ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले लाभ
एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।
पाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को पाली सर्किट हाउस में ग्रामीण सेवा व शहरी सेवा शिविर की प्रगति व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक व अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ मिले । बैठक में उन्होंने सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के कामों की स्थिति प्रगति की फलैगशिप योजनाओं, गिरदावरी स्थिति व पूर्ण करने के बारे में ,बकाया भूखंड आवंटन , विभिन्न मरम्मत कामों,राइजिंग राजस्थान प्रगति की,उर्ववरक उपलब्धता व वितरण के लिये व अतिवृष्टि भुगतान व लम्ब्ति प्रकरणों की समीक्षा की कर आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी ने भी अपने क्षेत्र के बारे में व पाली विधायक भीमराज भाटी ने भी अपनी बात रखी। पाली जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं व कामो की प्रगति की जानकारी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan