26/09/25

प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को अजमेर जिले में बड़ी संख्या में देखा और सुना

एन.एस.बाछल, 26 सितम्बर, जयपुर।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बांसवाड़ा से किए गए ऐतिहासिक शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का राज्यभर की तरह अजमेर में भी सीधा प्रसारण किया गया। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विशाल जनसमूह के साथ  सीधा प्रसारण देखा और सुना। 

सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो रहा है। आज का यह दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है, जब एक साथ इतनी विशाल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को भी इन योजनाओं से नई ऊर्जा मिली है। यह अवसर प्रदेशवासियों के लिए गर्व और आत्मविश्वास का क्षण है।

 सुरेश सिंह रावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से राजस्थान की आधारभूत संरचना, ऊर्जा, जल संसाधन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजनाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

जल संसाधन मंत्री ने किए माँ अंबे के दिव्य दर्शन, सर्वजन कल्याण की की प्रार्थना

Next

राजकीय आईटीआई पलवल में टूलकिट वितरण एवं सफाई अभियान का हुआ आयोजन