नेत्रहीन विष्णुराम के लिये रोशनी की किरण बना ग्रामीण सेवा शिविर
एन.एस.बाछल, 21 सितम्बर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों की भांति श्रीगंगानगर जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथो-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
घडसाना उपखण्ड की तहसील रावला के 7 केएनडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर नेत्रहीन विष्णुराम के लिये रोशनी की किरण साबित हुआ। ग्राम पंचायत 7 केएनडी निवासी श्री विष्णुराम गत 20 वर्षों से आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित थे। उनके पड़ोसी श्री भगवान ने जब उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर के बारे में बताया तो विष्णुराम अपनी पत्नी तीजो देवी के साथ शिविर में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
इसी दौरान ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपखण्ड अधिकारी श्री सुनील चौहान ने विष्णुराम को देखकर उनसे जानकारी ली। इस पर विष्णुराम ने अपनी व्यथा बताते हुए मदद का आग्रह किया। उपखण्ड अधिकारी ने तुरन्त प्रभाव से संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करते हुए विष्णुराम को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, घुमन्तू पहचान पत्र और घुमन्तु आवास योजना आवेदन का लाभ दिलाया। साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने विष्णुराम को दीपावली से पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना से लाभान्वित करवाने का आश्वासन भी दिया।
शिविर में एक साथ केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विष्णुराम और उनकी पत्नी तीजो देवी गदगद हो उठी। दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। बेहद प्रसन्नता व्यक्त करने हुए दम्पत्ती ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार नागौर जिले की खींवसर पंचायत समिति की पीपलिया ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में माधानियों की ढाणी निवासी हरीराम पुत्र गंगाराम जाति जाट ने तहसीलदार सुरेश चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर खातेदारी में अपने अशुद्ध नाम हरिया को लेकर पीड़ा व्यक्त की। तहसीलदार ने तुरंत प्रार्थी का प्रार्थना पत्र राजस्थान भू राजस्व अधिनियम- 1956 की धारा 136 के तहत पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक द्वारा तैयार करवाया और शुद्धि संबंधी औपचारिकता पूर्ण की गई।
इस नाम शुद्धिकरण से खातेदार हरीराम को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त करने में आसानी होगी। राजस्व दस्तावेजों में नाम शुद्धि होने पर खातेदार ने खुशी व्यक्त की और राज्य सरकार तथा प्रशासन का आभार जताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan