27/09/25

ऊर्जा मंत्री ने कोटा में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन, लाभार्थियों को बांटे पट्टे और प्रमाण पत्र

एन.एस.बाछल, 27 सितम्बर, जयपुर।

ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कोटा जिले की ग्राम पंचायत कनवास और सावनभादो में ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं के तहत प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने शिविर के दौरान लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे और सर्टिफिकेट भी सौंपे।

हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पूरा प्रशासन आपके बीच आया है। मुख्यमंत्री जी की सोच है कि आम जनता को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़े और सारा प्रशासन एक ही शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री का निस्तारण, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतरण तथा मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित कार्यों में निस्तारण की प्रगति जानी।

 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बपावर क्षेत्र के कई गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण चौपाल लगाकर लोगों से विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत फीडबैक लिया। जन संवाद करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कईं गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र को विकास की कईं सौगातें दी हैं। अभी करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनका लाभ आम जनता को मिलेेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बिजली आपूर्ति ठीक करने और गुणवत्तापर्ण बिजली उपलब्ध कराने के कार्य कराए गए हैं। साथ ही, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए

Next

जैन समुदाय की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका