी फूड बाजार में भी पर्यटकों का मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
#विश्वपर्यटनदिवस #राजस्थानपर्यटन #बीकानेरहाउस #पर्यटनकोबढ़ावा #राजस्थानीसंस्कृति #IncredibleIndia #Rajasthan #Danikkhabar #currentnews #News
-
28/09/25 |सिंधी भाषा बचेगी तो ही संस्कृति की रक्षा हो पाएगी" -विधानसभा अध्यक्ष
एन.एस.बाछल, 28 सितम्बर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाषा ही संस्कृति की रीढ़ होती है। इसे संजोेकर ही संस्कृति बचाई जा सकती है। विभाजन के समय पाकिस्तान के सिंध से आए सिंधीभाषियों को अपनी भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नई पीढ़ी को इस भाषा को आत्मसात करना चाहिए जिससे सिंधी संस्कृति व सभ्यता अपने आप ही जीवित रह जाएगी। शनिवार को देवनानी ने सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान सिंधी अकादमी और झूलेलाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।
अपने उद्बोधन में देवनानी ने कहा कि वे स्वयं सिंधी है और उन्हें सिंधी होने पर गर्व है। सिंधी भाषा विश्व की समृद्ध भाषाओं में से एक है। इसमें 52 वर्ण है जो इसकी समृद्धता को दर्शाते हैं। सिंधी भाषा में विपुल साहित्य रचे जाने की आवश्यकता जताते हुए उन्होने कहा कि सिंधी संस्कृति को बचाने के लिए नई पीढ़ी को इस भाषा को विशेष रूप से अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय सिंध के वासी इस देश में सिर्फ अपनी भाषा और संस्कृति के साथ आए थे। वे जहां भी बसे, अपनी मेहनत के बल पर अलग मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में सिंधी गीत, नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन आदि प्रस्तुतियां हुई। समाज की ओर से देवनानी का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के हरीश राजानी, विजय आहुजा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दंश झेला है। देश के बंटवारे के बाद अपना सबकुछ छोड़कर खाली हाथ आने वाले इस समाज पर पाकिस्तान में हुए अत्याचारों, संघर्ष और जिजीविषा को दर्शाने वाली विभाजान विभीषिका गैलेरी अजमेर में बनाई जा रही है। इस गैलेरी में समाज की भाषा, सभ्यता और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
#सिंधीबोली #सिंधीसंस्कृति #वासुदेवदेवनानी #विभाजनविभीषिका #सिंधीगौरव #SindhiLanguage #DanikKhabar #News #currentnews #Rajasthan #udaipur
-

सेवा पखवाड़े को लेकर लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोग उठा रहे भरपूर लाभ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#sewapakhwada2025 #bjp #bjpharyana #anilvij
-
27/09/25 |साहित्यकार समाज सुधार में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं, इसलिए उन्हें आगे आना जरूरी है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
कवित्री अनुपमा आर्य ने अपने काव्य संग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” माध्यम से बहुत बातों को एक शब्द में कहा है और एक शब्द से बहुत कुछ कहा है : मंत्री अनिल विज
कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो, भावनावहीन आदमी कविता नहीं लिख सकता : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज कवित्री अनुपमा आर्य के काव्यसंग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” का विमोचन किया
चंडीगढ़/अम्बाला, 27 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी सरकार के नियम समाज को नहीं बदल सकते आज तक जितने भी बदलाव हुए वह लोगों ने किए। इसके लिए हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि समाज की जो समस्याएं है वह हल की जा सके और साहित्यकार समाज सुधार में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। ईंट सीमेंट की इमारतों से शहर नहीं बसते। सामाजिक तानाबाना जरूरी है। वह साहित्यकारों से आह्वान करते हैं कि वह समाज सुधार के लिए आगे आए और लोगों को ठीक रास्ते पर लेकर जाए। आदमी मनुष्य तो जन्म से बन जाता है, मगर मनुष्य से इंसान बनना जरूरी है।
श्री विज आज अम्बाला छावनी के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में प्राचार्य एवं कवित्री अनुपमा आर्य के काव्यसंग्रह “रंगरेज मेरे अल्फाजों के” का विमोचन के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह काव्यसंग्रह कैबिनेट मंत्री अनिल विज और अनुपमा आर्य के परिवार पर लिखी गई है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अनुपमा आर्य ने काव्य संग्रह का विमोचन किया है और इसका जो शीर्षक है उसे साहित्यकार ने बहुत सारी बातों को एक शब्द में कहा है और एक शब्द से बहुत कुछ कहा है।
उन्होंने कहा कि काव्यसंग्रह के माध्यम से अनुपमा आर्य से बहुत कुछ बाते कहने की कोशिश की। अनुपमा के पिता किशनलाल वर्मा एक बेहतरीन मंच संचालक थे।
”निकले थे कहां जाने के लिए, पहुंचे कहां मालूम नहीं, खुद अपने भटकते कदमों को मंजिला का मालूम नहीं”
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनीति में आने के बारे नहीं सोचा था और उन्हें केवल समाज कल्याण के कार्य करने का शोक था। उन्होंने कल्याण भारती व अन्य संस्थाएं बनाई जिसमें वह सक्रिय तौर पर शामिल होते थे। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। मगर वह ऐसी लोगों की संगत में रहे जिस कारण उन्हें शुरू से ही काम करने का शोक था। मेरे साथ वहीं हुआ …”निकले थे कहां जाने के लिए, पहुंचे कहां मालूम नहीं, खुद अपने भटकते कदमों को मंजिला का मालूम नहीं”।
काम करने वाले की सराहना आवश्य होनी चाहिए : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनुपमा आर्य जी ने जो कविताएं उनपर लिखी हैं यह उनके लिए एक खुराक की तरह हैं। एक आदमी यदि काम करता जा रहा है और कोई उसको सराह नहीं रहा तो नकारात्मकता हावी हो जाती है। मगर अनुपमा जैसी कवित्री कविताओं के माध्यम से सकारात्मकता का जोश भर देती हैं। यदि कोई ठीक काम कर रहा है तो उसकी सराहना अवश्य होनी चाहिए। उन्हें जो भी विभाग मिले उन्होंने इसी सिद्धांत से काम किया कि गलत कार्य करने वाले को सजा देते हैं तो अच्छा काम करने वाले की पीठ भी थपथपाते हैं। हम सभी लोगों को काम करना सिखाते हैं।
कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो : अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कविताएं फूलों पर लिखी जाती है कांटों पर नहीं और वह जीवन में उबड़-खाबड़ रास्तों से कांटों के जंगल से निकले है जोकि वह खुद जानते हैं। इसलिए उनके जैसे व्यक्ति पर कविता लिखना कठिन कार्य रहा होगा। उन्होंने कहा कविता वहीं लिख सकता है जिसमें भावना का भंडार हो, भावनावहीन आदमी कविता नहीं लिख सकता। पहले साहित्य का लोग पढ़ा करते थे, मगर आज जीवन रूखा हो गया है। सकारात्मकता व नकारात्मकता जीवन में दो तत्व है, मगर जीवन पर नकारात्मकता हावी होती जा रही है। टीवी पर आज नकारात्मकता ही दिखाई देती है। यदि सकारात्मकता बढ़ती है तो आदमी परमानंद में रहता है और इसमें साहित्य का तड़का लग जाए बहुत अच्छा होगा।
कवित्री अनुपमा आर्य ने काव्यसंग्रह बारे जानकारी दी
इस अवसर पर आर्य गर्ल्स कालेज की प्राचार्य व कवित्री डा. अनुपमा आर्य ने मुख्य अतिथि अनिल विज का स्वागत करते हुए कहा कि जो उन्होंने पुस्तक लिखी है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने पुस्तक के माध्यम से अपने पिता कृष्ण लाल वर्मा, बेटे के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज के जीवन आधारित वर्णन इस पुस्तक में प्रदर्शित किया है। इसके साथ-साथ अन्य कवियों ने भी डा. अनुपमा द्वारा रचित पुस्तक की सराहना की।
शायर बिलाल सहारनपुरी ने मंत्री अनिल विज की तारीफ में कविता पढ़ी
इस अवसर पर विशेष रूप से आए शायर बिलाल सहारनपुरी ने मंत्री अनिल विज की शान में कविता भी पढ़ी। उन्होंने कहा मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली को सराहा और सभी को इससे प्रेरणा लेने को कहा।
इस अवसर पर गुलशन राय, सतीश चंद पराशर, संजीव वालिया, संजीव सोनी, इंद्रदेव गुप्ता, ए.डी. गांधी, डा. अशोक, डा. हुकम, प्रेम महिन्द्रु जी, सीमा महिन्द्रु, शोभा धवन, सविता बजाज, डा. नीरज पराशर, सीमा वालिया, दीपक भसीन, डा. जोगिन्द्र, मनजीत, एम.के.दत्ता, डा. के.डी शर्मा, डा. कामदेव झा, सुभाष बंसल, राम बाबु यादव, बी.एस. बिन्द्रा, रवि बुद्धिराजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#AnilVij #HaryanaMinister #EnergyMinister #LabourMinister #AnupamaArya #RangrezMereAlfazoKe #PoetryCollection #LiteraryEvent #SocialReform #AmbalaCantt #AmbalaNews #PoetryLaunch #Inspiration #LiteratureAndSociety #ManushyaSeInsaan #KalyanBharti #HindiLiterature
-

सुनो भाइयों, सुनो भाइयों कथा सुनों 1857 की... आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीदी स्मारक का वॉकथ्रू वीडियो जारी
#shahidiSmarak1857 #anilvij #haryana #bjp #bjpharyana #indiarevolt1857
-
27/09/25 |नगर परिषद अम्बाला वार्ड 26 में शून्य अपशिष्ट अभियान के तहत होगी डिकंपोस्ट यूनिट स्थापित
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड 26 को शून्य अपशिष्ट (Zero Waste) वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह नगर परिषद की ओर से वार्ड 26 स्थित कम्युनिटी सेंटर में डिकंपोस्ट यूनिट स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दी गई।
इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, परिषद एमई, जेई, वार्ड सुपरवाइजर और परिषद कर्मचारियों के साथ-साथ एमसी नरेश धवन और गिरीश टंडन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द डिकंपोस्ट यूनिट को चालू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद वार्ड से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद तैयार होगी, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि वार्डवासियों को भी भविष्य में इसका फायदा होगा।
परिषद अधिकारियों ने बताया कि इस यूनिट से तैयार खाद को पार्कों, पौधारोपण और अन्य स्थानों पर प्रयोग किया जाएगा। इससे न केवल कचरे की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मौजूद स्थानीय प्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से अपील की कि वे जगह-जगह कचरा फेंकने की आदत को छोड़ें और घर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करें, ताकि डिकंपोस्ट यूनिट सही ढंग से कार्य कर सके।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाए गए इस कदम से वार्ड 26 को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। परिषद के अधिकारी और पार्षदों ने लोगों से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ वार्ड का आधार है।
-
27/09/25 |जी.एम.एन. कॉलेज में भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला छावनी में एन.एस.एस. प्रकोष्ठों द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी संकल्प हस्ताक्षर अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को अपने जीवन का मार्गदर्शन सिद्धांत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा: “भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं। यदि छात्र जीवन से ही हम सब ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता को अपनाते हैं, तो एक सशक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का निर्माण निश्चित है। हमें केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने कर्मों से यह दिखाना होगा कि हम एक जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक हैं। यह संकल्प तभी सार्थक होगा जब हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में इन मूल्यों को आत्मसात करें।
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रपाल पूनिया और डॉ. पिंकी गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक आचरण की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने की राह दिखाते हैं।
इस अवसर पर एन.एस.एस. के अन्य सक्रिय सदस्य श्याम रहेजा, गीती बिंद्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा हर्षिता लाम्बा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह और जोश का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता का पालन करेंगे और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।#ambala #news #gmncollege
-
27/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की कराटे महाकुंभ में शानदार उपलब्धि
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के न केवल विद्यार्थियों बल्कि कराटे अध्यापिका मिस शिवानी ने स्टेट लेवल कराटे महाकुंभ 2025-2026 में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस स्टेट लेवल कराटे महाकुंभ 2025-2026 का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2025 को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकुला में हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
इस महाकुंभ में लगभग 10,000 खिलाड़ियों ने 17 खेलों में भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कराटे खेल में चार इवेंट्स (इंडिविजुअल काता, इंडिविजुअल कुमिते, टीम काता और टीम कुमिते) आयोजित किए गए।
जिला करनाल से 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीते। गर्व की बात है कि इनमें से 3 पदक लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। मान्या जैन (कक्षा XII – नॉन मेडिकल ‘न) ने इंडिविजुअल काता इवेंट में स्वर्ण पदक व इंडिविजुअल कुमिते इवेंट में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया । पुलकित जैन (कक्षा XI – नॉन मेडिकल ‘न') ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय भागीदारी दिखाई।
विद्यालय की कराटे अध्यापिका मिस शिवानी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने न केवल अपने मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया वल्कि उन्होंने स्वयं भी इंडिविजुअल कुमिते इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान की। कराटे अध्यापिका और विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा “हमारे विद्यार्थियों और कराटे अध्यापिका ने राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में जिस समर्पण और मेहनत का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम है । हमें विश्वास है कि हमारे छात्र-छात्राएँ आगे भी इसी प्रकार ऊँचाइयों को छुएँगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे ।
#lordmahavirjainpublicschool #students #excellent #performanc #karate #mahakumbh
-
27/09/25 |हिमाचल मंत्रिमंडल के 1039 फैसले लागू: शेष 48 पर एक सप्ताह में अमल के निर्देश
हिमाचल, 27 सितम्बर (अभी): राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी 2023 से 30 जून 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1087 निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1039 निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा चुका है।
शेष बचे 48 निर्णयों को लेकर चर्चा की गई जिनमें वन विभाग, राजस्व, परिवहन, उद्योग, वित्त, पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, कार्मिक, श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन, बागवानी, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सामान्य प्रशासन, पंचायती राज, जलशक्ति विभाग और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को इन निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन में देरी के लिए कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में फिर समीक्षा की जाएगी ताकि प्रदेश की जनता को मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों का शीघ्र लाभ मिले।
बैठक में सचिव कृषि, बागवानी सी. पालरासू, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंहमार, सचिव आयुष, प्रशासनिक सुधार, जन शिकायत निवारण ए. शायनामोल, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, विशेष सचिव गृह, उद्योग सुदेश कुमार मोखटा, विशेष सचिव कार्मिक गंधर्व राठौर, वरिष्ठ निजी सचिव तुलसी राम शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-
27/09/25 |सीआईए 2 ने चोरी के मामले मे आरोपी किया गिरफ्तार, सामान बरामद
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 25 सितम्बर 2025 को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्ण निवासी वशिष्ट नगर थाना महेशनगर अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पंकज कुमार निवासी आम्र्ड वर्कशाप अम्बाला छावनी ने 09 सितम्बर को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 09 सितम्बर के दौरान अज्ञात आरोपी ने आम्र्ड वर्कशाप अम्बाला छावनी नजदीक पटेल पार्क अम्बाला से टुटियाँ व अन्य सामान चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की है।#ambala #news #cia2
-
27/09/25 |अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत महिलाओ/आमजन को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत जिला रैड क्रास सोसायटी अम्बाला टीम ने जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार बारे पूर्ण जानकारी दी।
जिला रैड क्रास सोसायटी टीम अम्बाला के प्रोग्राम आफिसर मनोज सैणी, डा0 किरण आंगरा, अंजू कश्यप ने प्राथमिक चिकित्सा उपचार विशेषकर सीपीआर, हड्डी टूटफूट, रक्त बहाव, फ्रैक्चर इत्यादि बारे बरीकी से जानकारी देकर पुलिसकर्मियों को जागरूक किया।
प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र गाँव काठेमाजरा में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।डाॅयल-112 एप्प बारे छा़त्र/छात्राओं/शिक्षकांें/महिलाओं/आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी कड़ी में प्रबन्धक थाना अम्बाला सदर ने थाना क्षेत्र गाँव सांरगपुर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया व अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई।उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा। ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया और पुलिसकर्मियों व अन्य को भी अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होनंे कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।#ambala #news #spambala #dial 112
-
27/09/25 |जीएमएन कॉलेज अम्बाला में विश्व शांति दिवस वीडियो प्रस्तुति का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में एन.एस.एस. सेल्स के तत्वावधान में विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "शांति का संदेश" विषय पर एक प्रेरणादायी वीडियो प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसे राज विद्या केंद्र के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। जिसमें गुलजार सिंह ,हिमांशु चौहान, अनिल कुमार तथा बलराम धीमान वलियन्टर के तौर पर शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि आज के युग में जब जीवन की गति तीव्र हो गई है और तनाव हर स्तर पर हावी है, ऐसे में आंतरिक शांति का महत्व और भी बढ़ जाता है।
वीडियो प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता श्री प्रेम रावत के विचारों पर आधारित रही। श्री रावत ने अपने संदेश में इस बात पर बल दिया कि सच्ची शांति बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि भीतर की सजगता, आत्मज्ञान और संतुलन से प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने भीतर शांति का अनुभव कर ले, तो समाज और राष्ट्र में स्वतः शांति स्थापित हो सकती है। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक संदेश को सुना और महसूस किया कि यह केवल सैद्धांतिक बातें नहीं, बल्कि जीवन में अपनाए जाने योग्य व्यावहारिक मूल्य हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि श्री प्रेम रावत का संदेश विशेष रूप से युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे सहिष्णुता, करुणा और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहयोग करें।कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी अजय अग्रवाल जी ने आयोजन के लिए कॉलेज एनएसएस टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का संतुलित विकास करना है, जिसमें शांति और मानवीय संवेदनाएँ विशेष स्थान रखती हैं।
इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पिंकी गुप्ता एवं डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और शांति की जीवंत पाठशाला है।#worldpeaceday #videopresentation #successfully #gmncollege #ambala
-
27/09/25 |
ऋणी 30 सितम्बर से पूर्व बकाया राशि जमा कराकर मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना का लाभ उठाएं
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड, जयपुर की ओर से राज्य सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 के अन्तर्गत ऐसे पात्र ऋणी, जिन्होंने योजना की शर्तों के अनुसार कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भाग पूर्व में ही जमा करवा दिया है, अब उन्हें शेष 75 प्रतिशत राशि दिनांक 30 सितम्बर से पूर्व जमा करवाना अनिवार्य है।
बैंक के सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ऋणियों को आर्थिक राहत दी जा रही है, जिसका लाभ लेने के लिए अन्तिम तिथि से पहले पूर्ण भुगतान करना आवश्यक है। यदि निर्धारित समय पर शेष राशि जमा नहीं करवाई गई तो पूर्व में जमा की गई राशि को अवधिपार ब्याज के रूप में समायोजित कर लिया जाएगा। उन्होंने ऋणी ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे अन्तिम तिथि से पूर्व अपने बकाया का पूर्ण भुगतान कर राहत योजना का लाभ प्राप्त करें। इस योजना से किसान और अन्य पात्र ऋण धारकों को अपने पुराने ऋण से मुक्ति मिलेगी, वे मुख्यधारा में आएंगे तथा पुनः लोन ले सकेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |त्यौहारों के दौरान बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जिले में विकास योजनाओं और बजट घोषणाओं को लेकर बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान बिजली, पानी, सड़क और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को राहत व लाभ देने के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा की गई बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को गति प्रदान करें। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने योजनाओं तथा बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में हुई प्रगति से अवगत कराया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास, बजट घोषणा, आमजन की सुविधा और शहरी ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। वासुदेव देवनानी ने कहा कि बजट घोषणाओं के संबंध में धरातल पर कार्य आरम्भ होने की स्थिति में ही क्रियान्वयन माना जाना चाहिए। इससे पूर्व कार्य प्रक्रियाधीन की श्रेणी में आएगा। कार्य का आरम्भ होने में किसी प्रकार की बाधा के बारे में सक्षम स्तर को अवगत कराएं। बजट घोषणाओं के कार्यों के धरातल पर आकर आमजन को लाभ मिलने की मंशा के साथ कार्य किया जाना चाहिए। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अप्रारम्भ कार्यों को प्रारम्भ कराए तथा प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करवाकर लोकापर्ण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों के पेचवर्क से संबंधित कार्य 10 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखकर कार्य करें। पेचवर्क की गुणवत्ता बनाई रखनी आवश्यक है। अतिवृष्टि से प्रभावित विद्यालयी संरचनाओं की मरम्मत के कार्य दीपावली से पहले आरम्भ कराएं। सैनिक विद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर जल भराव के समाधान के लिए अधिकारी मौके पर जाकर कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में नए आवेदनों के लिए सर्वे कराएं। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के भवन निर्माण के लिए राजस्थान पुलिस हाऊसिंग कॉरपोरेशन स्तर पर फॉलो करें।
उन्होंने कहा कि नई सड़क पर पुलिस चौकी से संबंधित कार्य में तेजी लाए। आनासागर चौकी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया अगले सप्ताह में पूर्ण होनी चाहिए। नवीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए सचिव स्तर से लगातार सम्पर्क में रहे। कामकाजी महिला छात्रावास का शिलान्यास अगले सप्ताह करवाने का प्रयास किया जाए। स्वयंसिद्धा आश्रम के भूमि आवंटन संबंधी प्रक्रिया को अपडेट रखें। चंद्रवरदाई नगर स्टेडियम के उन्नयन के लिए आवश्यक प्रस्ताव सोमवार तक तैयार होने चाहिए। इसी प्रकार पटेल स्टेडियम के उन्नयन के लिए भेजे गए प्रस्ताव को भी फॉलो करें।
उन्होंने कहा कि अजमेर के लिए आवंटित दो पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में आगे की कार्यवाही होनी चाहिए। पेयजल अवसरंचनाओं के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। अतिरिक्त फीडर का कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण करने का प्रयास करें। जवाहर स्कूल में खेल विद्यालय स्थापित करने के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं की पूर्ण जानकारी के साथ प्रस्ताव बनाकर भेजें। ई-बसों के आने से पहले समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें। बसों के संचालन के लिए रूट तय करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। वरूण सागर एवं चौरसियावास तालाब के सौन्दर्यीकरण संबंधी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के साथ करें।
उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण से कच्ची बस्तियां नगर निगम को स्थानान्तरित होते ही उनके म्यूटेशन खोले जाए। नए म्यूटेशन खुलने के साथ ही कच्ची बस्तियों के पट्टे जारी करने की कार्यवाही आरम्भ करें। शहरी शिविरों के फॉलोअप शिविर आयोजित कर पट्टे जारी कराएं। शिविरों में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर पहुंचकर पूरे दिन वहीं रहे। अधिकतम समस्याओं का निस्तारण कर आमजन को लाभ दें।
उन्होंने कहा कि रोड लाईट ठीक होने के साथ ही इस कार्य का सत्यापन भी कराया जाए। शिलान्यास की गई सड़कों का कार्य जल्दी आरम्भ कराए। तालाबों एवं बांधों की मरम्मत की कार्ययोजना बनाकर कार्य आरम्भ करें। विद्युत विभाग को ट्रिपिंग रोकने के निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई न्यूनतम 48 घंटे में होनी चाहिए। प्रमुख चौराहों की यातायात लाईटें क्रियाशील रहे। प्रमुख बाजारों के नॉन-वेंडिंग जोन में रेहडी पटरी वालों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को सही करवाएं।
उन्होंने कहा कि अवैद्य ई-रिक्शा पर नियमानुसार कार्यवाही करें। मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं चिकित्सा संस्थानों में रखें। जल बहाव के प्राकृतिक मार्ग को अवरूद्ध करने वाले समस्त अतिक्रमण तुरन्त हटने चाहिए। एलीवेटड रोड़ की बंद भुजा पर कमेटी के निर्देशानुसार कार्य कर शीघ्र खुलवाने का प्रयास करें। एलीवेटड रोड़ का सौन्दर्यीकरण भी होना चाहिए। अजमेर शहर के प्रवेश स्थलों पर एन्ट्री प्लाजा का कार्य दीपावली से पहले आरम्भ हो। काजीपुरा से सावित्री माता मंदिर तक की सड़क की स्वीकृति एक सप्ताह में जारी करें।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। चोरी एवं नकबजनी रोकने के लिए फुलप्रूफ सिस्टम रखें। आवश्यकता होने पर अतिरिक्त जाप्ते के साथ गश्त बढ़ाएं। विभिन्न चिन्हित स्थानों पर हथियारबंद जवान भी तैनात रखें। आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |29 सितम्बर को महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला मे टेलीफोन अदालत क आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 27 सितम्बर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।
इस अदालत मे उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।
इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा - टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :- पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया: -
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।#generalmanage #telecom #organized #telephonecourt #districtambala
-
27/09/25 |शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर के तत्वावधान में शुक्रवार को तोपदड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने की।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। मैं स्वयं तीन दशक तक शिक्षक रहा हूं और ऐसे आयोजनों में शामिल होना परिवार जैसी अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है वे राष्ट्र निर्माण की धुरी है। शिक्षक विद्यार्थी के जीवन का निर्माता होता है और उसका दायित्व है कि कठोरता और अनुशासन के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्धारण करे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज शत-प्रतिशत अंक तो अर्जित कर रहे हैं लेकिन उनमें विश्लेषण की क्षमता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। राष्ट्र के प्रति भाव उनमें जागृत होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी को उनके शिक्षकों ने राष्ट्र प्रेम से प्रेरित शिक्षा दी। इसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्र के लिए समर्पित हुए।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति का अनुपालन कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। देश के वीरों की गाथाएं पढ़ाई जाएं। इससे विद्यार्थी केवल पास होकर नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर फील्ड में जाकर व्यवसाय आरंभ करने वाले और विकसित भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले युवाओं को तैयार करना ही शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को हमारा देश भारत महान की भावना से प्रेरित करें और भास्कराचार्य एवं आर्यभट जैसे महान विद्वानों की खोज से अवगत कराएं। शिक्षक समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |ऊर्जा मंत्री ने कोटा में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन, लाभार्थियों को बांटे पट्टे और प्रमाण पत्र
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कोटा जिले की ग्राम पंचायत कनवास और सावनभादो में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने शिविर के दौरान लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे और सर्टिफिकेट भी सौंपे।
हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पूरा प्रशासन आपके बीच आया है। मुख्यमंत्री जी की सोच है कि आम जनता को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़े और सारा प्रशासन एक ही शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री का निस्तारण, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण तथा मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित कार्यों में निस्तारण की प्रगति जानी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बपावर क्षेत्र के कई गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण चौपाल लगाकर लोगों से विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत फीडबैक लिया। जन संवाद करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कईं गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र को विकास की कईं सौगातें दी हैं। अभी करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनका लाभ आम जनता को मिलेेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बिजली आपूर्ति ठीक करने और गुणवत्तापर्ण बिजली उपलब्ध कराने के कार्य कराए गए हैं। साथ ही, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |जैन समुदाय की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की व्यावसायिक दक्षता ने उन्हें विश्वसनीय और सम्मानित समुदाय का दर्जा दिलाया है। साथ ही, उन्हें परोपकार, मेहनत और समाज सेवा करने की परंपरा ने राजस्थान की जड़ों से जोड़े रखा है। उन्होंने कहा कि हम प्रवासी राजस्थानियों को मातृभूमि से जोड़ने तथा निवेश में और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रवासी राजस्थानी नीति-2025 भी ला रहे हैं।
भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को हैदराबाद में प्रमुख समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उनके साथ संपर्क रखने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यदि कोई प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि की ओर एक कदम बढ़ाएगा, तो सरकार उसके साथ दो कदम आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाले पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस में कला, संस्कृति, विज्ञान, व्यवसाय और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में प्रवासी समुदाय की सहभागिता पर जोर देते हुए राज्य के उज्जवल और समृद्ध भविष्य के लिए सहयोग का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जीटो उद्यमियों से संवाद-
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हैदराबाद में ही जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) के उद्यमियों से भी संवाद किया तथा जीटो कनेक्ट 2025 पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जैन समुदाय की न केवल व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के जैन उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक कौशल, नैतिक मूल्यों और दूरदर्शिता के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री भंवरलाल जैन ने ‘जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड’ की स्थापना कर सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के क्षेत्र में विश्वस्तरीय योगदान दिया, जिससे कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव हुए। सामाजिक क्षेत्र में मगराज जैन द्वारा स्थापित ‘सोसाइटी टू अपलिफ्ट रूरल इकोनॉमी’ ने थार मरुस्थल के दूरदराज क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार और सामाजिक सशक्तीकरण के अवसर उपलब्ध कराए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एवं कौशल विकास में जीटो इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन फ़ाउंडेशन और आईआईटी व जेईई प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने राजस्थान के युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद की है। इन सभी प्रयासों से स्पष्ट है कि राजस्थान का जैन समुदाय न केवल आर्थिक और उद्यमशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहा है, बल्कि समाज और समुदाय की भलाई के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उनकी यह प्रतिबद्धता राज्य की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
भजनलाल शर्मा ने देश और राजस्थान के सामाजिक व आर्थिक विकास में जैन समुदाय योगदान की सराहना की तथा प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में सभी सहभागी बनें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25भारत - रूस व्यापार को और बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत
#agriculture #shivrajchauhan #indiarussia #indo-rus
-
27/09/25 |राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने नई दिल्ली में अस्थि मर्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
#ayush #ministryofayush
-
27/09/25 |प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया कि कैसे बीएसएनएल का 4जी स्टैक स्वदेशी भावना का प्रतीक है
#pmo #narenderamodi #4gnetwork #bsnlcoprates
-
27/09/25 |सकारात्मक प्रतिस्पर्धा व्यक्तित्व में लाती है निखार -विधानसभा अध्यक्ष
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
दयानंद महाविद्यालय में तृतीय लिटरेचर फेस्ट एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का भी संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोई हारता नहीं है एक प्रतिभागी पुरस्कृत होता है और दूसरा सीखकर आगे बढ़ता है। इसी प्रक्रिया से जीवन का प्रत्येक अनुभव व्यक्ति को मजबूत बनाता है। डिबेट और भाषण प्रतियोगिता जैसे मंचों पर आरंभिक घबराहट धीरे-धीरे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बदल जाती है।
वासुदेव देवनानी ने साहित्य की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि साहित्य जीवन को रंगों से भर देता है और कविताएँ मन की लहरों को शब्दों के मोतियों के रूप में प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन के साथ भारतीयता और सनातन संस्कृति की धारा को भी आगे बढ़ाए। विद्यार्थियों को सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।
उन्होंने आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया और स्वदेशी को अपनाने का संदेश देकर देश को सशक्त बनाने का मार्ग दिखाया। आज भारत विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है उसे साकार करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी।
समारोह में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि दयानंद लिटरेचर फेस्ट की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। यह आयोजन द्विवार्षिक रूप से किया जाता है और अब इसका प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाएगा। फेस्ट में लगभग 35 शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े करीब 250 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |ग्रामीण सेवा शिविर में महिला कृषकों को मिनी बीज किट किए वितरित
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी. आर. चौधरी ने शुक्रवार को जालोर तहसील की रेवत ग्राम पंचायत में लगे ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी।
अध्यक्ष ने विभागवार हेल्प डेस्क पर पहुँच अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। सेवा शिविरों का उद्देश्य लोगों को घर के पास ही विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है, इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित आमजन से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने महिला कृषकों को मिनी बीज किट प्रदान किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |व्यापारिक संगठनों से आह्वान- वोकल फॉर लोकल को दें बढ़ावा
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
पशुपालन विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही जीएसटी की सिर्फ दो स्लैब रखते हुए आमजन को राहत दी है।
केन्द्र सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी दरों का लाभ आम उपभोक्ता तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ आज से ही आम उपभोक्ता तक पहुंचाएं। रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम कम होने से उन्हें बचत होगी और वे अपने बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा पर ज्यादा खर्च कर पाएंगे, ज्यादा निवेश कर पाएंगे। कुमावत ने शुक्रवार को सुमेरपुर के व्यापारिक संगठनों के साथ भैरू चौक से मेहता प्याऊ तक पदयात्रा निकालकर आमजन को जीएसटी दरों में कमी के बाद वस्तुओं के दामों में आई कमी के बारे में जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने व्यापारिक संगठनों की सभा को संबोधित करते हुए जीएसटी दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जीएसटी बचत उत्सव के तहत आयोजित इस सभा में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय का लाभ व्यापारी वर्ग को वस्तुएं सस्ती कर आमजन पहुंचाना होगा और व्यापारी वर्ग की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि आज से ही नई दरों का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के संदेश को अपनाते हुए सभी राष्ट्र को प्रथम मानकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि जीएसटी की दरों में की गई कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक आज से ही पहुंचना शुरू करें।
इस दौरान व्यापारिक संगठनों के द्वारा व्यापार जगत में आ रही समस्याओं और उनसे राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया। उन्होने आश्स्वत किया कि हम सभी प्रधानमंत्री के द्वारा किये गये जीएसटी सरलीकरण का लाभ आमजन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर मंत्री कुमावत का जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने दुकानों पर जीएसटी की दरें घटाने संबंधी जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए।
इस मौके पर प्रसन्न मेहता ,पूनमसिंह परमार, अनोपसिंह राठौड़, रमेश बोहरा,भूपेंद्र गोयल, व्यापार संघ के अध्यक्ष पुखराज कुमावत, वाणिज्यिक कर विभाग, वृत सुमेरपुर के एसीटीओ महिपाल सिंह, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह मंचासीन थे। वहीं, पदयात्रा में शिवराजसिंह बिठिया, मांगीलाल सुथार, ललित राकावत चेयरमैन तख़्तगढ़, दिनेश कुमावत तख़तगढ़्र, हडमंतसिंह बांकली, पारस सोलंकी तख्तगढ, रविकांत रावल , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |राज्यपाल ने झील में बोटिंग कर माउंट आबू की प्राकृतिक छटा को निहारा
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार सायं सिरोही जिला स्थित माउंट आबू में नक्की झील के किनारे राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक गीतों को पूरी तन्मयता से सुनते हुए राजस्थानी लोक संगीत की सराहना की एवं लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लोक कलाकारों से संवाद करते हुए उनकी कला की प्रशंसा की। इस दौरान लोक कलाकारों ने पधारो म्हारे देश जैसे गीतों की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नक्की झील में बोटिंग कर माउंट आबू की प्राकृतिक छटा को निहारा। इस दौरान बोटिंग करते हुए अन्य पर्यटकों ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया जिसके जवाब में राज्यपाल ने भी उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने इस दौरान आबू पर्यटन क्षेत्र की विभिन्न जानकारी लेते हुए इसे एक रमणीय स्थल बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 27 सितंबर, 2025 को प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के ताजा समाचार
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
27/09/25 |‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ’ थीम पर आमजन की सहभागिता से आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर के हृदय स्थल होप सर्कस पर सेवा पखवाडे के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ’ थीम पर आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की अगुवाई कर 40 से अधिक संगठनों व बडी संख्या में आमजन की सहभागिता से सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मंत्रीगणों ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छ अलवर का संदेश दिया तथा विकसित भारत क्विज के पोस्टर व स्वच्छता बैग का विमोचन किया।
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वच्छता ईश्वर के नजदीक ले जाने का विषय है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में परिवेश को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जाना अहम घटक है। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन चलाकर हर घर में शौचालय बनवाने का कार्य किया गया जिससे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है। इससे आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ स्वच्छता के महत्व को भी बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा, सेवा ही राष्ट्र निर्माण का कार्यक्रम है। अलवर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का काम केवल सफाई कर्मचारियों का ही नहीं हैं, हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। वर्ष 2025 की स्वच्छता क्रांति में हम सभी को सामूहिक जनसहभागिता के साथ आगे आकर अलवर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने की दिशा में काम करने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलवर को लीगेसी वेस्ट मुक्त करने में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जीरो लीगेसी वेस्ट करने की दिशा निरन्तर सार्थक प्रयास किए जाएंगे। होप सर्कस से सागर जलाशय तक नाइट ट्यूरिज्म विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है। अलवर जिले के 16 सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें स्वच्छता मॉडल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अलवर शहर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास जा रहे हैं। श्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में अलवर जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में 54वां स्थान तथा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में देश के 130 शहरों में तीसरा स्थान प्राप्त होना सभी अलवरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि एक दिन, एक घण्टा, एक साथ अभियान को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में ढालकर अपने गली-मौहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाकर शहर की स्वच्छता में सहयोग करने की महती आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार कर स्वच्छता अभियान को जन आन्दोलन बनाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।
ऑटो टिपर से कचरा इकट्ठा कर दिया निर्धारित स्थल पर कचरा डालने का संदेश-
भूपेन्द्र यादव एवं संजय शर्मा ने स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान ऑटो टिपर चलाकर शहर से कचरा इकट्ठा कर आमजन को निर्धारित स्थान पर कचरा डालने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में 125 ऑटो टिपर संचालित है जो घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करते हैं। आमजन कचरे को गीले व सूखे के रूप में पृथक करने के बाद ही ऑटो टिपर में डाले।
स्कूटी पर सवार होकर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा -
मंत्रीगणों ने स्कूटी पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर शहर को स्वच्छ बनाने में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अलवर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए हम सभी को सार्थक प्रयास करने होंगे । उन्होंने स्वच्छता के प्रति न केवल स्वयं जागरूक रहने बल्कि अन्य लोगों को भी जागरूकता करने पर जोर दिया।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के पोस्टर को किया लॉन्च-
कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र यादव एवं संजय शर्मा ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए बच्चों में लीडरशिप विकसित करना बेहद जरूरी है, इसी सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री यंग लीडर डायलॉग शुरू किया गया। इसमें बच्चें आवेदन करें, चयनित बच्चों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। इस संवाद की शुरुआत ‘माई भारत क्विज’ से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा एवं प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 अक्टूबर तक mybharat.gov.in/quiz के माध्यम से क्विज में भाग ले सकते हैं।
चार जोन में बांटकर 40 से अधिक संगठनों व आमजन ने सहभागिता से की सफाई-
स्वच्छता अभियान के तहत अलवर शहर के प्रमुख स्थानों को चार जोन में बांटकर 40 से अधिक संगठनों एवं आमजन से सामूहिक सहभागिता से सफाई की, जिसमें जोन ए में होप सर्कस से कंट्रोल रूम तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में स्काउट गाइड फैलो, लायंस क्लब चार यूनिट, ऑटो मोबाइल एसोसिएशन, आरडीएनसी मित्तल फाउण्डेशन, सुभाष नगर योगा ग्रुप, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, एमआईए एसोसिएशन, मानव उत्थान सेवा आश्रम, गुरूद्वारा समिति व लघु भारती ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार जोन बी में होप सर्कस से त्रिपोलिया तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में डेरा सच्चा सौदा, श्री सर्राफा बाजार व्यापार समिति, अलवर रेडिमेड गारमेंट एसोसिएशन, अलवर नमकीन एसोसिएशन, गायत्री परिवार, बार काउंसिल एसोसिएशन, भारतीय योग संस्थान व आइएमए अलवर , जोन सी में होप सर्कस से काशीराम चौराहा तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में गणेश मार्केट व्यापार संघ, क्रॉकरी व्यापार महासंघ, कलाकंद मार्केट एसोसिएशन, चूडी मार्केट विकास समिति, यूडी मार्केट ठेली पटरी मजदूर यूनियन, गणेश मार्केट व्यापार संघ, सब्जी मंडी एसोसिएशन, भारतीय जनता पार्टी, सेनेटरी क्लब ने साफ-सफाई की तथा डी जोन में होप सर्कस से केडलगंज तक मुख्य मार्ग तथा दोनों तरफ की गलियों में किराना व्यापार संघ, केडलगंज व्यापारिक संचालन समिति, केडलगंज ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, हलवाई विकास समिति, ठेली मजदूर यूनियन, अलवर साडी डीलर्स एसोसिएशन, वीर चौक व्यापार समिति, क्राकरी व्यापार महासंघ एवं कृषि उपज मंडी से जुड़े लोगों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |दुनियाभर में राजस्थानी मिट्टी की खुशबू फैला रहे प्रवासी राजस्थानी
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी जहां भी जाते हैं वहां अपनी संस्कृति, विचार और राजस्थानी मिट्टी की खुशबू बिखेरते हैं। दुनियाभर में प्रवासी राजस्थानी अपने काम के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में उपलब्ध असीमित अवसरों में निवेश कर वे प्रदेश के विकास में साझेदार बनें जिससे एक नए तथा विकसित राजस्थान का निर्माण हो।
भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में इस साल 10 दिसंबर को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रवासी राजस्थानियों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस की श्रृंखला की शुरूआत आज हैदराबाद से की गई है। आगे भी देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की मीट आयोजित की जाएगी जिससे देश और दुनिया में मौजूद प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूती मिले।
प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा विशेष विभाग-
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संचयन जैसे क्षेत्रों के लिए विभिन्न सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर साल प्रवासी राजस्थानी सम्मान देगी और विभिन्न अवसरों पर भी सराहनीय कार्य करने वाले प्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के व्यावसायिक और सामाजिक प्रयासों में सहयोग के लिए एक विशेष विभाग का गठन किया जाएगा।
प्रवासी राजस्थानियों के लिए हर जिले में बना सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान फाउंडेशन को सुदृढ़ किया है। इसके तहत पिछले एक साल में 14 नए चैप्टर खोले गए हैं तथा पूर्व के 12 चैप्टर्स में भी अध्यक्षों को मनोनीत कर सभी 26 चैप्टर्स को क्रियाशील किया गया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के न्यूयॉर्क, लंदन, रियाद जैसे कई बड़े शहरों में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर सुचारु रूप से चल रहे हैं और इनके जरिए प्रवासी समुदाय राज्य सरकार के साथ राजस्थान की विकास यात्रा के साझेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के परिवारजन के लिए प्रदेश के हर जिले में सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट बनाया गया है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। राइजिंग समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए। अब तक लगभग 7 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर भी चुके हैं। हम राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देश में मौजूदा हाईवेज का तीसरा एवं रेलवे का पांचवां सबसे बड़ा नेटवर्क है। राजस्थान में सात प्रमुख हवाई अड्डे हैं और दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा हमारे प्रदेश से गुजरता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए 20 से ज्यादा नई नीतियां बनाई गई हैं। साथ ही, कई नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं। पचपदरा के रिफाइनरी भी इसी वर्ष शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 हजार 232 निवेशकों को भूमि उपलब्ध करवाई गई है तथा 17 गीगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 34 हजार हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है जो निवेश को धरातल पर उतारने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
ऊर्जा-पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ले रही अभूतपूर्व निर्णय-
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 25 सितंबर को ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के माही-बांसवाड़ा में 2 हजार 800 मेगावाट क्षमता की 42 हजार करोड़ रुपए लागत वाली न्यूक्लियर पावर परियोजना का शिलान्यास किया है। बैटरी स्टोरेज, पंप स्टारेज, रूफटॉप सोलर, पीएम कुसुम के तहत विकेंद्रीकृत सोलर प्रोजेक्ट सहित ऊर्जा के हर क्षेत्र में राज्य ने एक नई पहल की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष करोड़ों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। राजस्थान का हर कोना, अपनी समृद्ध धरोहर, प्रकृति, संस्कृति और विविधताओं का दर्शन करवाता है। पर्यटन निवेश में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने भूमि आवंटन हेतु न्यूनतम निवेश को 100 करोड़ रुपये से घटाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया है। इस संशोधन से हेरिटेज, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के साथ-साथ घरेलू निवेशकों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने रिप्स-2024 में स्टैंडर्ड सर्विसेज पैकेज के तहत इन्सेंटिव के लिए पर्यटन में निवेश की न्यूनतम सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है।
भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में खनन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान खनिज नीति तथा राजस्थान एम-सैंड पॉलिसी लॉन्च की है। साथ ही, खनिजों के ब्लॉकों की नीलामी में अभूतपूर्व तेजी आई है। उन्होंने कहा कि जयपुर और जोधपुर में अत्याधुनिक टियर-4 डाटा सेंटर स्थापित किए गए हैं तथा शीघ्र ही नई सेमीकंडक्टर पॉलिसी भी आने वाली है। प्रदेश में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, वस्त्र, चिकित्सा उपकरण, रक्षा उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण सहित सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए बेहतरीन अवसर हैं।
कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए गए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया तथा राजस्थानी फाउंडेशन चैप्टर मेंबरशिप की भी लॉन्चिंग की। इससे पहले कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/09/25 |पीएम कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट-2 में किसानों को मिलेगा सोलर-पंप लगाने का मौका
एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।
किसानों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कम्पोनेंट-बी में जयपुर जिले के 5500 किसानों के खेतों मेें सोलर पम्प लगवाए जाएंगे।
उप निदेशक उद्यान, हरलाल सिंह बिजारनियां ने बताया की लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा सरकार देगी, किसान को मात्र 40 प्रतिशत राशि देनी है। अनुसूचित जाति एवं अनुसचित जनजाति श्रेणी के किसानों को 45,000 रूपये की अतिरिक्त छूट देय है। राज्यभर में 60,000 किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। उद्यान विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
किसान उसके खेत के क्षेत्रफल के आधार पर 3 , 5 , 7.5 यां 10 एचपी क्षमता का सोलर पम्प दिलवाया जाता हैं। सौर उर्जा पम्प संयंत्र लगाने के लिए न्यूनतम 0.40 हैक्टेयर भूमि का होना आवश्यक है। जिस किसान के कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं है एवं सिंचाई के लिए वैकल्पिक साधन जैसे डीजल इंजन पर निर्भर है, वह योजना का लाभ लेने के लिए राज किसान पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदन कर सकता है। सौर उर्जा पम्प लगने से किसान को डीजल खर्च एवं विद्युत बिल से छुटकारा मिल सकेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां शाम 6 बजे
“दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
रोजाना सुनिए
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
26/09/25 |"पाकिस्तान अपने लोगों को झूठा इतिहास पढ़ाकर अपनी पीठ थपथपाना चाहता हैं" : ऊर्जा अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #operationsindoor #ladakviolence #pmo #narenderamodi
-
26/09/25 |सेवा पखवाड़े को लेकर लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोग उठा रहे भरपूर लाभ : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#sewapakhwada2025 #bjp #bjpharyana #bjpambala #anilvij
-
26/09/25 |जीएमएन विद्यालय में नवरात्रि विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जी एम एन पब्लिक विद्यालय में किंडरगार्टन प्रकोष्ठ की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात बच्चों ने गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मंच पर मां दुर्गा के नौ रूपों का रूप धारण किए बच्चों ने नवरात्रि पर्व का सांस्कृतिक महत्व प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु घई ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से भी जोड़ते हैं। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा की।
#ambala #news #school #navratri
-
26/09/25 |ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ हुए बैठक
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी एल एस ए) प्रवीण के मार्गदर्शन में जिला ए.डी.आर सेंटर में अलग-अलग विभागों के अधिकारिओं व कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नालसा द्वारा चलाई गयी नयी योजना नयी दिशा नयी उड़ान के तत्वधान में (जुवेनाइल एक्ट) बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में चर्चा की गयी और निर्धारित निर्देश भी दिए गए।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में विधिक ज्ञान एवं अधिकारों संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है।प्रतियोगिता में कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागी अपनी फोटोग्राफी, स्केच, लघु वीडियो अथवा पेंटिंग विधिक या सामाजिक विषयों से संबंधित बना सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां निर्धारित तिथि तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय या ईमेल पते पर भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे बढ़-चढक़र इस प्रतियोगिता में भाग लें एवं विधिक जागरूकता को समाज में फैलाने में सहभागी बनें।
न्यायिक अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में भी इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु व अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के कार्यालय में संपर्क करें अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 पर संपर्क करें। इस बैठक में पुलिस विभाग से, सेंट्रल जेल अम्बाला से तथा जिला शिक्षा विभाग से सुपरिन्टेन्डेन्ट ने भाग लिया |#ambala #news #meeting #officers #employees
-
26/09/25 |समाधान शिविरों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजितए दिए जरूरी निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि संबंधित विभाग समाधान शिविरों के जरियें प्राप्त होने वाली लोगो की शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ.साथ जिस भी विभाग से संबंधी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समयबद्ध होकर जल्द समाधान करें।
नगराधीश शुक्रवार को अंबाला शहर स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में समाधान शिविरों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहें थे। इससें पहलें चण्डीगढ़ से वीसी के माध्यम से समाधान शिविरों के दृष्टिगत आमजन की समस्याओं के त्वरित व संतोषपूर्ण समाधान को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने वीसी में अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला में आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4533 शिकायतें प्राप्त हुई हैए जिनमें से 4270 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। इसके साथ विभिन्न विभागों से जूडी 48 शिकायतें लम्बित है। इन लम्बित शिकायतों का जल्द निपटान सुनिचित किया जाएगा। वीसी में जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए है उनकी शत प्रतिशत अनुपालना की जाएगी।
नगराधीश ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाधान शिविरों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का सभी प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। लोगो की समस्याओं से जूडे कोई भी कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाएं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध होकर समाधान करवाएं।
उन्होंने समीक्षा के क्रम में लम्बित शिकायतों बारे जानकारी लेते हुए कहा कि संबंधित विभाग लम्बित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करें। इसकें साथ आयोजित समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उन्हें मौके पर निपटाने का पूरा प्रयास करें। यदि किसी कारण तत्काल समाधान नही होता है तो उसे भी समयबद्धपूर्वक निपटान करें।आमजन की समस्याओं का संतोषपूर्ण समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी इसी ध्येय के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु अनेको योजनाएं चलाई गई हैए उन सबकी जानकारी भी आमजन तक पंहुचाई जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सकें। इस मौके पर डीएसपी रमेश कुमार क्रीड से रजत के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #news #meeting #review
-
26/09/25 |पराली प्रबधंन पर डीसी ने की सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि पराली प्रबधंन के तहत विभाग द्वारा कृषि यंत्र उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं, वहंी साथ ही साथ पराली का कृषि यंत्रों के माध्यम से सही तरीके से खेतों में ही निस्तारण करने पर प्रति एकड़ 1200 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। किसान पराली न जलाएं बल्कि कृषि यंत्रों का उपयोग करके पराली का निस्तारण करें। उपायुक्त पराली प्रबधंन विषय को लेकर आज अपने कार्यालय में सम्बधिंत विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहें थे।
इससे पहले दिल्ली से वायु गुणवत्ता प्रबधंन आयोग के चेयरपर्सन ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षको व अन्य सम्बधिंत अधिकारियों से पराली प्रबधंन के तहत जो कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पराली जलाने की घटनाएं जिले में न हो इसके लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्रामीण स्तर पर कमेटियां गठित की हुई हैं। विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पराली जलने से होने वाले दुष्प्रभाव बारे भी जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। इसके साथ-साथ स्कूलों में भी गतिविधियां करवाकर पराली प्रबधंन को लेकर जागरूक किया जा रहा हैं।उन्होनें बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबधंन के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध करवाकर किसानों को दिए जा रहे हैं। उन्होनें बताया कि विभाग के पास 1495 सुपर सीडर व 70 के करीब बेलर उपलब्ध हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बताया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर किसी भी कार्य दिवस पर कृषि यंत्रों से सम्बधिंत जानकारी ली जा सकती हैं। इसके अलावा यदि कहीं पर पराली जलने की घटना होती है तो उसकी सूचना भी दी जा सकती हैं।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने यह भी बताया कि पराली न जले इसको लेकर भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा के तहत आदेश भी जारी किए गए हैं। यदि कोई किसान पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान हैं। इतना ही नहीं यदि कोई पंजीकृत किसान है और वह इस मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करते हुए आगामी दो वर्षो तक मंडियों मे उसकी फसल की सरकारी खरीदी नहीं की जाएगी।इसके साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्व्ति है उससे भी वह वंचित रहेगा। उन्होनें यह भी बताया कि किसान कै डिट कार्ड को भी निरस्त करने के लिए भी लिखा जाएगा। इसके साथ-साथ ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर जिस पंजीकृत किसान का मुआवजा है तो वह भी निरस्त कर दिया जाएगा।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह कृषि यंत्रों के माध्यम से ही पराली का प्रबधंन करें। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में कृषि यंत्र उपलब्ध है। उन्होनें यह भी कहा कि जिला प्रशासन यह नहीं चाहता कि कोई भी पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं से वंचित रहें।उन्होनें यह भी बताया कि पराली जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं मानव जीवन पर भी इसका दूष्प्रभाव पड़ता हैं। खेतों में फसलों के अवशेष जलने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम होती है तथा जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी किसान पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बॉक्स:- उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दिल्ली से आयोजित वीसी के माध्यम से वायु गुणवत्ता प्रबधंन आयोग के चेयरपर्सन को बताया कि जिला अम्बाला में पराली जलाने की घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। उन्होनें बताया कि पराली प्रबधंन के तहत किसानों को जागरूक करने का किया गया है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई है जो कि फिल्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखकर कार्य करेगी। उन्होनें यह भी कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत आगामी सभी कार्यो को किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ जसविन्द्र सैनी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय प्रबधंक अजय सिंह, डीएमईयू डॉ राजीव, सहायक कृषि अभियन्ता, डीआईओ परमजीत कौर के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारीगण मौजूद रहें।#dc #meeting #concerned #department #stubble #management #ambala
-
26/09/25 |हरियाणा के 97 ऐडिड कॉलेजों के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन संग मांगों को लेकर दिया धरना
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - सनातन धर्म कॉलेज अंबाला छावनी के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों ने वेतन, एचआरए, ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के एडेड कॉलेजों में लगभग 4700 पद स्वीकृत है जिनमें से लगभग 3000 शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यरत है, जिन्हें 95% अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। सनातन धर्म कॉलेज आजादी से पहले से अस्तित्व में हैं। पिछले एक दशक से कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ में सरकार व विभाग के उदासीन रवैये को लेकर संघर्षरत हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे : एसीपी का लाभ, संशोधित मकान किराया भत्ता, 01.01.2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ग्रैच्युटी का लाभ, सेवा नियम 2006 व लीव रूल्स 2002 में संशोधन, मेडिकल, आकस्मिक अवकाश के दिशा-निर्देश, सीसीएल और टेकओवर आदि।
इन सभी माँगों को लेकर शिक्षक और गैर शिक्षक यूनियन लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात रख रही है। एक्स ग्रेसिया पॉलिसी, लीयन, दूसरे शनिवार की छूटी, मेडिकल, महिला स्टाफ की 25 छुटियां आदि फाइलों पर माननीय मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद भी विभाग द्वारा पत्र जारी नहीं किया गया। ये मांगों की फाइलें विभागीय टेबलों पर वर्षों से दबकर रह जाती हैं।
एक तरफ राज्य सरकार बड़े-बड़े मंचों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे करती है, दूसरी तरफ कार्यरत कर्मचारी महीनों तक अपनी सैलरी के लिए तरसते रहते हैं। यह स्थिति न केवल कर्मचारियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है, बल्कि कॉलेजों के कामकाज और शैक्षणिक माहौल पर भी असर डाल रही है।
इस धरने प्रदर्शन में प्रधान हेमचंद, राम कुमार, डॉ राजेश फोर, डॉ सतबीर, डॉ नितिन, डॉ सुमीत, डॉ मोहित, डॉ तेजिंदर, डॉ दिव्या जैन, डॉ सरयू, आरती शर्मा, चंद्रावती, जंग बहादुर, जे पी तिवारी, मनप्रीत सहित सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर जल्द ही बकाया वेतन और अन्य लाभ भत्तों को जारी नहीं किया गया तो मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे।
#ambala #academic #nonacademic #staff #97-aided-colleges #haryana
-
26/09/25 |हिमाचल PWD का नया कदम: अब परिधि/विश्राम गृहों को मिलेगा मासिक 'गुणवत्ता प्रमाणन
हिमाचल, 26 सितम्बर (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने रैकिंग के उद्देश्य से पहली बार परिधि और विश्राम गृहों की नियमित रूप से हर महीने जांच और निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया वर्ष में 12 बार पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी आगंतुकों को एक समान और सर्वोतम सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन परिसरों को अधिकारियों/कर्मचारियों के अलावा पर्यटकों के लिए भी खोला गया है।
उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी राज्य में इस तरह की पहल नहीं हुई है जहां परिधि और विश्राम गृहों के नियमित निरीक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य विभागों के विश्राम गृहों में भी इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
इस संबंध में आज यहां सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा एक विस्तृत जांच सूची तैयार की है ताकि मेहमानों को बेहतर अनुभव और सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण में फर्श, विद्युत प्रणाली, लिफ्ट, बगीचे, पार्किंग स्थल अनाधिकृत पार्किंग की जांच व प्रकाश व्यवस्था आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा किसी भी ऐसी व्यवस्था जिसकी समय-समय पर मुरम्मत या बदलने की आवश्यकता हो उसकी भी नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता (एसडीआ)े (पीडब्ल्यूडी) हर महीने इन विश्राम गृहों व परिधि गृहों का निरीक्षण करेंगे। इनमें छत, दिवार, सीलन/रिसाव, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति जैसी सभी संरचनाओं की जांच शामिल होगी। वर्तमान में प्रदेश के 275 पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों में 1335 कमरे और 21 परिधि गृहों के 222 कमरे आगंतुकों के लिए उपलब्ध हैं।
विद्युत उपकरणों की स्थिति, पानी की उपलब्धता, सीवरेज प्रणाली, वाटर प्यूरिफायर आदि की ग्रेडिंग बहुत अच्छे से लेकर खराब आदि मानकों के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण की जांच संबंधित अनुभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा की जाएगी और उच्च अधिकारियों के विश्लेषण के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपलोड की जाएगी।
डॉ. जैन ने कहा कि विश्राम गृह के फर्नीचर, रसोई व शौचालय की सफाई और स्वच्छता, बिस्तर, रजाई, तकिये आदि की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की भी जांच नियमित रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण प्रारूप में 50 बिंदु शामिल किए गए हैं जो सभी अधिकारियों के पास उपलब्ध होंगे और विभाग की वेबसाइट http://hppwd.hp.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।
सचिव ने कहा कि जब ठहरने के शुल्क सभी श्रेणियों के लिए सम्मान रूप से बढ़ाए गए हैं तो विभाग का दायित्व है कि आगंतुकों को सभी सुविधाएं सम्मान रूप से उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली पहले से ही लागू कर दी गई है और अब विश्राम गृहों व परिधि गृह में आगंतुकों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके लिए हर विश्राम और परिधि गृह में दिशा सूचक पट्टिकाएं लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से न केवल आगंतुकों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि विभाग की विश्वसनीयता और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और रख-रखाव में सर्वोतम ग्रेडिंग पाने वाले विश्राम गृह या परिधि गृह को तिमाही आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें स्टाफ के कर्मचारियों का व्यवहार भी शामिल होगा।
#HimachalPradesh #PWD #RestHouseInspection #VikramadityaSingh #QualityCertification #ServiceExcellence #InfrastructureUpgrade #OnlineBooking #HimachalTourism
-
26/09/25 |हिमाचल: नशे की रोकथाम के लिए एंटी-चिट्टा वालंटियर योजना शुरू, एक हजार से अधिक वालंटियर होंगे तैनात
हिमाचल, 26 सितम्बर (अभी): प्रदेश सरकार नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान को और सशक्त बनाने के लिए एंटी-चिट्टा वालंटियर योजना (एसीवीएस) आरम्भ करने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा मंडी जिले के सरकाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप पुलिस विभाग द्वारा एक विस्तृत प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
इस योजना के अन्तर्गत 1000 एंटी-चिट्टा वालंटियर तैनात किए जाएंगे जो पुलिस, जो जनता और अन्य हित धारकों के मध्य एक मजबूत सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। यह वालंटियर समाज और युवाओं को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे, संदिग्ध गतिविधियों, हॉट-स्पॉट और अपराधियों की गुप्त रूप से जानकारी पुलिस को देंगे। यह स्कूलों, कॉलेजों व सामुदायों में जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इसके अलावा यह रैलियों, नुक्कड़ नाटकों, सोशल मीडिया और जागरूकता अभियानों में सहयोग करेंगे तथा प्रभावित व्यक्तियों को परामर्श एवं पुनर्वास केंद्रों से जोड़ेंगे। योजना के तहत पंजीकृत स्वयंसेवियों को सेवाओं के लिए मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पिछले अढ़ाई वर्षों में सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम को विशेष प्राथमिकता दी है। सरकार द्वारा इस संबंध में कई पहल की गई हैं। इस नई योजना से जमीनी स्तर पर खुफिया तंत्र सुदृढ़ करने, युवाओं और समाज में जागरूकता लाने, प्रभावित लोगों को बेहतर पुनर्वास सेवा प्रदान करने और पुलिस-जनता के मध्य सहभागिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त हिमाचल के ध्येय को साकार करना है।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की सुरक्षा के दृष्टिगत इन्हें फील्ड आइडेनटिफिकेशन में शामिल नहीं किया जाएगा और पुलिस द्वारा इनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवेदनशील मामलों में इन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। इन स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जिसमें एनडीपीएस एक्ट की मूल जानकारी, पुलिस प्रक्रियाएं और सामुदायिक सहभागिता के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का कहना है कि पदभार ग्रहण करते ही प्रदेश सरकार ने नशे के विरूद्ध जंग शुरू की है और कई ठोस कदम भी उठाए हैं। प्रदेश सरकार ने स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (पीआटीएनडीपीएस) लागू किया है जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया था। नशा माफिया की 42 करोड़ रुपये से अधिक की संपति जब्त की है और पुलिस भर्ती में चिट्टे की जांच अनिवार्य की है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पिछले अढ़ाई वर्षों से निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है।
#AntiChittaVolunteerScheme #HimachalPradesh #DrugFreeHimachal #SukhvinderSinghSukhu #DrugPrevention #CommunityPolicing #YouthAgainstDrugs #NDPSAct #HimachalPolice
-
26/09/25 |'स्वच्छता ही सेवा' के तहत RRR मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में RRR मोबाइल वैन को मंत्री जोगाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद (जयपुर शहर) मंजू शर्मा, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई।
मंत्री जोगाराम पटेल ने इस अवसर पर कहा कि “यह पहल न केवल जरूरतमंदों की सहायता करेगी बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन और पुनः उपयोग (Reduce, Reuse, Recycle) की भावना को भी सशक्त बनाएगी।”
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि इस वैन का मुख्य उद्देश्य घर-घर से ऐसी सामग्री एकत्रित करना है, जैसे कि पुराने जूते-चप्पल, कपड़े, खिलौने, किताबें एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ, जो परिवारों द्वारा अब उपयोग में नहीं ली जा रही हैं, किन्तु जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एकत्रित सामग्री को नगर निगम द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से छांटा जाएगा और उसके बाद इन्हें सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह मोबाइल वैन प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में जाकर सामग्री संग्रहण एवं वितरण का कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों ने स्वच्छता ही सेवा की मानव शृंखला (Human Chain) बनाई। यह आयोजन स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया। सफाई मित्रों द्वारा बनाई गई यह मानव शृंखला एकता, सहयोग और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक थी। यह एक प्रतीकात्मक प्रयास था जिससे आम जनता को यह संदेश मिले कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इसके साथ नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय ‘‘स्वच्छता चर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री (Waste Material) से निर्मित आकर्षक कलाकृतियाँ एवं स्वच्छता विषयक पोस्टर्स प्रदर्शित किए। इन रचनात्मक प्रदर्शनों ने यह संदेश दिया कि अपशिष्ट का सही उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों को बढ़ावा दिया जा सकता है।
#SwachhataHiSeva #RRRVanLaunch #ReduceReuseRecycle #JaipurCleanliness #HumanChain #WasteManagement #JaipurNews #CleanIndia #DanikKhabar #Rajasthan #News
-

-
26/09/25 |राजस्थान को मिली सौगात, विकास के नए आयाम स्थापित होंगे
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थान को विकास की सौगात दी हैं। केन्द्र व राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए तत्पर है। बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान बांसवाड़ा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम एवं आमजन सभा के लाइव प्रसारण के साथ मुख्यमंत्री रोजगार मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कुमावत ने नवनियुक्त 320 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसमें पशु परिचर 99, अध्यापक लेवल द्वितीय 119, कनिष्ठ सहायक 56, कनिष्ठ अभियंता 19, संस्कृत शिक्षा वरिष्ठ अध्यापक 12, कनिष्ठ अनुदेशक 15, छात्रावास अधीक्षक 3, सूचना सहायक 2, कनिष्ठ लेखाकार 1 एवं एएनएम 2 शामिल हैं।
जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के साथ बाड़मेर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ युवाओं को नौकरी की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक और बेहतरीन काम किए है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को नौकरी देने की जो घोषणा की थी, उस पर खरा उतरते हुए युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए तत्पर है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ धरातल पर राइजिंग राजस्थान की क्रियान्विति सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि गुरूवार को 15 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाते हुए युवाओं के सरकारी नौकरी के सपने को साकार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी करके आम आदमी को तोहफा दिया है। उन्होंने आम आदमी को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि बांसवाड़ा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य को कई सौगात दी है। यह सबके लिए गर्व एवं खुशी का अवसर है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि इससे राजस्थान की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि बाड़मेर के युवा स्वदेशी को अपनाने के साथ स्थानीय दस्तकारों को प्रोत्साहित करें। पूर्व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत के सपने की बागडोर उनके हाथों में है। भारत विश्व में चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, बाड़मेर उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, प्रशिक्षु आईएएस छायासिंह, समाजसेवी अनंत कुमार विश्नोई, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लाक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के वर्चुअली प्रसारण किया गया। इनमें बड़ी तादाद में आमजन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास—
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर जिले के शिव में 220 केवी ग्रिड उप केन्द्र, शिव तहसील की कजीजाल, मतुओं की ढाणी में जेएसडब्ल्यू एनर्जी के 400 मेगावाट सोलर एनर्जी प्लांट एवं बाड़मेर जिले के 346 गांवों के लिए जल जीवन मिशन के तहत 338.73 करोड़ की लागत से बाड़मेर लिफ्ट जलापूर्ति परियोजना के द्वितीय चरण का वर्चुअली शिलान्यास किया। इससे बाड़मेर जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |राजस्थान उपभोक्ताओं को मिले GST दर घटने का फायदा: राजस्व मंत्री
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री विजय सिंह ने गुरूवार को जिलेभर में व्यापारियों और आमजन के साथ जीएसटी बचत उत्सव मनाया और खुशियां साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही जीएसटी की सिर्फ दो स्लैब रखते हुए आमजन को राहत दी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से आह्वान किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ता तक पहुंचाएं। उन्होंने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर चर्चा भी की जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।
राजस्व मंत्री ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम कम होने से सभी को बचत होगी और वे अपने बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा पर ज्यादा खर्च कर पाएंगे, ज्यादा निवेश कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों का कारोबार भी सुगम होगा। इस अवसर पर उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव से प्रचार सामग्री का वितरण भी किया।
विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है।
जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने व्यापारियों से चर्चा के दौरान बताया कि कर का बोझ कम होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। संवाद के दौरान व्यापारियों ने भी अपने सुझाव दिए।
सिंह ने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को अपनाते हुए सभी राष्ट्र को प्रथम मानकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।
संवाद कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, वाणिज्य कर विभाग- वृत शाहजहॉपुर अधिकारी श्री ज्योति स्वरूप शर्मा, कोटपूतली ट्रेड कंसल्टेंट एसोसिएशन, कोटपूतली किराना व्यापार संघ, कोटपूतली व्यापार महासंघ व कोटपूतली ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
#danikkhabar #currentnews #Rajasthan #dailynews #GSTRateCutv #KotpuliBehror #ReliefForCommonMan #ModiKiGuarantee #TaxReform #EconomicBoost -
26/09/25 |जिला परिषद जयपुर की नवीन पहल, ग्राम पंचायत नायन को मिलेगी नई पहचान
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जयपुर जिले में प्लास्टिक मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करते हुए जिला परिषद् जयपुर की पंचायत समिति शाहपुरा की ग्राम पंचायत नायन में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई (पीडब्लूएमयू) की स्थापना की गई है, जो कि राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत स्थापित की गयी ऐसी सर्वप्रथम इकाई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर की पहल पर जिला परिषद् जयपुर द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन इकाई की स्थापना के लिए 16 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। प्लास्टिक कचरे के प्रसंस्करण के लिए इस इकाई में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी जैसे डस्ट रिमूवर, प्लास्टिक श्रेडर मशीन, प्लास्टिक बेलिंग मशीन, वजन मशीन इत्यादि। उक्त कार्य का लोकार्पण स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के समापन दिनांक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 02, अक्टूबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य पंचायत समिति शाहपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का बेहतर प्रबंधन करना, प्रदूषण को कम करना और आमजन को इसके हानिकारक प्रभावों से निजात दिलाना है। इस इकाई की स्थापना ग्राम पंचायत नायन में पहले से निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के अन्दर की गयी है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है एवं इससे ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समुह की महिलाओं को रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होगें। आगामी प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन इकाई विराटनगर में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |जोधपुर में 771 अभ्यर्थियों को सौंपे गए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा के नापला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आगमन पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभ्यर्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में 771 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री दिलावर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो युवा नियुक्ति पत्र लेकर जा रहे हैं, यह केवल एक नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया था, जिनमें से अब तक 75 हजार को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और 15 हजार को आज दिया जा रहा है।
उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, उनकी रक्षा और संवर्धन के लिए प्रत्येक नागरिक को सजग रहना होगा। सरकार भी पेड़ों की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने की व्यवस्था कर रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |पेरिस में भारत पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
फ्रांस में भारत की पर्यटन संभावनाओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से भारतीय दूतावास, सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल एवं एयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को पेरिस स्थित भारतीय दूतावास परिसर में भारत पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने भारत-फ्रांस के बीच पर्यटन सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काउंसलर नवीन कुमार एवं सुश्री शालिया शाह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में फ्रांस के विभिन्न शहरों से आए 50 से अधिक प्रमुख टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंटों ने सहभागिता की।
राजस्थान पर्यटन की प्रस्तुति-
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने राजस्थान की विशिष्ट पहचान और पर्यटन आकर्षणों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
उन्होंने राजस्थान की प्रचार फिल्मों के माध्यम से किलों, महलों, हवेलियों, थार मरुस्थल, पुष्कर, रणथम्भौर एवं उदयपुर जैसे विश्व-प्रसिद्ध स्थलों को प्रस्तुत किया।
प्रस्तुति में सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला, त्योहार एवं मेलों की झलक भी दिखाई गई, जिससे फ्रांसीसी टूर ऑपरेटर राजस्थान की जीवंत परंपराओं से परिचित हो सके।
यादव ने बताया कि राजस्थान पर्यटन केवल धरोहर और संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि वाइल्डलाइफ सफारी, एडवेंचर टूरिज्म, वेडिंग डेस्टिनेशन, वेलनेस जैसे आधुनिक आयामों में भी अग्रणी है।
फ्रांस-भारत सहयोग की दिशा में नया कदम-
इस आयोजन से फ्रांसीसी पर्यटक समुदाय को राजस्थान के पर्यटन आकर्षणों की गहन जानकारी मिली। यादव ने फ्रांसीसी टूर ऑपरेटरों को आमंत्रित करते हुए कहा कि राजस्थान में पर्यटन निवेश, सहयोगी उपक्रम और पैकेज टूर विकास की अपार संभावनाएँ हैं। राजस्थान सरकार अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य उपलब्धियाँ और संभावित परिणाम-
इस केंद्रित कार्यक्रम से फ्रांस और यूरोप के पर्यटन बाजार में राजस्थान की सशक्त ब्रांडिंग हुई। राजस्थान की अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर एवं आधुनिक पर्यटन सेवाओं की प्रस्तुति ने फ्रांसीसी टूर ऑपरेटरों की विशेष रुचि आकर्षित की। कार्यक्रम ने भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय पर्यटन सहयोग, निवेश एवं संयुक्त उपक्रमों को प्रोत्साहित करने का मार्ग प्रशस्त किया। इससे राजस्थान को एक प्रमुख वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
राजदूत संजीव सिंगला का वक्तव्य-
भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध गहरे रहे हैं। पर्यटन इन संबंधों को और भी मजबूत बनाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से दोनों देशों के बीच आपसी समझ और आर्थिक सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति होगी।
यह आयोजन केवल एक प्रचार कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत-फ्रांस पर्यटन सहयोग की नई शुरुआत है। राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम ने राज्य को यूरोप के पर्यटन मानचित्र पर और सुदृढ़ स्थान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |
'एक दिन एक घंटा एक साथ' कार्यक्रम के अंतर्गत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए किया श्रमदान
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को रामनिवास बाग एवं पीकॉक गार्डन में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। मालवीय नगर स्थित पीकॉक गार्डन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर की महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर, स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के मिशन निदेशक जुईकर प्रतीक शेखर, तथा जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया। इस अवसर पर एनएसएस, स्काउट्स, सीएसआर संगठनों तथा विभिन्न एनजीओ से जुड़े लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अभियान के तहत जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा,नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर, जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल सहित निगम अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधि ने हाथ में झाड़ू थाम सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने दस स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए कहा कि ये हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात शहर को साफ सुथरा रखने का कार्य कर रहे है, इन्हें जयपुरवासी सेल्यूट करते है। अब हम सभी को जयपुर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में आने के लिए नगर निगम हेरिटेज महापौर श्रीमती कुसुम यादव और निगम अधिकारियों का आभार जताया, साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से हम सभी को सफाई रखने की प्रेरणा मिली, हमें ये शुरुआत अपने घर, गली, मोहल्लों, वार्डो से करनी है। महापौर श्रीमती कुसुम यादव ने अल्बर्ट हॉल पर सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए शहर को स्वच्छता में प्रथम स्थान पर आने के लिए प्रोत्साहित किया।
रामनिवास बाग में किया पौधरोपण —
सफाई अभियान के दौरान राम निवास बाग में मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने की चाय पर चर्चा —
इस दौरान प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव ने सभी स्वच्छता प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की। उनके दैनिक जीवनचर्या एवं समस्याओं के बारे में जाना। वहीं स्वच्छता कर्मियों का हौंसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र सोनी सहित अन्य उच्च अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |जल संसाधन मंत्री ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन, सर्वजन कल्याण की की प्रार्थना
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गुरूवार को अजमेर स्थित अंबे माता मंदिर, बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
सुरेश सिंह रावत ने मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आत्मबल, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। यह समय माँ दुर्गा की आराधना कर शक्ति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का होता है।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि हमें मातृशक्ति के प्रति आस्था और सम्मान का संदेश देती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की सदैव विजय होती है। माँ अम्बे की कृपा से जन-जन का जीवन मंगलमय एवं कष्टमुक्त हो। सुरेश सिंह रावत ने मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और सभी से समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को अजमेर जिले में बड़ी संख्या में देखा और सुना
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बांसवाड़ा से किए गए ऐतिहासिक शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का राज्यभर की तरह अजमेर में भी सीधा प्रसारण किया गया। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विशाल जनसमूह के साथ सीधा प्रसारण देखा और सुना।
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है। आज का यह दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है, जब एक साथ इतनी विशाल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को भी इन योजनाओं से नई ऊर्जा मिली है। यह अवसर प्रदेशवासियों के लिए गर्व और आत्मविश्वास का क्षण है।
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से राजस्थान की आधारभूत संरचना, ऊर्जा, जल संसाधन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजनाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |राजकीय आईटीआई पलवल में टूलकिट वितरण एवं सफाई अभियान का हुआ आयोजन
जे कुमार, पलवल 26 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में टूलकिट वितरण समारोह एवं सफाई अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि समाज और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।
समारोह में आईटीआई के 19 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित टूलकिट वितरित की गई। ये टूलकिट्स विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद व्यवहारिक कार्यक्षेत्र में सक्षम बनाने तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम साबित होंगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल से विधायक एवं खेल मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी तथा नवनियुक्त मार्केट कमेटी पलवल के अध्यक्ष पंकज विरमानी ने शिरकत की। इस अवसर पर रतन देवी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और ऐसे कार्यक्रम उनके भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं।मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी का प्रधानाचार्य जिले सिंह और कैप्टन उदय सिंह एनसीसी अधिकारी ने शॉल पहनाकर एवं मूमेंटो देकर स्वागत और अभिवादन किया। वहीं पंकज विरमानी नवनियुक्त चेयरमैन और गणमान्य व्यक्तियों का फूल मालाओं एवं मूवमेंटो देकर स्वागत किया।
पंकज विरमानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टूलकिट वितरण जैसी योजनाएं सरकार और संस्थान की दूरदर्शिता को दर्शाती हैं, जिनसे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होते हैं।#palwal #news #toolkit-distribution
-
26/09/25 |चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा का शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुरूवार को उत्तर पश्चिम रेलवे (अजमेर मंडल) की नई रेल सुविधा उदयपुर सिटी–चंडीगढ़–उदयपुर सिटी (गाड़ी संख्या 09671/09672) स्पेशल रेल सेवा का बांसवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके उपरांत इस विशेष रेल को अजमेर रेलवे स्टेशन से जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर रमेश सोनी , रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह नई रेल सेवा राजस्थान से चंडीगढ़ तक की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाएगी। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी बल्कि पर्यटन एवं व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा राजस्थान और उत्तर भारत के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी। अजमेर सहित पूरे क्षेत्र के लिए यह नई सौगात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
रेलवे प्रशासन ने भी आश्वस्त किया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अजमेर रेलवे स्टेशन पर माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक रहा। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के लिए आभार प्रकट किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/09/25 |अंबाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत अंबाला में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 आज बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान का आयोजन कैबिनेट सचिव के मार्गदर्शन में किया गया तथा इसे कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला और इद्रीश फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
यह विशेष श्रमदान कार्यक्रम सुबह 8 बजे भगत सिंह मार्केट (जनता स्वीट्स के पास, कैपिटल सिनेमा के सामने) से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ :
नागरिकों ने श्रमदान कर गंदगी वाले स्थलों को साफ किया। बच्चों और युवाओं ने जनजागरूकता संदेश दिए। गंदगी वाले स्थानों को स्वच्छ स्थलों में बदलने की पहल। जन-नेतृत्व वाली स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष जोर।
इद्रीश फ़ाउंडेशन की संस्थापिका नेहा परवीन ने कहा आज अंबाला ने यह साबित कर दिया कि जब जनता और प्रशासन एक साथ आते हैं तो स्वच्छता केवल नारा नहीं, बल्कि वास्तविकता बन जाती है। प्रधानमंत्री का ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का संदेश हर नागरिक को प्रेरित कर रहा है।
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के प्रतिनिधियों ने कहा स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। आज का आयोजन इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।
#ambala #news #swachhata-hi-seva-abhiyan -
26/09/25 |जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी को करवाया ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गांव पंजोखरा साहिब, तहसील अम्बाला छावनी तथा जिला अम्बाला में लगभग 0.65 एकड़ (खसरा न0 112//27 उपद) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र तथा एस0एच0ओ0 इनर्फोसमैन्ट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं |इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
#ambala #news #illegalcolony #districttownplanner
-
26/09/25 |अंबाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला प्रवीण के मार्गदर्शन में एस .ए. जैन कॉलेज, अंबाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरू जस्सी, एडवोकेट, डीएलएसए अंबाला की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद रहीं।
शिविर के दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि डीएलएसए अंबाला किस प्रकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबकों के लिए निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा जन-सामान्य को कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंपों का निरंतर आयोजन करता है।
उन्होंने बताया कि नालसा एवं हालसा की योजनाओं जैसे ‘न्याय बंधु’, ‘नयी दिशा’, ‘नयी उड़ान’ आदि का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। शिविर में प्रतिभागियों ने विधिक नियमों और योजनाओं के प्रति रूचि दिखाते हुए सवाल भी पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।मिस सरु जस्सी ने कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा आगामी समय में इसी प्रकार के विधिक जागरूकता कैम्पों के आयोजन का आश्वासन दिया। उनके द्वारा वहां मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएँ।
#ambala #news #legalliteracycamp
-
26/09/25 |आर्य महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 26 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य का 36 वर्षों के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य इस महाविद्यालय की प्राचार्या होने के साथ यहां की छात्रा भी रही हैं।
उन्होंने 6 वर्ष यहां से शिक्षा प्राप्त की तथा अपने समय में एम.ए., राजनीति विज्ञान में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया। तत्पश्चात् डॉ. अनुपमा आर्य ने राजनीति विज्ञान विभाग में 28 वर्षों तक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दी तथा महाविद्यालय के उच्चतम पद (प्राचार्या) को 7 वर्षों तक सुशोभित किया तथा महाविद्यालय को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।
प्राचार्या ने अपने कार्यकाल में कई गोल्ड मैडलिस्ट भी दिए। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग ने प्राचार्या डॉ. अनुपमा का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया तथा उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी कड़ी में डॉ. गुरमीत ने बताया कि प्राचार्या महोदया जितनी अच्छी विद्ववती हैं, उससे कई ज्यादा एक अच्छी इंसान हैं।
उनके जीवन में प्राचार्या का अतुलनीय योगदान रहा है। प्राचार्या ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इस महाविद्यालय में बिताए गए क्षण मेरे लिए अमूल्य निधि हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, विशाल, अरविन्द तथा मिस संध्या उपस्थित रहे।
-

वायुसेना का अपराजित योद्धा मिग-21 लड़ाकू विमान आज चंडीगढ़ में रिटायर होगा, देखे वीडियो
#indianairforce #mod #mig21 #mig21retirement #rajnathsingh
-

राज्यस्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में श्रम मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
#anilvij #labordepartmentharyana #laborsports #sports #haryanastategames
-
25/09/25 |- भारत,
राष्ट्रपति 26 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी
#presidentofindia #geoscienceaward
-
25/09/25 |भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं- शहरी सेवा शिविर में ई-मित्र का लाइसेंस किया निरस्त
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर-जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार नगर परिषद बालोतरा के वार्ड संख्या 11, 12 और 13 में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
ई-मित्र संचालक का लाइसेंस तुरंत निरस्त—
प्रभारी मंत्री को शिविर में शिकायत मिली कि एक ई-मित्र संचालक निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुमावत ने अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश की पालना में ई-मित्र संचालक पवन प्रजापत का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिवाली से पूर्व शहर को रोशन करने के निर्देश—
निरीक्षण के दौरान कुमावत ने नगर परिषद को बकाया चल रहे 250 पट्टों की फाइलों की जांच करने और विधि सम्मत पाए जाने पर शहरी सेवा शिविरों की समाप्ति से पूर्व उनका वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की सभी रोड लाइटों की आवश्यक मरम्मत कराई जाए। जहाँ भी नई लाइट लगाने की जरूरत हो, वहाँ नवीन लाइटें लगाकर दिवाली से पूर्व शहर का हर कोना रोशन किया जाए।
सीवरेज कार्य को लेकर रूडिप अधिकारियों को फटकार—
प्रभारी मंत्री कुमावत ने रूडिप अधिकारियों को भी सीवरेज कार्य को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज का काम कार्ययोजना के साथ पूर्ण करें और पूरे शहर को खोदकर आमजन को परेशान करना बंद करें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक वार्ड में हर गली में कार्य पूर्ण करने के बाद ही आगामी कार्य शुरू किया जाए। साथ ही सीवरेज कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को तुरंत प्रभाव से सही करवाने के निर्देश दिए।
#corruption #negligence #servicecamp #danikkhabar #news #zerotolerance
-

खेल महाकुम्भ-2025 अम्बाला में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरूष ने लिया भाग
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 ओपन कैटेगरी (पुरूष व महिला) आयोजन 26 सितम्बर तक स्वीमिंग जिम्नास्टिक खेलों में जिला अम्बाला में आयोजित करवाया जा रहा है। खेल महाकुम्भ-2025 में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरूष भाग लिया है।
खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाउि़यों का ठहराव खालसा स्कूल, अम्बाला छावनी तथा पुरूष खिलाड़ियों का ठहराव एस0सी0 हाॅस्टल, अम्बाला छावनी में किया गया है। स्वीमिंग प्रतियोगिता आल वैदर स्वीमिंग पूल तथा जिम्नास्टिक खेल प्रतियोगिता जिम्नास्टिक हाॅल तथा रिदमिक प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय, अम्बाला छावनी में आयोजित करवाई जा रही है।
इस अवसर रामस्वरूप शर्मा, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, अम्बाला, राज रानी, जिला खेल अधिकारी, कैथल, नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी, हिसार कुसुम, हैण्डबाल प्रषिक्षक, पुर्णिमा, बैडमिन्टन प्रषिक्षक, अरूणकांत, सुभाष शर्मा, सेवानिवृत उपनिदेषक खेल, के0पी0 सिंह, प्रिन्सीपल खालसा स्कूल, राजिन्द्र, प्रिन्सीपल मियां माजरा तथा खेल विभाग के अन्य प्रषिक्षक व समस्त स्टाफ भी मौजूद थे।
#ambala #news #sports #khelmahakhumbh
-

सचिवालय परिसर में खेल गतिविधियों का आयोजन, विभागों के प्रतिभागियों ने लिया भाग
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर - कार्मिक् विभाग के खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में बुधवार को सचिवालय परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। पूर्व में यह आयोजन हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को होना था जो प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण आयोजित नहीं हो पाया था।
इस आयोजन में कार्मिक विभाग के सचिव केके पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में इस आयोजन का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों को स्मरण करते हुए राजकीय सेवा की दिनचर्या के साथ खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कार्मिक् विभाग के खेल प्रकोष्ठ द्वारा ऐसे आयोजनों के सफल संचालन से भविष्य में भी खेलों के प्रति समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने कई मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सॉफ्ट हॉकी, रस्सा-कस्सी (महिला एवं पुरुष वर्ग), रुमाल झपट्टा (महिला वर्ग), नींबू रेस (महिला एवं पुरुष वर्ग), सितौलिया (पुरुष वर्ग) जैसे मनोरंजक खेलों में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी से वातावरण अत्यंत उत्साही और जोशपूर्ण रहा। कार्यक्रम के समापन के दौरान भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी—शर्ट और विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्मिक विभाग की वरिष्ठ खेल अधिकारी मालती चौहान ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों में खेल भावना, सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है। सचिवालय के सभी कर्मचारीयों ने इस आयोजन की सरहाना की।
#Danik Khabar #news #current news #sports #games
-
25/09/25 |ब्रह्मकुमारीज समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में डॉ. अनुपमा आर्य, प्राचार्या को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधिगण विशेष रूप से प्रो. शिव पांडेमणि, डायरेक्टर वेल्यू एडुकेशन प्रोग्राम, आर.ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमार जय कुमार, अस्सिटेंट डायरेक्टर वेल्यू प्रोग्राम ई.आर.एफ. माउंट आबू, ब्रह्मकुमारी बहन भाग्य लक्ष्मी, ब्रह्मकुमारी बहन शैली, अम्बाला छावनी महाविद्यालय में पधारे और उन्होंने डॉ. अनुपमा आर्य को स्नेहपूर्वक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आर्य के दीर्घकालीन शिक्षण योगदान, विद्यार्थियों के प्रति उनके मागदर्शन और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व की सराहना की। इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि माउंट आबू जाना मेरे जीवन का एक अद््भुत अनुभव था। यह मेरा पहला अवसर था जब मैं वहां गई और वहां जो शांति, स्थिरता और आत्मीयता का अनुभव हुआ वह शब्दों में ब्यान करना कठिन है।
आज की इस भागदौड़ भरी जीवन शैली में जहां हर व्यक्ति कहीं न कहीं तनाव, अपेक्षाओं और अनिश्चितताओं से जूझ रहा है, वहां अंतर्मन की शांति ही सबसे बड़ा सुख बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मकुमारीज जैसे संस्थान समाज को निःस्वार्थ रूप से शांति, योग और मानवीय मूल्यों की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं, जो आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।
#ambala #News #aryacollege
-
25/09/25 |27 सितंबर तक खोली गई है वन टाइम सेटलमेंट योजना-2025 : डीसी
जे कुमार, पलवल 25 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 27 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट योजना 2025 के अंतर्गत आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा सभी पंजीकृत करदाताओं के लिए खोली गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतिम चरण में व्यापक जागरूकता व त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए पलवल स्थित विभागीय कार्यालय 24 से 27 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन दो घंटे अतिरिक्त (शाम 7 बजे तक) खुले रहेंगे।
उन्होंने करदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे ओटीएस-2025 के अंतर्गत अपने लंबित देयों का निपटान करने के लिए इन अंतिम चार दिनों का जरूर लाभ उठाएं। त्वरित मार्गदर्शन और स्थल पर ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क पूर्णत: कार्यशील है।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ओटीएस देवीलाल पार्क के सामने 01 सिविल लाइन में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय पलवल में अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 तक सामान्य कार्यालय समय शाम 7 बजे तक दाखिल कर सकते हैं।#onetime #settlement #scheme2025 #openedtill #dc
-
25/09/25 |धान खरीद का जायजा लेने नारायणगढ़ पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत की, किसानों एवं आढतियों ने खरीद व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंचने पर एसडीएम शिवजीत भारती ने राज्य मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्य मंत्री ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से अब तक हुई धान की आमद और खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान किसी भी किसान को दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इस बार 1 अक्टूबर से प्रस्तावित खरीद को पहले ही 22 सितंबर से शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान में नमी की मात्रा को भी चैक किया।
उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडी में आने वाले किसानों को पीने के पानी की कोई समस्या न हो। राज्य मंत्री ने कहा कि धान खरीद में पारदर्शिता व निष्पक्षता बरती जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें।
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं भरेड़ी और बेरखेड़ी खरीद केंद्रों पर कुल 48,343 क्विंटल धान की आमद हो चुकी है, जबकि 17,493 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां ग्रेड-ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जिसकी खरीद एमएसपी 2,389 रुपये प्रति क्विंटल पर की जा रही है। मंडी में 17 प्रतिशत नमी तक धान की खरीद की जा रही है।इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धान खरीद को लेकर मण्ड़ीयों में व्यापक प्रबंध किये गये है और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पहले ही सम्बंधित अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भी डयूटी लगाई गई है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं अन्य खरीद केंद्रों पर कुल 8,33,543 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इस अवसर पर एसडीएम शिवजीत भारती, डीएफसी अपार तिवारी, मार्किट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा, हैफड अधिकारियों सहित किसान और आढ़ती मौजूद रहे।#ambala #news #anajmandi #narayangarh
-
25/09/25 |डिजिटल अर्थव्यवस्था की सुरक्षा, युवाओं में साइबर सुरक्षा की जागरूकता पर निर्भर करती है।" – डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 25 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला कैंट में आज अर्थशास्त्र विभाग के सौजन्य से “युवाओं में साइबर सुरक्षा फॉर टीन्स और भारत की अर्थव्यवस्था” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आईएसएसी फाउंडेशन के साइबर क्राइम इंटरवेंशन ऑफिसर एवं एलनिनो इंटरनेशनल प्री स्कूल के निदेशक डॉ. गौरव खन्ना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों तथा उनके भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले व्यापक प्रभावों पर विद्यार्थियों को मूल्यवान जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता को गहराई से समझा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा: “आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास का भी अभिन्न अंग है। भारत तीव्र गति से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और इस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए युवाओं का जागरूक और सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे व्याख्यान न केवल छात्रों को अद्यतन जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की डिजिटल चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। कॉलेज प्रशासन सदैव प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को समकालीन एवं व्यावहारिक विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त हो।
उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉलेज की प्राध्यापिका एवं कार्यक्रम की संयोजक मिस गीति बिंद्रा को प्राचार्य डॉ.रोहित दत्त बधाई दी । कार्यक्रम के व्याख्यान को चलचित्र की रूप में संरक्षित करने का कार्य कॉलेज के जनसंचार एवम दृश्य उत्पादन विभाग के विद्यार्थियों ने किया।
#ambala #news gmncollege #haryana -
25/09/25 |जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) - जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के दो शोधकर्ताओं डॉ. दीपांश शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया हैं। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सेवियर द्वारा किए गए विषय-वार बिब्लियोमेट्रिक विश्लेषण का परिणाम है।
कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने दीपांश शर्मा और डॉ. योगेंद्र आर्य को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा, “यह उपलब्धि हमारे प्राध्यापकों के उच्च-गुणवत्ता वाले शोध और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है। यह हमारे छात्रों और शोधकर्ताओं को उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरित करेगा।”
डॉ. योगेंद्र आर्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर है जिनके पास इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है और प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में उनके 70 पत्र प्रकाशित हुए हैं।
डॉ. दीपांश शर्मा, लाइफ साइंसेज विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है, जिनके पास माइक्रोबायोलॉजी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने 65 से अधिक शोध पत्र और आठ पुस्तकें प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशकों के साथ प्रकाशित की हैं।
#JCBoseUniversity #YMCA #StanfordUniversity #Top2PercentScientists #DeepanshSharma #YogendraArya #ResearchExcellence
-

हरियाणा में 100 से अधिक मंडियों में खरीफ दलहन और तिलहन की खरीद शुरू
चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ दलहन और तिलहन खरीद की तैयारियों एवं उत्पादन की समीक्षा की। राज्य सरकार द्वारा 100 से अधिक मंडियों में खरीद का शेड्यूल तय किया गया है और फसलवार मंडियों को नामित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मूंग की खरीद 23 सितम्बर से 15 नवम्बर तक 38 मंडियों में की जाएगी। अरहर की खरीद दिसम्बर में 22 मंडियों और उड़द की खरीद 10 मंडियों में होगी। मूंगफली की खरीद 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 7 मंडियों में होगी, जबकि तिल की खरीद दिसंबर में 27 मंडियों में की जाएगी। सोयाबीन और रामतिल या काला तिल की खरीद अक्टूबर-नवम्बर में क्रमशः 7 और 2 मंडियों में होगी।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय पर खरीद पर बल देते हुए कहा कि मंडियों में पर्याप्त भंडारण सुविधाएं और बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि मूंग का क्षेत्रफल 2024-25 के 1.09 लाख एकड़ से बढ़कर 2025-26 में 1.47 लाख एकड़ हो गया है। पैदावार भी 300 किलोग्राम प्रति एकड़ से बढ़कर 400 किलोग्राम प्रति एकड़ तक पहुंच गई है। इसके परिणामस्वरूप मूंग का उत्पादन 32,715 मीट्रिक टन से बढ़कर 58,717 मीट्रिक टन तक होने का अनुमान है। अरहर एवं उड़द में भी क्षेत्रफल और उत्पादकता दोनों में सुधार हुआ है। वहीं तिल की खेती 800 एकड़ से बढ़कर 2,116 एकड़ तक पहुंच गई है और उत्पादन लगभग 446 मीट्रिक टन तक पहुंचने की संभावना है।
बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, कृषि निदेशक श्री राजनारायण कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#HaryanaGovernment #KharifProcurement #AnuragRastogi #CropProcurement #MSP #FarmerWelfare #AgricultureHaryana #MungDal #Tilhan #FoodSupply #HaryanaFarmers
-
25/09/25 |हरियाणा में एक आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) –हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के नियुक्ति/तबादला आदेश जारी किए हैं।
आईएएस अधिकारी श्री प्रशांत पंवार, जो वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें नागरिक सूचना संसाधन विभाग (क्रिड) के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन), श्री जय प्रकाश को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
#HaryanaGovernment #IAS #HCS #OfficerTransfer #PrashantPanwar #JayPrakash #CRID #Antyodaya #Bureaucracy #HaryanaNews
-
25/09/25 |हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू
हिमाचल, 25 सितम्बर (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा है। इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा मंगलवार सायं आयोजित शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपना मुख्य भाषण दिया।
उन्होंने वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। विश्वास और लचीलेपन की ठोस नींव पर आधारित निवेशक हितैषी नीति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की शत-प्रतिशत साक्षरता दर पर भी प्रकाश डाला।
श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल हर मौसम में विश्व भर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य होने के साथ-साथ वैश्विक व्यापार की गतिविधियों का केंद्र बनकर भी उभरा है। राज्य सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ के संकल्प पर कार्य करते हुए इसे आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि एक दृष्टिकोण है जिसे प्रदेशवासियों के सहयोग से साकार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियांे और योजनाओं के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा भंडारण और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल देश में पहले ही जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इन क्षेत्रों में यूरोपीयन विशेषज्ञता और भारतीय आकांक्षाएं मिलकर मील पत्थर स्थापित कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सेबों ने एक वैश्विक ब्रांड के रूप में अपनी अलग पहचान कायम की है। अब राज्य सब्जियों, फूलों की खेती और अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों के क्षेत्र में भी विस्तार कर रहा है और ये उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए तैयार हैं। राज्य सरकार की अभिनव नीतियों ने प्राकृतिक खेती और डेयरी क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोले हैं। यूरोपीयन निवेशकों से स्वास्थ्य, जैविक उत्पादों और सतत् जीवनशैली में अवसरों को तलाशने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश निरन्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है तथा सामाजिक क्षेत्र में उठाए गए कदम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
उन्होंने यूरोपीयन निवेशकों, उद्यमियों और इन्नोवेटरों को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए आश्वस्त किया कि यहां उन्हें न केवल व्यावसायिक अवसर मिलेंगे बल्कि इससे विश्वास, स्थिरता और साझा मूल्यों पर आधारित साझेदारियां भी स्थापित होंगी।
मुख्यमंत्री को इस अवसर पर इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम ने हिमाचल प्रदेश में उनके दूरदर्शी और परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए लीडरशीप एंड गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया।
आईईबीएफ के संस्थापक विजय गोयल, लॉर्ड डेविड इवांस, मंत्री कनिष्क नारायण, मंत्री सीमा मल्होत्रा, वीरेंद्र शर्मा, घाना से हिज एक्सीलैंसी सैमुअल महामा, श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री और उच्चायुक्त डॉ. रोहितगा, डॉ. नीरजा बिड़ला, निहारिका हांडा, तेजेश कुमार कोडाली, सुबोध कुमार गुप्ता और संदीप साली भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
#HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #LeadershipAndGovernanceAward #HouseOfLords #InvestInHimachal #SustainableHimachal #GreenEnergy
-
25/09/25 |विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अग्रसर है राजस्थान
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री व जालौर जिला प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई और आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता कार्यालय भवन, भाद्राजून का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के आम नागरिक का जीवन पहले से सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों में सुचारु हवाई यात्रा के लिए कुल 170 एयरपोर्ट का निर्माण, भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत अमृतसर-पचपदरा-जामनगर रिफाइनरी कॉरिडोर, वंदे भारत ट्रेन, जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर आ गई है तथा इस रफ्तार से आगामी वर्षों में जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर जा पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क निर्माण, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने हेतु निरंतर प्रगतिरत हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल राइजिंग राजस्थान के माध्यम से राज्य में उद्योगों का नवीनीकरण, विस्तार एवं रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा हमारा कर्तव्य है कि विकास की इस गौरव विकास गाथा का सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाद्राजून में सहायक अभियंता कार्यालय के भवन का निर्माण होने पर विद्युत तंत्र सुदृढ़ होने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य सेवाएँ भाद्राजून में ही उपलब्ध हो सकेगी तथा स्थानीय लोगों की विद्युत समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण होगा।
इस अवसर पर डिस्कॉम एसई माधाराम सहित बड़़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #भाद्राजून #rajasthan
-

स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण में हिमाचल सरकार ने 24.44 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए
हिमाचल, 25 सितम्बर (अभी) : स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों की ईमारतों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए 24.44 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में कैथ लैब के लिए 7.92 करोड़ रुपये, नागरिक अस्पताल नादौन में टाईप-3 और टाईप-4 आवास और अतिरिक्त खण्ड के निर्माण के लिए 2.64 करोड़ रुपये और नागरिक अस्पताल कंडाघाट के लिए 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। इसी तरह, जिला ऊना के नागरिक अस्पताल अंब के लिए 3.30 करोड़ रुपये और कांगड़ा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हमीरपुर में चिकित्सकों के आवास, हमीरपुर देहरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, देहरा नागरिक अस्पताल में चिकित्सों के आवास, जिला कांगड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी के भवन और गगरेट अस्पताल के लिए 1.32 करोड़ रुपये प्रति संस्थान जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के निकट आधुनिक तथा गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य के चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक तकनीकयुक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।#HimachalPradesh #Healthcare #HealthInfrastructure #SukhvinderSinghSukhu #MedicalServices #Kullu #Una #Kangra #Hamirpur #PublicHealth #HealthForAll
-
25/09/25 |मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा के नापला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
शर्मा ने नापला में हेलिपैड, सभा स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल, पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आमजन के बैठने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद को लेकर की गई तैयारियों को भी देखा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता सहित संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #rajasthan
-
25/09/25 |- भारत,
सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान को सेवा अवधि का विस्तार
#mod #cds #indianarmy #goi
-

-
25/09/25 |- भारत,
कला सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और समाज को अधिक संवेदनशील बनाने का सशक्त साधन है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
#presidentofindia #droupdimurmmu #nationalart
-
25/09/25केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को स्वीकृति दी
#indianrailways #bonus #ashnawivashnav #railways #railwaysemployes
-
25/09/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री ने 49वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
#pmo #narenderamodi #pragtimeeting
-
25/09/25 |उप मुख्यमंत्री ने शहरी सेवा शिविर में अवलोकन लाभार्थियों को चैक सौंपे
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अजमेर जिले में किशनगढ़ नगर परिषद के द्वारा आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2025 का मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों कि स्टॉल पर जाकर अधिकारियों एवं लाभार्थियों के साथ संवाद किया।
शहरी सेवा शिविर में विभिन्न लाभार्थियों को कृषि क्षेत्र के पट्टे वितरित किए। धारा 69 ए के अंतर्गत व्यक्तियों को लाभान्वित कर दस्तावेज सौंपे गए। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 1.5-1.5 लाख की राशि के चैक सौंपे। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के संकल्प पत्र अभिभावकों को दिए गए।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |घुमंतू व अर्धघुमंतू परिवारों के सर्वे से सुनिश्चित होगा सामाजिक सशक्तीकरण
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
शिक्षा एवं पंचायती राज एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति का गहन विश्लेषण कर योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की लक्ष्य-उपलब्धि के आधार पर समीक्षा की गई। अतिवृष्टि प्रभावित व्यक्तियों को भुगतान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, गिरदावरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मरम्मत कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति, उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण, सेवा शिविरों और सहकारिता सदस्यता अभियान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाई गई है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
प्रभारी मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे मील की गाइडलाइन के अनुरूप जांच व क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लाभार्थियों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के संबंध में उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसका गुणवत्तापूर्ण व त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। घुमंतू सशक्तिकरण योजना पर उन्होंने घुमंतू व अर्धघुमंतू परिवारों का सर्वे कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |भारत ने रेल बेस्ड मोबाइल लॉन्चर से दागी अग्नि मिसाइल, देखे वीडियो
#pmo #drdo #mod #rajnathsingh #agnimissile #indianrailway
-
25/09/25 |पशुपालन मंत्री ने पाली में किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
पाली शहर में जवाई बांध रोड को किसान गौरव पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ का निर्माण फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है। कुमावत ने बताया कि 2 किलोमीटर लंबी और दोनों साइड 7-7 मीटर चौड़ी नई सीसी रोड का निर्माण होगा। साथ ही 74.48 लाख रुपए की लागत से एक मीटर चौड़े डिवाइडर बनेंगे, जिनकी फाउंडेशन से ऊंचाई 2.5 फीट और मोटाई 5 इंच होगी। 50.30 रूपए की लागत से रोड के दोनों तरफ ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जहां जरूरत होगी, वहां इनका उपयोग किया जाएगा। 16 स्थानों पर क्रॉसिंग पाइप डाले जाएंगे ताकि कभी पानी, बिजली, इंटरनेट या अन्य लाइनों की जरूरत पड़े तो बिना सड़क तोड़े काम हो सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले लाभ
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
पाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को पाली सर्किट हाउस में ग्रामीण सेवा व शहरी सेवा शिविर की प्रगति व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिले । बैठक में उन्होंने सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के कामों की स्थिति प्रगति की फलैगशिप योजनाओं, गिरदावरी स्थिति व पूर्ण करने के बारे में ,बकाया भूखंड आवंटन , विभिन्न मरम्मत कामों,राइजिंग राजस्थान प्रगति की,उर्ववरक उपलब्धता व वितरण के लिये व अतिवृष्टि भुगतान व लम्ब्ति प्रकरणों की समीक्षा की कर आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी ने भी अपने क्षेत्र के बारे में व पाली विधायक भीमराज भाटी ने भी अपनी बात रखी। पाली जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं व कामो की प्रगति की जानकारी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |
व्यापारी, दुकानदार जीएसटी स्लैब में सरलीकरण का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में सरलीकरण करते हुए दरों में कमी की है। इस कमी का लाभ प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए राज्य सरकार ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का आयोजन कर रही है। उन्होंने व्यापारी और दुकानदारों से जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील है।
भजनलाल शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी सरलीकरण की घोषणा की थी। जिसके अनुसार 22 सितंबर से देश में अब जीएसटी की मुख्य रूप से दो दरें 5 और 18 प्रतिशत प्रभावी हो गई हैं। इस निर्णय से दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत सहित सभी वर्ग इस सरलीकरण लाभान्वित होंगे और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।मुख्यमंत्री ने आमजन से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है। नवरात्रि एवं त्यौहारी सीजन में देश में निर्मित वस्तुओं और उत्पादों की खरीद की जाए। इससे हमारे कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व्यापारियों एवं दुकानदारों के बीच जाकर उन्हें जीएसटी बचत उत्सव के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जयपुर स्थित मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीलवाड़ा के सदर बाजार में व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |"राष्ट्र प्रथम" नारा नहीं देश प्रेम से जुड़ी भावना
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "राष्ट्र प्रथम" नारा नहीं देश प्रेम से जुड़ी भावना और विचार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को दबाव में लाने के लिए निरंतर प्रपंच रच रहा है, पर अमेरिका के पास अपनी प्रतिभाएं नहीं है। वहां जो प्रतिभाशाली लोग काम करते हैं, वे 70 से 80 प्रतिशत भारत के हैं।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार को "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में "राष्ट्र प्रथम" अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नेतृत्व में देश में परमाणु परीक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने देश को धमकी दी तो उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमारे देश का यदि एक चौथाई हिस्सा भी बाधित करेगा तो हम पाकिस्तान को दूसरे दिन का सूर्य नहीं देखने देंगे। यही राष्ट्र प्रथम की सोच है।
हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना यही है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। देश में 25 करोड़ लोगों का जन धन खाता बैंकों में खोला गया हैं। ऐसा कहीं और नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि "राष्ट्र प्रथम" का भाव यही है कि देश में आजादी के 47 साल बाद कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया गया। यही "राष्ट्र प्रथम" है कि हमारा देश तेजी से विकसित भारत बन रहा है। उन्होंने देश में सभी क्षेत्रों में हों रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर, गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और अर्थव्यवस्था ग्यारह से चौथे नंबर पर आ गई है। यही "राष्ट्र प्रथम" की सोच है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी के अंतर्गत 280 करोड़ हाथ राष्ट्र विकास के लिए कार्य करें। राज्यपाल श्री बागडे ने इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित पुस्तक "कर्म गाथा" का लोकार्पण किया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्र अपने आप में विचार और जीवंत दर्शन है। उन्होंने "राष्ट्र प्रथम" के अंतर्गत भारतीय उत्पादों का ही सबको उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपनी निर्धारित जिम्मेदारी पूरा करने के लिए सदा तत्पर रहने, राष्ट्र को सर्वोपरि रखते कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों के पाठ्यक्रम, वहां के शिक्षकों में भी राष्ट्रीय भाव पैदा करने और संस्कार निर्माण की शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता जताई।
विधानसभा अध्यक्ष ने देश में प्राप्त शिक्षा का उपयोग देश के लिए ही किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। विकसित राष्ट्र नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े। उन्होंने सभी को मिलकर भारत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु था, है और विश्वगुरु आगे भी रहेगा। इससे पहले महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डा. एम.एल. स्वर्णकार, किशोर रुंगटा, डा. महेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |'नारी चौपाल' में बिखरे उमंग, उत्साह, और उल्लास के रंग
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के प्रत्येक उपखंड पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की पालना में बुधवार को जालसू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पहले नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ हुआ।
जिला प्रमुख रमादेवी चौपड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुए नारी चौपाल में हजारों महिलाओं एवं बालिकाओं ने सभी गतिविधियों में बढ़—चढ़ कर भाग लिया एवं अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मारवाड़ी गीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, रस्सा—कस्सी प्रतियोगिता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में विजेताओं को जिला प्रमुख रमादेवी चोपड़ा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मृणाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाना है। नारी चौपाल में महिलाओं को सरकार की योजनाओं, अधिकारों और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि नारी चौपाल के माध्यम से समाज में लिंगानुपात सुधार, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, नियमों और अधिनियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि समतामूलक समाज का निर्माण हो सके।
नारी चौपाल कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को प्रेरित करने के लिए सफलता की कहानियाँ और अनुभव भी साझा किये। चौपाल स्थल पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सहायता काउंटर भी लगाए गए, ताकि महिलाओं को मौके पर ही आवश्यक जानकारी और सहयोग मिल सके।
डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि जयपुर के सभी उपखण्डों में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा। नारी चौपाल महिलाओं के लिए केवल संवाद का मंच नहीं होगा, बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का अवसर भी प्रदान करेगा। इससे महिलाओं तक सरकार की योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी और समाज में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। नारी चौपाल श्रृंखला से जिले की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां प्रातः 10 बजे 25 सितंबर, 2025
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
25/09/25 |आज 25 सितंबर 2025 (गुरुवार) का राशिफल
मेष राशि (Aries):
* आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
* कार्यक्षेत्र में रुका हुआ कोई जटिल कार्य अचानक पूरा हो सकता है।
* धन लाभ का मौका मिलेगा और विरोधी शांत रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus):
* आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है।
* इससे आपकी सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
* खुशियों भरा दिन हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini):
* आज आपको तनाव महसूस हो सकता है।
* शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं।
* भाइयों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे।
कर्क राशि (Cancer):
* भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है।
* भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
* स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo):
* पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।
* व्यावसायिक सफलता मिलेगी। लाभ और सम्मान में वृद्धि होगी।
* कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
कन्या राशि (Virgo):
* आज आपके परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।
* परिजनों के साथ आनंद मना सकेंगे।
* आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा की भी संभावना है।
तुला राशि (Libra):
* करियर से जुड़े कामों में भागदौड़ और अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
* पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो सकती है।
* स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
* स्वास्थ्य का ध्यान रखें। करियर में विवादों से बचाव करें।
* संतान पक्ष पर ध्यान दें।
* अचानक घटनाएं और खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius):
* आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोतों से भी पैसे आएंगे।
* प्रेम और संतान अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
* करियर में कुछ बदलाव हो सकता है, उपहार/सम्मान का लाभ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn):
* मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी, धन की प्राप्ति होगी।
* रुके हुए काम पूरे होंगे।
* व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius):
* स्वास्थ्य में सुधार होगा।
* लाभदायक दिन हो सकता है।
* विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा।
मीन राशि (Pisces):
* प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है।
* बड़े खर्च से पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें।
* अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग और उपाय:
* आज गुरुवार है, भगवान विष्णु की पूजा करें और किसी निर्धन व्यक्ति को दान करने से दिन बेहतर हो सकता है।
कृपया ध्यान दें: यह एक सामान्य राशिफल है। अपनी सटीक स्थि
ति जानने के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लें।
-
24/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां सांय 6 बजे 24 सितंबर, 2025
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-

सिविल अस्पताल की नई सौ बेड बिल्डिंग में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) होगा जहां इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होगी: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#healthcare #civilhospitalambalacantt #anilvij #bjp #ccu #bjpharyana
-
24/09/25 |जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य सुधीर कालड़ा एवं डीपीसी ज्योति सबरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी ब्लॉक शहजादपुर अम्बाला के प्रांगण में किया गया।
कक्षा 6 से 8 के स्तर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहटा की नंदिनी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी की रितिका ने द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगाला के दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 9 से 12 स्तर में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर की शिवानी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केसरी के चेतन कुमार ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्कड़ माजरा की ईशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या दीपा कौशिक ने की। संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व श्रीमती सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ए.पी.सी पूजा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छठी से 12वीं कक्षा तक के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया, बल्कि हरियाणवी संस्कृति को भी जीवंत करने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में डाइट मोहडा के प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, श्रीमती रविंद्र पाल कौर और डॉ. विवेक शर्मा का सहयोग रहा।
#ambala #News #education
-

जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने से जहां मन को उत्साह मिलता है वहीं नई उर्जा मिलती हैं। खेल गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।
यह अभिव्यक्ति डीसी ने एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में श्रम कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहीं। इससे पहले डीसी का यहां पहुंचने पर श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।
डीसी अजय सिंह तोमर ने श्रम कल्याण विभाग द्वारा श्रम ईकाईयों में कार्यरत श्रमिकों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि खेलों में भाग लेने से खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं। उन्होनें कहा कि बचपन में हम सब खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते है और आज यहां पर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जो प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है वह काफी सराहनीय हैं।उन्होनें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए पे्ररित भी किया। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि श्रम कल्याण विभाग द्वारा जहां उनके उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई है वही वे खेल कूद प्रतियागिता में भी भाग लेकर आगे बढ़ सकें इसके लिए खेल कूद प्रतियागिताओं का भी आयोजन किया जाता हैं।
हर वर्ष श्रम विभाग द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन कोरोना काल के बाद यह प्रतियागिताएं नहीं हो सकी थी। लगभग 5 वर्ष के बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा हैं, जिसमें खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग लेते है और आज दूबारा से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ है। उन्होनें सभी खिलाडिय़ों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ खेलते हुए इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन भी करवाएं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यअतिथि द्वारा दीपशिखा प्रज्जवलित करके किया गया, वहीं बैलटोम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली तथा जीवी स्टूडियो एफडीए नृत्य नेशन द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति पेश की गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के तहत शपथ भी दिलवाई गई।प्रतियोगिता के तहत डीसी के समक्ष पलवल व हिसार के बीच रस्साकस्सी की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पलवल की टीम ने विजय हासिल की। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने डीसी को स्मृति चिन्ह व शॉल भेटकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया।
श्रम विभाग के सहायक लेबर कमीश्रर प्रदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा श्रम कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में 6 जोन के तहत औद्योगिक ईकाईयों मे काम करने वाले श्रमिक भाग ले रहें हैं। इन प्रतियोगितओं में कुल 42 टीमें शामिल है। जिसमें महिला व पुरूष दोनों शामिल हैं। प्रतियोगिताओ के तहत एथिलिट, रस्साकस्सी, दौड़ व अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
इस मौके पर श्रम विभाग के हैड क्वार्टर से लेबर कमीश्रर विश्वप्रीत हुड्डा, पंचकूला से डिप्टी लेबर कमीश्रर नवीन शर्मा, सहायक लेबर कमीश्नर प्रदीप कुमार, असीस्टेंट डॉयरेक्टर लेबर विवेक बत्तरा, श्रम विभाग से सुरेन्द्र कौर के साथ-साथ विभाग के अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।#dc #ambala #news
-

-
24/09/25 |तोपखाना में रामलीला मंचन मे सीता स्वयंवर प्रसंग ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - तोपखाना बाज़ार स्थित श्री रामलीला नाटक समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत गत रात्रि “सीता स्वयंवर” प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल आनंद शर्मा, समाजसेवी जसविंदर बबलू एवं गुरप्रीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ-साथ पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा, धर्मेंद्र साहू, नरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समाज की ओर से अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
रामलीला मंचन में “सीता स्वयंवर” प्रसंग का जीवंत चित्रण किया गया। इस दृश्य में दर्शाया गया कि कैसे महाराज जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह हेतु एक कठिन शर्त रखी थी — जो शिवजी के भारी धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, वही सीता का वरण कर सकेगा। कई राजाओं और बलशाली योद्धाओं के असफल प्रयासों के बाद श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह दो टुकड़ों में टूट गया। इस भावपूर्ण दृश्य के मंचन पर सारा पंडाल “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।
दर्शकों ने इस धार्मिक प्रसंग का गहन आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए यह मंचन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति और मूल्यों से जुड़ने का माध्यम बना। समाज की ओर से यह संदेश दिया गया कि रामायण केवल पौराणिक कथा नहीं, बल्कि जीवन के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्य अतिथियों ने समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने रामलीला कलाकारों की प्रतिबद्धता और समर्पण की प्रशंसा की।
समाज ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में रामायण के अन्य प्रसंगों का मंचन भी जारी रहेगा। साथ ही, दशहरा पर्व का भव्य आयोजन तोपखाना बाज़ार स्थित दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें रावण दहन सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया |
#ambala #News #topkhanabazar #ramlila
-
24/09/25 |सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया
#sewapakhwada2025 #pmo #narenderamodi #bjp #bjpharyana #anilvij #blooddonation
-
24/09/25 |‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चलाए जा रहे स्वस्थ नारी—सशक्त परिवार अभियान से लाखों लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में ‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’ अभियान प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से प्रदेश में अब तक 37 लाख से अधिक लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जा चुका है।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि आमजन को अपने नजदीकी स्थान पर सुगमतापूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने एवं विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग कर उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’ अभियान का आयोजन किया गया है। इसके तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है, ताकि हमारी माताएं—बहनें स्वस्थ रहें और आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ एवं सुरक्षित हो। राजस्थान इस अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहा है।
एक लाख से ज्यादा शिविरों का आयोजन—
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत राजस्थान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक 1 लाख 8 हजार 534 स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 6 हजार 952 विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं वाले स्वास्थ्य शिविर भी शामिल हैं। स्क्रीनिंग एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों में कुल 37 लाख 54 हजार 295 महिला व पुरुषों ने विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लिया है। इनमें 19 लाख 80 हजार 156 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित किए गए कुल 618 रक्तदान शिविरों में 38 हजार 901 यूनिट ब्लड एकत्रित किया जा चुका है।
2 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलीं प्रसव पूर्व जांच सेवा—
करीब 14 लाख की एनीमिया एवं 8 लाख की टीबी स्क्रीनिंग—
राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक 2 लाख 36 हजार 461 गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही 13 लाख 80 हजार 939 महिला व पुरूषों की एनीमिया की स्क्रीनिंग की गयी है। इसी प्रकार 4 लाख 33 हजार 780 आवश्यक टीकों की निर्धारित डोज बच्चों को लगाई गई हैं। शिविरों में 7 लाख 92 हजार 955 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गयी है। साथ ही 56 हजार 590 निक्षय मित्र भी पंजीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गैर संचारी रोगों में उच्च रक्तचाप हेतु 8 लाख 15 हजार 217 महिलाओं, 7 लाख 37 हजार 849 पुरूषों की स्क्रीनिंग की गयी है। साथ ही 7 लाख 51 हजार 889 महिलाओं एवं 6 लाख 76 हजार 58 पुरुषों की मधुमेह (डायबिटिज) बीमारी की स्क्रीनिंग की गयी है।
43 हजार की सिकल सेल स्क्रीनिंग, 20 हजार को कार्ड वितरित
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने बताया कि शिविरों में 43 हजार 538 लोगों की सिकल सेल बीमारी की स्क्रीनिंग की गयी है। इनमें 20 हजार 264 लोगों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 16 लाख 10 हजार 972 लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लाभ के बार में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वय वंदन योजना के पात्र कुल 31 हजार 823 लाभार्थियों को कार्ड बनाकर प्रदान किए गए हैं। केन्द्रीय राजकीय संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों एवं निजी संस्थानों के द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
ये सेवाएं मिल रही हैं शिविरों में—
डॉ. यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर (ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्विकल) की जांच, एनीमिया जांच और परामर्श, टीबी की जांच, आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल जांच और परामर्श एवं सिकल सेल डिजीज (एससीडी) कार्ड वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा मातृ एवं शिशु देखभाल सेवाओं के तहत एमसीपी कार्ड वितरण के साथ प्रसव पूर्व एवं पश्चात् जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म और पोषण संबंधित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोषण परामर्श, स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु सत्र का आयोजन, निक्षय मित्र नामांकन अभियान भी संचालित किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |कृषि भूमि पट्टे से मिली राहत – राज्य सरकार का आभार
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 ने आमजन के जीवन में उम्मीद की नई किरणें जगाईं। राजस्व राज्यमंत्री श्री विजय सिंह और विधानसभा क्षेत्र विराटनगर के विधायक कुलदीप धनखड़ ने शिविर का निरीक्षण किया। इसी दौरान अनिता शर्मा, पत्नी रघु मिश्रा, जिनके परिवार ने वर्ष 2023 में कृषि भूमि नियमन के पट्टे के लिए आवेदन किया था, को मौके पर ही उनका पट्टा प्रदान किया गया। लगभग दो वर्षों से लंबित यह मामला उनके परिवार की चिंता का विषय बना हुआ था, क्योंकि बिना पट्टे उनके जमीन पर अधिकार सुनिश्चित नहीं हो पा रहा था। मौके पर उपखण्ड अधिकारी कपिल कुमार, तहसीलदार लोकेन्द्र मीणा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर अनिता शर्मा और पट्टा लेने आए उनके पति की आंखों में खुशी और चेहरे पर राहत झलक रही थी। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति गहराई से आभार व्यक्त किया।
पालनहार योजना से मिली राहत – शारदा देवी ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया—
शहरी सेवा शिविर ने कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीदें जगाईं। ऐसा ही उदाहरण शारदा देवी का है, जो पावटा की निवासी विधवा महिला हैं। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शिविर में उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। आर्थिक कठिनाइयाँ और पालन-पोषण की चिंता उनके जीवन को भारी कर रही थी। पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें सीधे अपने घर पर ही मदद मिलेगी।
शिविर में राज्य मंत्री विजय सिंह ने मौके पर ही उनके दोनों बच्चों के पालन-पोषण की स्वीकृति जारी की। शारदा देवी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि योजनाओं का लाभ पाना कठिन है, लेकिन आज राज्य सरकार और प्रशासन ने उनके जीवन में राहत ला दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachaln #Rajasthan
-
24/09/25 |पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट (पेरिस) में राजस्थान पवेलियन का हुआ उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
फ्रांस के पेरिस शहर में मंगलवार 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयोजित हो रहे IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन विभाग भी भाग ले रहा है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राजस्थान राज्य के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट (पेरिस) में भाग लिया जाकर, प्रमुख सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव द्वारा राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर निजी क्षेत्र के उद्यमी, फ्रांसीसी मीडिया और अन्य आमंत्रित जन उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव पर्यटन राजेश कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान पवेलियन में स्थानीय टूर ऑपरेटरों, मीडिया, प्रभावशाली लोगों, ब्लॉगर्स आदि के लिए एक रोड शो होगा और फ्रांस में भारतीय दूतावास द्वारा एक और रोड शो की योजना बनाई जा रही है। राजस्थान हर साल बड़ी संख्या में फ्रांसीसी पर्यटकों का स्वागत करता है। इस भागीदारी का उद्देश्य राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देना है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |कैबिनेट मंत्री ने किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को पाली जिले के सुमेरपुर में जवाई बांध रोड को किसान गौरव पथ के रूप में विकसित करने के लिए भूमि शिलान्यास किया।
यहां सीसी रोड के साथ नाली निर्माण भी किया जा रहा है। आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ को फरवरी,2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जोराराम कुमावत ने बताया कि राजगुरु सर्कल से जवाई बांध की और जाने वाली रोड बनाई जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्धारा करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से राजगुरु सर्किल से कृषि उपज मंडी के आगे जहां तक डिवाइडर बना हुआ है, वहां 2 किलोमीटर लंबी और दोनों साइड 7-7 मीटर चौड़ी नई सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
जोराराम कुमावत ने बताया कि 74.48 लाख रुपए की लागत से एक मीटर चौड़े डिवाइडर बनेंगे, जिनकी फाउंडेशन से ऊंचाई 2.5 फीट और मोटाई 5 इंच होगी। 50.30 लाख रूपए की लागत से रोड के दोनों तरफ ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। 16 स्थानों पर क्रॉसिंग पाइप डाले जाएंगे ताकि कभी पानी, बिजली, इंटरनेट या अन्य लाइनों की जरूरत पड़े तो बिना सड़क तोड़े काम हो सके। उन्होंने बताया कि रोड बनने के बाद अगले 10 वर्षों तक किसी भी प्रकार की खुदाई या तोड़फोड़ की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |राजस्थान बनेगा एविएशन की पाठशाला
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में राजस्थान एविएशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग की विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं के निरंतर विस्तार से युवाओं के लिए आसमान में अनंत संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरों की भूमि राजस्थान के पायलट पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। हमारे युवाओं को ट्रेनिंग के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
भजनलाल शर्मा मंगलवार को भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में ड्यूंस एविएशन एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एविएशन सेक्टर को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। निवेशकों का हमारी एविएशन पॉलिसी पर दृढ़ विश्वास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान समिट के अंतर्गत ड्यूंस एविएशन एकेडमी को भूमि उपलब्ध कराई थी। इस पर जल्द ही फ्लाइंग शुरू भी हो जाएगी।
नागरिक उड्डयन नीति से प्रदेश बनेगा एविएशन हब —
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान न केवल अपने युवाओं को पायलट बनाएगा, बल्कि दुनिया भर के युवाओं के लिए एविएशन की पाठशाला बनेगा। यहां से निकले पायलट केवल विमान नहीं उड़ाएंगे, बल्कि भारत के एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार एविएशन सेक्टर के तीव्र विकास के लिए राजस्थान नागरिक उड्डयन नीति-2024 लाई है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना और राजस्थान को देश का एविएशन हब बनाना है। साथ ही, निवेश आकर्षित करना भी है।
कोटा का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मध्य भारत का बनेगा गेटवे —
उन्होंने कहा कि राजस्थान में एविएशन सेक्टर निरंतर नई उचाईयां छू रहा है। इसमें कोटा का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एयरपोर्ट न केवल राजस्थान बल्कि मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण गेटवे बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उदयपुर के एयरपोर्ट विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, जयपुर के एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल के निर्माण के लिए 12 हजार 778 वर्ग मीटर भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन भी शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई सुविधाओं के निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण राजस्थान के विकास को अधिक गति मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर नागरिक की होगी प्रत्यक्ष बचत
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
राज्य बजट घोषणा 2024- 25 में स्वीकृत 9 करोड़ रुपये की लागत के अटल प्रगति पथ निर्माण कार्यों का शिलान्यास मंगलवार को जोधपुर के पाल स्थित पशु मेला मैदान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने किया।
डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध—
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लोक कल्याण के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई, आतंकवाद पर अंकुश लगा और देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ी है।
अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में किए क्रांतिकारी परिवर्तन—
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और टैक्स स्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। जिसकी बदौलत आज भारत विश्व की चार प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाने लगा। उन्होंने कहा ‘एक राष्ट्र एक कर और एक बाजार’ के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2017 में जीएसटी कानून लाया गया। जिसकी बदौलत देश में कर संग्रहण सवा तीन गुना बढ़ा और विकास के कार्यों के लिए अधिक धन उपलब्ध हुआ। टैक्स रिफॉर्म्स के कारण टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर एक करोड़ 65 लाख हो गई है।
स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देने का किया आह्वान—
गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर नागरिक की प्रत्यक्ष बचत होगी। उन्होंने कहा दैनिक उपयोग की प्रत्येक वस्तु पर लगभग शून्य या 5 प्रतिशत ही जीएसटी लगेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म के कारण एक वर्ष में देश के नागरिकों की 2.50 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वदेशी के उपयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प साकार करें।
राजस्थान में बनेंगे 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे—
संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित सड़क तंत्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। महज डेढ़ वर्ष में 21 हजार 650 करोड़ रुपये व्यय कर 30 हजार 381 किमी सड़कों के विकास का कार्य करवाया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को चार भागों में बांट कर अत्याधुनिक 9 ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण करवाया जाएगा।
पटेल ने कहा लूणी के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 315 करोड़ 68 लाख रूपये लागत के 298.15 किलोमीटर लम्बी सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। सांगरिया में सैटलाइट अस्पताल,केरू में ट्रॉमा सेंटर,कुड़ी में सीएचसी और 3 पीएचसी स्वीकृत करवाई गई।
उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में खोले नए महाविद्यालय
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा क्षेत्र में समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवी के 2 और 33 केवी का एक जीएसएस स्वीकृत करवाया गया है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए झंवर और केरू में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।
इन कार्यों का शिलान्यास—
पाल पशु मेला सड़क से राजकीय विद्यालय तक अटल प्रगति पथ ( 3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रुपये।
- सिपियों की प्याऊ से पाली रोड़ तक अटल प्रगति पथ (सांगरिया) निर्माण कार्य (3 किमी) लागत 4.50 करोड़ रूपये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |
कम पैकेज बुक करने वाले 50 अस्पतालों को नोटिस
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। योजना के प्रभावी संचालन के साथ—साथ पारदर्शिता पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इसी दिशा में योजना के तहत यूरोलॉजी में कम संख्या में पैकेज बुक करने वाले 50 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक कारण नहीं होने की स्थिति मे इन अस्पतालों को डिपैनल करने की कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आरजीएचएस योजना के सुचारू संचालन की दिशा में लगातार जरूरी कदम उठा रहा है। अस्पतालों को भुगतान, पैकेज की दरों सहित अन्य विषयों पर समय—समय पर निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना के लाभार्थियों सहित सभी हितधारकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, लेकिन बिना वाजिब कारण अगर कोई अस्पताल उपचार उपलब्ध करवाने में आनाकानी करता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह संज्ञान में आने पर कि विगत दिनों में कुछ अस्पतालों ने आरजीएचएस योजना में यूरोलॉजी से संबंधित उपचार के पैकेज कम बुक किए हैं, उन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि ज्यादातर अस्पतालों में यूरोलॉजी से संबंधित उपचार किया जा रहा है। विगत माह में करीब 9 हजार रोगियों ने आरजीएचएस योजना में यूरोलॉजी से संबंधित उपचार लिया है। ऐसे 50 अस्पताल चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने पैकेज कम बुक किए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि यूरोलॉजी से जुड़े कुछ संगठन यूरोलॉजी पैकेज की दरें बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आरजीएचएस योजना में यूरोलॉजी पैकेज की दरें सीजीएचएस दरों के अनुरूप ही हैं, इसलिए पैकेज की दरों के आधार पर उपचार से मना किया जाना न्याय संगत नहीं है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कोई भी हितधारक योजना से संबंधित किसी भी विषय या समस्या पर कार्यालय आकर वार्ता कर सकता है, लेकिन योजना के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थी को उपचार से मना करना उचित नहीं हैं। ऐसे अस्पताल जो उपचार से आनकानी करते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त एक्शन लिया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करें
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को जिले में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने निर्देश दिए कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जाए। साथ ही, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविरों में उपस्थित रहने के लिए कहा और अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने किया अजमेर रोडवेज बस स्टैण्ड का किया निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर के रोडवेज बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैण्ड पर जर्जर भवन, गंदगी, पीने के पानी की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोड़वेज प्रशासन को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों का उपयोग तुरंत बंद हो। सफाई व्यवस्था सुधारी जाए। पीने के पानी की मशीन को सुधारा जाए, नए नल लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने रोडवेज बसों के वर्कशॉप को जयपुर रोड़ पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये।
वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिला कलक्टर श्री लोक बंधु एवं रोडवेज के आला अधिकारियों के साथ केन्द्रीय बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बजट घोषणा के तहत अजमेर रोडवेज बस स्टैण्ड की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैण्ड को विकसित करने की कार्य योजना अंतिम चरण में है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि विकास योजना इस तरह से तैयार की जाए कि अजमेर शहर की आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता का पूरा किया जा सके। बस स्टैण्ड पर बसों के ठहराव, दुकानों व कार्यालय का पूरा स्पेस उपलब्ध होना चाहिए।
उन्होंने जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं रोडवेज के कार्यकारी निदेशक श्री चांदमल वर्मा के साथ पूरे बस स्टैण्ड परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए कहा कि भविष्य में विस्तार योजनाओं के लिए वर्कशॉप को जयपुर रोड़ पर शिफ्ट किया जाना आवश्यक है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/09/25
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।
#India #Pakistan #UnitedNations #JammuAndKashmir #IntegralPartOfIndia #GlobalPolitics #Diplomacy #NationalUnity #IndiacanDoIt #Kashmirissue #Sovereignty #TerritorialIntegrity #MessageToPakistan #PeaceInKashmir #UnityInDiversity #NationalPride #InternationalRelations #HumanRights #SecurityCouncil
-
24/09/25 |- खेल,
आज 24 सितंबर, 2025 के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा प्रदेशकी एवं स्थानीय प्रमुख खेल समाचार
नमस्ते! 24 सितंबर, 2025 के प्रमुख खेल समाचार इस प्रकार हैं:
राष्ट्रीय खेल समाचार 🇮🇳
* श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट न खेलने का फैसला किया और इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दी है।
* रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र के लिए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को राजस्थान की टीम में शामिल किया गया है, जबकि रियान पराग को टीम से बाहर रखा गया है।
* भारतीय फुटबॉल का घरेलू सत्र 25 अक्टूबर को गोवा में सुपर कप से शुरू होगा।
अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार 🌍
* एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया। इस जीत से पाकिस्तान की फाइनल में पहुँचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
* एशिया कप 2025 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच एक अहम सुपर 4 मैच खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
* आयरलैंड की 19 वर्षीय गेंदबाज एमिली मैके ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है।
* आईसीसी ने घोषणा की है कि वह अमेरिका में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
प्रदेश और स्थानीय खेल समाचार 🏞️
* हरियाणा के नितिन यादव को लिथुआनिया की बैडमिंटन टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
* मध्य प्रदेश में क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें आज सभी वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएँगे।
* जम्मू और कश्मीर के मोहम्मद अरसलान, जो एक पर्वतारोही हैं, ने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रस को फतह किया है।
#Today #September24 #2025 #NationalSports #InternationalSports #StateSports #LocalSports #MajorSportsNews
#SportsHighlights #BreakingSportsNews #SportsUpdate #SportsReel #InTheStands #GameDay #SportsTalk #SportsCoverage #AthleteNews #SportsCommunity #SportingEvents
-
24/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां प्रातः 10 बजे 24 सितंबर, 2025
24 सितंबर, 2025 के प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार ।
"दैनिक खबर"
देखिए ताजा समाचार प्रतिदिन "दैनिक खबर" पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6बजे
#24Septembre #ताजा_समाचार #दैनिकखबर #समाचार #प्रातः10बजे #सायं6बजे #महत्वपूर्णखबरें #भारतकीखबरें #समाचारप्रसारण #दैनिकसमाचार #खबरें #ज़रूरीखबरें #समयस्केनews #राष्ट्रीयसमाचार #लोकलरीपोर्ट #टॉपस्टोरीज़ #नवीनतमजानकारी #अद्यतनसमाचार #दैनिकरिपोर्ट
-
24/09/25 |अम्बाला पुलिस ने विशेष सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी मे सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड नारायणगढ़ व प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र सिविल अस्पताल, बस स्टैण्ड अम्बाला शहर व आरएस स्टीलेज प्राईवेट लि0 औद्योगिक क्षेत्र अम्बाला छावनी में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी तरह प्रबन्धक थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में जण्डली मार्किट व सैक्टर-8 अम्बाला शहर में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।#ambalapolice #launched #awareness #campaign specialsevapakhwada #News
-
24/09/25 |आईटीआई पलवल में ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जे कुमार, ambala 24 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जिले सिंह और एनसीसी कैप्टन उदय सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम ग्रुप आईटीआई अनुदेशक (कार्यवाहक) राजेंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने कहा कि संस्थान के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी गर्व का विषय है।ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की छिपी हुई क्षमताओं को सामने लाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना और सामाजिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों, विजेताओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों की सराहना भी की। संस्थान के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#ambala #News #palwal #itigroupdance
-
24/09/25 |25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का होगा शुभारंभ : डीसी
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सम्मान के लिए 25 सितंबर को एक महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होने जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल एप का पंचकूला से शुभारम्भ करेंगे। इसी दिन पलवल सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। पलवल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
यह होगी योजना के लिए आवश्यक पात्रता
डीसी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीड़ित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।
योजना के दायरे से यह रहेंगे बाहर
उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/निराश्रित महिला के लिए वित्तीय सहायता, दिव्यांग पैशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, कश्मीरी विस्थापित परिवार के लिए वित्तीय सहायता, बौना भत्ता, तेजाब पीडि़त महिला/लडक़ी को वित्तीय सहायता, अविवाहित महिला को वित्तीय सहायता, पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
यह रहेंगे आवश्यक दस्तावेज
डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया कि महिला के पास हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जो कि आधार से लिंक हो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, अगर महिला विवाहित है तो ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल का कनेक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि बेरोजगार हो), महिला/परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण, महिला के नाम पर रजिस्टर बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 सितंबर से आरंभ हो रही है। जिला, उपमंडल और खंड में लगने वाले शिविरों में इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवा लें।#deendayalladolaxmiyojanaapp #launched #palwal #news #haryana #dc
-
24/09/25 |राष्ट्रीय व हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम माजरी तथा ग्राम धनकौर में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता मिस सारू जस्सी एवं पैरालीगल वालेंटियर्स मिस कोमल ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है।आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।
#ambala #news #awareness #national #haryana #legalservicesauthority
-
24/09/25 |खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने पेट्रोल पम्प का किया औचक निरीक्षण
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने अम्बाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण करते हुए नोजल के माध्यम से पम्प पर पेट्रोल के पैमाने को चैक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। यहां बता दें कि खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सडक़ मार्ग के माध्यम से दिल्ली से वापिस चण्डीगढ़ आ रहे थे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने म्बाला चण्डीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें इस दौरान पेट्रोल पम्प पर मशीनों पर लगी नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा को चैक किया। उन्होनें इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 14 नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा/पैमाने को चेक किया गया हैं। पेट्रोल पम्प पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पर जो सुविधाएं व आवश्यक हिदायते होती है वह सही पाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पम्प द्वारा ठीक कार्य किया जा रहा हैं। इसके अलावा उन्होनें पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालायों की व्यवस्था के साथ-साथ अग्रि शमन यंत्रों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पम्प सभी हिदायतों की पालना करें ताकि उपभोक्ताओं को गणवत्ता युक्त व सही पैमाने में पेट्रोल इत्यादि मिल सकें। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत सभी गतिविधियां ठीक हो, इसी के तहत आज यहां पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेगें। इस मौके पर मापतोल विभाग के इन्स्पेक्टर दलीप कुमार के साथ-साथ सम्बधिंत मौजूद करें।
#ambala #News #petrolpump #cheking
-
24/09/25 |आज का राशिफल — 24 सितंबर 2025
मेष (Aries) कामकाज में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। टीमवर्क बहुत जरूरी है क्योंकि अकेले काम करने में समय खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों में नए निवेश या बड़े फैसले आज टालना ठीक रहेगा। रिश्तों में संवाद की कमी से छोटे मत-भेद हो सकते हैं। निजी जीवन में अपने प्रियतम की भावनाओं को समझने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में धैर्य दिखाएँ। ऊर्जा थोड़ी कम लग सकती है, मानसिक थकान हो सकती है। हल्की सैर, नींद का पूरा ध्यान दें। impulsive निर्णयों से बचें। सोच-समझ कर कदम उठाएँ। दिन के मध्य-भाग में थोड़ा आराम लेना फायदेमंद रहेगा।
वृषभ (Taurus) कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। घर-परिवार का माहौल शांत रहेगा जिससे मन को सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में पुराने लेन-देनों को स्पष्ट करने का अवसर मिलेगा। प्रेम में कुछ अच्छे पल मिलेंगे। घर वालों के साथ समय बिताएँ, रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। यदि किसी पुराने झगड़े का मुद्धा ठहरा हो, तो आज बातचीत से हल हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन पेट या त्वचा से जुड़ी कोई छोटी परेशानी हो सकती है। ध्यान दें कि भोजन स्वच्छ और संतुलित हो। स्थिरता बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। साथी या परिवार के सुझावों को अनदेखा न करें।
मिथुन (Gemini) आज आपके लिए करियर में कुछ ब्रेकथ्रू की संभावनाएँ हैं। यदि अच्छा मौका मिल रहा है, तो उसे मेहनती तौर-तरीके से काम में लाएँ। लेकिन कोई कानूनी या दस्तावेज़ी मामलों में गलती न होने दें। प्रेम-सम्बंधों में कुछ misunderstandings हो सकते हैं; खुलकर बात करें, झिझकने से नहीं। परिवार या मित्रों की मदद से मन हल्का होगा। मानसिक संघर्ष हो सकता है अगर आप अपनी भावनाओं को दबाएँगे। थोड़ा समय ध्यान या शांति की गतिविधियों के लिए निकालें। बातों को अस्पष्ट न छोड़ें; स्पष्टता से काम लें। बड़े फैसले करने से पहले सलाह मशवरा करें। छोटे-छोटे काम पूरे करना आपको आत्म-विश्वास देगा।
कर्क (Cancer) आर्थिक मामलों में बहुत अधिक रिस्क न लें। मौजूदा आय का प्रबंधन करना बेहतर रहेगा। काम में विस्तार और क्रिएटिव इनोवेशन से लाभ हो सकता है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से। प्यार-प्रेम में आत्मीयता बढ़ेगी। साथी यापरिवार से अच्छे पल मिलेंगे। लेकिन बोलते समय सजग रहें — शब्दों का प्रभाव गहरा हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ देर से शांत हो सकता है, लेकिन पेट और मानसिक तनाव से बचें। विश्राम और संतुलित आहार आवश्यक होंगे। निवेशों को विभाजित करें; ये दिन “सूर्यास्त की योजनाएँ” करने के लिए अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी न करें। मन को शांत रखने के उपाय करें।
सिंह (Leo) कार्य क्षेत्र में आज चुनौतियाँ होंगी, लेकिन स्वाभिमान और आत्मविश्वास आपकी मदद करेंगे। बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए शुरू में प्रतिक्रिया धीमी हो सकती है, हार न मानें। प्रेम-जीवन में कुछ खिंचाव हो सकता है। साथी की अपेक्षाएँ और आपकी गति के बीच सामंजस्य खोजें। पारिवारिक मामलों में कुछ निर्णय स्थगित हो सकते हैं। ऊर्जा बढ़ाने के लिए हल्के व्यायाम, धूप-स्नान आदि लाभदायक होंगे। दिल की सेहत का ध्यान दें। दिमाग़ खुला रखें और आलोचनाओं को व्यक्तिगत रूप से लेने से बचें। संतुलन बनाए रखें काम और निजी जीवन के बीच।
कन्या (Virgo) आज आपकी मेहनत ज़्यादा दिखेगी; वरिष्ठों द्वारा सराहना मिल सकती है। लेकिन कार्यों को प्राथमिकता देना होगा — बहुत से छोटे कामों में फंसने से प्रगति धीमी होगी। प्रेम-सम्बंधों में सच्चाई और निस्वार्थ भाव काम आएगा। झूठ-फरेब या दिखावा रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। परिवार के बीच सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में जितना संभव हो, स्वाभाविक चीज़ों का सेवन करें। तनाव कम करने के लिए ध्यान-योग करें। नींद पर विशेष ध्यान दें। आज अपने आप को धैर्यवान रखें। अपेक्षाओं को यथार्थपरक बनाएं। कामों में सुधार की गुंजाइश है।
तुला (Libra) आज करियर में सुंदर अवसर बनेंगे, खासकर साझेदारी, सहयोग, या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े। निर्णय लेते समय दूसरों की राय सुनना फायदेमंद होगा। धन संबंधी मामलों में योजनाएँ बनें लेकिन impulsiveness बचें। प्रेम में आप आकर्षक महसूस करेंगे; साथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। सामाजिक मेल-जोल से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में संतुलन साधें। स्वास्थ्य के लिए मानसिक संतुलन ज़्यादा महत्वपूर्ण होगा — तनाव पैदा न होने दें। आँखों या मानसिक शक्ति से संबंधित किसी समस्या पर ध्यान दें। खुद का आत्म-सम्मान बनाए रखें, लेकिन अहंकार न होने दें। अन्य लोगों के विचारों को स्वीकारने से लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio) आज काम में ज़्यादा जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। दबाव भी हो सकता है, लेकिन अगर आप सतर्क और रणनीतिक होंगे तो सफलता संभव है। वित्तीय मामलों में स्थिरता की ओर कदम बढ़ेंगे। प्रेम-सम्बंधों में चार-पाँच स्थितियाँ गंभीर हो सकती हैं; इनमे सोच-समझ कर निर्णय लें। पारिवारिक मामलों में कुछ असमंजस्य होने पर चर्चा से हल कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा आज अच्छी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी आदतों से समस्या हो सकती है (नींद कम लेना, भोजन लापरवाही)। संतुलित दिनचर्या बनाएँ। बड़े जिम्मेदारियों को पूरी तरह आत्म-स्थायित्व से संभालें। दूसरों से अपेक्षाएँ कम रखें। खुद पर भरोसा रखें।
धनु (Sagittarius) लंबे सफर, विदेश या दूर-से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। निवेश या कोई योजना जो दूरगामी हो, उस पर विचार करें। आज कुछ नए प्रोजेक्ट्स आकार लेने की संभावना है। प्रेम जीवन में रोमांच मिलेगा, लेकिन साथी की भावनाओं को अनदेखा न करें। पुरानी यादें आज उभर सकती हैं, उनसे सीखें लेकिन आगे बढ़ने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामलों में ऊर्जा बढ़ेगी, लेकिन जो लोग अधिक काम कर रहे हैं, उन्हें आराम की आवश्यकता होगी। हल्के व्यायाम, योग लाभकारी होंगे। साहस और नए अनुभवों के लिए तैयार रहें, लेकिन अनावश्यक जोखिम न लें। योजना बनाकर आगे बढ़ें।
मकर (Capricorn) वित्तीय सुरक्षा आज प्रमुख विषय होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। करियर में संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकता है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम-सम्बंधों में कुछ स्थिरता आयेगी; परिवार के साथ समय बिताना मनोकूल रहेगा। पुराने झमेलों को सुलझाने के लिए आज अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ लोग पुराने दर्द या कमजोरी महसूस कर सकते हैं। हल्की एक्सरसाइज मदद करेगी। अपने संसाधनों को बुद्धिमत्ता से प्रयोग करें। अगली योजनाएँ सोच-समझ कर बनाएं। व्यवहार में संयम रखें।
कुम्भ (Aquarius) कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। हो सकता है कि कुछ काम आपको असंतोष महसूस कराएँ, लेकिन ये आपको ज्यादा सशक्त भी बनाएँगे। टीम और साथी की भूमिका आज महत्वपूर्ण होगी। प्रेम-जीवन में भावनात्मक तरंगें आयेंगी। गलतफहमियाँ हो सकती हैं यदि आप अपनी भावनाएँ खुलकर नहीं कहते। पारिवारिक सदस्यों से सौहार्द बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से ध्यान खींचने वाली चीज़ है — नींद, आंखों की थकावट, मानसिक तनाव। आराम और विश्राम अधिक करें। साथी-समूह चयन करते समय समझदारी दिखाएँ। उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपके अहंकार या भावनात्मक संतुलन को प्रभावित करते हों।
मीन (Pisces) आज आपको सहूलियत मिल सकती है — पुराने कामों में गति आएगी, कुछ अवसर अचानक आएँगे। रचनात्मकता व संवेदनशीलता काम आयेगी। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। आप दूसरों के प्रति कोमल होंगे, जिससे रिश्ता बेहतर होगा। मित्रों-परिवार के बीच सहयोग मिलेगा। मगर उम्मीदें ज़रूरत से ज़्यादा न हों। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन उन गतिविधियों को बचें जो तनाव दें। ध्यान, योग या प्रकृति में समय बिताने से मन शांत होगा। अपनी حساسता को शक्ति में बदलें। क्रिएटिव् तरीकों से अपनी भावनाएँ व्यक्त करें। भरोसेमंद लोगों की राय स्वीकार करें।
#TodaysHoroscope #HoroscopeSeptember24 #AstrologyForecast #ZodiacWisdom #DailyAstrology #HoroscopeReading #SeptemberHoroscope #AstrologyVibes #TarotAndAstrology #ZodiacSigns #AstrologicalInsights #DailyBlessings #HoroscopePredictions #CelestialGuidance #UniversalEnergy #CosmicConnection #FutureInsights #Astrology2025 #MindfulMoments #AstrologersChoice
---
-
23/09/25 |हिमाचल : महिला विकास निगम ने शिक्षा ऋण सीमा 75 हजार से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की
हिमाचल, 23 सितम्बर (अभी): हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम के निदेशक मंडल ने आज यहां आयोजित 51वीं निदेशक मंडल बैठक में शिक्षा ऋण की सीमा को मौजूदा 75,000 रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की। स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार ऋण की सीमा को मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने को भी स्वीकृति दी गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस उल्लेखनीय वृद्धि से निगम द्वारा कार्यान्वित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक महिलाएं आकर्षित होंगी। उन्होंने राज्य में नियमित अंतराल पर सुनियोजित और व्यवस्थित जागरूकता शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए निगम द्वारा विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं को निगम द्वारा संचालित महिला कल्याण के कार्यों से जुड़ी जानकारी प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल, 1989 को गठित निगम का मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। निगम महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए न्यूनतम 4 प्रतिशत ब्याज दर पर और रोज़गार के लिए 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्रदान करता है।
#HimachalPradesh #WomensEmpowerment #MahilaVikasNigam #EducationLoan #SelfEmployment #DrDhaniRamShandil #WomensWelfare #LoanSchemes #SocialJustice
-

-

आयुष विभाग अंबाला द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा में मनाया 10वां आयुर्वेद दिवस
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - आयुष विभाग अंबाला द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाड़ा में 10वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। नि:शुल्क आयुर्वेदिक व्याख्यान में डॉ. समिधा शर्मा (एम.डी. आयुर्वेद) ने जन-जन के लिए आयुर्वेद और पृथ्वी के लिए समाधान विषय पर सरल भाषा में विचार प्रस्तुत किए और आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच के प्रतिनिधि गुरमीत, ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास बेघल ने भी ग्रामवासियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रेरित किया। योग विशेषज्ञ संदीप मालिक ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिकांत शर्मा ने सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का स्वागत करते हुए ग्रामीण सहभागिता की सराहना की। हिमालया ड्रग कंपनी के प्रबंधक हनी मल्होत्रा ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं कंपनी की ओर से जलपान व उपहारों की व्यवस्था की।
मंच संचालन का कार्य योग सहायक दपिंदरजीत कौर ने कुशलता से निभाया। शिविर पूर्व योग कक्षा का संचालन सोनिया शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने शिविर में सक्रिय सहयोग भी प्रदान किया। गांव के गणमान्य नागरिकों अर्जुन, ज्योति, ममता, सुमन, जगीरो आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयुर्वेद से संबंधित रोचक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आयुष अंबाला की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं औषधि वितरण की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 350 ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्हें टॉनिक एवं बलवर्धक आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
इस शिविर में डॉ. दर्शन (आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर), नितिन (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट), राजेश (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट), जयप्रकाश (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट) ने दवाओं का वितरण किया। सनी एवं रजनी (पार्ट टाइम वर्कर्स) ने श्रमदान कर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।समारोह में कुल 250 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनके लिए हिमालया कंपनी एवं आयुष अंबाला की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. समिधा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आयुर्वेद को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली है, जो व्यक्ति और पर्यावरण दोनों के लिए कल्याणकारी है।#ambala #news #10thayurvedaday #celebrated #ayushdepartment #ayushman #arogyamandir #bara
-

-
23/09/25 |थाना पडाव क्षेत्र से सीआईए 2 ने 18 ग्राम हैरोइन व कार सहित आरोपी काबू
जे कुमार अम्बाला 23 सितम्बर - थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में को सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी को 18 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 1 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार ने बतलाया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज अम्बाला छावनी से प्रताप फैक्टरी की तरफ कार में सवार होकर मादक पदार्थ सहित गुजरेगा।सूचना उपरान्त सीआईए-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र प्रताप फैक्टरी मोहडा के पास कार में सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 18 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान कमल कुमार निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना पडाव में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #news #police #ciastaff
-
23/09/25दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां सांय 6 बजे
“दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
रोजाना सुनिएप्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
23/09/25 |- भारत,
एनएचआरसी ने दिल्ली के आईएचबीएएस में नवजात शिशु की मौत पर संज्ञान लिया
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (अभी): राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि एक बेसहारा मरीज़ के बच्चे की सरकारी मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीएएस) के शौचालय में प्रसव के बाद सुविधाओं के अभाव में मृत्यु हो गई। उसे न्यायालय के आदेश के बाद 7 सितंबर, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल के कर्मचारियों को गर्भनाल काटने के लिए क्लैंप लगाने में भी काफ़ी समय लगा। उसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से नजदीक के स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी यदि सत्य है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए आयोग ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके दो सप्ताह में इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
10 सितंबर, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारी ने पुष्टि की है कि आईएचबीएएस में प्रसव के लिए आवश्यक सुविधाओं के अभाव के बावजूद गर्भवती महिला को वहां भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अब उसका उपचार दूसरे सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
#NHRC #HumanRights #IHBA #NewbornDeath #HealthcareViolation #DelhiGovernment #MedicalNegligence #RightToHealth #HumanRightsCommission #JusticeForInfant
-
23/09/25 |थाना नारायणगढ क्षेत्र से अवैध हथियार देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह
शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ क्षेत्र गाँव गधौली नजदीक मारकंडा पुल के पास से अवैध देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद रखने के मामले में सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व मे सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी नितेश कुमार निवासी गाँव चंदा खेडी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इस मामले में जानकारी देते हुए सीआईए-1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है, जो आज मोटरसाईकिल पर सवार होकर नारायणगढ़ से सढौरा की तरफ जाएगा। सूचना उपरान्त सीआईए-1 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए गाँव गधौली नजदीक मारकंडा के पास से नाकाबंदी के दौरान मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध आरोपी को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद बरामद किए। आरोपी की पहचान नितेश कुमार निवासी गाँव चंदा खेडी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना नारायणगढ में मामला दर्ज किया।#ambala #news #spambala #police
-
23/09/25भाजपा सदर मंडल द्वारा "नमोवन" कार्यक्रम के तहत किया तोपखाना झील पर 75 पौधों का वृक्षारोपण
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज भाजपा सदर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को समर्पित "नमोवन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत तोपखाना झील परिसर में 75 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान स्वर्ण कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि उपप्रधान ललिता प्रसाद ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की संयोजना भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक संजीव सोनी द्वारा की गई, जबकि सहसंयोजक की भूमिका में बीएस बिन्द्रा, आशीष अग्रवाल तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
"नमोवन" कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना, हरियाली को बढ़ावा देना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों को गति देना रहा। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और आम जनता से भी पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई।
#ambala #news #trees #
-
23/09/25 |डीसी पलवल ने सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जे कुमार, पलवल 23 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग पलवल के विश्राम ग्रह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला में सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चला रखी है। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर इन योजनाओं को लेकर मॉनिटरिंग भी की जाती है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में चलाई जा रही योजनाओं के बारे मेें संबंधित विभाग के अधिकारी को विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई नागरिक उससे संबंधित योजना के लाभ से वंचित है तो उससे वह लाभ दिलवाने में संबंधित अधिकारी द्वारा सहयोग किया जाए। सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलवाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सीएम विंडो, जन संवाद और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निवारण करवाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम बलीना, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, व नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, सिविल सर्जन डा. सतिंद्र वशिष्ठ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. बाबूलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।#palwal deputycommissioner #reviewmeeting #officials #regarding #theschemesbeingrun #government
-
23/09/25 |अम्बाला पुलिस ने विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा विशेष ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को यातायात, नशामुुक्त समाज तथा महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के तहत प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना क्षेत्र के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया और पुलिसकर्मियों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
इसी कड़ी में प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत थाना अम्बाला शहर क्षेत्र बस स्टैण्ड पर महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी तरह प्रबन्धक थाना यातायात अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में अग्रसेन चैक अम्बाला शहर में आॅटो चालकों/रोडवेज वर्कशाप कर्मचारियों/आमजन व प्रबन्धक थाना शहजादपुर ने थाना क्षेत्र गाँव कक्कड़ माजरा, धनाना, रसीदपुर, अनाजमण्डी में आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।#ambala #news #police #sewapakhvada
-
23/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के 7 साल पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की।
#JPNadda #AyushmanBharat #NarendraModi #7YearsOfAyushmanBharat #HealthForAll #ModiGovernment #HealthcareInnovation #PMModi #AyushmanBharatAnniversary #PublicHealth #IndiaHealth #InclusiveHealthcare #DigitalHealth
आयुष्मान भारत योजना को आज हुए 7 वर्ष पूरे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की।
#EmpoweredCitizens #SocialWelfare #TransformingHealthcare #AyushmanSuccess #GovernmentInitiatives #HealthCareAccessibility #IndianHealthReforms
-

युवा योद्धा सम्मेलन: सिरसा में जेजेपी ने भरी हुंकार, युवाओं को एकजुट करने का आह्वान
सिरसा, 23 सितंबर (अभी) — जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज सिरसा में आयोजित 'युवा योद्धा सम्मेलन' में शामिल हुए। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताया और कहा कि जेजेपी हमेशा से युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और जोश ही किसी भी संगठन को आगे ले जा सकता है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि युवा ही भविष्य के निर्माता हैं और उन्हें राज्य के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए। उन्होंने जेजेपी सरकार के कार्यकाल में युवाओं के लिए किए गए कामों, जैसे 75% रोजगार आरक्षण और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हमेशा युवाओं को अवसर दिए हैं और भविष्य में भी देती रहेगी।
#YuvaYodhaSammelan #JJP #DushyantChautala #AjaySinghChautala #Sirsa #HaryanaPolitics #YouthEmpowerment #YouthInPolitics #Haryana #JannayakJantaParty
-
23/09/25 |माता मनसा देवी मेले में कानूनी जागरूकता स्टॉल का आयोजन
पंचकूला, 23 सितंबर (अभी) — हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HALSA) के निर्देश और वेद प्रकाश सिरोही, उप जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पंचकूला की देखरेख में, माता मनसा देवी मेले में एक विशेष कानूनी जागरूकता स्टॉल लगाया गया है। इस पहल का उद्देश्य भक्तों और आम जनता को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और HALSA की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करना है।
स्टॉल का समन्वय सुश्री अपर्णा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, DLSA, पंचकूला द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर पैनल अधिवक्ता, अर्ध-विधिक स्वयंसेवक (PLV), और DLSA के कर्मचारी तैनात हैं, जो लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
जागरूकता फैलाने के लिए, पंचकूला के राजकीय कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी स्टॉल पर आमंत्रित किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को कानूनी सहायता के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
स्टॉल पर NALSA और HALSA की योजनाओं पर आधारित पैम्फलेट और पुस्तिकाएँ निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। इनमें महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अत्याचार के पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
सुश्री भारद्वाज ने बताया कि स्टॉल पर आने वाले लोग अपनी कानूनी समस्याओं पर भी सलाह ले रहे हैं। पैनल अधिवक्ता उन्हें उचित कानूनी उपायों और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। मध्यस्थता के लाभों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि लोग लंबी अदालती प्रक्रियाओं के बिना ही अपने विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा सकें।
यह पहल कानून और जनता के बीच की दूरी को कम करने के HALSA और DLSA के प्रयासों का हिस्सा है। माता मनसा देवी मेले जैसे सार्वजनिक आयोजनों में स्टॉल लगाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्याय, समानता और सशक्तिकरण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।
#LegalAid #Haryana #HALSA #DLSA #MansadeviMela #LegalAwareness #CommunityOutreach #FreeLegalServices #AccessToJustice #Panchkula #WomensRights
-
23/09/25 |हिमाचल मत्स्य विभाग को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया
हिमाचल, 23 सितम्बर (अभी): हिमाचल प्रदेश के मत्स्य विभाग को एक सफल बंदी प्रजनन कार्यक्रम के माध्यम से गंभीर रूप से लुप्तप्राय गोल्डन महासीर के संरक्षण में उनके अनुकरणीय और अग्रणी प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 20 सितंबर 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
विभाग की ओर से यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के मत्स्य पालन निदेशक-सह-वार्डन विवेक चंदेल और सहायक निदेशक (मत्स्य पालन) डॉ. सोम नाथ ने ग्रहण किया।
इस पुरस्कार के लिए मत्स्य विभाग को बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्कॉच गोल्ड अवार्ड जैव विविधता संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता और अभिनव दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि स्कॉच समूह प्रभावशाली प्रशासनिक परियोजनाओं को मान्यता देने के लिए जाना जाता है और यह राष्ट्रीय मान्यता एकीकृत संरक्षण रणनीति की प्रभावशीलता को और पुष्ट करती है।
पिछले दशकों में, हिमाचल प्रदेश में गोल्डन महासीर की आबादी में जलविद्युत परियोजनाओं, अत्यधिक मछली पकड़ने और मानवीय गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण जैसे खतरों के कारण चिंताजनक रूप से गिरावट आई है। इस समस्या से निपटने के लिए, मत्स्य विभाग ने वैज्ञानिक रूप से समर्थित एक प्रमुख बंदी प्रजनन कार्यक्रम शुरू किया।
वर्ष 2023 में, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में, देश के एकमात्र शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्थान, आईसीएआर-केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीआईएफआरआई), भीमताल, उत्तराखंड के सहयोग से इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया। निदेशक विवेक चंदेल ने नोडल अधिकारी के साथ आईसीएआर-सीआईएफआरआई भीमताल का व्यक्तिगत रूप से दौरा किया और कमियों की पहचान की।
इन सुधारों के कार्यान्वयन से उल्लेखनीय परिणाम सामने आए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में, मछियाल स्थित विभाग के फार्म ने 87,000 गोल्डन महासीर के बच्चों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया। इसके अतिरिक्त, एक बड़ा भंडारण अभियान भी चलाया गया, जिसके दौरान पहली बार 34,500 बच्चों को प्राकृतिक आवासों में छोड़ा गया। इनमें से 20,000 पौंग जलाशय में और 14,500 गोबिंद सागर जलाशय में रखे गए।
राज्य सरकार शिमला ज़िले के सुन्नी में नव स्थापित मछली फार्म में गोल्डन महासीर के फिंगरलिंग (अंगुली के बच्चे) पालने की भी योजना बना रही है। यह रणनीतिक दृष्टिकोण न केवल जंगली प्रजातियों के लिए तात्कालिक खतरों को कम करेगा, बल्कि दीर्घकालिक पुनरुद्धार प्रयासों के लिए एक स्थिर और विश्वसनीय स्रोत भी प्रदान करेगा।
गोल्डन महासीर जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में प्रजातियों के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह मछुआरों के बीच भी एक अत्यधिक मांग वाली प्रजाति है। वर्ष 2024-25 में, 3,700 से अधिक मछुआरों ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, जिससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिला। यह प्रजाति ब्यास, सतलुज और उनकी सहायक नदियों के ठंडे पानी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ पौंग, गोबिंद सागर और कोल डैम जैसे जलाशयों में पाई जाती है।
राज्य सरकार के प्रयास समान संरक्षण चुनौतियों का सामना कर रहे अन्य राज्यों और देशों के लिए एक आदर्श बनकर उभरे हैं। आवास पुनर्स्थापन और मत्स्य पालन नियमों के प्रवर्तन जैसे उपायों को एकीकृत करके इन पहलों का और विस्तार करने की योजनाएँ चल रही हैं। स्थानीय समुदायों और हितधारकों के साथ सहयोगात्मक प्रयास भी हिमाचल की नदियों और जलाशयों में स्वर्ण महाशीर के दीर्घकालिक अस्तित्व और समृद्धि को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#HimachalPradesh #FisheriesDepartment #SKOCHAward #GoldenMahseer #Biodiversity #ConservationEfforts #SukhvinderSinghSukhu #WildlifeConservation #HimachalTourism
-
23/09/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में शामिल होने का आग्रह किया
#swachhatahiseva #swachbharatabhiyan #sewapakhwada2025 #pmo #narenderamodi
-

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की सातवीं वर्षगांठ मनाई
#mygovtofindia #pmo #narenderamodi #anilvij #bjp #bjpharyana #ayushmanbharat
-
23/09/25 |अग्रवाल समाज सेवा समिति के प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल ने प्रतिभाओं का सम्मान किया
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को सीकर रोड स्थित विद्यालय सभागार में आयोजित अग्रवाल समाज सेवा समिति, जयपुर के समारोह में भाग लिया। उन्होंने समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का अभिनंदन किया और शिक्षा से सर्वांगीण विकास किए कार्य करने का आह्वान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से करवाया जागरूक
जे कुमार, अंबाला 23 सितम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैवलर वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्राधिकरण की ओर से ग्राम बेहबलपुर तथा ग्राम लखनौर साहिब में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता सचिन कुमार एवं पैरालीगल वालंटियर्स जगमाल सिंह ने ग्रामीण जनता को नाल्सा तथा हाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे न्याय आपके द्वार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बाल श्रम उन्मूलन, महिला एवं बाल कल्याण, पीड़ित मुआवजा योजना, नशा उन्मूलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
शिविरों में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। आम जनता को अपील की गई कि किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अथवा नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के हेल्पलाइन नंबर 01712532142 का लाभ अवश्य उठाएं।#awareness #publicity #ambala #national-haryana-state-legal-services
-
23/09/25 |
मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान होगा अग्रणी
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान ने माइनिंग सेक्टर में आत्म निर्भर की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ ही खानों को परिचालन में लाने की तैयारी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा मेजर मिनरल के प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी की राह प्रशस्त हुई है। जल्दी ही प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया आरंभ होने के साथ प्री एम्बेडेड ब्लॉकों की नीलामी करने वाला राजस्थान देश का प्रमुख और पहला राज्य बन जाएगा। हालांकि अन्य प्रदेशों में भी तैयारियां जारी है। आने वाले महीने-बीस दिनों में आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। इसके बाद ई नीलामी की निविदा सूचना जारी की जा सकेगी।
खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि विभाग द्वारा मेजर मिनरल के चयनित ब्लॉकों के परिचालन में लाने की आवश्यक अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर उन्हें नीलामी की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। इसके लिए चयनित ब्लॉकों के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की कार्यवाही आरएसएमईटी द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलाम खानों को परिचालन में लाने के लिए राजस्थान सहित देश के अधिकांश राज्यों में वर्तमान में ढ़ाई से तीन साल लग जाते हैं। इससे निवेश, रोजगार और राजस्व प्रभावित होने के साथ ही एलओई धारक को आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने में देरी हो जाती है और खनन कार्य आरंभ नहीं हो पाता है। केन्द्र और राज्य सरकार इसके लिए गंभीर है।
रविकान्त ने बताया कि केन्द्रीय खान मंत्रालय ने एमएमडीआर एक्ट में संशोधन कर सभी राज्यों से प्राथमिकता के आधार पर पांच-पांच ब्लॉक तैयार कर इनकी आवश्यक सभी अनुमतियां पहले से ही प्राप्त कर नीलाम करने को कहा है ताकि नीलाम खाने जल्द परिचालन में आ सके। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशों के अनुसार इसके लिए प्रोजेक्ट मॅानिटरिंग यूनिट घोषित कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने का काम उससे पूरा कराकर इसके बाद मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन किया जाएं। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट आरएसएमईटी को पीएमयू घोषित कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्री-एम्बेडेड का अर्थ
मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से पहले ही आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ब्लॉक की नीलामी करने की प्रक्रिया को प्री-एम्बेडेड कहा जाता है। इससे खनन ब्लॉक की नीलामी के बाद परिचालन में लगने वाले समय की बचत होने के साथ ही नीलामी में अधिक राजस्व, शीघ्र खनन कार्य आरंभ होने और निवेश, रोजगार और राजस्व में बढ़ोतरी संभव हो सकेगी। माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग की दिशा में बढ़ता कदम होगा। केन्द्र सरकार भी इस पर बल दे रही है और राज्यों को कम से कम पांच प्री-एम्बेडेड ब्लॉक तैयार कर ई-नीलामी करने पर जोर दे रही है।
मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के बाद ली जाने वाली अनुमतियां
मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के बाद प्रिफर बिडर को एलओआई जारी होने के बाद विभिन्न विभागों व मंत्रालयों से खनन कार्य आरंभ करने से पहले अनुमतियां लेनी पड़ती है-
आईबीएम-माइनिंग प्लान का अनुमोदन
वन विभाग- फारेस्ट क्लीयरेंस
पर्यावरण विभाग- टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर), एंवायरमेंटल इंपेक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट (ईआईए) व जिला कलक्टर के यहां जनसुनवाई आदि और इसके बाद सेक एवं सिया से पर्यावरण अनुमति।
प्रदूषण बोर्ड- खनन के लिए कंसेट टू ऑपरेट (सीटीओ) और कंसेट टू एस्टाबलिस (सीटीई)
राजस्व विभाग-चरागाह भूमि होने की स्थिति में राजस्व विभाग से अनुमति
विविध- अन्य आवश्यक कार्रवाई व कानूनी औपचारिकताएं
रविकान्त ने बताया कि प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की जियोलोजिकल रिपोर्ट, ब्लॉकों का सीमांकन, डीजीपीएस सर्वें सहित आवश्यक औपचारिकताएं आरएसएमईटी द्वारा पूरी कर ली गई है और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही अन्य अनुमतियां प्राप्त कर प्री-एम्बेडेड ब्लॉकों की सबसे पहले नीलामी करने वाला संभवतः राजस्थान सबसे पहला प्रदेश बन जाएगा। इससे प्री-एम्बेडेड नीलाम खानों में एलओआई जारी होने के बाद शीघ्र खनन कार्य आरंभ हो सकेगा। इससे खनिजों की आपूर्ति व्यवस्था में तेजी आएगी और निवेश और रोजगार वृद्धि से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |अम्बाला उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार 29 सितम्बर को
जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - अम्बाला दूरसंचार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी दूरभाष केंद्र के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित/शिकायतों/विवादों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरन्त निपटाने के उद्देश्य से अम्बाला में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को 11 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में किया जाना है।
इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा किया जाएगा।
इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा कि टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 अगस्त 2025 तक जारी हो। टेलीफोन सर्विस (एलएल/एफटीटीएच) संबंधित शिकायतें। टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सम्बंधित शिकायतें आदि। निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा | पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चूका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया - उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों/पूर्व में प्रेषित पत्रों / संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष 0171-2601070) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें और शिकायत उसी समय भी दी जा सकती हैं।#ambala #news #lokadalat #haryana
-
23/09/25 |आईटीआई अंबाला शहर में सेवा पखवाड़े के तहत हुए कई कार्यक्रम का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 23 सितंबर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में आज सेवा पखवाड़े के तहत निम्न अनुसार कार्यक्रम किए गए। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य वनिता सिंधु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर द्वारा बताया गया कि आज भारत के संविधान पर विचार गोष्ठी में (16), निबंध प्रतियोगिता में (33) एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में (17) छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया |
आई टी आई अंबाला शहर में स्टाफ सदस्य एवं छात्रों द्वारा मिलकर सफाई अभियान किया गया और आईटीआई में छात्रों को करियर काउंसलिंग सेशन मुकेश कुमार अनुदेशक व हरीश वर्मा अनुदेशक द्वारा कंडक्ट किया गया । इसके अलावा 29 छात्रों द्वारा उद्यमिता/व्यवसाय/स्टार्टअप विचार प्रतियोगिता में भाग लिया गया और उक्त सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी माई भारत पोर्टल पर अपलोड किए गए ।
मिशन एडमिशन के तहत दिनेश सिंह राणा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 172 रिक्त पद के प्रति आज कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से 4 छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी सीट्स मौके पर ही कंफर्म की एडमिशन की स्थिति आज इस प्रकार है, कुल सीटों की संख्या 1188 है। जिनमें से कुल आवेदन प्राप्त - 6, कुल प्रवेश - 2, आज तक भरी गई कुल सीटें - 1018, आज तक खाली सीटें - 170 हैं। -
23/09/25 |नारायणगढ़ अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, 171 किसानों को पास किए जारी
जे कुमार, नारायणगढ़, 23 सितंबर - अनाज मंडी नारायणगढ़ में आज से धान की सरकारी खरीद कार्य का शुभारंभ हुआ। खरीद कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा, खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारी तथा आढ़ती मदन चानना, ओमप्रकाश चानना सहित अन्य आढ़ती उपस्थित रहे।
डॉ. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री ने पहले नवरात्रि पर ही धान की खरीद शुरू करवा कर किसानों को तोहफा दिया है, जबकि सामान्यतः धान खरीद सीजन 1 अक्तूबर से आरंभ होता है। यह निर्णय किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए और पारदर्शिता व सुगमता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था हो इस बारे में पहले ही सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
मार्किट कमेटी के सचिव अखिलेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ अनाज मंडी एवं खरीद केन्द्र भरेड़ी व बेरखेड़ी में धान की आमद शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन शाम तक 171 किसानों के 7,883 क्विंटल धान के गेट पास ऑनलाइन माध्यम से जारी हुए है।
उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बिजली-पानी की बेहतर आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, साथ ही अटल कैंटीन भी खोली गई है। सचिव अखिलेश शर्मा ने यह भी बताया कि मंडी में 17% नमी तक धान की खरीद की जाएगी। यहां ग्रेड ए/पैड़ी कॉमन धान आता है, जिसका एमएसपी ₹2,389 प्रति क्विंटल है।
#government #procurement #narayangarh #grain-market
-
23/09/25 |मेरी सहेली कार्यक्रम के तहत महिला यात्रियों की सुरक्षा को समर्पित किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 23 सितम्बर - रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खासतौर पर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें उपलब्ध सहायता सेवाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, "प्रोजेक्ट सहेली", और अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था, ताकि वे अपनी रेल यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इस नाटक का मंचन आकाश शर्मा रंगमंच द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूलों और इड्रिश फाउंडेशन से आईं 20 छात्राओं ने भाग लिया और दर्शकों को यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है। नाटक में दिखाया गया कि एक अकेली महिला यात्री किन-किन परिस्थितियों से गुजर सकती है और रेलवे सुरक्षा बल कैसे उनकी सहायता के लिए तत्पर रहती है।
कार्यक्रम का संचालन व पर्यवेक्षण रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी रविंद्र सिंह द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में अंबाला रेलवे सुरक्षा बल टीम ने पूरी सक्रियता के साथ आयोजन को सफल बनाया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने न केवल यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर और "मेरी सहेली" परियोजना के बारे में जानकारी दी, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास से यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया।
"मेरी सहेली" प्रोजेक्ट विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए शुरू की गई एक पहल है, जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल की महिला अधिकारीगण ट्रेन में चढ़ने से लेकर गंतव्य तक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। यह पहल अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है।
इस अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचकिचाहट के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें और अपने आस-पास किसी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रिपोर्ट करें।
इस जागरूकता कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रेलवे न केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाने का माध्यम है, बल्कि उनकी सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है |#ambala #news #railwaystation #awarness
-

-
23/09/25 |
अब ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
पाली जिले के सुमेरपुर ब्लॉक के 45 गांवों को आने वाली गर्मियों में पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस ब्लॉक में 20 नए ओवरहैड टैंकों के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत द्धारा इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर गुणवता को भी सुनिश्चिति किया जा रहा है। श्री कुमावत ने अपने पाली जिले के प्रवास के दौरान पोमावा में निर्माणाधीन टंकी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही मौजूद स्थानीय अधिकारियों को हिदायत दी। जिससे ग्रीष्म ऋतु तक ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल मिल सके।
निरीक्षण के पश्चात जोराराम कुमावत ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उदेश्य से जवाई बांध आधारित पेयजल परियोजना (कलस्टर-1) जल जीवन मिशन (जेजेएम) 99 विलेज स्कीम के तहत वर्ष-2024-25 में ये कार्य स्वीकृत हुए थे। जेजेएम की 99 विलेज स्कीम के तहत 112 करोड़ रुपए की लागत से सुमेरपुर, सोजत, बाली व मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के 99 गांवों व 100 ढाणियों में 33 ओएचएसआर, एक सीडब्लयूआर व दो पंप हाउस के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। श्री कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर ब्लॉक के 45 गांवों के लिए 20 ओएचएसआर के निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।
जोराराम कुमावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का एक ही लक्ष्य है कि हर घर को शुद्ध पानी मिले। इसके लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेशभर के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पाइपलाइन बिछाने, ओएचएसआर, सीडब्लयूआर व पंप हाउस के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में इन कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाने के हरसंभंव प्रयास किए जा रहे हैं।
आपको बता दें इस परियोजना के तहत आवंटित कार्य संबंधित फर्म द्धारा केवल 5 फीसदी ही किया गया था, और लंबे अरसे से यह कार्य बंद पड़ा था। जोराराम कुमावत के प्रयासों के बाद अब यह कार्य अन्य फर्म को सबलेट करने के बाद शुरू हो पाए और उन्हें तेजी से पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी ग्रीष्म ऋतु में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ व पर्याप्त जलापूर्ति हो इसके लिए औवरहैड टैंकों के निर्माण कार्य फरवरी-2026 से पूर्व हों, इसके लिए श्री जोराराम कुमावत इन कार्यों की न केवल मोनिंटरिंग कर रहे हैं, बल्कि औचक निरीक्षण कर उनकी गुणवता पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |‘एक पेड़-मां के नाम’ अभियान, अधिक से अधिक पेड़ लगाने का किया आह्वान
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर संचालित सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि प्रदूषण में कमी आए और जैव विविधिता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान को हरा-भरा और खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है।
हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत इस वर्ष लगे लगभग साढ़े 11 करोड़ पौधें
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने प्रदेश में मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। गत वर्ष इस अभियान के अन्तर्गत साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए गए थे। वहीं इस वर्ष लगभग साढ़े 11 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविरों और शहरी सेवा शिविरों का वृहद् स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन को त्वरित सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित करते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही, अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, वृक्षारोपण जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |हर ग्राम पंचायत में विकसित होंगे गोधाम -गोपालन मंत्री
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोधाम विकसित करने का निर्णय लिया है जो एक ऐतिहासिक कदम है और हम सभी गोमाता सेवकों के लिए बड़ी खुशी का समाचार है।
जोराराम कुमावत ने ड़ीग जिले में स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित नवरात्र गो आराधन महोत्सव में कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का अद्भुत महत्व है, हमारे दिलों में गोमाता का दर्जा राष्ट्र माता का है। गाय के पंचगव्यों की पूरे विश्व में महता है। ऐसे में यदि इसे सम्पूर्ण विश्व की माता कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में आयोजित श्रीकृष्ण बलराम गो-आराधन महोत्सव में गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा की सनातन संस्कृति मानव कल्याण की बात करती है। पत्थर, नदी, वृक्ष आदि का पूजन करती है और गाय के पूजन का विशेष महत्व है। सनातन के विरुद्ध दुष्प्रचार करने वालों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की कुछ लोग सनातन को बदनाम करते हैं, बीमारी की संज्ञा देते हैं और मिटाने की साजिश करते हैं। उन्होंने पूर्व की कई सरकारों द्वारा गो कल्याण के प्रति उदासीन होने का उलाहना देते हुए वर्तमान सरकार द्वारा गो कल्याण के प्रयासों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गाय के प्रति आस्था का उल्लेख करते हुए जोराराम कुमावत ने कहा की प्रदेश सरकार ने गोशालाओं का अनुदान बढ़ाया और हर पंचायत स्तर पर गोशाला विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा की सनातन संस्कृति के क्षय से घर परिवार में बिखराव बढ़ता है। उन्होंने गाय सनातन के संरक्षण के लिए श्रीजड़खोर गोधाम और स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज की सराहना की।
गौरतलब है कि श्रीजड़खोर गोधाम में इस नवरात्र गो आराधन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नित्य श्रीमद्भागवत का पाठ और सहस्त्र चंडी यज्ञ के साथ अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के 7वें संस्करण में गुजरात का शिल्प और विरासत प्रदर्शित
#pmo #narenderamodi #bjp #gujrat #pmmementos #eauctions
-

प्रधानमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव मनाने के लिए सभी नागरिकों को पत्र लिखा
#pmo #narenderamodi #gstreform #gst #bjp
-
23/09/25 |- खेल,
आज 23 सितंबर, 2025 के प्रमुख खेल समाचार
राष्ट्रीय खेल समाचार
* क्रिकेट:
* इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच चल रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह मिली है, जबकि ध्रुव जुरेल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
* वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश रेड्डी और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों पर नजर है।
* भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद, पाकिस्तान में अपनी टीम की हार पर काफी चर्चा हो रही है। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने टीम के कप्तान और चयन प्रक्रिया की आलोचना की है।
* तीरंदाजी:
* विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, मिक्स्ड टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
* शूटिंग:
* भारतीय शूटर सुरुचि सिंह ने मनु भाकर सहित कई दिग्गज चीनी शूटरों को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड नंबर वन की रैंकिंग हासिल कर ली है।
अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार
* क्रिकेट:
* पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं, जिसमें कुछ नए खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपी गई है।
* इंग्लैंड की 29 वर्षीय महिला क्रिकेटर ने 26 मैचों में सिर्फ 1 रन बनाने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है और अब वह वकील के रूप में अपना करियर शुरू करेंगी।
* टेनिस:
* यूएस ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर खिताब अपने नाम किया और इसके साथ ही वह नंबर-1 रैंकिंग पर भी पहुंच गए हैं।
* महिलाओं के वर्ग में सबालेंका ने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियनशिप जीती।
* फुटबॉल:
* सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज की।
* चाइना मास्टर्स के फाइनल में भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विक-चिराग को हार का सामना करना पड़ा।
-
23/09/25 |मुख्यमंत्री ने महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज नवीनीकरण का किया लोकार्पण
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मानसरोवर क्षेत्र में महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज के नवीनीकरण कार्य का फीता खोलकर लोकार्पण किया। लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुलिया के नवीन निर्माण कार्य के अंतर्गत बॉक्स कल्वर्ट पद्धति से इसकी ऊंचाई 2 मीटर तक बढ़ाई गई है। इससे वर्षाकाल में पुलिया पर द्रव्यवती नदी के जल का बहाव नहीं होने से पुलिया पर यातायात सुचारू होगा तथा आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि दुर्गापुरा टोंक रोड़ क्षेत्र को मानसरोवर से जोड़ने वाली यह पुलिया महारानी फार्म एवं अग्रवाल फार्म के मध्य द्रव्यवती नदी पर स्थित है। पूर्व में इस पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण वर्षाकाल में नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बहकर निकलता था, जिससे यातायात अवरूद्ध हो जाता था। आमजन को इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, नगर-निगम ग्रेटर उप-महापौर पुनीत कर्णावट सहित जेडीए एवं संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |जीएसटी रिफॉर्म से रोटी, कपड़ा और मकान होंगे सस्ते
एन.एस.बाछल, 23 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) सरलीकरण तथा टैक्स स्लैब में परिवर्तन का निर्णय ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को त्योहारों के अवसर पर दी गई इस बड़ी सौगात से रोटी, कपड़ा और मकान सस्ते होंगे और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन को जीएसटी बचत उत्सव के तहत जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आमजन के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने जनता की परेशानी को समझते हुए 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी स्लैब के माध्यम से मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी एवं उद्योगपतियों सहित सभी वर्गों को राहत दी हैं। जीएसटी के नए प्रावधानों के तहत अब अधिकांश वस्तुएं 4 की बजाय 2 टैक्स स्लैब के दायरे में आएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीएसटी बचत उत्सव के तहत 22 से 29 सितंबर तक विशेष जन-जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जीएसटी सरलीकरण से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन और व्यापारी जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाएं तथा अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद अपनाएं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को जीएसटी के नए टैक्स स्लैब का सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, ग्रेटर नगर निगम उप-महापौर पुनीत कर्णावट सहित जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/09/25 |दैनिक खबर: आज की मुख्य सुर्खियां प्रातः 10 बजे
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
23/09/25 |आज 23 सितंबर, 2025 का राशिफल
♈ मेष (Aries)
आपको आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप धैर्य और विवेक से काम लें तो सफलता मिल सकती है। सेवा-कार्य में प्रगति होगी। बाहरी प्रभावों पर अधिक भरोसा न करें — अपना रास्ता खुद तय करें।
♉ वृषभ (Taurus)
आज आप व्यवस्थित और निश्चित दृष्टिकोण से काम कर रहे होंगे। कई जिम्मेदारियाँ होंगी, लेकिन आपकी क्षमता और परिश्रम से आप उन्हें संतुलित कर पाएंगे। काम-व्यापार में स्थिरता और प्रगति की संभावनाएँ हैं।
♊ मिथुन (Gemini)
घर-परिवार या निजी जीवन में थोड़ी नाजुक स्थिति हो सकती है। संबंधों में समझ और सावधानी जरूरी है। कामकाज में सामाजिक संपर्क से लाभ होगा पर तर्क और संभल कर बोलना बेहतर रहेगा।
♋ कर्क (Cancer)
आज आप योजनाओं पर दृढ़ता से काम करेंगे। अपने लक्ष्य पर एकाग्रचित्त रहें। भावनाएँ अंदर ही बनी रह सकती हैं, परन्तु अपने आप से जुड़ने से clarity आएगी। काम में अनुशासन से सफलता मिलेगी।
♌ सिंह (Leo)
स्वाभिमान और आत्म-विश्वास बढ़ेगा। आप नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं। लेकिन दूसरों के विचारों की भी कद्र करें। प्रेम और पारिवारिक मामलों में मीठी बातचीत से रिश्तें मजबूत होंगे।
♍ कन्या (Virgo)
व्यावहारिक दृष्टिकोण और ध्यान देने वाला स्वभाव आज आपके लिए सहायक रहेगा। काम-काज में सफलता के अवसर हैं। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से निर्णय लें। अनावश्यक खर्च से बचे।
♎ तुला (Libra)
आज संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। परिवारिक मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। संबंधों में संवाद महत्वपूर्ण होगा। आर्थिक मामलों में साझेदारी या संयुक्त फैसले आज फायदेमंद हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
सुबह-दोपहर समस्याएँ बढ़ सकती हैं, आपकी धैर्य परीक्षा होगी। आलोचनाएँ आ सकती हैं, परन्तु उन्हें सकारात्मक रूप से लें। शाम तक स्थिति बेहतर होगी। भावनात्मक गतिविधियाँ और वित्तीय निर्णय संतुलित रहें।
♐ धनु (Sagittarius)
काम का बोझ बढ़ सकता है, संभव है आप बहुत-सी जिम्मेदारियों से घिरे हों। लेकिन आंतरिक शांति और संतुलित दृष्टिकोण से आप सब संभाल लेंगे। आज बुद्धिमत्ता से निर्णय लेना जरूरी है।
♑ मकर (Capricorn)
धीरे-धीरे लेकिन पक्का प्रगति होगी। छोटे-छोटे कदमों से काम बनेगा। पारिवारिक सहयोग और स्पष्ट संवाद आपके लिए सहारा है। अपने आंतरिक मार्गदर्शन पर भरोसा करें।
♒ कुम्भ (Aquarius)
आज ऋण-उधार या पैसे-मुद्दों में झंझट हो सकता है, सावधानी बरतें। निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाएँ। अपने अंदर की आवाज सुनना फायदेमंद रहेगा। impulsive फैसलों से बचें।
♓ मीन (Pisces)
आज आपका दिन सौम्यता और संवेदनशीलता से भरा रहेगा। छोटे-छोटे विकल्प और निर्णय आपकी जिंदगी सुगम बनाएंगे। प्रेम और संबंधों में सादगी से अच्छे पल मिलेंगे। नई शुरुआत के अवसरों पर नजर रखें।
#HoroscopeForToday #September232025 #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #AstrologicalForecast # horoscopePredictions #TodayAstrology #CosmicGuidance #StarSignInsights #ZodiacForecast #AstrologyLovers #HoroscopeUpdates #HoroscopeViewing #AstrologyCommunity #MysticalInsights #PlanetsInMotion #TodayInAstrology #HoroscopeFun
-
22/09/25 |"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज सायं 6 बजे के ताजा समाचार
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
22/09/25 |23 सितंबर को मनाया जाएगा 'हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 22 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने 23 सितम्बर को प्रदेश में ‘हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सभी जिलों में जनसभाएँ, समारोह, गोष्ठियां आदि आयोजित करके देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी मंडलायुक्तों और उपयुक्तों लिखे एक पत्र में निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों तथा युद्ध में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाए। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल युद्ध के योद्धाओं को भी आदरपूर्वक आमंत्रित किया जाए।
#HaryanaMartyrdomDay #HaryanaGovernment #MartyrsOfIndia #TributeToMartyrs #ShahidiDiwas #IndianArmy #FreedomFighters #KargilWarriors #RespectAndRemembrance #HaryanaVeerDiwas
-

स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देकर बड़े सुधारों की दिशा में बढ़ रही हिमाचल सरकार
हिमाचल, 22 सितम्बर (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के निकट आधुनिक और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केन्द्रीत कर रही है। इस उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा अधोसंचरना और विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
एक बड़ी उपलब्धि के रूप में शिमला स्थित अटल इस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाणा और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। यह अत्याधुनिक सुविधा चरणबद्ध तरीके से हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही राज्य के जोनल, रीजनल और सिविल अस्पतालों को भी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि पूरे प्रदेश में आधुनिक उपचार उपलब्ध हो सके।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की बागडोर संभालते ही वर्तमान प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इसके तहत अस्पतालों में आवश्यकता के अनुसार आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। इस प्रक्रिया के बाद मरीजों को विशेष उपचार के लिए हिमाचल प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
हाल ही में सरकार ने 3020 मेडिकल अधिकारी के संयुक्त कैडर को दो हिस्सों में बांटने को मंजूरी दी है। इसमें 2337 पद मेडिकल अधिकारी (जनरल) के लिए होंगे, जिनके लिए एमबीबीएस योग्यता आवश्यक है और जो मुख्य रूप से ओपीडी/आईपीडी व पेलेटिव स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। वहीं 683 पद मेडिकल अधिकारी (स्पेशलिस्ट) के लिए रखे गए हैं, जिनके लिए एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य होगा और वे विशेष क्लीनिकल सेवाएं प्रदान करेंगे। यह सुधार भविष्य की चिकित्सा चुनौतियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने 200 मेडिकल अधिकारी, विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों में 38 सहायक प्रोफेसर तथा 400 स्टाफ नर्सों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से सुनिश्चित होंगी।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने तथा लोगांे को किफायती दरों पर विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कदमों से प्रदेश के लोगों को आधुनिक उपचार की सुविधा राज्य में ही मिल सकेगी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
#HimachalPradesh #Healthcare #SukhvinderSinghSukhu #RoboticSurgery #MedicalFacilities #HealthForAll #HimachalHealth #HealthInfrastructure #MedicalRecruitment
-
22/09/25 |कस्तूरबा कॉलोनी अम्बाला में 16 लाख से नई सड़क का शुभारंभ
अम्बाला, 22 सितम्बर (जे कुमार): कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार नगर निगम अम्बाला के वार्ड नम्बर 26 कस्तूरबा कॉलोनी में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का शुभारंभ आज विधिवत किया गया। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल के महामंत्री संजीव सोनी बब्बू, आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान सरदार बीएस बिन्द्रा और सुभाष शर्मा की मौजूदगी में वार्ड के पार्षद नरेश धवन ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गिरीश टंडन, वार्ड प्रधान रविन्द्र बग्गा, कॉलोनी के प्रधान जैन साहब, बूथ प्रधान प्रवेश टंडन, देव राज ठाकुर, मनमोहन सिंह, कंवल नरूला, महिला मोर्चा अध्यक्षा मोनिका विग, इंदु चोपड़ा, राकेश धवन, धीरज धवन, डॉ. एसपी आहूजा, अमित कोहली, टीटू आनंद और बृजमोहन विग सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्षद नरेश धवन ने जानकारी देते हुए कहा कि कस्तूरबा कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेलनी पड़ रही थी। सड़क खराब होने से लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विशेष रुचि लेते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति दी, जिसके तहत 16 लाख रुपये की लागत से इस नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और कॉलोनी में आवागमन सुगम होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड के अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्षद ने कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
#ambala #News #mc #newroad #kasturbacolony
-
22/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी में दो स्लैब करके देश की जनता को बड़ी राहत दी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#gst #pmo #narenderamodi #bjp #anilvij #bjpharyana #bjp
-
22/09/25 |तोपखाना बाजार अम्बाला में श्रीराम लीला महोत्सव मे हुआ भगवान श्रीराम जन्म पर भव्य आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - अम्बाला के तोपखाना बाजार में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार श्रीराम लीला का भव्य आयोजन धूमधाम से शुरू हो चुका है। श्रीराम लीला नाटक समाज कमेटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत करता है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम लीला का आयोजन 1961 से लेकर 1987 तक निरंतर किया गया था। उसके बाद कुछ वर्षों तक यह परंपरा रुकी रही, लेकिन वर्ष 2021 से इसे पुनः आरंभ कर लगातार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस वर्ष श्री रामलीला का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा द्वारा किया गया | स्थानीय स्तर पर यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का भी कार्य करता है।
गत रात्रि हुए मंचन में श्रीराम जन्म की कथा को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया। मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंबाला महिला थाना प्रबंधक सतविंदर कौर, हरियाणा शाक्य समाज महिला अध्यक्ष राजदुलारी शाक्य और अमन कुमार ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने मंच पर आकर श्रीराम जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नाटक समाज कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
श्रीराम लीला नाटक समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगा। विभिन्न तिथियों पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 24 सितम्बर को विशाल श्रीराम भारत निकाला जाएगा, जिसमें शहरभर से श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल होंगे। साथ ही, हर वर्ष की भांति इस बार भी 2 अक्टूबर 2025 को तोपखाना दशहरा ग्राउंड में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रावण दहन का आयोजन कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस बार की रामलीला विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। आधुनिक लाइट और साउंड सिस्टम के साथ-साथ मंचन में नए दृश्यों और कलाकारों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करें और रामलीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें।
तोपखाना बाजार में आयोजित यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और संस्कृति को संजोने की अमूल्य परंपरा भी है। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
#ambala #news #ramlila #topkhanabazar
-
22/09/25 |कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा बीसी बाजार क्षेत्र मे इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शुरू
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 22 सितम्बर - हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बीसी बाजार वार्ड नम्बर 32, स्टाफ रोड स्थित कैपिटल चौक से आर्य गर्ल्स कॉलेज तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का कार्य आरंभ किया गया।
इस कार्य का शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अंशुमन गर्ग ने की। इस अवसर पर सदर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, निशांत, नितिन, बिट्टू शर्मा, बूथ प्रधान शिव, रजनीश, राजन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज की प्राथमिकता हमेशा जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। इसी सोच के तहत इस कार्य की स्वीकृति दी गई और अब यहां इंटरलॉकिंग टाइलों के लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला यहीं समाप्त नहीं होगी। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी जल्द ही सुधार और निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।
अजय बवेजा ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैंटोनमेंट बोर्ड का धन्यवाद किया।
#ambala #news #
-
22/09/25 |सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार: गांवों में सांस्कृतिक व भजन पार्टियां सक्रिय
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला में शुरू किए गए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक व भजन पार्टियों द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
इस दौरान विभागीय सूचीबद्ध पार्टियों द्वारा गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पार्टियों ने गीत के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत चिरायु योजना, हैप्पी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली योजना, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रमों में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दी गई जानकारी को सराहा और कहा कि इस प्रकार की पहल से योजनाओं की जानकारी आसान व सरल भाषा में आमजन तक पहुचती है। ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे अब अधिक जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक व भजन पार्टियों के कलाकारों ने नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सभी को संकल्पित किया। महिलाओं को विशेष रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब व्यक्तियों तक प्रत्येक योजना को पारदर्शी, बिना भ्रष्टाचार व निष्पक्षता के साथ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र कमार ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 02 अक्टूबर तक चला जा रहा है, जिसके तहत ये सूचीबद्ध भजन पार्टियां जिला के गांवों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे सके। इसके अलावा अभियान के तहत लोगों को जल बचाओ, पौधारोपण करने तथा नशे से दूर रहने जैसी बुराइयों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा ताकि लोग इन अभियानों से जुड़कर समाज व प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दे सके।#ambala #news #haryana #dprooffice
-

सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य जांच शिविरों का लोगों को मिल रहा लाभ, कई तरह के टेस्ट की सुविधा शिविरों में : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #ambalacantt #bjp #bjpambala #bjpharyana #healthcheckupcamp #sewapakhwada2025 #narenderamodi
-
22/09/25जानिए 22 सितंबर, 2025 से GST की दरों में हुए बदलाव और उसके फायदे
हाल ही में, 22 सितंबर 2025 से भारत में जीएसटी (GST) की नई दरें लागू की गई हैं। इन बदलावों को "जीएसटी 2.0" और "जीएसटी बचत उत्सव" भी कहा जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता को राहत देना और टैक्स प्रणाली को सरल बनाना है।
जीएसटी की नई दरें
पुरानी चार-स्लैब वाली प्रणाली (5%, 12%, 18%, 28%) को तीन नई दरों में बदल दिया गया है:
* 5%: यह दर अब अधिकांश आवश्यक और रोजमर्रा की वस्तुओं पर लागू होगी।
* 18%: यह दर सामान्य वस्तुओं और सेवाओं के लिए है।
* 40%: यह एक नई और विशेष दर है, जिसे "सुपरलक्जरी" और "सिन गुड्स" (हानिकारक वस्तुएं) पर लगाया गया है।
मुख्य बदलावों की सूची:
* 12% का स्लैब हटा दिया गया है: पहले 12% स्लैब में आने वाली लगभग 99% वस्तुओं को अब 5% स्लैब में रखा गया है।
* 28% का स्लैब हटा दिया गया है: पहले 28% स्लैब में आने वाली अधिकांश वस्तुओं को अब 18% स्लैब में रखा गया है।
* 40% का नया स्लैब: तंबाकू, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक्स और लग्जरी कारों जैसे हानिकारक और विलासिता वाले सामानों पर 40% की नई दर लगाई गई है।
प्रमुख वस्तुओं और सेवाओं पर नई दरें
सस्ती हुई वस्तुएं (5% की नई दर):
* डेयरी और खाद्य उत्पाद: घी, मक्खन, पैकेज्ड फूड आइटम (जैसे नमकीन, बिस्कुट), बादाम, फ्रूट जूस।
* घरेलू सामान: साबुन, तेल, टूथपेस्ट, डिटर्जेंट, शैंपू।
* अन्य: छाता, सिलाई मशीन, डायग्नोस्टिक किट, सर्जिकल उपकरण।
* शिक्षा और स्टेशनरी: पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र, नोटबुक।
सस्ती हुई वस्तुएं (18% की नई दर):
* ऑटोमोबाइल: छोटी कारें (पेट्रोल <1200cc, डीजल <1500cc), मोटरसाइकिल (350cc तक)।
* उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (Consumer Durables): एयर कंडीशनर, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन।
* अन्य: सीमेंट, ऑटो पार्ट्स, सभी प्रकार की बैटरी, प्रिंटर, कंप्यूटर।
जीएसटी मुक्त (Zero GST):
* बीमा: अब व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा।
* शिक्षा: शिक्षा सामग्री पर अब कोई जीएसटी नहीं है।
महंगी हुई वस्तुएं (40% की नई दर):
* कोल्ड ड्रिंक्स, सिगरेट, तंबाकू और लग्जरी कारें (इन पर पहले 28% टैक्स लगता था)।
नई जीएसटी दरों के फायदे
इन बदलावों से आम जनता और अर्थव्यवस्था को कई लाभ होने की उम्मीद है:
* उपभोक्ताओं को राहत: दैनिक उपयोग की अधिकांश वस्तुएं, दवाएं और सेवाएं सस्ती हो गई हैं, जिससे आम लोगों की बचत बढ़ेगी।
* मध्यम वर्ग को लाभ: छोटी कारों, घरेलू उपकरणों और बीमा पर टैक्स कम होने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
* टैक्स प्रणाली का सरलीकरण: टैक्स स्लैब की संख्या कम होने से यह प्रणाली और भी सरल हो गई है, जिससे वर्गीकरण संबंधी विवाद कम होंगे।
* मांग में वृद्धि: वस्तुओं की कीमतें कम होने से उनकी मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
* किसानों को फायदा: कृषि उपकरणों और खादों पर जीएसटी दर कम होने से किसानों को लाभ होगा।
* स्वास्थ्य सेवा में सुधार: स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी हटा दिया गया है, जिससे लोग आसानी से बीमा पॉलिसी खरीद सकेंगे। साथ ही, दवाएं भी सस्ती हो गई हैं।
#GSTchanges #GSTrates #September2025 #GSTbenefits #TaxUpdates #FinancialLiteracy #BusinessFinance #IndiaEconomy #TaxReform #GSTKnowledge #FinancialAwareness #MoneyMatters #TaxPlanning #SmallBusiness #Entrepreneurship #EconomicGrowth #HassleFreeTax #BusinessUpdates #TaxSavings
-
22/09/25 |- खेल,
आज के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, प्रदेशिक प्रमुख खेल समाचार
🏏 अंतर्राष्ट्रीय समाचार
एशिया कप 2025 — भारत vs पाकिस्तान
भारत ने पाकिस्तान को सुपर फोर चरण में 6 विकेट से हराया।
इसमें अभिषेक शर्मा ने ज़बरदस्त अर्धशतक लगाया — 74 रन (39 गेंदों में) जिसमें कई चौके-छक्के शामिल थे, और शुभमन गिल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह जीत भारत के लिए अहम है क्योंकि इससे टीम की स्थिति मजबूत हुई है टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की।हैंडशेक विवाद
भारत व पाकिस्तान के बीच मैचों में राजनीतिक व् भावनात्मक तनाव भी बना रहा — भारत की टीम द्वारा भारत पाकिस्तान के कप्तानों से हाथ मिलाने से इनकार कई मौकों पर हुआ है।बैडमिंटन: China Masters
भारतीय जोड़ी सात्विक सचिन रँकिरेड्डी और चिराग शेट्टी फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम वोन हो और सेओ सुंग जे से हार गए।स्वीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
भारत के अनंदकुमार वेलकुमार ने विश्व चैम्पियनशिप में मैराथन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। ये एक बड़ी उपलब्धि है।
🇮🇳 राष्ट्रीय (भारत) समाचार
2036 ओलंपिक की मेज़बानी
केंद्रीय खेल मंत्री मंसुख मंडाविया ने कहा है कि भारत 2036 ओलंपिक की मेज़बानी करेगा।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल भारत की बुनियादी सुविधाएँ और तकनीकी सक्षमता सामने आएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से उठने वाले खेल-प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच की रिपोर्ट
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन; अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने मैच को आसान बनाया।राश्त्रीय-स्तर की चयन और प्रतिभा खोज
राजस्थान के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अन्वी राठौर और जंगजीत सिंह काजला को भारत की टीम में शामिल किया गया है चीन टूर्नामेंट के लिए, उनका प्रदर्शन पंचकूला में अच्छे मैचों के बाद हुआ है।
🏞 प्रदेशिक / स्थानीय (पंजाब / चंडीगढ़ आदि)
पंजाब स्टेट मिनी रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट
जलंधर के रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में लगभग 300 खिलाड़ी 23 जिलों से भाग ले रहे हैं। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए महत्वपूर्ण है।चंडीगढ़ टेनिस परिसर का हस्तांतरण
UT स्पोर्ट्स विभाग ने चंडीगढ़ मैत्रित टेनिस कॉम्प्लेक्स (Sector-10) की जिम्मेदारी ले ली है। CLTA (Chandigarh Lawn Tennis Association) से यह परिसर वापस लिया गया है। बताया गया है कि कोचिंग सुविधा जल्द ही बेहतर प्रबंधन व नए मॉड्यूल के तहत चलाने का काम होगा।चंडीगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिटनेस योजना
वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और ऊपर) के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने सालाना Rs. 999 की योजना लागू की है, जिसके अंतर्गत वे शहर के 21 स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में खेल और वेलनेस सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।विशेष खेल नीति: पैर-अथलीटों के लिए
चंडीगढ़ में पैर-अथलीटों (physically & intellectually disabled) के लिए समर्पित खेल नीति बनाने की योजना है। इसमें ग्रासरूट लेवल से प्रतिभा खोज, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेष कोचिंग और समान सम्मान आदि शामिल होंगे।
#TodaysNationalSports #InternationalSportsNews #RegionalSportsUpdate #MajorSportsNews #SportsHighlights #SportsUpdates #BreakingSportsNews #CurrentSportsEvents #GlobalSportsNews #NationalSportsHighlights #RegionalSportsSpotlight #SportsRoundup #TodayInSports #LatestSportsNews #SportsCoverage #SportsJournalism #SportsRecap #AthleteUpdates #GameDayHighlights
-
22/09/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (अभी): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस बार नवरात्रि का पावन अवसर बहुत विशेष है। श्री मोदी ने कहा, "जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।"
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आता है। जय माता दी!”
#Navratri #GSTBachayFestival #Swadeshi #DevelopedIndia #SelfReliantIndia #JaiMataDi #Navratri2025 #PMNarendraModi
-
22/09/25 |रबी सीजन में निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हर हाल में हो सुनिश्चित
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार स्तम्भ हैं तथा उनको कृषि कार्यों के लिए सुचारू बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
भजनलाल शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी रबी सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा ना आए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन इकाइयों का रख-रखाव कार्य समय से पूरा कर लिया जाए, ताकि रबी सीजन में अक्टूबर से फरवरी माह के दौरान किसी भी स्थिति में उत्पादन इकाइयों को शट-डाउन ना करना पड़े।
आवश्यकता होने पर बिजली खरीदकर कराएं उपलब्ध-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस मानसून सीजन में राज्य में अच्छी बारिश होने के कारण फसलों का बुवाई क्षेत्र बढ़ा है। इससे गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रबी सीजन के दौरान विद्युत की मांग बढ़ने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीक डिमांड के दौरान यदि आवश्यकता हो तो अतिरिक्त बिजली खरीदकर उपलब्ध कराई जाए, ताकि रबी फसलों की सिंचाई प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि उत्पादित विद्युत के स्टोरेज के लिए बैटरी स्टोरेज क्षमता में भी वृद्धि की जाए, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
किसानों के साथ उपभोक्ता भी बनेंगे ऊर्जा प्रदाता-
भजनलाल शर्मा ने बैठक में पीएम सूर्यघर 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना तथा पीएम कुसुम योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के कृषकों को पीएम कुसुम योजना के माध्यम से ऊर्जा प्रदाता बनाने के साथ ही प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त ऊर्जा से अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकेगा।
बैठक में बताया गया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 92 जीएसएस बनाये जा चुके है एवं पावर ट्रांसफार्मर्स की क्षमता में 576.35 एमवीए की वृद्धि की गई है। इस प्रकार इस वर्ष अब तक कुल 949.30 एमवीए की क्षमता वृद्धि हुई है। साथ ही, विद्युत इकाइयों के रखरखाव के लिए ट्रांसफार्मर, कंडक्टर एवं केबल सहित आवश्यक उपकरणों की खरीद की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा विधि और मंत्र
चंडीगढ़, 22 सितम्बर (अभी): आज शक्ति की साधना का पहला दिन देवी दुर्गा के मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। आज से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आगमन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति लेकर आएगा। नवरात्रि का यह महापर्व आज से शुरू होकर 1 अक्टूबर को महा नवमी तक चलेगा, जिसके बाद 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा।
आज नवरात्रि के पहले दिन, भक्त कलश स्थापना करके मां दुर्गा का आह्वान कर रहे हैं। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं। आज का दिन शुक्ल योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुरू हुआ, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ है।
शुभ मुहूर्त महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ‘ट्रस्ट’ लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय के अनुसार, प्रतिपदा तिथि आज सुबह से लेकर रात 01:19 बजे तक है। वहीं, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन में 11:25 बजे तक है, जिसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा।
कलश स्थापना का समय आज कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:00 बजे से लेकर शाम तक है। हालांकि, सबसे उत्तम समय अभिजीत मुहूर्त है, जो दिन में 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
यह नवरात्रि सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और नई आशाएं लेकर आए।
#Navratri2025 #SharadNavratri #MaaShailputri #DurgaPuja #IndianFestivals #Hinduism #Ghatsthapana #Spirituality #FestiveSeason #JaiMataDi
-
22/09/25 |औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में भिवाड़ी में आयोजित 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचार और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
समापन कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित यह आयोजन उद्योग जगत के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है। इस मंच के माध्यम से नए उद्यमियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न इकाइयों में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक व उत्पादों के बारे में सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती ने इस मेले का सफल संचालन कर युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के सपने से जोड़ने का कार्य किया है।
अपने संबोधन में उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाना भी उतना ही आवश्यक है। तभी आने वाले वर्षों में यह पौधे बड़े होकर हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने भिवाड़ी क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां स्थापित हो रही बड़ी कंपनियां और उद्योग आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर विकास व रोजगार को गति प्रदान कर रहे हैं।
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर आज देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है और ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं और लघु उद्योग भारती जैसी संस्थाओं से जुड़कर अपना स्वरोजगार शुरू करें, ताकि रोजगार के लिए शहरों पर निर्भरता घटे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक समृद्धि आए।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती के प्रयास से आज विभिन्न उद्योगों को एक साझा मंच प्राप्त हुआ है, जहां उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती रोजगार सृजन कर राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भिवाड़ी और आस-पास के क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि स्थानीय स्तर पर संसाधनों का सदुपयोग किया जाए और पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए तो यहां के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |निजी सहायक कर्मचारी हैं ‘सिस्टम के साइलेंट आर्किटेक्ट'
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
प्रदेश के राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ द्वारा रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में “ संगम 2025 – अनुभव और ऊर्जा का अद्वितीय मिलन ” राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महासंघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर डॉ. बैरवा का अभिनंदन एवं स्वागत किया। डॉ. बैरवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निजी सहायक कर्मचारी ‘सिस्टम के साइलेंट आर्किटेक्ट' हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार सभी निजी सहायकों को समय पर पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निजी सहायक कर्मचारियों के संगठित मंच पर आकर अपने विचार साझा करना न केवल उनके लिए सम्मान की बात है, बल्कि एक ऐसा अवसर भी है जिसमें वे ऐसे समर्पित, अनुशासित और निष्ठावान पेशेवरों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े। उन्होंने निजी सहायक कर्मचारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे एक अदृश्य शक्ति के रूप में समाज और सरकार के लिए कार्य करते हैं। निजी सहायक कर्मचारी कार्यालय या प्रतिष्ठान में जानकारी का संकलन करते हैं, वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार को व्यवस्थित करते हैं और कार्य को एक महत्वपूर्ण स्तर तक पहुँचाते हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए निजी सहायक संवर्ग के सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए प्रेरक शब्द कहे।
राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार जैन ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य निजी सहायक संवर्ग को एकजुट करना, उनके अनुभव और नई ऊर्जा को साझा करना है। कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया|
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |नरेगा आखर बना सहारा...दूर हो रहा अज्ञानता का अंधियारा
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित 'नरेगा आखर' अभियान शिक्षा से सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्यरत निरक्षर श्रमिकों के जीवन में नरेगा आखर ने शिक्षा का उजियारा लाने का काम किया है। जयपुर जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण विकास विभाग, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई अभिनव पहल 'नरेगा आखर' अभियान महज साक्षरता का नहीं, सशक्तीकरण का आंदोलन भी साबित हो रहा है, जिससे श्रमिक आत्मनिर्भर के साथ-साथ सामाजिक बदलाव के वाहक भी बन गए हैं।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में संचालित नरेगा आखर अभियान के तहत जयपुर में कार्यरत कुल 2 लाख 14 हजार 907 मनरेगा श्रमिकों में सर्वे के बाद 46 हजार 791 श्रमिक निरक्षर पाए गए। नरेगा आखर अभियान के तहत अब तक जयपुर जिले में प्रशिक्षण प्राप्त 3 हजार 866 मेटों एवं कार्मिकों ने 45 हजार 840 मनरेगा श्रमिकों को उल्लास पोर्टल पर पंजीकृत करने के पश्चात 41 हजार 805 श्रमिकों को हस्ताक्षर करना, 35 हजार 713 श्रमिकों को सामान्य अक्षर ज्ञान, 27 हजार 611 श्रमिकों को बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान हासिल करवाने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि नरेगा आखर अभियान की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट में 30 हजार से अधिक मनरेगा श्रमिकों ने उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया।
नरेगा कार्यस्थल अब केवल मजदूरी की जगह नहीं, बल्कि वे अब ज्ञान और सशक्तीकरण के केंद्र बनकर उभर रहे हैं। जयपुर जिला प्रशासन की पहल से सैकड़ों ग्रामीण श्रमिकों की जिंदगी की दशा और दिशा बदलती नजर आ रही है। यह अभियान सिर्फ अक्षरज्ञान नहीं सिखाता, बल्कि आत्मविश्वास, अधिकारों की समझ और तकनीकी युग में कदम से कदम मिलाकर चलने की ताकत भी देता है।
मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मेटों के माध्यम से निरक्षर श्रमिकों को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाने की यह योजना ग्रामीण विकास विभाग, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समन्वय से शुरू की गई है। गांवों में नरेगा कार्यस्थलों पर दिनभर पसीना बहाने के बाद श्रमिक अब पंक्तिबद्ध बैठकर क, ख, ग से शुरुआत कर रहे हैं।
आखर की अलख के आंदोलन का यह दृश्य किसी क्रांति से कम नहीं है। महिलाओं की आंखों में आत्मविश्वास की चमक है, पुरुषों के चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान देखने को मिल रही है। 'नरेगा आखर' का मकसद नरेगा कार्यस्थलों को केवल मजदूरी के स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान और आत्मबल के केंद्र के रूप में विकसित करना है। अभियान के तहत इन श्रमिकों को न केवल पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं की समझ और मोबाइल जैसी डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। अभियान के लिए छह माह की कार्ययोजना तैयार की गई है।
प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने ग्राम पंचायत स्तर पर अन्य महिला मेट्स और श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रकार एक प्रशिक्षक श्रृंखला के माध्यम से साक्षरता का दीप गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। नरेगा आखर के तहत प्रत्येक ब्लॉक में उपखंड अधिकारी सप्ताह में दो कार्यस्थलों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं। ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी भी प्रति सप्ताह चार कार्यस्थलों का दौरा कर प्रगति रिपोर्ट जिला नोडल अधिकारी को सौंप रहे हैं। जिला परिषद जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस अभियान का जिला स्तरीय नोडल प्रभारी बनाया गया है।
गुरुपूर्णिमा के दिन शुरू हुए नरेगा आखर अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई। जिसके तहत एक्टिव श्रमिकों की सूची तैयार करना, निरक्षर नरेगा श्रमिकों की सूची तैयार करना, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए प्रशिक्षक टीम तैयार करना और महिला मेटों को प्रशिक्षित करना, नरेगा कार्यस्थल पर कार्यरत निरक्षर नरेगा श्रमिकों को हस्ताक्षर सिखाना, बुनियादी साक्षरता में पढ़ना, लिखना, गिनती करना, वित्तीय साक्षरता की बात करें तो बैंकिंग, खाता संचालन, एटीएम,यूपीआई, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, डिजिटल साक्षरता में मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग, ऐप्स की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड की सुरक्षा, ऑनलाइन सरकारी सेवाओं और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
अभियान के आगामी चरण में वित्तीय-बैंकिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रत्येक नरेगा कार्यस्थल पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह सभी चरण पूरे करने के बाद असेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यदि इस टेस्ट में कोई श्रमिक फेल हो जाता है तो दोबारा ट्रेनिंग दौर से गुजरने के बाद फिर से टेस्ट देना होगा। असेसमेंट टेस्ट में पास होने पर नरेगा श्रमिकों को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
'नरेगा आखर' केवल अक्षरज्ञान का माध्यम नहीं है, यह सामाजिक बदलाव की शुरुआत है। निरक्षरता के अंधकार में जीवन बिता रहे श्रमिक अब न केवल पढ़ना-लिखना सीखेंगे, बल्कि अपने अधिकारों, दायित्वों और अवसरों के प्रति जागरूक होकर बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। यह पहल नरेगा को नई पहचान दिलाने के साथ ही गांवों के विकास की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |
रेड फ्लैग मॉनिटरिंग सिस्टम में ऑनलाइन मोड से गणना प्रपत्र भरवाने को मिला विशेष महत्व
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रेड फ्लैग मॉनिटरिंग सिस्टम में ऑनलाइन मोड से गणना प्रपत्र भरवाने को विशेष महत्व दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए हाइब्रिड मोड में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण में ऑनलाइन मोड को प्रोत्साहित किया जाना है। ऑनलाइन मोड के अतिरिक्त मतदाता की सुविधा हेतु बीएलओ की उपलब्धता एवं प्रत्य़ेक पात्र मतदाता से गणना प्रपत्र भरवाया जाकर ऑनलाइन किए जाने के मानदंडो को भी शामिल किया गया है। साथ ही, निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय कर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के जरिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऑनलाइन मोड के अधिकतम उपयोग हेतु परिवार में तकनीक के जानकर सदस्य ना सिर्फ स्वयं अपितु अपने परिवार और सभी परिचित और मित्रों का गणना प्रपत्र भी सरलता से जमा करा सकें, इस हेतु ज्यादा से ज्यादा युवाओं को निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में विद्यालय स्तर पर 13,988 निर्वाचन साक्षरता क्लब सक्रिय हैं।
रेड फ्लैग मॉनिटरिंग सिस्टम में ऑनलाइन मोड से गणना प्रपत्र भरवाने को मिला विशेष महत्व—
निर्धारित समय अवधि में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्बाध रूप से संपादित किए जाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा संभाग, जिला एवं विधानसभा स्तर पर एक अभिनव रैंकिंग सिस्टम निर्धारित किया गया है। अंतर-जिला रैंकिंग SIR की घोषणा के 10वें दिन तथा उसके बाद हर 5 दिन पर जारी की जाएगी, जिसके लिए बहुत सारे मापदंड निर्धारित किए गए हैं। मुख्यतः प्रत्येक बूथ के बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र प्रत्येक मतदाता से भरवाते हुए सभी पात्र मतदाताओं को सम्मिलित करना एवं किसी भी अपात्र मतदाता को ना जोड़ने, बीएलओ द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य करना, गणना प्रपत्रों के साथ लगे दस्तावेजों की गुणवत्ता, ASD सूची (Absentee, Shifted, Dead) की शुद्धता एवं अस्थायी रूप से रोजगार हेतु बाहर जाने वाले या राज्य से बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं अन्य के ऑनलाइन सबमिशन को शामिल किया गया हैं।
पुनरीक्षण अभियान हो पारदर्शी— महाजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह पुनरीक्षण अभियान पारदर्शी, समावेशी एवं अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला हो। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |अमृता हाट महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए अमृता हाट छोटी महिला उद्यमियों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है।
डॉ. बाघमार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का विक्रय के लिए प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मेले में प्रदर्शित स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वार तैयार उत्पादों की खरीददारी कर उसका और यूपीआई से भुगतान किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय अमृता हाट में 165 स्टॉल्स लगाई गई हैं, जिन पर हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपराओं की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

