25/09/25

घुमंतू व अर्धघुमंतू परिवारों के सर्वे से सुनिश्चित होगा सामाजिक सशक्तीकरण

एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

शिक्षा एवं पंचायती राज एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति का गहन विश्लेषण  कर योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की लक्ष्य-उपलब्धि के आधार पर समीक्षा की गई। अतिवृष्टि प्रभावित व्यक्तियों को भुगतान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, गिरदावरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मरम्मत कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति, उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण, सेवा शिविरों और सहकारिता सदस्यता अभियान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाई गई है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

प्रभारी मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालय परिसरों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे मील की गाइडलाइन के अनुरूप जांच व क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।  उन्होंने  सीएमएचओ को आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लाभार्थियों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के संबंध में उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसका गुणवत्तापूर्ण व त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। घुमंतू सशक्तिकरण योजना पर उन्होंने घुमंतू व अर्धघुमंतू परिवारों का सर्वे कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

उप मुख्यमंत्री ने शहरी सेवा शिविर में अवलोकन लाभार्थियों को चैक सौंपे

Next

भारत ने रेल बेस्ड मोबाइल लॉन्चर से दागी अग्नि मिसाइल, देखे वीडियो