- . |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- क्रिकेट |
- भूकंप |
- अंतरराष्ट्रीय |
- पुलिस |
- अंबाला |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
21/09/25 |
22 सितम्बर से लागू होंगी GST की नई दरें
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार 22 सितम्बर 2025 से जीएसटी 2.0 की नई कर दरें लागू हो जाएगी । प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग ने दरों में कमी का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंचे, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है तथा स्पष्ट किया है कि इस बार कर में कमी का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचना चाहिए।
राज्य के मुख्य कर आयुक्त कुमार पाल गौतम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को जीएसटी 2.0 के सुधारो को आम जन तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। इन दिशा निर्देशों के तहत विभागीय अधिकारी विभिन्न ट्रेड के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर नई दरों एव ITC के नियमों की विस्तृत जानकारी दी देंगे।
मुख्य कर आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारियों को बाज़ार में जाकर यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वस्तुओं और सेवाओं पर कर कटौती का सीधा असर कीमतों पर दिखे, साथ ही अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगे कि वस्तुओं के दर संशोधन से पहले और बाद की एमआरपी रिपोर्ट हर माह विभाग को भेजनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा एक फॉर्मेट जारी किया गया है जिसकी हर हफ्ते अतिरिक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी ।
मुख्य आयुक्त, राज्य कर ने कहा कि जीएसटी सुधारों का लाभ सीधे उपभोक्ता तक पहुंचना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और व्यापारी इस दिशा में सक्रिय सहयोग दें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |शहरी सेवा शिविरों में दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट सहित लाभार्थियों को चैक प्रदान किए
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबरसिंह खर्रा ने शनिवार को अलवर में नगर विकास न्यास एवं नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को संजीदगी से सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं चैक वितरित किए। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मौजूद रहे।
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने शिविरों में लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर शहरवासियों को दी जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार शिविर की अवधि के दौरान ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन द्वारा दिए गए प्रकरणों को संजीदगी से सुनकर यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे ये अभियान योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने और उन्हें वास्तविक लाभ प्रदान करने की दिशा में एक जन कल्याणकारी कदम है। यह शिविर न केवल सुविधाओं को सुलभ बना रहे हैं अपितु नागरिकों के विश्वास और प्रशासन की पारदर्शिता को भी और मजबूत कर रहे हैं। इनके माध्यम से भूमि पट्टा, विभाजन, नामान्तकरण, साफ-सफाई, नाली, सड़क मरम्मत, रोड लाइट जैसे आवेदन प्राप्त कर आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है तथा पेंडिंग आवेदनों का शिविरों की समयावधि में निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन इन शिविरों का लाभ लेने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, नियमानुसार आवेदन सही पाए जाने पर आवेदनकर्ता को केवल प्रमाण पत्र अथवा पट्टा लेने ही शिविर में आना होगा। आवेदन में कोई कमी पूर्ति है तो उसे ऑनलाइन या शिविर में आकर पूर्ति कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है, उनके लिए भी शिविरों में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी रह गई हो तो उसे भी दुरुस्त कराकर नियमानुसार लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि इन शिविरों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेवें।
वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गुड गर्वेनेंस के तहत आमजन को नागरिक सेवाएं सुगमता से व एक छत के नीचे पहुंचाने के उद्देश्य से निरन्तर शिविर लगा रही है जिसके तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर, पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर तथा अब सेवा पखवाडा के अंतर्गत सेवा पर्व के तहत शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन कर अन्त्योदय की मूल भावना को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जागरूक रहकर इन शिविरों का न केवल स्वयं लाभ उठाएं बल्कि अन्य लोगों को भी लाभांवित कराने में सहयोग करें।
दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट सहित विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं पीएम आवास योजना व स्वयंनिधि योजना के चैक प्रदान किए-
इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने यूआईटी शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को पट्टों का वितरण एवं अन्य स्वीकृतियां प्रदान की साथ ही नगर निगम शहरी सेवा शिविर में भी 10 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पांच दिव्यांग बच्चों को टीएलएम किट का वितरण, पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रथम किस्त तथा चार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वयं निधि एवं मुख्यमंत्री स्वयं निधि योजना के तहत ऋण का वितरण किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |भारतीय नौसेना और ग्रीस की हेलेनिक नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास भूमध्य सागर में संपन्न हुआ
#indiannavy #mod #greecenavy
-
21/09/25 |महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, “अमृता हाट” में बिखरेगी आत्मनिर्भरता की चमक
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान सरकार महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 30 सितम्बर 2025 तक जवाहर कला केंद्र के दक्षिण परिसर में किया जाएगा है। राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बागमर अमृता हाट का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेंद्र कुमार सोनी, महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त नीतू राजेश्वर सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है। अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इस आयोजन में हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जयपुरवासी इस हाट का हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यहां मिलने वाले उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और परंपरा की अनूठी झलक प्रस्तुत करते हैं। मेला परिसर में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट समोसा, तंदूरी चाय, कॉफी, आइसक्रीम एवं अन्य लजीज व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। यह आयोजन न केवल महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मजबूती का प्रतीक है बल्कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |वन राज्य मंत्री ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की कि हौसला अफजाई
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाडे के तहत आज अलवर शहर में 200 फुट रोड फ्रेंड्स गार्डन में केशव मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं अग्रसेन स्थित अलवर ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्याम भक्त सन्नी शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला अफजाई कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने रक्तदान को जीवनदान के समान बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से न केवल रक्तदाता स्वस्थ रहता है बल्कि जरूरतमंद को एक नया जीवन भी मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भी सोच देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, निरोगी एवं देश के विकास में सहभागिता की है। उसी के अनुरूप सेवा पखवाडे के तहत देशभर में युवा रक्तदान जैसी विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां कर समाज को एकरूपता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलवर शहर का चहुंमुखी विकास कर शहरवासियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि की सम्पूर्ण 5 करोड रूपये की राशि शहर में बोरिंग कराने हेतु खर्च की गई, जिससे पेयजल समस्या में काफी राहत मिली है। साथ ही शहर की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान हेतु सिलीसेढ योजना के तहत पानी लाया जाएगा। साथ ही ईआरसीपी योजना का भी कार्य गतिशील है जिससे शहर के जयसमंद बांध में पानी की आवाक होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |प्रधानमंत्री का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा- न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बांसवाड़ा के नापला पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभास्थल, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जाने वाले डोम तथा मंच के स्थान का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा की धरती से माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण की देश व प्रदेश को सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |केंदीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसानों संग चखा तरबूज स्वाद
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। झाबरा से ओला जाते समय राजगढ़ में खेत में काम कर रहे किसानों ने देशी तरबूज खाने का आग्रह किया। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किसानों के साथ खेत किनारे रसदार-मीठे तरबूज का स्वाद लिया। श्री शेखावत ने कहा कि खेत से सीधे तोड़े गए तरबूज को खाने का आनंद ही कुछ और है। यही तो हमारी मिट्टी की असली मिठास और अपनापन है।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सुबह सड़क मार्ग से जोधपुर से रवाना हुए। सेतरावा में उनका अभिनंदन हुआ। जैसलमेर सीमा पर कलाऊ फांटा पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भणियाणा, दलपतपुरा, भैंसड़ा चौराहा, राजगढ़ सहित कई स्थानों पर श्री शेखावत का आत्मीय अभिनंदन हुआ। श्री शेखावत ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और जाजम पर बैठकर बातचीत की। जनता की समस्याओं को सुना।
शोकसभाओं में हुए शामिल-
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अनेक शोकसभाओं में भी शामिल हुए। जेठानियां में समाजसेवी समन्दर सिंह की चाची के निधन पर शोक जताया। झाबरा में पूर्व सरपंच राम सिंह की पत्नी के निधन पर संवेदना प्रकट की। ओला गांव में पूर्व सरपंच हेम सिंह ओला के पिताजी ठाकुर तेज सिंह के निधन पर आयोजित शोकसभा में सम्मिलित हुए। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, समाजसेवी दलपत हिंगड़, पूर्व विधायक शैतान सिंह, सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण साथ रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |धरती का वृक्षों से श्रृंगार करने के साथ सड़क सुरक्षा हो हमारा ध्येय
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
"स्वच्छता सेवा पखवाड़ा" और "एक पेड़ मां के नाम" हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय, बालोतरा में एक वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि "धरती का हो वृक्षों से श्रृंगार, सड़क सुरक्षा हमारा ध्येय"। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के 52वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।
इस अवसर पर कैलाश चौधरी का जन्मदिन कृष्णा सेवा समिति द्वारा घेवर का केक काटकर मनाया गया। श्री कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में वृक्षारोपण और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने भी वृक्षारोपण किया और "सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा" का संदेश दिया।
जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों और विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में 52 पौधे लगाए और उन्हें लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित किया।
जिला परिवहन अधिकारी ने सभी से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वेच्छा से पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विभाग की प्रगति और लक्ष्यों के बारे में भी जानकारी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |सेवा पखवाड़ा में एक ही दिन में 35 हजार से ज्यादा टीबी रोगियों को मिला पोषण सहयोग
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांव, गरीब एवं जरूरतमंद को सरकारी योजना का भरपूर लाभ देने के उद्देश्य से आयोजित सेवा पखवाड़ा में राजस्थान निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शनिवार को राज्यव्यापी 'निक्षय किट वितरण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35,439 निक्षय पोषण किट्स टीबी रोगियों को वितरित की गईं, जिससे उनके उपचार एवं पोषण को मजबूती मिलेगी।
बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री का अवलोकन-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को बांसवाड़ा में आयोजित शिविर का अवलोकन किया। शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान जिले में 523 पोषण किट्स का वितरण किया गया तथा मां योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। शिविर के दौरान राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एसएन धौलपुनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि टीबी स्क्रीनिंग में राजस्थान पूरे देश में दूसरे स्थान पर है और बांसवाड़ा प्रथम स्थान पर है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस दिशा में सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आयोजित निक्षण पोषण किट कार्यक्रम में भी राजस्थान ने एक ही दिन में 35 हजार से ज्यादा किट का वितरण कर टीबी मुक्ति की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दशाई है।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान सबसे अधिक किट वितरण अलवर (2,937), धौलपुर (2,394), भीलवाड़ा (2,307), सीकर (2,266) तथा सवाई माधोपुर (2,094) में किया गया। इसी प्रकार सभी जिलों में निक्षण पोषण किट का वितरण कर टीबी रोगियों को सहयोग प्रदान किया गया।
राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सोनी ने बताया कि निक्षय मित्र पहल की शुरुआत टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2022 में की गई थी, जिसका उद्देश्य टीबी रोगियों को उनके उपचार काल में पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना है। समाज के विभिन्न वर्ग जैसे जनप्रतिनिधि, संस्थान, व्यापारी, स्वयंसेवी संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ता टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर सकते हैं। ऐसे सहयोगियों को निक्षय मित्र कहा जाता है। यह पहल समाज और सरकार की साझेदारी का अद्भुत उदाहरण है।
टीबी मुक्ति की दिशा में राजस्थान के कदम -
निक्षय मित्रों के सहयोग से राज्य में वर्ष 2022 से अब तक 55,000 से अधिक निक्षय मित्र बनाए जा चुके हैं। इनके द्वारा 3 लाख से अधिक टीबी रोगियों को अब तक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। यह सहायता न्यूनतम एक माह और अधिकतम उपचार अवधि (6 माह) तक दी जाती है। टीबी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने में राजस्थान पूरे भारत में चौथे स्थान पर तथा निक्षय मित्र बनाने में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान सरकार ने टीबी उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना का लाभ निरंतर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीण सेवा शिविरों में समस्याओं का मौके पर ही कराया निस्तारण
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के बांस्याहेड़ी, दांता, कुराडिया खुर्द, श्यामपुरा, बमोरी एवं सारोला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री ने शिविर में आए लोगों की समस्याएं और शिकायते सुनी और अधिकारियों से उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया।
इस अवसर पर हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच है कि आम जनता को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़े और सारा प्रशासन एक ही शिविर में मौजूद रहे। जिससे जनता को त्वरित लाभ मिल सके। संवेदनशील राज्य सरकार ने यह निर्णय लेकर जनता को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और जनता को राहत पहुंचाने का पूरा प्रयास करें।खिले चेहरे, दिया धन्यवाद-
ग्रामीण सेवा शिविरों में लोगों के वर्षों से लंबित कार्य भी संपादित हो रहे हैं। किसानों के खेतों में रास्तों की समस्या हो या भू राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार का मामला। वर्षों से ऑफिसों के चक्कर काट रहे लोगों को ग्रामीण सेवा शिविरों में समाधान मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद कहा।
शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री का निस्तारण, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण तथा मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित कार्य किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं स्वीकृतियां, आरआरसी केन्द्रों के लिए भूमि आवंटन तथा क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनवाड़ी और सड़कों के सुधार के प्रस्ताव तैयार किए गए। लाभार्थियों को मौके पर ही पेंशन प्रमाण पत्र सौंपे गए। जमीन बंटवारे का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम, सुई से लड़ाकू विमान तक बना रहा भारत
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
खैरथल-तिजारा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा एवं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित 12वाँ इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने मेले के अंतर्गत आयोजित भिवाड़ी गौरव सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सर्वप्रथम मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।
राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से उद्योग जगत में जो सकारात्मक परिवर्तन आए हैं, वे सराहनीय और प्रेरणादायी हैं। पिछले दशक में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की गईं, जिनके परिणामस्वरूप आज युवा विदेश जाने के बजाय अपनी ही धरती पर उद्योग स्थापित कर न केवल स्वयं के लिए बल्कि अनेकों लोगों के लिए रोजगार सृजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में भारत द्वारा 140 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराना आत्मनिर्भर भारत का ऐतिहासिक उदाहरण है। आज भारत सुई से लेकर लड़ाकू विमान तक का निर्माण कर रहा है, जो इसे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाता है। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाला समय भारत का होगा और देश विश्व में एक विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को सशक्त करने हेतु लिए गए निर्णय, जैसे जीएसटी सरलीकरण, ने औद्योगिक क्षेत्र और आमजन दोनों को लाभान्वित किया है। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए भारत की प्रतिभा को देश की सेवा का अवसर दें और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों का विकास प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास में सड़क संपर्क की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से अब किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादों का लाना-ले जाना सुगम और तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर रोड कनेक्टिविटी से न केवल उद्योगों की उत्पादन क्षमता और प्रतिस्पर्धा शक्ति बढ़ी है बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने लघु उद्योग भारती के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति दी है। बिश्नोई ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भिवाड़ी न केवल प्रदेश बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनेगा।
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने अपने संबोधन में कहा कि भिवाड़ी क्षेत्र राजस्थान की औद्योगिक प्रगति में अहम योगदान दे रहा है और यहां का विकास पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। महंत बालक नाथ ने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों का विस्तार होगा और युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र को औद्योगिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। विधायक ने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बहरोड विधायक डॉ जसवंत यादव ने कहा कि क्षेत्र में उद्योगों के विकास से न केवल युवाओं को नए अवसर मिलेंगे बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती भी आएगी। यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लाई जा रही औद्योगिक नीतियां और रोजगारोन्मुख योजनाएं तभी सफल होंगी जब युवा उनमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आधुनिक तकनीक और नवाचार का उपयोग कर छोटे और मझोले उद्योगों को आगे बढ़ाएं, जिससे भिवाड़ी क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में उदाहरण प्रस्तुत कर सके।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उद्योग राज्य मंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न सामाजिक और उत्कृष्ट कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
21/09/25 |- खेल,
आज 21 सितंबर, 2025 दिन रविवार के मुख्य खेल समाचार
अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार
* क्रिकेट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच सिडनी में खेला जा रहा है।
* टेनिस: यूएस ओपन का फाइनल रविवार को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल आमने-सामने होंगे, जबकि महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स का मुकाबला सिमोना हालेप से होगा।
* फॉर्मूला 1: सिंगापुर ग्रां प्री का फाइनल रेस रविवार को होगी।
* फुटबॉल: इंग्लिश प्रीमियर लीग में रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड का मुकाबला चेल्सी से होगा।
राष्ट्रीय खेल समाचार
* हॉकी: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल आज लखनऊ में खेला जाएगा।
* बैडमिंटन: भारतीय बैडमिंटन लीग का फाइनल आज दिल्ली में होगा।
* एथलेटिक्स: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आखिरी दिन रविवार को चंडीगढ़ में है।
प्रादेशिक एवं स्थानीय खेल समाचार
* हरियाणा: हरियाणा स्पोर्ट्स लीग का फाइनल आज पंचकूला में खेला जाएगा।
* पंजाब: पंजाब इंटर-कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज मोहाली में होगा।
* अंबाला: स्थानीय स्तर पर, अंबाला में आज जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
#TopSportsNews #SportsNews #SportsHighlights #SundaySports #SportsUpdates #September212025 #BreakingSports #GameDayNews #InTheLeague #SportsBuzz #AthletesOnTheRise #MatchRecap #DailySportsDigest #LatestSportsUpdates #WeekendSports #StayInformed #SportsTalk #AroundTheField #SportySunday
-
21/09/25 |आज 21 सितम्बर, 2025 दिन रविवार का राशिफल
🌞 आज का राशिफल – रविवार, 21 सितम्बर 2025
आज का दिन ज्यादातर लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और नई संभावनाएँ लेकर आया है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है, इसलिए आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष फल मिलेगा।
🐏 मेष (Aries)
कामकाज में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🐂 वृषभ (Taurus)
आज धन लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
👬 मिथुन (Gemini)
सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। यात्रा से लाभ मिल सकता है।
🦀 कर्क (Cancer)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। धन संबंधी फैसलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
🦁 सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्तम है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
🌾 कन्या (Virgo)
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
⚖️ तुला (Libra)
आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। घर में शुभ समाचार मिल सकता है।
🦂 वृश्चिक (Scorpio)
आज मानसिक शांति मिलेगी। निवेश करने से लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा।
🏹 धनु (Sagittarius)
नए अवसर प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट हो सकती है।
🐊 मकर (Capricorn)
धन संबंधी मामलों में लाभ होगा। करियर में प्रगति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
🏺 कुंभ (Aquarius)
आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🐟 मीन (Pisces)
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर-परिवार में सुख-संतोष मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।
👉 उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएँ और लाल वस्त्र दान करें। यह दिन की शुभता और भी बढ़ाएगा।
#HoroscopeForToday #SundayVibes #September21 #DailyHoroscope #Horoscope2025 #AstrologyDaily #ZodiacSigns #TarotReading #SpiritualGuidance #AstrologyLovers #WeeklyHoroscope #CelestialEvents #StarAlignment #UniverseWisdom #CosmicEnergy #Manifestation #HoroscopeInsights #AstrologyCommunity #LifeGuidance #FutureForecast
-
21/09/25 |21 सितंबर, 2025 दिन रविवार के प्रातः 10 बजे के ताजा समाचार ।
सुनिए ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
20/09/25 |आज सांय के मुख्य समाचार 20 सितंबर 2025
-
20/09/25 |महाराजा अग्रसेन का “एक ईंट, एक रूपया” संदेश समाजवाद पर आधारित था, यही संदेश हमें घर-घर तक पहुंचाना है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #aggarsenjayanti #ambalacantt
-
20/09/25 |2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितम्बर को 10.59 बजे शुरू होगा और खत्म होगा लगभग 3:23 बजे
2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही ढकेगा, न कि पूरी तरह से।
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह भारतीय समयानुसार रात में होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में, विशेषकर न्यूजीलैंड, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत द्वीप समूह और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)
* शुरुआत: 21 सितंबर, रात 10:59 बजे
* मध्यकाल: 22 सितंबर, सुबह 1:11 बजे
* समाप्ति: 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे
चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए यहां सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ सकता है।
#सूर्यग्रहण #2025 #अंतिमसूर्यग्रहण #21सितंबर2025 #ग्रहणदर्शक #अंतरिक्ष #खगोलशास्त्र #नैतिक #वैज्ञानिक #खगोल #भौतिकी #शिक्षा #प्राकृतिकआकर्षण #आसमान #रोमांचक #विश्वास #समयनाटक #शुभसंकेत #खगोलीयमेले
-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22-23 सितंबर को मोरक्को का दौरा करेंगे
#rajnathsingh #mod #morroco #india
-
20/09/25 |स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत अम्बाला मण्डल में किया गया सामुदायिक दौड़ का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, अम्बाला मण्डल खेल संघ ने एक वॉकर्यान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजकर 30 मिनट ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार, अंबाला कैंट से शुरू हुना और इसमें अम्बाला मण्डल के अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वॉकर्यान का नेतृत्व मण्डल रेल प्रबंधक अंबाला, विनोद भाटिया द्वारा किया गया। बॉकयॉन के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक, डी. एम. मीणा, मंडल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह और सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे। वॉकर्यान का उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना और "स्वच्छ एवं हरित भारत" के मिशन को मजबूत करना है।#ambala #drm #railway #news
-
20/09/25 |जी.एम.एन. कॉलेज के युवा वक्ता क्लब द्वारा ब्रेन ड्रेन विषय पर हुई सफल चर्चा
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज के युवा वक्ता क्लब द्वारा आज “ब्रेन ड्रेन” जैसे विचारोत्तेजक विषय पर एक पैनल चर्चा का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में कुल 50 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ब्रेन ड्रेन के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
पैनल में मानसी, पलक, उत्कर्ष और सैशा (सभी जी.एम.एन. कॉलेज के छात्र और युवा वक्ता क्लब के सदस्य) शामिल रहे। इन्होंने अपने विचार रखते हुए बताया कि कैसे कुशल पेशेवरों का अन्य देशों की ओर पलायन न केवल राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, बल्कि सामाजिक ढाँचे और शासन व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करता है। इस चर्चा का कुशल संचालन दशमीत (क्लब के एक अन्य सक्रिय सदस्य) ने किया।
चर्चा ने युवा मस्तिष्कों को विविध दृष्टिकोण साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों को निरंतर अपनी वक्तृत्व कला और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समकालीन और महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए युवा वक्ता क्लब की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का सफल समन्वय मेहक तलवार (युवा वक्ता क्लब की संयोजक) तथा यश्वी शर्मा (सह-संयोजक) के मार्गदर्शन में किया गया।
#gmncolleges #youngspeakersclub #news #successful #discussion
-
20/09/25 |एनआरएमयू अंबाला मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रेल कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - एन०आर०एम०यू० अम्बाला की तीनों शाखाओं ने पठानकोट के शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए तथा रेलवे कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन डीआरएम कार्यालय अम्बाला के गेट पर दोपहर 12 बजे किया। इस प्रदर्शन में डॉ० निर्मल सिंह मंडल मंत्री ,एन०आर०एम०यू०, हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष , एन०आर०एम०यू० और सुर्रदर कुमार गुर्जर , केंद्रीय उपाध्यक्ष एन०आर०एम०यू० शमशेर सिंह , शाखा अध्यक्ष अम्बाला मेन अनिल कुमार ,शाखा अध्यक्ष डीआरएम काम्प्लेक्स शिव दर्शन दत्ता , शाखा अध्यक्ष सी एंड डब्ल्यू विनोद कुमार राय , शाखा सचिव अम्बाला मेन पवन कुमार , शाखा सचिव डीआरएम काम्प्लेक्स शाखा विवेक नागपाल , शाखा सचिव सी एंड डब्ल्यू शाखा मंडल और शाखा पदाधिकारी एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता तथा रेल कर्मचारी शामिल हुए ।
इस प्रदर्शन का निर्णय 28 अगस्त 2025 को आयोजित एआईआरएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें सभी संबद्ध यूनियनों के नेता शामिल हुए थे। उपस्थित रेल कर्मचारियों को मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष, केन्द्रीय उपाध्यक्ष, शाखा सचिव ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंडल मंत्री जी ने बताया यह आंदोलन पूरे देश में रेलवे यूनियनों की सभी शाखाओं में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, 19 सितम्बर का दिन पठानकोट के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है जो 1968 की हड़ताल में शहीद हुए थे।प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य 8वीं वेतन आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी, बोनस को 7वें वेतन आयोग के अनुसार न दे कर अभी तक छठे वेतन आयोग के अनुसार दिया जाना और कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करना था।
प्रदर्शन में उठाए गए अन्य महत्वपूर्ण मुद्देः बढ़ती ठेकेदारी, कर्मचारियों के लिए विषम कार्य परिस्थितियां, सुरक्षा उपायों की कमी, कर्मचारी और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सेवा संबंधी समस्याएं, जैसे पदोन्नति में देरी, कार्य के अधिक घंटे, आदि । इस प्रदर्शन में लगभग 300 कर्मचारियों के भाग लिया।#ambala #railwayunion #news #nrmu #ambaladivision #railway #employees
-
20/09/25 |गांव मोहडा की सरपंच कमलजीत कौर को डीसी अजय सिंह तोमर ने तुरंत प्रभाव से किया निलम्बित
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने हरियाणा पंचायती राज हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (1)(बी) के तहत खण्ड अम्बाला प्रथम की ग्राम पंचायत मोहडा की सरपंच कमलजीत कौर को जांच से सम्बन्धित रिकार्ड प्रस्तुत ना करने बारे, नाले निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी/कर्मचारी से स्वीकृति ना लेने बारे, बार-बार नाला बनाकर व उखाडक़र सरकारी अनुदान का दुरूपयोग करने बारे व पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने के मामले में तुरन्त प्रभाव से सरपंच पद से निलंिबत करने के आदेश दिए हैं और एक्ट की धारा 51 (2) के तहत ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही/बैठक में भाग न लेने बारे आदेश देते हुए ग्राम पंचायत की जो भी चल अचल सम्पत्ति/ राशि रिकार्ड आदि को बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहड़ा की सरपंच कमलजीत कौर के खिलाफ गांव के ही संदीप कुमार, जसविन्द्र सिंह व अन्य ने लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक शिकायत दी थी जिसकी जांच मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा की गई है। जांच करने पर सरपंच के खिलाफ नाले निर्माण के लिए किसी तकनीकी अधिकारी/कर्मचारी से स्वीकृति ने लेने बारे, बार-बार नाला बनाकर व उखाडक़र सरकारी अनुदान का दुरूपयोग करने बारे व सरपंच द्वारा जांच से सम्बन्धित कोई रिकार्ड प्रस्तुत न करने के आरोप लगे हैं।
इसी प्रकार गांव मोहड़ा के ही गुरजिन्द्र सिंह व अन्य ने भी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अम्बाला छावनी को भी गांव मोहडा के सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच द्वारा जांच हेतू पंचायत का रिकार्ड जांच अधिकारी को प्रस्तुत न करने बारे, सरपंच द्वारा प्रथम दृष्टि से पंचायत के रिकार्ड को खुर्द-बुर्द करने बारे व उसके खिलाफ पंचायत का रिकार्ड प्रस्तुत न करने पर बारे आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों मामलों के तहत जांच उपरांत गांव मोहडा की सरपंच को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
बॉक्स: डीसी ने यह भी बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(3) (ई) के तहत नियमित जांच के लिए एसडीएम अंबाला शहर को नियुक्त किया गया है। यदि संरपच कमलजीत कौर इन दोनों मामलों में कुछ कहना एवं अपना पक्ष रखना चाहती है तो वह आदेश मिलने के 10 दिन के भीतर अपना लिखित उतर सीधे जांच अधिकारी को प्रस्तुत कर सकती है अन्यथा जांच अधिकारी एकपक्षीय कार्यवाही करने में सक्षम होगें। -
20/09/25पराली जलाने व अवशेष जलाने की घटना को लेकर किसानों को किया जा रहा है जागरूक : डीसी
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला अंबाला में धान की कटाई एवं जीरी के बाद खेतो में पड़े अवशेष जलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए बकायदा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश भी जारी किए गए है।
डीसी ने संबधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में पराली जलाने व अवशेष जलाने की घटना नहीं होनी चाहिए। संबधित अधिकारी फील्ड में सर्तक होकर इस विषय बारे किसानों व आमजन को जागरूक करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 429 गांवों में फसल अवशेष प्रबंधन हेतू 693 कर्मचारियों की डूयटी भी लगाई गई है। इसके साथ-साथ ब्लाक लेवल, ग्रामीण लेवल पर तथा जिला स्तर पर कमेटी भी गठित की हुई है। मकसद खेतों में पड़े अवशेष नहीं जलने देने है।
डीसी ने यह भी कहा कि पटवारी, ग्राम सचिव तथा कृषि विभाग के संबधित अधिकारी इस विषय को लेकर ग्रामीणों एवं किसानो को जागरूक करना सुनिश्चित करे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान इस विषय को लेकर विधार्थियों को भी जागरूक करने बारे कहा है ताकि विधार्थी भी अपने घर व आसपास रहने वाले लोगों को इस बारे जानकारी दे सके।उन्होंने मंडी सचिव को भी निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी मंडियों में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत बड़े बोर्ड चस्पा करवाना सुनिश्चत करवाए ताकि मंडी में आने वाले किसानों को भी जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पंजीकृत किसान खेतों में अवशेष जलाते हुए पाए गया तो दो वर्ष तक उनकी फसलों की सरकारी खरीद नही की जाएगी।
डीसी ने यह भी बताया कि पराली एवं खेतों में अवशेष जलने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वही मानव जीवन पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। खेतो मे अवशेष जलने से भूमि में जो मित्र कीट होते है वह भी नष्ट हो जाते है तथा भूमि की ऊर्वरक शक्ति भी कमजोर हो जाती है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वह खेतों में अवशेषों को ना जलाए बल्कि उनका कृषि यंत्रों के माध्यम से निस्तारण करे।#ambala #News #haryana #dc
-
20/09/25 |25 सितम्बर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितम्बर 2025 को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा राज्य में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय स्वंतत्रता को मजबूत करके और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी समग्र भलाई और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिले, और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 2100/- प्रति माह लाभ दिया जायेगा। यह लाभ बैंको के माध्यम से डी0बी0टी0 के तहत वितरित किया जायेगा। इस योजना के परियोजन के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के नाम पर एक चालू बैंक खाता होना चाहिए। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति महिला होगी तथा जिसकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए व ऐसे परिवार से सम्बन्धित हो जिसकी सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक ना हो।जो महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा में विवाहित है जिसका पति हरियाणा का निवासी है और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों या उससे अधिक समय से हरियाणा राज्य में रह रहा है वह महिला इस योजना की पात्र है। यदि कोई महिला सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अनुसूचित जातियां, पिछडा वर्ग कल्याण तथा अन्तोदय (सेवा) विभाग से किसी अन्य प्रकार की सहायता प्राप्त कर रही है जैसा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और निराश्रित महिला को वितीय सहायता, दिव्यांग वितीय सहायता, लाडली सामाजिक सुरक्षा, कश्मीरी परिवासी परिवारों को वितीय सहायता, हरियाणा बौना भत्ता, एसिड अटैक वितीय सहायता, अविवाहित वितीय सहायता का लाभ प्राप्त करने उपरान्त दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकती। हालांकि इस योजना के तहत लाभ, चरण तीन और चार कैंसर रोगियों के लिए वितीय सहायता दुर्लभ रोगों से पीडि़त व्यक्तियों को वितीय सहायता, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीडि़त व्यक्ति या सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किसी अन्य ऐसी योजना के तहत दिए जा रहे लाभ के अतिरिक्त भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लिया जा सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहां यह भी लिखा जाता है कि यदि कोई महिला किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान अथवा अनुबंध के तहत कोई वितीय सहायता / जॉब कर रही है तो वह भी इस योजना की पात्र नहीं है।#dayalladolaxmiyojana #launchedforwomen -#stateharyana
-
20/09/25 |सरकारी स्कूल राम बाग रोड अम्बाला में 'पखवाड़ा सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - अम्बाला के सरकारी स्कूल राम बाग रोड में ‘पखवाड़ा सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर इद्रीश फाउंडेशन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ नेहा परवीन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
सुश्री नेहा परवीन ने छात्रों को “स्कूली जीवन में नशा मुक्ति” विषय पर संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और बच्चों को जीवन में सकारात्मक दिशा चुनने की प्रेरणा दी। बच्चों को स्टोरी टेलिंग (कहानी सुनाने की शैली) के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम समझाए गए और अंत में सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलवाया गया।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रीता देवी, कार्यक्रम की आयोजक तृषला मैडम तथा अन्य अध्यापकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा कीं और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
सेवा पखवाड़ा के तहत अंबाला पुलिस भी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों की पालना तथा डायल-112 एप और ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस की जानकारी छात्राओं और कामकाजी महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है।
इद्रीश फाउंडेशन ने यह आश्वासन दिया कि संस्था समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियानों से बच्चों और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।
ambala #news #govtschool #police
-
20/09/25 |सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों में जनभावना दिख रही है और लोग सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
#anilvij #sewapakhwada2025 #bjp #bjpharyana #bjpambala #blooddonationcamp
-
20/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला के संयम खरबंदा का क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र संयम खरबंदा ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है। एसजीएफआई द्वारा 17 सितंबर को एम एम सद्दोपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था ;जिसमें विद्यालय के छात्र संयम खरबंदा ने अंबाला-2 की ओर से प्रतिभागिता दर्ज कराई ।
इस मैच में सफलता प्राप्त कर संयम खरबंदा ने अपना स्थान राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नामांकित करवा लिया है जो कि 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी ।यह सफलता छात्र के कठोर अभ्यास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। इस उपलब्धि पर छात्र के परिवार, शिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्रिकेट के राज्य स्तर पर संयम खरबंदा का चयनित होना विद्यालय की प्राचार्या रुचि शर्मा के लिए गर्व का विषय है । उन्होंने संयम और उसके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सदैव संयम के सफल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता का परचम लहराए। इस सफलता से छात्र के परिवार और विद्यालय में उत्साह का माहौल है। छात्र का सपना अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का है, और हम सभी उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।
#ambala #news #lordmahavirpublicschool
-
20/09/25 |देश के नागरिकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छाता, कोई देश कुछ भी कदम उठा लें, नरेंद्र मोदी की छत्रछाया में सब सुरक्षित : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #america #donaldtrump #h1bvisa
-
20/09/25 |हिमाचल सरकार मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध
हिमाचल, 20 सितम्बर (अभी): भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) हिमाचल प्रदेश ने शिमला में सीआईआई हिमाचल प्रदेश आर्थिक शिखर सम्मेलन-2025 की मेजबानी की। यह सम्मेलन ‘एक लचीले हिमाचल प्रदेश का पुनर्निर्माणः पुनरुद्धार से स्थायी समृद्धि तक’ विषय पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत की हस्तियों और हितधारकों को सतत विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक लचीलापन बढ़ाने और राज्य के लिए दीर्घकालिक अवसरों के द्वार खोलने की रणनीति बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग, श्रम और रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सक्रिय सुधारों और उद्योग-सरकार सहयोग के माध्यम से एक मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और आर्थिक प्रगति को गति देने में सीआईआई की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वेतन और देनदारियों जैसी जरूरी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए राज्य पर भारी वित्तीय दबाव डालने वाली गंभीर वित्तीय बाधाओं के बावजूद, हमें महत्वपूर्ण विकासात्मक पहलों के वित्तपोषण में महत्वपूर्ण सीमाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशासनिक और परिचालन प्रक्रियाओं को सक्रिय रूप से सुव्यवस्थित कर रहे हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम ने कहा कि राज्य एक ऐसी स्थिति में है, जहां बुनियादी ढांचे की कमी और नियामक जटिलताओं जैसी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। एक सहयोगी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और नवाचार का लाभ उठाने के माध्यम से हम इन चुनौतियों को अवसरों में बदल सकते हैं, जिससे राज्य के लिए एक जीवंत और समावेशी आर्थिक परिदृश्य सुनिश्चित हो सके।
सीआईआई (हिमाचल चौप्टर) के अध्यक्ष दीपन गर्ग ने पर्यावरणीय और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाले लचीले और पारिस्थितिक बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि हरित प्रौद्योगिकियों और मजबूत प्रणालियों को एकीकृत करके, हमारा लक्ष्य स्थायी विकास के लिए एक आधार तैयार करना है जो विकास को हमारी अनूठी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ संतुलित करता है।
शिखर सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश को एक मुख्य निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए प्रमुख चुनौतियों पर काबू पाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क सहित उन्नत बुनियादी ढांचे को पर्यटन को बढ़ावा देने और औद्योगिक विस्तार का समर्थन करने के लिए आधारशिला के रूप में पहचाना गया।
#HimachalPradesh #EconomicResilience #HarshvardhanChauhan #SustainableDevelopment #IndustrialGrowth #GreenInfrastructure #InvestmentDestination
-
20/09/25 |हिमाचल प्रदेश ने एचपी-रेडी परियोजना के अंतर्गत आपदा प्रबंधन योजना तैयार की
हिमाचल, 20 सितम्बर (अभी): मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विकास एवं आपदा प्रबंधन परियोजना (एचपी-रेडी) पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विश्व बैंक के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारक विभागों के प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में राज्य की आपदा पश्चात् प्रबंधन और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध दीर्घकालिक लचीलापन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की गहन समीक्षा की और परियोजना के प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने एक समन्वित और परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण पर बल दिया ताकि हिमाचल प्रदेश के लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक सुविकसित तैयारी योजना समुदायों को आपदाओं का तेजी से और समान रूप से सामना करने और उनसे उबरने में मदद करती है, जिससे आर्थिक नुकसान और सामाजिक व्यवधान कम होते हैं।
प्रबोध सक्सेना ने परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार विश्व बैंक के साथ रणनीतिक सहयोग से आपदा पुनर्प्राप्ति के लिए एक प्रमुख परियोजना का कार्यान्वयन कर रही है, जिसके लिए प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की पहचान की गई है। इस परियोजना की लागत 2,687 करोड़ रुपये है। यह मिशन वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई और भविष्य की आपदाओं के विरुद्ध हमारे बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।
विश्व बैंक की टीम ने 15 से 19 सितंबर तक अपने पांच दिवसीय मिशन के दौरान राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक क्षेत्रीय दौरा किया। टीम ने एचपी-रेडी ढांचे के तहत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पहचान करने और उन्हें प्राथमिकता देने के लिए लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी सहित विभिन्न विभागों के साथ गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान, विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने परिचालन प्रक्रियाओं, मानदंडों और पर्यावरणीय एवं सामाजिक सुरक्षा उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जो पारदर्शिता, दक्षता और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए परियोजना के कार्यान्वयन का मार्गदर्शन करेंगे।
सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, सचिव बागवानी एवं कृषि सी. पॉलरासु, निदेशक एवं विशेष सचिव, राजस्व-आपदा प्रबंधन डीसी राणा सहित अन्य सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
#HP-READY #HimachalPradesh #DisasterManagement #ProbodhSaxena #WorldBank #DisasterRecovery #ResilientHimachal #Infrastructure
-
20/09/25 |हिमाचल: मुख्य सचिव ने एकीकृत विकास और डेटा-संचालन पर जोर दिया
हिमाचल, 20 सितम्बर (अभी) : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में आज यहां सतत विकास पर राज्य स्तरीय संचालन समिति (एसएलएससी) की बैठक में आगामी राज्य मानव विकास रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने नीति और शासन के संबंध में राज्य की वर्तमान जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। हितधारक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश में सतत विकास सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस पहल के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक और एकीकृत अभियान शुरू करने के सुझाव दिए।
श्री सक्सेना ने संबंधित विभागों को मौजूदा संसाधनों, बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की अपर्याप्तता और नौकरशाही प्रक्रिया सहित नए साधन सृजित करने की चुनौतियों से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि, जल और वानिकी आपस में जुड़े हुए क्षेत्र हैं और किसी एक में व्यवधान से दूसरे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। पिछले कुछ वर्षों में राज्य को गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है जिससे जान-माल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने समय की मांग को देखते हुए सामूहिक रूप से प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि नियोजन प्रक्रिया के लिए भौगोलिक परिस्थितियों, आकांक्षाओं और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक समग्र, समावेशी और सहभागी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जलवायु संरक्षण और सतत मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत विकास, डेटा-संचालन और सामुदायिक नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सतत विकास में हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों को आदर्श बनाने के लिए राज्य की एतिहासिक प्रगति, देश में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, एकीकृत-दृष्टिकोण और भविष्य के नेतृत्व जैसे कारकों पर विचार किया जाना चाहिए।
इससे पूर्व, यूएनडीपी की प्रतिनिधि अमी मिश्रा ने राज्य की जलवायु पर कार्रवाई नीति और शासन के संबंध में राज्य मानव विकास रिपोर्ट (एचडीआर) पर एक प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव जल शक्ति विभाग राखिल कहलों, वन बल प्रमुख संजय सूद, मुख्य वन अरण्यपाल के. थिरुमल, राजस्व-आपदा प्रबंधन के निदेशक एवं एवं विशेष सचिव डी.सी राणा और एपीसीसीएफ (परियोजना) पी.के. राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
#HimachalPradesh #SustainableDevelopment #ProbodhSaxena #ClimateAction #StateHumanDevelopmentReport #IntegratedDevelopment #UNDP #DisasterManagement #SustainableHills
-
20/09/25 |हरियाणा के राज्यपाल ने करनाल में पीएचसी का किया दौरा
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को करनाल जिला के खरकाली गांव (मधुबन) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। उन्होंने पीएचसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और इन्हें बेहतर बताया। उन्होंने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करें।
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शुक्रवार शाम गांव खरकाली की पीएचसी पहुंचे। उन्होंने डिस्पेंसरी के ओपीडी रजिस्टर और वहां उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। पीएचसी में इलाज के लिए आए टीबी मरीजों से बात की और दो मरीजों को पोषण किट भी वितरित की। होम्योपैथी डॉक्टर से प्रारंभिक स्तर पर रोगी का इलाज करने के तरीके और टीबी रोगियों को अच्छे ढंग से इलाज करने को कहा। उन्होंने वैक्सीन कक्ष में रखी दवाओं व डीप-फ्रिजर के तापमान को भी जांचा। पीएचसी के सब-सेंटर में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल, परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कक्ष, प्रसवोत्तर वार्ड, आयुष कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, पट्टी व टीकाकरण कक्ष, पुरूष वार्ड का भी दौरा किया।
#HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #PHC #Karnal #Healthcare #RuralHealth #PublicHealth #TBFreeHaryana #HealthServices #CommunityHealth
-

टीबी मुक्त नगर निगमों पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा को टीबी मुक्त करने के अभियान के तहत पंचकूला में स्वाथ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तपेदिक (टीबी) मुक्त नगर निगमों पर एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टीबी मुक्त नगर निगमों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।
इस कार्यशाला में 22 विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में टीबी से जुड़े कलंक (स्टिग्मा) को खत्म करने पर जोर दिया ताकि संदिग्ध मरीज़ बिना किसी हिचकिचाहट के आगे आकर अपनी जांच करा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नए रोगियों के बारे में सूचित करने और उन्हें निक्षय मित्र पहल के तहत पोषण किट प्रदान करने को नैतिक कर्तव्य बताया। उन्होंने 200 रोगियों को गोद लेने की घोषणा की और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक पोषण किट प्रदान करने की पेशकश भी की। उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न स्टॉलों का भी दौरा किया और हैंड हेल्डएक्स-रे के माध्यम से अपनी टीबी की जांच करवाई।
पंचकूला के पार्षद श्री जय कौशिक ने भी एआई ऐप 'कफ अगेंस्ट टीबी' के माध्यम से अपनी जांच कराई। उपमहानिदेशक टीबी, डॉ.उर्वशी सिंह, ने वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया और इस पहल के लिए हरियाणा राज्य टीबी सेल की सराहना की, क्योंकि हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य है।
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) डॉ. कुलदीप सिंह ने टीबी के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला और सभी से अपील की कि वे अन्य दान के बजाय निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की मदद करें।
स्वास्थ्य सेवा निदेशक (टीबी), डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने टीबी मुक्त वार्डों के महत्व पर मुख्य संबोधन दिया और सभी प्रतिभागियों से टीबी उन्मूलन की लड़ाई में योद्धा के रूप में काम करने का आग्रह किया।
राज्य टीबीअधिकारी, डॉ. राजेश राजू ने बताया कि राज्य पहले से ही टीबीमुक्त पंचायतों के लिए काम कर रहा है, लेकिन अब हमें नगर निगमों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीबी केवल गरीबों की बीमारी नहीं है, यह किसी को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति समाप्त होने के अगले दिन ही हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की थी।
#TBMuktHaryana #TBElimination #TBFreeIndia #HealthForAll #Panchkula #KulbhushanGoyal #NikshayMitra #CommunityHealth #PublicHealth
-
20/09/25 |- खेल,
आज 20 सितम्बर 2025 के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रमुख खेल समाचार
आज 20 सितंबर 2025 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल समाचार इस प्रकार हैं:
क्रिकेट:
* एशिया कप 2025: एशिया कप के सुपर 4 का पहला मैच आज (20 सितंबर) श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जा रहा है।
* भारतीय टीम ने एशिया कप में ओमान को 21 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई और सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में संजू सैमसन को "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया।
* सुपर-4 में अब भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में होगा।
बैडमिंटन:
* चाइना मास्टर्स 2025: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं।
शूटिंग:
* ISSF वर्ल्ड कप फाइनल 2025: आठ भारतीय निशानेबाजों ने दोहा में होने वाले इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप फाइनल 2025 के लिए क्वालीफाई किया है।
पैरा-एथलेटिक्स:
* पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) ने नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधिकारिक मेडल्स का अनावरण किया है। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी।
अन्य खबरें:
* भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ICC T20I रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।
* बिहार की मरियम फातिमा ने राज्य की पहली महिला FIDE मास्टर बनकर एक बड़ी उपलब्धि
हासिल की है।
#NationalSportsNews #InternationalSportsNews #MajorSportsUpdates #SportsHighlights #SportsNewsToday #September2025 #SportsWorld #BreakingSports #GlobalSportsNews #SportsCoverage #TrendingSports #LiveSportsUpdate #SportsFans #Athletes #SportsEvent #TodayInSports #SportsCommunity #LatestScores #GameDayCoverage
-
20/09/25 |
ग्रामीण सेवा शिविर में 60 साल बाद मिला पुश्तैनी घर का हक
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
“अब मैं चैन से जी सकूँगा’’, ‘‘अब मैं भी आत्मनिर्भर बनूँगी।” यह भावनाएँ हैं बूंदी जिले के दोताणा गाँव के मोहनलाल और बालदड़ा गाँव की कांता बाई की- जिनका छह दशकों से लंबित सपना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल ग्रामीण सेवा शिविर में साकार हुआ।
सपनों को हकीकत में बदला शिविर ने-
ग्राम पंचायत जयस्थल में आयोजित शिविर ने कई परिवारों को राहत पहुँचाई। दोताणा गाँव के मोहनलाल ने नम आँखों से बताया कि उनका परिवार 60 वर्षों से पुश्तैनी घर का मालिकाना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। पट्टे के अभाव में वे बैंक ऋण जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। शिविर में जब उन्हें आवासीय पट्टा मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कांता बाई के जीवन में आया आत्मविश्वास-
बालदड़ा गाँव की कांता बाई की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनका परिवार पीढ़ियों से अपने घर में रह रहा था पर मालिकाना हक का दस्तावेज न होने से वे असहाय महसूस करती थी। शिविर में पट्टा मिलने के बाद उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक झलक उठी। उन्होंने कहा कि यह पट्टा मेरे लिए सिर्फ एक कागज़ नहीं, बल्कि सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। अब मैं बैंक से लोन लेकर मकान विस्तार कर सकती हूं, स्वरोज़गार के लिए लोन लेकर जीवन की नई शुरूआत कर सकती हूं।
सरकार की पहल से खुल रहे नए रास्ते-
मोहनलाल और कांता बाई दोनों का मानना है कि पट्टे ने उन्हें मानसिक शांति देने के साथ ही आर्थिक प्रगति के द्वार भी खोल दिए हैं। लाभार्थियों ने इस कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार वास्तव में गाँव-गाँव पहुँचकर आमजन की समस्याओं का समाधान कर रही है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |पशुओं का नि:शुल्क बीमा होने पर दुलीचंद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
पशुपालक दुलीचंद कुमावत ग्राम पंचायत अणतपुरा ब्लॉक किशनगढ़ रेनवाल के निवासी ने बताया कि वे पशुपालन का कार्य पीढ़ियों से करते आ रहे है। परन्तु पशुओं की अकाल मृत्यु होने के कारण बहुत अधिक आर्थिक नुकसान का दंश भी झेलना पड़ता था। जब उन्हें ग्राम पंचायत अणतपुरा ब्लॉक किशनगढ़ रेनवाल के अर्न्तगत 18 सितंबर को लगे ग्रामीण सेवा शिविर के बारे में पता चला तो वो तत्काल शिविर में पहुंचे। शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम दो दुधारू पशुओ को बीमा एक वर्ष के लिए नि:शुल्क किया जा सकता है। उसने तत्काल बीमा पॉलिसी अपने दो पशुओं के लिए जारी कराई। अब उसे एक वर्ष तक पशुओं की अकाल मृत्यु होने पर कोई चिन्ता नही हैं। अब वे बेफिकर होकर पशुपालन के साथ-साथ कृषि कार्य सम्पादित कर सकते है। एक वर्ष के लिए नि:शुल्क दो पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी करने के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

राज्यस्तरीय खो-खो और तलवारबाजी खेलों का आयोजन पानीपत में 24 से 26 सितंबर तक
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के पानीपत शहर में आगामी 24 सितंबर से 26 सितंबर तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस शहर के शिवाजी स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिताएं और आर्य कन्या महाविद्यालय में तलवारबाजी के मुकाबले होंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें लडक़े और लड़कियां दोनों शामिल हैं।
#Panipat #StateLevel #KheloMahakumbh #HaryanaSports #Fencing #KhoKho #SportsCompetition #YouthInSports #PanipatSports
-
20/09/25 |स्वदेशी का अर्थ चरखे से चंद्रमा तक पहुँचना
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल-तिजारा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आत्मनिर्भरता पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ केवल चरखे से केवल कपड़ा बनाना नहीं बल्कि चरखे से चंद्रमा तक पहुँचना है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में 140 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर भारत ने आत्मनिर्भरता का परिचय दिया, वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक विकास संभव हुआ है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में 12वाँ इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर- 2025 का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचार एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने आधिकारिक रूप से 12वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उद्घाटन किया और मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप नॉलेज शेयरिंग, स्किल डेवलपमेंट और व्यापार वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन विश्वास बिल, ग्रीन क्रेडिट योजना और जीएसटी के सरलीकरण जैसे कदम उठाए हैं। ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत औद्योगिक इकाइयां वनों का विकास करके ग्रीन क्रेडिट कमा सकेंगी, जो ट्रांसफरेबल भी होगा। वहीं जीएसटी को 5ः और 18ः के दो ही स्लैब में बांटने से आमजन को राहत मिलेगी। एमएसएमई सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न अभियानों के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है।
उन्होंने बताया कि भिवाड़ी के विकास हेतु एकीकृत एजेंसी भिवाड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है, जो स्वच्छता एवं विकास के लिए समर्पित है। औद्योगिक इकाइयों के दूषित पानी के उपचार हेतु 6 एमएलडी सीईटीपी स्थापित की गई है जिससे गंदे पानी को शोधित कर पुनः उपयोग में लिया जाएगा, वहीं घरेलू दूषित पानी के निस्तारण के लिए 34 एमएलडी एसटीपी का कार्य प्रगति पर है। वर्षा के समय पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के निस्तारण हेतु एनीकट और सराय खुर्द बांध का उपयोग किया जाएगा। नेशनल हाईवे पर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु केंद्रीय सड़क मंत्री के निर्देश पर एनएचएआई और दोनों राज्यों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आगामी माह में आयोजित की जाएगी। साथ ही नीमराना-भिवाड़ी लिंक रोड का कार्य भी तेज गति से प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र में 108 ई-गुरुकुल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण, डिजिटल कोर्सेज, नई तकनीकों की ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं मिलेंगी। यह योजना राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत चलाई जाएगी जिसमें देश की प्रमुख डिजिटल कंपनियों के कोर्स उपलब्ध होंगे। युवाओं की क्षमता निर्माण हेतु लघु उद्योग भारती के सहयोग से स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही भिवाड़ी में स्पोर्ट्स स्टेडियम और नया गवर्नमेंट हॉस्पिटल भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
अखिल भारतीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती श्रप्रकाशचंद ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के सतत् विकास के लिए नैतिकता और गुणवत्ता का समायोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसमें मानवीय मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी भी निहित होनी चाहिए। औद्योगिक इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे परंपरागत उद्योगों ने समय के साथ नई तकनीक और नवाचार को अपनाकर देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। प्रकाशचंद ने कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी आधारित और ग्रीन इंडस्ट्री का होगा, इसलिए उद्योगों को अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लघु उद्योग भारती के प्रयासों से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग न केवल आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देंगे बल्कि रोजगार सृजन और ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर युवाओं को न केवल प्रेरित करेंगे बल्कि उन्हें अपने स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए उत्साहित भी करेंगे। महंत बालक नाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा , जब स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों का विस्तार होगा और युवा रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बनेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्टार्टअप, नवाचार और कौशल विकास की ओर आगे बढ़ें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्र पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विकास में अहम योगदान देंगे।
बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में डेयरी सेक्टर को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर नस्लों के संवर्धन और कोल्ड स्टोरेज एवं प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना से और अधिक सशक्त किया जा सकता है।
फेयर के दौरान प्रतिदिन वेंडर डेवलेपमेंट और तकनीकी विषयों पर सरकारी विभागों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में उद्योग जगत, उद्यमियों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इसके पश्चात भूपेंद्र यादव भिवाड़ी स्थित जेनेसिस मॉल पहुंचे, जहां आइनॉक्स थियेटर में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। यह डॉक्यूमेंट्री प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारधारा और सामाजिक सेवा की भावना पर आधारित है, जो युवाओं को प्रेरित करती है कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य दूसरों के लिए जीना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फिल्म प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘चलो जीते हैं’ केवल एक डॉक्यूमेंट्री नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समर्पण के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश है, जो देश के हर युवा को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |ताजा खबर दैनिक खबर पर प्रातः 10 बजे 20 सितंबर, 2025
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
20/09/25 |डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग द्वारा संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना वर्ष 2025 - 26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्र - छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन पत्र 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in/ पर जमा कर सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी एवं अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्र - छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्र - छात्राओं द्वारा पास की गई कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड एवं अभिभावक की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
#AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents #SocialJustice #StudentWelfare
-
20/09/25 |नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में पट्टे एवं चैक सौंपे
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने शुक्रवार को दौसा शहर के बारादरी मैदान में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को पट्टे एवं चैक सौंपे।
झाबरसिंह खर्रा ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने शहरी एवं ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन किया है। इनके माध्यम से भूमि पट्टा, भूमि विभाजन, नामान्तकरण, सफाई, नाली, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लैंप्स जैसे आवेदन प्राप्त कर आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही, लम्बित प्रकरणों का निश्चित समय सीमा में निस्तारण की व्यवस्था की गई है।झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा इन शिविरों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। काम में पारदर्शिता एवं समयबद्धता के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाता है तो उसके लिए भी शिविरों में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में गलती से कोई कमी रह गई हो तो उसे भी दुरुस्त कराकर नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है।
झाबरसिंह खर्रा ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि पात्र एवं जरूरतमंद लोग शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लें। उन्होंने इन शिविरों का आमजन को समुचित फायदा दिलवाने में प्रबुद्धजन से सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के पट्टे और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं आवास योजना (शहरी) के चैक प्रदान किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |प्रदेश में 'बुक ए कॉल विद बीएलओ' से 2 दिन में 2926 कॉल
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने शासन सचिवालय से वीसी के जरिए सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एकीकृत ECINet ऐप/ वेबसाइट लॉन्च की गयी है। इस में 'बुक ए कॉल विद बीएलओ' का भी फीचर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मतदाता बीएलओ से सीधा संपर्क करते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह फीचर मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधाएं लेकर आया है।
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से भी संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर संपर्क किया जा सकता है।
कैसे बुक करें बीएलओ से कॉल- बीएलओ से कॉल बुक करने के लिए मतदाता पहले ईसीआई नेट एप या वेबसाइट पर जाकर वोटर सर्विस पर क्लिक करना है, इसके बाद बुक ए कॉल विद बीएलओ पर क्लिक करना है। इसके बाद 3 विकल्प होंगे— इपिक नंबर, संदर्भ संख्या और अन्य। इन तीनों में से किसी एक को भरने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने के पश्चात ओटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद ओटीपी भरकर रिक्वेस्ट कॉल बैक पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही बीएलओ से कॉल बुक होने का आपको और बीएलओ को संदेश प्राप्त होगा।
राज्य में 2 दिन में इस एप के माध्यम से अब तक 2926 मतदाताओं ने बीएलओ से कॉल बुक की है। सबसे ज्यादा 408 कॉल बुक जयपुर जिले से की गयी है, 167 कॉल के साथ दूसरे स्थान पर जोधपुर 140 कॉल के साथ सीकर जिला तीसरे स्थान पर है। इन कॉल का जवाब देने में अलवर जिला प्रथम रहा है। उदयपुर दूसरे एवं दौसा जिला तीसरे स्थान पर रहा है। महाजन ने बताया कि यह सुविधा मतदाताओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |राशन कार्ड जारी होने पर जयराम सपेरा के चेहरे पर आई खुशी की झलक
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
जयपुर जिले की ग्राम पंचायत कार्यालय भूडला परीसर मे ग्रामीण सेवा शिवर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आए अनेक ग्रामवासी अपने लम्बित कार्य करवाने के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान शिविर प्रभारी तहसीलदार तूंगा राकेश कुमार मीणा की नजर ग्रामीण जयराम पुत्र मांगी नाथ सपेरा पड़ी। जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि 40 वर्षीय जयराम घूमन्तू श्रेणी से सम्बन्धित है और इसका राशन तक नहीं बना है और इस कारण किसी भी सरकारी योजना का लाभ उसे नहीं मिल पा रहा है। इसके पश्चात शिविर प्रभारी द्वारा इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल राशन कार्ड जारी करवाया गया। राशन कार्ड जारी होने के पश्चात ग्रामीण जयराम सपेरा के चेहरे पर खुशी झलक आई। अब उसे नि:शुल्क भूखण्ड आवंटन, पेन्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा। उसने राशन कार्ड जारी होने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को राज्य सरकार की ओर से दी गई राहत करार दिया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |स्वयं का बिजनेस शुरु करना चाहते थे इरफान, शहरी सेवा शिविर ने राह दिखाई
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
काफी समय से स्वयं का बिजनेस शुरु करने की कोशिश कर रहे कोटा के महावीर नगर निवासी इरफान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत ऋण का कागज सौंपा।
प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक शुक्रवार को नगर निगम कोटा उत्तर एवं नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा विभिन्न वार्डों के लिए लगाए गए शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने आए थे।
ऋण राशि की स्वीकृति के बाद इरफान ने बताया कि वे स्वयं का छोटा-मोटा बिजनेस शुरु करना चाहते थे लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं की वजह से नहीं कर पाए। नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यालय में गया तो उसे मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बिना ब्याज के ऋण मिलने की जानकारी मिली। उसने इसके लिए आवेदन कर दिया। शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर में ऋण राशि स्वीकृति का पत्र उन्हें सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री के हाथों मिला तो लगा कि उसका सपना अब साकार होगा और वे खुद के पैरों पर खड़े होकर परिवार का अच्छे से ध्यान रख पाएंगे।
शिविरों में आकर समस्याओं का मौके पर समाधान पाएं-प्रभारी मंत्री
शिविर का निरीक्षण करने आए प्रभारी मंत्री श्री दक एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने स्टॉल पर बैठे विभिन्न विभागों एवं नगर निगम के कर्मचारियों से शिविर में आमजन को राहत देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयासों से शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार एक ही छत के नीचे आमजन को सभी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवा रही है। शिविर में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। जनता को राहत देने के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आमजन शिविरों में आकर इनका भरपूर लाभ उठाएं और मौके पर ही अपनी समस्या का समाधान पाएं।
कोटा उत्तर में आयोजित शिविर में शुक्रवार को पट्टा बनवाने के लिए 12 तथा नामांतरण के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुए। पीएम तथा सीएम स्वनिधि योजना के तहत दो-दो आवेदकों को ऋण को स्वीकृति प्रदान की गई। 145 जन्म प्रमाण पत्र, 16 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 21 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 15 प्रकरणों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम कोटा दक्षिण की ओर से आयोजित शिविर में नामान्तरण के 2, सड़क/नाली मरम्मत के 3, स्ट्रीट लाईट लगाने के 1, स्ट्रीट लाईट मरम्मत के 31, जन्म-मृत्यु के 75, जनाधार के 186, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन के 13, खाद्य सुरक्षा योजना में सीडिंग के 128, खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी के 75, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 13, पालनहार योजना के 11 आवेदनों का निस्तारण किया गया।
शिविर में अन्य लाभार्थियों को भी प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने विभिन्न
इसी प्रकार जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति लाडपुरा की ग्राम पंचायत अरण्डखेड़ा एवं बनियानी, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत भौंरा एवं गढेपान, इटावा की ग्राम पंचायत दुर्जनपुरा एवं अयानी, सांगोद की ग्राम पंचायत हींगी एवं किशनपुरा, कनवास की ग्राम पंचायत हिंगोनिया एवं झालरी तथा खैराबाद की ग्राम पंचायत रिछडिया एवं मण्डा में लगाए गए। ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के राजस्व से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिया गया।
विभिन्न शिविरों में आपसी सहमति से बंटवारे, लम्बित फार्मर रजिस्ट्री, कुरेजात रिपोर्ट तैयार करना, खातेदारी प्रकरणों का निस्तारण कर राजस्व रिकॉर्ड में इन्द्राज करना, लम्बित नामांतरकरण के प्रकरणों का निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र बनाने के साथ ही विभिन्न विभागों के कई कार्य मौके पर ही पूरे कर लोगों को राहत दी गई।
इसके अलावा स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं स्वीकृतियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच, कैंसर और सिकल सेल स्क्रीनिंग, बच्चों का टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग व पोषण किट वितरण, बीज मिनी किट वितरण, एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, नए पात्र परिवारों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री घुमंतु आवास योजना आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |पूरी रात बाढ़ प्रभावितों के बीच रहे लोकसभा अध्यक्ष, सुनी व्यथा और दिए राहत के निर्देश
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक बूंदी जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर रहे। अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों का दुख-दर्द बांटा और हर परिवार को भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास के हर कदम पर सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।
गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ ओम बिरला का यह दौरा शुक्रवार सुबह तक चला। देर रात जब अधिकांश लोग नींद में थे, लोकसभा अध्यक्ष ख्यावदा, पचीपला, रिहाणा, देलुन्दा, मालियों की बाड़ी, खेड़िया दुर्जन, बोरदा काछियाँ और झालीजी का बराना जैसे गांवों में पहुंचे। उन्होंने टूटे मकान, खेतों में बर्बाद फसल का अवलोकन किया, नुकसान का आकलन किया और पीड़ित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। किसी ने मकान ढहने का दुख सुनाया तो किसी ने पशुधन और खेतों के नुकसान की पीड़ा साझा की। श्री बिरलर हर परिवार के बीच ठहरकर धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनते रहे और तुरंत मदद का भरोसा दिया।
निरीक्षण के साथ ही ओम बिरला ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे शीघ्र पूरा कर मुआवजा राशि जारी की जाए। जिन परिवारों को एनडीआरएफ मद के अंतर्गत कपड़े व बर्तनों की सहायता राशि अब तक नहीं मिली है, उनके नाम दोबारा सर्वे कर सूची में जोड़ें। साथ ही, फसलों की गिरदावरी कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे पारदर्शिता से होना चाहिए ताकि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रहे।
बोरदा काछियाँ और झालीजी का बराना गांव में ग्रामीणों से ओम बिरला ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और तेजाजी मंदिर की छत की मरम्मत के लिए सांसद कोष से राशि देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा का निवारण और उनके आंसू पोंछना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरे में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, रामेश्वर मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी साथ रहे। दौरा सुबह करीब 4.30 बजे तक जारी रहा। ग्रामीणों ने त्वरित राहत सामग्री, राशन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि उनके आगमन से उन्हें संबल और विश्वास मिला है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |राजस्थान में क्षय रोग उन्मूलन हेतु एआई समाधान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए टीबी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधान का राज्य स्तरीय शुभारंभ शुक्रवार को जयपुर में मिशन निदेशक, एनएचएम, राजस्थान डॉ. अमित यादव ने किया।
मिशन निदेशक ने उपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्ध है और आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के उपयोग से निश्चित रूप से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति मिलेगी।
उन्होंने सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनाने पर बल दिया एवं शीघ्र निदान हेतु NAAT टेस्ट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ यादव ने वधवानी एआई के साथ विकसित एआई समाधान का उपयोग कर जिलों में इस नवाचार का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए टीबी रोगियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सोनी ने कहा कि केंद्रीय टीबी प्रभाग द्वारा मॉनिटर किए जाने वाले 6 प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विभेदित देखभाल, शीघ्र पहचान, उपचार अनुपालन, सामुदायिक सहभागिता एवं निक्षय पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाये। डॉ सोनी ने उच्च जोखिम वाले टीबी मरीजों की PATO एआई समाधान के माध्यम से फॉलो-अप करने के निर्देश दिए।
डॉ. सुनील सिंह, राज्य नोडल अधिकारी (NCD) ने सभी प्रतिभागियों व आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस पहल को सफल बनाने के लिए उनके योगदान की सराहना की। डॉ सिंह ने कहा कि यह राज्य स्तरीय शुभारंभ राजस्थान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित हस्तक्षेपों के व्यापक क्रियान्वयन की दिशा में एक सशक्त शुरुआत है। राज्य नेतृत्व के स्पष्ट मार्गदर्शन और सभी 42 जिलों की सक्रिय भागीदारी से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को नई गति मिली है। यह अवसर इस तथ्य को रेखांकित करता है कि सामूहिक प्रयास, नवाचार और स्थानीय रणनीतियों के माध्यम से टीबी मुक्त राजस्थान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विकास सहयोगी संस्थाएँ तथा वधवानी एआई की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम और जिला क्षय अधिकारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के कोटा संभाग (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) में पायलट स्तर पर लागू किए गए तीन एआई समाधान का विस्तार अब प्रदेश के सभी 42 जिलों में किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |
लम्पी रोग से गौवंश को बचाने की विभाग की पूरी तैयारी, स्थिति पूर्ण नियंत्रण मे
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। जोराराम कुमावत ने कहा कि लंपी रोग के बारे में किसी भी तरह से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार लंपी रोग के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसकी रोकथाम के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रही है। पशुपालकों को इस बीमारी से भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है, विभाग अपना काम पूरी मुस्तैदी से कर रहा है और जहां भी कुछ ऐसे केस मिल रहे हैं वहां तुरंत सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इस वर्ष अन्य राज्यों से सटे सीमावर्ती जिलों में लंपी के कुछ छिटपुट केस देखने में आ रहे हैं। इन सीमावर्ती जिलों में त्वरित कार्यवाही के लिए आर आर टी का गठन कर दिया गया है। विभाग में प्रचुर मात्रा में औषधियां भी उपलब्ध हैं। रोगी गौवंश को अविलम्ब आइसोलेशन कर समुचित उपचार की व्यवस्था विभाग द्वारा सुनिश्चित कर ली गई है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा कि रोग को नियंत्रित करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं जिनमें से टीकाकरण और जागरूकता अभियान मुख्य हैं। टीकाकरण इस रोग से बचाव का एक प्रमुख हथियार है इसलिए राज्य सरकार ने पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके। वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ 11 लाख 57 हजार गौवंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा और दो महीने में लक्ष्य के विरूद्ध 1 करोड़ 8 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
इसके अलावा सरकार ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर पशुपालकों को लंपी रोग के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर में भी लोगों को लंपी रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पशुपालन मंत्री ने कहा कि लंपी रोग पशुओं का एक संक्रामक रोग है। इससे मुख्य रूप से गौवंश प्रभावित होते हैं और पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। प्रदेश दो साल पहले इस रोग का दंश झेल चुका है। वर्ष 2022-23 में काफी अधिक संख्या में गौवंशीय पशु लंपी रोग से ग्रसित हुए थे और तब लगभग 76000 गौवंश की मृत्यु हुई थी। तब भी विभाग की सक्रियता से हजारों पशुओं की जान बचाई जा सकी थी। इसलिए सरकार अब इस रोग से बचाव के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रही है। श्री कुमावत ने कहा कि पिछले वर्ष भी दो माह के टीकाकरण अभियान के तहत राज्य की लगभग 95 प्रतिशत गौवंश का टीकाकरण किया गया था जिससे रोग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था और गौवंश की हानि लगभग नहीं के बराबर हुई थी। जोराराम कुमावत ने विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस रोग के सर्वेक्षण, निदान और नियंत्रण के लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |
ग्रामीण सेवा शिविर बन रहे मददगार, मिल रहे पट्टे— खिल रहे दिल
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर हर दिन प्रदेशवासियों के लिये राहत के नये द्वारा खोल रहे हैं। अजमेर में भी प्रतिदिन इन शिविरों में एक ओर जहां ग्रामीणों के बरसों से अशुद्ध चले आ रहे रेकार्ड में शुद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से आवासीय भूखण्डों से वंचित लोगों को मौके पर पट्टे जारी किये जा रहें हैं। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को भी मौके पर खामियों को दुरस्त कर योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
50 साल पुराने अशुद्ध नाम का राजस्व रेकार्ड में हुआ नाम शुद्ध—
ग्राम पंचायत पीपलाज में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कहानी सामने आई है। शिविर के दौरान ग्राम सदारी की एक 75 साल की महिला ने सावर उपखण्ड अधिकारी को अपनी वेदना बताई । उसने बताया कि राजस्व रेकार्ड में उसका नाम ग्लोल पत्नी रामकिशन है जबकि उसका वास्तविक नाम अलोल बाई पत्नी रामकिशन गुर्जर है। उपखण्ड अधिकारी सावर ने तुरन्त वृद्ध महिला की सुनवाई करते हुए राजस्व टीम से वास्तविक रिपोर्ट प्राप्त करते हुए ग्राम सदारी के खाता संख्या 54, 55, 56 में दर्ज वृद्ध महिला का नाम ग्लोल के स्थान पर अलोल बाई करने के आदेश प्रदान कर नाम शुद्धिकरण किया गया। वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मौके पर ही दिया गया आवासीय भूखण्ड का पट्टा—
इसी तरह ग्राम पंचायत भाण्डावास में आयोजित शिविर में श्योजी पुत्र सोदान का मौके पर पट्टा प्रदान कर राहत दी। शिविर में ग्राम पंचायत भाण्डावास के श्योजी पुत्र सोदान मीणा ने सावर उपखण्ड अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी वेदना प्रकट की। उसके आवासीय भूखण्ड का कई वर्षों से पट्टा अटका हुआ है। उपखण्ड अधिकारी सावर ने तुरन्त इसकी सुनवाई करते हुए विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्ति को पट्टा जारी करने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पंचायतराज टीम द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए श्योजी मीणा से समस्त दस्तावेज लिए तथा मौके पर ही सभी प्रक्रिया पूरी करके आवासीय भूखण्ड का पट्टा जारी किया।
राजस्व रेकार्ड में सुमित्रा का नाम अब हुआ सही
ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में आयोजित शिविर में भी नाम शुद्धि की गई। सुमित्रा पुत्री कानाराम का नाम वर्तमान जमाबंदी में गलती से सुमित्रा की जगह समौत्रा दर्ज हो गया था। इससे काश्तकार को लंबे समय से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविर में मौके पर ही भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 136 में दर्ज कर इनके खाता संख्या 293, 298, 299, 300, 301, 302, 719, 303, 292, 291, 287, 284, 285, 283, 244 में नाम की शुद्धि करके सुमित्रा पुत्री कानाराम दर्ज किया गया। इससे प्रार्थीया को अब सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकेगी। इससे काश्तकार के चेहरे पर मुस्कान आई, खुश होकर शिविर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया एवं शिविर में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और खुशी से विदा हुई।
51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी एवं 11 विद्यार्थी पालनहार योजना से लाभांवित—
ग्राम पंचायत तिलोनिया में आयोजित केम्प मे 51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाए गए। ग्राम पंचायत तिलोनिया के अन्तर्गत तिलोनिया, भोजियावास, फलौदा, एवं मण्डावरियां गांवों से 51 आवेदन फॉर्म भरवाये गए थे। सभी 51 फॉर्म पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आवश्यक पूर्ति करने के बाद तहसीलदार किशनगढ द्वारा हस्ताक्षर कर सभी 51 विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए गए। साथ ही ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत 11 पालनहार विद्यार्थियों के अध्यनरत प्रमाण-पत्र ऑनलाइन करवाते हुए सहकारिता विभाग से प्रमाणित किया गया। जन्म प्रमाण-पत्र मिलने से ये सभी विद्यार्थी आधार कार्ड, पालनहार, छात्रवृति जैसी सुविधाओं से लाभान्वित हो पाएंगे। शिविर में मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र व पालनहार योजना का लाभ मिलने से अभिभावकों में अत्यन्त खुशी हुई। उन्होंने अपने बच्चों को निरन्तर विद्यालय भेजने व अध्ययनरत कराने की घोषणा की। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद प्रदान किया।
नोरती देवी को मिला परित्यकता पेंशन योजना का मिला लाभ—
ग्राम पंचायत कुम्हारिया के शिविर में नोरती देवी पुत्री रामगोपाल भम्बी निवासी कीटाप ने बताया कि पति द्वारा त्याग देने पर 12 वर्ष से पिता के साथ ही रह रही है। उसके बुजुर्ग पिता के कोई सन्तान नहीं हौने से वो खुद मजदूरी व कृषि से अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे है, जो कि अपर्याप्त है। शिविर प्रभारी के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रार्थिया का परित्यकता प्रमाण पत्र जारी करवा गया तथा पेंशन के लिए आवेदन करवाया गया। इससे प्रार्थिया को आर्थिक सम्बल प्राप्त होगा। साथ ही जीवनयापन में सहयोग मिलेगा। शिविर में ही मौके पर पेंशन शुरू होने पर प्रार्थिया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है राज्य सरकार
एन.एस.बाछल, 20 सितम्बर, जयपुर।
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने प्रतापनगर, जयपुर स्थित आयुष भवन में चल रही आयुष यू.जी. काउंसलिंग-2025 की व्यवस्थाओं का शुक्रवार को जायजा लिया और काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनसे व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने काउंसलिंग वाले अभ्यर्थियों को एलॉटमेंट लेटर भी प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरी व्यवस्था की है कि काउंसलिंग में विद्यार्थियों व उनके परिवारजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। इस पर उपस्थित अभिभावकों और अभ्यर्थियों ने बताया कि बदली हुई व्यवस्था वे स्वयं महसूस कर रहे हैं, इसके लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रत्येक विजन और नीति में युवा केन्द्र बिन्दु है। मुख्यमंत्री की सोच है कि चाहे शिक्षा का मामला हो या स्वरोजगार का, राज्य में युवा को भरपूर सहायता, अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर उसे वैश्विक मंच पर सफलता प्राप्त कर राज्य और राष्ट्र के विकास में पूर्ण भागीदार बनाने की भूमिका में लाना है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य समेत प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता और सरलता बनी रहे ताकि युवा बिना किसी बाधा के अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
20/09/25 |आज (20 सितंबर 2025) का राशिफल
♈ मेष (Aries)
आज आपकी योजनाएँ अच्छी तरह बनेंगी। व्यापार या काम में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
रुके हुए काम पूरे होंगे।
सेहत ठीक रहने की संभावना है पर खान-पान संतुलित रखें।
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार से सहयोग होगा; मित्रों या सहकर्मियों से मदद मिल सकती है।
आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर कदम उठाएँ। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मन में नकारात्मक विचारों से बचें।
♊ मिथुन (Gemini)
शिक्षा या अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
लेकिन अचानक खर्च हो सकता है — बजट पर ध्यान दें।
♋ कर्क (Cancer)
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा; प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे।
कार्यक्षेत्र के काम पूरे होंगे। भाग्य आपका साथ देगा।
♌ सिंह (Leo)
अधूरे कार्य पूरा होने की संभावना है। कामकाज में स्थिति अनुकूल रहेगी।
नौकरी या व्यवसाय में तरक्की हो सकती है।
♍ कन्या (Virgo)
आर्थिक मामलों में भाग्य के संकेत हैं। निवेश या व्यापार में लाभ हो सकता है।
दिन-प्रतिदिन की चुनौतियाँ आ सकती हैं पर सक्षम रूप से सामना कर पाएंगे।
♎ तुला (Libra)
भाग्य का साथ आपको मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सोच-समझकर कदम उठाएँ।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कुछ रुकावटें हो सकती हैं लेकिन समय के साथ हल होंगी।
सेहत का ध्यान रखें; तनाव और नकारात्मक सोच से दूर रहें।
♐ धनु (Sagittarius)
नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन संतुष्ट रहेगा।
आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। निवेश करने के लिए समय ठीक है।
♑ मकर (Capricorn)
कार्य की सराहना होगी। परिवार में शुभ समय बितेगा।
खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे।
♒ कुंभ (Aquarius)
आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा; कुछ योजनाएँ सफल हो सकती हैं।
वाद-विवाद से बचें और धैर्य बनाए रखें।
♓ मीन (Pisces)
अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों से समर्थन मिलेगा।
लेकिन व्यापार या धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। कोई बड़ा निवेश सोच-समझ कर करें।
#HoroscopeForToday #Horoscope9025 #September20Horoscope #AstrologyDaily #ZodiacPredictions #TodayInAstrology #DailyHoroscope #AstroAdvice #SeptemberAstrology #CosmicVibes #SpiritualGuidance #HoroscopeReading #AstrologyLovers #ZodiacInsights #FuturePredictions #AstrologerLife #Forecast2025 #CelestialEvent #TarotAndAstrology #UniversalEnergy
-
19/09/25 |ताजा खबर सायं 6 बजे
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-
19/09/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर महेश नगर मंडल ने किया "नमो वन" कार्यक्रम का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 19 सितंबर - विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार महेश नगर मंडल की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया पार्क में "नमो वन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 पेड़ लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एरिया से प्रमुख समाजसेवी गोपी सहगल, सुभाष धीमान, सुभाष मित्तल, अखिल गुप्ता और मगन रस्तोगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक विजेंद्र चौहान और सहसंयोजक पुनीत सरपाल, फकीर चंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन पर्यावरण, स्वच्छता और समाजसेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
मंडल अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, मनोज पार्षद जसवीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सहगल, पार्षद शाम अरोड़ा, सोमनाथ, भोली बिंद्रा, रेनू चौहान, रमन छतवाल, भूपेश शर्मा, रश्मि वर्मा, नरेश शर्मा, आरती सहगल, नीरज शर्मा, नेहा पुरी, सुरेंद्र कौर, रंजू वर्मा और अंजली वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान और सफाई अभियान जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
#ambala #news #haryana #bjpambala
-

हिमाचल एचपीएमसी में 55,000 मीट्रिक टन सेब की हुई खरीद
हिमाचल, 19 सितम्बर (अभी): हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और सड़कों को हुए नुकसान के बावजूद 27 जून से 15 सितंबर, 2025 की अवधि में 20 किलो वजन की कुल 1,73,74,204 सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों में पहुची हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 1,23,18,924 पेटियां बाजार पहुंची थी। यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की निरंतर निगरानी और लोक निर्माण विभाग के अथक प्रयासों के कारण संभव हुआ है।
सेब पेटियों का सुचारू परिवहन सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों को रिकॉर्ड समय में या तो बहाल कर दिया गया है या अस्थायी रूप से जोड़ा गया है। अधिकतम नुकसान के दौरान भी प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।
एचपीएमसी के माध्यम से, 55,000 मीट्रिक टन की खरीद की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इसे सुगम बनाने के लिए, एचपीएमसी ने 274 संग्रहण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां सेब की खरीद सक्रिय रूप से चल रही है। हालांकि, कई क्षेत्रों में सड़कें खराब होने के कारण ट्रक अभी भी कुछ केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सेब पेटियों का समय पर उठान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त ट्रकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
पराला (शिमला), परवाणू (सोलन) और जरोल (मंडी) स्थित एचपीएमसी के फल प्रसंस्करण संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और प्रतिदिन लगभग 400 टन सेब का प्रसंस्करण हो रहा है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद, राज्य सरकार सेब उत्पादकों को सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ताकि बागवानों को किसी भी नुकसान का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमने लाभकारी मूल्यों की गारंटी देने और बागवानों के शोषण को समाप्त करने के लिए यूनिवर्सल कार्टन की शुरुआत की है।
#HimachalPradesh #AppleSeason #SukhvinderSinghSukhu #HPMC #RoadRestoration #Agriculture #Horticulture #FarmerWelfare #HimachalApples
-
19/09/25 |हिमाचल इको टास्क फोर्स ने रा.व.मा. पाठशाला शाकरा में पौधरोपण अभियान किया
हिमाचल, 19 सितम्बर (अभी): 133 इको टास्क फोर्स की एक कंपनी ने जिला शिमला में सुन्नी के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाकरा में पौधरोपण अभियान और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया।
यूनिट के जवानों ने कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल लोकेश धीमान के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और लगभग 100 छात्र भी शामिल हुए। इस अवसर पर इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी के सरंक्षण के महत्व पर बल दिया गया।
लेफ्टिनेंट कर्नल धीमान ने ‘नो योअर आर्मी’ विषय पर व्याख्यान भी दिया। उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और देश की रक्षा और पर्यावरण एवं सामुदायिक कल्याण में योगदान देने में भारतीय सेना की बहुमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने 133 ईटीएफ का आभार व्यक्त किया और राज्य की पारिस्थितिकी की सुरक्षा में बटालियन के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ए कोय की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करती है, बल्कि स्थानीय समुदायों और छात्रों को पारिस्थितिक संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए भी प्रेरित करती है।
इस कार्यक्रम में सामुहिक सहभागिता के महत्व को प्रदर्शित किया और इस कार्यक्रम के माध्यम से इस वर्ष की विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
#EcoTaskForce #HimachalPradesh #TreePlantation #IndianArmy #EnvironmentalProtection #CommunityEngagement #KnowYourArmy #Shakra #YouthAwareness
-
19/09/25 |प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव कम करने के लिए एसडीआरएफ को मजबूत किया जाएगाः मुख्य सचिव
हिमाचल, 19 सितम्बर (अभी): आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने तथा आपात परिस्थितियों में और प्रभावी, तकनीकी रूप से उन्नत और पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में आज यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), भारतीय मौसम विभाग और अन्य हितधारक विभागों जैसे एनएचएआई, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश वन विभाग आदि के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के कारण एसडीआरएफ को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने परिचालन कौशल बढ़ाने, उन्नत तकनीक को एकीकृत करने और स्थायी सफाई विधियों को अपनाने पर जोर दिया।
राज्य के पर्वतीय और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने एसडीआरएफ टीमों के लिए एक समर्पित प्रशिक्षण मॉड्यूूल और कार्यक्रम विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पहल का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों और चरम मौसम स्थितियों में खोज और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक विशिष्ट कौशल से टीमों को सुसज्जित करना है।
इस प्रशिक्षण में हवाई निरीक्षण के लिए ड्रोन चलाने, दुर्गम क्षेत्रों में जीवित बचे लोगों का पता लगाने, क्षति का आकलन करने और दवाओं व खाद्य पैकेट जैसी आवश्यक आपूर्ति को सटीक स्थानों पर पहुंचाने का व्यापक व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होगा।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण, त्वरित क्षति आकलन, संसाधन आवंटन और पूर्व चेतावनी प्रणालियों के अनुकूलन द्वारा आपदा प्रबंधन में क्रांति लाएगा। यह ऐतिहासिक मौसम पैटर्न के विशाल डेटासेट का विश्लेषण कर, आपदा के तुरंत बाद डेटा का स्वचालित विश्लेषण करके संसाधनों की तैनाती को प्राथमिकता देने के लिए सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वास्तविक समय की जमीनी जरूरतों के आधार पर जनशक्ति, राहत सामग्री और उपकरणों के इष्टतम वितरण का सुझाव देकर, सार्वजनिक चेतावनी प्रणालियों की सटीकता को बढ़ाकर, समय पर और लक्षित निकासी सुनिश्चित करके अधिक सटीकता के साथ पूर्वानुमान लगाने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि ये दिशा-निर्देश सुनिश्चित करेंगे कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग नैतिक, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाए, जो मानव निर्णयकर्ताओं की सहायता करने और आपात स्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण समय बचाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में कार्य करेगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने में एक बड़ी चुनौती घरों और इमारतों से भारी मात्रा में निकाले गए मलबे, गाद और मलबे का प्रबंधन है। इस समस्या का पर्यावरण और स्वास्थ्य के अनुकूल समाधान करने के लिए, मलबे के निपटान के लिए एक प्रोटोकोल विकसित किया जाएगा। यह प्रोटोकोल निपटान स्थलों की पहचान और निर्धारण, जैव-इंजीनियरिंग के माध्यम से मृदा संरक्षण, सुरक्षात्मक संरचनाओं के लिए मलबे के पुनरू उपयोग और पुनर्चक्रण पर केंद्रित होगा।
#DisasterManagement #HimachalPradesh #SDRF #NDRF #ProbodhSaxena #ArtificialIntelligence #EcoFriendlySolutions #DisasterPreparedness #EmergencyResponse #ReliefAndRehabilitation -
19/09/25 |हिमाचल : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरी
हिमाचल, 19 सितम्बर (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आतिथ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्ट-अप योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत नई पर्यटन इकाइयां स्थापित करने और मौजूदा होम-स्टे इकाइयों का विस्तार और स्तरोन्नत करने के लिए ऋण पर वित्तीय राहत दी जाएगी।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि योजना के अंतर्गत ऋण पर शहरी क्षेत्रों में तीन प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्रों में चार प्रतिशत और जनजातीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत तक ब्याज उपदान (सब्सिडी) मिलेगी। यह सुविधा अधिकतम तीन वर्षों की अवधि के लिए और दो करोड़ रुपये तक के ऋण पर उपलब्ध होगी। यह योजना केवल बोनाफाइड हिमाचलियों के लिए है।
उन्होंने बताया कि होम-स्टे पर्यटकों के लिए महंगे होटलों के स्थान पर किफायती विकल्प है। यह पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर उन्हें लंबी अवधि तक ग्रामीण क्षेत्रों में रुकने के लिए आकर्षित करते हैं। यह योजना सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वरोजगार सृजित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि होम-स्टे स्थानीय परंपराओं, व्यंजनों और रीति-रिवाजों से सीधे जुड़ने का अवसर देते हैं। किफायती ठहराव बजट यात्रियों, बैकपैकरों और छात्रों के लिए पर्यटन स्थलों को सुलभ बनाता है और स्थानीय समुदायों को प्रत्यक्ष लाभ देता है। योजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि होमस्टे उद्योग को औपचारिक रूप देने, स्टार्टअप्स के माध्यम से गुणवत्ता मानकों में सुधार करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश अपने स्वच्छ पर्यावरण, नदियों, जंगलों, पवित्र स्थलों और सुरम्य घाटियों के कारण पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षक रहा है। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (इकोनोमिक सर्वे 2024-25) में 7.78 प्रतिशत योगदान देता है। यह योजना सरकार की पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए सतत पर्यटन और निजी उद्यमियों को पर्यटन अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#MukhyamantriTourismStartupYojana #HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #Tourism #StartupIndia #RuralTourism #Homestay #HimachalTourism #SustainableTourism
-
19/09/25 |पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक सहभागिता मजबूत करने और जन शिकायतों का समाधान करने के निर्देश
चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन संपर्क प्रयासों को तेज करें तथा नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी कानून प्रवर्तन की नींव जनता के विश्वास पर टिकी है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर से लेकर डीएसपी तक, हर पुलिस अधिकारी को नागरिकों की चिंताओं से गहराई से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, युवाओं और स्थानीय समुदायों के साथ अधिक संपर्क से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों जैसे मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी।
सामुदायिक उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निवासियों के साथ खुला संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं को सक्रियता से सुनना पुलिस कर्मियों की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग मॉडल अपनाने का आह्वान किया, जहां त्वरित शिकायत निवारण राज्य में कानून प्रवर्तन कार्यों की रीढ़ बने।
प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पुलिस आयुक्तों, महानिरीक्षकों, डीसीपी, पुलिस अधीक्षकों और सहायक आयुक्तों/पुलिस उपाधीक्षकों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने निर्देशों में अधिकारियों को स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए गांवों में अनिवार्य रात्रि प्रवास सहित नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अन्य सरकारी विभागों से संबंधित किसी भी शिकायत को त्वरित समाधान के लिए उपायुक्तों या संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत भेजा जाना चाहिए। अधिकारियों को स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार हरियाणा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) एप्लिकेशन के माध्यम से विस्तृत रात्रि विश्राम रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।
नागरिक-पुलिस संपर्क को औपचारिक बनाने के लिए सभी अधिकारियों को सार्वजनिक बैठकों के लिए निश्चित कार्यालय समय निर्धारित करना होगा। उन्हें शिकायतें सुनने और उनका पारदर्शी तरीके से समाधान करने के लिए कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहना होगा।
उन्होंने बताया कि निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है। अधिकारी गृह विभाग को द्वि-साप्ताहिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह पहल हरियाणा की अधिक उत्तरदायी और समुदाय-उन्मुख पुलिस व्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो नागरिक कल्याण को प्राथमिकता देती है, जवाबदेही को मजबूत करती है, और प्रत्यक्ष सहभागिता के माध्यम से जनता का विश्वास बढ़ाती है।
#HaryanaPolice #NayabSinghSaini #CommunityPolicing #PublicGrievance #PoliceReforms #CitizenEngagement #HaryanaGovernment #LawEnforcement #Accountability #DrugFreeHaryana
-
19/09/25 |इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर तक बढ़ाई
चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2025 कर दिया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं ले पाए हैं। इग्नू में विभिन्न प्रकार के डिग्री एवं डिप्लोमा में दाखिले अभी चल रहे हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जिन विद्यार्थियों ने पहले से किसी अन्य संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम रेगुलर मोड में दाखिला ले रखा है, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। यह उनके करियर विकल्पों को बढ़ाने में मदद करेगा और उन्हें दो - दो विषयों का गहरा ज्ञान दिलवाने में मददगार होगा।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जुलाई 2025 तक द्वितीय और तृतीय वर्ष में अपना री - रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उन्हें 200 रुपये लेट फीस का भुगतान करके 30 सितंबर तक विश्वविद्यालय द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। इग्नू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विद्यार्थी अपने एंड्रॉइड फोन या कंप्यूटर के माध्यम से https://ignouadmission.samarth.edu.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे अपने नज़दीकी अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
#IGNOU #Admission2025 #HigherEducation #DistanceLearning #EducationForAll #LastDateExtended #DrDharmpal #CareerGoals #ReRegistration #OnlineAdmission
-
19/09/25 |एमएसएमई विभाग द्वारा अम्बाला शहर में उद्यमियों के लिए हुआ एक वर्कशाप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - एमएसएमई विभाग द्वारा शुक्रवार को किंगफिशर पर्यटन स्थल अम्बाला शहर में उद्यमियों के लिए एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकें, इसके लिए एचईईपी पोलिसी 2025 के तहत क्रियान्वित योजनाओं को प्रेजैटेंशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर एमएसएमई विभाग द्वारा यहां पर आयोजित वर्कशाप की सराहना करते हुए कहा कि उद्यमियो और एमएसएमई के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद आवश्यक है ताकि उद्यमियों को विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे जानकारी मिल सके और उद्यमियों की जो भी समस्याएं है उनको विभाग जानकार उनका निवारण कर सके।उन्होने कहा कि अम्बाला के लिए बडे ही गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 10 आईएमटी के लिए स्वीकृति मंजूर की है जिसमें अम्बाला जिले के लिए 02 आईएटी शामिल हैं जिनमें अम्बाला शहर व नारायणगढ़ शामिल हैं। आईएमटी के इस कार्य के लिए उन्होने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया और कहा कि इससे निसंदेह जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं औद्योगिक क्षेत्र की दृष्टि से अम्बाला जिले का विकास भी होगा।
उन्होने कहा कि आईएमटी के लिए पहले चरण के तहत अम्बाला शहर में 1470 एकड़ भूमि व नारायणगढ़ में 2300 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर ली गई है।
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं। उन्होने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुडे उद्यमियों को आगे बढऩे के लिए दो चीजों की बेहद आवश्यकता होती है जिसमें फाईनैंसियल स्पॉट दूसरा सोशल स्पॉट रहती है। आप अपने व्यवहार व नियत से इस क्षेत्र में आगे बढक़र कार्य कर रहे हैं।प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर उद्यमियों के लिए योजनाएं क्रियान्वित की हुई है वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज ग्रोथ करती है निसंदेह उससे देश की प्रगति भी होती है। अम्बाला के अंदर उद्यमी आगे बढऩा चाहते है उन्हें बेहतर वातावरण देने की जरूरत है। एमएसएमई विभाग इन उद्यमियों को ईज ऑफ डूईंग बिजनस का माहौल प्रदान करते हुए आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करे। अम्बाला हाईवे पर स्थित है और यह कईं हाईवे से जुड़ा हुआ है। व्यापार का हब है, अम्बाला शहर मिक्सी उद्योग से तथा अम्बाला छावनी साईंस उद्योग के नाम से प्रसिद्ध है।
इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि उद्यमी जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह अपनी मेहनत के बल पर पहुंचे है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को कहा कि वे एमएसएमई विभाग द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है उसका लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें। जैसे-जैसे आपका विकास होगा प्रदेश का भी विकास होगा। रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं को भी समझती है और उनका निवारण करने के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित सभी उद्यमियों से आग्रह किया कि वे इस सैशन में जो भी विभाग की योजनाएं बताई जा रही है उसे ध्यान से सुनें। यहां पर एक्सपर्ट भी मौजूद हैं, जो भी उनकी औद्योगिक क्षेत्र से जुडी समस्याएं या सुझाव है उस बारे जरूर चर्चा करें।
उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो चलाई हुई है जिस पर उद्योग स्थापित करने के लिए जो भी आवश्यक हिदायतें होती है उस बारे जानकारी उपलब्ध है। उद्यमियों को और राहत मिल सके इसके लिए सिंगल पोर्टल पर भी चर्चा की जा रही है ताकि वाटर कनैक्शन, बिजली कनैक्शन से सम्बन्धित जो भी कार्य है वह भी तीव्रता से हो सके। प्रदेश सरकार उद्यमियों के उथान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने बारे उद्यमियों को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने इंट्रस्ट सबसीडी स्कीम, एसईएमई एक्सचेंज स्कीम, इलैक्ट्रीसिटी डयूटी एग्जम्शन, वाटर कन्वरसेशन स्कीम, उपकरण खरीदने संबधी स्कीम के साथ-साथ अन्य स्कीमों के बारे विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस वर्कशाप को किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि एमएसएमई विभाग द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की हैं उस बारे उद्यमियों को जागरूक करके इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि ने किंगफिशर पर्यटन स्थल के प्रांगण में पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल, डीआरपी मनन कालड़ा, एमएसई विभाग से मयूर, अचिंत्य, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, गौरव गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुडे उद्यमीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।ambala #News #haryana #dc #meeting
-

ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए चुनाव आयोग ने दिशानिर्देशों में किया संशोधन
चंडीगढ़, 19 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत ईवीएम मतपत्रों के डिज़ाइन और मुद्रण हेतु मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है।
उन्होंने बताया कि यह पहल चुनाव प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए पिछले 6 महीनों में ईसीआई द्वारा पहले ही की जा चुकी 28 पहलों के अनुरूप है। अब से, ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन छपी होंगी और बेहतर दृश्यता के लिए उम्मीदवार का चेहरा फोटो के तीन-चौथाई हिस्से पर होगा।
श्री ए.श्रीनिवास ने बताया कि उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में मुद्रित किए जाएँगे और स्पष्टता के लिए फ़ॉन्ट का आकार 30 होगा और बोल्ड में होगा। एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फ़ॉन्ट प्रकार और फ़ॉन्ट आकार में मुद्रित किए जाएँगे ताकि आसानी से पढ़ा जा सके।
उन्होंने बताया कि ईवीएम मतपत्र 70 जीएसएम कागज़ पर मुद्रित किए जाएँगे। विधानसभा चुनावों के लिए, निर्दिष्ट आरजीबी मान वाले गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा। आगामी चुनावों में उन्नत ईवीएम मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी।
#EVM #ECI #ElectionReforms #VoterAwareness #ASrinivas #HaryanaElections #BallotPaper #IndianElections #VoteSmart #BiharElections
-
19/09/25 |उपायुक्त कार्यालय अम्बाला के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक
जे कुमार, अम्बाला, 19 सितम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग व एसडीएम दर्शन कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली समस्याओं बारें, किस विभाग से संबंधी अधिक शिकायतें व लम्बित शिकायतें है इस बारें विस्तार से जानकारी ली और लोगों की समस्याओं के प्रभावी रूप से समाधान करने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ जिस विभाग की जूडी जो भी लम्बित शिकायतें है उनका भी समबद्धता से जल्द समाधान करवाएं।
इससे पूर्व समाधान शिविर के दृष्टिगत चण्डीगढ से वीसी के जरिये उपायुक्तों एवं सम्बंधित अधिकारियों की राजस्तरीय सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वीसी के दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला के आयोजित समाधान शिविरों में अभी तक कुल 4523 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 4247 शिकायतों का समाधान किया गया है और 169 शिकायतें लम्बित हैं। 107 शिकायतें रिजेक्टेड की श्रेणी मे शामिल है।
उन्होंने कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है उनकी अनुपालना के तहत कार्य करते हुए जल्द से जल्द लम्बित शिकायतों का निपटान कि जाएगा।
बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि जो भी वीसी में निर्देश मिलें है उनकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें पंहुचती है उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाएं।समाधान शिविर जनता व प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास को ओर मजबूत बनाती है। इसलिए सभी अधिकारी लोगो की समस्याओं को दूर करने में पूरजोर कार्य करें।
इस मौके डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, जिला समाज कल्याण से सतीश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #haryana #dc #meeting
-
19/09/25 |प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा जब नगर परिषद, अम्बाला सदर ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त को स्वच्छ भारत मिशन 2025 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
यह सम्मान “स्वच्छ अम्बाला, हरित अम्बाला” अभियान के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसमें डॉ. दत्त के निरंतर प्रयासों को मान्यता दी गई। उन्होंने न केवल संस्थान बल्कि समाज में भी स्वच्छता, पर्यावरण-जागरूकता और सतत विकास की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने छात्रों, संकाय सदस्यों और नागरिकों को स्वच्छ एवं हरित अम्बाला के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. दत्त की पहलें नियमित शैक्षणिक दायित्वों से कहीं आगे जाती हैं | उन्होंने सदैव नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा दिया है, जिससे जी.एम.एन. कॉलेज सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र बना है। उनके गतिशील मार्गदर्शन ने न केवल संस्थान की छवि को ऊँचाई प्रदान की है, बल्कि स्वच्छता और सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी सार्थक योगदान दिया है।
नगर परिषद से यह सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. दत्त ने आभार व्यक्त किया और स्वच्छ भारत मिशन के आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मिशन को उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएँ।
पूरे जी.एम.एन. कॉलेज परिवार ने डॉ. रोहित दत्त को इस योग्य सम्मान पर हार्दिक बधाई दी और इसे संस्थान की गौरवशाली परंपरा में एक और उपलब्धि के रूप में देखा। यह पुरस्कार केवल डॉ. दत्त का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण कॉलेज समुदाय की सामूहिक उपलब्धि है।#ambala #news #haryana #gmncollege
-
19/09/25 |स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर आर्य कॉलेज मे कार्यशाला का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - हैल्थ एडवायजरी कमेटी आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी एवं आई,एम.ए. गुलाबी पंख, अम्बाला छावनी के सयुंक्त तत्त्वाधान से कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता‘‘ रहा।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने गुलाबी पंख के सभी डॉक्टरों को पौधे देकर स्वागत किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं के पास जब डॉक्टर्स स्वयं पहुंच रहे हैं तो बीमारियां रहित समाज की स्थापना अवश्य होगी। आज का युवा मानसिक परेशानी, आँखों की गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, इसलिए इस तरह की कार्यशाला का होना बहुत महत्व रखता है।
कार्यक्रम की प्रारंभ में डॉ. सुमन गर्ग, को-ऑर्डिनेटर, गुलाबी पंख ने आई.एम.ए. के उद्देश्य एवं कार्यशैली के बारे में बताया। इसके पश्चात् डॉ. व रूचि मित्तल ने आँखों की सेहत एवं डिजिटल डिटॉक्स के बारे में अपना वक्तव्य रखा एवं छात्राओं को कैसे अपनी आँखे स्क्रीन से बचानी हैं और रोकथाम के बारे में भी अवगत करवाया।
इसके बाद डॉ. व अनु जैन ने मानसिक तनाव को कैसे पहचाने, कैसे बचाव रखें के बारे में अवगत करवाया कि मनोरोग सबसे पहले ठीक करना चाहिए एवं डॉक्टर के पास जाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए। इसके पश्चात तीसरे वक्ता का व्याख्यान डॉ. यामिनी का रहा जिन्होंने स्किन केयर के बारे में छात्राओं को बताया कि धूप से कैसे बचें एवं अपनी स्किन को कैसे सही रखें।
इस कार्यक्रम में डॉ. सरिता गुप्ता, डॉ. रूपम नान्दरा इत्यादि भी मौजूद रहे। इसके पश्चात डॉ. सुमन एवं डॉ. अनीता गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं भविष्य में ऐसे व्याख्यान जो छात्राओं के मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य के हित में होते हैं, रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं एवं हेल्थ कमेटी के मेंबर्स डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. रेखा वासु, डॉ. पंकज, डॉ. सुमन बाला, डॉ. अमनदीप मक्कड़ एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनीता गोदारा द्वारा किया गया।
#workshop #aryacollege #health-awareness #ambala -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है और हमारे देश में हमेशा सच्चाई के पीछे जाने के लिए ही कहा गया है: अनिल विज
झूठ के पीछे जाने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा है : अनिल विज
चंडीगढ़, 19 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि "दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है और हमारे देश में हमेशा सच्चाई के पीछे जाने के लिए ही कहा गया है और यही संदेश हमारे शास्त्रों में दिया गया और ऋषियों ने भी दिया है। उन्होंने कहा कि झूठ के पीछे जाने के लिए कभी किसी ने नहीं कहा है जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं और नकारात्मकता फैला रहे हैं।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के जेन-जी को की गई अपील की, वे वोट चोरी के मामले में आगे आए, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बात को साधारण शब्दों में भी कह सकते थे लेकिन वह कभी हाइड्रोजन बम कहते हैं कभी एटम बम कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह पहले राजनेता देखें है जो अपने ही देश में हाइड्रोजन और एटम बम फेंकने की बात कह रहे है।
#AnilVij #RahulGandhi #IndianPolitics #TruthVsLies #HaryanaGovernment #PoliticalStatement #IndianYouth #Bharat #Leadership #MediaInteraction
-

देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के कानून को लाकर बहुत अच्छा कदम उठाया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया हैं और करोड़ों रूपए लोगों के लुट लिए गए हैं : विज
चंडीगढ़ 19 सितंबर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आगामी 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग नियम लागू होने के संबंध में कहा है कि सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में यह बहुत अच्छा कदम उठाया है क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग ने कई घरों को बर्बाद कर दिया हैं और करोड़ों रूपए लोगों के लुट लिए गए हैं और वह धनराशि कहां लग रही है और जो कंपनियां यह धनराशि कमा रही है वह कहां लगा रही हैं?
केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरुणाई को संभालने के लिए सरकार ने यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।
#AnilVij #OnlineGaming #HaryanaGovernment #GamingRules #ConsumerProtection #GamblingAddiction #YouthWelfare #DigitalIndia #GovernmentRegulation #ProtectingFamilies
-
19/09/25 |रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत, तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत - ऋतु घई
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - जी.एम. एन पब्लिक विद्यालय में संकल्प योगा अकैडमी की डायरेक्टर एकता डांग की ओर से एक विशेष योगा सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में विद्यालय के शिक्षकगण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
योग विशेषज्ञ ने अध्यापकों को तनावमुक्त रहने के विभिन्न उपाय बताए और उन्हें सरल योगासन एवं प्राणायाम की विधियाँ सिखाईं। इस अवसर पर शिक्षकों को यह संदेश दिया गया कि नियमित योगाभ्यास से मन एकाग्र होता है, तनाव दूर होता है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने एकता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योग सत्र अध्यापकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इनसे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर बनता है।
#ambala #news #gmnpublicschool #yoga
-
19/09/25 |- खेल,
आज के प्रमुख खेल समाचार ( 19 सितंबर, 2025 )
क्रिकेट:
* एशिया कप 2025: आज भारत का मुकाबला ओमान से होगा। यह मैच ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला है। भारत पहले ही सुपर-4 में पहुँच चुका है।
* श्रीलंकाई क्रिकेटर दुनिथ वेलालगे के पिता का निधन: अफगानिस्तान पर जीत के बाद, श्रीलंकाई क्रिकेटर दुनिथ वेलालगे को अपने पिता के निधन की खबर मिली, जिनका हार्ट अटैक से देहांत हो गया।
* आईसीसी का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जुर्माना: आईसीसी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
अन्य खेल:
* वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड नहीं जीत पाए।
* विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप: भारतीय टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीता। मिक्स्ड टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
* यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता।
* बैडमिंटन: पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में एक 23 वर्षीय खिलाड़ी से हार गईं।
* शूटिंग रैंकिंग: सुरुचि सिंह वर्ल्ड नंबर वन शूटर बन गई हैं, उन्होंने मनु भाकर और चीनी शूटरों को पीछे छोड़ दिया है।
#TodaysTopSportsNews #SportsNews #SportsHighlights #September192025 #BreakingSportsNews #SportsUpdates #TopSportsClips #SportsRoundup #AthleteNews #Game day #SportsHighlights2025 #LatestSportsNews #TrendingAthletes #SportsBuzz #LiveSports #SportsCommunity #SportsDaily #SportsAnalysis #ProSports #SportsFans
-
19/09/25 |आज का राशिफल ( 19 सितंबर, 2025 )
♈ मेष – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी।
♉ वृषभ – आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएँगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
♊ मिथुन – कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। नए अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♋ कर्क – दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत हैं। यात्रा का योग है।
♌ सिंह – आज भाग्य का साथ मिलेगा। किसी निवेश से लाभ होगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे।
♍ कन्या – कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं, धैर्य रखें। विवादों से बचें। शाम का समय आनंददायक रहेगा।
♎ तुला – प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। धन लाभ संभव है।
♏ वृश्चिक – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।
♐ धनु – आज का दिन शुभ रहेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल होगी।
♑ मकर – पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यों में प्रगति होगी। नए संपर्क लाभ देंगे।
♒ कुंभ – आज थोड़ी थकान महसूस होगी। अनावश्यक खर्च से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें।
♓ मीन – भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
#आजका राशिफल #राशिफल #19सितंबर2025 #horoscope #astrology #zodiacsigns #dailyhoroscope #fortune #astrologicalpredictions #kundalini #spiritualguidance #numerology #tariot #lifeadvice #astrologycommunity #astrologytips #horoscopelovers #prediction #zodiacdaily #starsoffortune
-
19/09/25 |जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में किया अव्वल स्थान प्राप्त
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला छावनी के राजनीतिक विज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में आकार कॉलेज और शहर के लिए स्वर्णिम इतिहास रचा है।
धर्मेंद्र कुमार ने कुल 406 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है । छात्रा शिवांगी शर्मा ने 398 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया। वही छात्रा अंकुर ने 391 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में सातवां स्थान हासिल किया है और छात्रा रूशल ने 390 अंकों के साथ आठवे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने कॉलेज का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाले सभी विद्यार्थियों का महाविद्यालय में अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके जैसे विद्यार्थी ही हमारा स्वाभिमान है जिनकी कुशलता के आधार पर महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अनूठे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और समाज के लिए एक प्रेरणा और आदर्श का रूप बन रहा है।
डॉ दत्त ने कहा कि जीएमएन कॉलेज अपने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक विषयों को कॉलेज प्रांगण में संचारित कर रहा है, जिससे विद्यार्थी उच्च स्तर पर रोजगार प्राप्त करके अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्यों और उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए एक आदर्श समाज के निर्माण और राष्ट्रीय उन्नति में अपनी सहभागिता स्थापित कर सके ।
उन्होंने कहा कि जीएमएन कॉलेज अपने विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष डा. गुरदेव सिंह, महासचिव अजय अग्रवाल, जी.एम.एन. ट्रस्ट के अध्यक्ष जसवंत जैन और प्रबंधन सोसायटी के अन्य सदस्यों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है, जो प्रतिभा को पोषित करता है और जीवन को बदलता है।इस अनूठी उपलब्धि के लिए प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष डा. एस. एस. नैन, डा. राकेश कुमार, डा. कृष्ण पूनिया, डा. सरोज बाला, डा. तृप्ति शर्मा और लवप्रीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आप सभी के प्रयासों और प्रगाढ़ लग्न का परिणाम है।
#ambala #news #gmncollege #students #kurukshetra #university
-
19/09/25 |राजस्थान को मिलेगी 2 वन्दे भारत सहित 3 एक्सप्रेस ट्रेनें
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार की लगभग 1 लाख 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की बांसवाड़ा से सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयत्र का शिलान्यास करेंगे, जो प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में श्री मोदी राजस्थान सहित कई राज्यों की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं भी देशवासियों को समर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे (25 सितंबर) की तैयारियों को लेकर भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपनी तय जिम्मेदारियों के अनुसार काम कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री का पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से होगा संवाद-
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी बीकानेर-दिल्ली कैन्ट वन्दे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैन्ट वन्दे भारत एक्सप्रेस एवं उदयपुर सिटी-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे। इस कड़ी में बीकानेर, जोधपुर एवं उदयपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण की जाए। उन्होंने पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों एवं प्रधानमंत्री के मध्य संवाद कार्यक्रम के लिए भी ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि आयोजन स्थल पर आमजन के लिए बैठक, पेयजल, आवागमन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के तहत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गृह और परिवहन विभाग यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं करें। इसके लिए विशेष तौर पर अधिकारी भी नियोजित किए जाएं।
जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक मुख्य कार्यक्रम से जुड़ें-
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुख्य कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण , सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार व सूचना एवं जनसम्पर्क विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |संसदीय कार्य मंत्री ने सांगरिया में ड्रेनेज का किया निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सांगरिया में सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा लिया।
जोगाराम पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर समस्या का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा सांगरिया में सीवरेज के पानी की त्वरित निकास से आमजन को राहत मिली है। उन्होंने कहा नगर निगम द्वारा अस्थाई एवं त्वरित समाधान के लिए हेलीपेड सर्किल से कुड़ी नाले में आवश्यक संसाधन लगाकर गंदे पानी की निकासी की जा रही है और सांगरिया की भावी आवश्यकता को ध्यान में रखकर डीपीआर भी बनाई जा रही है।
क्षेत्र में फॉगिंग करने के दिए निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री ने दूरभाष पर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी को गंदे पानी के कारण मच्छरों से बीमारियां फैलने की आशंका के मद्देनजर क्षेत्र में फॉगिंग करने के निर्देश दिए।
स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों का हो रहा आर्थिक सशक्तिकरण
संसदीय कार्य मंत्री ने हेलीपेड सर्किल विवेक विहार स्थित सरस मिनी बूथ पर जनसुनवाई की और चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल पेमेंट कर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों एवं बेरोजगार युवाओं को सब्सिडी एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाकर उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
ग्रामवासियों में जताया मंत्री का आभार
सरपंच सांगरिया श्री तेजाराम चौधरी ने कहा माननीय मंत्री जोगाराम पटेल ने जिला कलक्टर और नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाकर ग्रामवासियों को आश्वाशन दिया था कि आज ही गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी। उसी दिन वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम सीवरेज के गंदे पानी का निकासी शुरू हो गई। इसलिए आज ग्रामवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |भविष्य सुनिश्चित ग्रामीण सेवा शिविर में शकुन्तला को मिली पशु बीमा पॉलिसी
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
धौलपुर की बसेड़ी ग्राम पंचायत के झील गांव निवासी शकुन्तला देवी परिवार की अतिरिक्त आय के लिए भैंस पालती है क्योंकि वह और उसका पति पीतम सिंह अपनी छोटी सी जोत के कारण खेती पर निर्भर नहीं रह सकते। किसी भी पशु की मृत्यु उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को परेशानी में डाल देती है लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की दूरगामी सोच से राज्यभर में 17 सितम्बर से संचालित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के पहले ही दिन शकुन्तला की दोनों भैंसों का मंगला पशु बीमा किया गया। झील के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर से पहले ही पशुपालन विभाग के कार्मिक शकुन्तला समेत ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर पहुंचे तथा उन्होंने सूची बनाई कि किस परिवार को किस योजना का पात्र होने के बावजूद अभी तक लाभ नहीं मिला है।
इस योजना में बीमित गाय, भैंस और ऊंट का 40 हजार रूपये तथा बकरी व भेड़ का 4 हजार रूपये का 1 वर्ष अवधि के लिए निःशुल्क बीमा किया जाता है। शकुन्तला ने राज्य सरकार की इस योजना का निःशुल्क लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। शकुन्तला को कैंप में मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी दी गई। इससे यह परिवार प्रसन्न है कि राजस्थान सरकार के इस कार्यक्रम के तहत इन्हें आर्थिक सुरक्षा कवच व गारंटी प्राप्त हुई है।
इसी प्रकार खानपुर में लगे कैम्प में 60 वर्षीय श्री ग्यासीलाल की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो गई और उन्हें पहली बार पीपीओ नम्बर प्राप्त हुआ। ग्यारसीलाल ने इस जनोन्मुखी अभियान के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |वाणिज्यिक कर विभाग ने 9 करोड़ 59 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राज्य में बोगस, फेक फर्मो द्वारा की जा रही राजस्व क्षति रोकने के लिए राज्य कर विभाग सर्तक है। विभाग के मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशन में इस सम्बंध निरन्तर की जा रही कार्रवाई की कड़ी में प्रवर्तन शाखा प्रथम की टीम ने जयपुर स्थित विश्वकर्मा इण्डस्ट्रियल एरिया में आयरन एवं स्क्रेप का कागजी कारोबार करने वाली दो फर्मों बाबा मैटल्स तथा खण्डेलवाल एण्टरप्राईजेज पर एक साथ सर्च और सर्वे की कार्रवाई की। मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर 29 सितम्बर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मुख्य आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व विभाग ने जीएसटी पोर्टल पर दोनों फर्मो के खरीद फरोख्त संबंधी आंकड़ो का विश्लेषण किया तथा अपने गुप्त स्त्रोतों से इन फर्मो की व्यापारिक गतिविधियों की सूचना जुटाई । इस दौरान पाया गया कि दोनों फर्मो का संचालन मास्टरमाइंड महेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा किया जा रहा है। विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ कि महेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा अपनी दोनों फर्मो में कूटरचित बोगस बिलों के आधार पर कुल 53 करोड़ 27 लाख रूपये की खरीद दिखाकर 9 करोड़ 59 लाख रूपये की राजस्व हानि की गई है। महेन्द्र खण्डेलवाल ने सुनियोजित तरीके से राज्य के बाहर स्थित आयरन एवं स्क्रेप के बोगस कारोबारियों से संबंध स्थापित किये तथा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, आगरा स्थित बोगस फर्मो से बिलों की खरीद कर आगत कर (आईटीसी) का अनुचित लाभ लेकर राजस्व की हानि की।
गौतम ने बताया कि जब विभाग ने इन फर्मो में माल की खरीद के लिए निर्मित ई-वे बिलों की गहनता से पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। ई-वे बिल में जिन वाहनों का नम्बर दर्ज किया गया था, उनका फर्मों के घोषित व्यवसाय स्थल, गोदाम आदि पर आगमन होना नही पाया गया। इनमें से कई वाहनो का संचालन तो राज्य के बाहर होना पाया गया। इस प्रकार मास्टरमाइंड महेन्द्र खण्डेलवाल द्वारा आगत कर दुरूपयोग (आईटीसी मिसयूज) की सोची समझी रणनीति के तहत माल की वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किये बिना ही कूटरचित ई-वे बिलों का निर्माण किया गया और केवल कागजी संव्यवहार के द्वारा बोगस बिलों से खरीद दिखाकर मिथ्या आगत कर का लाभ प्राप्त कर राजस्व की क्षति की गई।
गौतम ने बताया कि सर्च कार्यवाही के पश्चात् बोगस कारोबारी महेन्द्र खण्डेलवाल विभाग को चकमा देकर भूमिगत हो गया। मास्टरमांइड ने अपना मोबाइल फोन बन्द कर लिया और रोज नये ठिकाने बदलता रहा। विभाग के बार-बार सम्मन जारी करने पर भी पेशी पर उपस्थित नही हुआ। जिस पर मुख्य आयुक्त के सुपरविजन में प्रवर्तन शाखा प्रथम की टीम गठित की गई और मास्टरमाइंड के सभी संभावित ठिकानों, रिश्तेदारो के घरों पर रैकी करवायी गयी। टीम के कई सदस्य बोगस ग्राहक बनकर आयरन एवं स्क्रेप कारोबारियों से सम्पर्क करते रहे। इसी बीच टीम को अपने गुप्त स्त्रोतो से किसी सामाजिक कार्यक्रम में मास्टरमाइंड के उपस्थित होने के सूचना मिली। जिस पर टीम के दो सदस्य कैटरिंग वाले बनकर कार्यक्रम में शामिल हो गये और बाकी टीम को सूचित कर अभियुक्त महेन्द्र खण्डेलवाल को आरजीएसटी/सीजीएसटी एक्ट 2017 के प्रावधानो के तहत राजस्व चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त को 29 सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की गहनता से जाँच की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |गोरखपुर-डोमिंगढ़ और गोरखपुर- गोंडा रेल मार्ग पर रेल लाइन बिछाने के चलते 134 रेल गाड़ियां होगी प्रभावित
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - रेलवे द्वारा गोरखपुर - डोमिंगढ़के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी वहीं गोरखपुर- गोंडा रेल मार्ग पर रेल ट्रैक को डबल किया जा रहा है जिसके कारण इस रेल मार्ग से होकर गुजरने वाली 134 रेल गाड़ियां प्रभावित होगी गाड़ियों के रद्द होने और रूट बदलने के कारण रेल यात्रियों को त्योहारों के सीजन में भारी परेशानी से गुजरना पड़ेगा
इस रेल मार्ग पर रेल कार्य के चलते अंबाला रेल मंडल से होकर गुजरने वाली जिन गाड़ियों को रद्द किया गया है | गाड़ी संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी 24 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर- बठिंडा एक्सप्रेस 21 नंबर से 27 सितंबर तक रद्द कर दी गई है |
गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा -गोरखपुर में सितंबर से 28 सितंबर तक रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 12587 गोरखपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 15098 जम्मू तवी -भागलपुर एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द कर दी गई है | गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12588 जम्मू- तवी गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 05049 छपरा -अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 05050 अमृतसर- छपरा एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी | इन गाड़ियों के अतिरिक्त अंबाला से होकर गुजरने वाली सकई रेल गाड़ियों को रूट बदलकर चलाया जाएगा |#134trains #affectedlaying #railwayline #gorakhpurgonda #railway-route
-
19/09/25 |चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों को लेकर हुई समीक्षा बेठक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर कैंप कार्यालय में चिन्हित अपराध व एस.सी. एस.टी एक्ट केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला न्यायवादी जंग सिंह बहादुर, उपन्यायवादी बलराज सिंह मौजूद रहे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने चिन्हित अपराध के तहत जिला न्यायवादी से एजेंडे के तहत तमाम केसों के बारे बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से चिन्हित अपराध के तहत कितने केस कौन सी स्टेज पर हैं और कितने केसों में कन्वेंशन हुई है उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए उन्हें कहा कि इन केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी लाएं, कोर्ट में लंबी डेट न लगे, चिन्हित अपराध के केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी से पैरवी करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलवाना है।इसी प्रकार उन्होंने एस.सी. एस.टी. केसों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला न्यायवादी जंग बहादुर, डीएसपी जेल डॉ राजीव, डीएसपी विजय कुमार, जिला कल्याण विभाग के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।
#reviewmeeting #regarding #identified #crimes #sc/stactcases
-
19/09/25 |अम्बाला पुलिस ने सेवा पखवाड़े के तहत छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत महिला सुरक्षा बारे जागरूकता अभियान चला कर प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में छात्राओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। डाॅयल-112 एप्प बारे छात्राओं/महिलाओं को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया तथा ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रबन्धक थाना महिला अम्बाला शहर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, साइबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। छा़त्राएँ/कामकाजी महिलाएँ निसंकोच होकर किसी भी समय डाॅयल-112 पर काॅल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को यातायात के नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर उन्हंे जागृत किया जा सके।
ं
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं/कामकाजी महिलाओं को डाॅयल-112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। -
19/09/25 |थाना पड़ाव क्षेत्र से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त व ट्रक सहित आरोपी काबू
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव क्षेत्र नजदीक लवली ढाबा मोहडा अम्बाला छावनी के पास से नशा तस्करी के मामले में एएनसी के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए लवली ढाबा मोहड़ा अम्बाला छावनी से 8 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त मादक पदार्थ बरामद करके आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा के पास ट्रक को खड़ा करके मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहा है। सूचना उपरान्त एएनसी पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र लवली ढाबा मोहडा दिल्ली-अमृतसर हाइवे अम्बाला छावनी के पास खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 08 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सन्दीप सिहँ निवासी गाँव धन्यौडा थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को काबू कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जाँच गहनता से की जाएगी।#ambala #news #police #paraothana
-
19/09/25 |'सेवा पखवाड़ा' 25 हजार के लक्ष्य से ज्यादा रक्तदान कर निभाया सामाजिक सरोकार
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर से शुभारम्भ किये गए सेवा पखवाड़ा के तहत प्रथम दिन आयोजित रक्तदान शिविरों में राजस्थान ने लक्ष्य से अधिक रक्त एकत्र कर मिसाल कायम की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित रक्तदान शिविरों में 25 हजार यूनिट के लक्ष्य के विरुद्ध एक ही दिन में लोगों ने 27 हजार 629 यूनिट रक्तदान कर जीवन रक्षा की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। सबसे अधिक बीकानेर संभाग में 6 हजार 539 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इन स्वास्थ्य शिविरों में लाखों लोगों ने न केवल निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लिया, बल्कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर रक्तदान करते हुए सामाजिक सरोकारों को निभाया और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीकानेर संभाग में 6 हजार 539, जयपुर संभाग में 6 हजार500, जोधपुर संभाग में 4 हजार 904,अजमेर संभाग में 3 हजार 225, उदयपुर संभाग में 3 हजार 148 , कोटा संभाग में 2 हजार 767 एवंभरतपुर में 546 लोगों सहित कुल 27 हजार629 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
एनीमिया स्क्रीनिंग में भी राजस्थान अव्वल—
गायत्री राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से ही संचालित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों में जनसंख्या के अनुपात में एनीमिया स्क्रीनिंग में राजस्थानपहले स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 17 सितम्बरको आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविरों में 50 हजार 75 किशोर-किशोरियों सहित अन्य की एनीमिया स्क्रीनिंग की गयी। प्रदेश के लिए यहएक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओंएवं किशोरियों की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरूआती पहचान, एनीमिया स्क्रीनिंग,टीबी, सिकल सेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिएटीकाकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं एवं किशोरियों के लिएमासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी व परामर्श एवं प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना में विशेष पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |किसी कार्य की गुणवत्ता कमजोर मिली तो होगी कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को कोटा जिले की पंचायत समिति सांगोद की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हीरालाल नागर ने शिविर में आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। श्री नागर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता कमजोर पाई गई तो अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नागर ने नालियों को जाम देखा तो स्वयं फावड़े से कीचड़ निकालने में जुट गए। थोड़ी देर में नालियों से कचरा साफ हुआ तो पानी बह निकला। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को कहा कि नालियों में कहीं पर भी पानी रुका या भरा हुआ नहीं रहना चाहिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |राज्य की साथिनों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राज्य की साथिनों और पर्यवेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे महिलाओं और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दें और उन अधिकारों की रक्षा और योजनाओं का लाभ उठाने में उनकी मदद कर सकें।
प्रथम चरण में महिला अधिकारिता निदेशालय ने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से अजमेर, भीलवाड़ा, बारां और नागौर जिलों की 28 साथिनों और पर्यवेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। यह प्रशिक्षण चार नियोजित प्रशिक्षण सत्रों में से पहला है, जो विशेष रूप से साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
महिला अधिकारिता निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक सीमा शर्मा ने बताया कि राज्य में साथिनों और पर्यवेक्षकों का एक प्रशिक्षित कैडर तैयार किया जा रहा है ताकि वे जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम की दिशा में बदलाव ला सकें।
इस व्यापक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साथिनों को आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना करना है ताकि वे मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें और अपने समुदाय में जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम की क्षमता को और सशक्त बना सके। इसे हासिल करने के लिए साथिनों की क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि वे हिंसा से पीड़ित महिलाओ को आवश्यक सहायता सेवाओं से जुड कर महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओ और सेवाओ के प्रभाव का कर सकें, जेंडर रेस्पोंसिव बजटिंग की पैरवी कर सकें। इससे संसाधनों का आवंटन महिलाओं की विशिष्ट जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकेगा।
इस प्रयास की सफलता अंतर्विभागीय समन्वय पर भी निर्भर करती है। पंचायती राज विभाग और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ग्राम पंचायत विकास योजना का लाभ उठाने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए योजना उपनिदेशक श्री जी. डी. रामना ने कहा कि इन योजनाओं में जेंडर बजटिंग को एकीकृत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि संसाधनों का न्यायसंगत आवंटन हो सके, महिलाओं और बालिकाओं की जरूरतें पूरी हों, ग्राम सभाओं के निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके जिससे वे उन्हें अपने समुदायों की विकास प्राथमिकताओं को आगे ले जाने में अधिक सहायक हो सके।
प्रदीप कुमावत, उप सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) ने नालसा की नई योजनाओं और सेवाओं को समझाते हुए कहा कि नि:शुल्क कानूनी सहायता की आसान पहुँच को नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) ऐप के माध्यम से और मजबूत किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद को कानूनी सहायता आसानी से मिल सके। इसके अतिरिक्त राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना सुनिश्चित करती है कि एसिड अटैक पीड़ितों को योजना का लाभ मिल सके। सृजन की सुरक्षा योजना— 2025 में नवजात बालिका को ‘ग्रीन कार्ड’ दिया जाता है। अवेयरनेस सपोर्ट हेल्थ एक्शन स्टैंडर्ड एक ऑपरेटिंग प्रोसीजर है जो महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी में सुधार लाने के लिए बनाई गई है। इय प्रोसीजर और बाल-अनुकूल विधिक सेवा योजना की जानकारी भी इस प्रशिक्षण में दी गई है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम से सम्बंधित कानूनों और योजनाओं की व्यापक समझ प्रदान की।
कार्यशाला पर अपने विचार साझा करते हुए अजमेर की साथिन उमराव ने कहा
कि यह प्रशिक्षण जानकारीपूर्ण था। हमने कई नई बातें सीखीं जो हमारे काम में अमूल्य सिद्ध होंगी। अब मुझे विश्वास है कि मैं कहीं अधिक प्रभावी हो कर अपने समुदाय की महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में और अधिक सार्थक योगदान प्रदान करूंगी।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन, साथिनों और पर्यवेक्षकों ने मिलकर एक व्यावहारिक पायलट कार्य योजना तैयार की। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |केन्द्रीय कारागृह में 500 कैदियों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां एवं चश्में वितरित किए
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय ने केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पल्लवी शर्मा ने बताया कि गुरूवार को लगे कैम्प में दंत रोग, नाक-कान-गला रोग और मौसमी बिमारियों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 500 कैदियों की आंख, कान, गला संबंधी स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर दवाइयां व चश्में वितरित किए गए।जीव सेवा कल्याण समिति के सौजन्य से ये दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
मेडिकल कैंप में केंद्रीय कारागृह अधीक्षक प्रमोद सिंह, चिकित्सा विभाग से डॉ. सौरभ सेवरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप यादव, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ सुलतान सिंह, ईएनटी, डॉ. आशा लता, उप निदेशक आर.आर.सी, एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज (सदस्य, विधिक चेतना समिति, जयपुर महानगर द्वितीय), जीव सेवा कल्याण समिति के राजकुमार केसवानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नयनपाल सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |मानवता की सेवा में समर्पित कार्य को लेकर डीसी ने किया सम्मानित
जे कुमार, अम्बाला 19 सितम्बर - पंजाब और हरियाणा में आई भीषण बाढ़ के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही। ऐसे पुण्य कार्य के लिए जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाना अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष की अनुभूति कराता है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की टीम ने पिछले महीने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।
टीम द्वारा बड़े स्तर पर लंगर वितरण, राहत कार्यों के अंतर्गत लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करना तथा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स का वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
इन सेवाओं के लिए डीसी अजय सिंह तोमर जी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हमें सम्मानित किया गया, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में भी इसी तरह निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। सेवा भाव ही सच्चा धर्म है और इस सिद्धांत को हमारी संस्था आगे भी निभाती रहेगी।
#ambala #news #dc #service-of-humanity
-
19/09/25 |भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में सभी करें योगदान
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ के अंतर्गत गुरुवार को जयपुर स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितम्बर से गाँधी जयंती, 2 अक्टूबर तक राज्य में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ भी आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारी भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दें।
दिया कुमारी ने आम जन से अपील कर कहा कि इस आयोजन में आप सपरिवार पधारकर देश की गौरवशाली और विविधतापूर्ण संस्कृति का रस्वादन करें। हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण करना होगा, अपनी अगली पीढ़ी को हमारी भव्य, शानदार संस्कृति से रूबरू करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि लेकर सहभागिता करके ही हम हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने सांसद मंजू शर्मा , कला, साहित्य, संस्कृति व पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार, जवाहर कला केंद्र एडीजी अलका मीणा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ किया।
सांस्कृतिक संध्या में दर्शक हुए अभिभूत—
सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की रंग बिरंगी संस्कृति के साथ पारंपरिक कथक का अद्भुत संयोजन देखने को मिला। जयपुर कथक केंद्र के संयोजन में 'पधारो म्हारे देश' गीत पर ईशानी, तनिष्का, मनस्वि, छवि, हर्षिता ग्याना, रिद्धिमा,रुचिका व श्रेया ने कथक नृत्य में बेहतर फुटवर्क व आंगिक अभिनय का प्रदर्शन किया। राजस्थानी गीतों के साथ बीच में कथक के तकनीकी पहलुओं की प्रस्तुति भी देखने को मिली। चेतन कुमार जवड़ा व सिमरन अग्रवाल ने नृत्य निर्देशन किया। पखावज पर प्रवीण आर्य,गायन एवं हारमोनियम पर रमेश मेवाल, सितार पर पं. हरिहर शरण भट्ट, सारंगी पर अमीरुद्दीन खान, तबले पर आदित्य सिंह राठौड़, ढोल पर मोहित चौहान, खड़ताल पर लक्की राणा और बांसुरी पर संदीप सोनी ने संगत की।
ब्रज की संस्कृति से रूबरू करवाने वाली ब्रज रसिया की प्रस्तुति ने सभी कला प्रेमियों को कृष्ण रंग में रंग दिया। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के संयोजन में हुई इस प्रस्तुति की शुरुआत कलाकारों ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए की। ढोलक, नगाड़ा, और हारमोनियम की संगत के साथ ब्रजभाषा के मधुर गीतों पर कलाकारों ने यह नृत्य प्रस्तुति दी। श्री कृष्ण और राधा रानी के वेश में नृत्य करते हुए कलाकारों ने सभी का मन मोहा। अंत में कलाकारों ने फूलों की होली खेली जिससे माहौल कृष्णामय हो गया और सभागार में राधे-राधे की गूंज सुनाई दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरूवार को सिरोही में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने आमजन द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वे इन शिविरों में परिवेदनाओं को गंभीरता से सुने और उनका त्वरित निस्तारण कर सम्बन्धित को राहत प्रदान करें।
राज्य मंत्री ने कहा कि ये बेहद खुशी का विषय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे राज्य में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुडे कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा इन शिविरों के माध्यम से जहां आमजन की लंबित समस्याओं का निस्तारण कर उन्हे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है, इसके लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
ओटाराम देवासी ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान पट्टा वितरण, नाम शुद्धिकरण, आपसी सहमति के बंटवारे, सॉयल हेल्थ कार्ड, पोषण कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मंगला पशुबीमा पॉलिसी से सम्बन्धित दस्तावेज का वितरण भी किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |
मालवेयर और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने मालवेयर हैकिंग और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। इस एडवाइजरी का उद्देश्य लोगों को संभावित साइबर हमलों से सचेत करना और उनसे बचने के उपाय बताना है।
एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नकली वेबसाइट, मैलवेयर और फिशिंग हमलों का उपयोग करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये हमले आमतौर पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, बैंकिंग ऐप्स या सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजकर किए जाते हैं। एक बार जब उपयोगकर्ता इन लिंक पर क्लिक करता है तो मैलवेयर उसके डिवाइस में प्रवेश कर जाता है जिससे उसकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी खतरे में पड़ जाती है।
एडवाइजरी में ऐसे हमलों से बचने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप का उपयोग सुझाया गया है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप ओपन करें और मुख्य स्क्रीन पर 'स्कैन' का विकल्प चुनें। फुल स्कैन विकल्प पर टैप करें, स्कैन पूरा होने पर ऐप एक रिपोर्ट दिखाएगा जिसमें पाए गए बॉट्स, मैलवेयर या संदिग्ध फ़ाइलों की जानकारी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आप रिमूव या डिलीट बटन दबाकर इन हानिकारक फ़ाइलों को हटा सकते हैं।
इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराने से आपका डिवाइस सुरक्षित रहेगा।
इसके साथ ही एडवाइजरी में बताया गया है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते ही तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/09/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में दिखाई रामेश्वरम तीर्थ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी
एन.एस.बाछल, 19 सितम्बर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना से प्रदेश में आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिलेगा। आज देश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। ऐसी योजनाएं संस्कृति के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाएंगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर अजमेर से रामेश्वरम जाने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। देश में सभी उम्र के लोगों को आध्यात्मिक उन्नति के लिए सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना इसी कड़ी में एक सार्थक प्रयास है।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत गुरूवार को अजमेर से रामेश्वरम-मदुरई वाया भीलवाड़ा की विशेष ट्रेन मुख्य रेलवे स्टेशन अजमेर से रवाना की गई। इस ट्रेन के अन्तर्गत कुल 780 यात्रियों को रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। यह 7 दिवसीय यात्रा है। इसमें अजमेर जिले के 424 एवं भीलवाड़ा जिले के 356, कुल 780 यात्रियों को रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना किया गया। यह विशेष ट्रेन वातानुकूलित है। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है। यात्रियों को भोजन, आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |
ताजा खबर 8 PM 18 सितंबर, 2025
ताजा खबर प्रतिदिन दैनिक खबर पर
8 AM
12 NOON
4 PM
8 PM
#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #दिल्ली #चंडीगढ़ #अंबाला #ताजाखबर #ताजामीडिया #दैनिकख़बर #समाचार #समाचार2025 #हरियाणामीडिया #दिल्लीसमाचार #चंडीगढ़समाचार #अंबालाफीड #फास्टन्यूज #समाचारप्रवृत्ति #डेलीअपडेट #समाचारहरियाणा
-

सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध करवाए जाएंगे विश्व स्तरीय उपकरणः स्वास्थ्य मंत्री
हिमाचल, 18 सितम्बर (अभी): स्वास्थ्य मंत्री (कर्नल) डॉ. धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड के बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए उच्च तकनीक वाली डायग्नोस्टिक मशीनें खरीदी जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाओं, चिकित्सा सामग्री और उपकरणों की पारदर्शी खरीद के लिए निगम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम के प्रयासों से राज्य की स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायता मिली है।
निगम के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंघल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव वित्त विजयवर्धन, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी भी बैठक में उपस्थित थे।
#HimachalPradesh #HealthServices #MedicalEquipment #HPMSCL #HealthcareInfrastructure #HealthForAll #TransparentProcurement #QualityHealthcare #HimachalHealth
-
18/09/25 |हिमाचल के कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन कृषि-रबी अभियान में भाग लिया
हिमाचल, 18 सितम्बर (अभी): कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कृषि-रबी अभियान-2025 में प्रदेश का नेतृत्व किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने की। सम्मेलन में कृषि सुधार, किसान कल्याण और नीति कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रो. चन्द्र कुमार ने कालका से किसान ट्रेन चलाने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया। इससे किसानों को अपनी फसलें बाजार तक सही समय में पहुंचाने में मदद मिलेगी तथा परिवहन लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने का आग्रह किया, ताकि जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महत्त्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें प्राकृतिक खेती द्वारा उगाए गए उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।
कृषि मंत्री ने मृदा सर्वेक्षण सूक्ष्म स्तर तक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर मृदा उर्वरता मानचित्र तैयार किए जाने चाहिए ताकि उनकी जानकारी के आधार पर वैज्ञानिक एवं प्रभावी भूमि उपयोग योजना बनाई जा सके। उन्होंने रिमोट सेंसिंग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में कृषि क्षेत्र में रिमोट सेंसिंग का व्यापक उपयोग करने की आवश्यकता है।
प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विभिन्न एग्रो क्लाइमेटिक जोन में विभाजित है। सभी फसलों की अलग-अलग जलवायु आवश्यकताएं होती हैं, इसलिए सूक्ष्म स्तर तक योजनाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश में आलू, लहसुन, फलदार फसलें, हल्दी और प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मार्केटिंग लिंकेज पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा।
सम्मेलन में फसल बीमा को सशक्त बनाने, नकली इन्पुटस के खिलाफ कार्रवाई करने, कृषि विज्ञान केन्द्रों कोे मजबूत बनाने और 3 अक्तूबर से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू करने पर व्यापक चर्चा की गई।
सम्मेलन केन्द्र और राज्यों के बीच एकजुटता से भारतीय कृषि के समग्र विकास और किसानों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ।#HimachalAgriculture #KisanKalyan #NaturalFarming #MSP #SoilHealth #ViksitKrishiSankalp #CropInsurance #KalkaKisanTrain #IndianFarmers
-

-

हिमाचल : एड्स नियंत्रण समिति ने रेड रिबन प्रतियोगिता का आयोजन किया
हिमाचल, 18 सितम्बर (अभी): परियोजना निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने मंगलवार को युवाओं को जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल के छात्रों में एचआईवी, एड्स, यौन संक्रमित रोग, टीबी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करना था।
राजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए युवाओं में एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक कार्य करके छात्र प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व कौशल विकसित करने और अपने स्कूल व मोहल्ले में जानकारी प्रदान करने के प्रति प्रेरित करते हैं। जागरूकता से न केवल भ्रांतियां कम होती हैं, बल्कि लोगों को सही निर्णय लेने और एक सशक्त, जिम्मेदार और सहिष्णु समाज बनाने में मदद मिलती है।
बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना के जिला स्तर पर विजेता स्कूलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली टीम के ईशान जोगटा और त्रिकांश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम 22 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। अन्य आठ राज्यों की टीमों के साथ वे इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
हमीरपुर के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अमरोही की टीम (अशिन्का ठाकुर और तमन्ना) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की टीम (ईशान और सारांश ठाकुर) तीसरे स्थान पर रही।
राजीव कुमार ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्रों में जागरूकता उत्पन्न करना एक स्वस्थ और सहानुभूतिपूर्ण समाज बनाने में मदद करता है। ज्ञान और नेतृत्व दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं और राज्य भर में जागरूकता उत्पन्न करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।#HimachalPradesh #AIDSControl #RedRibbon #YouthAwareness #HIVAwareness #SchoolQuiz #HealthEducation #StudentsForHealth #SocialResponsibility
-
18/09/25 |पेंशन की गणना हेतु हरियाणा सरकार ने दी एक नोशनल इंक्रीमेंट
चंडीगढ़, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने अपने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन की गणना के उद्देश्य से एक नोशनल इंक्रीमेंट देने का निर्णय लिया है, जो 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं, बशर्ते उन्होंने संतोषजनक कार्य एवं आचरण के साथ एक वर्ष की अनिवार्य सेवाकाल अवधि पूरी कर ली हो।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 20 फरवरी, 2025 के आदेश (भारतीय संघ बनाम एम सिद्धराज) और केन्द्र सरकार द्वारा 20 मई, 2025 को जारी ज्ञापन की पालना में लिया गया है। जैसा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों में खास तौर पर वर्णित है, यह वेतनवृद्धि केवल पेंशन की गणना के लिए ही देय होगी और अन्य पेंशन लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट या कम्यूटेशन पर लागू नहीं होगी।
यह लाभ हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2008 के तहत उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो 30 जून, 2006 से 30 जून, 2015 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है। इसके अतिरिक्त, यह लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो हरियाणा सिविल सेवा (आरपी / एसीपी) नियम, 2016 के तहत 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं या होने वाले हैं और जिन्होंने संतोषजनक कार्य और आचरण के साथ एक वर्ष की सेवा पूरी की है।
एक वेतनवृद्धि देकर बढ़ी हुई पेंशन मई 2023 से देय होगी। 30 अप्रैल, 2023 से पूर्व कोई भी एरियर या बकाया देय नहीं होगा। जो कर्मचारी न्यायालय चले गए थे और उनके अनुकूल निर्णय आया, उन्हें न्यायालय के निर्णय के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन प्रदान की जाएगी। जिन मामलों में उच्च न्यायालय में अपील लंबित है, अंतिम लाभ न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा।
जो कर्मचारी छह महीने या इससे अधिक लेकिन एक वर्ष से कम सेवा पूरी करने के बाद 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि यह मामला अभी भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। राज्य सरकार ने इन मामलों में एसएलपी दायर की हैं और कई मामलों में अंतरिम स्थगन आदेश लागू है।
पेंशन का एरियर 1 मई, 2023 से देय होगा। पूर्व में किए गए अतिरिक्त भुगतान, जिसमें अवमानना कार्यवाही के तहत भुगतान शामिल है, अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन वसूली योग्य नहीं होंगे। सभी सबंधित विभागों और अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और स्थिति को आवश्यकतानुसार माननीय न्यायालयों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
#HaryanaGovt #Pension #AnuragRastogi #EmployeeWelfare #SupremeCourtRuling #NodalIncrement #RetirementBenefits #HaryanaCivilServices #FinanceDepartment #Pensioners
-
18/09/25 |करदाताओं के लिए सरकार की “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम” का लाभ उठाने का है अंतिम मौका
पंजाब, 18 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने छोटे करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वैट, सीएसटी सहित सात अधिनियमों के अंतर्गत बकाया कर राशि के निपटान के लिए “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” लागू की है। यह योजना 27 सितंबर, 2025 को समाप्त हो जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत आज तक 97,039 करदाताओं ने लाभ उठाते हुए 712.88 करोड़ रुपये के बकाया कर का निपटान किया है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना 30 जून 2017 तक की अवधि के लिए बकाया राशि पर लागू होगी। इसके अंतर्गत सात अधिनियम शामिल हैं, जिनमें हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 (2003 का 6), केंद्रीय विक्रय कर अधिनियम, 1956 (1956 का केंद्रीय अधिनियम 74), हरियाणा सुख-साधन कर अधिनियम, 2007 (2007 का 23), हरियाणा मनोरंजन शुल्क अधिनियम, 1955 (1955 का पंजाब अधिनियम का 16), हरियाणा साधारण विक्रय कर अधिनियम 1973 (1973 का अधिनियम का 20), हरियाणा स्थानीय क्षेत्र विकास कर अधिनियम, 2000 (2000 का 13) तथा हरियाणा स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम 2008 (2008 का 8) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत करदाताओं को बड़ी राहत देकर बकाया ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ कर दिया गया है। योजना के तहत दस लाख रुपये तक के बकाया पर 1 लाख रुपये की मानक छूट और शेष बकाया पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। दस लाख से अधिक और दस करोड़ रुपये तक के बकाया पर 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। इसी तरह से दस करोड़ रुपये से अधिक के मामलों में केवल मूल बकाया कर ही देना होगा, जबकि ब्याज और जुर्माना 100 प्रतिशत माफ रहेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि करदाता चाहें तो निपटान राशि को दो समान किस्तों में भी अदा कर सकते हैं और इन किश्तों पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
प्रदेश सरकार ने राज्य के करदाताओं से अपील की है कि वे इस “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025” का अधिकतम लाभ उठाकर निर्धारित समय अवधि से पूर्व अपने बकाया कर का निपटान अवश्य कर लें।
#HaryanaTaxScheme #OTS2025 #OneTimeSettlement #VAT #CST #TaxRelief #HaryanaGovt #TaxpayerBenefit #FinancialRelief #TaxSettlement
-
18/09/25 |पंजाब में आप सरकार का नशे विरुद्ध युद्ध सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का पैंतरा
पंजाब, 18 सितम्बर (अभी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने पंजाब में नशे के जा रही जानों पर गहरी चिंता प्रकट की है। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार को नशों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का एक पैंतरा है। खडूर साहिब में दस दिन के भीतर नशे की वजह से चौथी जान चली गई है, जोकि पंजाब में नशे की खरीदो-फरोख्त का सबूत है। पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के खोखले दावों के सच को कांग्रेस पंजाब के लोगों के सामने लाएगी।
परगट सिंह ने कहा कि यह विपक्ष का आरोप नहीं है, बल्कि पंजाब की त्रासदी है। जो सरकार अपने युवाओं को नशे से नहीं बचा सकती, वह अपने सबसे बड़े कर्तव्य से विमुख है। पंजाब को नारों की नहीं, बल्कि कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध जैसे पखंड को प्रचार के लिए इस्तेमाल करने की बजाए, नशे से जाने गवां रहे युवाओं को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने मांग की है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तो पहले ही पंजाब में 31 मई को नशा खत्म किए जाने का दावा कर चुके हैं, जो बिल्कुल ही खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरु पीरों की धरती है और इसमें नशे के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नशे के खिलाफ हमेशा खड़ी है और पंजाब को बचाने के लिए आगे भी डट कर खड़ी रहेगी।
#PargatSingh #PunjabDrugMenace #SavePunjab #CongressPunjab #AAPGovt #KhadurSahib #WarAgainstDrugs #PunjabCrisis #YouthOfPunjab #DrugFreePunjab
-
18/09/25 |सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों को किया नशे के प्रति जागरूक स का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत आज सेंट्रल जेल अम्बाला में बंदियों के लिए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों व उनसे बचने के लिए हेल्थ अवेयरनेस का आयोजन किया गया इस कैंप में सिविल हॉस्पिटल से डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही। इस मौके पर सीजेएम प्रवीण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रवीण ने कैंप में मौजूद बंदियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और ये भी बताया कि नशे से न केवल शरीर खराब होता है बल्कि घर परिवार बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है और भविष्य में इन सबसे दूर रहने और अच्छा जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।
#ambala #news #centerjail #haryana #sevapakhwada #centraljailambala
-

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 3525 मरीजों ने करवाई अपनी जांच
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के निर्देशानुसार "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और अस्पताल की सभी ओपीडी में इसका प्रभावी रूप से संचालन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर रचना बंसल, डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर मंजू धीमान, डॉक्टर शीलकान्त पजनी, डॉक्टर संजीव गोयल, डॉक्टर अश्वनी मोदगिल, डॉक्टर रिधि गर्ग, डॉक्टर सुधीर, डॉक्टर अमिता, डॉक्टर जोगिंदर सिंह, डॉक्टर खुशबू, सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एनसीडी स्टाफ रीना, टीकाकरण स्टाफ मनीषा, आईसीटीसी से हिमानी, तनु, संदीप समेत अन्य स्टाफ मोजूद रहा।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जांच, परामर्श, पोषण, टीकाकरण तथा मातृत्व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉइड, कैल्शियम तथा आयरन स्तर की जांचें शामिल रहीं। इसके साथ ही, नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिला और बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बैनर, पोस्टर एवं सूचना-पट्ट लगाए गए, जिनमें स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, प्रसव पूर्व देखभाल, स्तनपान, स्वच्छता तथा माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर डॉक्टर नीनू गांधी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, एक महिला जब स्वस्थ होती है, तभी वह अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकती है। मातृत्व स्वास्थ्य न केवल मां के लिए, बल्कि पूरे परिवार की सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवाएं देने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता और समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है।
स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ-साथ महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं। आशा कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ने और नियमित जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में टीबी रोग के मरीजो को निक्षेय मित्र योजना के तहत राशन की किट भी वितरित की गई। डॉ. नीनू गांधी ने अंत में कहा, यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार को केंद्र में रखता है। हमें यह समझना होगा कि जब महिलाएं जागरूक और स्वस्थ होंगी, तभी समाज और राष्ट्र प्रगति करेगा।
#ambala #news #healthdepartment #swasthyanarisashaktparivar
-
18/09/25 |हिन्दी केवल भाषा नहीं, हमारी आत्मा है: डॉ. अनुपमा आर्य
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में हिंदी विभाग एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस (हिन्दी पखवाड़ा) के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का सुंदर आयोजन किया गया। इस नाटक का विषय ‘‘हिन्दी हमारी पहचान’’ रहा जो विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गर्व और जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।
नाटक में छात्राओं ने जीवंत अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि हिन्दी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्म गौरव का प्रतीक भी है। प्रस्तुति में दर्शाया गया कि कैसे आज युवा पीढ़ी हिंदी को नजर अंदाज कर विदेशी भाषाओं की ओर आकर्षित हो रही है, जबकि हिंदी में भी आधुनिक विज्ञान, तकनीक और साहित्य की अपना संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु हमारी आत्मा है। यह हमारी सोच, संस्कृति और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। आने वाली पीढी को हिंदी से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। हिंदी हमारी भाषा हो, शिक्षा हमारी शक्ति हो, चरित्र हो ईमानदारी से बना तभी देश की सच्ची प्रगति होगी।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा व को-कनवीनर हिंदी विभाग से ममता भटनागर रहीं जिन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिंदी शिक्षा से बुद्धि पनपे, हिंदी चरित्र से मन बने तभी सुंदर राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#aryacollege #news #ambala #haryana
-

प्रधानमंत्री ने नेपाल में शांति और स्थिरता बहाली के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की
#pmo #narenderamodi #indianepal #nepal
-
18/09/25 |मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर डीसी कार्यालय मे संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि आमजन को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होने बैठक में सी एम अनाउंसमेंट के तहत मार्कण्डेय रिवर ब्रिज निर्माण कार्य, रैनोवेशन ऑफ पौंड, शहर नागरिक अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य बारे, कंस्ट्रक्शन ऑफ मुलाना बस स्टैंड, ओपन एयर थियेटर इन बाल भवन, नाला ब्रिज अंबाला छावनी, रिंग रोड, पार्क व व्यामशालाए इत्यादि कार्यो बारे जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय के साथ सीएम अनाउसमैंट से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उन्हें समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सीएम विंडो व समाधान शिविर में प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने और उन्हें पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, परियोजना अधिकारी हेमंतजीत सिंह, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगराधीश अभिषेक गर्ग के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।#ambala #dc #news #chiefminister #review
-
18/09/25सेवा पखवाड़े के तहत अम्बाला छावनी में भाजपा आयोजित करेगी कई कार्यक्रम, रूपरेखा तैयार : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #pmo #narenderamodi #sewapakhwada2025
-
18/09/25 |विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग 2026 से युवाओं को मिलेगा राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर:- अर्शदीप
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी, जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्विज में कुल 20 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रथम चरण प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। शीर्ष 10000 विजेताओं को मुफ्त माई भारत उपहार मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की वैबसाइट पर क्विज कॉलम पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार सांझा करने, नेतृत्व प्रदर्शित करने और सामूहिक दृष्टिकोण से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अंबाला जिले के सभी युवाओं से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।#ambala #news #nationbuilding #developedindia
-
18/09/25 |अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - उत्तर रेलवे के निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल में स्वच्छता ही सेवा - 2025 अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, अम्बाला छावनी में, मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया, अपर मण्डल रेल प्रबंधक, देवी सिंह मीणा तथा समस्त विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन कर के किया गया।
स्वच्छता ही सेवा में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों के दौरान जिसमें स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का रूपांतरण, कठिन और गंदे स्थानों की पहचान की जाएगी, उनका मानचित्रण किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से उन्हें साफ किया जाएगा। स्वच्छ सार्वजनिक स्थानः प्रतिष्ठानों/संस्थानों और अधिक आवाजाही वाले स्थानों की सामान्य सफाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविरः निवारक स्वास्थ्य जांच और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एकल खिड़की शिविर, स्वच्छ हरित उत्सवः पर्यावरण अनुकूल और शून्य अपशिष्ट उत्सव, वकालतः स्वच्छ सुजल गांव, अपशिष्ट कूड़े से कला, स्वच्छ स्ट्रीट फूड, आरआरआर केंद्र आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस वर्ष, 25 सितम्बर को एक साथ राष्ट्रव्यापी श्रमदान, 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्र की स्वच्छता के लिए नागरिकों को शामिल किया जाएगा। अंत में यह स्वच्छोत्सव 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस अभियान के साथ समाप्त होगा |
#swachhata-hi-seva-2025 #ambala #campaign #ambaladivision -
18/09/25 |सीआईबी आरपीएफ अम्बाला नेशराब सहित दो आरोपियों को पकड़ा
जे कुमार, अम्बाला 18 सितम्बर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सीआईबी आरपीएफ की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए दो व्यक्तियों पर शक होने पर तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई पकड़े गए दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-4 सीआईबी आरपीएफ की की टीम लुधियाना साइड अंबाला कैंट स्टेशन पर लगे हुए स्टेशन बोर्ड के पास खड़े दो युवकों को देख आरपीएफ को उन पर शक हुआ आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा वहां खड़े दोनों व्यक्तियों के पास पहुंच पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम अजय प्रसाद पुत्र प्रसाद महतो निवासी समस्तीपुर बिहार ,दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश पुत्र सुरेंद्र राय निवासी समस्तीपुर बिहार बताया दोनों के पास ट्रॉली बैग और हाथों में भी बैग थे |आरपीएफने शक होने पर जब अजय के बैक को खुलवाया तो उसके पास से 27 बोतल बरामद की गई जो कि उसने ट्रॉली बैग और दूसरे बैग मेंछुपा रखी थी वही राजेश के पास से भी आरपीएफ की टीम को दो अलग-अलग जगह से 23 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की गई दोनों आरोपियों से पकड़ी गई शराब हरियाणा में बेचने के लिए बनाई गई थी आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को अगली कार्रवाई के लिए जीआरपी अंबाला छावनी के हवाले कर दिया जीआरपी ने पकड़ी की शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई |
#ambala #news #rpf #railwaystation
-
18/09/25 |- खेल,
आज के कुछ बड़े खेल समाचार ( 18 सितंबर, 2025 )
🏏 क्रिकेट
एशिया कप सुपर-4 में इंडिया vs पाकिस्तान मैच तय
भारत और पाकिस्तान फिर से भिड़ेंगे एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में। भारत ने पहले ग्रुप स्टेज में बेहतर नेट रन रेट से शीर्ष स्थान पाया, पाकिस्तान ने यूएई को मात दे कर सुपर-4 में अपनी जगह सुनिश्चित की।“हैंडशेक विवाद” के बाद पाकिस्तान तैयार
इंडिया vs पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद हाथ मिलाने से इन्कार करने के कारण विवाद हुआ था। अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान एgha ने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है।इंडिया की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी बड़ी शिकस्त
दूसरे WODI में स्मृति माधनाना (Smriti Mandhana) ने शानदार शतक जमाया और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हरा कर सीरीज़ को 1-1 से बराबरी पर लाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह WODI में अब तक की सबसे बड़ी हार है।
⚽ फुटबॉल / अन्य
AFC Champions League Two में FC Goa को हार
FC Goa को AFC Champions League Two के ग्रुप D मुकाबले में इराक के क्लब Al Zawraa के हाथों 0-2 से हार मिली।
#SportsNews #BiggestHeadlines #September182025 #SportsUpdates #BreakingNews #GameTime #AthleteHighlights #TrendingSports #DailySportsDigest #InTheNews #SportsAnalysis #SportsHighlights #TeamNews #SportsCommunity #ScoreBoard #LiveUpdates #SportsBuzz #NewsCycle #FanEngagement
-
18/09/25संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2025 में सशस्त्र बलों ने भविष्य का रोडमैप तैयार किया
#mod #rajnathsingh #pmo #narenderamodi #indianarmy #iaf #indiannavy
-
18/09/25 |“राहुल गांधी ऐसे पहले नेता हैं जो अपने ही देश पर हाइड्रोजन बम छोड़ने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कर रहे हैं’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #rahulgandhi #bjp #congress
-
18/09/25 |लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन मे एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन
जे कुमार, 18 सितम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला छावनी के लीगल लिटरेसी सेल एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को ब्राइट पब्लिक स्कूल, बारा गाँव में एक विशेष आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं ग्रामीण समुदाय को बाल श्रम : विधिक प्रावधानों के विशेष सन्दर्भ में विषय पर जागरूक करना था।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रधान विकास बेहगल ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन हेतु भारतीय कानूनों एवं बाल अधिकारों से सम्बन्धित प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में ब्राइट पब्लिक स्कूल के 95 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति अपनी समझ को साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन का सफल संचालन लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डॉ. भारती विज द्वारा किया गया।
इस आउटरीच कैम्प के माध्यम से जी.एम.एन. कॉलेज एवं एपेक्स SDG चैम्पियन 2025–26 ने पुनः यह सिद्ध किया कि संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व एवं विधिक साक्षरता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। -
18/09/25 |अलवर जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अलवर जिले के रामगढ़ के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कर रक्तवीरों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने शिविर में आमजन विशेष कर महिलाओं के लिए दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन किया।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाअभियान माता-बहनों के स्वास्थ्य के लिए एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से आयोजित शिवरों में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए जांच एवं स्क्रीनिंग व रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसमें दवाएं पूर्णतः निशुल्क है। उन्होंने कहा कि परिवार में माताओं का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवश्य लाभ लेवे।
अलवर जिले में पर्यटन विकास एवं स्वच्छता की ली समीक्षा—
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को 54वां स्थान एवं स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरी रैंक प्राप्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन दो उपलब्धियों को और आगे ले जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनसहभागिता का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान शहर के नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों आदि को जोड़कर जन जागरूकता की एक मुहिम चलाई जाए।
उन्होंने कहा कि अलवर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। अलवर में पर्यटन के विकास की कार्य योजना बनाएं, इसके लिए शुरूआत मत्स्य उत्सव एवं बाबा भर्तृहरि महाराज के मेले की अभी से कार्य योजना बनाकर करें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को इसके लिए मत्स्य उत्सव के लिए एक सप्ताह में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मत्स्य उत्सव में मोती डूंगरी पर मोटिवेशनल बुक फेस्टिवल का आयोजन कराया जाए जिसमें जिले के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व लोक कलाओं की प्रदर्शनी आदि की भी कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि भर्तृहरि बाबा मेले की ईको फ्रेंडली प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छता के सभी नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए बनाएं। उन्होंने कहा कि अलवर को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाईगर मैराथन का आयोजन 8 फरवरी को कराया जायेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |कार्डियोथोरेसिक एवं वेस्कुलर सर्जरी हृदय रोगों से पीड़ित के लिए जीवनदायिनी
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को आरयूएचएस अस्पताल परिसर में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ समारोह में जेके लोन अस्पताल में नवनिर्मित कार्डियोथोरेसिक एवं वेस्कुलर सर्जरी इकाई का लोकार्पण किया। समारोह के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जेके लोन अस्पताल पहुंचकर इस इकाई का अवलोकन किया।
गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि बच्चों को हृदय रोग से सम्बंधित उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जेके लोन अस्पताल में प्रदेश की पहली पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) इकाई प्रारंभ की गई है। यह उपलब्धि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जन्मजात एवं अर्जित हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए यह इकाई एक जीवनदायिनी पहल सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह इकाई प्रदेश के बच्चों के स्वस्थ भविष्य और उनके सपनों की सुरक्षा का आधार बनेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस इकाई की स्थापना की गई है। करीब 20 करोड़ रूपए से निर्मित यह इकाई अत्याधुनिक उपकरणों के साथ टर्नकी आधार पर विकसित की गई है। बाल हृदय रोगियों की देखभाल और उपचार हेतु समर्पित इस अत्याधुनिक यूनिट में एक कैथ लैब एवं एक ऑपरेशन थियेटर स्थापित है। कुल 80 बैड की क्षमता वाली इस इकाई में 5 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट, 10 बेड की इंटेंसिव केयर यूनिट एवं अतिरिक्त 65 बेड के प्री-फैब्रिकेटेड वार्ड शामिल हैं। इससे हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए अब प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि राज्य सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, जिससे यह इकाई राजस्थान में तृतीयक स्तर की बाल हृदय चिकित्सा को मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही, यह भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |महिलाओं के स्वस्थ होने पर ही देश, जिला और गांव स्वस्थ
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस चिकित्सालय परिसर से वर्चुअली जुड़े, जहां उन्होंने आयुष्मान भारत-स्वस्थ राजस्थान की दिशा में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत हुई है। महिलाओं के स्वस्थ होने पर ही देश, जिला और गांव स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रमुख रूप से शामिल हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की जो पहल की गई है, वह भी प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह शिविर का किया शुभारंभ—
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धार में आयोजित कार्यक्रम में मातृ वंदना योजना के तहत 15 लाख से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता भी हस्तांतरित की। उन्होंने भारत की नारी शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि जब एक माँ स्वस्थ होती है तो पूरा घर सुचारू रूप से चलता है लेकिन अगर वह बीमार पड़ जाती है तो पूरी पारिवार अस्त-व्यस्त हो जाता है। उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी महिला को जागरूकता या संसाधनों की कमी के कारण कष्ट सहना नहीं पड़े । इस अभियान के तहत रक्तचाप और मधुमेह से लेकर एनीमिया, तपेदिक और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में अपनी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे जो भी बेचें और खरीदें, वह स्वदेशी हो।
श्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को दी सर्वोच्च प्राथमिकता—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 4 करोड़ से अधिक माताओं को 19 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। वहीं, आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और स्वस्थ राजस्थान का सपना साकार करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने, गर्भवती की समुचित देखभाल करने और बेटियों को बेटों के समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की।
स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा निरंतर सुधार और विस्तार—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार और विस्तार कर रही है। हमारा उद्देश्य प्रदेश में मातृ और शिशु मृत्युदर को न्यूनतम स्तर पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के क्रम में प्रदेश में मातृ मृत्युदर घटकर 86 प्रति एक लाख जीवित जन्म दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में मातृ मृत्यु दर अधिक और संस्थागत प्रसव की दर बहुत कम थी।
राज्य में संस्थागत प्रसव की दर 95 प्रतिशत—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि मातृ एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश में 95 लेबर रूम और 44 ओटी भारत सरकार के स्तर से सर्टिफाइड किए जा चुके हैं। राज्य में संस्थागत प्रसव 95 प्रतिशत है, जो अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांव-कस्बों में सोनोग्राफी की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए मा वाउचर योजना के अंतर्गत क्यूआर कोड आधारित वाउचर की सुविधा दी जा रही है। इसमें अब तक 2 लाख से अधिक कूपन जारी किए जा चुके हैं और डेढ़ लाख गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिला है।
संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी राज्य सरकार—
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल पेपर लीक ही हुए जबकि हमारी सरकार पांच साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति देने पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी 25 सितम्बर को लगभग 15 हजार युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को पोषण किट, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लाभार्थियों को कार्ड, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित निक्षय मित्रों को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट, मिशन मधुहारी के लाभार्थियों को किट और देसी घी योजना के लाभार्थियों को कूपन का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने आर.यू.एच.एस. अस्पताल परिसर में कैंसर निदान इकाई बस, मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु टीकाकरण स्टॉल्स एवं रक्तदान शिविर का अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने थैलेसीमिया कुटुंब योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगभग 4 हजार बच्चे थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित हैं। इस योजना के तहत कोई भी एक संस्था एक थैलेसीमिया बच्चे के लिए वर्ष में 15-20 यूनिट रक्तदान की जिम्मेदारी लेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मनदर्पण कार्यक्रम की भी शुरूआत की। उन्होंने जेके लोन अस्पताल में नवनिर्मित बाल हृदय-छाती-वाहिका शल्य चिकित्सा इकाई का लोकार्पण किया। 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक इकाई में 80 बेड की सुविधा है। उन्होंने कहा कि 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी आज शुभारंभ हुआ है। पोषण पखवाड़ा 2025 के आयोजन में राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025, स्वच्छता सखियों को कचरा पृथक्करण हेतु भेंट किए किट
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 'स्वच्छोत्सव' कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया तथा स्वच्छता सखियों को कचरा पृथक्करण हेतु किट का वितरण किया। इस दौरान संयुक्त व्यापारी महासंघ के सहयोग से कचरा एकत्रण एवं पृथक्करण हेतु होप सर्कस एरिया के मुख्य बाजार में व्यापारियों व दुकानदारों को लगभग 2500 डस्टबिनों का वितरण किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |भूमि विवाद का हुआ स्थायी समाधान – ग्रामीण सेवा शिविर बना संबल
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर जिले में आयोजित हो रहे 'ग्रामीण सेवा शिविर 2025' आमजन की बरसों पुरानी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है।
बुधवार को धोबलाई में आयोजित शिविर में महादेव, कालू, सीताराम, शंकर, मनमोहर देवी, राजकुमार, करुंवीलाल, रामसमुख आदि परिवारों ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि खाता-बही में दर्ज तो थी, लेकिन नामांतरण एवं बंटवारे के अभाव में पिछले 7–8 वर्षों से आपसी विवाद व अदालती झंझट झेलना पड़ रहा था। इस कारण परिवार में तनाव, आपसी अविश्वास और खेती-किसानी पर भी नकारात्मक असर हो रहा था।
शिविर में पहुंचे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर सभी खातेदारों की सहमति से भूमि का बंटवारा किया और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में ही प्रमाण पत्र जारी होने से सभी परिवारों के चेहरों पर संतोष और खुशी झलक उठी।
शिविर में मौजूद परिवारों ने कहा आज तक हम वर्षों से राजस्व विभाग के चक्कर काटते रहे, लेकिन समाधान नहीं मिला। इस शिविर में हमारी समस्या का निवारण तुरंत हो गया। अब हमारे परिवार शांति से रह सकेंगे और खेती-किसानी बिना विवाद के कर पाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर केवल कागजी कार्यक्रम नहीं बल्कि आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने वाला जनकल्याणकारी अभियान है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |जल संसाधन मंत्री ने पुष्कर में ग्रामीणों की समस्याओं किया समाधान
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कानस में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और पुष्कर में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद स्थापित किया।
सुरेश सिंह रावत ने विभागवार लगाई गई स्टॉलों का गहन निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं व समाधान कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि फसल खराबा गिरदावरी शीघ्रता से कर प्रभावित किसानों को राहत पहुँचाई जाए।
शिविरों में मिले बहुपक्षीय समाधान
इन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं शहरीजनों को शिविर स्थल पर ही कई प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इनमें आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना, स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण, पौधारोपण एवं शौचालय स्वीकृति, विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण, पीएमजेवाय कार्ड निर्माण, पशु टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना, पेंशन स्वीकृति जैसी सेवाओं ने ग्रामीणों और शहरीजनों को सीधा लाभ पहुँचाया।
मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि आमजन की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी तरीके से हो।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित—
अजमेर की ग्राम पंचायत कड़ैल के ग्राम रेवत में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जल संसाधन मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि जीवन निर्माण की आधारशिला हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध—
सुरेश सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए हर स्तर पर योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शहर को दी लेपर्ड सफारी की सौगात
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शहर को लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार कोकाजीपुरा गांव में लैपर्ड सफारी के लिए तैयार किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 20 करोड़ रूपए की राशि खर्च होगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर के काजीपुरा, खरेखड़ी, अजयसर और आस-पास के गांव में फैली गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। झालना, रणथम्भौर, सरिस्का, रावली-टॉडगढ़ और जवांई बांध की तर्ज पर गंगा-भैरव घाटी को भी लेपर्ड सफारी और घाटी के मनोरम दृश्य देखने के लिए सैलानियों के लिए खोला जाएगा। सैलानी यहां घाटी में ट्रेकिंग के साथ ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय के अस्तबल, उनके राज्य के अन्य स्मृतियां, सैनिक छावनी स्थल और अन्य स्थानों पर घूम सकेंगे। ट्रेक पर सैलानियों के विश्राम की भी व्यवस्था होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यहां गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी के लिए ट्रैक और रूट बनेगा। यहां टिकट खिड़की, रेस्ट प्वाइंट्स, सेल्फी प्वाइंट्स तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं विकसित की जाएगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी बनने से अजमेर को एक नई पहचान पर्यावरणीय पर्यटन स्थल के रूप में मिलेगी। अब पर्यटन के क्षेत्र में इसे और समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री से इस परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। अजमेर के लिए लगभग 40 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, इनमें से अधिकांश को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि लेपर्ड सफारी परियोजना पर लगभग 20 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है। इसमें शुरुआती चरण में लगभग 5.5 करोड़ रुपए से कार्य प्रारंभ किया गया है। पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए कई किलोमीटर के नए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। चामुंडा माता व भैरव मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रैक से सुविधा होगी। मार्ग में रेस्ट प्वाइंट्स, अल्पाहार केंद्र तथा सेल्फी प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। इस परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि अजमेर में फिलहाल कोई बड़ा पर्यावरणीय पर्यटक स्थल उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह लेपर्ड सफारी परियोजना स्थानीय नागरिकों एवं पुष्कर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी एक नया अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर के निवासियों एवं पर्यटकों को अन्य रमणीय स्थल भी जल्द उपलब्ध होंगे। बच्चों में विज्ञान की जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए साइंस पार्क का निर्माण, वरुणसागर का सौंदर्यकरण, अजमेर एंट्रेंस प्लाजा सहित अन्य कार्य भी करोड़ों रुपए की लागत से करवाए जाएंगे। इससे शहर का पर्यटन के क्षेत्र में कायापलट होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्पोट्र्स कॉलेज व सैनिक स्कूल भी खोले जा रहे हैं।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |शिविर का मतलबः एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
सवाई माधोपुर जिला प्रभारी एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टी ने बुधवार को चौथ का बरवाड़ा में ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ देने और उनके शिकायत समाधान के लिए 17 अक्टूबर तक सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। बलरिया गांव में ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिक-से-अधिक ग्रामीणों से इन शिविरों में भागीदारी करने का आह्वान किया।
प्रभारी सचिव ने कहा कि इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच और दवाई, पोषण, फसल-बीज किट वितरण, बीमा और पशुओं से जुड़ी योजनाओं के लाभ, राजस्व तथा जेवीवीएनएल के आवेदन आदि सभी काम सम्पन्न होंगे। छोटी-छोटी शिकायतों और समाधान के लिए आपको जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े, इसके लिए ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ऐसे में सभी को बाकी काम छोड़कर यहाँ आकार इनका फायदा उठाना चाहिए।
बलरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रभारी सचिव ने गोवर्धन मीना, रामावतार शर्मा, निरमा, किशन गोपाल, राकेश सहित 14 लाभार्थियों को आवासीय भूमि पट्टे, घनश्याम सैनी, अर्जुन मीना, गुड्डू मीना को रूप से निक्षय पोषण किट, मानसिंह, बुद्धिप्रकाश सहित अन्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी वितरित की। उन्होंने बलरिया में आयोजित शिविर स्थल पर पौधारोपण भी किया। इसके पश्चात उन्होंने हर घर कचरा वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।
प्रभारी सचिव ने शिविरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि वे आमजन से संवाद कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। इससे शिविरों के उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। डॉ. पृष्टी से स्वयं से इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शिविर में एक वृद्ध महिला के पास बैठकर उसकी बात सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी मांग को कागज पर लिखकर उनकी सहमति लें और त्वरित समाधान करें। उन्होंने बच्चों से उनके स्कूल तथा एक अन्य बुजुर्ग से पशुओं की बीमारी और दवा के बारे में बात की। सचिव ने पंचायत समिति की महिला प्रधान श्रीमती सम्पत पहाड़िया से पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज और बजट-भुगतान आदि पर भी चर्चा की।
शहरी क्षेत्रों में फोकस पट्टा वितरण पर — पृष्टी ने सवाई माधोपुर में नगर परिषद क्षेत्र में गीता देवी अग्रवाल बालिका माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शहरी क्षेत्र में आमजन की बुनियादी समस्याएं हैं। बीते दिनों जो अतिवृष्टि हुई, उसके कारण भी समस्याएं हुई हैं। दैनिक दिनचर्या की जिंदगी में साफ-सफाई से लेकर राशन, पानी-विद्युत की आपूर्ति सभी प्रकार की समस्याओं के एक ही मंच पर समाधान के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश में शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया है।
प्रभारी सचिव ने बताया कि संपूर्ण राज्य में नगर निगम, नगर परिषद, यूआईटी, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में यह शिविर 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में मुख्य रूप से जिन लोगों के पट्टे नहीं बन पा रहे हैं, उनके पट्टे बनाए जाएंगे। जिनका लीज रेंट बकाया है, उनमें सरकार ने कई प्रकार की छूट दी है, उनका लाभ दिया जा रहा है। साथ ही, अन्य सुविधाओं और योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आवासीय पट्टे आदि कार्य किए जा रहे हैं।
आपको पट्टा जरूर मिलेगा — डॉ. देबाशीष पृष्टी ने शहरी सेवा शिविर में आए एक बुजुर्ग से आवेदन लेते हुए उससे कहा कि उनकी क्या मांग है। जब वृद्ध ने कहा कि आवास चाहता हूं तो वह बुजुर्ग को पीएम आवास से संबंधित डेस्क तक स्वयं लेकर गए और कार्मिक से कहा इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कीजिए। पृष्टी ने आवेदक को आश्वासन दिया कि उसको आवास जरूर मिलेगा।
शिविर में नगर परिषद से पट्टे जारी करवाने वालों के आवेदन काफी संख्या में आए। प्रभारी सचिव ने कहा कि पट्टे आवेदन का निस्तारण इस शिविर के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने डेस्क प्रभारी द्वारा तैयार बुधवार के आवेदनों के डायरी में रेकार्ड संधारण की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें आगे भी इसी तरह से काम करना है।
लापरवाह कार्मिकों की सूची तैयार करे :- डॉ. पृष्टी ने कहा कि शिविर में अधिकारियों और कार्मिकों को संवेदनशीलता से काम करते हुए आम लोगों को राहत देनी है। जहां आवश्यक हो, वहां अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का अवलोकन अवश्य करें। डॉ. पृष्टी ने सहायक निदेशक, जनसम्पर्क को विभिन्न विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर शिविरों का पर्याप्त प्रचार—प्रसार करने के निर्देश दिए जिससे एक भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गौरव बुडानिया से कहा कि ऐसे कार्मिकों की एक गोपनीय सूचना प्राप्त तैयार करें जो इन शिविरों में ठीक काम नहीं कर रहा हो। ऐसे कार्मिकों की जानकारी उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |वन राज्य मंत्री ने श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले कि करणी माता रोड स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का मौका निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि 22 सितम्बर से करणी माता मेला आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं का आवागमन रहता है। अतः श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए तथा मेले से आयोजन से पूर्व सड़क की मरम्मत कर उसे चालू करने का प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रृद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध
एन.एस.बाछल, 18 सितम्बर, जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को जोधपुर जिले के अस्पताल पावटा में जिला स्तरीय ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
जोगाराम पटेल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा आज देश की आधी आबादी को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण में हमारी मातृशक्ति अग्रणी भूमिका निभायेगी।
अभियान में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श मिलेगा —
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत महिलाओं एवं किशोरियों के ब्लड प्रेशर,डायबिटीज़ की जांच और कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान,गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के लिए टीकाकरण, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण से जुड़ी जानकारी एवं परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभियान में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण,मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण, एनीमिया,सिकल सेल,टीबी की जांच और आभा आईडी पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को जांच रिपोर्ट देकर अभियान का शुभारंभ किया।
टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य करें हासिल —
पटेल ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डेंटल सर्जरी वार्ड, डेंटल ओपीडी, एनसीडी क्लीनिक, चर्म रोग ओपीडी वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में टीबी मुक्त जोधपुर का लक्ष्य हासिल करें।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने सरकार के योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से संवाद कर निःशुल्क दवा और जांच एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
18/09/25 |आज का राशिफल ( 18 सितंबर, 2025 )
♈ मेष (Aries) – आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus) – धैर्य से काम लें। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें।
♊ मिथुन (Gemini) – भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
♋ कर्क (Cancer) – भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। किसी नजदीकी से मतभेद हो सकता है। यात्रा टालें तो बेहतर रहेगा।
♌ सिंह (Leo) – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ संभव है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
♍ कन्या (Virgo) – कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा होगा।
♎ तुला (Libra) – आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज में सावधानी बरतें।
♏ वृश्चिक (Scorpio) – नए अवसर सामने आएंगे। कारोबार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
♐ धनु (Sagittarius) – आज भाग्य प्रबल है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
♑ मकर (Capricorn) – मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिजनों से सहयोग मिलेगा।
♒ कुंभ (Aquarius) – मन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
♓ मीन (Pisces) – दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। घर-परिवार में सामंजस्य रहेगा।
#आजका राशिफल #18सितंबर2025 #राशिफल #अध्यात्म #ज्योतिष #भविष्यवाणी #साप्ताहिक राशिफल #ज़िंदगी के टिप्स #कार्यक्षेत्र #प्रेम और रिश्ते #शुभ समाचार #संयोग #ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य #धार्मिकता #खुश रहें #समृद्धि #दैनिक राशिफल #शुभ मूहर्त #सकारात्मकता
-
17/09/25 |देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम योगदान: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश एवं प्रदेश की प्रगति में श्रमिकों का अहम् योगदान है, इनके कारण ही राष्ट्र विकास की राह पर दौड़ता है। वे आज यमुनानगर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित "श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम" में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को सम्मानित करना और उन्हें उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका है। श्रमिकों ने अपने परिश्रम और पसीने से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, उनका योगदान सदैव सराहनीय रहेगा।
उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में श्रम विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें श्रमिकों को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं।
कार्यक्रम के तहत यमुना नगर जिले में 6 प्रमुख लेबर-चौकों पर लड्डू वितरित किए गए। आई.टी.आई. चौक यमुनानगर पर मेयर श्रीमती सुमन बहमनी एवं श्रम निरीक्षक श्रीमती किरण वर्मा मौजूद रहीं। फव्वारा चौक (शहीद भगत सिंह चौक) यमुनानगर में विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा एवं सहायक श्रम आयुक्त श्री रोशन लाल उपस्थित रहे। झंडा चौक जगाधरी में पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल गुज्जर एवं सहायक श्रम आयुक्त श्रीमती अंजली मौजूद रहीं।
साढौरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह एवं सहायक श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती उषा अरोड़ा शामिल हुए, वहीं लेबर चौक छछरौली में जिला उप प्रधान श्री रामपाल एवं श्रम निरीक्षक श्री बलिन्द्र कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रमिकों को लड्डू, चाय एवं जलपान का वितरण किया गया। साथ ही श्रम विभाग हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में ई.एस.आई. विभाग द्वारा श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
#LabourWelfare #HaryanaGovt #Yamunanagar #ShamSinghRana #WorkersRights #LabourDay
-

रोहतक में नमो वन का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रोहतक शहर के सेक्टर- 2 में मियावाकी पद्धति से तैयार किए जा रहे नमो वन का उद्घाटन पौधरोपण के साथ किया। नमो वन के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रोहतक वासियों संग नमो वन में करीब 10 हजार पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमो वन में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के साथ बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पौधरोपण करते हुए पर्यावरण प्रेमियों से केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने सीधा संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ पर्यावरण में स्वस्थ जीवन की विचारधारा के साथ देश को विकसित भारत की ओर ले जाने में अग्रसर हैं, ऐसे में हम सभी का ये दायित्व बनता है कि उनकी इस सकारात्मक सोच को सार्थक करने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर की जिम्मेदारी जिस प्रकार पूरी लगन से निभा रही हैं ठीक उसी अनुरूप वे स्वयं तथा अपने परिजनों को भी पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने में आगे आएं और अधिक से अधिक पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण प्रहरी बनें। हजारों की संख्या में नमो वन में पौधरोपण करने आई महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में जो कदम बढ़ाए जा रहे हैं उसमें रोहतक की महिलाओं सहित उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधे रोपित करने के लिए पहुंचे लोगों का, विशेषकर महिलाओं व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण बनाते हुए हम स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।
नमो वन के उद्घाटन अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम के मेयर राम अवतार बाल्मीकि, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री के.मकरंद पांडुरंग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री पंकज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#NamoVan #Rohtak #JP_Nadda #NayabSinghSaini #GreenHaryana #EnvironmentProtection #TreePlantation #MiyawakiForest #SwachhBharat #DevelopedIndia
-
17/09/25 |नगर निगमों के आयुक्त महानगरीय विकास प्राधिकरणों के पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार के आयुक्तों को संबंधित महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है।
इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम मानेसर के आयुक्त को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी-2 नामित किया गया है। महानगरीय विकास प्राधिकरणों में वर्तमान में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने पद पर यथावत कार्यरत रहेंगे।
#HaryanaGovt #UrbanDevelopment #Gurugram #Faridabad #Sonipat #Panchkula #Hisar #Manesar #AnuragRastogi #HaryanaBureaucracy
-
17/09/25 |विशेष कार्यक्रम : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को समर्पित विशेष अभियान
चंडीगढ़, 17 सितम्बर (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर में साकार रूप देना है।
वन मंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा वन विभाग ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत ‘एक पेड़ हजारों सांसों का सहारा, आज लगाओ कल बचाओ’ नारे को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश के 75 स्थानों पर नमो वन अथवा पार्क स्थापित किए जाएंगे। ये पार्क प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हरियाणा की जनता की ओर से एक अनूठा उपहार होंगे। इन वनों और पार्कों के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। इस दिन वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी न केवल अपने कार्यालयों बल्कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी श्रमदान करेंगे और समाज को स्वच्छता का संदेश देंगे।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता और हरियाली का यह संदेश केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आमजन तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा चार विशेष मोबाइल वैन तैयार की गई हैं। ये वैन क्रमवार रूप से प्रदेश के सभी सर्कल और जिलों में चलाई जाएंगी। नार्थ सर्कल में पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला जिलों में प्रत्येक स्थान पर तीन-तीन दिन तक अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार सेंट्रल सर्कल में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में भी वैन तीन-तीन दिन तक सक्रिय रहेगी। साउथ सर्कल के अंतर्गत फरीदाबाद, नूंह व रेवाड़ी जिलों में तीन-तीन दिन तक तथा पलवल, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ जिलों में दो-दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, वेस्ट सर्कल में जींद, सिरसा व भिवानी जिलों में तीन-तीन दिन और फतेहाबाद, हिसार व चरखी दादरी जिलों में दो-दो दिन यह अभियान चलाया जाएगा। इन वैन के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
राव नरबीर सिंह ने प्रदेश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और स्वच्छता अभियान को व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर श्रमदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश को प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि विशेष कार्यक्रम के दौरान वन विभाग स्कूली बच्चों के लिए स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन करेगा, ताकि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज के छोटे-छोटे बच्चे भी इस दिशा में सोचेंगे और कदम बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छ और हरा भरा बन सकेगा।
राव नरबीर ने कहा कि यह विशेष कार्यक्रम केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी का आह्वान है। यदि सभी लोग मिलकर एक पेड़ लगाने और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बना लें तो पर्यावरण संरक्षण कोई दूर का सपना नहीं बल्कि निकट भविष्य की सच्चाई होगा।
#HaryanaEnvironment #GreenHaryana #OneTreeForMother #CleanHaryana #NamoVan #SwachhataAbhiyan #RaoNarbirSingh #ForestDepartment #YouthForEnvironment #Sustainability
-
17/09/25 |नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद अम्बाला द्वारा स्वच्छ उत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी मैदान के साथ लगते पॉइंट पर आयोजित हुआ, जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद की चेयरमैन स्वर्ण कौर, वाइस चेयरमैन ललता प्रसाद, वार्ड पार्षद तथा महिला एवं बाल विकास विभाग (अर्बन) की अधिकारी सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 आंगनवाड़ी वर्कर्स और जीएमएन कॉलेज के एनएसएस के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नगर परिषद टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान को सफल बनाया।
स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर वार्ड नंबर 26 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया, जबकि नगर परिषद कार्यालय को जीरो वेस्ट ऑफिस के रूप में चुना गया। यह कदम अम्बाला को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के समापन पर तुलसी के पौधे वितरित किए गए ताकि नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही एनएसएस छात्रों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर परिषद अम्बाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नगर परिषद लगातार शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और लोग सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान अम्बाला नगर परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
#ambala #municipalcouncil #launched #cleanliness #swachhutsavswachhataseva2025
-
17/09/25 |अम्बाला छावनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन
#narenderamodi #pmo #narenderamodibirthday #bjp #bjpharyana #bjpambala
-
17/09/25 |हिमाचल : शिक्षा मंत्री ने पदोन्नत प्रवक्ताओं को 18 सितंबर तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज वरिष्ठ अधिकारियों और स्कूल शिक्षा के उच्च, प्राथमिक और गुणवत्ता शाखा के उप-निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्य में शिक्षा से संबंधित योजनाओं, सुधारों और अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित कर रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वर्तमान राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा इस प्रतिबद्धता के लिए गंभीर चुनौती बनकर सामने आई है। उन्होंने भारी बारिश से स्कूलों को हुए व्यापक नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्राकृतिक आपदा से अब तक 1,125 शैक्षणिक संस्थान प्रभावित हुए हैं और अनुमानित 59.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में 646 स्कूलों में आपदा संबंधी मरम्मत के लिए 51.13 करोड़ रुपये जारी किए गए जबकि वर्ष 2025 सितंबर में अब तक 77 स्कूलों के लिए 13.22 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन (पीडीएनए) के तहत प्राप्त धनराशि का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाए, और 75 प्रतिशत से अधिक क्षति वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जाए। धनराशि के उपयोग की रिपोर्ट पांच दिनों के भीतर प्रस्तुत की जानी चाहिए, अन्यथा उपयोग नहीं की गई राशि तत्काल आवश्यकता वाले अन्य संस्थानों को दे दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो प्रवक्ता 18 सितंबर तक कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उनकी पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी और यह अवसर अगले पात्र उम्मीदवारों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उप-निदेशकों को निदेशालय स्तर पर उचित अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), एनडीपीएस अधिनियम और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित संवेदनशील मामलों में लंबित जांचों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे अपराधों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि जांच में तेजी लाई जानी चाहिए, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। ऐसी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए जिससे यह स्पष्ट संदेश जाए कि शिक्षा विभाग में कदाचार, भ्रष्टाचार या कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने उप-निदेशकों को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित निरीक्षण जवाबदेही की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की संपत्तियों की सुरक्षा, नए भवनों के लिए सुरक्षित स्थानों का चयन और कर्मचारियों का प्रभावी प्रबंधन शिक्षा विभाग के उप-निदेशकों की ज़िम्मेदारी है।
रोहित ठाकुर ने छात्र नामांकन के अनुसार शिक्षकों के युक्तिकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम तीन से चार स्कूलों में सभी शैक्षणिक संकायों के विकल्प के साथ पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध होने चाहिए और अनावश्यक प्रतिनियुक्तियां रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने विज्ञान पाठ्यक्रम में घटते नामांकन पर चिंता व्यक्त की और निर्देश दिए कि अधिक से अधिक छात्रों को विज्ञान विषय चुनने के लिए प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत सुविधाओं में सुधार किया जाना चाहिए।
निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने कहा कि विभाग को सशक्त बनाने के लिए अनुशासन और सुधारों का उचित कार्यान्वयन महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने उप-निदेशकों को स्कूलों की नियमित निगरानी करने और योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#RohitThakur #HimachalEducation #SchoolSafety #DisasterRecovery #EducationReforms #HimachalPradesh #ZeroTolerance #TeacherAccountability #SchoolInspections #QualityEducation
-
17/09/25 |माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला गया
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - अर्धकुँवारी मार्ग पर हाल ही में हुई भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के चलते करीब तीन हफ्तों से बंद माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। तीन सप्ताह से यात्रा बंद होने के कारण लाखों भक्तों को माँ के दर्शन से वंचित रहना पड़ा था। अब मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच के बाद कपाट खोलने का निर्णय लिया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। वहीं, स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यात्रा मार्ग पर फिसलन रोकने और यात्री प्रबंधन को लेकर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रों से ठीक पहले यात्रा का दोबारा शुरू होना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और हर्ष का विषय है।
नवरात्रों में देशभर से लाखों भक्त माँ वैष्णो देवी के दरबार पहुँचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें। माँ वैष्णो देवी यात्रा के कपाट खुलने से भक्तों में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा शुरू करने लगे हैं।
#matavaishnodevi #yatra #reopened #devotees #today
-
17/09/25 |राहुल गांधी की आत्मा पाकिस्तान में बसती है, देश से माफी मांगें- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
#anilvij #bjp #congress #rahulgandhi #randeepsurjewala
-
17/09/25 |हिमाचल में 2,22,893 किसानों ने प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाया, 38,437 हेक्टेयर भूमि पर हो रही प्राकृतिक खेती
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास अब सफल साबित हो रहे हैं। वर्तमान में राज्य की 3,584 पंचायतों में, 2,22,893 से अधिक किसान 38,437 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक रूप से विभिन्न प्रकार की फसलें उगा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक पद्धति से तैयार उत्पादों के लिए देश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 3.06 लाख किसानों और बागवानों को प्राकृतिक खेती पद्धति का प्रशिक्षण दिया है। इसके अलावा सरकार ने वर्ष 2025-26 तक एक लाख नए किसानों को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अब तक 88 विकास खंडों के 59,068 किसानों और बागवानों ने कृषि विभाग में पंजीकरण फार्म जमा करवा दिए हैं।
सरकार की इस पहल से अब उपभोक्ता रसायनमुक्त उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में किसान इस पद्धति को अपना रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान कर मजबूती दे रही है। पिछले अढ़ाई वर्षों में किसानों के सशक्तिकरण और उनकी आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिनके परिणामस्वरूप आज उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है और कृषि उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। प्रदेश सरकार की नीतियांे से अब पैसा पारदर्शी तरीके से सीधे ग्रामीणों के हाथ में पहुंच रहा है।
वर्तमान में राज्य सरकार प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम, कच्ची हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम और पांगी क्षेत्र में उगाई गई जौ के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने प्राकृतिक खेती-आधारित सतत खाद्य प्रणाली शुरू की है, जिसके अंतर्गत राज्य सरकार और नाबार्ड से 50-50 प्रतिशत वित्तीय सहायता के साथ किसान उत्पादक कंपनियां स्थापित की जा रही हैं। अब तक, राज्य में सात किसान उत्पादक कंपनियां स्थापित की जा चुकी हैं।
राज्य सरकार ‘हिम-भोग’ ब्रांड के तहत प्राकृतिक खेती से उगाए गए उत्पादों को बढ़ावा दे रही है ताकि उपभोक्ताओं को अत्यधिक पौष्टिक और रसायन-मुक्त उत्पाद उपलब्ध हो सकें। पिछले सीजन में, सरकार ने 10 जिलों के 1,509 किसानों से 399 मीट्रिक टन मक्की की खरीद की और उन्हें 1.40 करोड़ रुपये वितरित किए। इस वर्ष, राज्य सरकार ने 10 जिलों से 2,123 क्विंटल गेहूं खरीदा है और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से किसानों को 1.31 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, छह जिलों में प्राकृतिक रूप से उगाई गई 127.2 क्विंटल कच्ची हल्दी की खरीद के लिए किसानों को 11.44 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक अभिनव स्व-प्रमाणन प्रणाली सर्टिफाइड इवेल्यूवेशन टूल फॉर एग्रीकल्चर रिसोर्स एनालिसिस नेचुरल फार्मिंग (सीईटीएआरए-एनएफ) शुरू की है, जिसके तहत 1,96,892 किसानों को पहले ही प्रमाणित किया जा चुका है। इन पहलों के साथ हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती में एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर रहा है। प्रदेश की प्राकृतिक खेती मॉडल सेे देश भर के कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता, किसान और अधिकारी प्रेरित हो रहे हैं और इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं।#NaturalFarming #HimachalPradesh #SustainableAgriculture #OrganicFarming #ThakurSukhvinderSinghSukhu #RuralEconomy #MSP #FarmerEmpowerment #HimBhog #HimachalAgriculture #NaturalProducts
-

हिमाचल : एनएचएआई और एमओआरटीएच की विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक हुई
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस समिति का गठन हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित प्राथमिकता वाले मुद्दों के समाधान के लिए किया गया है।
बैठक के दौरान, भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, ब्यास नदी की सफाई और उपयोगिता स्थानांतरण, कचरा डंपिंग साइट आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से निपटने और आपदा के दौरान नुकसान को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
विक्रमादित्य सिंह ने बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इनकी राज्य में पर्यटन, अर्थव्यवस्था और व्यापार के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इन परियोजनाओं के समय पर निष्पादन में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और वर्तमान मानसून के मौसम में अप्रत्याशित वर्षा से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए एनएचएआई/सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनएचएआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अधिकारियों को स्थानीय लोगों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने का भी निर्देश दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन, उद्योग और लोक निर्माण आर.डी. नजीम, सचिव जेएसवी राखिल काहलों, विशेष सचिव लोक निर्माण हरबंस सिंह ब्रसकोन, एचपीपीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता (एनएच), ए.के. कुशवाहा, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कर्नल अजय बरगोटी, आरओ, एनएचएआई और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
#VikramadityaSingh #HimachalPradesh #PWD #NHAI #Infrastructure #RoadSafety #MonsoonDamage #HimachalTourism #DevelopmentWorks #PublicWorks
-
17/09/25 |हिमाचल राज्यपाल ने यात्री सेवा दिवस समारोह में भाग लिया
हिमाचल, 16 सितम्बर (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यात्री सेवा दिवस समारोह के तहत जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के परिसर के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने सहित बुनियादी ढांचे के विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने वनों एवं उनके संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने में ऐसी पहल की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से वनीकरण प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह किया, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों दोनों के कल्याण के लिए आवश्यक है।
कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बेरवा, गग्गल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
#ShivPratapShukla #GaggalAirport #Kangra #HimachalPradesh #TreePlantation #EnvironmentalProtection #GreenInitiative #SustainableLiving #AviationInfrastructure #HarbalGarden -
17/09/25 |"मोदी जी को जान से प्यारा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अंदाज में गुनगुनाया गीत
#narenderamodi #pmo #anilvij
-
17/09/25 |- भारत,
आज प्रातः के मुख्य समाचार
आज प्रातः के मुख्य समाचार: 17 सितम्बर 2025
ताजा समाचार रोजाना:
08 AM
12 NOON
04 PM
08 PM
-
17/09/25 |
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
हरिभाऊ बागडे ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि "विकसित भारत" के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति व अन्य का आभार व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 17 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया है।
उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा, "140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपका दृष्टिकोण और विचार हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।"
इसी प्रकार उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य का धन्यवाद व्यक्त किया।
-
17/09/25 |
मुख्यमंत्री के प्रयास लाए रंग- 3200 मेगावाट की कोल आधारित विद्युत उत्पादन परियोजना राजस्थान में ही होगी स्थापित
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए दूरदर्शी निर्णयों और विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप प्रदेश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री का एक और प्रयास रंग लाया है। केन्द्र सरकार की एम्पावर्ड कमेटी ने राज्य में 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से केन्द्रीय कोयला मंत्रालय से इस परियोजना के लिए कोल लिंकेज का आवंटन का आग्रह किया था। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के समक्ष इस परियोजना के राज्य में स्थापित होने से अपेक्षित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष आर्थिक, सामाजिक व तकनीकी लाभों पर पुरजोर तरीके से पक्ष रखा था। मुख्यमंत्री के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप केन्द्र सरकार की अधिकार प्राप्त समिति (एम्पावर्ड कमेटी) ने परियोजना को राजस्थान में ही स्थापित करने का निर्णय किया है।
40 हजार करोड़ का होगा निवेश, रोजगार के अवसर होंगे सृजित-
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार भविष्य की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए बेस मांग पूर्ति हेतु कोयला आधारित परियोजनाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। 3200 मेगावाट की कोल आधारित परियोजना की स्थापना से लगभग 40 हजार करोड़ का निवेश होगा, जिससे राज्य में राजस्व वृद्धि के साथ ही रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |मिलावट पर वार'' अभियान के अंतर्गत 300 किलो खराब लड्डू नष्ट किए, नमूने लिए
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे ''शुद्ध आहार— मिलावट पर वार'' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खातीपुरा रेलवे स्टेशन— इंद्रा गांधी नगर के पास गलियों में मकानों में अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छ परिस्थितियों में विश्वकर्मा जयंती हेतु तैयार किए जा रहे मोतीचूर के 250 किलो लड्डू नष्ट करवाए। ये अखाद्य रंग, मैदा,रिफाइंड सोयाबीन तेल, बेसन आदि से बनाए जा रहे थे। यहां निर्मित लड्डुओं को 100 रुपए प्रति किलो की दर से आम तौर पर मालवीय नगर, जगतपुरा ,आगरा रोड की मिठाइयों की दुकानों पर बेचा जाता है।
इसी तरह जगतपुरा रेलवे फाटक के पास अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे मोतीचूर के 50 किलो लड्डू भी नष्ट करवाए गए हैं। इन दोनों स्थानों से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें लैब भिजवाया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

रक्षा मंत्री ने संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में गैर पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा
#mod #defenseminister #rajnathsingh
-
17/09/25 |राजस्थान महिला निधि को एनसीडीसी से मिली ₹3,000 करोड़ की ऋण सुविधा
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्य सरकार की “राजस्थान महिला निधि” योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत राजीविका स्वयं सहायता समूहों (SHG) और उनकी सदस्याओं को आसान, सुलभ और त्वरित ऋण दिया जाता है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरु या विस्तारित कर सकें और परिवार की आमदनी बढ़ा सकें।
योजना की जानकारी देते हुए नेहा गिरि, राज्य मिशन निदेशक (SMD), राजीविका, ने बताया कि महिलाएं 40,000 रुपये तक का ऋण मात्र 48 घंटे में प्राप्त कर सकती हैं, जबकि इससे अधिक राशि 15 दिनों में स्वीकृत होती है। यह योजना राजस्थान के सभी 41 जिलों में लागू है और लगभग 4 लाख SHG समूहों व करीब 45 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुँच चुकी है। गरीब, निराश्रित और वंचित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। डिजिटल आवेदन और न्यूनतम कागजी कार्यवाही होने से प्रक्रिया बेहद सरल है।
योजना के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) से 3,000 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्राप्त की है। एनसीडीसी भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक वैधानिक संगठन है। उक्त राशि का चेक प्रदान किये जाने के अवसर पर रोहित गुप्ता, उप प्रबंध निदेशक एनसीडीसी, डॉ. पूजा शर्मा, सीईओ- राजस्थान महिला निधि उपस्थित थे। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा जिससे उन्हें केवल 1.5% वार्षिक ब्याज पर ऋण उपलब्ध हो सकेगा। यह राशि महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम, कृषि, पशुपालन, छोटे कारोबार और सामाजिक आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में प्रयुक्त होगी।
कम ब्याज दर महिलाओं को बिना आर्थिक बोझ के व्यवसाय बढ़ाने में मदद करती है। समय पर ऋण से महिला उद्यमिता, आय वृद्धि और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिला है। आवेदन से लेकर निगरानी तक सभी प्रक्रियाएँ पूरी तरह ऑनलाइन हैं। सामुदायिक समूह और महिला नेतृत्वकर्ता जागरूकता फैलाने और ऋण अदायगी में सक्रिय हैं।
राजस्थान महिला निधि अब ग्रामीण वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल बन रही है और लाखों परिवारों का भविष्य उज्ज्वल कर रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |ओज़ोन परत की रक्षा केवल वैज्ञानिकों की नहीं हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत हमें सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) विकिरणों से बचाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम "विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक" यह दर्शाती है कि कैसे विज्ञान की चेतावनियों को हमने वैश्विक नीतियों और ठोस प्रयासों में परिवर्तित किया है। आनंद कुमार ने कहा कि ओज़ोन परत की रक्षा केवल वैज्ञानिकों की नहीं हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार मंगलवार को विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर आरआईसी, जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओज़ोन परत में क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स जैसी गैसों से हो रहे क्षरण को देखते हुए 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लाया गया, जिसके तहत दुनिया ने मिलकर ओज़ोन को नुकसान पहुंचाने वाली रसायनों को चरणबद्ध रूप से खत्म करने का संकल्प लिया।
पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक लाभ प्रदान कर रहा इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान—
आनंद कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने पर्यावरणीय संरक्षण की कड़ी में मार्च 2019 में
इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान की शुरुआत की। यह दुनिया की पहली योजना है जो शीतलन आवश्यकताओं को ऊर्जा दक्षता, ओजोन परत की सुरक्षा और जलवायु नीति से जोडती है। उन्होंने बताया कि इसके तहत शीतलता के लिये उपलब्ध तकनीकों की पहचान के साथ ही वैकल्पिक तकनीकों, अप्रत्यक्ष उपायों और अलग प्रकार की तकनीकों की पहचान की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य 2037-38 तक रेफ्रिजरेंट की माँग को 20 से 30 प्रतिशत तक घटाना तथा एक लाख से अधिक तकनीशियनों को प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रदान करना है।
भारत के "पंचामृत" से होगा पर्यावरण का संरक्षण—
अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बताया कि भारत ने कोप- 26 में पांच बड़े संकल्प लिए है, इसे पंचामृत कहा गया है। इसके तहत वर्ष 2030 तक पांच प्रतिबद्धताओं की क्रियान्विति के लिए कदम उठाए जा रहे है। यह पांच प्रतिबद्धताएं है- सौ गीगावॉट नॉन-फॉसिल ईंधन उत्पादन क्षमता को प्राप्त करना, अपनी ऊर्जा ज़रूरतों का लगभग पचास प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करना, कार्बन उत्सर्जन में लगभग एक अरब टन तक की कमी लाना, कार्बन इंटेंसिटी में लगभग पैंतालीस प्रतिशत की कमी करना व वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना।
जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला रहा "मिशन लाइफ"—
आनंद कुमार ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शुरू "मिशन लाइफ" अभियान एक स्थायी और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक जन आंदोलन है जो व्यक्तिगत और सामूहिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान करता है। इसके अंतर्गत प्रो प्लैनेट पीपल जैसे नेटवर्क बनाने की पहल की गई है जिससे लोग जागरूक हो, अपने व्यवहारों में परिवर्तन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
हरियाळो राजस्थान महाभियान के तहत रिकॉर्ड 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण—
प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि ओज़ोन परत का बड़ा महत्व है। यह समताप मंडल में स्थित एक अदृश्य ढाल है जो हानिकारक यूवी विकिरणों को अवशोषित कर देती है, जिसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि इसका संरक्षण करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। अपने जीवन में छोटे- छोटे बदलाव लाकर तथा ओज़ोन डिप्लीटिंग तत्वों का इस्तेमाल कम करके हम इसमें योगदान दे सकते है। उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार हरियाळो राजस्थान महाभियान के तहत 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया है।
मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के 35 साल बाद अब दिखने लगा है असर, हील हो रही ओज़ोन परत—
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष डॉ रवि कुमार सुरपुर के अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ओज़ोन परत का क्षरण एक वैश्विक समस्या है। जब 1980 में वैज्ञानिकों द्वारा ओज़ोन परत पर अध्ययन किया गया तब पता चला कि अंटार्टिका में परत पर बहुत बड़ा छेद है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित होकर 16 सितंबर 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल लाया गया। उसके बाद से प्रतिवर्ष 16 सितंबर को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व ओज़ोन दिवस मनाया जाता है।
डॉ. सुरपुर ने बताया कि वैश्विक सामूहिक प्रयासों की बदौलत अब 35 साल बाद ओज़ोन परत लगभग हील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत में ग्रीन जॉब्स को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारत की जलवायु परिवर्तन रणनीति में एक ऐसा अवसर है, जिससे देश न केवल आर्थिक विकास कर सकेगा, बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षित रख सकेगा।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। समारोह में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर सुदेश यादव ने "ओज़ोन और पृथ्वी पर जीवन" तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ रमेश अरोड़ा ने जीवन के सबक पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान जलवायु संकट को दर्शाते हुए तान्या सक्सेना और ग्रुप ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव एस पी सिंह ने उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के शासन सचिव विजय एन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल व पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उद्योगों के प्रतिनिधिगण, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी सहित जन सामान्य मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |सुरताल कला महोत्सव’ का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
जवाहर कला केंद्र और अंजना वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सुरताल कला महोत्सव’ का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया और जेकेके में लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच न केवल कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को कला एवं संस्कृति के प्रति अधिक संवेदनशील और जागरूक भी बनाते हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।
10 दिवसीय कला-संस्कृति उत्सव-
‘सुरताल कला महोत्सव’ का आयोजन 25 सितम्बर तक किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय उत्सव कला और संस्कृति का अद्वितीय संगम है, जिसमें कठपुतली एवं थिएटर, नृत्य और संगीत, चित्रकला, कल संवाद एवं संगोष्ठियों जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
कला साधकों का सम्मान-
महोत्सव के अंतर्गत राजस्थान की प्रतिष्ठित कला हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। इनमें पद्मश्री तिलक गीती, प्रसिद्ध कलाकार युसूफ़ खान सहित अन्य कला साधक शामिल हैं।
युवाओं की भागीदारी पर विशेष फोकस-
महोत्सव की विशेष कार्यशालाएँ सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक युवा विद्यार्थी कला और संस्कृति से जुड़ सकें।
अंजना वेलफेयर सोसाइटी, जिसकी फाउंडर मेंबर माया कुलश्रेष्ठ हैं, पिछले 13 वर्षों से भारतीय कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |जापान की प्रगति से सीख लेकर विकसित भारत के लिए कार्य करें- राज्यपाल
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जापान में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराया गया। इसके बावजूद उसने अपने आपको संभाला ही नहीं बहुत तेजी से सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने जापान की प्रगति से सीख लेते हुए युवाओं को राष्ट्र प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा देश को गुलाम बनाने, गुरुकुल विद्या पद्धति समाप्त कर मैकाले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा पद्धति को लागू करने से हुए नुकसान की चर्चा करते हुए कहा कि देश की नई शिक्षा नीति राष्ट्र को विकास पथ पर आगे ले जाने वाली है। उन्होंने बांसवाड़ा की वीरांगना कालीबाई की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे गौरवमय चरित्रों से सीख लें। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता और अभ्यास से अपने को निखारने पर जोर दिया। उन्होंने देश की नई शिक्षा नीति के आलोक में नवाचार अपनाते हुए युवाओं को विकसित भारत में भागीदारी किए जाने का आह्वान किया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को इंडिया-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘बायकॉन-2025’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बियानी कॉलेज में ग्लोबल लैंग्वेज लेब का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह शक्ति यदि उच्च शिक्षा से भारत को आगे बढ़ाने में लगे तो वैश्विक सहयोग से राष्ट्र विकास के लिए तेजी से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने भाषाओं को दुरूहता को समाप्त कर दिया है। ऐसे समय में वैश्विक भाषा की समझ से जुड़ी ग्लोबल लैंग्वेज लैब जापानी भाषा एवं अन्य विदेशी भाषाओं को सीखना आसान करेगी।
राज्यपाल ने मुंबई में तलपड़े बंधु द्वारा मानवरहित, हवा से भारी विमान का निर्माण करने और इसे मुंबई के चौपाटी बीच के ऊपर उड़ाने की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में हुए इस आविष्कार का श्रेय राइट बंधुओं को मिला। उन्होंने कहा कि गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत भारत की देन है पर इसे न्यूटन का आविष्कार बताया जाता है।उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान से नई पीढ़ी को जोड़े जाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसी से हम अपने स्व को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व की बड़ी से बड़ी कम्पनियों में अस्सी प्रतिशत से अधिक दक्ष भारतीय मूल के हैं।
उन्होंने शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के अधिकाधिक प्रयास किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने जापान को अग्रणी देश बताया पर कहा कि वहाँ युवाओं का प्रतिनिधित्व कम है। भारत में अधिक युवा आबादी है। दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, पेशेवर और सांस्कृतिक सहयोग से राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने देश में डिजिटल क्रांति, नीतिगत सुधारों और वैश्विक एकीकरण से शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में विकास किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने कहा कि देश में इस समय 1 हजार 362 विश्वविद्यालय है। देश में 2020 में 42 हजार 343 कॉलेज थी जो आज बढ़कर 52 हजार 538 हो गए है। उन्होंने कहा कि सरकारी के साथ साथ निजी कॉलेज उद्योगों के साथ समन्वय कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |एसपी अम्बाला के निर्देशानुसार पर किया गया अम्बाला कोर्ट परिसर मे माॅक ड्रिल का अभ्यास
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला के नेतृत्व में किसी भी आपात स्थिति से निपटने, अपराध को अन्जाम देकर भागने वाले अपराधी को पकड़ने व बम्ब इत्यादि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहँुचकर आमजन की सुरक्षा करने के लिए पुलिस के जवानों द्वारा कोर्ट परिसर अम्बाला शहर में माॅक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर अम्बाला में एक लावारिस बैग पड़ा है, जिसमें कोई भी सन्दिग्ध वस्तु हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरन्त मौके पर पहँुचे और कोर्ट परिसर अम्बाला शहर के उस क्षेत्र को खाली करवाकर जवानो को तैनात किया।इसके साथ-2 अम्बाला पुलिस के उच्चाधिकारिया को सूचित कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला, फायर ब्रिगेड अम्बाला, एम्बुलैन्स को सूचना दी गई कि आमजन की सुरक्षा के लिए तुरन्त मौके पर पहुँचे। सूचना मिलते ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला विजय कुमार के नेतृत्व मे प्रबन्धक थाना अम्बाला शहर व चैंकी प्रभारी रोशन लाल बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला बम्ब निरोधक सामान के साथ, मौके पर पहुँचे।
बम्ब डिस्पोजल स्काॅड अम्बाला के जवानो ने लावारिस सामान को कब्जे में लेकर बम्ब निरोधक सामान के साथ बम्ब को निष्क्रय करने का अभ्यास किया। एसपी अम्बाला ने आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थ्तिि से निपटने को ध्यान में रखते हुए सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, निरीक्षक सी0आई0ए0, ए0वी0टी0 सैल, सभी पुलिस चैकी इन्चार्ज को निर्देश दिए कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुए नाकाबन्दी करें।
जिससे अपराधों की रोकथाम कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके व किसी भी संदिग्ध वस्तु आदि की सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुँचे जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु नजर आए तो उसकी सूचना तुरन्त नजदीक पुलिस थाना या कंट्रोल रूम डाॅयल-112 पर दें।
#ambala #spambala #news #mockdrill #ambalacourt
-
17/09/25 |राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी अधिक संख्या में पशुओं का बीमा हुआ
एन.एस.बाछल, 17 सितम्बर, जयपुर।
शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ समित शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं का पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ शर्मा ने मंगलवार को शासन सचिवालय में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, एएमएस और के पी आई आधारित ग्रेडिंग प्रणाली सहित अन्य विषयों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में शासन सचिव ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग के लोग अनुशासित, कर्मठ और तत्पर होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और भीड़ में अपनी अलग पहचान में दिखें। इन शिविरों के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें रोगी पशुओं के उपचार और टीकाकरण आदि गतिविधियों के लिए सभी से सक्रिय होकर काम करने के निर्देश डॉ शर्मा ने दिए। शासन सचिव ने निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान टीकाकरण अभियान, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, मोबाइल वेटरिनरी यूनिट और कॉल सेंटर तथा चैटबॉट , सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान आदि योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार किया जाए। ग्रामीण सेवा शिविरों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के बीमा सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे जिसके लिए शासन सचिव ने अधिकारियों को एसआइपीएफ से समन्वय कर पूरी योजना बनाने के निर्देश दिए।
डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी अधिक संख्या में पशुओं का बीमा हुआ है। इसके लिए उन्होंने विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब बचे हुए बीमा को काम 30 सितंबर तक किसी भी हालत में पूरा करें। 1 अक्टूबर से वर्ष 2025-26 का बीमा कार्य शुरू किया जाएगा। डॉ शर्मा ने बताया कि पिछले साल के अनुभवों से सबक लेते हुए इस वर्ष बीमा का कार्य एक ही चरण में किया जाएगा जिससे समय और मैन पावर की तो बचत होगी ही साथ ही पशुपालकों को बीमा का लाभ भी समय से मिल सकेगा।
सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक के उपयोग की समीक्षा करते हुए डॉ समित शर्मा ने कहा कि यह पशुपालन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है जो पशुपालकों को चार गुना फायदा देगी। उन्होंने अधिकारियों से इस तकनीक के उपयोग की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में दो लाख स्टा्रॅ की आपूर्ति के विरूद्ध मात्र 36 हजार 317 पशुओं का ही कृत्रिम गर्भाधान किया गया है इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए शासन सचिव ने इसके प्रति उदासीनता के कारण का पता लगाते हुए इसकी सघन मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए और इसकी संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान का इन्द्राज पशुधन एप पर किए जाने के भी निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेक्स सॉर्टेड सीमन से ही एआई करनी है इसके लिए पशुधन निरीक्षक को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने आरएलडीबी को इस प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए निर्देश प्रदान किए।
लंपी रोग प्रतिरोधक सहित अन्य संक्रामक रोगों से बचाव हेतु किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा करते हुए डॉ शर्मा ने टीकाकरण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी लंपी के लक्षणों की शिकायत मिलती है वहां पशुओं को आइसालेट करें। एफएमडी टीकाकरण के लिए डॉ शर्मा ने अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कर उनका इन्द्राज पशुधन एप पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सा संस्थाओं में उनकी मांग के अनुरूप दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी परिस्थिति में दवाइयों की कमी से कार्य बाधित न हो। उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध औषधियों और उपकरणों के नियमित सदुपयोग पर बल दिया और कहा कि जिन संस्थाओं में औषधियों का समय पर समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है उन औषधियों को आवश्यकतानुसार अन्य संस्थाओं में वितरित किया जाए।
डॉ शर्मा ने नवीन पशु चिकित्सा संस्थाओं हेतु पट्टों की उपलब्धता की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला कलक्टर्स से मिलकर इस संबंध में काम को और गति दें। उल्लेखनीय है कि अब तक 444 भवनों के लिए जमीन के पट्टे प्राप्त हो चुके हैं जबकि शेष पट्टे भी शीघ्र प्राप्त हो जाएंगे।
डॉ शर्मा ने संस्थाओं के मुख्य निष्पादन संकेतक (केपीआई) आधारित 100 अंकों की रैंकिंग प्रणाली की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पशु चिकित्सा संस्थानों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। इस अंक प्रणाली के तहत शीर्ष रहे जिलों की प्रशंसा करते हुए डॉ शर्मा ने अन्य जिलों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
जिलों के संयुक्त निदेशकों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ सभी संस्थाएं समय पर खुलने के साथ साथ सभी कार्मिको की उपस्थिति सुनिश्चित हो और सभी कार्मिक अनुशासन और निष्ठा से काम करें। उन्होंने कहा कि विभाग में कामचोरी, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बिल्कुल बरदाश्त नहीं की जाएगी। शासन सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी सराहना करते हुए अन्य चिकित्सकों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अकादमिक चर्चा भी हुई जिसमें विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भी भाग लिया। शासन सचिव ने जिलों से विभाग को श्रेष्ठता की ओर ले जाने के लिए रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किए।
इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने सभी जिलों के संयुक्त निदेशकों कहा कि गा्रमीण सेवा शिविर हमारे विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि हमें अपने विभाग को और बेहतर बनाने के पूरा प्रयास और सुधार करने की आवश्यकता है। हम ड्यूटी समय मे ड्यूटी पर जाएं और ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दें।
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आनंद सेजरा, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश मीना, डॉ प्रवीण सेन, डॉ विकास शर्मा, डॉ ओमप्रकाश बुनकर, डॉ हेमंत पंत सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संभाग के अतिरिक्त निदेशक, जिलों के संयुक्त निदेशक सहित वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/09/25 |बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम अम्बाला के संबध में हुई एक बैठक
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम के संबध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला व सम्बन्धित मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल श्रम को रोकने को लेकर जो गतिविधियां एवं कार्य किए जा रहे हैं उसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण के बारे लोगों को जागरूक करें और साथ ही जहां पर यदि बाल श्रम जैसी गतिविधियां पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने भी कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे आमजन को जागरूक करें। बाल संरक्षण अधिकार के बारे जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जो हिदायतें जारी की गई है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य होने चाहिए।
मंत्रालय द्वारा जो एसओपी जारी हुई है उसकी रूपरेखा बारे सभी को जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता ने भी बैठक के दौरान बताया कि डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के तहत बाल अधिकार संरक्षण एंव अन्य कार्यक्रमों बारे समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है।
इस मौके पर श्रम विभाग से एएलसी प्रदीप कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता, सीडब्लयूसी चेयरपर्सन रंजिता, सदस्य रेखा शर्मा, खुशपाल, रजनी देवी के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।#ambala #news #
-
17/09/25 |जीएमएन कॉलेज मे फसल अवशेष प्रबंधन पर व्याख्यान किया गया आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 17 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला कैंट में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान विभाग, इको क्लब और एसडीजी क्लब द्वारा किया गया था। अंबाला के जिला कृषि विभाग से विशेषज्ञ अंजलि राणा और डॉक्टर सिमरन जस्ट ने बेहतर मिट्टी स्वास्थ्य और कम पर्यावरण प्रदूषण के लिए फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों पर चर्चा की।
उन्होंने हरियाणा में प्रभावी फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकारी योजनाएं और सब्सिडी और जैव उर्वरकों के उपयोग के लाभों पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य ने धान-गेहूं फसल प्रणाली में गेहूं की पैदावार और लाभप्रदता बढ़ाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया।
डॉक्टर कुलदीप यादव (वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष) ने समन्वय किया और संसाधन व्यक्तियों का धन्यवाद किया । डॉक्टर शिखा जग्गी और डॉक्टर मीनू राठी संयोजक और सह-संयोजक थे। इस अवसर पर डॉक्टर अमिता और डॉक्टर दीपक कुमार भी उपस्थित थे।
#ambala #gmncollege #news
-
17/09/25 |- खेल,
आज के प्रमुख खेल समाचार। ( 17 सितंबर, 2025 )
🏏 क्रिकेट
बांग्लादेश ने अफ़ग़ानिस्तान को आठ रन से हराया, जिससे उनका सुपर-4 में पहुँचने का अभियान ज़िंदा रहा।
BCCI ने Apollo Tyres को भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नया लीड स्पॉन्सर बनाया है। यह Dream11 की जगह है, जो ऑनलाइन गेमिंग प्रतिबंध के चलते हट गया था।
इस स्पॉन्सरशिप का अनुबंध मार्च 2028 तक है, और यह पिछले कॉन्ट्रैक्ट की तुलना में अधिक मूल्य का बताया जा रहा है।
⚖️ विवाद / अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
भारत-पाकिस्तान के बीच Asia Cup मैच के बाद “हैंडशेक विवाद” बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने आधिकारिक प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया है, और उन्होंने ICC से मैच रेफरी Andy Pycroft को हटाने की मांग की है।
Suryakumar Yadav ने कहा है कि यदि भारत Asia Cup जीता तो वो PCB के अध्यक्ष Mohsin Naqvi से ट्रॉफी नहीं लेंगे। इस फैसले में राजनीतिक व भावनात्मक तत्वों की वजहें बताई जा रहीं हैं।
#TodaysTopSportsNews #SportsNews #SportsHighlights #September172025 #AthleteUpdates #GameRecap #SportsAnalysis #BreakingSportsNews #TrendingSports #LiveSportsUpdates #InTheGame #SportsFans #SportsTalk #LatestScores #SportsCommunity #TeamUpdate #TopPlays #MatchHighlights #SportsCoverage
-
17/09/25आज का राशिफल ( 17 सितंबर, 2025 )
♈ मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।
♉ वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♊ मिथुन: व्यापार में लाभ की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
♋ कर्क: कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं। धैर्य रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
♌ सिंह: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नए संपर्क लाभ देंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
♍ कन्या: सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं।
♎ तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की संभावना। सेहत सामान्य।
♏ वृश्चिक: जमीन-जायदाद से लाभ होगा। आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: यात्राओं से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
♑ मकर: कारोबार में निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।
♒ कुंभ: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
♓ मीन: नए संबंध लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता। धन प्राप्ति के योग प्रबल।
#TodaysHoroscope #Horoscope #September172025 #Astrology #ZodiacSigns #DailyForecast #Tarot #AstroAdvice #CosmicEnergy #Readings #AstrologicalInsights #WeeklyHoroscope #FortuneTelling #SpiritualGuidance #PredictYourFuture #Esoteric #Wellness #Mystic #TarotReadings #PersonalGrowth
-
16/09/25 |सूक्ष्म पोषक तत्वों और कीट प्रबंधन के अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कपास की खेती के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को कपास की खेती हेतु सूक्ष्म पोषक तत्व एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए किसानों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य कपास की फसल में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार करना तथा कीट प्रबंधन द्वारा फसल को सुरक्षित रखना है। सभी कपास उत्पादक किसान निर्धारित तिथि तक आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
#CottonFarming #HaryanaAgriculture #FarmerSubsidy #IntegratedPestManagement #AgriHaryana
-
16/09/25 |एमडीयू में 17 सितम्बर से शुरू होगी सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक का परिसर 17 सितम्बर से खेलों की ऊर्जा और उत्साह से गूंजेगा, जब यहां यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता (बॉयज) का भव्य आगाज होगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में देश के साथ-साथ विदेश से भी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। भारत और विदेश के कुल 9 जोन की 300 टीमों के लगभग 750 प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में 60 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा और जलकौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फॉरेन जोन से खाड़ी देशों- दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा और खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा।
#MDURohtak #CBSE #SwimmingChampionship #NationalLevel #SportsInHaryana #InternationalSports #UniversityCampusSchool #SwimmingCompetition
-

-
16/09/25 |सैकेण्डरी एवं डी.एल.एड परीक्षा सितम्बर -2025 के प्रवेश-पत्र आज से लाईव
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा एवं डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष- 2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा सितम्बर-2025 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) आज से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा में प्रविष्ट होने हेतु स्वयंपाठी/ मुक्त विद्यालय परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम/ रजिस्ट्रेशन नम्बर भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड.(नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा हेतु सभी सम्बन्धित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0, पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारे सम्बन्धित संस्था से सम्पर्क करें।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कम्पार्टमेंट, रि-अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण व आंशिक अंक सुधार की परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिक) परीक्षा के परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र के विवरणों को जांच ले यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व एवं सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी(मुक्त विद्यालय) के परीक्षार्थी 19 सितम्बर, 2025 तक वांछित दस्तावेजों सहित बोर्ड कार्यालय में आकर शुद्धि अवश्य करवा लें। इसके उपरांत फोटो व हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जायेगी। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र जारी नहीं हुआ तो वह बोर्ड कार्यालय में वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करें तदोपरांत ही अनुक्रमांक जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे/अन्य के स्थान पर परीक्षा में प्रविष्ट होना/परीक्षा देना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें परीक्षार्थी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाओं का संचालन 25 सितम्बर से 21 अक्टूबर, 2025 तक करवाया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया इस बात के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे कि ऐसे सभी छात्र-अध्यापक जो निर्धारित विनियम/नियमों अनुसार परीक्षा हेतु योग्य/पात्र नहीं हैं, उनके अनुक्रमांक जारी न किए जाए। ऐसे मामलों के छात्र-अध्यापकों के अनुक्रमांक कॉलेज/संस्था के मुखिया द्वारा रिपोर्ट सहित बोर्ड कार्यालय को परीक्षा शुरू होने से पूर्व हर अवस्था में वापिस भेजे जाने हैं।
#HBSE #BhiwaniBoard #HaryanaExams #AdmitCard #CompartmentExam #DLED #BSEH #ExamUpdate #HaryanaEducation #BhiwaniBoardExams
-
16/09/25 |डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू, टपरीवास, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन 31 जनवरी, 2026 तक किए जा सकेंगे। योजना का लाभ वहीं विद्यार्थी उठा सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदन करने के इच्छुक छात्र वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।
#AmbedkarScholarship #HaryanaGovt #StudentScheme #Scholarship2026 #SaralHaryana #EducationForAll #MeritoriousStudents #HaryanaStudents
-

विभागीय कार्यों को तत्परता से पूरा करते हुए नजर आए विकासात्मक परिवर्तन : स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी जिला के विभागीय अधिकारी पूरी संजीदगी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। विभागीय कार्यों की प्रगति बारे समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों को तत्परता से पूरा करते हुए रेवाड़ी जिला में विकासात्मक परिवर्तन नजर आना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को रेवाड़ी में इस जिला से जुड़े विकास कार्यों व जनहितकारी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थी। बैठक में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल से विधायक डा.कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वे रामपुरा गांव की बेटी हैं जोकि रेवाड़ी जिला में है, ऐसे में रेवाड़ी जिला उनकी जन्म व कर्म भूमि होने पर वे इस जिला के उत्थान के लिए पूरी तरह से सदैव सजग हैं और रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकासात्मक स्वरूप के साथ रेवाड़ी जिला नजर आए इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य होने सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बैठक में शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को शहरी स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका को प्रभावी रूप से निभाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर तैयार एजेंडे में शामिल सड़कों के सुधारीकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम अब खत्म हो गया है, ऐसे में अब जिला की सभी सडक़ों की मरम्मत की जाए व नई सड़कों का निर्माण कार्य भी यथाशीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। उन्होंने शहर की नई आबादी में जलभराव की समस्या के उचित समाधान बारे जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को रेजांगला पार्क क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार पहचान पत्र के संबंध में अधिकारियों को सही से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं को तय समय सीमा में देना सुनिश्चित करें। शहर के नाई वाली फ्लाईओवर के पास रामपुरा रोड पर होने वाले अतिक्रमण का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए तथा चौक का सौंदर्यीकरण करने को भी कहा गया।
वहीं मसानी बैराज को लेकर हुई समीक्षा में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि मसानी बैराज में साफ पानी आए और बैराज में एसटीपी का गंदा पानी न जाए।
आरती सिंह राव ने कहा कि बरसात के मौसम के बाद जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से सतर्क है। उन्होंने बताया कि डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां मुहैया करवा दी गई है। साथ ही फोगिंग करवाने के भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ विभाग अपनी भूमिका निभा रहा है।
#RewariDevelopment #AartiSinghRao #HaryanaGovernment #HealthMinisterHaryana #UrbanSanitation #RoadsOfRewari #FamilyID #CleanHaryana #MasaniBarrage #DiseasePrevention #PublicWorks
-
16/09/25 |राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला शहर में आज जिला स्तरीय उद्यमिता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम की सहारना करते हुए छात्र छात्राओं को मोटिवेट भी किया। जिला स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में कुल 59 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय महिला कॉलेज शहजादपुर की भावना ने प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होली की छवि ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल थम्बड की स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार श्लोगन राईटिंग मे कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |
जिसमें राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब की मन्नत ने प्रथम, राजकीय सीनियर सैकेडरी स्कूल भूरेवाला की शिखा ने द्वितीय तथा राजकीय गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीसी बाजार की गौरी ने तृतीय स्थन प्राप्त किया।
इसी प्रकार आईडिया प्रतियोगिता में भी कुल कुल 54 छात्र/ छात्रों ने भाग लिया जिसमें राजकीय माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल समलेहडी की सयंम ने प्रथम, राजकीय गल्र्ज कालेज शहजदपुर की भावना ने दूसरा तथा राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बकरा मार्किट से रोजी तृतीय स्थान पर रहे ।
इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर दिनेश राणा ने नगराधीश को आईटीआई अम्बाला शहर में विद्यार्थियों के लिए जो कोर्स एवं गतिविधियां चलाई हुई हैं उस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ सभी स्कूल कॉलेज,आईं टी आई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस मौके पर अनुदेशक सुरिंदर पाल सिंह, आशु सैनी, जितेन्द्र कुमार, दीपक गोयल , धर्म सिंह ,मंदीप कौर के साथ-साथ स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।#ambala #news #districtlevel #entrepreneurship #government #industrial #training #institute
-
16/09/25 |बाल सुधार गृह अम्बाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला कंचन माही के निर्दंेशानुसार प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नई दिशा, नई उड़ान योजना के अंतर्गत, बाल सुधार गृह, अंबाला में आज एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य बालकों को उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान जुविनाईल को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों (जैसे किकिशोरन्याय अधिनियम), शिक्षा के अवसरों, नशा विरोधी उपायों तथा पुनर्वास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पैनल अधिवक्ता मिस सरू जस्सी ने जुविनाईनलों को समाज की मुख्यधारा में पुन: जोडऩे के लिए प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि विधिक सेवाएं सदैव उनके साथ हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। ऐसे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य अवलोकन गृह में रह रहे बच्चों को एक नई दिशा और नई उड़ान देने की पहल करना है, ताकि वे अपने भविष्य का निर्माण सशक्त और सकारात्मक तरीके से कर सकें।
मिस सरु जस्सी ने जुवेनाइल को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संपर्क करने बारे भी अवगत करवाया और साथ ही हेल्पलाइन नंबर 01712532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।
#awarenesscamp #juvenile #justice #home #ambala
-

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर अंतिम तिथि
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी) - भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार - 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या ईए कार्य के क्षेत्र में काम किया हो।
उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। संस्था के मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।
#SubhashChandraBoseAward #DisasterManagement #AapdaPrabandhanPuraskar #NDMAIndia #Awards2026 #IndianGovernment #DisasterHeroes #ApplyNow
-
16/09/25 |डीसी अम्बाला ने राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर की समीक्षा
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डीसी अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, जमाबंदी, इंतकाल, सरकारी देयों की वसूली, जमा बंदिया, कोर्ट केसिस, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ-साथ राजस्व विभाग से जुडे विषयों को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत वैरिफिकेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर राजस्व विभाग से जुड़े विषयों पर बैठक लें ताकि सभी कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कोर्ट केसों की लम्बित विषय पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो विषय हैं, उनमें तेजी लाएं। उन्होंने सरकारी देयों की वसूली, इंतकाल, जमाबंदी, स्टाम्प डयूटी, ततीमा अपडेशन, स्टाम्प रिकवरी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत जो भी शिकायत है उस बारे समीक्षा करते हुए सभी कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जमा बंदी विषय पर भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को तीव्रता से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की पैंडसी नहीं होनी चाहिए।
बैठक के दौरान डीसी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों वर्षा के चलते जहां फसलें खराब हो गई थी वहीं कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सम्बन्धित अधिकारी वैरिफिकेशन का कार्य करवाकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सम्बन्धित प्रार्थी को मुआवजा उपलब्ध करवाया जा सके।
इसी प्रकार डीसी ने सम्बन्धित बीडीपीओज की एक बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ करवाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला परिषद के तहत भी जो कार्य किए जा रहे हैं या किए जाने है उसकी भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार अम्बाला छावनी प्रियंका, तहसीलदार अम्बाला शहर आदित्य, नायब तहसीलदार सुनील पंवार, अमित वर्मा, आलमगीर, संजीव अत्री के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।#dc #ambala #news #reviewedmatters #revenuedepartment
-

मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां 30 सितम्बर तक अपने बीएलए नियुक्त करें: सीईओ ए श्रीनिवास
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने प्रदेश की सभी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि वें अपनी. अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट 30 सितम्बर, 2025 तक नियुक्त करें और इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य के सभी जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भिजवाना सुनिश्चित करें।
श्री ए श्रीनिवास आज यहां मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन को लेकर बुलाई गई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग दिशा निर्देशानुसार सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपने.अपने राज्यों की मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन से पूर्व का कार्य कर रहे है। हरियाणा में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग 23 वर्षों बाद हो रहा है। वर्तमान मतदाता सूची को वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मिलान किया जाएगा यदि मतदाता का नाम दोनों मतदाता सूचियों में पंजीकृत है तो उसे कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि उसे बीएलओ द्वारा नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म भरकर देना होगा।
बीएलए (बूथ लेवल एजैन्ट) त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। सभी राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करने के लिए अपने अधिकृत पदाधिकारियों की सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को पहुचाना सुनिश्चित करे।
श्री ए श्रीनिवास ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार केवल भारत के नागरिक को ही मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अधिकार है दूसरे देश के नागरिक भारत में मतदाता नहीं बन सकते। उन्होंने बताया कि हरियाणा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विधानसभा चुनाव 2024 से पहले किया गया था ।
उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करना जरूरी है। क्योकि बीएलए को अपने मतदान केंद्र की पूरी जानकारी रहती है। उसे ये भी पता रहता है कि किसने 18 वर्ष की आयु पूरी की है और किस मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तथा कौन व्यक्ति स्थाई रूप से आवास छोड़कर बाहर स्थांतरित हो चुका है। यह जानकारी बीएलओ के लिए मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने में अति महत्वपूर्ण होती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस बात से भी अवगत करवाया कि भारत निर्वाचन आयोग सभी राज्यों के मतदाताओं का डाटा सर्चएवेल मोड़ पर लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सभी राज्यों का यह कार्य पूरा होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के मतदात पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता के नाम का सर्च कर सकता है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हेमा शर्मा, सयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राज कुमार लोहान, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील भौरियां के अलावा श्री तलविन्द्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री सतीश सेठी, सीपीआईएम, श्री रणधीर सिंह, जननायक जनता पार्टी, डा0 सत्यव्रत, इंडियन नेशनल लोकदल, श्री रामस्वरूप, बहुजन समाज पार्टी इत्यादि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है। जो कि भूलवश दिनांक 16.09.2025 को वितरित समाचार पत्रों में 20 अक्तूबर प्रकाशित हो गया है। अतः हरियाणा में उक्त दोनो वर्ष की मतदाता सूचियों के मिलान का कार्य सभी बीएलओ द्वारा 20 सितम्बर 2025 तक किया जाना है।
#HaryanaElections #VoterListRevision #BoothLevelAgents #CleanVoterList #ECI #ASrinivas #HaryanaPolitics #VoterAwareness #IndianElections #VoterRegistration
-
16/09/25 |आर्य कॉलेज मे 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से 5 दिवसीय सैल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा किया गया। प्राचार्या महोदया ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि समय रहते व किसी भी स्थिति में अपना बचाव कर सकें।
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा खुद को या दूसरों को किसी भी हमले या खतरे से बचाने के लिए उचित बल का प्रयोग करने का अधिकार सभी को है। इसलिए महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि यदि कोई आप पर हमला करता है तो अपनी जान बचाने के लिए बल प्रयोग करना आत्मरक्षा है। आत्मरक्षा का अधिकार व्यक्ति को खतरों से बचाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है।
उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के प्रशिक्षक रेन्शी हेमंत शर्मा, स्पोर्ट्स कुडो एसोसिएशन ऑफ हरियाणा अध्यक्ष हैं और भारतीय कराटे टीम के कोच और एशियाई कराटे महासंघ के एशियाई रेफ्री व जज भी रहे हैं।
इस अवसर पर मिस्टर हेमंत ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए तथा आत्मरक्षा के लिए जागरूक होने की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्कशॉप में लगभग 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का सफल संचालन बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राएं कृतिका, गुरजीत, मुसकान, हरमान के सहयोग से हुआ।
#aryacollege #news #ambala #selfdefense #workshop
-
16/09/25 |हरियाणा सरकार की नई पहल एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ
चंडीगढ़, 16 सितम्बर (अभी): हरियाणा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदूषण नियंत्रण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ और नॉन - सीओ2 पाथवेज़ रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन किया। यह कदम हरियाणा के सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के लागू होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और प्रदेश के नागरिकों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में आयोजित स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में ऐसी पहल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य पर्यावरण योजना केवल एक या दो विभागों का काम नहीं है। इस योजना के लिए कई विभागों को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और प्रगति की निगरानी का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आज पेड़ काटे जा रहे हैं, जंगल सीमित हो रहे हैं, जिससे पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है और उसका दुष्परिणाम मानव जाति पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य पर्यावरण योजना भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरी-भरी धरती सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर व्यापक योजना लागू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे लोग भी हुए हैं, जो वाह-वाही लूटने के लिए डंपिंग ग्राउंड पर खड़े होकर कचरे को साफ करने की बातें करते थे। लेकिन कचरा कभी साफ नहीं हुआ बल्कि उन्होंने लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया, ये भी एक प्रकार का प्रदूषण ही है, जबकि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कचरे के निपटान की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं और कचरे का निरंतर निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के शहरों में हर रोज 5,600 टन ठोस कचरा पैदा हो जाता है। इसमें से 77 प्रतिशत का निपटान तो हो रहा है, लेकिन अभी भी 23 प्रतिशत कचरे का प्रबंधन करना बाकी है। इसके समाधान के लिए पूरे राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक कचरा भी एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए प्रदेश में 42 ई-वेस्ट रीसाइक्लर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में, हम हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वायु प्रदूषण जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर 3600 करोड़ रुपये की लागत के 'क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' की शुरूआत की है। इसके तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए सब्सिडी दी जाएगी। डीजल के जनरेटर के स्थान पर गैस से चलने वाले जनरेटर, गैस बायलर और एडवांस मॉनिटरिंग उपकरणों के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर पहले ही काम शुरू किया हुआ है। सिटी बस सेवा के लिए 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 50 बसें मिल चुकी हैं तथा 105 बसें और मिल जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पूरे राज्य में 370 से अधिक ई.वी-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण पराली जलाना भी रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों को जागरूक किया गया है और उन्हें पराली प्रबंधन के लिए 1 लाख से ज्यादा मशीनें दी हैं। इसके फलस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में वर्ष 2016 से अब तक 90 प्रतिशत की कमी आई है।
इसके अलावा, जल प्रदूषण को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाएं गए हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, प्रदूषित पानी को साफ करके फिर से उपयोग करने लायक बनाया जा रहा है। इस समय राज्य में कुल सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता 2,343 एम.एल. डी. है। इसका 74 प्रतिशत उपयोग हो रहा है। सरकार का लक्ष्य सभी डिस्चार्ज पॉइंट्स को सीवरेज नेटवर्क से जोड़कर इस क्षमता को शत-प्रतिशत करने का है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के मसानी बैराज में बरसाती पानी के साथ-साथ रेवाड़ी और धारूहेड़ा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी भी इकट्ठा होता है। इस पानी को साफ करके खेती और अन्य कामों में लाया जाता है। इसके अलावा, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के शोधित पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने की 27 योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से 11 पूरी हो चुकी हैं। इनसे सिंचाई के लिए एक स्थायी जल स्रोत मिलेगा, नहरों पर दबाव कम होगा और भूजल का दोहन भी घटेगा।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया है, इसलिए स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी पानी बचाने, पेड़ लगाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लें।
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण आज सबसे गंभीर मुद्दा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों का जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा विशेषकर एनसीआर क्षेत्र सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्रों में गिना जाता है।
उन्होंने कहा कि केवल कागजी योजनाओं और औपचारिक बैठकों से समस्या का समाधान नहीं होगा। नीतियों को धरातल पर उतारना और समाज को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कचरे के सेग्रीगेशन की है।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार, विभाग, एनजीओ और आम जनता सबको मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। केवल सरकारी दबाव से बदलाव सीमित समय तक ही संभव है, लेकिन जब आम आदमी खुद यह समझेगा कि उसका जीवन और स्वास्थ्य खतरे में है, तभी असली सुधार होगा।
##HaryanaEnvironmentPlan #SustainableHaryana #CleanHaryana #ZeroCarbonHaryana #GreenHaryana #HaryanaGovt #NaibSinghSaini #CleanAirProject #EWasteManagement #SolidWasteManagement #StopStubbleBurning #WaterConservation #ProtectEnvironment
-
16/09/25 |"सेवा पखवाड़ा" को लेकर भाजपा सदर मंडल की बैठक सम्पन्न
#sewapakhwara #bjp #bjpharyana #bjpambala
-

-
16/09/25भारतीय नौसेना जहाज निस्तार अभ्यास पैसिफिक रीच 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा
#mod #indiannavy #nisar #pacificreach2025
-

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर आनंद कुमार वेलकुमार को बधाई दी
#anandkumar velkumar #speedskatingworldchampionship2025 #pmo #narenderamodi
-

प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी
#fidechess #pmo #narenderamodi #vishalirameshbabu
-
16/09/25 |विधान सभा अध्यक्ष ने गुजरात के अंबा जी मंदिर में किए माँ अम्बे के दर्शन
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुजरात स्थित श्री अंबा जी मंदिर पहुँचकर माँ अम्बे के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने माँ अम्बे से प्रदेश की सुख-समृद्धि, लोक कल्याण एवं सबके मंगल की कामना की।
इस पावन यात्रा के दौरान उनके साथ मंत्री ओटा राम देवासी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद जालौर–सिरोही लुम्बा राम और गुजरात के खेराली विधायक श्री सरदार भाई चौधरी भी उपस्थित रहे।
माँ अंबे के चरणों में सामूहिक रूप से आराधना कर सभी जनप्रतिनिधियों ने जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। इस अवसर पर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि माँ अम्बे की कृपा से हमें समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की शक्ति और मार्गदर्शन मिलता है। यह दर्शन केवल आस्था का ही नहीं बल्कि सेवा और विकास के संकल्प का भी प्रतीक है। इस पावन दर्शन यात्रा ने न केवल श्रद्धा और आस्था को प्रगाढ़ किया बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के लिए समाज की सेवा हेतु नई ऊर्जा और प्रेरणा भी प्रदान की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |जीएमएन कॉलेज अम्बाला छावनी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अम्बाला छावनी में एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. प्रथम वर्ष के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रबलीन कौर (डीन, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग), श्याम रहेजा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) तथा डॉ. भारती सुजान (विभागाध्यक्ष, बिजनेस एवं मैनेजमेंट विभाग) द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। इस अवसर पर दोनों विभागों के संकाय सदस्यों का भी विद्यार्थियों से परिचय कराया गया।
नवप्रवेशी छात्रों को जोड़ने के लिए कमलप्रीत कौर ने विभिन्न संवादात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और टीम भावना का संचार हुआ। डॉ. कुंडू ने विद्यार्थियों को परीक्षा के नियमों और विनियमों की जानकारी दी, वहीं डॉ. ज्योति सोरौत ने एनईपी नीति पर चर्चा की l डॉ. उपिन्दर कौर ने बच्चों को ERP प्लेटफ़ॉर्म के बारे में समझाया।
इसके पश्चात यशवी शर्मा, हर्षिता, महिमा, डॉ. शुभम और भारती शर्मा के नेतृत्व में कैंपस भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रशासनिक ब्लॉक, विभिन्न विभागों तथा कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसके उपरांत संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल और सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।#orientatio #program #gmncollege #ambalacantt
-
16/09/25 |International Day for the Preservation of the Ozone Layer
The International Day for the Preservation of the Ozone Layer is an annual event observed on September 16th to raise global awareness about the importance of the ozone layer and the need to protect it.
History and Significance
The day commemorates the signing of the Montreal Protocol on Substances that Deplete the Ozone Layer on September 16, 1987. This landmark international treaty, which was adopted in response to the scientific confirmation of ozone layer depletion, is a pivotal example of successful global cooperation on an environmental issue.
The ozone layer, a fragile shield of gas in the stratosphere, protects the Earth from a harmful portion of the sun's ultraviolet (UV) radiation. This protection is vital for all life on the planet, as increased UV radiation can lead to higher rates of skin cancer, cataracts, and weakened immune systems in humans, while also harming plants and marine ecosystems.
The Montreal Protocol has been instrumental in phasing out the production and consumption of ozone-depleting substances, such as chlorofluorocarbons (CFCs) and hydrochlorofluorocarbons (HCFCs). Due to these concerted global efforts, the ozone layer is now on a path to recovery, with full healing of the Antarctic ozone hole expected by around 2066.
Annual Themes
Each year, the International Day for the Preservation of the Ozone Layer is celebrated with a specific theme to highlight current challenges and progress. For instance, the themes for recent years were:
* 2025: "From Science to Global Action"
* 2024: "Montreal Protocol: Advancing Climate Action"
* 2023: "Montreal Protocol: Fixing the Ozone Layer and Reducing Climate Change"
The success of the Montreal Protocol demonstrates that science-driven policy and international collaboration are effective tools for addressing major global environmental challenges.
#InternationalDayforthePreservationoftheOzoneLayer #OzoneDay #OzoneLayer #SaveTheOzone #ProtectOurPlanet #ClimateAction #SustainableFuture #EcoFriendly #GreenAwareness #EnvironmentalProtection #PlanetEarth #AirQuality #NatureConservation #ProtectOurSkies #GlobalAwareness #CleanAir #SustainabilityMatters #GoGreen #ClimateChange_ACTION
-
16/09/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते अनेक मेडल
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'दूसरा जोनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 'में अनेक मेडल जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन 14 सितंबर, 2025 को पंचकूला में किया गया।
जिसमें अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के विभिन्न विद्यालय के 206 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया और चार विद्यार्थियों ने विभिन्न पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी ओपन हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप के लिए भी हो गया।
इस चैंपियनशिप में मानवी कक्षा ग्यारहवीं व रेयांश कश्यप कक्षा पांचवीं के छात्र ने 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किया ,प्रिंस गुप्ता कक्षा नौवीं के छात्र ने 2 रजत व कक्षा पांचवीं के देवांश मेहंदीरत्ता ने 2 कांस्य पदक प्राप्त किये।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें आशा है विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे,साथ ही स्केटिंग कोच राजेश को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है ।
#students #lordmahaveerjainpublicschool #medals #rollerskating #championship
-
16/09/25 |
“स्वच्छता ही सेवा अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक सशक्त बनाना, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
मदन दिलावर पंचायती राज मंत्री ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी से स्वच्छता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने हेतु उत्सव के रूप में मनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में राज्यभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की विशेष स्वच्छता गतिविधियाँ – ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त राजस्थान का संकल्प – सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाने हेतु जन-जागरूकता रैली, शपथ एवं कार्यशालाएँ, जनभागीदारी कार्यक्रम – विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता तथा सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |पारंपरिक चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद )को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोजेक्ट शुरू
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
प्रमुख शासन सचिव आयुष विभाग सुबीर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की राज्य स्तरीय कमेटी की अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन हुआ।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना को राज्य के प्रत्येक जिले में पांच पंचायत में 210 आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जाना है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन करना। यह संभवत प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट है जहां मरीज को उसकी प्रकृति वात-पित्त -कफ को जानकर रोगों की रोकथाम के लिए पूर्व में ही औषधि एवं डाइट चार्ट (आहार विहार संबंधित सुझाव) उपलब्ध कराना है।
सुबीर कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का समयबद्ध तरीके से लागू कर आम जनता तक पहुंचाना है।
प्रमुख शासन सचिव ने बैठक में सुझाव दिए की योजना को प्रभावी बनाने के लिए प्रचार प्रसार करें महिलाएं एवं बच्चियों में खून की कमी के को दूर करने के लिए रोग निरोधक सिद्धांत पर कार्य करने वाली आयुर्वेद औषध का भी वितरण करें,6 माह से 5 साल तक के शिशु के लिए स्वर्ण प्राशन (बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली एक विशेष औषधि)का वितरण करें, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव से पूर्व पोषण देने लड्डू व प्रसूता महिलाओं के लिए जापे वाले लड्डू का वितरण किया जाना चाहिए, ग्राम स्तर पर सरपंच को योजना में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें व लिखित में सहमति सुनिश्चित करें और जिन गांवों में मॉडल सरपंच है उनको जरूर सम्मिलित करें।
योजना को सफल बनाने के लिए पंचायती राज विभाग, आयुष विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा, विभाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं वन विभाग अंतर विभागीय समन्वय करेंगे। इसी क्रम में जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर भी शीघ्र समितियाँ गठित की जाएंगी, सभी विभागों से चर्चा कर 18 सूचकांक (इण्डिकेटर) तय किये गए जिन्हे पूरा करने वाली ग्राम पंचायत को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में 11 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |अभियंताओं की टीम भावना से हुए ऐतिहासिक विकास कार्य
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
जल संसाधन विभाग की ओर से सोमवार शाम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में 58वां अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया गया। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164 वीं जयंती पर समारोह में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं द्वारा टीम भावना से किए कार्यों से ही राजस्थान सिंचाई क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है, विश्वास है कि अभियंताओं के गुणवत्तापूर्वक कार्यों से प्रदेश शीघ्र ही रोल मॉडल बनेगा।
सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग ‘विरासत के साथ विकास भी‘ की सोच लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अभियंताओं से जल संसाधन के ऐतिहासिक विकास कार्यों के दस्तावेजों और पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इतिहास का अध्ययन करके ही अभियंता बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने जल संरचनाओं के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि विभागीय विकास कार्यों के लिए सेवानिवृत्त अभियंताओं से बहुमूल्य सुझाव लिए जाएंगे। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्य अभियंता व अतिरिक्त सचिव श्री भुवन भास्कर, मुख्य अभियंता श्री रवि सोलंकी, योगेश मित्तल ने संबोधित कर अभियंताओं को बधाइयां दीं। इस अवसर पर विभागीय अभियंताओं को सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों को आत्मसात कर “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियन्ताओं (75 वर्ष से ऊपर) का सम्मान किया गया। इनमें भरत कुमार सिंघल, एस.के. गुप्ता, अजीत सिंह, बी.पी. शर्मा, किशोर सिंह, जे.पी. आचार्य, अरुण कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इन्होंने प्रदेश के विकास में अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
उल्लेखनीय है कि भारतरत्न सर विश्वेश्वरैया भारतीय अभियंत्रण जगत के महानायक थे। उन्होंने बांध, नहर और जल प्रबंधन की अभिनव योजनाओं से भारत को नई दिशा दी। उनके योगदान को स्मरण करते हुए अभियंता दिवस मनाया जाता है।
राजस्थान में जल संसाधन विभाग के अभियंता राज्य की जीवन रेखा माने जाते हैं। सिंचाई परियोजनाओं, बांधों एवं नहरों का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, जल संरक्षण ढांचों का विकास तथा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कठिन परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद विभागीय अभियंता अपने अनुभव, परिश्रम और समर्पण से प्रदेश को जल-समृद्ध बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा अम्बाला जोन ने मनाया इंजीनियर दिवस
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा अम्बाला जोन द्वारा किंगफिशर पर्यटन स्थल अंबाला में इंजीनियर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह एसोसिएशन सन 1912 में गठित की गई है जिसमे लगभग 17 विभागों के जेई और एसडीओ शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरूवात राष्ट्रगान से करने के पश्चात् भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला गया, जिनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में इंजीनियरस डे मनाया जाता है।
एम विश्वेश्वरैया का इंजीनियरिंग में बहुत बड़ा योगदान है उनकी अध्यक्षता में मैसूर में कृष्णा डैम की स्थापना की गई थी हैदराबाद शहर में चीफ डिजाइनर रहते हुए शहर को बाढ़ से बचाने के लिए किए गए कार्यों में उनकी अहम भूमिका थी। राष्ट्र के विकास में किए गए उनके अभूतपूर्व कार्य एवं योगदान के कारण ही उन्हें पूरे संसार मे फादर ऑफ इंजीनियर का सम्मान दिया गया तथा भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में सिंचाई विभाग, बी एंड आर, पंचायती राज विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग, नगर निगम विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, एचएसवीपी, मत्स्य तथा अन्य कई विभागों के जेई व एसडीओ गण उपस्थित रहे। एम विश्वेश्वरैया के किये गये कार्यों की भांति अंबाला में भी बाढ़ राहत कार्य करने में इन सभी सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा | इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी से जनरल सेक्रेटरी संदीप गुलिया जी ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जिला प्रधान जंतिदर सिंह ने सभी सदस्यों को आगे भी इसी तरह आपस में मिल जुल कर रहने के लिए प्रेरित किया तथा आश्वासन दिया की जल्द ही हम सब सरकार द्वारा पे स्केल तथा अपनी अन्य मांगों को पूरा करवाया जाएगा | अम्बाला ज़ोन द्वारा समय समय पर सामाजिक भलाई के कार्य किए करते हैं साल में एक बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रधान जंतिदर सिंह ने सभी सदस्यों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया था इसलिए कार्यक्रम से पहले सदस्यों ने सिविल अस्पताल अंबाला में जाकर रक्तदान एवं अपने अपने कार्यालय में पौधारोपण किया। जिसमे ललित पंचायती राज से और जगदीप बी एण्ड आर से अग्रणी रहे। आज के इस कार्यक्रम में कैलाश पंचकूला जिला प्रधान, संदीप करनाल जिला प्रधान, जितेंद्र जिला प्रधान झज्जर और राज्य कार्यकारणी से प्रदीप हुड़ा स्टेट कैशियर आरएस मलिक रिटायर्ड एक्सएन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक बतरा, वाईस वरिष्ठ उप प्रधान, सुखबीर सिंह उप प्रधान, साहिल खेरा सलाहकार, आशीष सैनी कैसियर, भिवानी राणा, जिला सचिव जगदीप की अहम भूमिका रही।#diplomaengineers #association #haryana #ambalazone #celebrated #engineersday
-
16/09/25 |शेखावाटी की हवेलियों की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए राज्य सरकार तत्पर
एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां प्रदेश की अनमोल एवं अद्वितीय धरोहर हैं। इन धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्द्धन हम सबका सामूहिक दायित्व है। राज्य सरकार इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए इनकी सुरक्षा एवं रखरखाव हेतु हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में शेखावाटी विरासत सरंक्षण संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में बजट वर्ष 2025-26 में शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में झुंझुनूं, सीकर और चूरू में अब तक 662 ऐतिहासिक हवेलियों को चिन्हित किया गया है। इन हवेलियों को हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक केंद्र, आर्ट गैलरी, होमस्टे और टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
शेखावाटी क्षेत्र बन रहा पर्यटन में सिरमौर-
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की धरती अपने आप में कला, संस्कृति और आस्था का अद्वितीय संगम है। ऐसे में शेखावाटी क्षेत्र आज पर्यटन में सिरमौर बन रहा है। इस वर्ष के छह माह में शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, झुंझुनूं और चूरू में लगभग एक करोड़ 90 लाख देशी पर्यटक और 33 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार यमुना जल समझौते को मूर्त रूप दे रही है। इसी तरह खाटूश्यामजी मंदिर एवं सालासर बालाजी मंदिर को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही, शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को कुल 30 हेरिटेज प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। ये प्रमाणपत्र हवेलियों को संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का हिस्सा बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन को लेकर अब तक 58 एमओयू हुए हैं। इनसे इस क्षेत्र में निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सभी एमओयू को समय पर धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोलकाता, हैदराबाद, सूरत आदि शहरों में राइजिंग राजस्थान कॉन्क्लेव के माध्यम से हवेली मालिकों और हितधारकों से संवाद करने जा रहे हैं।
विरासत संरक्षण के लिए स्थानीय व विशेषज्ञ लोग आएं आगे-
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। ऐसे में विरासत के संरक्षण के लिए स्थानीय, विशेषज्ञ एवं अनुभवी लोग आगे आएं। विरासत संरक्षण संवाद की यह पहल सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय विकास को एक साथ लेकर चलने का ही प्रयास है।
विरासत के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए ज्वाइंट कमेटी होगी गठित-
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी के रामगढ़, नवलगढ़, मंडावा, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और महनसर कस्बों की विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए विभिन्न विभागों की ज्वाइंट कमेटी गठित की जाएगी, जो इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना एवं पर्यटन विकास के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगी। साथ ही, उन्होंने भविष्य में कोई भी हवेली नहीं तोड़े जाने के संबंध में जिला कलक्टर्स को निर्देशित करने के लिए कहा।
इससे पहले कार्यक्रम में हवेली मालिक, टूर ऑपरेटर एवं संरक्षणविद सहित अन्य हितधारकों ने शेखावाटी हवेलियों के इतिहास, पर्यटन की संभावनाओं, रोजगार सृजन, विरासत संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित अन्य विषयों पर सुझाव दिए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग ने शेखावटी क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणा की अनुपालना में शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर ही है। इसी दिशा में पर्यटन विभाग ने संरक्षणविदों के पैनल भी बनाएं हैं तथा धरोहर के मूल स्वरूप के संबंध में बाइ लॉज को प्रभावी रूप से लागू करवाया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/09/25 |17 सितम्बर को पंचायत भवन में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत कैम्प आयोजन
जे कुमार अम्बाला, 16 सितम्बर - सिविल सर्जन अम्बाला डॉ राकेश सहल ने बताया कि 17 सितम्बर को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त नारी के तहत एक स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक स्वस्थ ही परिवार और समाज की सशक्त नींव हैं।
उन्होनें बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय समय पर जांच एवं उपचार के लिए पे्ररित करना हैं। उन्होनें बताया कि 17 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जोकि स्वास्थ्य चिकित्सा सम्बधी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करेंगे।
उन्होनें यह भी बताया कि इस दौरान निशुल्क जांच शिविर जिसमें गर्भवती महिलाओं व किशोरियों और वृद्ध महिलाओं की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य सम्बधी परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता, एनीमिया रोकथाम, संतुलित आहार एवं आयरन फोलिक एसिट संबंधी जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ-साथ बेटी बचाओं बेटी पढाओं, स्वच्छता बारे तथा परिवार नियोजन एवं मातृत्व स्वास्थ्य पर भी परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा निशुल्क एक्स-रे की सुविधा भी दी जाएगी तथा टीबी और फेफड़ों की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी सेंटरों पर भी ऐसे निशुल्क कैम्प लगाकर आमजन को स्वास्थ्य सम्बधी जानकारी भी दी जाएगी।
#panchayatbhawan #theswasthnari #sashaktnari #campaign #ambala
-
16/09/25 |एसपी अम्बाला द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित
जे कुमार, अम्बाला 16 सितम्बर - एसपी अम्बाला के निर्देशों अनुसार पंजाब राज्य में आई बाढ को देखते हुये सभी प्रबन्धक थाना जिला अम्बाला को तुरन्त राहत कार्यो बारे दिये गये निर्देशों का पालना करते हुये प्रबन्धक थाना महेशनगर एसएचओ जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा थाना महेशनगर क्षेत्राधिकार में टाँगरी नदी का जल स्तर बढने पर स्थानिय कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी भर जाने से आई बाढ में अपने कर्तव्य का पुर्णं रुप से निवाह करते हुये अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी टीम के साथ पानी में ढुबे घरों से लोगों जिनमें बुजुर्गों , महिलायों, बच्चों को सुरक्षित स्थना पर लाया गया । लागों को प्रबन्धक थाना द्वारा हर प्रकार की राहत सामग्री खाना, पानी व वस्त्र उपलब्ध करवाया गया । एसएचओ थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों द्वारा किये गये सरहानीय राहत कार्य को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, अम्बाला द्वारा प्रबन्धक थाना महेशनगर जितेन्द्र सिंह ढिल्लों को प्रसंशा-पत्र देकर सम्मानित किया गाया ।
·
इसी कड़ी मे थाना नन्गल में तैनात सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा रात को बहादुरी से अपने कर्तव्य का निर्हवन करते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये थाना नग्गल के क्षेत्राधिकार के गांव डडियान व लोहगढ के बीच तेज पानी के बहाव में ट्रक पलट जाने के कारण पानी में फसे हुये ट्रक ड्राईवर को अपनी जान पर खेलकर तेज बहते पानी से बाहर निकालकर ड्राईवर की जान बचाई । सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा अपनी सुझ बुझ व पुलिस कप्तान द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार तत्तपरता से कार्य करते हुये तेज बहते पानी में फसे ट्रक ड्राईवर की जान बचाने के बहादुरी भरे कार्य को देखते हुये एसपी अम्बाला द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
थाना बलदेव नगर में तैनात सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार द्वारा प्रेम नगर अम्बाला शहर में स्थित विशाल मेगा मॉर्ट में लगी भीषण आग में राहत कार्य करते हुये लोगों को आग वाले क्षेत्र से दुर करके सुरक्षित किया तथा अपनी जान पर खेलकर भीषण आग में जल रहे विशाल मेगा मॉर्ट की छत पर लगे हमारे देश के राष्ट्रीय सम्मान तिरगां झण्डा को आग से बचाने के लिये दस फुट की दिवार से कुदकर हमारे देश के गौरव को सुरक्षित निकाल कर बहादुरी व सराहना का कार्य किया गया। एसपी अम्बाला द्वारा अनिल कुमार को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया
#spambala #news #ambala #honoredpolicepersonnel #excellentwork #certificatesappreciation
-

इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख अब बढ़कर हुई 16 सितम्बर
आयकर विभाग ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख एक दिन और बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितम्बर तक अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने देर रात जारी सर्कुलर में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले अंतिम तारीख 15 सितम्बर तय की गई थी।
गौरतलब है कि मई महीने में भी विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी थी। अब इसे एक दिन और आगे बढ़ाया गया है। इस फैसले से उन करदाताओं को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे।
विभाग का कहना है कि करदाताओं की सुविधा और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही करदाताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल कर लें, ताकि पोर्टल पर अत्यधिक दबाव न पड़े और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
#date #filing #incometaxreturns #extended
-
16/09/25आज का इतिहास ( 16 सितंबर, 2025 )
यहाँ १६ सितंबर के कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ और यादगार बातें हैं:
🌍 विश्व इतिहास में
1620 — Mayflower नाम की नाव इंग्लैंड से रवाना हुई, जिसके लोग बाद में अमेरिका में Plymouth उपनिवेश (Plymouth Colony) की स्थापना करेंगे।
1810 — मेक्सिको ने स्पेन के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई आरंभ की। Father Miguel Hidalgo ने “Grito de Dolores” कहा।
1893 — ओकलाहोमा (अमेरिका) के Cherokee Strip में जमीन के बड़े दावे की दौड़ (Land Run) हुई, जहाँ सैकड़ों लोगों ने जमीन के लिए दौड़ लगाई।
1908 — General Motors कंपनी की स्थापना हुई।
1963 — Federation of Malaya, Sabah, Sarawak और Singapore ने मिलकर Malaysia का गठन किया।
1978 — ईरान के Tabas में जो भूकम्प आया, उसने भारी तबाही की, लाखों लोग प्रभावित हुए।
🇮🇳 भारत से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाएँ
1932 — महात्मा गांधी ने एक हंगर स्ट्राइक शुरू की Yerawada जेल में, जाति-आधारित निर्वाचन व्यवस्था की विभाजन की नीति के विरोध में।
1916 — मदुरै शन्मुखावाडिवु सुभालक्ष्मी (Madurai Shanmukhavadivu Subbulakshmi), प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका, का जन्म हुआ।
1913 — कस्तूरबा गांधी (Kasturba Gandhi) को गिरफ्तार किया गया।
आज़ार-तारीख़ों में कुछ व्यक्ति-विशेषों की जयंती और पुण्यतिथि भी पड़ती है जैसे कि श्यामा लाल गुप्त ‘पाशाद’, प्रशुन जोशी, आदि।
📅 विशेष दिवस
16 सितंबर को International Day for the Preservation of the Ozone Layer मनाया जाता है। यह दिन Montreal Protocol (ओज़ोन परत को बचाने के लिए बने अंतरराष्ट्रीय समझौते) की याद दिलाता है
#TodaysHistory #September162025 #HistoricalEvents #OnThisDay #HistoricalMoments #SeptemberHistory #TodayInHistory #ThisDayInHistory #EventsOfTheDay #HistoryLovers #HistoryNerds #DidYouKnow #HistoricalFacts #Anniversaries #LearnFromThePast #TimeTravel #TodayInTime #HistoryInFocus #CelebratingHistory
-
16/09/25 |- खेल,
आज के प्रमुख खेल समाचार ( 16 सितंबर, 2025 )
यह रहे आज के कुछ प्रमुख खेल समाचार:
🏏 क्रिकेट
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की।हैंडशेक विवाद
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ। भारत के कप्तान सुर्यकुमार यादव ने मैत्रीपूर्ण पोज़ से बचते हुए यह कदम उठाया। इसपर पाकिस्तान पक्ष असंतुष्ट है और मैच रेफरी (Andy Pycroft) पर सवाल उठे हैं।भारत सुपर 4 में पहुँचा
भारत ने एशिया कप के ग्रुप स्टेज से सुपर 4 में जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान के लिए अब आगे की स्थिति थोड़ी नाजुक है।दूसरे मुकाबलों में परिणाम
श्रीलंका ने होंगकांग को 4 विकेट से हरा दिया, जहाँ Pathum Nissanka ने 68 रन की अहम पारी खेली।
UAE ने ओमान को 42 रन से हराकर अपनी सुपर 4 की उम्मीदों को जिंदा रखा।
🏋️ अन्य खेल
बैक्सिंग में भारत की जबरदस्त सफलता
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए Jaismine Lamboria ने गोल्ड, और Nupur ने सिल्वर मेडल जीता।शतरंज में R. Vaishali काHistoric प्रदर्शन
उन्होंने फीडे वुमेन्स ग्रैंड स्विस टाइटल रक्षा की और 2026 के उम्मीदवार (Candidates) टूर्नामेंट में स्थान सुरक्षित किया। यह उपलब्धि उन्हें भारत की तीसरी खिलाड़ी बनाती है जिसने ये मुकाम हासिल किया है।
#SocialMediaMarketing #VideoContent #SEO #ContentCreation #DigitalMarketing #ViralVideos #OnlinePromotion #BrandAwareness #Engagement #InfluencerMarketing #CreativeCampaign #VideoStrategy #MarketingTips #AudienceEngagement #ContentStrategy #BoostYourBrand #SocialMediaTips #VisualContent #MarketYourBusiness
-
16/09/25 |आज का राशिफल ( 16 सितंबर, 2025 )
♈ मेष (Aries) – आज नए अवसर सामने आएंगे। कामकाज में तेजी रहेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus) – धैर्य बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
♊ मिथुन (Gemini) – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। यात्रा लाभकारी हो सकती है।
♋ कर्क (Cancer) – भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह (Leo) – कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति व सामाजिक कार्य में सफलता संभव। धन की स्थिति बेहतर होगी।
♍ कन्या (Virgo) – नए संपर्क बनेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
♎ तुला (Libra) – कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साझेदारी के कामों में सफलता। धन का आगमन होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio) – विरोधियों पर विजय मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया निवेश सोच-समझकर करें।
♐ धनु (Sagittarius) – विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। शिक्षा व प्रतियोगिता में लाभ। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
♑ मकर (Capricorn) – भूमि-भवन संबंधी कार्य बन सकते हैं। पुराने विवाद सुलझेंगे। खर्च नियंत्रित करें।
♒ कुंभ (Aquarius) – आज भाग्य साथ देगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना। किसी बड़े से सहयोग मिलेगा।
♓ मीन (Pisces) – कला, संगीत व साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए रिश्ते बनेंगे।
#TodaysHoroscope #September16 #Horoscope #Astrology #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologicalGuidance #CelestialTwins #AstrologyLovers #HoroscopeToday #ZodiacPredictions #AstrologyTips #MysticalInsights #TarotReading #CosmicEnergy #LifeGuidance #SelfDiscovery #SpiritualJourney #HoroscopeVideo
-
15/09/25 |शास्त्री मण्डल अम्बाला ने सेवा पखवाड़ा को लेकर बेठक मे बनाई रूपरेखा
जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - कैबिनेट मंत्री अनिल विज व भाजपा नेता कपिल विज के निर्देशानुसार आज भाजपा कार्यालय में सीनियर उपप्रधान विपिन खन्ना की अध्यक्षता में शास्त्री मंडल की बैठक संपन्न हुई |
जिसमें सेवा पखवाड़ा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के विषयों पर चर्चा की गई । भाजपा शास्त्री मंडल इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य चेकअप शिविर,पौधारोपण कार्यक्रम व अन्य सेवा प्रकल्पो का आयोजन करेगा |
इससे पहले इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के बारे कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 13 सितंबर को विस्तार से जानकारी व महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए थे इस अवसर पर जिला कार्यकारणी सदस्य प्रमोद शर्मा (लक्की), शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, संयोजक व सीनियर उपप्रधान विपिन खन्ना, सह संयोजक व महामंत्री बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष रवि वर्मा, नीलम शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक भसीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पाटिल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी तुली, पार्षद गौरव सैनी, शशी लौंगिया, बलविंदर पाल सिंह, बी.सी.मोर्चा अध्यक्ष अमन दीप, शक्ति प्रमुख ओम प्रकाश सखूजा, ज्ञान सिंह, वार्ड प्रधान राजेंद्र अरोड़ा, रमेश सैनी, स्वर्ण सिंह, मास्टर अविनाश सीनियर नेता व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे l
#shastrimandal #ambala #meeting #regarding-seva-pakhwada
-

गांव सिंगवाला मे स्वास्थ्य विभाग पीएनडीटी टीम मे झोलछाप डॉक्टर क्लीनिक पर की कारवाई
जे कुमार, अम्बाला 15 सितम्बर - सिविल सर्जन के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग अम्बाला द्वारा गाँव सिंगावाला में नकली झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा तथा डॉ. ऋषिपाल ने अपनी टीम के साथ किया। यह कार्रवाई दशमेश क्लीनिक पर की गई, जहाँ पर बिना किसी मान्यता व मेडिकल डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर मनजीत सिंह लोगों का इलाज कर रहा था।
जांच के दौरान टीम को मोके से एमटीपी किट्स भी बरामद की गईं। यह किट्स अवैध तरीके से गर्भपात कराने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, जिनका बिना विशेषज्ञ की देखरेख में उपयोग करना महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा है। मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल सभी किट्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन से सीधा खिलवाड़ भी करती हैं। विभाग की ओर से कहा गया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित धाराओं के तहत पुलिस मामले को आगे बढ़ाएगी।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कंडारा ने बताया कि नकली झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गांव सिंगावाला में आज जो करवाई की गई है उसकी उन्हें सूचना मिली थी उसी के आधार पर यह करवाई की गई है। डॉक्टर मुकेश ने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा के लिए हमेशा मान्यता प्राप्त चिकित्सक और पंजीकृत अस्पतालों का ही सहारा लें। यदि कहीं भी झोलाछाप डॉक्टर के बारे में जानकारी हो तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को सूचित करें।
सिविल सर्जन राकेश सहल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर छापेमारी की जाती रहेगी। यह कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित, मानक और पारदर्शी बनाया जा सके।
#healthdepartment #pndtteam #actionagainst #quackdoctorclinic #ambala
-

-

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज--‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया’’
‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज
चण्डीगढ, 15 सितंबर- चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, पानी तो आकर चला भी गया और उतर भी गया, जब पानी मंे लोग डूब रहे थे, तब तुम्हारा राहत भरा हाथ किसी की ओर बढा नहीं’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘जब सारा पानी उतर गया है, तो जैसे कार्यवाही डाली जाती है, उसी प्रकार राजनीतिक कार्यवाही के तौर राहुल गांधी जी आए हैं कि मैं भी गया था’’।
श्री विज आज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी के पंजाब में बाढग्रस्त इलाकों के दौरे के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं’’ - विज
कांग्रेस ने सिग्नेचर अभियान शुरू किया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस पार्टी को देश की प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तथा इनके कुछ लोगों में मूक सहमति हुई है कि तमाम प्रजातांत्रिक संस्थाओं को परेशान किया जाए। ईडी और सीबीआई की कार्यवाही पर कांग्रेस के नेता बोलते हैं और कोर्ट के फैसलों के ऊपर भी कांग्रेस के नेता बोलते हैं। वहीं, चुनाव आयोग की अपनी एक प्रक्रिया है, आयोग मतदाताओं का रिवीजन करता है और इस दौरान गलतियां रह सकती है और रहती भी है जिसके लिए समय दिया जाता है, कि एक महीना के अंदर दुरूस्त करवाया जा सकता है और गलत बनने पर कटवाया भी जा सकता है। फिर भी यदि तकलीफ है तो कांग्रेस को वोटें न मिलने की है और इस तकलीफ को कोई दूर नहीं कर सकता है’’।##AnilVij #RahulGandhi #HaryanaPolitics #IndianPolitics #FloodRelief #Congress #BJP #PoliticalStatement #Democracy #ElectoralReforms
-

वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद, सम्पतियों का डाटा ऑनलाईन होने से होगा समाधान- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चण्डीगढ, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सबकों मानना चाहिए। इस बारे में सम्पतियों का पंजीकरण एक पोर्टल के माध्यम से हो रहा है जिससे बहुत समस्या का समाधान हो जाएगा तथा यह भी पता चल पाएगा कि किस-किस समय पर किस-किस के पास कौन-कौन सी संम्पतियां है और कब से है। यह डाटा ऑनलाईन होने से काम आसान हो जाएगा।
##AnilVij #SupremeCourt #WaqfBill #OnlinePortal #LandRecords #Justice #HaryanaGovernment #PropertyRegistration #LegalReform #Transparency
-

-
15/09/25 |फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर में ठोस कचरा प्रबंधन की बनेगी नई योजनाएं, अलग से तैयार होंगे आरएफपी
चंडीगढ़, 15 सितंबर (अभी): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा—निर्देशों अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विशेषकर फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर शहरों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की योजनाओं को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इन शहरों के लिए शेष हरियाणा की अपेक्षा अलग से प्रस्ताव अनुरोध दस्तावेज (आरएफपी) तैयार किए जाएंगे।
श्री गोयल आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में देशभर के ठोस कचरा प्रबंधन में कार्यरत 42 एजेंसियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
“हरियाणा में मिलेगा नया अनुभव”— विपुल गोयल
बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि एजेंसियों ने भले ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में कार्य करने का अनुभव हो, लेकिन हरियाणा में सफल निविदा प्रक्रिया के बाद उन्हें राज्य सरकार के साथ काम करने का एक अलग और सकारात्मक अनुभव मिलेगा।
भुगतान में नहीं होगी कोई देरी
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि परियोजनाओं के तहत किसी भी प्रकार की अदायगी में देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर एजेंसियों के साथ हैंड होल्डिंग कर खड़ी रहेगी और उनके द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को भी आगामी आरएफपी में शामिल किया जाएगा।
बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, महानिदेशक श्री पंकज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
##SwachhBharatMission #SolidWasteManagement #HaryanaGovernment #VipulGoyal #Faridabad #Gurugram #Manesar #CleanCities #UrbanDevelopment #WasteManagement
-
15/09/25 |सीआईएसएफ ने Mpower के साथ समझौता ज्ञापन को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया
चंडीगढ़, 15 सितंबर (अभी) - केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम Mpower के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर इसे तीन वर्षों के लिए बढ़ाया है। यह विस्तार सीआईएसएफ और MPower द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल, प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है।
पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय सीआईएसएफ यूनिट के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान, समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से श्रीमती प्रवीण शेख, प्रेसिडेंट Mpower और श्रीमती सुधा सेंथिल, वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका ने हस्ताक्षर किए।
प्रोजेक्ट मन के लिए प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर सीआईएसएफ और Mpower ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 75,000 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13 सीआईएसएफ सेक्टरों में 23 Mpower परामर्शदाताओं/चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। समझौता ज्ञापन के विस्तार के साथ परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल/इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मन के लाभों को व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य पर बने नकारात्मक दृष्टिकोण को कम करना, समय पर सहायता प्राप्त की आदत को प्रोत्साहित करना, भावनात्मक मजबूती और चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाना, दूरस्थ या संवेदनशील स्थानों पर भी देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करना और अनुपस्थिति, थकान और दीर्घकालिक मानसिक समस्याओं को कम करने में मदद करना शामिल है। इस अवसर पर श्री राजविंदर सिंह भट्टी, महानिदेशक सीआईएसएफ भी मौजूद रहे।
##CISF #Mpower #MentalHealth #ProjectMan #AdityaBirlaEducationTrust #MOU #EmployeeWelfare #MentalWellbeing #SecurityForces #HealthForAll
-

-

हिंदी दिवस पर विशेष ………अनिल विज
#hindikavita #language #poetry #hindiwriting #vishvahindidiwas #hindipoem #hindustan #motherlanguageday #hindisahitya #indian #hindinama #love #sahitya #hindipoet #poet #follow #nationallanguage #shayri #mothertounge #hindidiwas
-

-
15/09/25 |मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में परिवहन को मिली नई रफ्तार
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध हो। इसी दिशा में नई बसों के संचालन से यात्रा का अनुभव न केवल सुविधाजनक बना है बल्कि यातायात के दबाव का प्रबंधन भी आसान हुआ है।
परिवहन सेवाओं का व्यापक विस्तार-
प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को सस्ता, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बजट घोषणा के तहत 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को 12 डिपो में शामिल किया गया है। इनमें जयपुर, अजमेर, अजयमेरू, कोटपूतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, वैशाली नगर, विद्याधर नगर, शाहपुरा, हिण्डौन और दौसा शामिल हैं। इसके साथ ही 12 सुपर लग्जरी बसों की खरीद से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बेड़े को और मजबूती मिली है।
आस्था की राह हुई आसान-
राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा देने के लिए विशेष रूटों पर बस सेवाएं चला रही है। अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता, कैंची धाम और कैलादेवी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों तक अब सीधी व सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध है।
युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष पहल-
राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा से दो दिन पूर्व से लेकर परीक्षा के दो दिन बाद तक कुल 5 दिन निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। वहीं, प्रदेश में पहली बार रक्षाबंधन पर्व पर दो दिनों तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की ऐतिहासिक सुविधा शुरू की गई, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला।
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान व राहत-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों के किराये में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। इससे बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा में आर्थिक राहत और आत्मसम्मान दोनों प्राप्त हो रहे हैं।
पैनिक बटन से सुरक्षित हुआ सफर-
राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए यात्रियों विशेषकर महिला यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए निगम की बसों में पैनिक बटन लगवाए हैं। महिला यात्रियों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों तथा अचानक बीमार हुए व्यक्ति को पैनिक बटन के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सकती है। जब किसी यात्री द्वारा पैनिक बटन दबाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल अभय कमांड सेंटर पर पहुंचती है। अभय कमांड सेंटर द्वारा बस की लोकेशन ट्रेस कर परिचालक से बात कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। इससे महिला यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों को सुगमता पूर्ण यात्रा की सौगात मिली है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री तथा वित्त, पर्यटन, सार्वजनि क निर्माण, कला, संस्कृति, साहित्य, और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं, विभागीय योजनाओं आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं तथा जहां आवश्यक हो वहां विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जाएं। उन्होंने जिले में गारंटी अवधि की सड़कों को संवेदकों के माध्यम से समय पर दुरूस्त कराने तथा नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुर में सिंगापुर और दुबई की तर्ज पर वाटर बॉडीज पर लाइट एण्ड साउण्ड शो अथवा वाटर शो की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति एवं दुरस्त क्षेत्रों से अन्य राज्यों में माइग्रेट होने वाले आंगनवाड़ी के बच्चों को संबंधित राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़कर लाभान्वित करने की संभावना पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ जनहित की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उप मुख्यमंत्री ने उदपपुर जिला कलक्टर एवं जिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि जिले में विकास के कार्य दु्रतगति एवं समयबद्ध रूप से संपादित किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निरंतर समीक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन का विश्वास और मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाए।
पीडब्ल्यूडी के सेवा ऐप से जिला प्रशासन को भी जोड़ने के निर्देश—
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की मोनिटरिंग के लिए अपनाए गए सेवा ऐप से जिला प्रशासन को भी जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिर्फ विभाग के अधिकारी जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन के जुड़ने से धरातल स्तर पर कामों की बेहतर मोनिटरिंग हो सकेगी।
उन्होंने बजट घोषणा के कामों की प्रगति जानी। साथ ही गारंटी अवधि की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें संवेदक के माध्यम से यथाशीघ्र दुरस्त कराने के भी निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की आगामी दीपावली से मरम्मत सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला कलक्टर नमित मेहता को विभिन्न विकास कार्यों में वन विभाग की एनओसी से जुड़े इशू को विशेष संज्ञान में रखते हुए निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए।
उदयपुर में लाइट एण्ड वाटर शॉ की तलाशें संभावनाएं—
पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में नाइट ट्यूरिज्म और वाटर शो की संभावनाओं पर काम किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उदयपुर देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां की झीलें और प्राकृतिक वातावरण अनुपम है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां लाइट एण्ड वाटर शो की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। साथ ही उन्होंने झीलों और पर्यावरण के संरक्षण को सर्वांपरि रखते हुए कार्य करने के भी निर्देश दिए।
बजट घोषणा कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट में जनजाति समुदाय से जुड़े स्थलों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन स्थलों तक पहुंच सुलभ हो सके और वहां आने वाले लोगों को सामान्य सुविधाएं उपलब्ध हों यह ध्यान रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट की प्रगति की भी जानकारी ली। साथ ही जल्द ही इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास के भी संकेत दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं में शामिल विभिन्न मंदिरों तथा जियोलॉजिकल साइट जावर व झामरकोटड़ा आदि के कामों में देवस्थान विभाग, पुरातत्व विभाग सहित अन्य विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के लिए भी निर्देशित किया।
आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हो—
उपमुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढीकरण, मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र आदि की प्रगति जानी। उपनिदेशक आईसीडीएस श्री नंदलाल ने अवगत कराया कि जिला कलक्टर श्री मेहता की पहल पर डीएमएफटी से आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वहीं आपदा राहत से भी बजट स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिले में शत प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जिले में नेटवर्क विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोषण माह की गतिविधियां की जानकारी ली।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही की महिलाओ को रूमा देवी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले के लघु कुटीर उद्योगो को बढावा देने के लिए राज्य सरकार राजीविका के माध्यम से अवसर उपलब्ध करवा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं को संगठित कर उनको उद्यमशीलता के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर उनको आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसरों से जोड़ना था।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ब्रांड एंबेसडर डॉ. रूमा देवी ने जिला मुख्यालय पर पणिहारी गार्डन में आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान सभी महिलाओं को संघटित होकर आपसी सहयोग से उद्यमशीलता अपनाने व आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की आज की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर, आधुनिक तकनीक व आपसी मदद से छोटे से छोटे गांव में भी बड़े - बड़े उद्योग स्थापित करने की क्षमता रखतीं हैं।
यह बात उन्होंने राजीविका और रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से जिले में आयोजित ‘रूमा देवी संग - महिला सशक्तिकरण संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ो महिलाओं के सामने रखी।
इस अवसर पर 700 से अधिक महिलाओं ने रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की व साबित किया कि महिलाएँ केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत कड़ी बन चुकी हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही भारत सरकार का उद्देश्य
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार ने संसदीय क्षेत्र अलवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिवाली में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रही है। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही सरकार का उद्देश्य है।
भूपेंद्र यादव ने कोटपूतली-बहरोड़-नीमराना से पनियाला मोड़ तक के क्षेत्र को भविष्य में अपार संभावनाओं वाला बताते हुए कहा कि यहां योजनागत विकास जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से यूआईटी अनुमोदन का निवेदन किया गया है, जिसपर आवश्यक रूप से सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे.
उन्होंने हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए महात्मा गांधी द्वारा हिंदी को देश की संपर्क भाषा बनाने में किए गए योगदान का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों की पुनर्स्थापना की और सत्यार्थ प्रकाश जैसी महान कृति भी हिंदी में लिखी। देश के अनेक कलाकारों और लेखकों ने हिंदी के विकास को आगे बढ़ाया।
पहले हिंदी भाषी मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्र–छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हिंदी माध्यम से मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित होने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) वह प्राचीन भाषा होती है, जिसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत गहरी और समृद्ध हो तथा जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। भारत में अब तक तमिल, संस्कृत, तेलुगु सहित कई भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हम सभी को हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के लिए बजट घोषणा हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि पहले खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक दौड़ने का मैदान नहीं था, जिसके लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से अलवर के इंदिरा गांधी मैदान में प्रयास किए गए। खेल एवं युवा मंत्रालय से हॉकी के खिलाड़ियों के लिए मैदान की स्वीकृति भी दिलाई गई है।
अलवर सांसद खेल महोत्सव को लेकर भूपेंद्र यादव ने कहा कि इसका पंजीकरण शुरू हो चुका है और आयोजन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में होगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार 147 बालिकाओं और 122 बालकों को अलवर में साई के कोच से 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया था। इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को न केवल साई के कोच से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, बल्कि उन्हें साई ले जाकर भी प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करने के लिए हर संभव सहायता करेंगे।
उन्होंने रिवाली पंचायत से बड़ी लाइब्रेरी बनाने का आग्रह करते हुए आश्वासन दिया कि इसके लिए सांसद निधि से सहयोग दिया जाएगा। साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए ईआरसीपी परियोजना की लगातार समीक्षा होने की जानकारी दी। यादव ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बहरोड विधायक डॉ. जसवन्त सिंह यादव ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण मंत्री और अलवर संसदीय क्षेत्र सांसद क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही छोड़ रहे है और आने वाले समय मे और भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कहा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ, ध्वजारोहण, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |टेरा कोटा क्राफ्ट की मास्टर ट्रेनिंग के लिए दल रवाना
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
कौशल विकास को साकार रूप देते हुए श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार अपने ट्रेनर्स को और अधिक पारंगत कर रहा है। इसी दिशा में चयनित माटी कलाकारों को प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर्स के हुनर को तराशने के लिए बोर्ड ने उत्तरप्रदेश के खुर्जा स्थित सेंट्रल ग्लास एंड सेरामिक्स रिसर्च इंस्टीटयूट (सीजीसीआरआई) भेजा है। 25 सदस्यीय दल के वाहन को बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल खुर्जा में 15 से 21 सितंबर तक खासकर टेरा कोटा पॉटरी का प्रशिक्षण लेगा। इस दल में प्रदेश के छह जिलों जयपुर, टोंक, अजमेर, जैसलमेर, करौली व श्रीगंगानगर के प्रशिक्षक खुर्जा गए हैं।
श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया कि इन ट्रेनर्स को सात दिवसीय कैंप में टेराकोटा प्रसंस्करण एवं लक्षण वर्णन की मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद से मान्यता प्राप्त है। इस दौरान उन्हें कलाकृतियों के निर्माण के लिए मिट्टी तैयार करने, गूंथने, कलाकृति बनाने, पकाने, रंग-रोगन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही एक और ग्रुप को ट्रेनिंग के लिए खुर्जा भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ये ट्रेनर्स प्रदेशभर में चयनित 2000 मिट्टी कलाकारों को कैंपों में जाकर प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए सभी जिलों में कुल 100 कैंप लगाए जाएंगे।
इसी माह के अंत तक करेंगे 1000 मशीनों का वितरण—
श्री प्रहलाद राय टाक ने बताया कि मिट्टी कलाकारों को स्वरोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा 2025-26 के तहत 2000 मिट्टी गूंथने की मशीनें व इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए जाएंगे। इसी की क्रियान्विति में अब तक बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, सलूंबर व ब्यावर जिले के चयनित मिटटी कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत कुल 367 मशीनें वितरित की जा चुकी हैं। जोधपुर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों के चयनित 93 मिट्टी कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह के अंत तक करीब 1000 मिट्टी कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत मशीनें वितरित करना प्रस्तावित है। बोर्ड का लक्ष्य है कि माटी कलाकारों की आय दोगुनी हो, और माटी कला को बढावा देने के लिए दस हजार आर्टिजन को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |युवा पीढ़ी विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को जालोर जिले के सांचौर शहर स्थित शिवशक्ति नगर में ‘‘हरियालो राजस्थान’’ व ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ ही गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारा देश विकास के पथ पर निरंतर प्रगतिरत है तथा वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे पायदान पर काबिज हो गई हैं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत आगामी वर्षों में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के उच्च मूल्यों के समावेशन से पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कृषि पद्धतियों में हो रहे आधुनिक बदलावों तथा ऑर्गेनिक खेती को अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि वर्तमान में कृषि में रसायन का अधिक उपयोग होेने के कारण भूमि बंजर हो रही है तथा रसायनों से मानवों व पशुओं में बीमारियाँ फैल रही है। हमें गौ संरक्षण करने के साथ ही जैविक खेती करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करने के साथ ही हमें प्रकृति व पर्यावरण के संतुलन की दिशा में अग्रसर होना होगा।
इस अवसर पर श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जालोर जिले की गौशालाओं में 15 हजार पौधारोपण तथा क्षेत्र की 75 जरूरतमंद बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करवाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण करते हुए पौधों से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया। अतिथियों ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 75 बालिकाओं को प्रतीक स्वरूप सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उपस्थित जनसमूह को वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आलमपुर भिवाड़ी में ई लाइब्रेरी का किया भव्य उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को खैरथल-तिजारा जिला स्थित भिवाड़ी के आलमपुर क्षेत्र में बीड़ा भिवाड़ी के सहयोग से स्थापित आधुनिक ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस ई लाइब्रेरी में कुल 42 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पूरे सांसद क्षेत्र में कुल 108 ई गुरुकुल लाइब्रेरी का कार्य प्रगतिशील रूप से चल रहा है, जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे हैं। इन ई लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को करियर बिल्डिंग, नई तकनीकों की ट्रेनिंग, विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित कई डिजिटल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कार्य राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत संचालित होगा। उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख डिजिटल कंपनियों के कोर्सेज छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवा सशक्त बनेगे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से समस्या बनी जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा तैयार किए गए डीपीआर पर उच्च स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे पर अवैध रैम्प की समस्या पर भी केंद्र स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित की जा रही है, ताकि शीघ्र समाधान निकाला जा सके।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यह भी बताया कि भिवाड़ी क्षेत्र में आने वाले जल के निस्तारण हेतु 34 एमएलडी क्षमता का एसटीपी संयंत्र भी जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके संचालन से गंदे पानी की समस्या जड़ से समाप्त होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुए मंत्री ने बाबा मोहन राम नगर वन का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह नगर वन 102 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है और मियावाकी पद्धति के तहत अब तक 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यह वन क्षेत्रीय पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही, साथ ही जिला स्तरीय अस्पताल एवं स्टेडियम का भी शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भिवाड़ी क्षेत्र के हर पहलू के विकास हेतु सरकार संकल्पित है और हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि भिवाड़ी का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया
एन.एस.बाछल, 15 सितम्बर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संजय शर्मा ने रविवार को इंजीनियर दिवस की पूर्व संध्या पर अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग (इंडिया) एवं द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 58वें इंजीनियर दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इंजीनियरिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया तथा विहान मैगजीन का विमोचन किया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इंजीनियर दिवस व हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देते हुए उन्होंने देश के महान इंजीनियर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए कहा कि उनकी जयंती को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल के समय में तकनीकी क्रांति को आकार देने में उनकी भूमिका ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग ही है कि आज हिन्दी दिवस है और इंजीनियर दिवस की पूर्व संध्या पर यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपर्क भाषा हिन्दी को सम्मान देने और ग्रामीण क्षेत्र के हिन्दी भाषी युवाओं को कठिनाइयों को समझते हुए इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी भाषा व देश की अन्य भाषाओं में शुरू वंचित प्रतिभावान युवाओं को अपनी प्रतिभा देश की उन्नति में योगदान देने का अवसर दिया है। उन्होंने मेकिंग इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए बहुत बड़ी संभावना व अवसर पैदा की है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान समिट पहले वर्ष में कर राजस्थान में बहुत बड़े अवसर औद्योगिक उन्नति व इंजीनियरिंग के लिए पैदा किये है।
उन्होंने द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के भवन में कौशल विकास कार्य हेतु इंडस्ट्रीज एक्सीलेंस भवन के लिए विधायक निधि कोष से 10 रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने अशोक लीलेण्ड से भी सीएसआर फण्ड से 10 लाख रूपये उपलब्ध कराने में सहयोग करने का विश्वास भी दिया।
बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने इंजीनियर दिवस व हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देकर कहा कि अलवर में इंजीनियरिंग एसोसिएशन बहुत प्रोफेशनल तरीके से कार्य कर जिले व प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि अलवर यूआईटी चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान द अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यालय के लिए भूमि का आवंटन करने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने प्राचीन भारत की इंजीनियर भी आज भी मिशाल है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/09/25 |यमुनानगर शहर के मुख्य मार्गाें में बनाए जाएंगे साइकिल ट्रैक - महाबीर प्रसाद
जे कुमार, यमुनानगर 15 सितम्बर - नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गाें में साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे। साथ ही सड़कों को सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सड़क किनारे फुटपाथ व डिवाइडर सुंदर बनाए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी। वह शहर के विकास कार्यों में तीव्रता लाने को लेकर अभियंता शाखा के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों, शहर के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, समेत विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में अपना कार्य करें। सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरकर विकास कार्यों में तेजी लाए। हर कार्य की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सबसे पहले सभी कार्यकारी अभियंता, निगम अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान ने नगर निगम के बड़े प्रोजेक्ट 52.87 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम, दिव्य नगर योजना के तहत 7.19 करोड़ की लागत से शहर के जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी रोड, वर्कशॉप रोड के सौंदर्यीकरण, कैल कचरा निस्तारण प्लांट में शैड, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में छह करोड़ 13 लाख की लागत से पार्क बनाने, बाड़ी माजरा पुल से फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे 12.87 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाए जाने, नगर निगम कार्यालय के नए भवन समेत विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम का 30 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। दिव्य नगर योजना के तहत तीन मार्गाें के सौंदर्यीकरण का 90 प्रतिशत काम हो चुका है। 12.87 लाख से बनाए जाने वाले रिवर फ्रंट के लिए आठ फर्म आई थी। निगम कार्यालय के नए भवन का फंड रिलीज करने के लिए पत्र लिखा हुआ है। सॉयल टेस्ट के सैंपल लेकर लैब भेजे गए है। नगर निगम क्षेत्र में 41 हजार एलईडी लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है |
बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अभियंता शाखा अधिकारियों को शहर के मुख्य मार्गाें पर साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले शहर के तीन मुख्य मार्गाें पर साइकिल ट्रैक बनाए। शहर के अंदर जो पीडब्ल्यूडी के मार्ग है। उनके किनारे भी पक्के साइकिल ट्रैक बनाने का कार्य किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे फील्ड में रहकर निगम क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की स्ट्रांग मॉनिटरिंग करें। कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अभियंता अपने क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का डाटा तैयार करें। कौन सा कार्य कितने प्रतिशत हो चुका है, कब तक वह पूरा होगा।
इसकी जानकारी उपलब्ध कराए। मौके पर विशेष अधिकारी सफाई अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता दलचंद शर्मा, निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जायसवाल, दीपक, राजेश शर्मा, सुरेंद्र दहिया, राकेश जून आदि मौजूद रहे।
#bicycle #tracks #mainroads #yamunanagarcity