24/09/25

कृषि भूमि पट्टे से मिली राहत – राज्य सरकार का आभार

एन.एस.बाछल, 24 सितम्बर, जयपुर।

नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 ने आमजन के जीवन में उम्मीद की नई किरणें जगाईं। राजस्व राज्यमंत्री श्री विजय सिंह और विधानसभा क्षेत्र विराटनगर के विधायक कुलदीप धनखड़ ने शिविर का निरीक्षण किया। इसी दौरान अनिता शर्मा, पत्नी रघु मिश्रा, जिनके परिवार ने वर्ष 2023 में कृषि भूमि नियमन के पट्टे के लिए आवेदन किया था, को मौके पर ही उनका पट्टा प्रदान किया गया। लगभग दो वर्षों से लंबित यह मामला उनके परिवार की चिंता का विषय बना हुआ था, क्योंकि बिना पट्टे उनके जमीन पर अधिकार सुनिश्चित नहीं हो पा रहा था। मौके पर उपखण्ड अधिकारी  कपिल कुमार, तहसीलदार लोकेन्द्र मीणा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर अनिता शर्मा और पट्टा लेने आए उनके पति की आंखों में खुशी और चेहरे पर राहत झलक रही थी। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति गहराई से आभार व्यक्त किया।

पालनहार योजना से मिली राहत – शारदा देवी ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया—

शहरी सेवा शिविर ने कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीदें जगाईं। ऐसा ही उदाहरण शारदा देवी का है, जो पावटा की निवासी विधवा महिला हैं। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शिविर में उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। आर्थिक कठिनाइयाँ और पालन-पोषण की चिंता उनके जीवन को भारी कर रही थी। पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें सीधे अपने घर पर ही मदद मिलेगी। 

शिविर में राज्य मंत्री विजय सिंह ने मौके पर ही उनके दोनों बच्चों के पालन-पोषण की स्वीकृति जारी की। शारदा देवी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि योजनाओं का लाभ पाना कठिन है, लेकिन आज राज्य सरकार और प्रशासन ने उनके जीवन में राहत ला दी।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachaln #Rajasthan

Previous

‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान

Next

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IFTM टॉप रेसा ट्रैवल मार्ट (पेरिस) में राजस्थान पवेलियन का हुआ उद्घाटन