अजमेर के विकास को लगे पंख - विधानसभा अध्यक्ष
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लायंस क्लब तक बनेगा। नाले के शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास को पंख लग गए हैं।
वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लगातार किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से अजमेर का एक नया ही रूप सामने आ रहा है। विकास की यह गति अनवरत चलती रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट दिया जा रहा है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि चौरसियावास से लायंस क्लब तक नाला बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 4, 3, 2, 1, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर एवं अरावली विहार के निवासियों को सहूलियत मिलेगी। वर्षा के दौरान आसानी से जल निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जल भराव की समस्या नहीं होगी। वार्ड संख्या 79 में करोड़ों रुपये के कार्य करवाए गए हैं। एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ की सड़कें बनाई गई है। यह एक उपलब्धि है। इसी प्रकार भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक के विशाल नाले का निर्माण जारी है। इस पर 4.73 करोड़ की लागत आई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर को विकास की दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में लाना सरकार का संकल्प है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है। बिजली के लिए पहली बार गैस आधारित जीएसएस हाथी भाटा पावर हाउस में बनने जा रहा है। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन रिजर्वायर बनेंगे। इससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध होगा। साइंस पार्क का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। इस बार अजमेर शहर की सड़कों के समस्त पेचवर्क धनतेरस से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |पलवल जिला की ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन
जे कुमार, पलवल, 22 सितम्बर -डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशन में पलवल की काशीपुर, लाड़ीयाका, राजूपुर, हरफली, डकोरा, असावटा, गोहपुर आदि पंचायत में पखवाड़े अनुसार सचिवालय, पंचायत घर व सामुहिक स्थानो की साफ सफाई की गई वहां पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी खंड समन्वयको चेतराम, सुनिल कुमार, रोनक, कैलाश, राजेन्द्र, प्रवीण कुमार के द्वारा अपने अपने ब्लॉकों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चौपाल, ग्राम सचिवालय, स्कूल, व्यायामशाला आदि बनाने उपरांत हमें सौप दिए जाते है। हमें इनके उपयोग के साथ-साथ इनकी अच्छी तरह साफ-सफाई और देखभाल भी करनी चाहिए, जिस तरह आज हमने इनकी साफ-सफाई की है प्रतिदिन इसी तरह देखभाल करनी चाहिए।
#palwal #dc #news -
22/09/25 |थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरीक सिहं उर्फ बन्टी निवासी गाँव कुरली बटौली थाना लालडू जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता सतीश कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी बलदेव नगर थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला नें शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 जुलाई को उसके गोदाम से कुलर की मोटरे, इन्वर्टर पंखें, स्टैपलाईजर इत्यादि चोरी किए है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।#ambala #news #police
-
22/09/25 |'नमो युवा रन' में उमड़ा जन सैलाब, युवाओं में दिखा उत्साह
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा जिले के नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से ‘नमो युवा रन- नशामुक्त भारत के लिए’ दौड़ का शुभारंभ किया। हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भागीदारी का संदेश है।
ओम बिरला ने कहा कि जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इसमें सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन एक घंटा फिटनेस और खेलों को दें। यही आदत भविष्य में स्वस्थ समाज और मजबूत भारत की नींव बनेगी।
नशामुक्त भारत की ओर कदम—
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट करता है, जबकि खेल और अनुशासन जीवन को नई दिशा देते हैं। इस युवा रन का संदेश है कि हम सभी मिलकर नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशामुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं तो यह केवल खेल आयोजन नहीं होता, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प की बुलंद आवाज बन जाता है।
स्वदेशी अपनाएं युवा—
ओम बिरला ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने और जीवन में सेवा भाव रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम फिट रहेंगे, स्वदेशी अपनाएंगे और समाज सेवा में योगदान देंगे तो भारत अवश्य नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।
फिटनेस को जीवनशैली बनाएं—
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के बिना बड़ा लक्ष्य संभव नहीं। नमो युवा रन इसी सोच का उत्सव है। यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस को जीवन शैली बनाने का सामूहिक संकल्प है। नियमित खेल, योग, संतुलित आहार और नशामुक्त जीवन ये चार आदतें हर युवा को अपनानी चाहिए। दौड़ की प्रत्येक कदमताल हमें याद दिलाती है कि आत्म-अनुशासन, समय पालन और टीम स्पिरिट से हम व्यक्तिगत सफलता को सामाजिक परिवर्तन में रूपांतरित कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |विकसित भारत के संकल्प में युवा पीढ़ी का अहम योगदान
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अग्रवाल महासभा अलवर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत रविवार को अग्रवाल धर्मशाला परिसर में 150 प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित कर उन्हें बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि वर्तमान युग शिक्षा टेक्नोलॉजी का युग है। संस्कारों को आत्मसात कर समय के साथ कदम बढ़ाते हुए देश के युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी भारत के संकल्प के साथ पूरा किया जा सकता है। देश में नवरात्रि के प्रारंभ से ही जीएसटी का सरलीकरण किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही समृद्धि आती है। इसी सोच के साथ अलवर को सबके सहयोग से एनसीआर का सबसे साफ शहर बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने 26 सितंबर को होप सर्कस के आसपास एक घंटा स्वच्छता के लिए सभी नागरिक को आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सामाजिक सरकारों व देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है।
वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अग्रवाल समाज को अग्रणी समाज बताते हुए कहा कि अन्य समाजों को भी उनके पद चिन्ह पर चलकर सामाजिक सरोकार व देश की अर्थव्यवस्था में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अग्रवाल समाज ने आगे बढ़कर अलवर शहर को स्वच्छ बनाने की पहल की है वह सराहनीय है। उन्होंने अलवर में पेयजल समस्या के निदान के लिए विस्तार से सरकार की कार्ययोजना के बारे में बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एसीएस हेल्थ व एसीएस सेवा ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - हरियाणा सरकार आगामी 25 सितंबर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज सेवा विभाग की एसीएस जी अनुपम तथा स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं सम्बधित जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिला अम्बाला की तरफ से डीसी अजय सिंह तोमर ने इस संबंध में की जा रही तैयारी के बारे में जानकारी दी।
डीसी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिला अंबाला में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। उन्होनें कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य सुनिश्चित होगें।
डीसी ने वीसी के उपरान्त सम्बधिंत अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वीसी में जो निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत कार्य करने हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी प्रदान करके उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना है।यह योजना 25 सितंबर 2025 से पूरे हरियाणा में लागू होगी। योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा की यह पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है।
योजना के लिए कौन होंगी पात्र
इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र होने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो। उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो। वह स्वयं या उसके पति (यदि वह दूसरे राज्य से हरियाणा में विवाहित हुई है) आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हों। एक परिवार में कितनी भी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। हालांकि, यदि कोई महिला पहले से ही कुछ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
पंजीकरण प्रक्रिया
पंजीकरण डीडीएलएलवाई मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इसे गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) और ऐप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार से जुड़ा एक सक्रिय मोबाइल नंबर और एक कार्यात्मक कैमरा वाला मोबाइल फोन आवश्यक होगा। ऐप में लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी
* हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
* आधार आईडी (स्वयं और सभी परिवार के सदस्यों की)
* यदि विवाहित हैं, तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों की आधार आईडी
* बिजली कनेक्शन नंबर
* एचकेआरएन नंबर (यदि बेरोजगार हैं और एचकेआरएन में पंजीकृत हैं)
* आपके/परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले सभी वाहनों का पंजीकरण नंबर
* स्वयं के नाम का एक सक्रिय बैंक खाता
* लाइव फोटो जो ऐप के माध्यम से लिया जाएगा
अगर किसी महिला के पास पंजीकरण के समय कुछ दस्तावेज़ नहीं हैं, तो वे मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क पर जा सकती हैं। ऐप में एक ऐसी सुविधा भी है जो ज़रूरी दस्तावेज़ या प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने हेतु संबंधित पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगी।
आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को एक पंजीकरण आईडी प्राप्त होगी, जो एसएमएस और वाटसऐप के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। आवेदकों को उनकी पात्रता की स्थिति के बारे में 15 दिनों के भीतर सूचित किया जाएगा।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, जिला कल्याण अधिकारी शीश पाल माहला, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट व अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #dc #camp
-
22/09/25 |हरियालो राजस्थान अभियान के तहत डिग्गी में लगाए गए 25 हजार पौधें
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
टोंक जिले की धार्मिक नगरी डिग्गी में रविवार को प्रदेश सरकार के हरियालो राजस्थान महाअभियान के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्गी नगरपालिका के कुरथल रोड़ स्थित ‘‘श्री कल्याण वन‘‘ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने सिंदूर के पौधे का रोपण किया। उनके साथ राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी मौजूद रहे। इस महाअभियान में एक दिन में एक साथ 25 हजार पौधे लगाकर हरित राजस्थान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि धरती की क्षमता के अनुरूप ही किसान पेस्टीसाइड का उपयोग करें। इससे धरती को बंजर होने एवं मानव को कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचाया जा सकेगा।
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नवरात्रा से जीएसटी की दरों में बदलाव करके आमजन को बड़ी राहत दी है। इससे हर तबके के जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लिए बेहतर शिक्षा व खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
केन्द्रीय मंत्री ने हरियालो राजस्थान महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरे-भरे राजस्थान की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने जलदाय मंत्री द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरियालो राजस्थान अभियान ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है। राज्य सरकार ने 5 वर्षो में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधों के लक्ष्य के विरूद्ध 12 करोड़ पौधे लगाएं जा चुके है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
कल्याण भगवान के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की-
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी डिग्गी स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक कल्याण भगवान के मंदिर पहुंचे, जहां भगवान को धोक लगाकर तथा विधिवत पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |आज 22 सितंबर, 2025 का राशिफल
🐏 मेष (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा। सेहत सामान्य।
🐂 वृषभ (Taurus)
धन लाभ के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। खानपान संतुलित रखें।
👬 मिथुन (Gemini)
आज यात्रा का योग है। भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
🦀 कर्क (Cancer)
नौकरी व व्यवसाय में प्रगति के योग। प्रेम संबंधों में मधुरता। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।
🦁 सिंह (Leo)
आज मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
👩🦰 कन्या (Virgo)
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।
⚖️ तुला (Libra)
आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत उत्तम।
🦂 वृश्चिक (Scorpio)
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने अटके काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परंतु गुस्से पर नियंत्रण रखें।
🏹 धनु (Sagittarius)
यात्रा व शिक्षा से लाभ। निवेश में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा।
🐐 मकर (Capricorn)
आज कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
🏺 कुंभ (Aquarius)
आर्थिक लाभ के योग। परिवार में सामंजस्य। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। कार्यों में तेजी आएगी।
🐟 मीन (Pisces)
आज का दिन अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
#HoroscopeForToday #September22 #Horoscope #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #AstroInsights #PlanetsAligning #SunnySeptember #AstroForecast #TarotReadings #CosmicEnergy #TodayInAstrology #CelestialGuidance #PsychicPredictions #SpiritualJourney #AstrologicalGuide #Numerology #Today'sEnergy
-
22/09/25 |प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग शब्द से पूरे देश के नजरिये को बदला
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जब व्यक्ति अपने जीवन को सेवा कार्यों से जोड़ता है और विशेषकर दिव्यांगों के लिए, तब वह समाज के अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करता है। जिससे अन्य लोग भी सेवा कार्य से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सुशीला बोहरा श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय का लम्बे समय से संचालन कर दिव्यांगों की सेवा कर रही हैं तथा इस कार्य से समाज के विशिष्ट लोग भी जुड़े हैं।
श्री अमित शाह रविवार को जोधपुर के रामराज नगर चौखा में श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के नवीन महाविद्यालय भवन, बॉयज हॉस्टल व गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से महाविद्यालय में 3 नवीन भवनों का शिलान्यास हुआ है और उन्हें आशा है कि इनका निर्माण कार्य समय से पूर्ण होगा, जिससे दिव्यांग बच्चों के जीवन में उम्मीद का उजियारा आएगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुशीला बोहरा ने 5 विद्यालय, 2 महाविद्यालय और निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन और जरुरतमंदों को ऑडियो बुक्स, रिकॉर्ड लेक्चर्स, ब्रेल प्रिंटिंग प्रेस, स्क्रीन रीडर, कम्प्यूटर लैब तथा पुस्तकालय के माध्यम से सैकड़ों दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में ज्ञान और दृष्टि का प्रकाश प्रसारित किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि यहां के बच्चे सरकारी बैकिंग व निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और सर्वोच्च न्यायालय में वकालत भी कर रहे हैं।
सामाजिक सेवा के कार्यों में सभी दें अपना योगदान-
श्री शाह ने कहा कि समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं, विशेषकर दिव्यांग नागरिक, दिव्यांग बच्चे और दिव्यांग माताओं के जीवन में समस्याओं को दूर करने के लिए अनेक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के जो कार्य होते हैं और उसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जब योगदान देते हैं तब परिवर्तन आता है। इस तरह के योगदान से देश के दिव्यांग बच्चों के लिए अच्छा जीवन और कैरियर की सुनिश्चितता की जा सकती है।
प्रधानमंत्री ने विकलांग की जगह किया दिव्यांग शब्द का प्रारम्भ-
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय राजस्थान का प्रमुख नेत्रहीन महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि जब समाज में दिव्यांगों को दया की जगह दिव्यता का प्रतीक मानने की शुरूआत होती है, तब सही अर्थों में दिव्यांगजनों के लिए काम होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 में पहली बार पूरे देश में विकलांग शब्द की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग करना प्रारम्भ किया। प्रधानमंत्री के इस फैसले से देश के लोगों और सभी राज्य सरकारों का दिव्यांगजनों के प्रति देखने का नजरिया बदला।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ईश्वर जब किसी को कुछ चीज नहीं देता है तो उसको जीवटता के लिए कुछ विशेष भी देता है। उस विशेषता के आधार पर दिव्यांग राष्ट्र निर्माण में जुड़ सकते हैं और अपने जीवन को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ी श्री देवेन्द्र झाझडिया ने पैरालंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीत कर देश का तिरंगा फहराने का काम किया।
तीन पैरालंपिक में भारत ने 52 पदक जीते-
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दिव्यांगों में खेल के कौशल को बढ़ाने के लिए उचित मंच दिया जिससे श्री देवेन्द्र झाझडिया जैसे अनेक खिलाड़ी राष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक लेकर आए। उन्होंने कहा कि विश्व में पैरालंपिक खेलों की शुरूआत वर्ष 1960 में हुई। तब से लेकर वर्ष 2012 तक इन खेलों में भारत को केवल 8 पदक मिले थे। पिछले तीन पैरालंपिक खेलों में भारत ने 52 पदक जीते हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
दिव्यांगजनों को उचित मंच और सहयोग की आवश्यकता-
श्री शाह ने कहा कि समाज, सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें तो कुछ भी असंभव नहीं है। दिव्यांगजन कलक्टर भी बन सकते हैं, डॉक्टर बन कर इलाज कर सकते हैं और अपने उद्योग की शुरूआत भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें उचित मंच और सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला बोहरा के नेतृत्व में संचालित नेत्रहीन विकास संस्थान जैसी और अनेक संस्थाओं को भी दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने की दिशा में आगे आना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का बजट बढ़ाया-
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के बजट को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने वर्ष 2014 में जो बजट 338 करोड़ रुपये था उसे अब 1313 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का काम किया है। दिव्यांगों के लिए अनेक सुविधाएं भी दी हैं। सुगम्य भारत अभियान के तहत भारत सरकार के 1314 भवनों में 563 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1748 इमारतों को दिव्यांगों के लिए सुगम्य बनाने का काम किया गया है। 35 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और 55 घरेलू हवाई अड्डों को दिव्यांजनों के लिए सुगम्य बनाया गया है।
श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 7 लाख लोगों को कृत्रिम अंग मिले। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में ही 18 हजार शिविरों के जरिए 31 लाख लोगों को कृत्रिम अंग देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांगजनों का जीवन आसान बना है।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्णय स्वर्ण अक्षरों में अंकित-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ऐसे अनेक निर्णय लिए हैं, जो इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हुए हैं, साथ ही उन पर हर भारतवासी को गर्व भी होता है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, आतंकवाद पर अंकुश लगाने और जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री श्री अमित शाह को भी जाता है।
तीन ऐतिहासिक कानून आपराधिक न्याय प्रणाली बदलने में महत्वपूर्ण-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के रूप में तीन ऐतिहासिक कानून लाकर भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएए कानून लाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।
नवीन भवन दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की रखेंगे नींव-
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों से श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय में नए भवनों का शिलान्यास हम सब के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन (मोतीलाल ओसवाल ज्ञानदीप भवन), गर्ल्स हॉस्टल (मोतीलाल ओसवाल ज्योति सदन) और बॉयज हॉस्टल (एच जी फाउंडेशन दिव्य ज्योति भवन) की नींव रखी गई है। ये भवन दिव्यांग बालक-बालिकओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे, उनके लिए शिक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के नए द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अब तक 4 हजार 626 नेत्रहीन, मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांगजनों के लिए बेहद संवेदनशील-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांगजनों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए इनके जीवन को आसान बनाने के लिए सबसे पहले ‘विकलांग’ शब्द के स्थान पर ‘दिव्यांग’ शब्द को प्रचलित करने का फैसला लिया। ये सिर्फ शब्द का परिवर्तन नहीं था, इसने समाज में दिव्यांगजनों की गरिमा भी बढ़ाई और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम भी इसी भाव से लागू किया। उन्होंने कहा कि ये कानून दिव्यांगजनों के सशक्त जीवन का माध्यम बन रहा है और इससे दिव्यांगजनों के प्रति समाज की धारणा भी बदली है। साथ ही, आज दिव्यांग साथी भी विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का भी यही ध्येय है कि दिव्यांग भाई-बहनों का जीवन सरल, सहज और स्वाभिमानी हो। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले, जहां शिक्षा और स्वावलंबन से हर जीवन रोशन हो और जहां दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि सामर्थ्य की प्रतीक बने।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय में नवीन भवनों के निर्माण की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहारा, संबल और क्षमताओं में संवर्द्धन की आवश्यकता है। दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान को जागृत करते हुए स्वावलंबन की दिशा में उन्हें आगे ले जाने के लिए महाविद्यालय में शिक्षा से संबंधित बनने वाले नवीन भवन महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जोधपुर सदियों से करुणा और संस्कृति की प्रमुख राजधानी रहा है। यहां के लोग अपनी व्यक्तिगत भावनाओं से प्रेरित होकर समाज के जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
इससे पहले केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने नेत्रहीन विकास संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष सुशीला बोहरा की जीवनी ‘मैं न थकी न हारी‘ पुस्तक के ब्रेल लिपी संस्करण का विमोचन किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |धान की खरीद को लेकर डीसी अम्बाला ने ली मीटिंग, दिए निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 22 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि 22 सिंतबर से जिले की 15 मंडियों में धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा, इसको ध्यान में रखते हुए सभी मंडियों में धान खरीद के कार्य के तहत सभी आवश्यक प्रबंध होने सुनिश्चित होने चाहिए। किसानों व आढ़तियों को धान खरीद कार्य के तहत किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। डी सी को धान खरीद कार्य के तहत एसडीएम कार्यालय स्थित एनआईसी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएफएससी, डीएम हैफेड व संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों से धान खरीद कार्य के तहत जो-जो व्यवस्थाएं की गई डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला अम्बाला में पिछले वर्ष 6 लाख 6 हजार एमटी धान की खरीद की गई थी। उन्होनें कहा कि इस वर्ष भी इतनी ही आवक आने की सम्भावना हैं। इसके साथ-साथ धान खरीद कार्य के तहत लगभग 200 मिलरस ने अपना पंजीकरण करवाया था।
डीसी ने धान खरीद कार्य के तहत सभी मंण्डियों में पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, गेट पास की व्यवस्था, मेन गेट पर डीवीआर लगवाना, बिजली की व्यवस्था, इलैक्ट्रिकल झरने की व्यवस्था, अटल किसान मजूदर कैन्टिन की व्यवस्था, सडक़ों के पेच वर्क सम्बधी व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं बारे सम्बध्ंिात अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि मंडी में किसानों व आढतियों को किसी प्रकार की परेशानी न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए, वहीं किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए। उन्होनें यह भी कहा कि मंडियों में धान प्रबधंन के तहत बोर्ड भी चस्पा करवाएं और किसानों की सुविधा के हैल्प डेस्क भी होने चाहिए।उन्होंने इस मौके पर आढती एसोसिएशन व राईस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और उनसे भी धान खरीद कार्य से संबंधित कोई सुझाव या अन्य कोई समस्या है उस बारे भी जाना। उन्होंने कहा कि सम्बध्ंिात एजेन्सी बेहतर समन्वय बनाकर धान खरीद कार्य को करवाएं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी मंडियों में धान खरीद कार्य के तहत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होगीं।
इस मौके पर डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि धान खरीद कार्य के तहत शेड्यूल के अुनसार ही किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि 17 प्रतिशत से कम नमी मात्रा वाली ही धान मंडी में लेकर पहुंचे, ताकि उनकी फसल खरीदने में कोई परेशानी न आए।उन्होनें यह भी पंजीकृत किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से फसल खरीद की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होनें यह भी कहा कि गेट पास के तहत किसान पोर्टल के माध्यम से अपने घर से ही गेट पास की सुविधा ले सकता है। उपायुक्त ने सम्बधिंत एसडीएम को भी कहा कि धान खरीद कार्य के तहत वह भी मंडियों का निरीक्षण करें।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, डीएम हैफेड देवेन्द्र सिंह, डीएमईयू राजीव, डीएफएससी अपार तिवारी, कार्यकारी अभियन्ता विपणन बोर्ड नवीन श्योरण, आढती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, राईस मिलरस एसोसिएशन के प्रधान राजेश बंसल, आढती गौरव गुप्ता के साथ-साथ सचिव दलेल सिंह, कविता नरवाल के साथ-साथ अन्य आढ़तीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #dc
-
22/09/25 |
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं
एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें शक्ति स्वरूपा मां जगदम्बा की आराधना की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/09/25 |"दैनिक खबर" पर सुबह 10 बजे के ताजा समाचार
ताजा समाचार प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार
-
21/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#pmo #narenderamodi #bjp #bjpharyana #anilvij
-
21/09/25 |21 सितंबर, 2025 दिन रविवार के सायं 6 बजे के ताजा समाचार ।
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
21/09/25 |शहीद स्मारक में कलाकारी का ऐसा परिदृश्य प्रस्तुत होगा जो सन् 1857 का इतिहास जीवंत करेगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #1857revolt #shahidsamarakambala #bjp #bjpharyana
-
21/09/25 |डीसी पलवल जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 25 सितम्बर को गांव गदपुरी के राप्रावि में करेंगे रात्रि ठहराव
जे कुमार, पलवल 21 सितम्बर - हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार 25 सितम्बर को सायं 5 बजे से जिला के खंड पृथला के गांव गदपुरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने जिला के खंड पृथला के लोगों से अपील की है कि वे 25 सितंबर को सायं 5 बजे से जिला के खंड पृथला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं।उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।
#ambala #News #palwal #district #administrativeofficers
-

जिला में तंबाकू व निकोटिन वाले गुटखा, पान, मसाला पर एक साल के लिए रहेगा प्रतिबंध : डीसी
जे कुमार, पलवल 21 सितम्बर - सरकार की ओर से जिला में तंबाकू व निकोटिन युक्त गुटखा व पान-मसाला के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर आगामी एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इसकी अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार हरियाणा राज्य में आगामी एक वर्ष के लिए किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू व निकोटिन वाले पदार्थों जैसे गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण व वितरण पर बैन लगाया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत निर्मित खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के विनियम 2.3.4 के अनुसार किसी खाद्य उत्पाद के संघटकों के रूप में तंबाकू, व निकोटिन के उपयोग पर विभाग द्वारा सितंबर 2024 में एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया था जिसे अब आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विभाग से प्राप्त पत्र के अनुसार राज्य के किसी भी भाग में अब गुटखा, पान-मसाला में तंबाकू व निकोटिन का पाया जाना कानूनी अपराध है। कोई भी खाद्य कारोबारी उपरोक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करता है तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#banongutkhapaanmasala #containing #news #tobacconicotine #districtoneyear #dc
-
21/09/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया
#narenderamodi #pmo #sewapakhwada #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
21/09/25 |डिजीटल अरैस्ट मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार रूपये व दो मोबाइल किए बरामद
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम पुलिस ने 19 सितम्बर को कार्यवाही करते आरोपी चेतन अंजना निवासी बामनपती थाना हिंगोरिया जिला उज्जैन वर्तमान पता एलोन कालोनी आर डी गार्डन मैडीकल कालेज के पास थाना चिमनीगंज उज्जैन मध्यप्रदेश व संजय अंजना निवासी गाँव हिंगोनिया थाना राघवी जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।
कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी चेतन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व आरोपी संजय का 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी चेतन से 24 हजार, आरोपी संजय से 46 हजार रूपये व दो मोबाइल बरामद किए गए है। मामले में अनुसंधान जारी है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विहार को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल करें।
#ambala #news #spambala -
21/09/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत एसएचओ पड़ाव ने कैन्टोनमेन्ट स्कूल मे बच्चों को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबन्धक थाना पड़ाव निरीक्षक धर्मबीर सिहँ ने थाना पड़ाव क्षेत्र कैन्टोनमेन्ट स्कूल लालकुर्ती अम्बाला छावनी में पर्यावरण की सुरक्षा हेतू पौधारोपण किया व बच्चों/शिक्ष्कों को पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।
प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में ब्रह्मकुमारी आश्रम नारायणगढ़ में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने जानकारी देते हुए बतलाया कि छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 या महिला महिला हेल्पलाइन नं0 1091 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इसी तरह प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर ने थाना क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर में छात्राओं/शिक्षकों को, बस स्टैण्ड अम्बाला शहर व कपड़ा मार्किट अम्बाला शहर में महिलाओं/आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।उन्होंने कहा कि नशा समाज का शत्रु है नशा सिर्फ शरीर को बीमार नहीं करता, यह परिवार को तोड़ता है और समाज में अपराध व हिंसा को जन्म देता है। जब युवा नशामुक्त होंगे तभी समाज अपने आप भयमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, व यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों इत्यादि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।#ambala #news #seva-pakhwada #children-aware
-
21/09/25 |पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन समारोह का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग एवं इन्नरव्हील अम्बाला के संयुक्त तत्वाधान द्वारा 16 से 20 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का समापन किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुण सीखें। इन सबका प्रदर्शन एक शो के माध्यम से किया | जिसमें छात्र -छात्राओं ने अपने हाथों से टाइलस को तोडा तथा आग के गोले को भी पार किया। तथा इसी तरह शो में छात्र -छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया।
इस अवसर पर मुख्याथिति डॉ. नीता खेड़ा, स्टेट इनफार्मेशन कमिश्नर हरियाणा ने छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण को सराहा और कहा कि फौज के साथ -साथ हर भारतीय का कर्त्तव्य बनता है कि वह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले। यह प्रशिक्षण आज की समय की मांग है। वैसे तो भारतीय संस्कृत में रानी लक्ष्मी बाई भी जो एक कुशल योद्धा थी ऐसी वीरांगनाओ को पूर्ण रूप से जीवित करने का ये उचित माध्यम है।
इस प्रशिक्षण के पश्चात हम अपनी रक्षा स्वयं करने में समर्थ हो सकते है। इस अवसर पर विशिष्ठ अथिति के रूप में श्री मंजू नन्दरा रहे। इन्नरव्हील अध्यक्ष सुशीला मलिक ने अपनी टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। यह निरंतर महाविद्यालय में हर वर्ष इसी तरह के कार्यशाला के लिए अपना सहयोग देती रहती हैं।
वर्कशॉप के समापन के दौरान प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं के कौशल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के कौशल को जरूर सीखना चाहिए। शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने भी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखने के लिए जागरूक किया।
डॉ. अनीता गोदारा जी ने भी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खतरों से बचने के लिए शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक बल से भी मजबूत बनना चाहिए। डॉ. पंकज धांगड़ ने कहा कि आत्मरक्षा के कौशल का अभ्यास कर हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते है।
कार्यशाला के प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने पांच दिनों में छात्राओं को बहुत कठिन कौशल का प्रशिक्षण दिया और कार्यशाला को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में अतिथिगण डॉ. जयदेव शर्मा, प्राचार्य मेजर आर.एन.कपूर, डी.ए.वी. स्कूल तथा अन्य सभी अध्यापकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बी.ए. फाइनल की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, हरमन, साक्षी, पायल ने भी सहयोग दिया।
#closingceremony #fiveday #selfdefense #workshop #ambala #news
-
21/09/25जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज में नशा मुक्ति विषय पर एक सारगर्भित जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह व्याख्यान प्रख्यात समाजसेवी एवं नशा मुक्ति चेतना संघ (पंजी.) के संस्थापक सदस्य जसबीर सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उनके बहुमूल्य विचारों से लाभान्वित हुए। जसबीर सिंह निवासी जालंधर (पंजाब), ने थापर विश्वविद्यालय, पटियाला से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने पी.पी.एस.सी. 1992 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एस.डी.ओ., पी.डब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) के रूप में चयनित हुए। किंतु उन्होंने उसी दिन सेवा से त्यागपत्र देकर समाज सेवा को आजीवन कार्यक्षेत्र के रूप में चुन लिया।
वर्तमान में वे आर.एस.एस. उत्तर क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं और तीन दशकों से समाजोत्थान तथा नशा मुक्ति जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहे हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, सतर्क रहने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। इस व्याख्यान ने विद्यार्थियों को नशामुक्त और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ और नशामुक्त भविष्य के निर्माण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हुआ।#ambala #news #gmncollege
-
21/09/25 |अम्बाला में अंडर 15 बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट का 23 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जाएगा आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला में फिर एक बार अंडर 15 बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट कुलबीर सिंह रावत की याद में करवाने का फैसला लिया गया जिस की मेजबानी मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला कैंट के द्वारा किया जा रहा है यह टूर्नामेंट रॉबर्ट पवेलियन में दिनांक 23.09.25 से 25.09.25 तक करवाया जाएगा |
जिस में पूरे अम्बाला से 9 टीम्स पार्टिसिपेट कर रही हैं इस में सभी मैच लीग कम नोक आउट बेसिक पर खेले जाएंगे । और यह सभी मैच स्पार्टन स्पोर्ट्स कंपनी जालंधर की बनी स्पार्टन फुटबॉल से खेले जाएंगे ।क्यों कि स्पार्टन स्पोर्ट्स ने हमे फ्री ऑफ कॉस्ट फुटबॉल दी हैं।
साथ ही हमे जिला फुटबॉल संघ अम्बाला के प्रधान श्री बी एस बिंद्रा जी और जिला फुटबॉल संघ अम्बाला के सचिव श्री अरविंद कुमार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।और सब से बड़ा हमारे मंत्री जी श्री अनिल विज जी भी चाहते हैं कि बच्चों के टूर्नामेंट जीतने हो अच्छा है और उन का सपना है कि वो अम्बाला की फुटबॉल को दुबारा उसी ऊंचाइयों पर देखना चाहते हैं तो उन के आशिर्वाद से यह हमारा एक प्रयास है।की ज्यादा से ज्यादा मैच बच्चों को खेलने को मिले ।और साथ ही सभी अम्बाला के फुटबॉल प्रेमी भी इस टूर्नामेंट में हमारा सहयोग कर रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 5100 रुपए तथा रनरअप को 3100 रुपए तथा दोनों टीमों को मेडल और ट्रॉफी दी जाएगी।और रोज हर मैच से एक एक बेस्ट प्लेयर निकाला जाएगा जिसे वाटर बोतल दी जाएगी साथ ही रोज हर मैच खेलने वाली टीम्स को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी।
इस टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम्स हैं मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बाला , के . एफ ए फुटबॉल एकेडमी , केंद्रीय विद्यालय संगठन , सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अम्बाला सिटी , एम एम इंटरनेशनल स्कूल A (सद्दोपुर) , एम एम इंटरनेशनल स्कूल B (सद्दोपुर) , बी जी एस फुटबॉल एकेडमी अम्बाला सिटी , द एस डी विद्या स्कूल , डी ए वी रिवर साइड ।यह टूर्नामेंट जो बच्चे मिक्की मॉडल स्कूल से पास आउट हो चुके हैं सभी मिल कर करवा रहे हैं।और यह एक अच्छा प्रयाश है।
#ambala #footballassocation #news #under-15boys #footballtournament
-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मसम्मान दिया है, आज भारतीयों की सारे विश्व में कदर होती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #pmo #narenderamodi #congress #rahulgandhi
-
-
21/09/25 |अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जिसे अक्सर विश्व शांति दिवस के रूप में जाना जाता है, हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जिसे अक्सर विश्व शांति दिवस के रूप में जाना जाता है, हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देना है। यह दिन युद्ध और हिंसा के बजाय भाईचारे, सद्भाव और समझदारी की भावना को फैलाने के लिए समर्पित है।
-
21/09/25 |प्रधानमंत्री 22 सितम्बर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे
#arunachalpardesh #tripura #pmo #narenderamodi
-
21/09/25 |गावो में नमो पार्क विकसित करने के लिए मांगे प्रस्ताव -हर ग्राम सेवा शिविर में लगाए जाएँगे 75 पौधे
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
देशभर में चलाए जा रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पाली जिले के सुमेरपुर ब्लॉक की वन भूमि पर 12 हज़ार पौधे लगाए गए हैं। इसकी पालना में पशुपालन, गोपालन, डेयरी तथा देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार वन विभाग ने दुजाना व सांडेराव सहित वन भूमि पर ये पोधारोपण किया। मंत्री कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में पोधारोपण किया जा रहा है। ग्राम सेवा शिविरों के दौरान भी हर शिविर में 75 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग पूरी सक्रियता से काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी के तहत सुमेरपुर पंचायत समिति की सभी 30 ग्राम पंचायतों में शिविर के दौरान पौधे लगाए जाएँगे। अब तक जवाई बाँध, पोमावा, कोलीवाड़ा, गलथनी, बलाना, गोगरा, पावा व खिवंदी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में पोधारोपण किया गया है। इसके तहत खेजड़ी, बेर, जामुन, नीम व अमलतास के पौधे लगाए गए हैं । उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को अधिकाधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को गोचर भूमि एवं सरकारी भूमि पर नमो पार्क विकसित के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं । भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के लिए भी कहा गया है। शिविरों में वन विभाग नमो पार्क के लिये प्रस्ताव तैयार कर रहा है जो राज्य सरकार को भेजे जाएँगे ।
कुमावत ने कहा कि अधिकारियों को गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर वहाँ भी पोधारोपण करने के लिए निर्देशित किया गया है। कुमावत ने हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोलने के लिए भी आह्वान किया ।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |
नेत्रहीन विष्णुराम के लिये रोशनी की किरण बना ग्रामीण सेवा शिविर
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों की भांति श्रीगंगानगर जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथो-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
घडसाना उपखण्ड की तहसील रावला के 7 केएनडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर नेत्रहीन विष्णुराम के लिये रोशनी की किरण साबित हुआ। ग्राम पंचायत 7 केएनडी निवासी श्री विष्णुराम गत 20 वर्षों से आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित थे। उनके पड़ोसी श्री भगवान ने जब उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर के बारे में बताया तो विष्णुराम अपनी पत्नी तीजो देवी के साथ शिविर में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
इसी दौरान ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपखण्ड अधिकारी श्री सुनील चौहान ने विष्णुराम को देखकर उनसे जानकारी ली। इस पर विष्णुराम ने अपनी व्यथा बताते हुए मदद का आग्रह किया। उपखण्ड अधिकारी ने तुरन्त प्रभाव से संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करते हुए विष्णुराम को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, घुमन्तू पहचान पत्र और घुमन्तु आवास योजना आवेदन का लाभ दिलाया। साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने विष्णुराम को दीपावली से पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना से लाभान्वित करवाने का आश्वासन भी दिया।
शिविर में एक साथ केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विष्णुराम और उनकी पत्नी तीजो देवी गदगद हो उठी। दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। बेहद प्रसन्नता व्यक्त करने हुए दम्पत्ती ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार नागौर जिले की खींवसर पंचायत समिति की पीपलिया ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में माधानियों की ढाणी निवासी हरीराम पुत्र गंगाराम जाति जाट ने तहसीलदार सुरेश चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर खातेदारी में अपने अशुद्ध नाम हरिया को लेकर पीड़ा व्यक्त की। तहसीलदार ने तुरंत प्रार्थी का प्रार्थना पत्र राजस्थान भू राजस्व अधिनियम- 1956 की धारा 136 के तहत पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक द्वारा तैयार करवाया और शुद्धि संबंधी औपचारिकता पूर्ण की गई।
इस नाम शुद्धिकरण से खातेदार हरीराम को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त करने में आसानी होगी। राजस्व दस्तावेजों में नाम शुद्धि होने पर खातेदार ने खुशी व्यक्त की और राज्य सरकार तथा प्रशासन का आभार जताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |
22 सितम्बर से लागू होंगी GST की नई दरें
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 22 सितम्बर 2025 से जीएसटी 2.0 की नई कर दरें लागू हो जाएगी । प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग ने दरों में कमी का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंचे, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है तथा स्पष्ट किया है कि इस बार कर में कमी का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचना चाहिए।
राज्य के मुख्य कर आयुक्त कुमार पाल गौतम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को जीएसटी 2.0 के सुधारो को आम जन तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। इन दिशा निर्देशों के तहत विभागीय अधिकारी विभिन्न ट्रेड के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर नई दरों एव ITC के नियमों की विस्तृत जानकारी दी देंगे।
मुख्य कर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को बाज़ार में जाकर यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वस्तुओं और सेवाओं पर कर कटौती का सीधा असर कीमतों पर दिखे, साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगे कि वस्तुओं के दर संशोधन से पहले और बाद की एमआरपी रिपोर्ट हर माह विभाग को भेजनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा एक फॉर्मेट जारी किया गया है जिसकी हर हफ्ते अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी ।
मुख्य आयुक्त, राज्य कर ने कहा कि जीएसटी सुधारों का लाभ सीधे उपभोक्ता तक पहुंचना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और व्यापारी इस दिशा में सक्रिय सहयोग दें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |शहरी सेवा शिविरों में दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट सहित लाभार्थियों को चैक प्रदान किए
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबरसिंह खर्रा ने शनिवार को अलवर में नगर विकास न्यास एवं नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को संजीदगी से सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं चैक वितरित किए। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मौजूद रहे।
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने शिविरों में लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर शहरवासियों को दी जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार शिविर की अवधि के दौरान ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन द्वारा दिए गए प्रकरणों को संजीदगी से सुनकर यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे ये अभियान योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने और उन्हें वास्तविक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक जन कल्याणकारी कदम है। यह शिविर न केवल सुविधाओं को सुलभ बना रहे हैं अपितु नागरिकों के विश्वास और प्रशासन की पारदर्शिता को भी और मजबूत कर रहे हैं। इनके माध्यम से भूमि पट्टा, विभाजन, नामान्तकरण, साफ-सफाई, नाली, सड़क मरम्मत, रोड लाइट जैसे आवेदन प्राप्त कर आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है तथा पेंडिंग आवेदनों का शिविरों की समयावधि में निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन इन शिविरों का लाभ लेने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, नियमानुसार आवेदन सही पाए जाने पर आवेदनकर्ता को केवल प्रमाण पत्र अथवा पट्टा लेने ही शिविर में आना होगा। आवेदन में कोई कमी पूर्ति है तो उसे ऑनलाइन या शिविर में आकर पूर्ति कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है, उनके लिए भी शिविरों में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी रह गई हो तो उसे भी दुरुस्त कराकर नियमानुसार लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि इन शिविरों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेवें।
वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गुड गर्वेनेंस के तहत आमजन को नागरिक सेवाएं सुगमता से व एक छत के नीचे पहुंचाने के उद्देश्य से निरन्तर शिविर लगा रही है जिसके तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर तथा अब सेवा पखवाडा के अंतर्गत सेवा पर्व के तहत शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन कर अन्त्योदय की मूल भावना को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जागरूक रहकर इन शिविरों का न केवल स्वयं लाभ उठाएं बल्कि अन्य लोगों को भी लाभांवित कराने में सहयोग करें।
दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट सहित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं पीएम आवास योजना व स्वयंनिधि योजना के चैक प्रदान किए-
इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने यूआईटी शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को पट्टों का वितरण एवं अन्य स्वीकृतियां प्रदान की साथ ही नगर निगम शहरी सेवा शिविर में भी 10 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पांच दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट का वितरण, पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रथम किस्त तथा चार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वयं निधि एवं मुख्यमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत ऋण का वितरण किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भूमध्य सागर में संपन्न हुआ
#indiannavy #mod #greecenavy
-
21/09/25 |महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, “अमृता हाट” में बिखरेगी आत्मनिर्भरता की चमक
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान सरकार महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 30 सितम्बर 2025 तक जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में किया जाएगा है। राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बागमर अमृता हाट का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र कुमार सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है। अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इस आयोजन में हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपरा की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं। मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। यह आयोजन न केवल महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan