Skip to Videos
  • 55.jpg
    06/07/26 |

    FIFA 2026: नेमार युग का दर्दनाक अंत, हालैंड के दम पर नॉर्वे ने रचा इतिहास; 10 खिलाड़ियों के साथ भी जीता इंग्लैंड

    आरएस अनेजा, 6 जुलाई नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-ऑफ-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में नॉर्वे की जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड रहे, जिन्होंने मैच के आखिरी मिनटों में दो शानदार गोल दागे।

    मैच के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका था। दूसरे हाफ में नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 79वें मिनट में हेडर के जरिए पहला गोल किया। इसके बाद 90वें मिनट में उन्होंने बॉक्स के बाहर से एक और दमदार शॉट मारकर स्कोर 2-0 कर दिया।

    मैच के 13वें मिनट में ब्राजील को VAR रिव्यू के बाद पेनल्टी मिली थी, लेकिन ब्रूनो गुइमारेज इसे गोल में नहीं बदल पाए। इंजुरी टाइम (90+9वें मिनट) में ब्राजील को एक और पेनल्टी मिली, जिस पर दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    ब्राजील के लिए बड़ा झटका और नेमार का संन्यास36 साल का रिकॉर्ड टूटा: 1990 के बाद यह पहली बार है जब ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल स्टेज से पहले ही बाहर हो गई है। साथ ही, यह लगातार छठा वर्ल्ड कप है जब ब्राजील को नॉकआउट स्टेज में किसी यूरोपीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

    इस दर्दनाक हार के तुरंत बाद ब्राजील के महान खिलाड़ी नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से अपने संन्यास (रिटायरमेंट) की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने आखिरी मैच में गोल कर महान पेले के 4 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

    इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    मैच के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने पहले हाफ में महज 98 सेकंड के भीतर 2 गोल दागकर मेक्सिको को बैकफुट पर धकेल दिया। एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में ऐसा कारनामा करने वाले वह 1986 में डिएगो माराडोना के बाद पहले खिलाड़ी बने हैं। कप्तान हैरी केन ने 60वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर इंग्लैंड को 3-1 की बढ़त दिलाई। इस विश्व कप में यह उनका छठा गोल था।

    दूसरे हाफ के 54वें मिनट में इंग्लैंड के जारेल क्वांसाह को रेड कार्ड (Red Card) दिखा दिया गया। इसके बावजूद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए इंग्लैंड के डिफेंस ने मेक्सिको के हमलों को नाकाम किया। मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज (पेनल्टी) ने 1-1 गोल किया, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

  • 10.jpg
    06/07/26 |

    अंबाला शहर में पेंशनरों की हुंकार: पुरानी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात की मांग

    जे कुमार अम्बाला, 6 जुलाई। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक सोमवार को अंबाला शहर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान बलदेव राज आनंद ने की। इस बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों पेंशनरों ने हिस्सा लिया और अपनी लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।

    पेंशनरों ने विशेष रूप से एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) नियमों में किए गए हालिया बदलावों पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पहले हर चार वर्ष बाद एक महीने के वेतन के बराबर मिलने वाले एलटीसी लाभ को अब जटिल बना दिया गया है, जिसमें धार्मिक यात्रा के दौरान होटल और अन्य खर्चों की रसीदें देना अनिवार्य है। एसोसिएशन ने मांग की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को इस नियम से तुरंत छूट दी जाए।

    बैठक में आयुष्मान कार्ड योजना की विसंगतियों पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2012 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का रिकॉर्ड सीएससी केंद्रों पर होने से उनके कार्ड तो बन रहे हैं, लेकिन उससे पहले के रिटायर्ड बुजुर्गों का डेटा न होने से वे इस सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा कई मान्यता प्राप्त अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड पर इलाज न देने की शिकायतों पर भी सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

    एसोसिएशन के प्रधान बलदेव राज आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 में प्रोराटा व्यवस्था समाप्त कर अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारित करने का आदेश दिया गया था, जिसे हरियाणा सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। इसके साथ ही पेंशनरों ने अन्य राज्यों की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मूल पेंशन में क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि करने और कम्यूटेशन की कटौती अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने की मांग उठाई।

    समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हरियाणा से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देने का अनुरोध किया है ताकि संवाद के जरिए इन मुद्दों को सुलझाया जा सके।

    #AmbalaNews #PensionersProtest #HaryanaGovernment #LTCNews #AyushmanBharat #SeniorCitizens #PensionersDemands #BaldevRajAnand

  • 9.jpg
    06/07/26 |

    बोरवेल हादसे से लिया सबक: बच्चों को किया जागरूक, पांच खुले कुओं और बोरवेलों का किया सर्वे

    जे कुमार अम्बाला, 6 जुलाई 2026: गांव बहबलपुर स्थित गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति (रजि.) की ओर से बच्चों को खुले बोरवेल, कुओं और बरसात के मौसम में होने वाले हादसों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में गांव धनोरा में हुए उस दर्दनाक हादसे का जिक्र किया गया, जिसमें 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिरने से एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई थी।

    इस दुखद घटना से सबक लेते हुए समिति ने बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों की पहचान करवाई और उन्हें इनसे दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, माता-पिता से भी बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की गई। समिति के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि जिन बोरवेलों और कुओं का इस्तेमाल हो रहा है, उन पर मजबूत लैंटर डालकर आवश्यकतानुसार हैंडपंप लगाए जाएं ताकि वे पूरी तरह सुरक्षित हो सकें।

    इसी अभियान के तहत सोमवार को संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पांच खुले कुओं और बोरवेलों का सर्वे किया। इस दौरान उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहाँ तुरंत लैंटर डालकर सुरक्षा इंतजाम किए जा सकते हैं। संस्था ने प्रशासन और ग्रामीणों से इन्हें जल्द से जल्द ढकने की अपील की है। इस मौके पर प्रधान बीबी भूपिन्दर कौर, सचिव महान सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #SafetyFirst #BorewellAccident #AwarenessCampaign #ChildSafety #SocialWork

  • 8.jpg
    06/07/26 |

    एसडीएम शिवजीत भारती ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

    जे कुमार नारायणगढ़, 6 जुलाई 2026: नारायणगढ़ उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लें।

    शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इनमें शाहपुर नुर्द के नरेंद्र और नारायणगढ़ के सुनील ने आय सत्यापित करने, जबकि शाहपुर के मामचंद, डैहर के रोबिन, ब्राह्मण माजरा के रामआसरा और दूधली की बेबी ने आय कम करवाने का अनुरोध किया। इसके अलावा, डेरा की जगीरो देवी और लौटो की हरभजन कौर ने वृद्धावस्था पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। अम्बली के अजय ने पीपीपी में गलत जाति दर्ज होने और रसौर के मलकित, सुरगल की उषा व इकबाल ने पीपीपी में दूसरे का बिजली मीटर दर्ज होने की शिकायत की।

    अरुण, महक और रजत ने बच्चों के नाम पीपीपी में जुड़वाने, छोटू राम ने भूमि कब्जे और ज्ञानचंद ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल से जुड़ी समस्या उठाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #NaraingarhNews #SamadhanShivir #SDMShivjeetBharti #PublicGrievances #HaryanaGovernment #PPPUpdate

  • WhatsApp Image 2026-07-06 at 1.52.19 PM.jpeg
    06/07/26 |

    नन्हे हाथों ने दिया हरियाली का संदेश: जीएमएन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

    जे कुमार 6 जुलाई 2026 : अम्बाला: जीएमएन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम व जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना था।

    सभा का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना और ज्ञानवर्धक विचारों के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायक भाषण, स्वरचित कविताएं, सुरीले समूह गीत और एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया। बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने अपने संबोधन में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति हमारी सबसे अनमोल धरोहर है और इसकी सुरक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और ऊर्जा व पानी बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

    #GMNPublicSchool #EnvironmentDay #GreenAmbala #AmbalaNews #SaveEnvironment #StudentAwareness

  • Untitled Project - 2026-07-06T135904.076.jpg
    06/07/26 |

    HSSC ग्रुप-D भर्ती के आवेदनों में सुधार हेतु 9 जुलाई से पुनः खुलेगा 'करेक्शन पोर्टल'; चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी जानकारी

    अभिकान्त, 06 जुलाई हरियाणा : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के ऑनलाइन आवेदनों में सुधार करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोग द्वारा इसके लिए आधिकारिक करेक्शन पोर्टल को दोबारा से सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की जांच करने और उसमें हुई किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दो दिन की समय सीमा प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व आयोग द्वारा ग्रुप-डी पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

    सीईटी ग्रुप-डी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए ५ जुलाई की रात्रि ११ बजकर ५९ मिनट तक का समय प्रदान किया गया था। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ९ जुलाई से ११ जुलाई की रात्रि ११:५९ बजे तक 'करेक्शन पोर्टल' खोला जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस तय अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र की पुनः अत्यंत सावधानीपूर्वक जांच कर लें और यदि किसी भी विवरण में कोई मानवीय या तकनीकी गलती हुई हो, तो उसे समय रहते अनिवार्य रूप से सुधार लें। इसके अतिरिक्त, यदि अभ्यर्थियों के पास इस पोर्टल की कार्यप्रणाली से संबंधित कोई रचनात्मक सुझाव हो, तो वे उसे गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोग तक प्रेषित कर सकते हैं।

    प्रशासनिक स्तर पर आयोग द्वारा पहले ही यह दिशा-निर्देश जारी किए गए थे कि सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को स्वयं भरें और अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले प्रत्येक कॉलम की अच्छे से जांच कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। इसके बावजूद, जिन अभ्यर्थियों से किन्हीं अपरिहार्य कारणों से फॉर्म भरने में चूक हो गई है, उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही आयोग ने इस करेक्शन विंडो को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

    उल्लेखनीय है कि सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गत १९ जून से विधिवत प्रारंभ हुई थी। आयोग द्वारा पूर्व में इसके लिए ३ जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में अभ्यर्थियों की मांग पर दो दिन अतिरिक्त बढ़ाते हुए ५ जुलाई तक विस्तृत कर दिया गया था। अब आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सुधार का यह अंतिम चरण ९ जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

    #HSSCGroupD #CETCorrectionPortal #HaryanaGovtJobs #HimmatSinghHSSC #HaryanaStaffSelection #HSSCCET2026 #PanchkulaNews #HaryanaNews #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T134934.387.jpg
    06/07/26 |

    हिसार में बाइक चोर पर सिविल लाइन पुलिस का एक्शन: 5 दिन के भीतर सुलझी चोरी की गुत्थी, आरोपी रवि गिरफ्तार

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धान्त जैन (IPS) के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का महज 5 दिनों के भीतर त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

    घर के सामने से चोरी हुई थी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल

    थाना सिविल लाइन के प्रभारी पीएसआई (PSI) कर्मजीत ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीते 1 जुलाई 2026 को यशपाल (पुत्र राम किशोर, निवासी संजय नगर, हिसार) ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) मोटरसाइकिल रोजाना की तरह अपने घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात के समय कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत प्रभाव से अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

    सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट से दबोचा गया चोर

    बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) संदीप कुमार को सौंपी गई। एएसआई संदीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला।

    इसके साथ ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अपने गुप्त जमीनी स्रोतों (मुखबिर तंत्र) की मदद से आरोपी का सुराग लगा लिया। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी रवि (पुत्र रति राम, निवासी शीतला माता मंदिर के नजदीक, गंगवा, हिसार) को धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी रवि के कब्जे से बरामद वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान किया, तो वह संजय नगर से चोरी हुई यशपाल की ही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल निकली, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

    रिमांड पर लेकर अन्य चोरियों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस

    थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बेहद गहनता और कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हिसार शहर या अन्य जिलों में और कितनी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कहाँ और किसे बेचता था या इस धंधे में उसके साथ कोई और कबाड़ी या दलाल भी शामिल है।

    अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: एसपी सिद्धान्त जैन

    वाहन चोरों को कड़ा संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी, लूट या आमजन की संपत्ति से जुड़े किसी भी अपराध में संलिप्त अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। एसपी ने कहा कि जो भी असामाजिक तत्व कानून को हाथ में लेने या आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने का प्रयास करेगा, उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाना हिसार पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है।

    #HisarPolice #CivilLineThana #BikeThiefCaught #HFDeluxeRecovery #HisarCrime #SPSidhantJain #GangwaNews #SanjayNagarHisar #VehicleTheftSolved #BreakingNews #DanikKhabara

  • images - 2026-07-06T134209.996.jpg

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    अभिकान्त, 06 जुलाई चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण और व्यापक मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक आउटरीच को तेज किया जाए  ताकि कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक प्रसव पूर्व देखभाल या संस्थागत प्रसव सेवाओं से महरूम न रह जाए।

    आरती सिंह राव ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और राज्य में मातृ मृत्यु दर को और कम करने की एक बड़ी पहल के तहत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने प्रदेश के सभी जिलों में कल 7 जुलाई से 22 जुलाई तक 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु पखवाड़ा' (Zero Preventable Maternal Death Pakhwada) मनाने का निर्णय लिया है। पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और व्यापक मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें ताकि कोई भी ऐसी मातृ मृत्यु न हो जिसे रोका जा सकता था। यह पहल माताओं के जीवन को सुरक्षित रखने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सुलभ, न्यायसंगत और उच्च गुणवत्ता वाली मातृ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सा पेशेवरों, सहयोगी संगठनों और समुदाय के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, राज्य का लक्ष्य 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु पखवाड़ा' को माताओं के जीवन की रक्षा करने और हरियाणा में प्रत्येक महिला के लिए सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनाना है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से पखवाड़े के दौरान निकट समन्वय में काम करने और प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए समय पर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने परिवारों से भी आग्रह किया है कि वे गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने, खतरे के संकेतों को जल्दी पहचानने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

    एनएचएम, हरियाणा के मिशन-निदेशक डॉ. आर. एस. ढिल्लों ने इस अवसर पर उक्त पखवाड़ा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी सिविल सर्जनों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठकें की गई हैं। इन बैठकों के दौरान, सिविल सर्जनों को उच्च जोखिम वाली गर्भधारण (high-risk pregnancies) की पहचान करने, प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं को मजबूत करने, समय पर रेफरल सुनिश्चित करने, प्रथम रेफरल इकाइयों (FRUs) में चौबीसों घंटे तत्परता बनाए रखने और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की बारीकी से निगरानी करने के लिए कड़े और सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रसूति संबंधी आपात स्थिति (obstetric emergency) का तुरंत जवाब देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    डॉ. ढिल्लों ने आगे कहा कि उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की पहचान और फॉलो-अप, समय पर रेफरल और परिवहन, रक्त और रक्त घटकों (blood components) की उपलब्धता, आपातकालीन प्रसूति देखभाल, विशेषज्ञ सेवाओं और लेबर रूम व प्रसूति सुविधाओं के निर्बाध संचालन पर विशेष जोर दिया गया है। स्वास्थ्य टीमों को आशा (ASHA), एएनएम (ANM), स्टाफ नर्सों और चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से सामुदायिक आउटरीच को तेज करने का निर्देश भी दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक प्रसव पूर्व देखभाल या संस्थागत प्रसव (institutional delivery) सेवाओं से न चूके।

    एनएचएम के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मातृ स्वास्थ्य को एक साझा जिम्मेदारी मानते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  हरियाणा के राज्य अध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्षों से सक्रिय सहयोग और भागीदारी मांगी है। इन संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु के उद्देश्य को प्राप्त करने में हर संभव सहायता प्रदान करें।"

     

    डॉ. वीरेंद्र यादव ने आगे यह भी बताया कि आईएमए और फॉग्सी (FOGSI) से जुड़े सभी निजी डॉक्टर अपने-अपने अस्पतालों में प्रसव के 7 दिनों के भीतर सभी प्रसवित महिलाओं को "2 निःशुल्क प्रसवोत्तर जांच (Post-natal check-ups)" प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम गुणवत्तापूर्ण प्रसवोत्तर देखभाल जांच सुनिश्चित करेगा और किसी भी उच्च जोखिम वाले कारक को दूर करेगा जो स्तनपान कराने वाली माँ के जीवन के लिए घातक हो सकता है।

    #SafeMotherhood#HealthyMotherHealthyHaryana #HaryanaHealth #NHMHaryana #AartiSinghRao #MatruShakti #AntenatalCare #InstitutionalDelivery #PostNatalCare #HighRiskPregnanc #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T132449.719.jpg
    06/07/26 |

    हिसार में अवैध शराब तस्करों पर सीआईए मिल गेट का बड़ा प्रहार: लग्जरी क्रेटा कार सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार के कुशल निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत सीआईए (CIA) मिल गेट की टीम ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीआईए मिल गेट ने नाकेबंदी के दौरान एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लग्जरी क्रेटा कार और उसमें भारी मात्रा में लादी गई अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

    मय्यड़ गांव के पास चेकिंग के दौरान घेरी गई लग्जरी क्रेटा कार

    प्रभारी सीआईए मिल गेट निरीक्षक पवन कुमार ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही सुरेन्द्र कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ होटल शिव गार्डन के सामने, खरड़ रोड, गांव मय्यड़ (हिसार) के क्षेत्र में गश्त, वाहन चेकिंग और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को खरड़ रोड की तरफ से एक संदिग्ध क्रेटा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर उक्त क्रेटा कार को रुकवाया और जब उसकी गहनता से तलाशी ली गई, तो कार के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पूरी गाड़ी अवैध शराब के कार्टनों से खचाखच भरी हुई थी।

    कार से बरामद हुई महंगी ब्रांड्स की शराब और बीयर

    सीआईए मिल गेट की टीम ने क्रेटा कार को अपने कब्जे में लेकर जब बरामद शराब की गिनती की, तो उसमें से विभिन्न नामी ब्रांड्स की भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई:

    • रॉयल स्टैग (Royal Stag): 78 बोतल

    • रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 78 बोतल

    • ऑल सीज़न (All Seasons): 78 बोतल

    • मैजिक मोमेंट्स (Magic Moments Vodka): 18 बोतल

    • ब्लेंडर्स प्राइड (Blenders Pride): 12 बोतल

    • बडवाइज़र बीयर (Budweiser Beer): 120 केन

    फतेहाबाद का तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर खुलेगा सप्लाई चेन का राज

    पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके से ही अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी चालक रोहताश (पुत्र छोटूराम, निवासी गांव पारता, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद) को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी क्रेटा कार और पूरी शराब की खेप को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में थाना सदर हिसार में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रोहताश को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह शराब कहाँ से लाया था और हिसार में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। रिमांड के दौरान इसके पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य चेहरों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

    तस्करी में शामिल वाहन भी होंगे जब्त: हिसार पुलिस

    अवैध शराब माफियाओं को कड़ा संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अवैध शराब का काला कारोबार न केवल कानून का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह हमारे समाज और युवाओं के स्वास्थ्य व भविष्य के लिए भी एक गंभीर खतरा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि ऐसे अवैध धंधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसपी ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी कानून के तहत तुरंत राजसात (जब्त) किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके पास अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी से जुड़ी कोई भी गुप्त सूचना हो, तो तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

    #HisarPolice #CIAMillGate #LiquorSmugglingCaught #CretaCarSeized #IllegalLiquorHaryana #MaddoVillage #ExciseAct #HisarCrime #AntiSmugglingDrive #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T131953.397.jpg
    06/07/26 |

    हिसार में साप्ताहिक परेड: एसपी सिद्धांत जैन ने लिया जायजा; पुलिसकर्मियों को ओवर-स्पीडिंग न करने और जनसेवा के दिए सख्त निर्देश

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धांत जैन (IPS) ने आज सोमवार को पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, अनुशासन, टर्नआउट तथा कार्यकुशलता का गहनता से अवलोकन किया और सभी को पूरी ईमानदारी, समर्पण एवं उच्च जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

    राइडर, ERV और पीसीआर कर्मियों को संवेदनशीलता के निर्देश

    परेड के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने विशेष रूप से फील्ड में तैनात रहने वाले राइडर, ईआरवी (Emergency Response Vehicle) और पीसीआर (PCR) के पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और संकट के समय उन तक त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में इन विंग्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

    एसपी ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ऑन-ड्यूटी पूर्ण सतर्कता, कड़े अनुशासन और आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को समय पर प्रभावी पुलिस सहायता मिल सके और पुलिस की छवि बेहतर हो।

    ओवर-स्पीडिंग पर पूरी तरह रोक; कानून तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

    निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर एक बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश जारी किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा:

    • गति सीमा का पालन अनिवार्य: कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी किसी भी परिस्थिति में सरकारी वाहन को निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) से अधिक तेज यानी ओवर-स्पीड नहीं चलाएगा।

    • बेंचमार्क स्थापित करे पुलिस: पुलिस स्वयं कानून की रक्षा और उसका पालन कराने वाली संस्था है, इसलिए यह प्रत्येक पुलिसकर्मी का नैतिक और कानूनी दायित्व है कि वह स्वयं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करे।

    • कार्रवाई की चेतावनी: आपातकालीन (इमरजेंसी) परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी सरकारी वाहन को लापरवाही या ओवर-स्पीड में चलाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा। यदि कोई भी पुलिसकर्मी इस नियम का उल्लंघन करता या लापरवाही बरतता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त विभागीय दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    जवानों की सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में दरबार लगाकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जवानों के कल्याण (Welfare) को प्राथमिकता देते हुए उनकी जायज समस्याओं के शीघ्र और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    एसपी सिद्धांत जैन ने अंत में कहा कि हिसार पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल कानून लागू करवाना ही नहीं, बल्कि स्वयं नियमों का पालन कर समाज में एक जिम्मेदार, अनुशासित और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था की मिसाल कायम करना है।

    #HisarPolice #SPSidhantJain #WeeklyParadeHisar #PoliceDiscipline #SafeDrivingPolice #ERVAid #PCRHissar #TrafficRulesFollow #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T123250.977.jpg
    06/07/26 |

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निकट नई 'ग्रीन सरफेस पार्किंग' प्रारंभ; 750 से अधिक वाहनों के ठहराव की मिलेगी सुविधा

    अभिकान्त, 06 जुलाई चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों (लिटिगेंट्स) और आम नागरिकों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर है। प्रशासन ने लंबे समय से लंबित पड़ी पार्किंग परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए हाईकोर्ट परिसर के समीप नवनिर्मित 'ग्रीन सरफेस पार्किंग' को जनता के लिए क्रियाशील कर दिया है। लगभग ₹3.41 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार की गई इस अत्याधुनिक पार्किंग में एक ही समय में 750 से अधिक चारपहिया और दोपहिया वाहनों को योजनाबद्ध तरीके से खड़ा किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था के प्रारंभ होने से हाईकोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से उत्पन्न होने वाली गंभीर पार्किंग समस्या और उससे लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बहुत हद तक मुक्ति मिलने की संभावना है।

    यह संपूर्ण पार्किंग परियोजना हाईकोर्ट से सटी लगभग 6.23 एकड़ भूमि पर विस्तृत रूप से विकसित की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह विस्तृत क्षेत्र पूर्व में पूर्णतः कच्चा, असमान और पथरीला था, जिसके कारण यहां अत्यंत अव्यवस्थित और अनियमित ढंग से वाहनों को खड़ा किया जाता था। इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग ने इस पूरी भूमि का कायाकल्प करते हुए इसे सभी आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है, जिससे अब यहां आने वाले वाहन स्वामियों को सुगम और सुरक्षित पार्किंग स्पेस उपलब्ध हो सकेगा।

    #HighCourtParking #ChandigarhAdministration #GreenSurfaceParking #PunjabAndHaryanaHighCourt #TrafficRelief #ChandigarhNews #UTEngineeringDepartment #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T122747.446.jpg
    06/07/26 |

    करनाल में दुपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: सीआईए असंध ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

    करनाल, 6 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल की सीआईए (CIA) असंध टीम ने वाहन चोरी की वारदातों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक अंतर-जिला दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।

    तीन दिन के पुलिस रिमांड में खुला दूसरे साथी का राज

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सीआईए असंध के इंचार्ज निरीक्षक अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व तथा मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अमल में लाई गई:

    • पहली गिरफ्तारी: पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आरोपी अजय कुमार (पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव राडा, थाना असंध) को असंध क्षेत्र से ही दबोचा गया।

    • रिमांड में खुलासा: पुलिस ने अजय को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान जब सीआईए के जांबाजों ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो उसने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल अपने दूसरे साथी के नाम का खुलासा कर दिया।

    • दूसरा आरोपी गिरफ्तार: अजय से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत गांव सालवन में दबिश दी और वहाँ से दूसरे आरोपी सौरभ (पुत्र बिजेंद्र, निवासी गांव सालवन, थाना असंध) को भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

    चोरों की निशानदेही पर बरामद हुईं 7 मोटरसाइकिलें, भेजे गए जेल

    गिरफ्तारी के बाद सीआईए असंध की टीम ने दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर कड़ाई से पूछताछ की। दोनों चोरों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए उन गुप्त ठिकानों का पता बताया जहाँ उन्होंने चोरी की गई गाड़ियां छिपा रखी थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की सटीक निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरीशुदा कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद (Recover) कर ली हैं। पुलिस रिमांड की अवधि और पूछताछ पूरी होने के बाद आज दोनों आरोपियों को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश जारी कर दिए।

    वाहन चोरों के खिलाफ करनाल पुलिस का विशेष अभियान जारी

    जिला पुलिस करनाल के प्रवक्ताओं ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और चोरों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एक विशेष धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए की टीमों को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इसके साथ ही करनाल पुलिस ने आम जनता से भी विशेष अपील की है कि वे अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित लॉक में ही खड़ा करें। यदि उन्हें अपने आस-पास या मोहल्ले में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अवांछित गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

    #KarnalPolice #CIAAsandh #VehicleThievesCaught #BikeRecovery #KarnalCrime #HaryanaPolice #AntiTheftDrive #AsandhNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T121303.228.jpg
    06/07/26 |

    अजनाला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: थार गाड़ी सवार 2 आरोपी गिरफ्तार; जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली

    अमृतसर, 6 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब के अमृतसर जिले के अंतर्गत आते अजनाला क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज मुठभेड़ (Encounter) की खबर सामने आई है। यहाँ पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी और खौफनाक आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है।

    मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत कड़ी सुरक्षा के बीच नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    भखा तारा सिंह गांव की नहर के पास घिरे थार सवार बदमाश

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ अजनाला के गांव भखा तारा सिंह के निकट बहती नहर के क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह और अर्जुन शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने ऑपरेशन के बाद जब पूरे इलाके और आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, 2 मोबाइल फोन तथा एक काले रंग की थार (Thar) गाड़ी बरामद हुई है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद संदिग्ध बदमाश इलाके में किसी बेहद बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं और वे एक थार गाड़ी में सवार हैं। सूचना मिलते ही अजनाला पुलिस और स्पेशल विंग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और आरोपियों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।

    पुलिस पार्टी पर चलाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में एक हुआ ढेर (घायल)

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुद को पुलिस टीमों से चारों तरफ से घिरा हुआ देख थार सवार बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय भागने की कोशिश की। जब वे भागने में नाकाम रहे, तो उन्होंने अपनी पिस्तौल निकालकर सीधे पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए बेहद सूझबूझ के साथ योजनाबद्ध तरीके से जवाबी कार्रवाई की और आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। पुलिस की तरफ से चली गोली एक आरोपी को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

    UK में बैठा गैंगस्टर निशान सिंह रच रहा था टारगेट किलिंग की साजिश

    इस मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा आरोपियों के बैकवर्ड लिंकेज को लेकर हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों के पूरे नेटवर्क का संचालन यूनाइटेड किंगडम (UK) में बैठा कुख्यात गैंगस्टर निशान सिंह कर रहा था।

    निशान सिंह विदेशों में बैठकर ही इन्हें टारगेट और हथियार मुहैया करवा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ये दोनों आरोपी यूके में बैठे अपने आका के इशारे पर पंजाब में किसी वीआईपी या राजनीतिक चेहरे की 'टार्गेट किलिंग' (Target Killing) करने की योजना के तहत पिछले कुछ दिनों से इलाके की रेकी (Requisition) कर रहे थे। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स और इंटरनेट चैट को खंगाल रही है ताकि पंजाब में इनके पूरे स्लीपर सेल और मददगारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

    #AjnalaEncounter #PunjabPolice #GangsterNishanSingh #TharEncounter #TargetKillingFoiled #AmritsarCrime #UKGangsterNetwork #EncounterNews #LawAndOrderPunjab #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T114301.465.jpg
    06/07/26 |

    झज्जर-गुरुग्राम रोड पर दो युवकों के लहूलुहान शव मिलने से सनसनी: हत्या कर सड़क किनारे फेंकने की आशंका, मौके पर मिले टायरों के निशान

    झज्जर, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ झज्जर-गुरुग्राम रोड पर दो अज्ञात युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की किसी अन्य स्थान पर बेरहमी से हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को रात के अंधेरे में सड़क किनारे फेंक दिया गया।

    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। झज्जर सदर थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए (CIA) और स्पेशल स्टाफ की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

    सड़क किनारे मिले शव, मौके पर मिले टायरों के निशान

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह राहगीरों ने झज्जर-गुरुग्राम मुख्य मार्ग के किनारे दो युवकों के शव पड़े देखे, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर पुलिस को सड़क किनारे गाड़ी के टायरों के गहरे निशान (Tyre Marks) मिले हैं।

    इस सुराग से पुलिस का शक और गहरा गया है कि हत्यारे किसी गाड़ी में शवों को लादकर यहाँ पहुंचे थे और लाशों को ठिकाने लगाकर तेजी से फरार हो गए। क्राइम सीन को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    शिनाख्त की कोशिशों में जुटी पुलिस, हर एंगल से जांच शुरू

    झज्जर सदर थाना पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मृतकों की उम्र के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी जुटाई जा रही है और सबसे पहला प्रयास उनकी पहचान (शिनाख्त) करने का है। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में भी हुलिए के आधार पर लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और स्पेशल स्टाफ की कई टीमें अवैध रंजिश, लूटपाट या ऑनर किलिंग जैसे तमाम संभावित एंगल्स को ध्यान में रखकर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही हैं।

    नागरिक अस्पताल भेजे गए शव

    पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम (Post-Mortem) व पहचान के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) के शवगृह में भिजवा दिया है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए जाने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और हत्या के तरीके (हथियार या गला घोंटने) का आधिकारिक खुलासा हो पाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतकों की पहचान कर ली जाएगी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    #JhajjarCrime #DoubleMurderScare #JhajjarGurugramRoad #HaryanaPolice #CIANews #SpecialStaffJhajjar #MurderMystery #LawAndOrderHaryana #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T113724.074.jpg
    06/07/26 |

    हांसी पुलिस की बड़ी कामयाबी: NDPS मामले में नशा सप्लाई चेन का मुख्य सप्लायर दिवान सिंह प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): हांसी जिला पुलिस ने नशा तस्करों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) हांसी विनोद कुमार (IPS) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराध अनुसंधान शाखा-1 (CIA-1) हांसी की टीम ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के एक मामले में नशा सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी को तोड़ते हुए बड़े सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दिवान सिंह (पुत्र चतर सिंह, निवासी काबरेल, जिला हिसार) को ढंढेरी जिला जेल हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे वापस जिला जेल हिसार भेज दिया गया है।

    सप्लाई चेन तोड़ने के लिए जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया आरोपी

    हांसी पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए न केवल जमीनी स्तर पर पैडलर्स को पकड़ रही है, बल्कि उनके मुख्य बैकवर्ड लिंकेज (सप्लाई के स्रोत) तक भी पहुंच रही है। इसी कड़ी में सीआईए-1 हांसी की टीम को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि एनडीपीएस के एक मामले में नशीले पदार्थों की मुख्य सप्लाई के पीछे दिवान सिंह का हाथ था, जो किसी अन्य मामले में पहले से ही ढंढेरी जिला जेल हिसार में बंद था। पुलिस ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी को अदालत के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और अपनी कस्टडी में शामिल किया।

    2 दिन के रिमांड में उगले कई राज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिवान सिंह को कोर्ट में पेश कर हासिल किए गए दो दिनों के पुलिस रिमांड के दौरान सीआईए की टीम ने उससे बेहद गहनता से पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपी ने हांसी और आसपास के इलाकों में सक्रिय अपने पूरे नशा तस्करी नेटवर्क, स्थानीय पैडलर्स और उन ठिकानों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और राज उगले हैं जहाँ वह नशे की खेप सप्लाई करता था। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार कड़ियां जोड़ रही है। दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को दोबारा माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत के तहत जिला जेल हिसार भेज दिया गया है।

    नशा तस्करों के खिलाफ हांसी पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

    एसपी हांसी विनोद कुमार ने इस सफल कार्रवाई पर सीआईए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने साफ किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर या सप्लायर को कतई बख्शा नहीं जाएगा। हांसी पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि यदि उनके पास अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी संदिग्ध सूचना हो, तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

    #HansiPolice #NDPSCaseArrest #CIAnasi #DrugSupplierCaught #ProductionWarrant #SPVinodKumar #HisarNews #HaryanaPolice #AntiDrugDrive #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T113334.284.jpg
    06/07/26 |

    HTET परीक्षा को लेकर जींद में सुरक्षा चाक-चौबंद: SP कुलदीप सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश

    जींद, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के मद्देनजर जींद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सतर्क और चाक-चौबंद रखा गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जींद के पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह (IPS) खुद मैदान में उतरे। उन्होंने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) कर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: एसपी कुलदीप सिंह

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की पवित्रता, निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने में किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही या कोताही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए:

    • एंट्री-एग्जिट पर सख्त पाबंदी: परीक्षा एक बार प्रारंभ होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी (कैंडिडेट) या अन्य बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति कतई न दी जाए।

    • समय से पहले बाहर जाने पर रोक: इसके साथ ही, जब तक परीक्षा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।

    एसपी ने सभी ड्यूटी कर्मियों को पूरी सतर्कता, कड़े अनुशासन और उच्च जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।

    केंद्रों के आसपास धारा-144 जैसी मुस्तैदी, संदिग्धों पर विशेष नजर

    जींद पुलिस प्रमुख ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून, शांति और सुव्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखा जाए। परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और अवांछित गतिविधियों पर लगातार खुफिया व जमीनी निगरानी रखी जाए।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ड्यूटी कर्मी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है या कोई इनपुट मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत बिना समय गंवाए वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते त्वरित और सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    भयमुक्त और पारदर्शी माहौल देने के लिए जींद पुलिस प्रतिबद्ध

    जींद पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा रोडमैप तैयार किया गया था। पुलिस का मुख्य उद्देश्य परीक्षा देने आए प्रत्येक अभ्यर्थी को एक सुरक्षित, निष्पक्ष और पूरी तरह से भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षा दे सकें और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो।

    #HTET2#HTETExam2026 #JindPolice #SPJind #KuldeepSinghIPS #SurpriseInspection #ExamSecurityJind #HaryanaPolice #FairExam #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T112523.681.jpg
    06/07/26 |

    कुरुक्षेत्र के ठोल में दर्दनाक सड़क हादसा: शाहाबाद कोर्ट के सीनियर वकील प्रताप सिंह की मौत; बाइक को टक्कर मार क्रेटा चालक फरार

    कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ठोल गांव के पास शाहाबाद रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शाहाबाद कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील (अधिवक्ता) की मौत हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार सफेद रंग की क्रेटा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से सीधी टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर अपनी गाड़ी समेत फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से लहूलुहान हालत में घायल वकील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दुखद घटना के बाद से शाहाबाद कानूनी बिरादरी और पीड़ित परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मृतक वकील के परिवार में हैं पत्नी, बेटा और बेटी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शाहाबाद निवासी प्रताप सिंह (उम्र 54 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रताप सिंह पिछले लंबे समय से शाहाबाद कोर्ट में ही वकालत की प्रैक्टिस करते थे और इलाके के सम्मानित नागरिक थे। प्रताप सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और पूरे परिवार की धुरी थे। वे अपने पीछे पत्नी रुक्मिणी, बेटा मोहित और बेटी साक्षी को छोड़ गए हैं। उनका बेटा मोहित एक प्रतिष्ठित कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

    शाम को इस्माइलाबाद जाने के लिए घर से निकले थे प्रताप सिंह

    मृतक के छोटे भाई शक्ति सिंह (निवासी गांव तंगौर, जो खेतीबाड़ी का काम करते हैं) ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनके बड़े भाई प्रताप सिंह किसी जरूरी काम से इस्माइलाबाद जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। इसके बाद शक्ति सिंह भी शाम करीब 6:45 बजे अपने निजी काम के सिलसिले में ठोल गांव की तरफ जा रहे थे।

    पशु अस्पताल के मोड़ पर लगी थी भीड़, भाई ने पहचानी बाइक

    शक्ति सिंह ने बताया कि शाम करीब 7 बजे जब वह ठोल गांव के पशु अस्पताल के पास बने मोड़ पर पहुंचे, तो वहां सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो वहां एक क्षतिग्रस्त बाइक खड़ी थी। शक्ति सिंह ने तुरंत पहचान लिया कि वह मोटरसाइकिल उनके बड़े भाई प्रताप सिंह की ही थी।

    • क्रेटा कार ने मारी टक्कर: मौके पर मौजूद चश्मदीद पवन कुमार ने शक्ति सिंह को बताया कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार, जिसका नंबर HR05-2400 था, उसने बेहद लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही प्रताप सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    • अस्पताल ले गई पुलिस: टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रताप सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी क्रेटा कार लेकर शाहाबाद की तरफ तेजी से भाग निकला। वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल वकील को तुरंत सरकारी एंबुलेंस में डाला और अस्पताल भिजवाया।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया केस

    मौके से पूरी जानकारी जुटाने के बाद भाई शक्ति सिंह तुरंत एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सिर व शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया।

    उधर, इस्माइलाबाद थाना पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि ठोल गांव के शाहाबाद रोड पर एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। इस्माइलाबाद पुलिस ने मृतक के भाई शक्ति सिंह के बयानों और चश्मदीद द्वारा नोट किए गए क्रेटा कार के नंबर (HR05-2400) के आधार पर फरार आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी और कार मालिक व चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

    #KurukshetraNews #ShahabadLawyerDeath #TholAccident #PratapSinghLawyer #CretaBikeCollision #IsmailabadPolice #KurukshetraCrime #RoadAccidentHaryana #LNJPispatal #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T112040.239.jpg
    06/07/26 |

    पिंजौर हत्याकांड: कोर्ट का पंचकूला पुलिस पर कड़ा रुख; हिरासत में प्रताड़ना, जबरन सिर मुंडवाने के आरोपों की विभागीय जांच के आदेश

    पंचकूला, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर के बहुचर्चित जितेश मनोचा उर्फ किट्टू हत्याकांड में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित करने, जबरन सिर मुंडवाने, नंगे पैर सार्वजनिक सड़कों पर चलाने और मीडिया के सामने परेड कराकर अपमानित करने के गंभीर आरोपों को लेकर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।

    कालका के सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (SDJM) अभिमन्यु राजपूत ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पंचकूला के पुलिस कमिश्नर (CP) को पूरे मामले की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कराने और समयबद्ध रिपोर्ट सीधे कोर्ट में पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    कानून हाथ में नहीं ले सकती पुलिस: कोर्ट

    माननीय कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में कानून की मर्यादा को सर्वोपरि बताते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को तय कानून से अलग जाकर अपनी तरफ से दंड देना, पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री या हिंसा का इस्तेमाल करना, सार्वजनिक रूप से उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाकर अपमानित करना या उन्हें जबरन मीडिया ट्रायल का हिस्सा बनाना किसी भी सूरत में न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हो सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसे कृत्य स्थापित कानून और मानवाधिकारों के पूरी तरह विरुद्ध हैं, इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद आवश्यक है।

    क्राइम ब्रांच/CIA परिसर में सीसीटीवी कैमरा ही नहीं

    सुनवाई के दौरान जब अदालत ने सीआईए और क्राइम ब्रांच के कामकाज पर सवाल उठाए, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। क्राइम ब्रांच, डिटेक्टिव स्टाफ और चंडीमंदिर थाने के तत्कालीन प्रभारियों ने कोर्ट में आधिकारिक बयान देते हुए स्वीकार किया कि:

    "क्राइम ब्रांच/सीआईए (CIA) परिसर के भीतर कोई भी सीसीटीवी (CCTV) कैमरा स्थापित नहीं है, इसलिए वहां की कोई भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध या रिकॉर्डेड नहीं है।"

    परिसर में कैमरे न होने की इस बात ने तकनीकी साक्ष्यों की उपलब्धता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

    आरोपी रोहित मेहता ने कोर्ट में दी थी अर्जी, क्या था मामला?

    बता दें कि यह पूरा मामला बीते 5 जून 2026 को पिंजौर के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की जघन्य हत्या से जुड़ा हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी रोहित मेहता ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में एक विशेष आवेदन (Application) देकर पुलिसिया बर्बरता के आरोप लगाए थे। रोहित का आरोप था कि पुलिस रिमांड के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबरन उनके सिर मुंडवा दिए गए, उन्हें नंगे पैर मुख्य सड़कों पर पैदल चलाया गया और उनकी गरिमा को धूमिल करने के लिए उनकी तस्वीरें व वीडियो जानबूझकर सोशल मीडिया और मीडिया में सार्वजनिक किए गए। आरोपी ने इस संबंध में मेडिकल बोर्ड से जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

    मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट: 3 आरोपियों के शरीर पर चोटों के निशान

    रोहित मेहता की अर्जी पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पहले तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड का गठन कर आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया था।

    • चोटों की पुष्टि: मेडिकल बोर्ड की आधिकारिक रिपोर्ट में आरोपी खुशदीप सिंह, रोहित मेहता और मनप्रीत सिंह के शरीर पर तीन से पांच दिन पुरानी कई साधारण चोटों (Simple Injuries) का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

    • हड्डी टूटने की पुष्टि नहीं: हालांकि, राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों द्वारा कराई गई एक्स-रे (X-Ray) रिपोर्ट में किसी भी आरोपी की हड्डी टूटने या कोई गंभीर आंतरिक फ्रैक्चर होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    पुलिस का तर्क: हिरासत से भागने के प्रयास में लगी थीं चोटें

    दूसरी तरफ, पंचकूला पुलिस ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने दलील दी कि दो आरोपियों को जो चोटें लगी हैं, वे उनके पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास (Attempt to Escape) के दौरान लगी थीं, जिस संबंध में पुलिस ने नियमानुसार आरोपियों के खिलाफ अलग से एक नई एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर रखी है।

    सार्वजनिक रूप से घुमाने और परेड कराने के आरोप पर पुलिस ने सफाई दी कि केस से जुड़े हथियारों की बरामदगी (Recovery) और अन्य अहम जांच कार्यों के लिए आरोपियों को विभिन्न सार्वजनिक और घटना से जुड़े स्थानों पर ले जाना बेहद आवश्यक था, इसके पीछे पुलिस का उद्देश्य किसी भी आरोपी को अपमानित करना या उनका तमाशा बनाना बिल्कुल नहीं था।

    सिर मुंडाने के पहलू की गहन जांच करेगी पुलिस कमिश्नर की टीम

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक गहन जांच का विषय है कि क्या आरोपियों को जानबूझकर कानून का उल्लंघन कर, सिर मुंडवाकर सार्वजनिक रूप से जनता के बीच घुमाया गया या नहीं। कोर्ट ने साफ किया कि यदि विभागीय जांच में ऐसा होना सच पाया जाता है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

    इसी वजह से पुलिस कमिश्नर को सीधे निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस मामले की चल रही लंबित जांच में इस विशेष पहलू को भी शामिल करें या फिर इसके लिए एक अलग स्वतंत्र जांच कमेटी का गठन कर समय सीमा के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें।

    #PanchkulaPolice #PinjoreMurderCase #KalkaCourt #SDJMAbhimanyuRajput #PoliceCustodyTorture #MediaTrial #CIAPanchkula #HumanRights #RohitMehta #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T095500.015.jpg
    06/07/26 |

    कैथल में 21 लाख की ब्लैकमेलिंग का बड़ा खुलासा: SC-ST केस में समझौता कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    कैथल, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के कैथल में पोक्सो (POCSO) और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाकर बाद में समझौता करने के नाम पर 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) स्टाफ टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ में वाल्मीकि महापंचायत के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार सिसला ने अपने उस पूरे गिरोह का राज उगल दिया है, जो प्रदेशभर में लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने का धंधा चला रहा था।

    पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सफेदपोशों और सक्रिय सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐसा सुसंगठित नेटवर्क बनाया हुआ था, जो सीधे तौर पर दर्ज मामलों में मध्यस्थता (समझौता) कराने के नाम पर जबरन वसूली (Extortion) का काम करता था।

    पूरे हरियाणा में फैला था जाल; ऐसे काम करता था यह शातिर गिरोह

    पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का जो 'मोडस ऑपेरंडी' (काम करने का तरीका) आया है, वह बेहद हैरान करने वाला है:

    • केस दर्ज होते ही मौके पर पहुंचना: गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत था कि हरियाणा के किसी भी कोने में जैसे ही एससी-एसटी या पोक्सो एक्ट के तहत कोई मामला दर्ज होता था, गिरोह के गुर्गे तुरंत एक्टिव होकर पीड़ित पक्ष के पास पहुंच जाते थे।

    • मसीहा बनने का स्वांग रचना: ये आरोपी पीड़ित समाज के लोगों को विश्वास में लेते थे कि वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं और उन्हें इंसाफ दिलाएंगे। जबकि असलियत में इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ आरोपी पक्ष से पैसे ऐंठना होता था। अगर किसी मामले में पीड़ित पक्ष समझौते के लिए बिल्कुल राजी नहीं होता था, तो ये लोग चुपचाप उस मामले से पीछे हट जाते थे।

    • माफीनामे का नाटक और पैसों का बंदरबांट: जब आरोपी पक्ष कानूनी कार्रवाई के डर से पैसे देने के लिए तैयार हो जाता था, तो यह गिरोह पीड़ित परिवार के सामने आरोपी पक्ष से केवल कागजी माफीनामा इत्यादि करवाने का नाटक रचता था। इसके बाद समझौते के एवज में ली गई मोटी रकम को यह गिरोह आपस में बांट लेता था और पीड़ित परिवार को अंधेरे में ही रखा जाता था।

    लिखित शिकायत देने से डर रहे हैं लोग, पुलिस ने की आगे आने की अपील

    एवीटी इंचार्ज और मामले के मुख्य जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गिरोह के मुखिया शिवकुमार सिसला की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस के पास मौखिक रूप से और मोबाइल कॉल्स के जरिए कई अन्य पीड़ितों की शिकायतें पहुंच रही हैं। लोग बता रहे हैं कि इस गिरोह ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया है।

    हालांकि, लोक-लाज या डर के कारण अभी तक कोई भी नया शिकायतकर्ता लिखित रूप में सामने आने को तैयार नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस गिरोह की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह बिना किसी डर के पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराए, ताकि आरोपियों के खिलाफ और कड़े कानूनी सबूत जुटाए जा सकें।

    क्या था पूरा मामला? 25 लाख की मांगी थी रंगदारी

    बता दें कि कैथल में एक युवक को साजिश के तहत मनगढ़ंत और झूठे पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के केस में फंसाया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने और कोर्ट से बाहर समझौता करने के लिए ₹25 लाख की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी, जिसमें से 21 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

    जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो पूरा केस झूठा और हनीट्रैप व ब्लैकमेलिंग का निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवकुमार (निवासी गांव सिसला) सहित उसके तीन अन्य साथियों जोगिंद्र (निवासी गांव कौल), करेशन और अशोक को गिरफ्तार कर लिया था।

    9 लाख रुपये की रिकवरी, पूछताछ जारी

    जांच अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी के कब्जे से अब तक ₹9 लाख की नकदी बरामद (Recover) कर ली है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने इस 21 लाख की रकम में से बाकी पैसे कहाँ छिपाए हैं या किसे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान इस गिरोह में किसी सरकारी कर्मचारी, दलाल या अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी तुरंत केस में नामजद कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #KaithalNews #ExtortionRacket #SCSTActScam #ShivKumarSisla #ValmikiMahapanchayat #AVTStaffKaithal #HaryanaCrime #BlackmailingCase #FakeCaseExposed #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1002793186.jpg
    06/07/26 |

    आज 6 जुलाई का इतिहास

    आज 6 जुलाई का इतिहास

    1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

    1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।

    2002 - अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।

    2005 - मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।

    2006 - विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।

    2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

    2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।

  • 1.jpg
    06/07/26 |

    सुपवा के तीन छात्रों का पहली बार हुआ कैंपस प्लेसमेंट, असिस्टेंट मर्चेंडाइजर पद पर चयन

    जे कुमार रोहतक, 6 जुलाई 2026: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) ने एक नया इतिहास रच दिया है। यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार आयोजित हुए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए तीन छात्रों को नामी कंपनियों में नौकरी मिली है। यह ड्राइव डिजाइन फैकेल्टी के फैशन एंड लाइफस्टाइल डिजाइन और टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के छात्रों के लिए चलाया गया था, जिसमें प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड 'मोडा अमांटे' और 'हाइड स्क्वेयर' ने हिस्सा लिया।

    ड्राइव के दौरान कंपनियों की चयन टीम ने छात्रों के पोर्टफोलियो का मूल्यांकन किया और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए। कठिन चयन प्रक्रिया के बाद मोडा अमांटे के लिए ऋषिता व गौतम और हाइड स्क्वेयर के लिए ओजस्वी का चयन हुआ। इन तीनों छात्रों को नोएडा स्थित कार्यालयों में 'असिस्टेंट मर्चेंडाइजर' के पद पर नियुक्त किया गया है। चयनकर्ता स्वाति मिश्रा ने बताया कि इन छात्रों ने पहले उनके यहाँ इंटर्नशिप की थी, जहाँ इनके काम और सीखने की इच्छा को देखते हुए ही यूनिवर्सिटी में इस प्लेसमेंट ड्राइव को चलाने का फैसला लिया गया।

    डिजाइन फैकेल्टी की एफसी डॉ. शैली खन्ना और कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कुलगुरु ने इसे सुपवा परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि भविष्य में इस रणनीति को और आगे बढ़ाया जाएगा ताकि पढ़ाई पूरी होते ही छात्रों को कैंपस से ही रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल सकें।

    #DLCSUPVA #CampusPlacement #RohtakNews #FashionDesign #JobPlacement #StudentSuccess

  • gita.2.6.jpg
  • Untitled Project - 2026-07-05T185757.830.jpg
    05/07/26 |

    हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं; 6 जुलाई से जनसंख्या गणना का प्री-टेस्ट शुरू होगा - डॉ. सुमिता मिश्रा

    अभिकान्त, 05 जुलाई हरियाणा : हरियाणा ने भारत की जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण (Population Enumeration phase) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त और हरियाणा जनगणना 2027 की नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा के चुने हुए कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या गणना के प्री-टेस्ट (पूर्व-परीक्षण) को अधिसूचित कर दिया है। यह फील्ड अभ्यास 6 से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जो कि जनगणना 2027 की देशव्यापी तैयारियों का हिस्सा है।

     डॉ. मिश्रा ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और कुशल बनाने की दिशा में प्री-टेस्ट एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। फील्ड गणना शुरू होने से पहले, अधिसूचित सैंपल क्षेत्रों के पात्र निवासियों को पहली से 5 जुलाई, 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) का विकल्प होगा, जिसके माध्यम से वे निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वेच्छा से अपना विवरण जमा कर सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि फील्ड अभ्यास पूरा होने के बाद, प्री-टेस्ट के दौरान जुटाई गई जानकारी को सत्यापित, अपडेट और मान्य करने के लिए 19 से 20 जुलाई, 2026 तक एक ‘‘रिविजनल राउंड’’ (पुनरीक्षण दौर) चलाया जाएगा।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पायलट अभ्यास को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रक्रियाओं, फील्ड संचालन और डेटा संग्रह तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। प्री-टेस्ट से मिलने वाले अनुभव और निष्कर्ष देशव्यापी जनगणना शुरू होने से पहले परिचालन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान करने और पूरे ढांचे को मजबूत करने में मदद करेंगे।

    उन्होंने चयनित सैंपल क्षेत्रों के सभी निवासियों से इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रगणकों (Enumerators) को पूरा सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा की सटीकता, विश्वसनीयता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है, क्योंकि यही डेटा साक्ष्य-आधारित शासन, विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी पहलों का आधार बनता है।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 17ए और जनगणना नियम, 1990 के नियम 6डी के प्रावधानों के तहत अधिसूचना जारी की गई है जो भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत हरियाणा में इस जनसंख्या गणना प्री-टेस्ट के आयोजन को अधिकृत करती है।

    #Census2027 #PopulationEnumeration #HaryanaCensus #DigitalCensus #SumitaMishra #PublicPolicyIndia #Governance #ChandigarhNews #HaryanaNews #Danikkhabar

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 05 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे गए:

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो टॉप आतंकियों को किया ढेर; पहलगाम हमले की हिट लिस्ट में शामिल था जाकिर अहमद गनी, साथी लतीफ भट भी मारा गया।

    ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा:

    पश्चिम बंगाल टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी की बागियों को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो खुलकर भाजपा में शामिल हों; चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद २४ सांसद और ५८ विधायक अलग गुट में शामिल।

    पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन:

    छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई का ७० वर्ष की आयु में निधन; रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस, पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

    महाराष्ट्र में वाटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्ट:

    देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई में पेड़ गिरने से दो की मौत और रायगढ़ के वाटरफॉल में फंसे १०० पर्यटकों का रेस्क्यू; गुजरात के जूनागढ़ में भरा चार फीट पानी, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश।

    जम्मू-कश्मीर की किताब में आतंकी हाफिज सईद को महान बताया:

    जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में आतंकी हाफिज सईद और मकबूल भट को 'महान' बताने वाली किताबों पर यूएएपीए के तहत एफआईआर दर्ज; काउंटर इंटेलिजेंस की छापेमारी, भाजपा ने बताया 'एकेडमिक जिहाद'।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा,

    कहा- खामेनेई के अंतिम संस्कार में मौजूद ईरान के पूरे शीर्ष नेतृत्व को एक ही हमले में कर सकते थे खत्म; भड़के ईरान ने ट्रम्प के बयान पर किया जोरदार पलटवार।

    अमेरिका की आजादी के २५० साल पूरे होने पर भव्य जश्न,

    नेशनल मॉल में हुआ इतिहास का सबसे बड़ा आतिशबाजी शो; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कम्युनिज्म पर बोला तीखा हमला, कहा- देश में कम्युनिस्टों की कोई जगह नहीं।

    पुतिन-ट्रम्प में 90 मिनट तक बातचीत,

    यूक्रेन युद्ध खत्म कराने : रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर ९० मिनट हुई बातचीत, यूक्रेन युद्ध समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा; ट्रम्प ने संघर्ष को जल्द समाप्त कराने में सहयोग देने की इच्छा दोहराई।

    अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस :

    पोप ने इटली के लैम्पेडुसा द्वीप से प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रति करुणा दिखाने की अपील की; कहा- प्रवासन के मुद्दे को राजनीति के बजाय मानव गरिमा और सहानुभूति के दृष्टिकोण से देखें।

    दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद:

    दिल्ली जिमखाना क्लब के बेदखली नोटिस को सदस्यों और कर्मचारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती; कारण बताओ नोटिस पर रोक लगाने की मांग वाली अंतरिम अर्जियों पर न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन की पीठ सोमवार को करेगी सुनवाई।

    दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:

    गृहिणियों के मुआवजे का आकलन केवल न्यूनतम मजदूरी पर नहीं, बल्कि वास्तविक घरेलू योगदान के आधार पर होगा; सड़क दुर्घटना पीड़िता की काल्पनिक मासिक आय मानी १०,००० रुपये।

    दिल्ली में खौफनाक वारदात :

    पारिवारिक कलह में सिजोफ्रेनिया पीड़ित पति ने तवे से वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या की, वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण; बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

    दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी:

    मात्र १५ से २० रुपये में नकली आधार और वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़; साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया संगठित नेटवर्क, जांच शुरू।

    हरियाणा-HTET कैंडिडेट बोलीं-पेपर में काफी मिस्टेक:

    हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) के दूसरे दिन टीजीटी पेपर में भारी गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान, कई प्रश्न मिसप्रिंट होने और पाई की वैल्यू अलग देने का आरोप; झज्जर में जलभराव के बीच संपन्न हुई परीक्षा।

    फतेहाबाद के बीघड़ गांव में दर्दनाक हादसा:

    नहर में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहे नेपाली मूल के पिता-पुत्र, तलाश में जुटी SDRF और गोताखोरों की टीम।

    श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी:

    जुलाई 2026 में वेरावल से हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रींगस, नारनौल और रेवाड़ी के यात्रियों को सीधे खाटूश्यामजी और हरिद्वार जाने की मिलेगी बेहतरीन सुविधा।

    सोनीपत में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान:

    उपमंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायता शिविर का हुआ आयोजन, मतदाताओं की समस्याओं का मौके पर ही किया गया त्वरित समाधान।

    सोहना की आईटीआई कॉलोनी में वन भूमि से हटेगा अवैध कब्जा:

    बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो चरणों में चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, 30 एकड़ जमीन कराई जाएगी अतिक्रमण मुक्त।

    अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सराहनीय कार्रवाई:

    स्टेशन परिसर में लावारिस घूमते मिले दो किशोरों को सुरक्षित सामाजिक संस्था को सौंपा, वहीं एक अन्य यात्री का खोया हुआ कीमती आईफोन ढूंढकर किया वापस।

    मुलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

    जमाल माजरा गांव में मारपीट, जानलेवा हमले और धमकी देने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

    अम्बाला में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-1 व 2 शांतिपूर्वक संपन्न:

    20 केंद्रों पर प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के बीच नकलरहित और पारदर्शी तरीके से आयोजित हुई लिखित परीक्षा, हजारों परीक्षार्थियों ने दी उपस्थिति।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • Untitled Project - 2026-07-05T172444.462.jpg
    05/07/26 |

    श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वेरावल-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन को मंजूरी; रींगस, नारनौल और रेवाड़ी मार्ग से होगा संचालन

    अभिकान्त, 05 जुलाई हरियाणा : बाबा श्याम के दर्शनार्थ खाटूश्यामजी जाने वाले और तीर्थ नगरी हरिद्वार की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल ने जुलाई 2026 के दौरान वेरावल और हरिद्वार के मध्य विशेष किराये पर समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह विशेष रेलसेवा रींगस (खाटूश्यामजी) मार्ग से होकर गुजरेगी, जिससे शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा के नारनौल, अटेली और रेवाड़ी क्षेत्र के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर एक सुगम और सीधी रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

    नारनौल-अटेली के 'दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच' द्वारा इस विशिष्ट मार्ग पर एक विशेष ट्रेन संचालित करने की मांग काफी लंबे समय से रेलवे बोर्ड के समक्ष निरंतर उठाई जा रही थी। रेलवे बोर्ड ने जनहित में इस मांग पर सकारात्मक और त्वरित निर्णय लेते हुए जुलाई माह में इस स्पेशल ट्रेन के साप्ताहिक संचालन को हरी झंडी दे दी है।

    रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09203 वेरावल-हरिद्वार स्पेशल जुलाई माह में प्रत्येक मंगलवार को वेरावल से दोपहर 4:05 बजे प्रस्थान करेगी। इस दिशा में यह ट्रेन आगामी 7, 14, 21 और 28 जुलाई 2026 को संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09204 हरिद्वार-वेरावल स्पेशल प्रत्येक बुधवार को रात्रि 9:30 बजे हरिद्वार से वेरावल के लिए प्रस्थान करेगी, जिसका संचालन आगामी 8, 15, 22 और 29 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

    श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यह ट्रेन अपने मार्ग में जूनागढ़, जेतलसर, ढसा, धोला, बोटाद, धंधुका, धौलका, गांधीग्राम, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

    चूंकि रींगस स्टेशन विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है, इसलिए इस ट्रेन के चलने से बाबा श्याम के भक्तों को अब सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन एक बेहद आरामदायक और बेहतरीन विकल्प सिद्ध होगी।

    रेलवे विभाग के अनुसार, यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए इस समर स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच संयोजित किए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09203 के लिए अग्रिम टिकटों की बुकिंग भी प्रारंभ कर दी गई है। चूंकि इस विशेष ट्रेन में सीटों की संख्या सीमित रहेगी, इसलिए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की है।

    #SummerSpecialTrain #KhatuShyamJi #HaridwarSpecialTrain #WesternRailway #NarnaulNews #RewariNews #RingasStation #IndianRailways #TravelUpdateHaryana #RailwayBoard #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T161813.213.jpg

    हरियाणा : चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित; हरियाणा को इसी महीने मिलेंगे 431 नए चिकित्सक

    अभिकान्त, 05 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक लंबी प्रतीक्षा के उपरांत चिकित्सा अधिकारियों (डॉक्टरों) की सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 431 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है, जिन्हें इसी माह के भीतर राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त कर दिया जाएगा।

    परिणाम की घोषणा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने आगामी पदस्थापन (पोस्टिंग) की प्रशासनिक प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण अपनी पसंद के स्टेशनों (चॉइस फिलिंग) का विकल्प भरना है। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा कार्यस्थल अथवा जिले की प्राथमिकता दर्ज करने के लिए चार दिन का समय प्रदान किया गया है। निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त विकल्पों, मेरिट और प्रशासनिक नियमों के आधार पर ही इन चिकित्सकों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जिससे प्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं अधिक सुलभ हो सकेंगी।

    #HaryanaHealthDepartment #MedicalOfficerRecruitment #PublicHealthHaryana #GovernmentJobs #HealthcareInfrastructure #ChandigarhNews #HaryanaNews #Danikkhabar

  • CM-14-5-7-26.jpg

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत -  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    अभिकान्त, 05 जुलाई हरियाणा :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने जो आवाज़ उठाई और जो सपना देखा, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर पूरा किया है। आज, भारतीय तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से लहरा रहा है।

    नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर पठानकोट के विधायक श्री अश्विनी शर्मा, पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर श्री दिनेश बब्बू, पूर्व  विधायक सीमा कुमारी और दूसरे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट सिर्फ़ एक शहर नहीं बल्कि ‘भारत माता’ की उत्तरी सीमा है। यह बहादुर योद्धाओं, शहीदों, देशभक्तों और देश के महान सपूतों की धरती है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। यहां की मिट्टी में वीरता की खुशबू और हवा में देशभक्ति की भावना है।

    उन्होंने कहा कि इतिहास कुछ खास शख्सियतों को सिर्फ़ किताबों से नहीं, बल्कि उन पीढ़ियों से याद रखता है जो उनके आदर्शों को जीवन में अपनाती हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे ही दूर की सोचने वाले नेता थे जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी भारत की एकता, अखंडता, आत्म-सम्मान और राष्ट्रीय चेतना के लिए लगा दी। वे अपने समय के न सिर्फ नेता थे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक भी थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी एक प्रसिद्ध शिक्षाविद होने के साथ साथ एक प्रखर राजनेता भी थे।

    उन्होंने कहा कि सिर्फ़ 33 साल की उम्र में ही वे कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर बन गए। बंगाल के लोग उन्हें बहुत सम्मान और प्यार देते थे और उन्हें “बंगाल का टाइगर” कहते थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का लक्ष्य मज़बूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना था। इसी मकसद से वे जनता के बीच आए और आज़ाद भारत के पहले उद्योग मंत्री बने। लेकिन 1950 में जब उसूलों और पावर को चुनने का मौका मिला, तो उन्होंने पद के बजाय देश हित को चुना। उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान से लाखों हिंदुओं और सिखों के निकाले जाने और लियाकत-नेहरू समझौते पर गहरी असहमति जताई और केन्द्रीय कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया। इस फ़ैसले से उन्होंने साबित कर दिया कि देश उनके लिए किसी भी पद से ज़्यादा ज़रूरी था।

    उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था, “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।” यह सिर्फ़ एक राजनेतिक नारा नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत में पूरी तरह मिलाने के लिए संघर्ष किया और बिना परमिट के इस इलाके में आने का निर्णय लिया। उन्हें माधोपुर से जम्मू और कश्मीर में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया। उस समय  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी उनके साथ थे। बाद में हिरासत में रहते हुए डॉ. मुखर्जी का निधन हो गया। यह कोई साधारण मृत्यु नहीं थी बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किया गया सर्वोच्च बलिदान था।

    अनुच्छेद 370 के हटने से डॉ. मुखर्जी का विजन हुआ पूरा 

    उन्होंने कहा कि जिस मिशन के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, वह 5 अगस्त, 2019 को पूरा हुआ, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया। आज भारतीय तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक शान और सम्मान के साथ लहराता है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कायापलट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया अब भारत को एक नए नजरिए से देखती है। एक देश जिसे कभी वैश्विक समस्याओं का हिस्सा माना जाता था, अब दुनिया को समाधान देने वाले राष्ट्र के रूप में उभरा है। यह परिवर्तन रातों रात नहीं हुआ है। यह भारतीयों की कड़ी मेहनत, विश्वास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों, समर्पण, त्याग और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में सरकार की अलग-अलग पहलों से लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। आयुष्मान भारत स्कीम के ज़रिए गरीब और ज़रूरतमंद नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिली है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में चिरायु स्कीम को आयुष्मान भारत के साथ जोड़कर हेल्थकेयर सिक्योरिटी का दायरा बढ़ाया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने हर गाँव तक टेक्नोलॉजी पहुँचाई है, स्किल इंडिया ने युवाओं को निपुणता दी हैं और मेक इन इंडिया ने भारत की इंडस्ट्रियल क्षमताओं को मज़बूत किया है। देश भर में आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, वंदे भारत जैसी एडवांस्ड ट्रेनें शुरू की जा रही हैं और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जहाँ कुछ लोग “आम आदमी क्लीनिक” की बात करते हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने पूरे हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर ज़िले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने के विज़न के मुताबिक हरियाणा में पहले ही 17 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं और हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए और संस्थानों पर काम जारी है।

    हरियाणा का मॉडल पारदर्शी सुशासन और जनहितैषी 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन मॉडल को अपनाया है। सरकार किसी जाति, परिवार या वोट बैंक के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक की तरक्की के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों में, लगभग 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के  नौकरियां दी गई है।  

    उन्होंने कहा कि जब वह पंजाब की ओर देखते हैं, तो उन्हें चिंता और दर्द महसूस होता है। आज पंजाब में समाज का हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। युवाओं से नौकरी के वादे किए गए, लेकिन आज युवा नशे की गिरफ्त में हैं ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों से खुशहाली और बेहतर रिटर्न का वादा किया गया था, फिर भी वे अपनी फसल के सही दाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं से वित्तीय मदद के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन  अब चार साल बीत जाने के बाद भी वायदें पूरे नहीं हुए हैं।  हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में किसानों को फसल नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जा रहा है। 2004 से 2014 के बीच, कांग्रेस सरकार ने फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर सिर्फ़ 1,136 करोड़ रुपये दिए, जबकि वर्तमान सरकार ने 2014 से अब तक किसानों को लगभग 16,500 करोड़ रुपये दिए हैं।

    पंजाब का भविष्य दिल्ली नहीं, बल्कि उसके लोग करेंगे तय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का भविष्य दिल्ली की राजनीति से नहीं, बल्कि खुद पंजाब के लोग तय करेंगे। पंजाब के किसान, युवा, माताएं और बहनें राज्य की दिशा और भाग्य तय करेंगी।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के लोगों से सत्ता नहीं, बल्कि उनकी सेवा करने का मौका मांग रही है। लोगों के आशीर्वाद से पंजाब एक बार फिर “रंगला पंजाब” बनेगा। उन्होंने कहा कि यही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और एक विकसित भारत बनाने की मज़बूत नींव होगी।

    #ShyamaPrasadMukherjee #NayabSinghSaini #Article370 #PathankotNews #HaryanaModel #MSP #PunjabPolitics #GoodGovernance #NarendraModi #HaryanaNews #PunjabNews #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T155539.229.jpg

    PM राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 26 दिसम्बर को होगी पुरस्कारों की घोषणा

    अभिकान्त, 05 जुलाई हरियाणा : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के लिए पात्र बच्चे 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के सर्वाेच्च बाल सम्मान में शामिल है, जिसके माध्यम से उन बच्चों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा, लगन, मेहनत और उपलब्धियों से समाज व देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, नवाचार, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों द्वारा नामांकन किए जा सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में देशभर से कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि शिक्षा, खेल, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और संबंधित विभागों से आह्वान किया कि वे योग्य बच्चों की पहचान कर उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/  पर उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 31 जुलाई, 2026 तक पोर्टल के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं।

    #PradhanMantriRashtriyaBalPuraskar #BalPuraskar2026 #NationalAwardsPortal #ChildProdigy #MinistryOfWomenAndChildDevelopment #YoungTalent #HaryanaNews #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • adidas-trionda-world-cup-ball-new-york.jpg

    ट्रायोंडा (Trionda): फीफा विश्व कप 2026 की 'सुपर-स्मार्ट' मैच बॉल, कनेक्टेड बॉल टेक्नोलॉजी जिससे हवा में बातें करता डेटा

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - फुटबॉल विश्व कप 2026 में उपयोग हो रही आधिकारिक मैच बॉल का नाम 'ट्रायोंडा' (Trionda) खूब सुर्खियों में है। एडिडास द्वारा निर्मित इस हाई-टेक बॉल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें 'कनेक्टेड बॉल टेक्नोलॉजी' (Connected Ball Technology) लगी है, जो बॉल की गति, स्पिन और खिलाड़ियों के संपर्क को एक सेकंड में 500 बार (500Hz) ट्रैक करती है।

    बॉल के अंदर मात्र 14 ग्राम का एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) सेंसर लगा है। यह सेंसर बॉल को कब और किस दिशा में मारा गया (स्पिन और स्पीड), और खिलाड़ी ने किस मिलीसेकंड पर इसे छुआ, इसका सटीक डेटा वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) को भेजता है। इससे ऑफसाइड, हैंडबॉल और पेनल्टी जैसे विवादित फैसलों में सटीकता आती है। इतिहास में पहली बार किसी विश्व कप गेंद को केवल चार थर्मल-बॉन्डेड पैनल्स से जोड़ा गया है। पैनल्स के बीच गहरे और लंबे सीम (seams) दिए गए हैं, जो हवा के दबाव को बराबर बाँटते हैं। इससे हवा में गेंद का रास्ता अधिक सटीक और स्थिर रहता है, जिससे खिलाड़ियों को इसे नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    बॉल की थर्मल-बॉन्डेड तकनीक के कारण इसमें पानी (नमी) नहीं सोखती, जिससे भारी बारिश या नमी में भी इसका वजन और संतुलन हमेशा एक जैसा बना रहता है। फुटबॉल का वजन लगभग 410 से 450 ग्राम होता है। यह गेंद उच्च गुणवत्ता वाले सिंथेटिक लेदर (Polyurethane) और कई विशेष परतों से बनाई जाती है, जिससे इसकी मजबूती और नियंत्रण बेहतर होता है।

    आधुनिक World Cup गेंदों में सेंसर तकनीक होती है, लेकिन इन्हें अलग से चार्ज नहीं किया जाता। इनमें पहले से लगी बैटरी पूरे टूर्नामेंट के दौरान काम करती है। इस एक बाल की कीमत लगभग 18 हजार रुपए है।

    मेज़बान देशों को समर्पित डिजाइनतीन लहरें (Trionda का अर्थ)

    'ट्राई' का मतलब तीन (संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के संयुक्त मेज़बानी) और 'ओंडा' का अर्थ लहर है。सांस्कृतिक प्रतीक: इसमें लाल, हरे और नीले रंगों के साथ तीनों देशों के राष्ट्रीय प्रतीक—कनाडा का मेपल लीफ, अमेरिका के सितारे (Stars) और मैक्सिको के एज़्टेक ईगल को उकेरा गया है। विश्व कप ट्रॉफी के सम्मान में इस पर सुनहरी (गोल्ड) धारियां भी दी गई हैं।

  • cyber crime].jpg
    05/07/26 |

    ठाणे में ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर बड़ा फ्रॉड: 26 वर्षीय युवक से 1.36 करोड़ रुपये की ठगी

    महाराष्ट्र, 5 जुलाई (अन्‍नू): महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बेहद चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला सामने आया है। यहाँ एक संगठित ऑनलाइन गेमिंग और निवेश गिरोह ने ऊंचे रिटर्न और आकर्षक मुनाफे का लालच देकर 26 वर्षीय एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे कथित तौर पर 1.36 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ठग ली। ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार (5 जुलाई) को इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा की है।

    डिजिटल मीडिया के जरिए संपर्क कर गेमिंग के लिए उकसाया

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म (सोशल मीडिया) के माध्यम से पीड़ित युवक से संपर्क साधा था। आरोपियों ने उसे शुरुआत में यह भरोसा दिलाया कि ऑनलाइन गेम खेलकर और कुछ चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर निवेश करके बहुत ही कम समय में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है।

    आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित युवक उनकी बताई गई कई संदिग्ध वेबसाइटों पर अपना पंजीकरण (Registration) करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद जालसाजों ने उसे शुरुआती भुगतान और फिर बड़े निवेश के नाम पर अपने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए उकसाया।

    दो साल में 1.36 करोड़ ट्रांसफर किए, रिफंड मांगने पर हुए फरार

    तफ्तीश में सामने आया कि यह पूरी धोखाधड़ी अक्टूबर 2024 से लेकर इस साल 30 जून 2026 के बीच (पिछले करीब दो वर्षों के दौरान) अंजाम दी गई। झांसे में आया युवक मुनाफे की उम्मीद में जालसाजों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से धीरे-धीरे कुल 1.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर करता चला गया।

    • निकासी पर खड़े किए हाथ: जब हाल ही में शिकायतकर्ता युवक को पैसों की जरूरत पड़ी और उसने अपने द्वारा निवेश की गई मूल रकम के साथ-साथ उस पर दिखे डिजिटल मुनाफे को बैंक खाते में निकालना (Withdraw) चाहा, तो वेबसाइट संचालकों का असली चेहरा सामने आ गया।

    • संपर्क किया बंद: पैसे रिफंड करने के नाम पर वेबसाइट संचालकों ने पहले तो तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर अस्पष्ट और टालमटोल वाले जवाब देने शुरू किए, और बाद में पीड़ित के सभी नंबरों को ब्लॉक कर उससे पूरी तरह संपर्क बंद कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

    BNS और IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी साइबर सेल

    ठाणे साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तीन संदिग्ध वेबसाइटों और उनसे जुड़े विभिन्न बैंक खाताधारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा किए गए सभी वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) के रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं और धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई वेबसाइटों की डिजिटल गतिविधियों व आईपी एड्रेस (IP Address) की बारीकी से तकनीकी जांच जारी है।

    #ThaneCrime #CyberFraud #OnlineGamingScam #InvestmentFraud #ThaneCyberPolice #BNS #ITAct #FinancialFraud #OnlineScamAlert #BreakingNews #DanikKhabar

  • Crime-Delhi-jpg.jpg

    प्रतापगढ़ में खौफनाक वारदात: मजदूरी के पैसे मांगने पर राजमिस्त्री और उसके साथियों ने गृहस्वामी को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला

    प्रतापगढ़, 5 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और रूह कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के चमनगंज गांव में महज मजदूरी के भुगतान (पैसों के लेनदेन) को लेकर हुए मामूली विवाद में एक राजमिस्त्री और उसके दो साथियों ने मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात की बताई जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ खुद देर रात मौका-मुआयना करने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

    मकान निर्माण के पैसों को लेकर रात 9:30 बजे बढ़ा विवाद

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के चमनगंज गांव के रहने वाले राममिलन गुप्ता (55 वर्ष) अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे मकान का काम करने वाले राजमिस्त्री राजा राम और उसके दो अन्य साथी मजदूरी के पैसों का हिसाब करने और भुगतान लेने के लिए राममिलन गुप्ता के पास पहुंचे थे।

    पैसों के लेनदेन और भुगतान की बात को लेकर राममिलन और राजमिस्त्री के बीच अचानक कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात हाथापाई और जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

    शराब के नशे में धुत थे आरोपी, बैट से किए ताबड़तोड़ वार

    पुलिस सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के वक्त राजमिस्त्री राजा राम और उसके दोनों साथी पूरी तरह शराब के नशे में धुत (नशे में लिप्त) थे। विवाद के उग्र होते ही तीनों आरोपियों ने आव देखा न ताव, पास ही पड़ा क्रिकेट बैट उठा लिया और 55 वर्षीय राममिलन गुप्ता पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

    आरोपियों ने राममिलन के सिर और शरीर पर बैट से इतने क्रूर प्रहार किए कि वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग और परिजन इकट्ठा हुए, तीनों आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, आरोपियों की तलाश में जुटीं टीमें

    घटना की लाइव सूचना तुरंत आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 (Dial-112) को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की पीसीआर वैन तुरंत मौके पर पहुंची और तड़प रहे राममिलन गुप्ता को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) तुरंत भारी पुलिस फोर्स के साथ चमनगंज गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए आवश्यक और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों को बहुत जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    #PratapgarhCrime #UPPolice #MurderCase #AntuThana #ChamanGanj #MazdooriDispute #CricketBatAttack #UPCrimeUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T150509.385.jpg
    05/07/26 |

    रेवाड़ी का चर्चित EHC कृष्ण कुमार हत्याकांड: मर्डर को सड़क हादसा दिखाने की साजिश नाकाम, दूसरा मुख्य आरोपी मनोज कुमार भी गिरफ्तार

    रेवाड़ी, 5 जुलाई (अन्‍नू): रेवाड़ी जिला पुलिस ने थाना जाटूसाना क्षेत्र के बहुचर्चित और सनसनीखेज ईएचसी (EHC) कृष्ण कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पूरी तरह सुलझाते हुए मामले में शामिल एक और मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार (निवासी गांव नैनसुखपुरा, रेवाड़ी) के रूप में हुई है।

    पुलिस की गहन तफ्तीश में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इसे एक साधारण सड़क हादसा (रोड एक्सीडेंट) दिखाकर कानून और पुलिस को गुमराह करने की एक गहरी साजिश रची थी। लेकिन रेवाड़ी पुलिस की वैज्ञानिक जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साक्ष्यों और मुस्तैदी के आगे हुड़दंगियों की यह झूठी कहानी पूरी तरह बेनकाब हो गई। मामले में पहले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसके बाद अब पकड़े गए इस दूसरे मुख्य आरोपी को भी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।

    11 मई को रची गई थी एक्सीडेंट की साजिश, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला राज

    • क्या है मामला: बीते 11 मई को ईएचसी कृष्ण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस मौत को एक दुर्घटना (हादसे) का रूप देने की साजिश रची थी ताकि वे कानून के शिकंजे से बच सकें।

    • सच का पर्दाफाश: शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब मृतक की पोस्टमॉर्टम (PM) रिपोर्ट सामने आई तो जांच अधिकारी हैरान रह गए। रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 15 गंभीर चोटों के निशान पाए गए और किसी नुकीली चीज से वार किए जाने की पुष्टि हुई, जिसने साफ कर दिया कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है।

    • माँ के बयानों से खुला राज: इस अंधी हत्या का असली राज बीती 27 मई को खुला, जब पुलिस ने मृतक ईएचसी कृष्ण कुमार की माँ के विस्तृत बयान दर्ज किए। माँ के बयानों और खुफिया इनपुट के आधार पर खुलासा हुआ कि सुमन, मनोज, शेर सिंह और जतिन ने मिलकर एक राय होकर इस क्रूर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

    एक आरोपी जतिन पहले ही गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    थाना जाटूसाना पुलिस प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए पहले आरोपी जतिन कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। इसी क्रम में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब केस के दूसरे मुख्य आरोपी मनोज कुमार (निवासी नैनसुखपुरा) को भी दबोच लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, झूठी कहानी गढ़कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का आरोपियों का प्रयास पूरी तरह विफल साबित हुआ है। पुलिस टीम अब इस वारदात में शामिल अन्य सह-आरोपियों (सुमन और शेर सिंह) की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    रेवाड़ी पुलिस का कड़ा संदेश:

    यह पूरी कार्रवाई रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत अमल में लाई गई है। एसपी रेवाड़ी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा: "अपराध और अपराधियों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है। खाकी पर हाथ डालने वाले या कानून तोड़ने वाले किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।"

    #RewariPolice #EHCKrishanKumarMurder #JatusanaThana #ManojKumarArrested #MurderMysterySolved #SPHemendraKumarMeena #HaryanaPolice #CrimeBranchRewari #ZeroTolerance #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T145202.133.jpg
    05/07/26 |

    हिसार पुलिस का संवेदनशील चेहरा: दिव्यांग छात्रा को व्हीलचेयर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाकर निभाया मानवता का फर्ज

    हिसार, 5 जुलाई (अन्‍नू): हिसार पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय देकर जनता का दिल जीत लिया है। हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन (IPS) के कड़े और स्पष्ट निर्देशानुसार, पुलिस टीम आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में रविवार को परीक्षा देने आई एक दिव्यांग छात्रा की मदद कर हिसार पुलिस के एक जवान ने मानवता का फर्ज निभाया है।

    सिपाही जितेंद्र ने तत्परता दिखा छात्रा को पहुंचाया परीक्षा कक्ष तक

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसार के दिल्ली बाईपास रोड पर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स महाविद्यालय (सरकारी महिला कॉलेज) में रविवार को एक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए एक दिव्यांग छात्रा भी केंद्र पर पहुंची थी। पैर में दिक्कत होने के कारण उसे मुख्य गेट से अंदर अपने परीक्षा कक्ष (एग्जामिनेशन हॉल) तक पहुंचने में काफी कठिनाई और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

    इसी दौरान वहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हिसार पुलिस के सिपाही जितेंद्र की नजर उस बेबस छात्रा पर पड़ी। सिपाही जितेंद्र ने तुरंत संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए व्हीलचेयर का इंतजाम किया। इसके बाद वे खुद छात्रा को व्हीलचेयर पर सम्मानपूर्वक और सुरक्षित तरीके से बैठाकर उसके परीक्षा कक्ष तक छोड़कर आए, ताकि वह बिना किसी मानसिक तनाव या परेशानी के अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सके।

    पुलिस का मानवीय व्यवहार ही जनता का विश्वास जीतता है: एसपी सिद्धांत जैन

    इस सराहनीय कार्य के बाद हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन ने जवान की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हिसार पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों को पकड़ना या कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है। हमारा असली कर्तव्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और हर जरूरतमंद की समय पर सहायता करना भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस का ऐसा सहयोगात्मक और मानवीय व्यवहार ही आम जनता और खाकी के बीच के विश्वास को और अधिक अटूट व मजबूत बनाता है।

    हिसार पुलिस का संदेश:

    "सेवा, सुरक्षा और सहयोग" केवल हमारा ध्येय वाक्य (Motto) नहीं है, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के प्रति हमारी जिम्मेदारी, जवाबदेही और प्रतिबद्धता है। हिसार पुलिस हर सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ी है।

    #HisarPolice #HumanityFirst #SPHisar #SiddharthJainIPS #InspiringStory #HelpfulPolice #HisarNews #DivyangSahayata #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T143923.716.jpg
    05/07/26 |

    अमेरिका की टाहो लेक में करनाल के 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत: दो दोस्तों को सुरक्षित निकाला, खुद की चली गई जान

    अभिकान्त, 5 जुलाई, करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के एक 24 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह की अमेरिका की मशहूर और करीब 1645 फीट गहरी टाहो लेक (Lake Tahoe) में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। अर्शदीप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर झील में नहाने गया था, जहाँ दो साथियों को पानी में डूबता देख उसने अपनी जान की परवाह किए बिना झील में छलांग लगा दी। अर्शदीप ने अदम्य साहस दिखाते हुए दोनों दोस्तों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी के भंवर और अत्यधिक पानी पेट में भर जाने के कारण बाहर नहीं आ सका।

    मौके पर मौजूद लोगों और बचाव दल ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना के बाद से करनाल की विकास कॉलोनी स्थित मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। बेबस माँ और भाई ने भारत सरकार व प्रशासन से बेटे के शव को जल्द से जल्द वतन वापस लाने की मार्मिक अपील की है।

    मृतक के छोटे भाई शरणदीप ने अमेरिका से आए फोन और अपनी बुआ से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि अर्शदीप अपने 4-5 दोस्तों के साथ टाहो लेक पर घूमने और नहाने के लिए गया था।

    • एक-एक कर दो दोस्तों को बचाया: नहाने के दौरान अचानक दो दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जिन्हें तैरना नहीं आता था। अर्शदीप एक कुशल तैराक था। उसने बिना एक पल गंवाए पानी में छलांग लगाई और सूझबूझ से पहले एक दोस्त को किनारे लगाया। इसके तुरंत बाद वह दूसरे दोस्त को बचाने के लिए दोबारा गहरे पानी की तरफ गया और उसे भी सुरक्षित बाहर धकेल दिया।

    • खुद पानी में फंसा: दोनों दोस्तों को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अर्शदीप खुद पानी के तेज जाल में फंस गया। हालांकि, किनारे पर मौजूद लोगों ने बहुत जल्दी मशक्कत कर उसे पानी से बाहर खींच लिया था, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान उसके फेफड़ों और शरीर के भीतर अत्यधिक मात्रा में पानी भर गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमेरिकी पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है।

    परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि अर्शदीप बीए (BA) पास था और अपने परिवार का भविष्य संवारना चाहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने विदेश जाने का मन बनाया। साल 2023 में परिवार ने अपनी जमीन और अन्य जरियों से करीब 45 लाख रुपये का भारी-भरकम कर्ज (Loan) उठाकर अर्शदीप को बेहद खतरनाक 'डंकी रूट' (Illegal Route) के जरिए अमेरिका भेजा था।

    अमेरिका पहुंचने के बाद अर्शदीप कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो (Fresno) शहर में रहने वाले अपने बुआ और फूफा के पास रह रहा था। वह उनके बेटे हैरी के साथ ही एक कमर्शियल स्टोर में काम करता था। उसका एकमात्र सपना और लक्ष्य यही था कि वह दिन-रात मेहनत करके पहले भारत में लिया हुआ 45 लाख का कर्ज उतारे और फिर अपनी माँ व भाई को एक अच्छी जिंदगी दे सके।

    छोटा भाई शरणदीप बताता है कि उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ दो साल पहले ही टूटना शुरू हो गया था, जब उनके पिता प्रगट सिंह की अचानक हार्ट अटैक (दिल का दौरा) आने से मौत हो गई थी। पिता के जाने के बाद बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी और घर में केवल बुजुर्ग मां मनप्रीत कौर और शरणदीप ही रह रहे थे।

    अर्शदीप ही विदेश से पैसे भेजकर पूरे घर का खर्च और कर्ज की किस्तें संभाल रहा था। इस भयानक हादसे ने हँसते-खेलते परिवार को पूरी तरह बिखेर कर रख दिया है। माँ मनप्रीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पहले से ही लाखों रुपये के कर्ज के भारी आर्थिक दबाव में है, और अब इस वज्रपात ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है

    हादसे की खबर मिलते ही अमेरिका में रह रहे अर्शदीप के बुआ-फूफा और अन्य भारतीय रिश्तेदार शव को भारत भेजने के लिए जरूरी कानूनी औपचारिकताएं (Paperwork) पूरी करने में जुटे हुए हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शव को वापस लाने की प्रक्रिया बेहद खर्चीली और जटिल है। इसी वजह से पीड़ित परिवार ने हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि प्रशासनिक और कूटनीतिक स्तर पर दखल देकर उनके बेटे की पार्थिव देह को जल्द से जल्द करनाल लाने का प्रबंध किया जाए, ताकि माँ आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सके।

    #KarnalNews #LakeTahoeDrowning #ArshdeepSingh #DonkeyRouteAmerica #FresnoNRI #HaryanaYouthDeath #KarnalToAmerica #TragicDrowning #IndianStudentUSA #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T143558.884.jpg
    05/07/26 |

    फतेहाबाद के बीघड़ में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाते समय डूबा 17 वर्षीय इकलौता बेटा, बचाने उतरा पिता भी पानी के तेज बहाव में बहा

    अभिकान्त, 5 जुलाई, फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले गांव बीघड़ में शनिवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक और कलेजा कँपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक पॉल्ट्री फार्म पर काम करने वाले नेपाल मूल के पिता-पुत्र नहर में नहाते समय पानी के बेहद तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में बह गए।

    हादसे की चीख-पुकार सुनकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मामले की गंभीरता और खतरे को देखते हुए हिसार से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की विशेष रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया है।

    बेटे को डूबता देख पिता ने लगा दी थी छलांग, साथी पीछे हटा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से नेपाल के रहने वाले विष्णु अपनी पत्नी के साथ गांव बीघड़ में पूर्व सरपंच के बेटे सोनू के पॉल्ट्री फार्म पर मजदूरी का काम करते थे। शनिवार दोपहर बाद विष्णु, उनका 17 वर्षीय बेटा सुभाष और उनका एक अन्य नेपाली साथी बीरु गर्मी से राहत पाने के लिए पास ही स्थित नहर पर नहाने के लिए गए हुए थे।

    नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने या अंदाजा न मिलने के कारण 17 वर्षीय सुभाष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चश्मदीद साथी बीरु के मुताबिक, सुभाष को पानी में डूबता और जिंदगी की जंग लड़ता देख उसके पिता विष्णु और खुद बीरु ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी।

    • एक साथी सुरक्षित बाहर आया: नहर में पानी का बहाव और करंट बेहद खतरनाक था। जब सुभाष को बचाने के तमाम प्रयास पूरी तरह असफल साबित हुए और खुद की जान पर बन आई, तो साथी बीरु समझदारी दिखाते हुए समय रहते पीछे हट गया और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

    • आखिरी सांस तक लड़ा पिता: लेकिन एक बेबस पिता विष्णु अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के मुंह में अकेला कैसे छोड़ देता। वह आखिरी सांस तक पानी के जानलेवा थपेड़ों से जूझता रहा और अपने बेटे को पकड़ने की कोशिश करता रहा। आखिरकार, पानी की बेरहम लहरों के सामने पिता की ममता हार गई और दोनों बाप-बेटे देखते ही देखते आंखों के सामने पानी में विलीन हो गए।

    सिर्फ 10 दिन पहले ही नेपाल से आया था बेटा, खुशियां मातम में बदलीं

    पॉल्ट्री फार्म के संचालक सोनू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि विष्णु के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बड़ा बेटा अभी भी नेपाल में ही रहकर पढ़ाई या काम करता है। कुछ समय पहले विष्णु की पत्नी अपने पैतृक गांव नेपाल गई हुई थी। वह करीब 10 दिन पहले ही वहां से वापस काम पर लौटी थी और इस बार अपने साथ छोटे बेटे सुभाष (17) को भी ले आई थी।

    विष्णु के छोटे बेटे के आने से पॉल्ट्री फार्म पर बने उनके आशियाने में खुशियों का माहौल था और माता-पिता अपने बच्चे के साथ बेहद खुश थे। लेकिन किसे पता था कि परिवार की यह खुशियां महज 10 दिनों की मेहमान हैं। इस भयानक और रूह कँपा देने वाले हादसे ने हँसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ कर रख दिया है। हादसे के बाद से विष्णु की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो रही है।

    हिसार से बुलाई गई SDRF की टीम, सर्च ऑपरेशन जारी

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर गोताखोरों को नहर में उतारा और जाल डालकर सर्च अभियान शुरू करवाया। हालांकि, नहर में पानी का डिस्चार्ज और बहाव बहुत ज्यादा होने के कारण स्थानीय गोताखोरों को रेस्क्यू करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

    इसी वजह से प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए हिसार से 'स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स' (SDRF) की विशेष आपदा राहत टीम को तुरंत मौके पर बुलाया। खबर लिखे जाने तक, SDRF के कुशल गोताखोर आधुनिक उपकरणों और बोट्स की मदद से नहर के कई किलोमीटर लंबे दायरे में दोनों बाप-बेटे की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पानी के भीतर से उनका कोई सुराग या डेडबॉडी बरामद नहीं हो सकी थी।

    #FatehabadNews #BigharVillage #NaharDrowningAccident #FatherSonDrowned #NepaleseFamilyTragedy #SDRFRescueHisar #HaryanaAccidentUpdate #TragicNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T142448.536.jpg
    05/07/26 |

    नारनौल में मालगाड़ी की चपेट में आने से राजस्थान के पेंटर की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

    अभिकान्त, 5 जुलाई, महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर (WDFC) रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक मालगाड़ी की चपेट में आने से राजस्थान के रहने वाले एक पेंटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब मृतक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सीकर जिले के गांव डाबला का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार (करीब 47 वर्ष) पेशे से रंग-पेंट (वाइटवॉश) का काम करता था। वह अपने काम और मजदूरी के सिलसिले में इन दिनों नारनौल के गांव बसीरपुर में आया हुआ था।

    शनिवार को धर्मेंद्र किसी काम से गांव बसीरपुर के पास से गुजर रही रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान वह वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही रेलवे की दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर डब्ल्यूडीएफसी (WDFC) लाइन पर एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत जीआरपी (GRP) चौकी नारनौल को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जब मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसकी जेब से कुछ जरूरी कागजात बरामद हुए, जिनकी मदद से उसकी पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में स्थापित हो सकी।

    पुलिस ने बिना देर किए हादसे की जानकारी राजस्थान में रह रहे उसके परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन नारनौल पहुंचे। जीआरपी ने नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) में परिजनों के बयान दर्ज किए और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए डेडबॉडी उन्हें सौंप दी।

    #NarnaulNews #RailwayAccident #Mahendragarh #GRPAction #WDFCCorridor #SikarPainterDeath #HaryanaNews #TrainAccident #BreakingNews #DanikKhabar

  • images (2).jpg

    E20 ईंधन से घबराने की ज़रूरत नहीं: देश के दिग्गज ऑटो एक्सपर्ट्स ने कहा– ‘पुरानी गाड़ियों पर भी पूरी तरह सुरक्षित है इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल’

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें ऊर्जा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों ने ई20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम के बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि इथेनॉल ब्लेंडिंग एक सोची-समझी, वैज्ञानिक और चरण-दर-चरण प्रक्रिया रही है और वाहन मालिकों को भरोसा दिलाया गया कि ई20 ईंधन की वजह से चिंता करने की कोई वजह नहीं है।

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी ने कहा कि ऑटोमोटिव उद्योग सबसे ज़्यादा विनियमित क्षेत्रों में से एक है, जहां गाड़ियों को बाज़ार में लाने से पहले और बाद में स्वतंत्र और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त एजेंसियों द्वारा कड़े परीक्षण और प्रमाणीकरण से गुज़रना पड़ता है। उन्होंने इथेनॉल को एक हाई-परफॉर्मेंस वाला और साफ़ ईंधन बताया, जिसका इस्तेमाल 1900 के दशक की शुरुआत से और फ़ॉर्मूला रेसिंग में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई20 पर जाने का फ़ैसला पुरानी गाड़ियों पर कड़े परीक्षण के बाद ही लिया गया। साथ ही, उन्होंने साफ़ किया कि हाल ही में शुरू किए गए ई85 वितरण केंद्र सिर्फ़ फ्लैक्स-फ्यूल गाड़ियों के लिए हैं, जो भविष्य के लिए नीति की दिशा को दिखाते हैं।

    परीक्षण एजेंसियों की आज़ादी से जुड़े सवालों पर श्री गुलाटी ने साफ किया कि परीक्षण प्रोटोकॉल सिर्फ़ भारत में तय नहीं किए जाते, भारत यूएनईसीई का हिस्सा है, परीक्षण के तरीके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत हैं और परीक्षण एजेंसियां ​​मान्यता प्राप्त और वैश्विक नियमों का पालन करती हैं। वे निर्यात की जाने वाली गाड़ियों का परीक्षण भी करती हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रोटोकॉल से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    मारुति सुजुकी के कॉर्पोरेट अफेयर्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ई10 के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का ई20 ईंधन के साथ सभी पैमानों पर परीक्षण किया गया है और कोई समस्या नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में मारुति सुजुकी द्वारा सर्विस की गई 2.84 करोड़ कारों में से 1.5 करोड़ से ज़्यादा कारें तीन साल से ज़्यादा पुरानी थीं और इसलिए वे ई20-प्रमाणीकृत नहीं थीं, फिर भी, गाड़ियों में जंग लगने, घिसने या नुकसान होने या गाड़ी के पार्ट्स की उम्र पर असर पड़ने जैसी ई20 से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई।

    माइलेज के बारे में श्री भारती ने बताया कि ई10 की तुलना में ई20 की कैलोरीफिक वैल्यू यानी ऊर्जा क्षमता लगभग 3 से 3.5 प्रतिशत कम होती है और माइलेज पर असर भी इसी सीमा तक होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाली कार पर इसका असर लगभग 0.6 किमी प्रति लीटर का होता है, जबकि टायर प्रेशर, ड्राइविंग का तरीका, सही गियर का इस्तेमाल, एक्सीलरेशन, ब्रेकिंग और रखरखाव जैसे कारक माइलेज में कहीं ज़्यादा अंतर पैदा करते हैं। शुद्ध पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल के इस्तेमाल से बेहतर एक्सीलरेशन, बेहतर एंटी-नॉकिंग और बहुत कम प्रदूषण होता है, जिससे माइलेज में होने वाली यह कमी पूरी हो जाती है।

    उन्होंने साफ़ किया कि गाड़ियों को ई20 नियमों से कहीं ज़्यादा सुरक्षा मानकों के साथ डिज़ाइन किया गया है, और बाज़ार में कोई रेट्रोफ़िटमेंट किट नहीं दी जा रही है, क्योंकि ऐसे समाधान अभी सिर्फ शोध और विकास के स्तर तक ही सीमित हैं।

    इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुश्री वर्तिका शुक्ला ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम सभी हितधारकों के साथ बातचीत करके तैयार किया गया था और इसे वैज्ञानिक सबूतों और ऑटोमोटिव निर्माताओं के व्यापक परीक्षण का समर्थन हासिल है, जो वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि ई20 फ़्यूल बीआईएस मानकों और बीएस-VI उत्सर्जन मानकों के मुताबिक है और देश भर के रिटेल आउटलेट्स पर एक समान रूप से उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों में कई सालों से इथेनॉल ब्लेंड का इस्तेमाल हो रहा है।

    हीरो मोटोकॉर्प के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर श्री आशुतोष वर्मा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माण कंपनियों में से एक होने के नाते, कंपनी ने सर्विस से जुड़े बहुत सारे डेटा का विश्लेषण किया है। उन्हें ई20 पर चलने वाली गाड़ियों में पुराने ईंधन की तुलना में ज़्यादा नुकसान का कोई मामला नहीं मिला।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को वर्तिका शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), विक्रम गुलाटी, कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम), राहुल भारती, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, मारुति सुजुकी, आशुतोष वर्मा, चीफ बिजनेस ऑफिसर, हीरो मोटोकॉर्प, प्रसाद कृष्णन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टीवीएस मोटर कंपनी व अन्य ने संबोधित किया।

  • images (1).jpg

    भारत कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अपनी अध्यक्षता में 6-7 जुलाई 2026 को केरल के कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक की मेजबानी करेगा। ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व वाले विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आएंगे।

    भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण वाले विषय ‘‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’’ से प्रेरित होकर ब्रिक्स महिला ट्रैक ने चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों - शासन और नेतृत्व में महिलाएं; महिलाओं का डिजिटल और वित्तीय समावेशन; महिलाओं उद्यमिता और कौशल विकास; और जलवायु परिवर्तन उपायों, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया है।

    महिला कार्य समूह की बैठक सदस्य देशों को विचार-विमर्श करने और महिला नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए आम सहमति बनाने का अवसर प्रदान करेगी।

    ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं - ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। ये देश मिलकर वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं।

    ब्रिक्स वैश्विक आबादी के लगभग 49.5 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। इसके भीतर, महिलाओं का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास हर क्षेत्र में परिणामों को प्रभावित करता है जिससे ब्रिक्स 2026 में महिला ट्रैक एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ट्रैक बन जाता है।

    कार्य समूह की बैठक 30 अप्रैल 2026, 22 मई 2026 और 29 जून 2026 को वर्चुअल रूप से आयोजित तीन प्रारंभिक बैठकों के माध्यम से हुई व्यापक परामर्शों पर आधारित है। इन बैठकों ने सदस्य देशों को कोच्चि में होने वाली बैठकों से पहले चर्चाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाया है।

    ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक से 8-9 जुलाई 2026 को होने वाली ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए एक मजबूत आधार तैयार होने की उम्मीद है, जो व्यावहारिक सहयोग और महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति ब्रिक्स सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

  • WhatsAppImage2026-07-05at12.36.21PM(1)4LRT.jpg
    05/07/26 |

    विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [वीबी–जी राम जी] के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा राज्यों को योजना के संचालन के लिए ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त (मदर सैंक्शन) जारी की।

    बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार का संकल्प था कि 1 जुलाई, 2026 से विकसित भारत–जी राम जी पूरे देश में बिना किसी व्यवधान के लागू हो। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है तथा मनरेगा से विकसित भारत–जी राम जी में ट्रांजीशन पूरी तरह सहज और सुचारु रहा है। अब तक किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर भाई-बहनों की सेवा ही भगवान की सेवा है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार, समय पर मजदूरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना है।

    चौहान ने कहा कि मनरेगा को पूरे देश में लागू होने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था, जबकि विकसित भारत–जी राम जी एक ही दिन में पूरे देश में लागू हो गया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, राज्यों के सहयोग तथा देश की प्रशासनिक क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के संकल्प, सुशासन और प्रभावी समन्वय का प्रतीक है।

    मंत्री ने प्रारंभिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ हुए हैं तथा लाखों ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश, केरल और राजस्थान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इन राज्यों ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया। उन्होंने ओडिशा और पश्चिम बंगाल से शेष ग्राम पंचायतों में शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया तथा झारखंड से योजना को अधिसूचित कर आवश्यक बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। जिन राज्यों में आरबीआई खाते खोलने अथवा अन्य प्रक्रियाएं लंबित हैं, उन्हें भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा गया।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत मजदूरी दरों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब देश के किसी भी राज्य में मजदूरी ₹300 प्रतिदिन से कम नहीं होगी। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों की आय और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

    चौहान ने कहा कि आज जारी की गई ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त का उद्देश्य राज्यों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे भी अपनी हिस्सेदारी की राशि समय पर जारी करें, जिससे मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

  • HMbxrLsa8AAey4z.jpg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा, “उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें जनसेवा और राष्ट्रीयसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”

     

    प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

    पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

     

  • photo-collage.jpg

    फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को का ऐतिहासिक धमाका, एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस भी क्वार्टर फाइनल में!

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक राउंड ऑफ 16 चरण (प्री-क्वार्टरफाइनल) प्रारंभ हो चुका है। इस राउंड का पहला मैच सह-मेजबान कनाडा और मोरक्को के बीच हुआ जिसमें मोरक्को ने इतिहास लिखते हुए कनाडा को 3 -0 से हराते हुए प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इसी प्रकार दूसरा मुकाबला फ्रांस और पैराग्वे के बीच हुआ जिसमें पैराग्वे ने जोरदार खेल दिखाया, मगर फ्रांस को मिली एक पेनेल्टी ने मैच का पासा पलट दिया और फ्रांस ने मैच 1 -0 से जीतकर पैराग्वे को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

    पहले मुकाबले में मोरक्को ने सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हरा दिया है। 4 जुलाई 2026 को अमेरिका के ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस नॉकआउट मैच में जीत दर्ज कर मोरक्को ने धमाकेदार अंदाज में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।अज़ेदीन ओउनाही ने मोरक्को के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। पहला गोल मैच के 50वें मिनट में बॉक्स के बाहर से आया। इसके बाद 82वें मिनट में ब्राहिम डियाज़ के बेहतरीन पास पर उन्होंने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। सोफियान रहीमी ने मैच के इंजरी टाइम में जवाबी हमले का फायदा उठाते हुए टीम के लिए तीसरा और अंतिम गोल दागा। इस हार के साथ ही सह-मेजबान कनाडा का फुटबॉल विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक और यादगार सफर समाप्त हो गया है। कनाडा की टीम अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट राउंड तक पहुँचने में सफल रही थी। इस जीत के साथ ही मोरक्को एक से अधिक बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है। इससे पहले मोरक्को ने 2022 के कतर विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर इतिहास रचा था।

    फ्रांस जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

    फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से हरा दिया है। यह मुकाबला राउंड ऑफ 16 (Knockout Stage) के तहत 4 जुलाई 2026 (स्थानीय समयानुसार) को फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक जीत के साथ ही फ्रांस ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल फ्रांस के स्टार खिलाड़ी और कप्तान किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappé) ने किया। उन्होंने 70वें मिनट में पेनल्टी किक को सफलतापूर्वक गोल में बदला। : यह मुकाबला फिलाडेल्फिया में भीषण गर्मी और 'एक्सट्रीम हीट वार्निंग' के बीच खेला गया, जहां तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस (100°F) तक पहुंच गया था। इस नॉकआउट मैच को जीतने के बाद फ्रांसीसी टीम अब 9 जुलाई 2026 को बोस्टन स्टेडियम में मोरक्को का सामना करेगी।

    अगले यह दो मुकाबले होंगे

    प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आज रात्रि ब्राजील और नार्वे के बीच मुकाबला होगा जोकि रात्रि मध्यरात्रि 1:30 होगा। इसी प्रकार कल प्रात: 5:30 इंग्लैंड और सह-मेजबान मेक्सिको के बीच मुकाबला होगा।

  • images.jpg

    BRICS मादक पदार्थ निरोधक बैठक 2026: गुवाहाटी में जुटेंगे सदस्य देशों के प्रमुख, ड्रग्स के वैश्विक नेटवर्क पर प्रहार की तैयारी

    आरएस अनेजा, 5 जुलाई नई दिल्ली - भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के तहत 6–7 जुलाई, 2026 को गुवाहाटी, असम में ब्रिक्स देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें BRICS सदस्य देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच संस्थागत निरंतरता को सुदृढ़ करना तथा मादक पदार्थ नियंत्रण एजेंसियों के बीच ऑपरेशनल स्तर पर  सहयोग को और  बढ़ावा देना है।

    वैश्विक मादक पदार्थ तस्करी का परिदृश्य पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। सिंथेटिक ड्रग्स, न्यू साइकोएक्टिव सब्सटेंस (NPS), डार्कनेट के माध्यम से होने वाली तस्करी तथा क्रिप्टोकरेंसी आधारित वित्तीय लेन-देन जैसी प्रवृत्तियों ने जटिल अंतरराष्ट्रीय चुनौतियाँ उत्पन्न की हैं। वहीं दूसरी ओर, अवरोधन प्रौद्योगिकियों (Interdiction Technologies), डेटा एनालिटिक्स और वित्तीय खुफिया तंत्र में हुई प्रगति ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वित प्रवर्तन (coordinated enforcement) कार्रवाई के नए अवसर भी प्रदान किए हैं।

     भारत BRICS देशों की इस बैठक को संवाद-केंद्रित मंच से आगे बढ़ाकर एक स्ट्रक्चर्ड (structured) और  परिणामोन्मुख सहयोगी व्यवस्था में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखता है। इसमें ऑपरेशनल समन्वय, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण तथा उभरते मादक पदार्थ संबंधी खतरों के विरुद्ध सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस बैठक में तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा—

    1. सिंथेटिक ड्रग्स तथा प्रीकर्सर (Precursor) रसायनों के दुरुपयोग एवं डायवर्जन

    2. खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और ऑपरेशनल समन्वय को सुदृढ़ बनाना

    3. क्षमता निर्माण एवं संस्थागत सहयोग

    नशा मुक्त भारत: ड्रग्स के विरुद्ध भारत की लड़ाई

    यह बैठक भारत को मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे अपने ठोस एवं प्रभावी प्रयासों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी। मादक पदार्थों का दुरुपयोग जनसुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा देश के युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने मादक पदार्थ तस्करी और नशे के दुरुपयोग के विरुद्ध अपने अभियान को उल्लेखनीय रूप से सशक्त बनाया है। सरकार जहां एक ओर मादक पदार्थ तस्करी और  संगठित आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर जन-जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता तथा नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास पर भी समान रूप से बल दिया जा रहा है। Whole-of-Government और नेटवर्क केंद्रित अप्रोच अपनाते हुए भारत ने हाल ही में “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)”   जारी किया है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के विरुद्ध लड़ाई में संस्थागत क्षमता को और अधिक मजबूत करना है।

    ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्ष के रूप में भारत गुप्त प्रयोगशालाओं एवं उभरती सिंथेटिक ड्रग्स से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रीकर्सर रसायनों एवं फार्मास्यूटिकल की बेहतर निगरानी, खुफिया जानकारी के साझा उपयोग, श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों के आदान-प्रदान, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विशेषज्ञों के आदान-प्रदान के माध्यम से सहयोग को और सुदृढ़ करने का प्रयास करेगा।

    उभरती चुनौतियों पर विषयगत सत्र

    दो दिवसीय बैठक के दौरान सदस्य देश अपने-अपने देशों में मादक पदार्थों की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे तथा वैश्विक स्तर पर उभरती चुनौतियों पर आधारित छह विषयगत सत्रों में भाग लेंगे। इन सत्रों के प्रमुख विषय होंगे—

    1. मादक पदार्थों की तस्करी की वास्तविक समय (Real-Time) में रोकथाम के लिये डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग

    2. डार्कनेट के माध्यम से होने वाली मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण

    3. उभरते न्यू साइकोएक्टिव सब्सटेंस (NPS) से निपटने की रणनीति

    4. प्रीकर्सर (Precursor) रसायनों के विचलन और रासायनिक लीकेज की रोकथाम के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाना

    5. मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने और संबंधित उपायों पर विशेष पहल

    6. संस्थागत तंत्र को और सुदृढ़ बनाना

    बैठक का समापन संयुक्त घोषणा-पत्र के साथ होगा। 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability)" थीम  पर आधारित है। ब्रिक्स (BRICS) विश्व की 11 प्रमुख उभरती एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं—ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका तथा संयुक्त अरब अमीरात—का समूह है। यह वैश्विक एवं क्षेत्रीय महत्व के समकालीन मुद्दों तथा वैश्विक राजनीतिक एवं आर्थिक शासन से जुड़े विषयों पर परामर्श एवं सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है।

    ***

  • 6.jpg
    05/07/26 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा वंदना ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

    जे कुमार अंबाला छावनी, 5 जुलाई 2026: लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण रहा, जब विद्यालय की नौवीं कक्षा की होनहार छात्रा बंदना ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। बंदना ने उत्तराखंड के हल्द्वानी (नैनीताल) स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित की गई '13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-44 किलोग्राम कैडेट वर्ग में प्रतिष्ठित रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। इस शानदार जीत से उन्होंने न केवल अपने स्कूल और परिवार का, बल्कि पूरे हरियाणा राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।

    उत्तराखंड में 29 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित हुई इस तीन दिवसीय कठिन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 से 600 शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस कड़ी और चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बीच हरियाणा की 13 सदस्यीय टीम ने अपनी उत्कृष्ट कला, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया, जिसमें बंदना ने बेहतरीन खेल तकनीक दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय कर पदक पर कब्जा किया।

    इस विशेष उपलब्धि पर श्री दिगंबर जैन सभा (रजि.) अंबाला छावनी के प्रधान व विद्यालय प्रबंधन के प्रमुख श्री राजेश जैन जी सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया। श्री राजेश जैन जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बंदना को हार्दिक बधाई दी और कहा कि उसकी यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। यह साबित करता है कि सच्ची लगन, कड़े परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सुखीजा जी ने भी बंदना को इस गौरवपूर्ण जीत की बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल शिक्षकों के समर्पण व मार्गदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और ईमानदार प्रयासों से मिलती है। यदि विद्यार्थियों का लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। उन्हें पूरा विश्वास है कि स्कूल के छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश-दुनिया में विद्यालय और राष्ट्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

    #AmbalaNews #LordMahavirJainSchool #NationalTaekwondoChampionship #BandanaSilverMedal #AmbalaCantt #HaryanaSports #TaekwondoChampion2026 #SchoolPride #BreakingNewsAmbala

  • 5.jpg
    05/07/26 |

    एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में भारत विकास परिषद का 'पर्यावरण संकल्प

    जे कुमार अम्बाला, 5 जुलाई 2026: लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की गीता गोपाल शाखा ने एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्था ने अपने मुख्य और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'पर्यावरण संकल्प' के अंतर्गत शहर के प्रतिष्ठित एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण संयोजक दीपांशु अग्रवाल द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संयोजक श्री दीपांशु अग्रवाल ने प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पेड़ों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से मुकाबला करने के लिए उन पौधों का एक बच्चे की तरह संरक्षण और नियमित देखभाल करना बेहद जरूरी है। अभियान के तहत स्कूल परिसर के विभिन्न हिस्सों में कई प्रकार के छायादार, फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ इन पौधों को गोद लेते हुए उनकी निरंतर देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

    संस्था की इस अनूठी और सार्थक पहल की सराहना करते हुए स्कूल की प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत और स्कूल प्रबंधक समिति ने भारत विकास परिषद के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए इन बेहतरीन प्रयासों के सम्मान स्वरूप स्कूल प्रशासन की ओर से परिषद के कर्मठ सदस्यों को विशेष स्मृति चिन्ह और गमले में लगा एक-एक प्रतीकात्मक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रबंधक समिति के सम्मानित सदस्यों—उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन, रजत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने भारत विकास परिषद, गीता गोपाल शाखा का इस सामाजिक व राष्ट्रहित की पहल के लिए दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

    #AmbalaNews #BharatVikasParishad #ParyavaranSankalp #SAJainSchoolAmbala #TreePlantationDrive #EnvironmentAwareness #GreenAmbala #BreakingNewsAmbala

  • 4.jpg

    गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर कंपनी कर्मी की मौत, छज्जे पर सो रहा था मजदूर

    जे कुमार गुरुग्राम, 5 जुलाई 2026: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। सेक्टर-65 इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छठी मंजिल से गिरकर एक निजी कंपनी के कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले 24 वर्षीय सुजॉय के रूप में हुई है, जो यहां भवन निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब सुजॉय भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए इमारत की छठी मंजिल पर बने असुरक्षित छज्जे पर सोने चला गया था। गहरी नींद में होने के कारण वह छज्जे के किनारे पर आ गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और अन्य मजदूर मौके पर भागे, जहां सुजॉय खून से लथपथ हालत में अचेत पड़ा हुआ था।

    सहकर्मियों ने तुरंत उसे नजदीकी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

    इस हादसे के बाद साथी मजदूरों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि निर्माणाधीन साइट पर न तो सुरक्षा जाल (सेफ्टी नेट) लगाया गया था और न ही खतरनाक हिस्सों पर कोई बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में निर्माण कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    #GurugramNews #AccidentInGurugram #ConstructionSiteSafety #LaborerDeath #HaryanaCrime #GurugramPolice #SafetyNegligence #BreakingNewsHaryana

  • 3.jpg
    05/07/26 |

    चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में नाकेबंदी कर फिल्मी अंदाज में बरामद

    जे कुमार भिवानी/चरखी दादरी, 5 जुलाई 2026: हरियाणा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम वाहनों को छोड़ सीधे सरकारी संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं। चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर के अंदर से भिवानी डिपो (लोहारू सब-डिपो) की एक पूरी की पूरी हरियाणा रोडवेज बस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस की त्वरित मुस्तैदी और फास्टैग (FASTag) ट्रैकिंग की मदद से चोरी की गई बस को पड़ोसी राज्य राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से फिल्मी अंदाज में बरामद कर लिया गया है।

    पुलिस और रोडवेज अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:53 बजे चालक महेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बस (HR-55GV-3683) को चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर में नाइट स्टे के लिए खड़ी कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब चालक और परिचालक अपनी अगली शिफ्ट के लिए बस स्टैंड पहुंचे, तो वहां से बस गायब थी। बस स्टैंड जैसे सुरक्षित और सार्वजनिक स्थान से सरकारी बस गायब होने की खबर फैलते ही रोडवेज महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति रात के समय अकेले बस को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के फास्टैग ट्रांजैक्शन और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड को ट्रैक किया, जिससे पता चला कि बस तेजी से राजस्थान की सीमा की ओर बढ़ रही है। हरियाणा पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी।

    चित्तौड़गढ़ जिले की चंदेरिया थाना पुलिस ने अलर्ट मिलते ही हाईवे पर भारी नाकेबंदी कर दी। आरोपी चालक नशे की हालत में कई जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ते हुए बस को उज्जैन की तरफ भगा रहा था। आखिरकार चंदेरिया पुलिस ने हाईवे पर तीन-चार ट्रकों को आड़ा खड़ा कर रास्ता जाम किया और बस के रुकते ही आरोपी चालक को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी अजय के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसे किसी व्यक्ति ने बस उज्जैन पहुंचाने के लिए 500 रुपये और चाबी दी थी। दादरी पुलिस की टीम आरोपी को रिमांड पर लेने और बस को वापस लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गई है।

    #BhiwaniNews #CharkhiDadri #HaryanaRoadways #BusTheft #ChittorgarhPolice #HaryanaPolice #FASTagTracking #BreakingNewsHaryana

  • 2.jpg
    05/07/26 |

    जींद-पानीपत रूट पर 120 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    जे कुमार जींद, 5 जुलाई 2026: भारतीय रेलवे ने हरित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन (ग्रीन ट्रांसपोर्ट) की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल (हाइड्रोजन फ्यूल सेल) आधारित ट्रेन का शनिवार को जींद-पानीपत रूट पर 'रन थ्रू' हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष परीक्षण के दौरान ट्रेन ने पटरियों पर बिना किसी रुकावट के 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।

    रेलवे इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय टीम की देखरेख में हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद और पानीपत रेलवे स्टेशनों के बीच बिना रुके दो चक्कर लगाए। ट्रायल के दौरान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस इस ट्रेन की गति, आपातकालीन ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन की कार्यक्षमता, सिग्नलिंग और ट्रैक पर संतुलन जैसे तमाम महत्वपूर्ण एवं सुरक्षात्मक पहलुओं का बारीकी से आकलन किया गया। 'रन थ्रू' ट्रायल का मुख्य उद्देश्य बिना किसी अनावश्यक ठहराव के ट्रेन की अधिकतम परिचालन क्षमता और सुरक्षा को जांचना था, जिसमें ट्रेन पूरी तरह खरी उतरी है।

    'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत पूरी तरह भारत में निर्मित यह 10 कोच वाली ब्रॉडगेज ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त (जीरो-इमिशन) है। यह पारंपरिक डीजल इंजनों के विपरीत हवा से ऑक्सीजन और अपने रूफ-टॉप टैंकों में मौजूद हाइड्रोजन के बीच रासायनिक क्रिया कराकर खुद बिजली पैदा करती है, जिससे पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की जगह सिर्फ पानी की भाप उत्सर्जित होती है। इस महत्वाकांक्षी पायलट प्रोजेक्ट के लिए जींद जंक्शन पर एक विशेष हाइड्रोजन उत्पादन और रीफ्यूलिंग स्टेशन भी स्थापित किया जा चुका है। अंतिम चरण के ये सभी हाई-स्पीड परीक्षण सफल रहने के बाद अब जल्द ही इस ग्रीन ट्रेन को आम यात्रियों के लिए नियमित रूप से संचालित करने की अंतिम मंजूरी मिल जाएगी।

    #JindNews #HydrogenTrainIndia #PanipatRoute #HighSpeedTrial #IndianRailways #GreenTransport #AtmanirbharBharat #EcoFriendlyTrain #HaryanaNews #BreakingNewsHaryana

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 05 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

    लश्कर के दो टॉप ऑपरेटिव के मारे जाने की खबर; पहलगाम हमले की हिट लिस्ट में शामिल था एक आतंकी, तलाशी अभियान जारी।

    अमरनाथ यात्रियों के लिए सख्त गाइडलाइन,

    ९ जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल होने पर यात्रा टालने की अपील; जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा- बिना पंजीकरण के आने वाले भक्तों को चेक पोस्ट पर रोका जाएगा।

    ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा:

    ममता बनर्जी की नाराजगी के बाद टीएमसी वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा; बागी गुट में शामिल होने की अटकलें तेज, ममता खुद संभालेंगी कमान।

    चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में ५४ साल पुरानी दो मंजिला इमारत गिरी,

    मलबे में दबे सभी लोगों को निकाला गया बाहर; हादसे में दो की मौत की आशंका, राहत कार्य के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम।


    पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले टूट के आसार;

    सांसद चन्नी के बगावती तेवरों के बाद हाईकमान एक्टिव, राहुल गांधी से मीटिंग का मिला भरोसा तो राजा वड़िंग ने दिए टिकट कटने के संकेत।


    अमेरिका 250 साल के लिए टाइम कैप्सूल दफन करेगा:

    अमेरिका की आजादी के २५० साल पूरे होने पर दफनाया जाएगा ४०८ किलो का टाइम कैप्सूल; ऐतिहासिक चीजों और एआई की भविष्यवाणियों से लैस यह कंटेनर अब सीधे साल २२७६ में खोला जाएगा।


    तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई को विदाई देने उमड़े लाखों लोग,

    लगे अमेरिका विरोधी नारे; ट्रंप का दावा- मानवता के नाते दी एक हफ्ते की छूट, शीर्ष वैश्विक नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी।


    थाइलैंड में बच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला:

    थाईलैंड में ११ साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचला, १० की मौत और ५ गंभीर; बिना इजाजत गाड़ी लेकर निकला था नाबालिग, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा।


    न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय के बाहर बौद्ध भिक्षु के वेश में आए व्यक्ति ने की आत्मदाह:

    अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; तिब्बती झंडा और 'चीन को बाहर निकालो' लिखे पर्चे मिलने से तिब्बत मुद्दे से जुड़ी आशंका।

    दिल्ली में पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति ने भी दी जान; 

    दिल्ली के रणहोला में घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, बाद में खुद भी जहर खाकर दी जान; सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घायल अवस्था में मिली थी महिला।


    दिल्ली में अवैध कब्जों पर चलेगा हंटर:

    दिल्ली में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण पर 'जीरो टॉलरेंस', उपराज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश; डीडीए बैठक में रियल-टाइम तकनीक से निगरानी प्रणाली विकसित करने और त्वरित कार्रवाई पर जोर।


    दिल्ली सरकार ने नोटिफाई किया स्थायी विंटर पॉल्यूशन मास्टर प्लान:

    हर साल १ नवंबर से २८ फरवरी तक स्वतः होगा लागू; प्रदूषण नियंत्रण के लिए बिना वैध पीयूसी वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन।


    रील्स के दौर में रियल रिश्तों की जरूरत, 

    डिजिटल युग में इंटरनेट मीडिया और एआई से प्रभावित हो रहे युवाओं के मन की रचना; शिक्षाविदों ने जताया सरोकार, कहा- नैतिक मूल्यों और विवेक के लिए परिवार, शिक्षक व समाज को आना होगा आगे।


    महिला संग रहने पर उसके दूसरे लिवइन पार्टनर की हत्या:

    फरीदाबाद में महिला के चक्कर में युवक की छत पर सोते समय हत्या, मुख्य आरोपी विजय गिरफ्तार; यूपी से छह हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदकर रची थी खूनी साजिश, महिला पर था दबाव।


    हरियाणा के १९ जिलों में एचटीईटी लेवल-३ की परीक्षा संपन्न,

    सख्त नियमों के चलते एंट्री के वक्त परेशान हुए अभ्यर्थी; कई केंद्रों पर प्रश्नों में गलतियों और देरी से पेपर देने का भी लगा आरोप।


    रोहतक में करंट लगने से राजस्थान के युवक की मौत:

    रोहतक में मिठाई के डिब्बों से लदे ट्रक के ऊपर से तिरपाल उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक; राजस्थान के जयपुर निवासी २८ वर्षीय बालूराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत।


    HSSC ने जारी की जेल विभाग भर्ती की PMT शॉर्टलिस्ट:

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेल विभाग भर्ती के पीएमटी के लिए जारी की शॉर्टलिस्ट; प्रत्येक पद के मुकाबले २५ गुना अभ्यर्थियों का हुआ चयन, आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर देख सकते हैं उम्मीदवार।


    अम्बाला जिला न्यायालय परिसर में १८ जुलाई को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत;

    धारा १३८ एनआई एक्ट से जुड़े लंबित मामलों का आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जाएगा त्वरित निपटारा।


    अम्बाला में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तेज,

    एसडीएम ने की अपील; बीएलओ के पास जल्द जमा करवाएं गणना प्रपत्र, पात्र मतदाताओं को बांटे जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


    नमस्कार।

  • Untitled Project - 2026-07-05T092716.533.jpg
    05/07/26 |

    नूंह में बारात के दौरान थार और फॉर्च्यूनर पर स्टंटबाजी और नोट उड़ाना पड़ा भारी: पुलिस ने गाड़ियां कीं जब्त

    नूंह, 5 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में एक शादी समारोह की खुशियों के बीच सड़क पर हुड़दंग मचाना, लग्जरी गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करना और हवा में नोट उड़ाना कुछ युवकों को बेहद भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस हुड़दंगबाजी का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद नूंह पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी गाड़ियों (थार और फॉर्च्यूनर) का न केवल मोटा चालान काटा, बल्कि उन्हें मौके पर ही जब्त (इंपाउंड) कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    बीवां गांव जा रही थी बारात, टोल प्लाजा के पास काटा गदर

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के सिकरावा गांव से शनिवार को एक बारात बीवां गांव के लिए रवाना हुई थी। बारात का यह लंबा काफिला पिनगवां, बड़कली और फिरोजपुर झिरका के मुख्य रास्तों से होते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा था।

    चश्मदीदों के मुताबिक, दुल्हन के गांव बीवां में प्रवेश करने से ठीक पहले रास्ते में स्थित एक टोल प्लाजा के पास बारात में शामिल कुछ युवक अपनी सीमाएं लांघ गए। युवकों ने महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियों की छतों और बोनट पर चढ़कर बेहद खतरनाक स्टंट करने शुरू कर दिए। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए युवकों ने चलती गाड़ियों से हवा में जमकर नोट भी उड़ाए और सरेराह आतिशबाजी की। इस पूरे तमाशे के कारण हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान पर बन आई थी।

    वीडियो से नंबर निकाल घर पहुंची पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

    इस पूरी हुड़दंगबाजी का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कुछ ही समय में जमकर वायरल हो गया। वीडियो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।

    थाना प्रभारी (SHO) सुभाष चंद के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने सबसे पहले वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबरों को ट्रेस किया। साइबर सिस्टम की मदद से कारों के मालिकों का रजिस्टर्ड एड्रेस निकाला गया और पुलिस बिना देर किए उनके घरों पर धमक गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद दोनों मुख्य लग्जरी गाड़ियों की पहचान स्थापित की, उनका भारी-भरकम चालान काटा और उन्हें थाने लाकर इंपाउंड कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की सटीक पहचान और उनके पूरे रूट का पता लगाने के लिए टोल प्लाजा और रास्ते में लगे अन्य सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

    शादी की आड़ में कानून तोड़ने की इजाजत नहीं: थाना प्रभारी सुभाष चंद

    थाना प्रभारी सुभाष चंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह सख्त कार्रवाई नूंह के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अर्पित जैन के कड़े दिशा-निर्देशों पर अमल में लाई गई है।

    उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, "शादी-ब्याह या किसी भी अन्य समारोह की आड़ में कानून तोड़ने, सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी का नंगा नाच करने, गाड़ियों की छतों पर चढ़कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने तथा यातायात नियमों (Traffic Rules) का खुलेआम उल्लंघन करने की किसी को भी कतई छूट नहीं दी जाएगी। भविष्य में भी जो कोई ऐसा हुड़दंग मचाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी रियायत या राजनीतिक दबाव के सीधे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा।"

    #NuhPolice #StuntBaazi #TharFortunerImpounded #FerozepurJhirka #SPArpitJain #HaryanaRoadRage #TrafficRulesViolation #MewatNews #ViralVideoAction #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T092301.076.jpg
    05/07/26 |

    बहादुरगढ़ में एसटीएफ और दिल्ली पुलिस का बड़ा एनकाउंटर: हांसी जिम संचालक हत्याकांड के 2 इनामी शूटर ढेर, 12 राउंड चलीं गोलियां

    बहादुरगढ़, 5 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने एक संयुक्त और बड़े ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात इनामी सुपारी किलर्स (शूटरों) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. इन दोनों बदमाशों ने करीब 23 दिन पहले (11 जून 2026 को) हांसी के फव्वारा चौक के पास एक जिम संचालक कपिल रेढू (25) की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी.

    इस सनसनीखेज एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं, चार अन्य पुलिसकर्मियों की जान उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई, जिससे बदमाशों की गोलियां टकराई थीं. मारे गए दोनों शूटरों पर हरियाणा पुलिस की तरफ से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

    बालौर बाईपास पर घेराबंदी, दोनों तरफ से चलीं 13 राउंड गोलियां

    एसटीएफ (STF) के एसपी विक्रांत भूषण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस टीमों को पुख्ता इनपुट मिला था कि हांसी हत्याकांड के दोनों शार्प शूटर बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीमों ने बहादुरगढ़ के बालौर बाईपास के पास रणनीतिक नाकाबंदी कर बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया.

    खुद को पुलिस के चक्रव्यूह में फंसता देख बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीमों पर सीधे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान दोनों ओर से करीब 12 से 13 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दोनों शूटर मौके पर ही ढेर हो गए. मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान प्रवेश (निवासी टिब्बा दानाशेर, हिसार) और हिंमाशु (निवासी जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार) के रूप में हुई है. पुलिस अब इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

    CCTV में कैद हुई थी जिम संचालक की खौफनाक हत्या

    बीती 11 जून 2026 की सुबह करीब 5:25 बजे हांसी के फव्वारा चौक स्थित 'RED' जिम से कुछ दूरी पर दुकानों के बाहर एक खौफनाक वारदात हुई थी. जिम संचालक कपिल रेढू (मूल निवासी डालमवाला, जींद; वर्तमान निवासी शांति निकेतन, हांसी) कुछ युवकों और एक युवती को वार्म-अप करा रहा था. इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर प्रवेश और हिमांशु वहां पहुंचे.

    बाइक के पीछे बैठे शूटर ने उतरते ही पिट्ठू बैग से हथियार निकाला और कपिल के सिर व पीठ को टारगेट कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस अंधाधुंध फायरिंग में वार्म-अप कर रही एक युवती शिखा को भी गोली का छर्रा लगा था, जिससे वह घायल हो गई थी. कपिल ने एक साल पहले ही लव-मैरिज की थी.

    लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने ली थी जिम्मेदारी, पुरानी गैंगवार का बदला

    कपिल रेढू की हत्या के महज 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस मर्डर की पूरी जिम्मेदारी ली थी. पोस्ट में हैरी बॉक्सर, आरडी धारीवाल, हरमन संधु और विक्रम क्रीडान के नाम शामिल थे.

    • क्या था हत्या का कारण: गैंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया था कि 25 फरवरी 2025 को हांसी के शेखपुरा गांव के सरपंच प्रदीप लादी को डराने के लिए हुई फायरिंग और अगले दिन ढाणी पुरिया गांव में हुई फायरिंग के मामलों में जिम संचालक कपिल रेढू ही मुख्य साजिशकर्ता था, जिसने विरोधी गुट का पूरा सहयोग किया था. गैंग का कहना था कि उनके साथी सुंदर ने कपिल को दो बार समझाया था, लेकिन वह नहीं माना.

    मारे गए शूटर और जिम संचालक, दोनों का था क्रिमिनल बैकग्राउंड

    पुलिस जांच के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए दोनों शूटर सुपारी किलर थे. वहीं, दूसरी ओर मृतक जिम संचालक कपिल रेढू का बैकग्राउंड भी पाक-साफ नहीं था. कपिल के खिलाफ भी हरियाणा के 4 अलग-अलग थानों में हत्या (2023 में बास थाना), हत्या के प्रयास (2024 में हिसार अर्बन एस्टेट थाना), मारपीट और जानलेवा लड़ाई-झगड़े के गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस मामले में लॉरेंस गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश में जुटी है.

    #BahadurgarhEncounter #STFAction #DelhiPoliceSpecialCell #LawrenceBishnoiGang #HansiGymOwnerMurder #KapilRedhuCase #HarryBoxer #HaryanaCrime #EncounterBreaking #ShootersShotDead #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T090908.736.jpg

    पंचकूला में पंजाब की क्लब डांसर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: मात्र 450 रुपये के पेमेंट विवाद में कार मैकेनिक ने दबाया था गला

    पंचकूला, 5 जुलाई (अन्‍नू): पंचकूला के सेक्टर-20 श्मशान घाट इलाके से पिछले साल दिसंबर में बरामद हुए एक युवती के कंकालनुमा शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पंचकूला पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पंजाब की एक क्लब डांसर की यह बेरहमी से की गई हत्या किसी बड़ी रंजिश में नहीं, बल्कि महज 450 रुपये के मामूली पेमेंट विवाद के चलते हुई थी।

    साइबर सेल की मदद से पुलिस ने इस अंधी हत्या (Blind Murder) के मुख्य आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंचकूला लाया गया है, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

    4 पॉइंट में समझिए डांसर की हत्या की पूरी इनसाइड स्टोरी:

    1. कपूरथला से आकर जीरकपुर में रह रहे थे लिव-इन पार्टनर

    पुलिस जांच के अनुसार, मृतका की पहचान माधुरी उर्फ सिमरन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कपूरथला के मोहल्ला जट्टपुरा (बस स्टैंड के पीछे) की रहने वाली थी। माधुरी अपने लिव-इन पार्टनर इंद्र (निवासी कपूरथला) के साथ पिछले करीब 4 साल से साथ रह रही थी। काम और आजीविका की तलाश में ये दोनों अक्टूबर 2025 में मोहाली के वीआईपी रोड, जीरकपुर में एक साथ शिफ्ट हुए थे।

    2. क्लबों में डांस और नशे की लत ने तोड़ा परिवार से नाता

    जीरकपुर आने के बाद माधुरी को अपने एक दोस्त के जरिए स्थानीय क्लबों में डांस करने का काम मिलने लगा। जब भी वह काम पर जाती, उसका पार्टनर इंद्र भी साए की तरह उसके साथ रहता था। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि क्लब से होने वाली कमाई के पैसों को ये दोनों पूरी तरह नशे (Drugs) पर उड़ा देते थे। लंबे समय से नशे के दलदल में धंसे होने के कारण इन दोनों का अपने-अपने परिवारों से नाता पूरी तरह टूट चुका था।

    3. 13 नवंबर को लापता हुई, 30 दिसंबर को मिला कंकाल

    बीती 13 नवंबर 2025 की रात को माधुरी एक क्लब से उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी एक कार मैकेनिक के साथ निकली थी। रास्ते में दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन उसके बाद पैसों के लेनदेन (पेमेंट) को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही माधुरी ने आरोपी से अपने लिव-इन पार्टनर इंद्र के नंबर पर 450 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवाए थे।

    इस वारदात के बाद जब माधुरी रात को घर नहीं लौटी, तो नशे के आदी उसके पार्टनर इंद्र ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। करीब 17 दिन बाद, 30 दिसंबर को पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-20 श्मशान घाट के पीछे झाड़ियों से एक लावारिस कंकालनुमा शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था।

    4. हाथ पर लिखे 'आई लव इंद्र' और दोस्त के गिफ्ट ने कराई पहचान

    शव की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी थी कि चेहरा पहचानना नामुमकिन था। मगर, मृतका के हाथ पर गुदे (Tattoo) 'आई लव इंद्र' नाम ने शिनाख्त में सबसे अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, शव पर मौजूद कपड़ों में एक खास जैकेट मिली, जिसे कुछ समय पहले ही माधुरी के दोस्त विक्की ने उसे गिफ्ट किया था। इस जैकेट को देखते ही विक्की ने मृतका की पहचान माधुरी उर्फ सिमरन के रूप में की।

    सूरत में छिपा बैठा था हत्यारा, 450 रुपये के ट्रांजैक्शन से पुलिस तक पहुंचा

    वारदात के समय जो 450 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट किया गया था, वही डिजिटल ट्रांजैक्शन हत्यारे तक पहुंचने के लिए पंचकूला पुलिस का सबसे बड़ा जरिया और सुराग बनी। तफ्तीश अधिकारी (PSI) विकास और उनकी टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

    हत्या का आरोपी मनोज कुमार पाल (निवासी जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश) वर्तमान में पहचान छिपाकर गुजरात के सूरत स्थित गणेश नगर क्षेत्र में एक मोटर मैकेनिक के रूप में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने सूरत में छापेमारी कर उसे दबोच लिया और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया। सूरत की अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे 3 जुलाई की रात पंचकूला लाया गया।

    मुंह और गला दबाकर उतारा था मौत के घाट

    पंचकूला के सेक्टर-20 थाने के एसएचओ (SHO) सोमबीर ढाका ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार पाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 450 रुपये के विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर सिमरन का मुंह और गला भींचकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए श्मशान घाट के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था।

    वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने एक रिश्तेदार की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वह मोटरसाइकिल बरामद करने, घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस खौफनाक हत्याकांड में क्या किसी अन्य बाहरी व्यक्ति की भी संलिप्तता थी या नहीं।

    #PanchkulaCrime #ZirakpurNews #ClubDancerMurder #KapurthalaSimran #CrimeBranchPanchkula #CyberCellHaryana #MurderMysterySolved #LiveInPartner #SuratPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-05T090120.052.jpg
    05/07/26 |

    रोटरी क्लब और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स का सराहनीय प्रयास: ग्लास्गो लैबोरेट्री में रक्तदान शिविर, 70 कर्मचारियों और युवाओं ने किया डोनेट

    अंबाला, 5 जुलाई (अन्‍नू): रोटरी क्लब ऑफ अंबाला और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (अंबाला चैप्टर) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक विशाल रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। यह लोकहित शिविर अंबाला के मंगलाई स्थित ग्लास्गो लैबोरेट्री इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया गया। शिविर की खास बात यह रही कि इसमें स्थानीय युवाओं के साथ-साथ कंपनी के करीब 70 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के लिए रक्तदान किया।

    विशेष मेडिकल टीम की देखरेख में हुआ रक्त संग्रहण, दाताओं में दिखा उत्साह

    शिविर के दौरान डॉ. जय देव मेमोरियल रोटरी अंबाला हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर की विशेष और अनुभवी मेडिकल टीम की देखरेख में रक्त संग्रहण (Blood Collection) का कार्य पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं और कंपनी स्टाफ के बीच इस सामाजिक कार्य को लेकर भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।

    कैंसर पीड़ितों और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए उपयोग होगा रक्त

    शिविर के मुख्य आयोजकों ने इस मानवीय पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप के माध्यम से एकत्रित किया गया रक्त विभिन्न अस्पतालों में दाखिल गंभीर व जरूरतमंद मरीजों और विशेष रूप से कैंसर पीड़ितों (Cancer Patients) के इलाज व सहायता के लिए उपयोग में लाया जाएगा। रक्तदान महादान के इस पुनीत कार्य की सफलता के बाद आयोजकों की तरफ से सभी रक्तदाताओं को उनके इस योगदान के लिए विशेष स्मृति चिह्न (Mementos) और प्रशस्ति पत्र (Certificates) देकर सम्मानित किया गया और उनका आभार जताया गया।

    #AmbalaNews #BloodDonationCamp #RotaryClubAmbala #HaryanaChamberOfCommerce #GlasgowLaboratory #DonateBloodSaveLives #AmbalaHospital #SocialWorkHaryana #BreakingNews #DanikKhabara

  • Untitled Project - 2026-07-05T085157.865.jpg
    05/07/26 |

    मैदान पर हॉकी के गुर, खेल के बाद गणित-विज्ञान की शिक्षा: अंबाला की पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हरजीत कौर बच्चों का संवार रही हैं भविष्य

    अंबाला, 5 जुलाई (अन्‍नू): अंबाला की माटी से निकली पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरजीत कौर इन दिनों खेल के मैदान पर एक अनोखी और प्रेरणादायक मिसाल पेश कर रही हैं। हरजीत न सिर्फ मैदान पर अंबाला के बच्चों को हॉकी के बेहतरीन गुर सिखाकर देश के लिए भविष्य के खिलाड़ी तैयार कर रही हैं, बल्कि खेल की प्रैक्टिस खत्म होते ही वह मैदान पर ही बच्चों को गणित (Mathematics) और विज्ञान (Science) जैसे कठिन विषय भी पढ़ाती हैं। वह अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में पूरी तरह से निशुल्क (फ्री) भाव से समय-समय पर आकर अपना अमूल्य सहयोग दे रही हैं और बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही हैं.

    पुलिस लाइन मैदान में 50 बच्चों को मिल रही है निशुल्क कोचिंग

    अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में खेल विभाग की तरफ से एक खेल नर्सरी चलाई जा रही है। इस सेंटर में रोजाना सुबह और शाम के वक्त करीब 50 बच्चे हॉकी की कड़ी प्रैक्टिस करने आते हैं। इन सभी बच्चों को नेशनल प्लेयर हरजीत कौर बिना कोई फीस लिए निशुल्क कोचिंग दे रही हैं। हरजीत का दृढ़ विश्वास है कि खेल के मैदान से ही देश को आने वाले समय में बड़े पदक (Medals) मिलेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है।

    खिलाड़ी बोले- 'अदिति और हरजीत मैम का यह प्रयास बेहद सराहनीय'

    खेल के मैदान पर ही पढ़ाई की इस अनूठी पाठशाला से बच्चे और उनके अभिभावक बेहद खुश हैं। सेंटर के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ी अमनदीप का कहना है कि शिक्षिका और कोच हरजीत कौर की तरफ से किया जा रहा यह प्रयास बेहद शानदार और सराहनीय है। इससे खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी बेहतर ढंग से जारी रखने में मदद मिल रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

    #AmbalaNews #HarjeetKaur #HockeyCoach #InspirationalStory #AmbalaSports #WomenEmpowerment #FreeCoaching #SportsAndEducation #HaryanaSports #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1002793186.jpg
    05/07/26 |

    आज 5 जुलाई का इतिहास

    आज 5 जुलाई का इतिहास

    1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।

    1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।

    1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।

    1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।

    2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।

    2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

    2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।

    2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।

    2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

    2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया

  • 1000165035.jpg
    05/07/26

    आज का राशिफल – 5 जुलाई 2026 (रविवार)

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अधिकारियों का समर्थन मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे योग।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश के लिए दिन अच्छा, जल्दबाजी में ट्रेडिंग से बचें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान से बचें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नए ग्राहकों से लाभ।

    मूड: आत्मविश्वास से भरपूर।

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के संकेत।

    लाभ/हानि: आय बढ़ सकती है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30 बजे।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: भोजन संतुलित रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: पुराने निवेश लाभ देंगे।

    मूड: शांत।

    उपाय: माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में अवसर दिख सकते हैं।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: साझेदारी में लाभ।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    ♋ कर्क

    परिवार: परिवार में सुख-शांति रहेगी।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00 बजे।

    शेयर मार्केट: रक्षात्मक निवेश बेहतर रहेगा।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नई डील मिल सकती है।

    मूड: सकारात्मक।

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता से सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30 बजे।

    शेयर मार्केट: मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: गर्मी से बचें।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल हो सकती है।

    मूड: ऊर्जावान।

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: सामान्य लाभ।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00 बजे।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: पुराने ग्राहकों से लाभ।

    मूड: व्यस्त।

    उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

    ♎ तुला

    परिवार: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नए संपर्क लाभ देंगे।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30 बजे।

    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश रखें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी पिएं।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नई साझेदारी लाभदायक।

    मूड: प्रसन्न।

    उपाय: माँ लक्ष्मी की आरती करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: छोटी बातों पर विवाद से बचें।

    कैरियर: मेहनत से सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: खर्च पर नियंत्रण रखें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: जोखिम वाले ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: सामान्य रहेगा।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

    ♐ धनु

    परिवार: परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: नई नौकरी के अवसर।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30 बजे।

    शेयर मार्केट: फार्मा सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार संभव।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।

    ♑ मकर

    परिवार: घर में शांति बनी रहेगी।

    कैरियर: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ मिलेगा।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: हड्डियों का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: स्थिर प्रगति।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई योजनाएं सफल होंगी।

    लाभ/हानि: आय बढ़ सकती है।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30 बजे।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी सेक्टर में अवसर मिल सकते हैं।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद लें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।

    मूड: रचनात्मक।

    उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

    कैरियर: रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30 बजे।

    शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें, मुनाफावसूली उचित रहेगी।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: लाभदायक दिन।

    मूड: संतुष्ट।

    उपाय: भगवान विष्णु के मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का 108 बार जप करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.5.jpg

    दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 5

    गुरूनहत्वा हि महानुभावान्

    श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके |

    हत्वार्थकामांस्तु गुरूनिहैव

    भुञ्जीय भोगान् रुधिरप्रदिग्धान् || 5||

  • CM-18-4-7-26.jpg
    04/07/26 |

    सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका - मुख्यमंत्री

    अभिकान्त, 04 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्यअतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

     

    सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री की एक प्ररेणादायक बात का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा था कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर देश के प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह आपकी कलम, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को दिया गया देश का सबसे बड़ा सम्मान है। सरकारें नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम बना सकती है लेकिन, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर से पूरी अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय होती है।

     

    उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय 'प्रज्ञान यश' का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने वक्ताओं के प्रेरणादायक भाषण, विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन, सार्थक चर्चाएं, नेटवर्किंग के अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए सी.ए. सिर्फ दो अक्षर हो सकते हैं परंतु सी.ए. की पढ़ाई कोई साधारण कोर्स नहीं है। यह एक कठिन साधना और तपस्या है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. की चर्चा हो रही है। कुछ लोग डराते हैं कि ए.आई. से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। उन्होने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि कोई भी ए.आई., कोई भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक इंसान के विवेक, उसके अनुभव और उसकी निर्णय लेने की क्षमता का विकल्प कभी नहीं बन सकता। तकनीक काम को आसान बना सकती है, डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकती है परंतु वह आपकी नैतिकता, आपकी ईमानदारी और आपके मानवीय दृष्टिकोण का विकल्प नहीं हो सकती।

     

    इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीच्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीच्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चैयरमेन श्री संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया।

     

    इस अवसर पर वाईस चेयरमेन चंडीगढ ब्रांच सीए रचित गोयल, कार्यक्रम निदेशक सीए हंसराज चुघ, चैयरमेन आईसीएआई चंडीगढ सीए साहिल गर्ग, वाईस चेयरमेन बोर्ड आफ स्टडीज सीए ज्ञानचंद मिश्रा, वाईस चेयरमेन एनआईआरसी सीए अजीत सिंह, सचिव आईसीएआई चंडीगढ सीए साहिल मितल, चंडीगढ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चैयरमेन ओमप्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के राजनीतीक सचिव तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश संधू, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, सीए स्टूडेंटस और इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया और निकासा के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

    #Pragyan2026 #ICAI #CAStudentsConference #NayabSinghSaini #PanchkulaNews #CenterOfExcellence #ArtificialIntelligence #IndianEconomy #CharteredAccountant #HaryanaNews #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • images - 2026-07-04T175131.223.jpg
    04/07/26 |

    हरियाणा : सहकारिता सप्ताह के अवसर पर हरको बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

    अभिकान्त, 04 जुलाई हरियाणा : हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) द्वारा आज सहकारिता सप्ताह के अवसर पर बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में  स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व हरको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के साथ किया।

     

    इस अवसर पर डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि सहकारिता आंदोलन केवल वित्तीय संस्थानों पर आधारित व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह समावेशी विकास, पर्यावरणीय स्थिरता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित एक जन-केंद्रित आंदोलन है।

     

    यह स्वच्छता अभियान सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत हरको बैंक द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित किया गया, जो बैंक की अपनी मूल सहकारी बैंकिंग प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ नागरिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।

     

    यह अभियान बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जहाँ बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंक स्क्वायर में व्यापक स्वच्छता कार्य किया। इस अभियान में महाप्रबंधक श्री अशोक वर्मा, महाप्रबंधक उर्वशी गुप्ता, उप -महाप्रबंधक सुधा शर्मा , प्रबंधक जयपाल सिंह , प्रबंधक महेंद्र जांगड़ा, प्रबंधक उमेश कुमार तथा सहायक प्रबंधक विजय कुमार  सहित अन्य बैंक अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ऐसी जनहितकारी पहलों के माध्यम से हरको बैंक सहकारिता आंदोलन के मूल सिद्धांतों एवं मूल्यों को निरंतर आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभा रहा है।

    #HarcoBank #SwachhataAbhiyan #ChandigarhNews #CooperativeWeek #CleanIndia #ShriramLifeInsurance #SwachhBharat #HaryanaCooperative #Sector17Chandigarh #CommunityService #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T165158.079.jpg

    पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    अभिकान्त, 04 जुलाई हरियाणा : गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in/) पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इन पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।

     

     इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति अधिकतम 800 शब्द का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख किया गया हो, प्रस्तुत करें।

     

    उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

    #PadmaAwards2027 #PadmaAwards #RepublicDay #NationalAwardsPortal #NominateNow #RecognizingExcellence #HaryanaGovt #ApplyOnline #PadmaVibhushan #PadmaBhushan #PadmaShri #CallForNominations #Danikkhabar

  • CM-13-4-7-26.jpg
    04/07/26 |

    हरियाणा में पर्यटन क्रांति, पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन और टिक्करताल का 90 करोड़ रुपए से होगा  कायाकल्प

    अभिकान्त, 04 जुलाई हरियाणा : हरियाणा को देश के प्रमुख पर्यटन-मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के खूबसूरत टिक्करताल को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

     

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल हरियाणा में पर्यटन को नए पंख मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और राज्य के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वेड इन इंडिया' विजन के अनुरूप यादविन्द्रा गार्डन के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक भव्य "वन स्टॉप डेस्टिनेशन फॉर वेडिंग" विकसित करने को कहा है, जिससे पर्यटन विभाग को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सके। इस हाई-टेक वेडिंग डेस्टिनेशन में एक कन्वेंशन सेंटर और एग्जीबिशन सेंटर समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।

     

     इसके साथ ही, यहाँ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर एक आलीशान होटल का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी छत पर अत्याधुनिक हेलिपैड की सुविधा होगी ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमान सीधे हवाई मार्ग से यहाँ पहुंच सकें।

     

    टिक्करताल में एडवेंचर पार्क, बोटिंग और हंटेड-हाउस समेत अन्य दर्शनीय स्थलों किया जाएगा कायाकल्प

     

    विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकास कार्यों के दौरान यादविन्द्रा गार्डन की ऐतिहासिक और पारंपरिक विरासत को पूरी तरह संजोकर रखा जाएगा। गार्डन के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना यहाँ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक संगीतमय फव्वारे, एक खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क और एक मनमोहक एक्वेरियम बनाया जाएगा, ताकि रात के समय इस गार्डन की भव्यता और लाइटिंग सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बन सके।

     

    इसके अलावा, मोरनी के पास स्थित प्रसिद्ध टिक्करताल को एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद बनाने के लिए वहाँ पहले से मौजूद सुविधाओं का पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जाएगा।टिक्करताल में एडवेंचर पार्क, बोटिंग और हंटेड-हाउस समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे यह प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के लिए एक बेहद रोमांचक, खूबसूरत और कभी न भूलने वाला सफर साबित हो सके।

     

    बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • photo-collage.jpg

    ⚽ FIFA 2026: मैदान पर महासंग्राम! मिस्र का ऐतिहासिक उलटफेर, मेसी की अर्जेंटीना ने बामुश्किल बचाई साख

    आरएस अनेजा, 4 जुलाई नई दिल्ली - फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 16) मुकाबले रोमांचक रहे जिसमें मिस्त्र ने जोरदार खेल दिखाते हुए आस्ट्रेलिया को पेनेल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया। वहीं विश्वकप विजेता अर्जेंटीना ने पहली बार विश्वकप खेल रही कैबो वरडी को बामुश्किल 3 -2 से हराते हुए अपनी लाज बचाई जबकि कोलंबिया ने आसानी से 1 -0 से घाना की टीम को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

    फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में मिस्त्र (Egypt) ने रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हरा दिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। पेनल्टी शूटआउट में कप्तान मोहम्मद सलाह (Mohamed Salah) ने निर्णायक गोल दागे।

    फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र (Egypt) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। मिस्र ने पेनल्टी शूटआउट में यह मैच जीता और ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। मिस्र के लिए इमाम अशूर (Emam Ashour) ने मैच के 13वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे हाफ में 55वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बराबर कर लिया, जब मिस्र के मोहम्मद हनी (Mohamed Hany) ने आत्मघाती गोल दाग दिया। 90 मिनट पूरे होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया और स्कोर बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें मिस्र ने 4-2 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की।

    रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने पहली बार विश्वकप खेल रही कैबो वरडी को 3 -2 से हराया

    फीफा विश्व कप 2026 के 'राउंड ऑफ 32' (Round of 32) के बेहद रोमांचक मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने कैबो वरडी (केप वर्दे) को 3-2 से हरा दिया। मियामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय (Extra-time) में जाकर यह जीत दर्ज की। अर्जेंटीना कप्तान लियोनेल मेसी ने 29वें मिनट में पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इसके बाद लिसेंड्रो मार्टिनेज ने 103वें मिनट में गोल किया। 111वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो के हेडर पर कैबो वरडी के डिने बोर्जेस (Diney Borges) से गेंद डिफलेक्ट होकर गोल में चली गई, जो अर्जेंटीना की निर्णायक जीत का कारण बनी। अपना पहला विश्व कप खेल रही कैबो वरडी की टीम ने शानदार खेल दिखाया और डेरॉय डुआरटे (59वें मिनट) तथा सिडनी लोपेज कैब्राल (103वें मिनट) के शानदार गोलों से अर्जेंटीना को दो बार बराबरी पर ला दिया था। इस रोमांचक जीत के बाद अर्जेंटीना की टीम 'राउंड ऑफ 16' (अंतिम-16) में पहुंच गई है और अगले मुकाबले में उसका सामना अटलांटा में मिस्र की टीम से होगा।

    कोलंबिया ने घाना को 1 -0 से हराया

    रोमांचक नॉकआउट मुकाबले (राउंड ऑफ 32) में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहाँ उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा। मैच का एकमात्र और विजयी गोल कोलंबिया के झोन एरियास (Jhon Arias) ने खेल के 14वें मिनट में दागा। यह नॉकआउट मैच अमेरिका के कंसास सिटी स्टेडियम (एरोहेड स्टेडियम) में खेला गया। कोलंबिया ने पूरे मैच के दौरान 62% बॉल पजेशन के साथ अपना दबदबा बनाए रखा। घाना की टीम पूरे मैच में कोलंबिया के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही और एक भी शॉट ऑन टारगेट नहीं ले पाई।

  • images.jpg

    💥आतंकवाद पर मोदी सरकार का 'महाप्रहार': 23 और खूंखार अपराधी 'आतंकवादी' घोषित!

    आरएस अनेजा, 4 जुलाई नई दिल्ली - आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की Zero Tolerance Policy के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने 23 और व्यक्तियों को 'आतंकवादी' घोषित किया है।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के इस निर्णय पर कहा कि मोदी सरकार भारत और भारत के लोगों की सुरक्षा के लिए हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है।

    गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने आज प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 खूंखार आतंकवादियों को 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया। ये घोषित आतंकवादी भारत-विरोधी गतिविधियों, आतंकी हमले करने, आतंकवाद को बढ़ावा देने, हथियारों की तस्करी, सीमा पार से घुसपैठ, आतंकवादी संगठनों की मदद करने, फंड जुटाने और आतंकवादियों की भर्ती करने जैसे कामों में शामिल हैं।

    आज घोषित किए गए 23 आतंकवादियों में से 17 पाकिस्तानी नागरिक हैं और 6 भारतीय नागरिक हैं। हालांकि, ये सभी अभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। मोदी सरकार भारत और के लोगों की सुरक्षा के लिए हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है।"

    इन आतंकियों को औपचारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया जाना न केवल इनके वित्तीय तंत्र, विचरण, भर्ती क्षमता और आतंक समर्थित गतिविधियों की रोकथाम कर आतंकी इकोसिस्टम को ख़त्म करने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि राष्ट्र-विरोधी एवं आतंकी गतिविधियों के विरुद्ध एक सशक्त निरोधक होने का भी सन्देश देगा। इसके अतिरिक्त, यह सुरक्षा एवं विधि प्रवर्तन संस्थाओं की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय, दोनों स्तर पर समन्वित वैधानिक, अन्वेषणात्मक और निवारक कार्रवाई आरम्भ करने की क्षमता को बढ़ावा देगा।

    केंद्र सरकार द्वारा, वर्ष 2019 में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 (UAPA) में संशोधन के उपरांत, अब तक कुल 57 व्यक्तियों को उक्त अधिनियम की धारा 35 के अधीन, उक्त अधिनियम की चतुर्थ अनुसूची में ‘आतंकवादी’ के रूप में नामोदिष्ट किया गया है।

    केंद्र सरकार द्वारा अब निम्नलिखित 23 अतिरिक्त व्यक्तियों को भी ‘आतंकवादी’ के रूप में उपर्युक्त चतुर्थ अनुसूची में नामोदिष्ट किया गया है :-

    1 मसूद इलियास कश्मीरी @ मुफ्ती मसूद इलियास @ मसूद इलियास @ अबु मोहम्मद @ एम. मसूद इलियास

    2 मोहम्मद मुसादिक @ डॉक्टर @ अब्दुल मनन @ सज्जाद @ हमज़ा @ वाहिद ख़ान

    3 मुफ्ती मोहम्मद असग़र खान @ अबू साद @ साद जिमी

    4 हाफ़िज़ अब्दुल शकूर @ कारी  जर्रार

    5 अब्दुल्ला जिहादी  @ शाहनवाज़ @ अल हिजामा

    6 फिरदौस अहमद भट

    7 गुलाम फरीद @ गुलशन कुमार @ फरीद

    8 हारून रशीद गनई @ शुनू

    9 बिलाल अहमद मीर @ अहमद भाई

    10 आबिद कयूम लोन

    11 नज़ीर अहमद गुज्जर @ अबू मनाज़िल

    12 अब्दुल रऊफ @ हाफिज अब्दुल रऊफ @ हाफिज अब्दुल रौफ @ हाफिज  अब्दुर रौफ

    13 अशफाक अहमद @ इशफाक अहमद

    14 हाफिज खालिद वालीद @ हाफिज खालिद नाइक @ खालिद वालिद

    15 मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की @ मौलाना इमदाद @ इमदाद भाई @ मौलाना इमददुल्लाह

    16 मौलाना सैफुल्लाह खालिद @ वलियुल @ मोहम्मद सलीम @ वाजिद

    17 मोहम्मद याकूब @ अबू सुमामा @ समामा इल्यास @ वारिस अली

    18 मौलाना यूसुफ ताईबी @ मोहम्मद यूसुफ

    19 ओवैस फारूज़ @ ओवैस अहमद मीर @ ओवैस फारूज़ मीर

    20 क़ारी याक़ूब शेख @ क़ारी मोहम्मद याक़ूब शेख @ याक़ूब शेख @ क़ारी शेख मुहम्मद याकूब @ मोहम्मद याकूब

    21 राणा इफ्तिखार @ राणा वलीद आतिफ @ राणा इफ्तिखार हैदर @ राणा इफ्तिखार अहमद @ हैदर खान

    22 वसीम नूर जाट @ क़ारी वसीम

    23 मोहम्मद शहीद फैसल @ उस्ताद @ मुहांदीस  @ ज़ाकिर

  • Untitled Project - 2026-07-04T130927.715.jpg
    04/07/26 |

    फतेहाबाद CIA की बड़ी कार्रवाई: कार में 9 कैन में भरकर ले जाई जा रही 540 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 4 जुलाई (अन्‍नू): फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध जांच शाखा (CIA) फतेहाबाद ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से कुल 540 लीटर अवैध शराब और तस्करी के काम में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है।

    मुखबिर की सूचना पर खान मोहम्मद-ढाणी ढोबा रोड पर बिछाया जाल

    सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उपनिरीक्षक (SI) सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम अपराध रोकथाम और गश्त के सिलसिले में खान मोहम्मद-ढाणी ढोबा रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से बेहद पुख्ता सूचना मिली कि दो शातिर शराब तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।

    सूचना के मुताबिक, आरोपी अमरीक सिंह उर्फ अमरीका (निवासी गांव रताखेड़ा, जिला फतेहाबाद) और बलजीत सिंह उर्फ काका (निवासी गांव रोड़, जिला जींद) अपनी कार में शराब लोड कर सिरसा की ओर से रतिया की तरफ आने वाले हैं। सूचना को पूरी तरह पुख्ता मानते हुए सब-इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह की टीम ने बिना देर किए रास्ते पर तत्काल रणनीतिक नाकाबंदी कर दी।

    कार से बरामद हुए 60-60 लीटर शराब के 9 प्लास्टिक कैन

    नाकाबंदी के कुछ ही समय बाद सिरसा की ओर से मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए कार को रुकवाया और घेराबंदी कर कार सवार दोनों आरोपियों अमरीक सिंह और बलजीत सिंह को मौके पर ही धर दबोचा।

    इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार और तय प्रक्रिया के तहत वाहन की गहन तलाशी ली। कार के पिछले हिस्से और डिग्गी को खोलने पर पुलिस के होश उड़ गए। तलाशी के दौरान कार के अंदर से कुल 9 बड़े प्लास्टिक के कैन बरामद हुए। जब इन कैनों की जांच की गई तो प्रत्येक कैन के अंदर 60-60 लीटर अवैध शराब भरी हुई पाई गई। इस प्रकार पुलिस ने कार से कुल 540 लीटर अवैध शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की।

    आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, कोर्ट में होंगे पेश

    सीआईए प्रभारी ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब ले जाने को लेकर आरोपी मौके पर कोई भी वैध लाइसेंस, परमिट या दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस बड़ी बरामदगी के बाद थाना शहर फतेहाबाद में दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम (Haryana Excise Act) के तहत मुकदमा नम्बर 287 (दिनांक 02.07.2026) धारा 61-4-2020 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को नियमानुसार माननीय न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

    #FatehabadNews #CIACaseBusted #IllegalLiquarSeized #FatehabadPolice #LiquorSmuggling #JindSmuggler #ExciseActHaryana #SirsaToRatia #CrimeUpdateHaryana #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T130648.867.jpg
    04/07/26 |

    फतेहाबाद ANC सेल की बड़ी कामयाबी: 271 ग्राम हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 4 जुलाई (अन्‍नू): फतेहाबाद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC Cell) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 271 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले के मुख्य सप्लायर (Main Supplier) को पंजाब से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन के गांव बरवाला निवासी मनजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय (कोर्ट) में पेश कर दिया है। इस मामले में एएनसी सेल दो आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है और अब मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

    कबीर पार्क के पास 271 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था प्रदीप

    एएनसी सेल के प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीती 15 मार्च 2026 को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भूना के चंदन नगर स्थित कबीर पार्क के पास जाल बिछाया और वहां से भूना के वार्ड नंबर-14 (चंदन नगर) निवासी प्रदीप उर्फ देव पुत्र दलीप सिंह को रंगे हाथों काबू किया था।

    पुलिस ने जब प्रदीप की कानूनी रूप से तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 271 ग्राम हेरोइन और नशा तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा (वैट स्केल) बरामद हुआ था। इस बड़ी बरामदगी के बाद थाना भूना में अभियोग संख्या 58 (दिनांक 15.03.2026) के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21सी, 27ए, 61 और 85 के अंतर्गत संगीन मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।

    पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब में दी दबिश

    गिरफ्तारी के बाद जब रिमांड के दौरान आरोपी प्रदीप उर्फ देव से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने इस काले कारोबार के मुख्य सूत्रधार का नाम उगल दिया। प्रदीप ने खुलासा किया कि बरामद की गई हेरोइन की यह बड़ी खेप उसे पंजाब के तरनतारन जिले के गांव बरवाला निवासी मनजीत सिंह ने आगे बाजार में बेचने और सप्लाई करने के लिए उपलब्ध करवाई थी।

    आरोपी प्रदीप के इस इकबालिया बयान के बाद फतेहाबाद एएनसी सेल ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल की मदद और कॉल डिटेल्स) को खंगाला। पुख्ता सबूत हाथ लगते ही पुलिस टीम ने पंजाब के तरनतारन में दबिश देकर मुख्य सप्लायर मनजीत सिंह को धर दबोचा। पुलिस प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच अभी भी जारी है और इस अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों व मददगारों की भूमिका को भी बारीकी से खंगाला जा रही है ताकि पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके।

    #FatehabadNews #ANCCellAction #DrugSupplierArrested #PunjabToHaryanaDrugs #HeroinSeized #TarnTaranSmuggler #NDPSAct #BhunaNews #CrimeUpdateHaryana #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T125623.033.jpg
    04/07/26 |

    मोहाली के मसोल गांव में पंचायती जमीन का विवाद गहराया: सरपंच पर गंडासी और रॉड से जानलेवा हमला, सिर में आए 17 टांके, हवाई फायर

    मोहाली, 4 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब के मोहाली जिले के नयागांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मसोल में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार को बेहद हिंसक हो गया। गांव के दबंगों ने ग्राम पंचायत के सरपंच बिंदर सिंह पर गंडासी, लोहे की रॉड और लाठियों से सरेआम जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में सरपंच के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनके सिर में 17 टांके लगाने पड़े हैं।

    इसके अलावा, आरोपियों की बेरहमी के चलते सरपंच के दाहिने हाथ और एक टांग में भी फ्रैक्चर हो गया है। सरपंच का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर पिस्तौल तानकर सीधे जान से मारने की धमकी दी और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में फायरिंग भी की। नयागांव थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

    पहले पंच को पीटा, फिर हालचाल जानने जा रहे सरपंच पर घात लगाकर हमला

    सरपंच बिंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी आधिकारिक शिकायत में बताया कि गांव के ही कुछ रसूखदार लोग लंबे समय से ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इस कब्जे को रोकने के लिए उन्होंने करीब चार महीने पहले भी पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी, इसी बात से आरोपी रंजिश पाले हुए थे।

    • पंच पर हमला: वारदात वाले दिन गांव के पंच बलबीर सिंह गुरुद्वारे के पास मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी अमरीक सिंह और उसके साथियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पंच बलबीर सिंह को तुरंत इलाज के लिए खरड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    • रास्ते में घेरा: सरपंच बिंदर सिंह के मुताबिक, जब उन्हें अपने पंच बलबीर सिंह के घायल होने की सूचना मिली, तो वह उनका हालचाल जानने के लिए बाइक पर सवार होकर खरड़ अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में एक फार्म हाउस के पास पहुंचे, वहां पहले से ही हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।

    गला दबाकर बाइक से गिराया, गंडासी और रॉड से तोड़े हाथ-पैर

    सरपंच ने आरोप लगाया कि बाइक रुकते ही एक हमलावर ने क्रूरता दिखाते हुए उनका गला पकड़ लिया और उन्हें घसीटते हुए बाइक से नीचे जमीन पर गिरा दिया। इसके तुरंत बाद एक आरोपी ने उन पर सीधी पिस्तौल तान दी। जब तक सरपंच कुछ समझ पाते, दूसरे आरोपी ने हाथ में पकड़ी गंडासी से उनके सिर पर सीधा वार कर दिया।

    सरपंच ने जब खुद को बचाने का प्रयास किया, तो अन्य आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड और भारी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता के कारण उनके हाथ और टांग की हड्डियां टूट गईं। वारदात के दौरान ग्रामीणों को डराने और मौके पर कोई बीच-बचाव करने न आए, इसके लिए एक आरोपी ने पिस्तौल से हवाई फायर भी झोंक दिया।

    ग्रामीणों को आता देख भागे आरोपी, 11 पर मुकदमा दर्ज

    सरपंच बिंदर सिंह ने बताया कि लहूलुहान होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू किया। उनका शोर सुनकर और गोली चलने की आवाज से आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भारी तादाद में मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों का भारी हुजूम अपनी ओर आता देख सभी आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से दुम दबाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत खून से लथपथ सरपंच को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    नयागांव थाना प्रभारी (SHO) शिवदीप बरार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित सरपंच बिंदर सिंह के बयानों और शिकायत के आधार पर गांव मसोल के ही रहने वाले मुख्य आरोपी अमरीक सिंह, नायव सिंह, पम्मा सिंह, कल्याण सिंह, सुखविंदर सिंह, दीप सिंह, गुरजट सिंह, हनी सिंह, निक्कू, लाडी और सुखी सिंह सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    #MohaliCrime #NayagaonNews #MasolVillage #SarpanchAttacked #PanchayatLandDispute #PunjabCrimeUpdate #FiringInMohali #LawAndOrder #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T125022.277.jpg
    04/07/26 |

    फतेहाबाद के भट्टू में गारमेंट्स शॉप और गोदाम में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    फतेहाबाद, 4 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू कस्बे में हिसार रोड पर स्थित एक गारमेंट्स शॉप में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा तैयार रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक, कीमती फर्नीचर और अन्य जनरल स्टोर का सामान जलकर राख हो गया।

    आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि वे दुकान के ऊपर बने गोदाम (Warehouse) तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां बैकअप में रखा कपड़ों का भारी स्टॉक भी पूरी तरह जल गया। इस घटना से पीड़ित दुकानदार को लाखों रुपये का भारी नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    देर रात 11 बजे उठती दिखीं लपटें, सुबह तक धधकती रही आग

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसार रोड स्थित 'न्यू दुर्गा गारमेंट्स एवं जनरल स्टोर' नामक शॉप में देर रात करीब 11 बजे के बाद अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दीं। राहगीरों और आसपास के लोगों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें काफी दूर से ही आसमान में साफ देखी जा सकती थीं। हालांकि, जब तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाते, तब तक दुकान और ऊपर बने गोदाम में रखा अधिकांश कीमती सामान जल चुका था। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काबू पाए जाने के बाद भी मलबे के भीतर आग सुबह तक धधकती रही।

    शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण, लोगों ने की आर्थिक मदद की मांग

    आग बुझाने की इस बड़ी मशक्कत के दौरान आसपास के स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने भी दमकल कर्मियों का पूरा सहयोग किया। लोगों की मुस्तैदी के कारण आग को समय रहते आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे बाजार की अन्य कई दुकानें इसकी जद में आने से बच गईं और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

    प्राथमिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक और पुख्ता वजहों का पता प्रशासनिक जांच के बाद ही चल सकेगा। इस भारी नुकसान को देखते हुए स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित दुकानदार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसे जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता (मुआवजा) दिलाई जाए।

    #FatehabadNews #BhattuFireAccident #GarmentShopFire #NewDurgaGarments #HaryanaNews #ShortCircuitFire #FireBrigadeAction #MarketFire #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T124643.931.jpg
    04/07/26 |

    करनाल में व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सतीश गुप्ता की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    करनाल, 4 जुलाई (अन्‍नू): करनाल के मेरठ रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सतीश गुप्ता की 'श्री राम एग्रो फैक्ट्री' में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी और भयानकता से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर आग की ऊंची-ऊंची लपटों की चपेट में आ गया। फैक्ट्री से उठने वाले काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।

    कैमिकल ड्रमों को समय रहते बाहर निकाला, टला बड़ा हादसा

    फैक्ट्री में आग लगते ही अंदर काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद स्टाफ ने शुरुआत में अपने स्तर पर अग्निशामक यंत्रों की मदद से लपटों पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

    मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के भीतर कैमिकल से भरे कई ड्रम रखे हुए थे, जो आग की जद में आ सकते थे। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते इन कैमिकल के ड्रमों को सुरक्षित परिसर से बाहर निकाल लिया, जिससे फैक्ट्री में किसी बड़े सिलसिलेवार विस्फोट (ब्लास्ट) या जानमाल के भयानक हादसे की आशंका को समय रहते टाल दिया गया।

    एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंप खाली कराए, मेरठ रोड का एक हिस्सा बंद

    आग की भयानकता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर तुरंत कड़े सुरक्षा कदम उठाए। एहतियात के तौर पर मेरठ रोड की एक तरफ की सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया ताकि दमकल गाड़ियों को काम करने में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही फैक्ट्री के आसपास बने पेट्रोल पंपों पर भी खतरा मंडराता देख उन्हें तुरंत खाली करवा दिया गया और वहां तेल सप्लाई को रोक दिया गया।

    शॉर्ट सर्किट की आशंका, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

    फैक्ट्री में आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक आधिकारिक तौर पर पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि से इसे शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की वजह मानकर जांच की जा रही है। एग्रो फैक्ट्री में लगी इस आग के कारण लाखों या करोड़ों रुपये का कच्चा व पक्का माल जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।

    अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का सही और सटीक आंकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने और मलबा हटने के बाद ही किया जा सकेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह शांत करने की है और इसके बाद फैक्ट्री मालिक की शिकायत व जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #KarnalNews #FactoryFireKarnal #SatishGuptaBJP #MeerutRoadKarnal #FireBrigadeAction #ChemicalFactoryFire #HaryanaNews #AccidentUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T124212.709.jpg
    04/07/26 |

    हिसार में निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर और एसी पाइप चुराने वाला आरोपी जेल भेजा

    हिसार, 4 जुलाई (अन्‍नू): हिसार पुलिस ने शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। थाना शहर हिसार के अंतर्गत आने वाली अनाज मंडी पुलिस चौकी की टीम ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उसे माननीय न्यायालय (कोर्ट) के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

    निर्माणाधीन मकान को बनाया था निशाना, कॉपर वायर किए थे साफ

    पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार श्री सिद्धान्त जैन (IPS) के दिशा-निर्देशन में अनाज मंडी पुलिस चौकी की टीम इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही थी। दर्ज मामले के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके निर्माणाधीन मकान (Under Construction House) को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने वहां से एयर कंडीशनर (AC) के कीमती पाइप और कॉपर वायर (तांबे की तारें) चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

    रिमांड के दौरान बरामद हुआ चोरी का सामान

    तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमिता उर्फ अमित उर्फ सोहन (निवासी गली नंबर-11, सूर्य नगर, हिसार) के रूप में हुई है।

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान अनुसंधान अधिकारी ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा एसी पाइप और कॉपर वायर बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही और अन्य कानूनी कागजी औपचारिकताओं को भी नियमानुसार पूरा किया।

    सजग रहे आमजन, संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें: एसपी सिद्धांत जैन

    रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी अमिता को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई पर बात करते हुए एसपी सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया कि हिसार पुलिस चोरी, लूट और झपटमारी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही एसपी ने आमजन से भी भावुक अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध को रोका जा सके और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    #HisarPolice #TheftCaseBusted #AnajMandiChowki #SPHisar #SiddharthJainIPS #CopperWireTheft #SuryaNagarHisar #HaryanaCrime #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T123335.603.jpg
    04/07/26 |

    नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की अनूठी पहल: तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर दिया जोर

    हिसार, 4 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा में नशे के बढ़ते जाल को काटने और युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हिसार पुलिस ने एक बेहद मानवीय और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस अब केवल नशा तस्करों को जेल भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे युवाओं का इलाज करवाकर उन्हें एक नई जिंदगी देने का प्रयास भी कर रही है। इसी कड़ी में जिला की नशा मुक्ति पुलिस टीम ने थाना आदमपुर के अंतर्गत आने वाले गांव सारंगपुर और थाना अग्रोहा के गांव कालीरावण में एक विशेष जन-जागरूकता, इलाज और पुनर्वास (Rehabilitation) अभियान चलाया।

    गांव-गांव जाकर परिजनों और युवाओं से किया सीधा संवाद

    अभियान के दौरान विशेष पुलिस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, युवाओं और उनके अभिभावकों (Parents) के साथ सीधी चौपाल लगाई और संवाद किया। टीम ने युवाओं को नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया और उन्हें सिंथेटिक व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अभिभावकों से भी भावुक अपील की गई कि वे अपने बच्चों की बदलती आदतों और संगति पर विशेष नजर रखें, ताकि उन्हें इस सामाजिक बुराई की चपेट में आने से समय रहते बचाया जा सके।

    घर-घर जाकर बांटी दवाएं, 24 नशा पीड़ितों का इलाज कराया शुरू

    इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि नशा मुक्ति टीम ने गांवों में नशा पीड़ितों और उनके लाचार परिजनों से व्यक्तिगत (Personal) रूप से मुलाकात की। टीम ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि नशा एक बीमारी है जिसका इलाज पूरी तरह संभव है। पुलिस ने मौके पर ही पीड़ितों के उपचार की कमान संभाली और कड़े आंकड़े सामने आए:

    • नए मरीजों की मदद: अभियान के दौरान गांवों से 2 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 1 पीड़ित को पहली बार सरकारी अस्पताल, हिसार के नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर उसका इलाज शुरू करवाया गया और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 3 अन्य नए पीड़ितों को उनके घर पर ही पहली बार सरकारी डॉक्टरों की देखरेख में आयुर्वेदिक दवाएं मुहैया कराई गईं।

    • लगातार फॉलोअप: इसके अतिरिक्त, पहले से चिन्हित 8 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर फॉलोअप दवा दिलवाई गई, जबकि 12 पुराने नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर दोबारा आयुर्वेदिक दवाएं दी गईं ताकि उनका इलाज बीच में न छूटे और वे पूरी तरह ठीक हो सकें।

    इस अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों और सप्लायरों से जुड़ी खुफिया जानकारियां भी गोपनीय रूप से एकत्रित कीं, ताकि उन पर कानूनी स्ट्राइक की जा सके।

    नशे के खिलाफ जंग पूरे समाज की जिम्मेदारी: एसपी हिसार

    हिसार पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि नशे के कारण रास्ते से भटक चुके युवाओं को इलाज और सही परामर्श (Counseling) देकर दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

    इस मानवीय मुहिम पर अपना संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा, "नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस महकमे की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सांझी जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस जहां एक तरफ नशा तस्करों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ लगातार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नशे की लत से जूझ रहे बीमार युवाओं को उपचार और पुनर्वास के माध्यम से नया जीवन देने का पवित्र कार्य भी कर रही है। नशा मुक्ति टीम का यह जमीनी प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।"

    #HisarPolice #AntiDrugDrive #RehabilitationHaryana #SPHisar #NashaMuktHaryana #AdampurNews #AgrohaNews #SocialAwarness #DrugFreeSociety #BreakingNews #DanikKhabar

  • gita2.4.jpg
  • Untitled Project - 2026-07-04T091557.368.jpg
    04/07/26 |

    पंचकूला में सूरज सिनेमा की पार्किंग से हेरोइन तस्कर गिरफ्तार: पूछताछ के बाद साथी सप्लायर भी दबोचा, 6 लाख की ड्रग्स बरामद

    पंचकूला, 4 जुलाई (अन्‍नू): पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा की पार्किंग से एक हेरोइन तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके एक अन्य साथी (सप्लायर) को भी दबोच लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हुई इस हेरोइन की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी जा रही है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    सूरज सिनेमा की पार्किंग में ड्रग्स सप्लाई करने आया था आरोपी

    एसीपी (क्राइम) अरविंद कंबोज के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल को 2 जुलाई को एक बेहद पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का रहने वाला तुषार कौशिक नाम का युवक सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा की पार्किंग में हेरोइन की एक बड़ी खेप सप्लाई करने आने वाला है।

    सूचना को गंभीर और पुख्ता मानते हुए सेल के इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सूरज सिनेमा की पार्किंग के आसपास सादे कपड़ों में नाकाबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध तुषार कौशिक वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। जब राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से 30 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और 420 रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7, पंचकूला में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

    रिमांड के दौरान खुलेगी पूरी ड्रग सप्लाई चेन: डीसीपी अमरिंदर सिंह

    डीसीपी (क्राइम एंड ट्रैफिक) अमरिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी तुषार कौशिक से गहन पूछताछ की गई, तो उसने कबूला कि बरामद की गई हेरोइन उसने हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हर्षित शर्मा के कहने पर खरीदी और आगे सप्लाई करनी थी। इस कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और दूसरे आरोपी हर्षित शर्मा को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

    पुलिस जांच में इस गंदे धंधे से जुड़े एक और तीसरे युवक की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिले हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से कोर्ट ने पूरे ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करने और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीसीपी ने साफ किया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में इस सप्लाई चेन से जुड़े कई और सफेदपोशों और तस्करों के नामों का खुलासा हो सकता है।

    #PanchkulaNews #DrugSmugglingBusted #HeroinSeized #AntiNarcoticsCell #PanchkulaPolice #HimachalSmugglers #NDPSAct #SurajCinemaPanchkula #CrimeUpdateHaryana #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1000165035.jpg
    04/07/26 |

    आज का राशिफल — 4 जुलाई 2026 (शनिवार)

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: घर में सुख-शांति रहेगी, परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: इंट्राडे में सावधानी रखें, लंबे निवेश के लिए दिन ठीक।

    बिजनेस: नए ग्राहक मिल सकते हैं।

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: आत्मविश्वासी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:45

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।

    लाभ/हानि: निवेश में लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर पर नजर रखें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: शांत

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: रिश्तों में मधुरता रहेगी।

    कैरियर: इंटरव्यू और नई नौकरी के लिए शुभ दिन।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत बनेंगे।

    शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में अवसर मिल सकते हैं।

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ होगा।

    स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: उत्साहित

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    कैरियर: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च से बचें।

    शेयर मार्केट: बड़े निवेश टालें।

    बिजनेस: सामान्य लाभ रहेगा।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: भावुक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:00

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: क्रीम

    उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: प्रमोशन के संकेत।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली करना बेहतर रहेगा।

    बिजनेस: नए अनुबंध मिल सकते हैं।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा भरपूर रहेगी।

    ऊर्जा: 9/10

    मूड: नेतृत्वकारी

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटे विवाद सुलझ जाएंगे।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: बचत पर ध्यान दें।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    बिजनेस: नई योजना सफल होगी।

    स्वास्थ्य: पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: व्यावहारिक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: रुका धन मिलने के योग।

    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश करें।

    बिजनेस: साझेदारी लाभदायक रहेगी।

    स्वास्थ्य: कमर दर्द से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: संतुलित

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: परिवार में धैर्य रखें।

    कैरियर: बड़ी सफलता मिल सकती है।

    लाभ/हानि: लाभ के अच्छे योग।

    शेयर मार्केट: उच्च जोखिम से बचें।

    बिजनेस: लाभ बढ़ेगा।

    स्वास्थ्य: रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: दृढ़

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:00

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: मैरून

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी।

    लाभ/हानि: आय बढ़ सकती है।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश बेहतर रहेंगे।

    बिजनेस: विस्तार की योजना बन सकती है।

    स्वास्थ्य: यात्रा में सावधानी रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: आशावादी

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    शेयर मार्केट: धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें।

    बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे।

    स्वास्थ्य: जोड़ों का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    मूड: गंभीर

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30–2:00

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई योजनाएं सफल होंगी।

    लाभ/हानि: लाभ के अवसर बनेंगे।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी सेक्टर पर नजर रखें।

    बिजनेस: ऑनलाइन कार्यों में सफलता।

    स्वास्थ्य: पानी अधिक पिएं।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: रचनात्मक

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:00

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें।

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: घर का माहौल सुखद रहेगा।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

    लाभ/हानि: रुका हुआ धन मिलने की संभावना।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर रहेगा।

    बिजनेस: लाभ में वृद्धि होगी।

    स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें।

    ऊर्जा: 8/10

    मूड: सकारात्मक

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • Untitled Project - 2026-07-04T090832.782.jpg
    04/07/26 |

    तरनतारन का खौफनाक अग्निकांड: साले ने जीजा पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, जीजा और बीच-बचाव करने आई भाभी दोनों की मौत; दिल दहला देने वाला CCTV आया सामने

    तरनतारन, 4 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अपनी रूठी हुई पत्नी को मायके से ससुराल वापस ले जाने आए एक शख्स को उसके ही सगे साले ने सरेराह पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस भयानक अग्निकांड में झुलसने के कारण व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अपने देवर को इस हैवानियत से बचाने आई आरोपी की सगी भाभी भी आग की लपटों की चपेट में आ गई, जिससे उनकी भी जान चली गई।

    यह खौफनाक वारदात पिछले महीने 13 जून को हुई थी, लेकिन अब घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसने इस क्रूर हत्याकांड की पूरी सच्चाई को बयां कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

    ससुराल में हुई बहस और साले ने छिड़क दिया पेट्रोल

    पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरी वारदात तरनतारन के गांव संघा की है। मृतक युवक की पहचान अमृतसर के गांव लोपोके के निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। लवप्रीत सिंह की अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ कुछ अनबन चल रही थी, जिसे मनाकर वापस घर लाने के लिए वह 13 जून को अपने ससुराल गांव संघा पहुंचा था।

    ससुराल पहुंचने के बाद लवप्रीत सिंह की उसके ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लवप्रीत का साला साजन सिंह गुस्से में घर के अंदर से पेट्रोल की बोतल उठा लाया। उसने बिना कुछ सोचे-समझे वह पेट्रोल अपने जीजा लवप्रीत पर उड़ेल दिया।

    बीच-बचाव करने आई भाभी भी चढ़ी गुस्से की भेंट, आरोपी ने जलाया लाइटर

    जिस समय साजन सिंह अपने जीजा पर पेट्रोल छिड़क रहा था, उसी वक्त घर की बहू और साजन की भाभी मनजीत कौर बीच-बचाव करने के लिए बीच में कूद पड़ीं। इस दौरान बोतल का पेट्रोल मनजीत कौर के ऊपर भी गिर गया। लेकिन गुस्से में अंधा हो चुके साजन सिंह का दिल नहीं पसीजा और उसने तुरंत जेब से लाइटर निकालकर आग लगा दी।

    लाइटर जलते ही दोनों लवप्रीत सिंह और मनजीत कौर धू-धू कर जलने लगे। इस दौरान आग इतनी भयानक थी कि खुद आरोपी साजन सिंह भी इसकी चपेट में आ गया और वह भी बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत लवप्रीत और मनजीत को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी साजन सिंह को गिरफ्तार किया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    सामने आए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दिखी रोंगटे खड़े करने वाली सच्चाई

    3 जुलाई को इस वारदात का करीब 1 मिनट का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से कैद हुई है:

    1. हाथापाई और बीच-बचाव: फुटेज की शुरुआत में लवप्रीत सिंह गली में खड़ा दिखाई दे रहा है। उसकी अपने साले साजन सिंह के साथ बहस हो रही है और महिला मनजीत कौर दोनों को अलग करने व हाथापाई को रोकने की कोशिश कर रही है।

    2. लाइटर जलाते ही लगी आग: इसी बीच साजन अपने जीजा पर पेट्रोल डालकर लाइटर निकालता है। मनजीत कौर उसे ऐसा अनर्थ करने से लगातार रोकती है, लेकिन वह नहीं मानता और लाइटर जला देता है, जिससे दोनों को आग पकड़ लेती है।

    3. जान बचाने नाली में कूदा जीजा: आग लगते ही चीख-पुकार मच जाती है। मनजीत कौर अपनी जान बचाने के लिए पास की गली में भागती है। वहीं, आग की लपटों से घिरा लवप्रीत भी गली में इधर-उधर दौड़ता है। खुद को बचाने के लिए उसे पास ही एक नाली दिखाई देती है और वह उसी में कूद जाता है। लेकिन नाली में पानी बेहद कम होने के कारण आग नहीं बुझ पाती और वह लाचार होकर बाहर निकलता है।

    4. कपड़ा मारकर बुझाई आरोपी की आग: इसी दौरान आग की चपेट में आए आरोपी साजन सिंह को बचाने के लिए मौके पर मौजूद एक शख्स उसे जमीन पर गिरा देता है और उस पर लगातार कपड़ा मारकर उसकी आग को बुझाता है, जिसके बाद उसे सहारा देकर एक तरफ ले जाया जाता है। वीडियो के अंत में मौके पर खड़ी लवप्रीत की स्कूटी भी आग की लपटों में घिरी दिखाई देती है।

    #TarnTaranCrime #PunjabCrimeNews #LiveBurningCase #CCTVHorror #FamilyDispute #MurderInvestigation #AmritsarNews #LoverpreetSingh #HorrificIncident #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T085118.021.jpg
    04/07/26 |

    गुरुग्राम के पॉश इलाके DLF में चला टाउन प्लानिंग का बुलडोजर: फिल्म स्टार चंद्रचूड़ सिंह की कोठी के बाहर बना अवैध रैंप ढहाया

    गुरुग्राम, 4 जुलाई (अन्‍नू): गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाकों में शुमार डीएलएफ (DLF) में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट (DTCP) की ओर से अवैध निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के खिलाफ एक बड़ा तोड़फोड़ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले ही दिन विभाग का कड़ा और निष्पक्ष रुख उस समय देखने को मिला, जब प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म स्टार रहे चंद्रचूड़ सिंह की कोठी (नंबर S20/5) के बाहर भी नियमों के उल्लंघन के चलते पीला पंजा (बुलडोजर) चला दिया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कोठी के मुख्य गेट के बाहर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए गए रैंप को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

    बुलडोजर चलता देख बाहर आए एक्टर, अफसरों से हुई बातचीत

    कोठी के बाहर अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई और मलबे की आवाज सुनकर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह खुद घर से बाहर निकल आए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और इस अचानक हुए एक्शन पर चिंता जताई। चंद्रचूड़ सिंह और ड्यूटी पर तैनात डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (DTP) अमित मधौलिया के बीच हुई बातचीत के मुख्य अंश इस प्रकार रहे:

    चंद्रचूड़ सिंह: बट दिस इज ऑलवेज समथिंग... दे हैव ब्रोकन द स्ट्रक्चर इन फ्रंट... एंड दैट इज नॉट सपोज्ड टू बी... (लेकिन यह हमेशा कुछ न कुछ... उन्होंने सामने का ढांचा तोड़ दिया है... और ऐसा नहीं होना चाहिए था)। ये सब जो तोड़े गए हैं ना लोगों के... यह सब कागजों में है? और कुछ तो नहीं होगा मेरे घर में?

    डीटीपी अमित मधौलिया: नहीं, नहीं... बिल्कुल नहीं। यह तो बहुत पुराना मकान है, इसमें कौन हाथ लगाएगा।

    चंद्रचूड़ सिंह: ठीक है, आई जस्ट वांटेड टू चेक (मैं बस जांच करना चाहता था)। योर नेम सर? (आपका नाम सर?)

    डीटीपी अमित मधौलिया: अमित मधौलिया।

    चंद्रचूड़ सिंह: ओके, लवली टू मीट यू (आपसे मिलकर अच्छा लगा)। मैं यहां पिछले 30 सालों से रह रहा हूं... बल्कि उससे भी ज़्यादा... 1991 से रह रहा हूं।

    डीटीपी अमित मधौलिया: हम तो फिर भी बाद में आए हैं। आपकी प्रसिद्ध फिल्म 'माचिस' (1996) से भी पहले से? शायद यह प्रॉपर्टी आपके पापा ने ली थी? आपके पापा की प्रॉपर्टी है ये? हम तो समझ रहे थे कि आपकी है।

    चंद्रचूड़ सिंह (हंसते हुए): जी... जी, पापा की ही है। वैसे कैसे चल रहा है सब? मतलब... मैं आपको तंग तो नहीं कर रहा हूं?

    डीटीपी अमित मधौलिया: नहीं, नहीं सर... सब बिल्कुल ठीक है।

    इस बेहद सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने वहां मौजूद अधिकारियों से हाथ मिलाया, कार्रवाई का सम्मान किया और मुस्कुराते हुए अपनी कोठी के अंदर चले गए।

    नियमों को ताक पर रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: डीटीपी

    डीटीपी अमित मधौलिया के अनुसार, डीएलएफ इलाके में लंबे समय से स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि कई कोठियों और इमारतों में बिल्डिंग बायलॉज (भवन नियमों) का सरेआम उल्लंघन कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया जा रहा है।

    अधिकारियों ने साफ संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि गुरुग्राम शहर के मास्टर प्लान और तय नियमों को ताक पर रखकर किए गए किसी भी अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नियमों के खिलाफ जाकर बनाई गई अतिरिक्त मंजिलों (Floors), अवैध एक्सटेंशन, रास्तों में किए गए अतिक्रमण और आवासीय क्षेत्रों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों (Commercial Activities) के खिलाफ विभाग का यह कड़ा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    #GurugramNews #DLFGurugram #ChandrachurSingh #DTPGurugram #AmitMadholia #IllegalConstruction #DemolitionDrive #BulldozerAction #GurgaonCrime #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-04T084435.042.jpg
    04/07/26 |

    करनाल: पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच ड्रग विभाग की बड़ी छापेमारी, 4 मेडिकल स्टोरों पर अवैध स्टेरॉयड बरामद

    करनाल, 4 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा पुलिस भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Endurance Test) में अनुचित लाभ लेने और मांसपेशियां बढ़ाने के उद्देश्य से अभ्यर्थियों द्वारा एनाबॉलिक स्टेरॉयड (Anabolic Steroids) के संभावित दुरुपयोग की गुप्त सूचना पर औषधि नियंत्रण विभाग (Drug Department) पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग की टीमों ने एक बड़े 'डिकॉय ऑपरेशन' (फर्जी ग्राहक भेजकर की गई छापेमारी) के तहत करनाल, तरावड़ी और नीलोखेड़ी के 17 नामचीन मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया।

    इस बड़ी कार्रवाई के दौरान दो नामी मेडिकल स्टोर संचालकों ने बिना डॉक्टर के पर्चे के सीधे ही सरकारी डिकॉय (फर्जी ग्राहक) को प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड बेच दिया, जबकि 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र' समेत दो अन्य स्टोरों पर भारी मात्रा में स्टेरॉयड का अवैध स्टॉक बरामद हुआ, जिसका कोई रिकॉर्ड संचालक पेश नहीं कर पाए।

    औषधि नियंत्रण अधिकारी रितु मेहला और विकास राठी ने संभाला मोर्चा

    इस बड़े विशेष जांच अभियान का नेतृत्व संयुक्त रूप से औषधि नियंत्रण अधिकारी (Drug Control Officers) रितु मेहला एवं विकास राठी द्वारा किया गया। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में बताया कि किसी भी पंजीकृत चिकित्सक (Registered Medical Practitioner) के वैध पर्चे (Prescription) के बिना एनाबॉलिक स्टेरॉयड की खुलेआम बिक्री करना, बिना वैध रिकॉर्ड के प्रतिबंधित दवाओं का भारी स्टॉक रखना या औषधियों की खरीद-बिक्री का विधिसम्मत अभिलेख (बिल्स/लेजर्स) न रखना बेहद गंभीर कानूनी उल्लंघन है।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन चार प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं और नियमों की धज्जियां उड़ती पाई गई हैं, उनके विरुद्ध 'ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट' (Drugs and Cosmetics Act) के कड़े प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    इन 4 मेडिकल स्टोरों पर पकड़ी गई बड़ी गड़बड़ी

    1. बिना पर्चे के फर्जी ग्राहक को थमाया स्टेरॉयड:

    • मेसर्स जतिन मेडिकोज (हांसी रोड चौक, करनाल): इस स्टोर पर फर्जी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया गया, जहाँ संचालक ने बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के सीधे 'डेका-ड्यूराबोलिन इंजेक्शन' (Deca-Durabolin Injection) की अवैध बिक्री कर दी। टीम द्वारा पकड़े जाने पर संबंधित फर्म इस दवा की खरीद-बिक्री का कोई भी वैध रिकॉर्ड या बिल प्रस्तुत नहीं कर सकी।

    • कन्हैया मेड स्टोर (वाल्मीकि मोहल्ला, तरावड़ी): इस स्टोर पर भी डिकॉय ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। यहाँ भी बिना किसी डॉक्टरी पर्चे और जांच के सीधे फर्जी ग्राहक को नियमों के विरुद्ध जाकर स्टेरॉयड थमा दिया गया।

    2. स्टॉक तो मिला, लेकिन नहीं मिला खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड:

    • प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (करनाल): सरकारी केंद्र होने के बावजूद निरीक्षण के दौरान यहाँ भारी मात्रा में एनाबॉलिक स्टेरॉयड का अनधिकृत स्टॉक जमा मिला। केंद्र की फर्म इन दवाओं से संबंधित खरीद एवं बिक्री के कोई भी वैध सरकारी अभिलेख प्रस्तुत करने में पूरी तरह असफल रही।

    • अभि मेडी पॉइंट (जीवन नगर, करनाल): इस स्टोर के औचक निरीक्षण के दौरान भी भारी मात्रा में स्टेरॉयड की खेप बरामद हुई, जिसका स्टोर संचालक के पास कोई भी हिसाब-किताब या वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था।

    युवाओं के लीवर, हार्ट और किडनी को स्थायी रूप से बर्बाद कर सकता है स्टेरॉयड

    औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और एथलीटों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना किसी योग्य चिकित्सकीय सलाह और निगरानी के इन सिंथेटिक दवाओं और स्टेरॉयड का उपयोग करना युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। यह जानलेवा आदत युवाओं के शरीर के हार्मोनल संतुलन को पूरी तरह बिगाड़ देती है। इसके अत्यधिक या गलत इस्तेमाल से हृदय (हार्ट अटैक का खतरा), यकृत (लीवर डैमेज), गुर्दे (किडनी फेलियर) तथा मानसिक स्वास्थ्य पर बेहद गंभीर, जानलेवा और स्थायी (Permanent) दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। विभाग ने साफ किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे दवा विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी यह धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    #KarnalNews #DrugRaidKarnal #AnabolicSteroids #DecaDurabolin #MedicalStoreRaid #HaryanaPoliceBharti #JanAushadhiKendra #DrugControlOfficer #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T195348.241.jpg
    03/07/26 |

    SIR-2026: मतदान केंद्र पर परिवार के सदस्यों के नाम एक साथ करवाने के लिए 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक भरें फॉर्म-8

    अभिकान्त, 03 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि कई परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। ऐसी स्थिति तब होती है जब किसी सेक्टर या कॉलोनी के लिए एक ही भवन में दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हों । ऐसे में यदि कोई परिवार चाहता है कि भविष्य में उसके सभी पात्र मतदाताओं के नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों  तो प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 के प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान फॉर्म-8 भरकर मतदान केंद्र परिवर्तन का अनुरोध किया जा सकता है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे फॉर्म-6 भरते समय अपने परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का विवरण सही एवं पूर्ण रूप से अंकित करें व उसी मतदान केंद्र के BLO के माध्यम से आवेदन जमा कराएं ताकि परिवार के सभी सदस्यों का पंजीकरण एक ही मतदान केंद्र पर सुनिश्चित किया जा सके।

    निर्वाचन विभाग सभी मतदाताओं से आग्रह करता है कि प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम एवं अन्य विवरणों का अवश्य सत्यापित करें। यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं और उन्हें एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित करवाना चाहते हैं तो 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित अवधि में प्रपत्र-8 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

    मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी व सहायता के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के BLO, ECINET App के “Book a Call” फीचर तथा टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #ElectoralRoll #VoterListHaryana #Form8 #VoterAwareness #CEO_Haryana #ElectionCommission #ECINETApp #HaryanaNews #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • CM-23-3-7-26.jpg
    03/07/26 |

    भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान

    अभिकान्त, 03 जुलाई हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय  गीता महोत्सव में जापान के प्रतिनिधिमंडल को विशेष रूप से आमंत्रित करने तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को और मजबूती देने के लिए आवश्यक पहल के निर्देश दिए।

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-जापान की विस्तृत प्रतिवेदन (डिटेल रिपोर्ट) प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल तथा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला द्वारा प्रस्तुत की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 18 से 23 जून 2026 तक जापान में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कुल 18 विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य जापान में श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था।

    महोत्सव के दौरान जापान की हाउस ऑफ काउंसलर्स (अप्पर हाउस), आईडीपी मुख्यालय, ओसाका असेंबली तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें गीता के वैश्विक संदेश एवं समकालीन प्रासंगिकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त भारत-जापान की सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ, वैश्विक गीता पाठ, गीता सद्भावना यात्रा तथा अरिकवा नदी तट पर भव्य गीता आरती का आयोजन भी किया गया।

    महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण जापान की प्रसिद्ध काबूकी रंगमंच शैली के माध्यम से लगभग 40 मिनट की गीता प्रस्तुति रही, जिसे बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।

    प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित ओटनी विश्वविद्यालय (ओसाका) का भी दौरा किया। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर के साथ भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा गीता विषयक शोध गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।इसके अतिरिक्त जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो के महापौर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने सिस्टर सिटी संबंध स्थापित करने तथा सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महोत्सव का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना, विश्वविद्यालयों में गीता आधारित शोध को प्रोत्साहित करना तथा भारत और जापान के मध्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मॉरीशस, लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका एवं इंडोनेशिया में सफल आयोजन किया जा चुका है तथा जापान इस श्रृंखला का सातवां अंतर्राष्ट्रीय आयोजन रहा।

  • Untitled Project - 2026-07-03T192840.603.jpg
    03/07/26 |

    हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिदिन केवल 20 अपॉइंटमेंट, सेवाओं को तेज़ और पारदर्शी बनाने की कवायद

    अभिकान्त, 03 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और इसमें होने वाली देरी को खत्म करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने तहसील और उप-मंडल स्तर पर प्रत्येक पंजीकरण कार्यालय के लिए दैनिक पंजीकरण अपॉइंटमेंट की संख्या को अधिकतम 20 टोकन प्रति कार्यालय तक सीमित कर दिया है। यह नई टोकन-आधारित व्यवस्था 2 जुलाई, 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गई है।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों  को इस संशोधित व्यवस्था की जानकारी देते हुए इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के तहत, प्रत्येक जिला मुख्यालय तहसील में जिला राजस्व अधिकारी-सह-संयुक्त उप-पंजीयक के कार्यालय को प्रतिदिन यादृच्छिक (रैंडम) रूप से 20 टोकन आवंटित किए जाएंगे। इसी तरह, उप-मंडल स्तर पर उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (नागरिक)-सह-उप-पंजीयक के कार्यालय को भी रोजाना नियमित रूप से रैंडम आधार पर 20 टोकन जारी किए जाएंगे। हालांकि, उप-तहसील कार्यालयों में मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पहले की तरह ही चलती रहेगी।

    डॉ मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि ये टोकन दैनिक और रैंडम आधार पर जेनरेट किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य पक्षपात या वीआईपी ट्रीटमेंट को खत्म करना है ताकि सेल डीड (बिक्री विलेख) और अन्य संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आने वाले सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके। इसके साथ ही, राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे हर आवंटित टोकन का सम्मान करें और तय समय के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश पंजीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 17 और 18 के तहत अनिवार्य या वैकल्पिक पंजीकरण वाले सभी दस्तावेजों पर लागू होंगे।

    डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि इस टोकन-आधारित व्यवस्था से संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, अनुमानित और नागरिक-अनुकूल बनेगी, और इससे पंजीकरण कार्यालयों में लगने वाली भारी भीड़ में भी काफी कमी आएगी। इस सुधार से बिचौलियों और एजेंटों के प्रभाव पर भी रोक लगने की उम्मीद है, जो अक्सर आवेदकों को जल्दी अपॉइंटमेंट या प्राथमिकता दिलाने का झांसा देकर उनका शोषण करते हैं। रैंडम तरीके से जेनरेट होने वाले सीमित दैनिक अपॉइंटमेंट लागू करके सरकार का लक्ष्य एक निष्पक्ष और व्यवस्थित प्रणाली स्थापित करना है, जहां हर आवेदक के साथ समान व्यवहार हो सके।

    #PropertyRegistration #HaryanaRevenue #TokenSystem #SumitaMishra #Transparency #E_Governance #HaryanaNews #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • CM-16-3-7-26-E.jpg
    03/07/26 |

    राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    अभिकान्त, 03 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राखीगढ़ी में विकसित किए जा रहे विश्वस्तरीय साइट म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर की प्रगति तथा डिजाइन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को देर सायं आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि राखीगढ़ी केवल एक पुरातात्विक स्थल ही नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा का वैश्विक केंद्र बनकर उभरे।

     

    बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव डॉ. यशपाल, हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र परमार भी मौजूद थे।

     

    राखीगढ़ी को लेकर आगामी योजानाओं के बारे में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि विकसित किए जा रहे इंटरप्रिटेशन सेंटर और साइट म्यूजियम में पारंपरिक संग्रहालय की अवधारणा से आगे बढ़ते हुए अत्याधुनिक डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, ऑडियो-विजुअल का उपयोग किया जाएगा। पर्यटक केवल पुराने अवशेषों को देखेंगे ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से उस काल की जीवनशैली, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था का अनुभव भी कर सकेंगे।

     

    उन्होंने बताया कि लगभग 1 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में यह विकसित किया जा रहा है। इसके ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर पांच-पांच विषय आधारित गैलरियां बनाई जाएंगी, जिनमें सरस्वती-सिंधु सभ्यता के विभिन्न आयामों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इन गैलरियों में राखीगढ़ी के सातों टीलों का विस्तृत परिचय, विभिन्न चरणों में हुए पुरातात्विक उत्खनन, प्राप्त महत्वपूर्ण अवशेष, नगर नियोजन, आवास व्यवस्था, गलियां, जल निकासी प्रणाली, जल प्रबंधन, अन्न भंडारण, व्यापारिक गतिविधियां, आजीविका, सामाजिक जीवन तथा उस समय की तकनीकी और सांस्कृतिक उपलब्धियों को आकर्षक एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।

     

    ओरिएंटेशन गैलरी में सप्त नदियों की सभ्यता तथा सरस्वती-सिंधु सभ्यता के विकास की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लघु फिल्मों, डिजिटल प्रोजेक्शन, 3-डी प्रस्तुतीकरण और अन्य आधुनिक माध्यमों के जरिए पर्यटकों को पूरी सभ्यता की कहानी सहज और रोचक ढंग से समझाई जाएगी।

     

    इंटरप्रिटेशन सेंटर में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष रूप से अनुभवात्मक गतिविधियों की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां घूमने आने वाले बच्चों और अन्य पर्यटकों के लिए प्राचीन काल की सील बनाने की प्रक्रिया, उस समय उपयोग की जाने वाली ईंटों, पुरावशेषों की प्रतिकृतियों तथा अन्य ऐतिहासिक सामग्रियों को नजदीक से देख और समझ सकेंगे। बच्चों के लिए उस दौर के पारंपरिक खेलों एवं अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी, जिससे इतिहास को सीखना उनके लिए रोचक अनुभव बने।

     

    बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राखीगढ़ी के तीन टीलों पर पुरातात्विक उत्खनन कार्य जारी है। संग्रहालय में यह भी दर्शाया जाएगा कि विभिन्न चरणों में कब-कब उत्खनन हुआ, कौन-कौन से महत्वपूर्ण अवशेष प्राप्त हुए तथा इन खोजों ने विश्व इतिहास और भारतीय सभ्यता की समझ को किस प्रकार नई दिशा प्रदान की। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 के निकट स्थित होने के कारण राखीगढ़ी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक केंद्रों में शामिल होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

     

    बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा आगंतुकों की सुविधा के लिए शेड तथा अन्य आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित करने की योजना है, ताकि पर्यटकों को पुरातात्विक स्थल का सुरक्षित, सुविधाजनक एवं वास्तविक अनुभव प्राप्त हो सके।

     

    अखंड भारत का प्रतिरूप भी आएगा नजर:

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य राखीगढ़ी को ऐसा वैश्विक विरासत केंद्र बनाना है, जहां आने वाला प्रत्येक पर्यटक भारत की प्राचीन सभ्यता की वैज्ञानिक सोच, सांस्कृतिक समृद्धि और मानवीय विकास यात्रा को गर्व के साथ अनुभव कर सके। उन्होंने कहा कि राखी गढ़ी में प्राचीन काल के अखंड भारत के अवलोकन को भी दिखाया जाए और राखी गढ़ी की विरासत कहां तक फैली थी उसको प्रदर्शित भी किया जाए। ताकि पर्यटकों को उस प्राचीन अखंड भारत के बारे में भी पता चल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय का उद्देश्य केवल इतिहास को प्रदर्शित करना नहीं, बल्कि उसे जीवंत बनाकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यहां आने वाले परिवारों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और देश-विदेश के पर्यटकों को एक ऐसा अनुभव मिले, जिससे वे हजारों वर्ष पुरानी भारतीय सभ्यता को आधुनिक दृष्टिकोण से समझ सकें।

    #RakhigarhiMuseum #HarappanCivilization #NayabSinghSaini #HaryanaTourism #AkhandBharat #ArchaeologicalSite #HisarNews #HaryanaNews #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T190716.090.jpg
    03/07/26 |

    ED की बड़ी कार्रवाई: 792 करोड़ के पोंजी घोटाले में जब्त विमान ₹3 करोड़ में नीलाम, निवेशकों को लौटाए जाएंगे पैसे

    हैदराबाद, 3 जुलाई (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने एक ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली अनूठी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले के तहत जब्त किए गए एक चार्टर्ड विमान (Hawker 800A Aircraft) को सफलतापूर्वक नीलाम कर दिया है। एमएसटीसी लिमिटेड (MSTC Limited) के माध्यम से 1 जुलाई 2026 को पूरी की गई इस नीलामी प्रक्रिया में विमान को 3 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

    राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब्त हुआ था विमान

    ईडी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस 'हॉकर 800A' विमान को एजेंसी ने 7 मार्च 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान जब्त किया था। यह पूरी कार्रवाई मैसर्स कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s Capital Protection Force Pvt. Ltd.), उसके मुख्य कर्ताधर्ता अमरदीप कुमार और अन्य के खिलाफ दर्ज पीएमएलए (PMLA) मामले के तहत की गई थी।

    विमान को जब्त करने के बाद ईडी ने पीएमएलए की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी के समक्ष आवेदन किया था, जिसे कोर्ट ने 18 अगस्त 2025 को मंजूरी दे दी। इसके बाद धन शोधन निवारण नियम, 2013 के नियमों के तहत संपत्ति को बेचने की विशेष अनुमति मांगी गई, जिस पर कोर्ट ने 20 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर ईडी को इस विमान की नीलामी करने की हरी झंडी दी थी।

    क्या है 792 करोड़ रुपये का पोंजी घोटाला?

    ईडी के अनुसार, हैदराबाद स्थित कंपनी 'कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड' (फाल्कन ग्रुप) के सीएमडी अमरदीप कुमार और अन्य के खिलाफ साइबराबाद की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं। इसी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

    जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी इनवॉइस डिस्काउंटिंग स्कीम (फर्जी बिलों के आधार पर छूट का धंधा) चलाने के नाम पर देश के एक बड़े हिस्से के निवेशकों को जाल में फंसाया। उन्होंने बिना किसी वास्तविक बिजनेस के, निवेशकों को उनकी रकम पर भारी-भरकम रिटर्न (मुनाफा) देने का झांसा देकर एक बड़ा पोंजी स्कीम नेटवर्क चलाया और करीब 792 करोड़ रुपये की भारी धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

    चार्टर्ड अकाउंटेंट और सीईओ सहित तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    इस महाघोटाले में ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए इससे पहले तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था:

    1. संदीप कुमार: मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार का भाई।

    2. शरद चंद्र तोशनीवाल: गिरोह का मुख्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)।

    3. आर्यन सिंह छाबरा: 'फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग' कंपनी का सीईओ।

    एजेंसी ने इन सभी के खिलाफ 29 सितंबर 2025 को संबंधित विशेष अदालत के समक्ष अपनी मुख्य अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) भी दाखिल कर दी थी।

    नीलामी से मिले ₹3 करोड़ असली निवेशकों को किए जाएंगे वापस

    ईडी ने अपनी प्रेस रिलीज में यह स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है कि विमान की नीलामी से प्राप्त हुई 3 करोड़ रुपये की इस राशि का उपयोग पीएमएलए, 2002 के कानूनी प्रावधानों के तहत उन मासूम और वास्तविक निवेशकों को उनका पैसा लौटाने (Restitution) के लिए किया जाएगा, जो इस पोंजी स्कीम का शिकार हुए थे। हालांकि, यह प्रक्रिया पीएमएलए की विशेष अदालत की अंतिम अनुमति के अधीन होगी।

    एजेंसी ने दोहराया है कि वह अपराध की कमाई (Proceeds of Crime) की पहचान करने, उसे कुर्क करने, अपराधियों को उसका लाभ लेने से रोकने और पीड़ितों को उनका हक दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने के लिए ईडी की जांच गहनता से जारी है।

    #EDRaid #EnforcementDirectorate #PonziScheme #AircraftAuction #HyderabadED #PMLACase #AmardeepKumar #FinancialFraud #FalconGroup #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T190134.205.jpg
    03/07/26 |

    भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: तोशाम में तैनात कानूनगो कुलदीप 65 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    भिवानी, 3 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB / एंटी करप्शन ब्यूरो) ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी की टीम ने भिवानी जिले की तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो (Kanungo) कुलदीप को शिकायतकर्ता से 65 हजार रुपये की मोटी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो पर आरोप है कि वह पीड़ित किसान की जमीन की पैमाइश करने के बदले में इस राशि की मांग कर रहा था।

    जमीन की नाप-तोप के बदले अड़ा था कानूनगो, किसान ने दी एसीबी को दबिश

    जानकारी के अनुसार, तोशाम क्षेत्र के गांव ढाणी सरल निवासी एक व्यक्ति (शिकायतकर्ता) ने भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि उसकी पैतृक जमीन की सरकारी पैमाइश की जानी है, जिसके लिए उसने तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। लेकिन वहां तैनात कानूनगो कुलदीप बिना सुविधा शुल्क (रिश्वत) के काम आगे बढ़ाने को तैयार नहीं था। आरोपी ने जमीन की पैमाइश करने के एवज में सीधे 65 हजार रुपये की घूस मांग ली थी। पीड़ित किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने कानूनगो को सबक सिखाने के लिए विजिलेंस का दरवाजा खटखटाया।

    एसीबी ने बिछाया जाल, कैमिकल लगे नोट लेते ही दबोचा

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने प्राथमिक स्तर पर मामले की पूरी खुफिया जांच की। जांच में जब कानूनगो द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप पूरी तरह सही पाया गया, तो भिवानी एसीबी की विशेष टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए एक सुनियोजित और मजबूत ट्रैप (जाल) तैयार किया।

    तय की गई योजना के अनुसार, शुक्रवार को शिकायतकर्ता जैसे ही सरकारी कैमिकल लगे हुए 65 हजार रुपये की नकदी लेकर कानूनगो कुलदीप के पास पहुंचा और उसने पैसे आरोपी को सौंपे, वैसे ही पहले से ही पोजीशन लेकर आसपास खड़ी एसीबी की टीम ने तुरंत धावा बोल दिया। टीम ने आरोपी कानूनगो को रिश्वत की रकम के साथ मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो वे कैमिकल के कारण लाल हो गए, जिससे मौके पर ही रिश्वत लेने की पुख्ता पुष्टि हो गई।

    हिसार विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज, नए कानून (BNSS) के तहत हुई कानूनी प्रक्रिया

    एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कानूनगो कुलदीप के खिलाफ एसवी एंड एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act), 1988 की धारा-7 के तहत आपराधिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    नए कानूनी प्रावधानों का पालन: खास बात यह है कि इस पूरी ट्रैप और गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान देश में लागू हुई नई आपराधिक प्रक्रिया संहिता यानी 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS)-2023 की धारा-105 के तहत सभी अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल साक्ष्यों से जुड़े कड़े प्रावधानों का पूरी तरह से पालन किया गया है। एसीबी की टीमें अब आरोपी के कार्यालय के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं और मामले में आगे की कानूनी तफ्तीश गहनता से जारी है।

    #BhiwaniNews #ToshamNews #KanungoArrested #ACBHaryana #AntiCorruptionBureau #RationCorruption #VigilanceRaid #BNS2023 #HaryanaCrime #BreakingNews #DanikKhabar

  • photo-collage.jpg

    ⚽ रोनाल्डो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, स्पेन का दबदबा; नॉकआउट जीतकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचे दिग्गज!

    आरएस अनेजा, 3 जुलाई नई दिल्ली - फीफा विश्वकप फुटबाल नॉकआउट चरण में स्पेन, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पा लिया है।

    फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ स्पेन ने टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्पेन के लिए मिकेल ओयारजाबल ने दो शानदार गोल (36वें और 89वें मिनट में) दागे, जबकि पेड्रो पोरो ने 66वें मिनट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया। स्पेन की साल 2010 का विश्व कप जीतने के बाद से नॉकआउट मैचों में यह पहली जीत है।

    पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया

    पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया है। 2 जुलाई 2026 (भारतीय समयानुसार 3 जुलाई) को टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में पुर्तगाल ने शानदार वापसी की और प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के 53वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिक ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।इतिहास रचने वाला गोल: 68वें मिनट में पुर्तगाल को पेनल्टी मिली, जिसे कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह रोनाल्डो के करियर का पहला विश्व कप नॉकआउट गोल है। इसके साथ ही वह 41 साल 147 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप नॉकआउट में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 94वें मिनट (स्टॉपेज टाइम) में राफेल लेआओ के क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने दमदार हेडर के जरिए पुर्तगाल के लिए विजयी गोल दागा।

    स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया

    स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हरा दिया है। यह रोमांचक नॉकआउट मैच वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेला गया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच के 10वें मिनट में स्विट्जरलैंड के युवा खिलाड़ी जोहान मंज़ांबी के बेहतरीन पास की मदद से ब्रील एम्बोलो ने पहला गोल दागा। हाफ-टाइम के तुरंत बाद (46वें मिनट में) डैन न्दोये ने अल्जीरियाई डिफेंस की कमजोरी का फायदा उठाते हुए दूसरा गोल किया और टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

  • WhatsApp Image 2026-07-03 at 15.06.35.jpeg
    03/07/26 |

    पलवल पत्रकार प्रकरण: एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से मिला

    चंडीगढ़, 3 जुलाई - मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पलवल के जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) पर संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग एवं अन्य पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, अभद्रता तथा पत्रकारिता कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा प्रेस की गरिमा के विपरीत है। संगठन ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की भी मांग उठाई।

    मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं मुख्यमंत्री: प्रवीण अत्रेय

    मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए तत्काल डीजीआईपीआर हरियाणा से चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सदैव पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्ध रही है।उन्होंने कहा कि गुरुदत्त गर्ग से जुड़े मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सरकार और संबंधित विभाग नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स्वयं मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं और पत्रकारों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

    पुलिस निष्पक्ष जांच कर करेगी कार्रवाई: एडीजीपी संजय कुमार

    हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं ईमानदारी से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत के प्रत्येक पहलू की जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    एसपी पलवल को दी जा चुकी है लिखित शिकायत

    प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि संगठन के पलवल जिलाध्यक्ष गुरुदत्त गर्ग की ओर से इस मामले में एसपी पलवल कार्यालय में लिखित शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत पुलिस बुक संख्या 419 में प्राप्ति रसीद संख्या 75, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत दर्ज की गई है।

    पत्रकारों के सम्मान पर समझौता नहीं: तरुण कपूर

    संगठन के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोका गया, कैमरे पर हाथ मारा गया अथवा अभद्र व्यवहार किया गया, तो यह केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सीधा आघात है।

    उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी का दायित्व सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पत्रकारों को सहयोग प्रदान करना है। यदि इसी पद पर बैठा अधिकारी पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता है तो इससे न केवल पत्रकारों की भावनाएं आहत होती हैं बल्कि सरकार की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    दोषी पाए जाने पर हो कठोर कार्रवाई

    तरुण कपूर ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच विश्वास एवं संवाद का वातावरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    जरूरत पड़ी तो पलवल जाएगा एमडब्ल्यूबी का प्रतिनिधिमंडल

    उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पलवल का दौरा करेगा। जिला इकाई द्वारा लोकतांत्रिक एवं वैधानिक रूप से लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय का संगठन पूर्ण समर्थन करेगा तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।

    संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री, डीजीआईपीआर तथा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पत्रकारों की शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगी।

  • 99.jpg
    03/07/26 |

    महिला आयोग उपाध्यक्ष मीना परमार के भिवानी अस्पताल निरीक्षण के दौरान रो - रो पड़ी घायल युवती

    जे कुमार भिवानी, 3 जुलाई 2026: हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के आपातकालीन (इमरजेंसी) वार्ड में उस समय भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला जब एक घायल उपचाराधीन युवती उपाध्यक्ष के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी। पीड़िता ने रोते हुए मीना परमार को अपनी आपबीती सुनाई और आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने उसके इलाज में गंभीर लापरवाही बरती है तथा उसे सही समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई।

    पीड़ित युवती की शिकायत और दर्द को सुनकर महिला आयोग की उपाध्यक्ष बेहद गंभीर हो गईं। उन्होंने मौके पर ही मौजूद डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की क्लास लगाते हुए कड़ी फटकार लगाई। मीना परमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए हर प्रकार की बेहतरीन और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, इसके बावजूद मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़े, यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि महिला मरीजों के स्वास्थ्य और उपचार के मामले में किसी भी डॉक्टर या स्टाफ की लापरवाही को आयोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

    नागरिक अस्पताल के निरीक्षण से पहले उपाध्यक्ष मीना परमार ने जिला कारागार का भी दौरा किया था, जहाँ उन्होंने महिला बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और महिला थाने का भी रुख किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि कोई भी पीड़िता दुखी है, तो उसे तत्काल प्रभाव से न्याय और इलाज मिलना चाहिए।

    #BhiwaniNews #HaryanaWomenCommission #MeenaParmar #BhiwaniHospital #CivilHospitalBhiwani #WomenSafety #HaryanaGovernment #BreakingNewsHaryana

  • Untitled Project - 2026-07-03T185059.191.jpg
    03/07/26 |

    करनाल: निसिंग मंडी से लोहा चुराने वाला चोर चढ़ा सीआईए असंध के हत्थे, चोरी का सामान बरामद कर भेजा जेल

    करनाल, 3 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल की अपराध अन्वेषण शाखा (CIA) असंध की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक वारदात का चंद दिनों में भंडाफोड़ कर दिया है। सीआईए की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निसिंग अनाज मंडी से लोहे का सामान चुराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी किया गया पूरा लोहे का सामान भी सकुशल बरामद कर लिया है।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

    जानकारी के अनुसार, सीआईए असंध की एक विशेष टीम मुख्य सिपाही (Head Constable) बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि निसिंग मंडी में हुई चोरी की वारदात में शामिल आरोपी क्षेत्र में ही घूम रहा है। मुख्य सिपाही बलविंदर सिंह ने बिना देर किए टीम के साथ घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

    • आरोपी की पहचान: पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान अंकित सिंह (पुत्र संजीव सिंह) के रूप में हुई है, जो करनाल जिले के ही निसिंग का रहने वाला है।

    28 जून की रात निसिंग मंडी में दिया था वारदात को अंजाम

    मामले के अनुसंधान अधिकारी (IO) ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अंकित सिंह ने बीते 28 जून 2026 की रात को निसिंग मंडी परिसर को निशाना बनाया था। उसने वहाँ रखे लोहे के कीमती सामान पर हाथ साफ किया और माल समेटकर मौके से फरार हो गया था।

    घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद से ही सीआईए और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार सुराग जुटा रही थीं।

    चोरी का माल बरामद, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने जब आरोपी अंकित सिंह से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने निसिंग मंडी में चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा लोहे का सामान बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

    तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी अंकित सिंह को आज शुक्रवार को माननीय न्यायालय (कोर्ट) के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता और पुलिस के पुख्ता साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश जारी कर दिए। इस सफलता पर जिला पुलिस करनाल के उच्चाधिकारियों का कहना है कि शहर और ग्रामीण इलाकों में चोरी, झपटमारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा।

    #KarnalNews #CIAAssandh #ThiefArrested #NisingMandiTheft #KarnalPolice #IronTheftBusted #CrimeUpdateHaryana #NisingNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T125913.561.jpg
    03/07/26 |

    हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने ली आर्थिक अपराधों की समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के निपटारे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    हिसार, 3 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार, सिद्धांत जैन (IPS) ने आज अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में डीएसपी (मुख्यालय व क्राइम), प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा (EOW) तथा प्रभारी शिकायत शाखा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसपी ने जिले में दर्ज आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों, लंबित जांचों तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों की गहनता से वन-टू-वन समीक्षा की और उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

    लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश

    बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज मुकदमों की वर्तमान स्थिति और अनुसंधान (जांच) की प्रगति रिपोर्ट जांची। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण (Quality-based) निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक अपराध सीधे आमजन की गाढ़े और मेहनत की कमाई से जुड़े होते हैं, इसलिए ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

    वित्तीय ठगी और गबन के आरोपियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    एसपी हिसार ने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और पुख्ता तथ्यों के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच को पूरा करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि:

    • सख्त एक्शन: धोखाधड़ी, गबन, साइबर वित्तीय ठगी (Cyber Fraud), निवेश के नाम पर होने वाली ठगी तथा अन्य आर्थिक अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

    • फरार आरोपियों की धरपकड़: मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रभावी कार्रवाई करें और उनके खिलाफ दबिश बढ़ाएं।

    शिकायतकर्ताओं के साथ करें संवेदनशील व्यवहार, तय समय में मिले समाधान

    बैठक में शिकायत शाखा (Complaint Cell) के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए गए। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस कार्यालय या विभिन्न माध्यमों से आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। पुलिस थानों और शाखाओं में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए।

    सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी व जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा प्रत्येक मामले की स्वयं नियमित (Regular) समीक्षा करने के निर्देश दिए।

    #HisarPolice #SPShiddharthJain #CrimeReviewMeeting #EOWHisar #CyberFraudAlert #ActionAgainstCriminals #HisarNews #HaryanaPolice #LawAndOrder #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T125704.658.jpg
    03/07/26 |

    नारनौल के बायो फ्यूल कारोबारियों से 9.30 लाख की ठगी: चरखी दादरी और भिवानी के व्यापारियों ने माल लेकर नहीं दिया भुगतान

    नारनौल, 3 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में बायो फ्यूल (Bio Fuel) के कारोबार से जुड़े दो बड़े व्यापारियों के साथ करीब 9.30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि चरखी दादरी, हिसार और भिवानी के कुछ शातिर कारोबारियों ने सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर माल खरीदने के नाम पर लाखों रुपये का सामान मंगवा लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने तो सड़क हादसे का झूठा बहाना बनाकर इलाज के नाम पर भी हजारों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। शहर थाना नारनौल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

    पति-पत्नी की दो अलग-अलग फर्मों को बनाया निशाना

    नारनौल की ईश्वर कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश (प्रोपराइटर: वेदप्रकाश बायो एनर्जी ट्रेडिंग कंपनी) और उनकी पत्नी जयबाला (प्रोपराइटर: जेबी बायो एनर्जी) ने पुलिस को दी संयुक्त शिकायत में बताया कि अप्रैल 2026 में चरखी दादरी निवासी शंकर कुमार नाम के एक शख्स ने उनकी फर्म से संपर्क किया था। उसने बायो फ्यूल से संबंधित सामान खरीदने की इच्छा जताई और विश्वसनीयता कायम करने के लिए अपनी फर्म का जीएसटी (GST) नंबर और अन्य व्यापारिक दस्तावेज भी साझा किए। पीड़ितों को पूरा भरोसा दिलाने के लिए उसने शुरुआत में 30 हजार रुपये की राशि एडवांस के तौर पर भी भेज दी।

    भरोसा जीतकर किस्तों में मंगवाया लाखों का माल, फिर बनाए बहाने

    एडवांस पेमेंट मिलने के बाद पीड़ितों ने 9 अप्रैल को करीब 2.46 लाख रुपये का माल चरखी दादरी भेज दिया, जिसे आरोपियों ने रिसीव भी कर लिया। इसके बाद जब वेदप्रकाश ने अपने पैसों का भुगतान मांगा, तो आरोपियों ने कभी बैंक में तकनीकी दिक्कत (Technical Issue) तो कभी फोन-पे (PhonePe) काम न करने का बहाना बनाकर रकम टालनी शुरू कर दी।

    इसी बीच इस नेटवर्क से जुड़े भिवानी निवासी धर्मवीर सोनी, सोमवीर जैन और अमित सोनी ने भी पीड़ित फर्म से माल की डिमांड की। पुराना भरोसा होने के कारण पीड़ितों ने करीब 1.98 लाख रुपये का सामान उन्हें भी भेज दिया, लेकिन इसकी भी कीमत अदा नहीं की गई। शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने जयबाला की फर्म से 2.17 लाख रुपये और वेदप्रकाश की फर्म से दूसरी सप्लाई के रूप में 2.62 लाख रुपये का और सामान मंगवा लिया। इस तरह कुल मिलाकर करीब 9 लाख 30 हजार रुपये का माल डकार लिया गया।

    एक्सीडेंट और इलाज का नाटक रचकर ऐंठे ₹35,800 अतिरिक्त

    ठगी की हद तो तब हो गई जब आरोपियों में से एक सोमवीर ने वेदप्रकाश को फोन कर कहा कि उसका सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक व्यक्ति घायल हो गया है और इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। उसने वेदप्रकाश के व्हाट्सएप पर अलग-अलग क्यूआर कोड (QR Code) भेजे। दयालुता दिखाते हुए वेदप्रकाश ने उसके झांसे में आकर तुरंत 35,800 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी लगातार जल्द भुगतान करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन कुछ दिनों बाद सभी ने पीड़ितों के फोन उठाने बंद कर दिए। शक होने पर जब पीड़ित व्यापारी उनके दिए गए पते पर चरखी दादरी और भिवानी पहुंचे, तो वहां ग्राउंड पर ऐसी कोई फर्म ही मौजूद नहीं मिली।

    एसपी ऑफिस में गुहार के बाद 2 जुलाई को दर्ज हुआ केस

    शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत गिरोह बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में कई शिकायतें दी थीं, जिसके बाद अब जाकर कार्रवाई हुई है।

    थाना शहर नारनौल पुलिस ने 2 जुलाई को प्राप्त औपचारिक शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन (Bank Transactions), दिए गए दस्तावेजों और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #NarnaulNews #CyberFraud #BusinessCheating #BioFuelScam #NarnaulPolice #CharkhiDadri #BhiwaniCrime #BNSAct #TraderFraud #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T124858.837.jpg
    03/07/26 |

    कलेसर के सेंचुरी एरिया में तेंदुए की तड़प-तड़प कर मौत: पोस्टमॉर्टम में घातक 'कैनाइन डिस्टेंपर वायरस' के लक्षण, हिसार भेजी रिपोर्ट

    यमुनानगर, 3 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित सुप्रसिद्ध कलेसर जंगल के सेंचुरी एरिया से वन्यजीव प्रेमियों को परेशान करने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक नर तेंदुए (लैपर्ड) ने बीमारी के चलते तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम के दौरान मृत तेंदुए के शरीर में बेहद घातक 'कैनाइन डिस्टेंपर वायरस' (Canine Distemper Virus - CDV) के गंभीर लक्षण पाए गए हैं। यह जानलेवा बीमारी आमतौर पर संक्रमित कुत्तों के संपर्क में आने से वन्यजीवों में फैलती है।

    इस घटना ने वन्य जीव विभाग (Wildlife Department) की रातों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि कलेसर नेशनल पार्क और सेंचुरी एरिया में तेंदुओं की सुरक्षा को लेकर अब बड़ा खतरा मंडराने लगा है।

    ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आया विभाग; गश्ती दल पर उठे सवाल

    कलेसर जंगल के सेंचुरी एरिया से सटे गांव शहजाद वाला के कुछ ग्रामीणों ने जंगल के एक कोने में इस तेंदुए को बेसुध और तड़पते हुए देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को दी। गंभीर हालत में मिले इस तेंदुए को जब तक इलाज के लिए पशु चिकित्सकों के पास ले जाया जाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया।

    ग्रामीणों का आरोप है कि वन्य जीव विभाग का गश्ती दल (पेट्रोलिंग टीम) पिछले कई दिनों से इस संवेदनशील इलाके में चेकिंग करने नहीं आया था, जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तेंदुआ कई दिनों से इसी तरह अकेला तड़प रहा था।

    तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम; अंदरूनी अंग बुरी तरह डैमेज

    तेंदुए की मौत के बाद तीन वरिष्ठ पशु चिकित्सकों—डॉ. राहुल (छछरौली), डॉ. विक्रांत (साढौरा) व डॉ. प्रशांत तिवारी के विशेष पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया।

    • क्या आया रिपोर्ट में: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि तेंदुए का लीवर और हार्ट (दिल) इस खतरनाक बीमारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो चुके थे।

    • अंदरूनी ब्लीडिंग: लैपर्ड की आंतों में अंदरूनी ब्लीडिंग (रक्तस्राव) हो रहा था और उसकी सांस की नली में भी कई गंभीर विकार (इन्फेक्शन) पाए गए।

    पशुपालन विभाग के डॉ. सतीश धनिया ने बताया कि मृत तेंदुआ नर था और उसकी अनुमानित उम्र महज 8 से 10 महीने के आसपास थी। नियमों का पालन करते हुए बनसंतूर हाथी पुनर्वास केंद्र के परिसर में तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार (जलाने) के बाद उसके अवशेषों को जमीन में सुरक्षित दफना दिया गया है।

    पुष्टि के लिए हिसार लैब भेजा बिसरा; आमतौर पर खुद को आइसोलेट कर लेते हैं जानवर

    पैनल के डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पूरी तरह कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के ही लक्षण हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए तेंदुए के बिसरा (Visceral Samples) को जांच के लिए हिसार स्थित लैब में भेजा जा रहा है। इससे समय रहते बीमारी की सटीक पुष्टि हो सकेगी और जंगल के अन्य तेंदुओं व बाकी वन्यजीवों को इस महामारी के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए उचित कदम उठाए जा सकेंगे।

    वहीं, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. सतबीर नैन ने राहत की बात बताते हुए कहा कि आमतौर पर जब भी कोई लैपर्ड या जंगली जानवर इस तरह की संक्रामक बीमारी से ग्रसित होता है, तो वह खुद को झुंड या इलाके से अलग-थलग (Self-Isolate) कर लेता है। वह अकेला रहना पसंद करता है, जिससे इस वायरस के अन्य तेंदुओं के समूह में फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

    आबादी क्षेत्र में भी देखा गया बीमार तेंदुआ, रामपुर खादर में किसान ने बनाया वीडियो

    वन्य जीव विभाग की चिंता इस वजह से और ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि बुधवार (1 जुलाई) की रात करीब 8 बजे कलेसर नेशनल पार्क से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव रामपुर में किसान ब्रह्मपाल के पापुलर के खेत में भी एक लैपर्ड देखा गया था। यह लैपर्ड बाद में ट्यूबवेल के कमरे की छत पर बैठा नजर आया, जिसका वीडियो किसान ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था।

    ग्रामीणों के मुताबिक, आबादी क्षेत्र में घुसा यह लैपर्ड काफी उम्रदराज या गंभीर रूप से बीमार लग रहा था, क्योंकि उसकी चाल बहुत सुस्त थी। विशेषज्ञों का मानना है कि बीमारी या कमजोरी के कारण वह फुर्तीले जंगली जानवरों का शिकार नहीं कर पा रहा होगा, इसी वजह से वह आसान शिकार या भोजन की तलाश में इंसानी आबादी वाले क्षेत्र का रुख कर रहा है।

    25 हजार एकड़ में फैला है कलेसर का कॉरिडोर

    करीब 25 हजार एकड़ क्षेत्र में फैले कलेसर नेशनल पार्क और सेंचुरी एरिया में मौजूदा समय में करीब 50 तेंदुओं के होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि करीब 3 साल पहले सरकार ने हरियाणा विधानसभा में यह संख्या 23 बताई थी।

    कलेसर नेशनल पार्क की सीमाएं चार राज्यों—हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश (UP) से लगती हैं। यहाँ तीन बड़े नेशनल पार्क आपस में जुड़े हुए हैं, जिनमें कलेसर के साथ हिमाचल प्रदेश का कर्नल शेर जंग (सिंबलबाड़ा) नेशनल पार्क और उत्तराखंड का राजाजी नेशनल पार्क शामिल हैं। बहराल के पास एक विशेष वन्यजीव कॉरिडोर भी बना हुआ है, जिसका इस्तेमाल करके इन तीनों नेशनल पार्कों के जंगली जानवर और तेंदुए लगातार एक राज्य से दूसरे राज्य में मूवमेंट (आवाजाही) करते हैं। ऐसे में वायरस का खतरा अन्य राज्यों के जंगलों के लिए भी चिंता का विषय है।

    #YamunanagarNews #KalesarNational Park #LeopardDeath #CanineDistemperVirus #WildlifeAlert #KalesarWildlife #HaryanaForest #LeopardSickness #HisarLab #BreakingNews #DanikKhabar

  • image0014GEH.jpg
    03/07/26

    ऐतिहासिक शुरुआत: आंध्र प्रदेश से 'वीबी– जी राम जी योजना' का राष्ट्रव्यापी आगाज़!

    आरएस अनेजा, 3 जुलाई नई दिल्ली - आंध्र प्रदेश के तिरुपति ज़िले के मुक्कावरिपल्ली गाँव से “विकसित भारत– जी राम जी योजना” का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ, जहाँ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण तथा सांसद‑विधायक और हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहे।

    इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के गरीब मजदूरों, किसानों और गाँवों के लिए रोज़गार की गारंटी, ग्राम विकास के लिए बड़े वित्तीय आवंटन और पारदर्शी व्यवस्था के साथ एक नया मॉडल पेश किया गया।

     भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में नमन से शुरू वीबी- जी राम जी

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना संबोधन “नमः वेंकटेश्वराय” और “गोविंदा, गोविंदा” के जयकारों के साथ शुरू करते हुए कहा कि इस पावन धरती से विकसित भारत जी‑राम जी योजना लागू होना गरीबों और मजदूरों के लिए भगवान की कृपा की वर्षा जैसा है। उन्होंने प्रार्थना की कि देश में कोई भी गरीब मजदूर बिना काम के न रहे, हर हाथ को काम और हर पेट को रोटी मिले। इसी संकल्प को ज़मीन पर उतारने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद दिया।

     

    मनरेगा से आगे वीबी- जी राम जी– 100 से 125 दिन रोजगार की छलांग

    शिवराज सिंह चौहान ने याद दिलाया कि यूपीए सरकार के समय शुरू हुई मनरेगा में सिर्फ 100 दिन रोज़गार की गारंटी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की नई रणनीति के तहत विकसित भारत- जी राम जी योजना में मजदूरों के लिए पूरे 125 दिन तक काम की पक्की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिनों की बढ़ोतरी नहीं, बल्कि सोच में बदलाव है, अब लक्ष्य यह है कि कोई हाथ खाली न रहे। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि नई योजना के लागू होते ही पहले दिन ही देशभर में लाखों मजदूरों को काम मिला है और मनरेगा को बेहतर स्वरूप में बदलकर वीबी- जी राम जी के रूप में लागू किया जा रहा है।

     

    पहले ही साल में 1.51 लाख करोड़ रु. का प्रावधान, 5 साल में 7.5 लाख करोड़ रु. का लक्ष्य

    केंद्रीय मंत्री चौहान ने योजना के वित्तीय पक्ष पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि विकसित भारत- जी राम जी योजना के पहले ही वर्ष में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 95,000 करोड़ रु. से अधिक रहेगी और राज्यों की 40% हिस्सेदारी जोड़कर यह वार्षिक व्यय 1.51 लाख करोड़ रु. के आसपास पहुँचता है। श्री शिवराज सिंह ने बताया कि अगले 5 साल में इस योजना के तहत कुल 7.5 लाख करोड़ रु. खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। यह धन देश की 2.86 लाख पंचायतों तक पहुँचकर हर पंचायत को प्रति वर्ष औसतन 2 करोड़ रु. से ज़्यादा की राशि देगा जिससे गाँवों में रोजगार भी बढ़ेगा और स्थायी परिसंपत्तियाँ भी बनेंगी।

  • image004RC3B.jpg

    भारत की बड़ी छलांग: एक्मे ग्रुप ने जापान की दिग्गज कंपनियों के साथ किया मेगा ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया समझौता

    आरएस अनेजा, 3 जुलाई नई दिल्ली - राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करते हुए, 'एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' (एक्मे ग्रुप) ने आज नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रमुख जापानी कंपनियों—ग्रीन अमोनिया के लिए ‘आईएचआई कॉर्पोरेशन’ और ग्रीन मेथनॉल के लिए ‘मित्सुबिशी गैस केमिकल कंपनी’, इंक. (एमजीसी) के साथ दीर्घकालिक खरीद समझौते किए हैं।

    जनवरी 2023 में 19,744 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ स्वीकृत राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का उद्देश्य भारत को हरित हाइड्रोजन और उससे बनने वाले उत्पादों, उपयोग और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस मिशन के तहत, 'स्ट्रैटेजिक इंटरवेंशंस फॉर ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन' (एसआईजीएचटी) कार्यक्रम, भारतीय सौर ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित एक पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से उत्पादन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है। एक्मे ग्रुप को 'एसआईजीएचटी' कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष 3,70,000 टन (370 केटीपीए) की उत्पादन क्षमता प्रदान की गई है, जो इन निर्यात-उन्मुख समझौतों का आधार है।

    'आईएचआई कॉर्पोरेशन' के साथ हुए समझौते के तहत, एक्मे प्रति वर्ष कुल 4,05,000 टन (405 केटीपीए) हरित अमोनिया की आपूर्ति करेगा। इस व्यवस्था को निम्न-कार्बन अमोनिया के लिए जापान की 'कॉन्ट्रेक्ट फॉर डिफरेंस' (सीएफडी) योजना का समर्थन प्राप्त है, जिसे एमइटीआई (जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय) द्वारा संचालित किया जाता है। यह योजना जापानी खरीदारों को मूल्य सहायता प्रदान करती है, जिससे इस तरह के आयातों की दीर्घकालिक व्यावसायिक व्यवहार्यता सुनिश्चित होती है।

    एक्मे  ने अपने पारादीप संयंत्र से प्रति वर्ष 1,00000 टन (100 केटीपीए) हरित मेथनॉल की आपूर्ति के लिए मित्सुबिशी गैस केमिकल कंपनी, इंक. के साथ 10 साल के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना वैश्विक कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र के अनुरूप है और इसे यूरोपीय 'गैर-जैविक मूल के नवीकरणीय ईंधन' की आवश्यकताओं के साथ-साथ स्वच्छ समुद्री ईंधन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के मानकों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "मैं एक्मे-आईएचआई ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना के लिए अपनी सीएफडी सब्सिडी सहायता का विस्तार करने के जापान के निर्णय का स्वागत करता हूँ। यह भारत के हरित  हाइड्रोजन इकोसिस्टम में बढ़ते वैश्विक विश्वास और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभरने को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है। यह वैश्विक निवेश को आकर्षित कर रहा है, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां बना रहा है, और भारतीय हरित हाइड्रोजन और उससे बनने वाले उत्पादों के लिए नए बाजार खोल रहा है।"

    अपने संबोधन में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि मिशन के नज़रिए से इन समझौतों के तीन मुख्य नतीजे निकले हैं - इन्होंने हरित अमोनिया और हरित मेथनॉल के लिए जापान के साथ बाजार संपर्क स्थापित किया है जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है; इससे हरित  हाइड्रोजन क्षेत्र व्यावसायिक रूप से परिपक्व हो रहा है और भारतीय स्वच्छ ईंधन अब वैश्विक बाजार में एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित हो रहे हैं और इसके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया मूल्य श्रृंखलाओं का निर्माण हुआ है।

    जापान सरकार के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के उप-मंत्री श्री ताकेहिको मात्सुओ ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये समझौते स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख और ऐतिहासिक परिणाम  हैं।

  • Pic(1)(11)S8YJ.jpeg

    अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना का पराक्रम: INS त्रिकंद ने नाकाम किया समुद्री लुटेरों का हमला, सुरक्षित बचाए 21 क्रू मेंबर्स

    आरएस अनेजा, 3 जुलाई नई दिल्ली - अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स के ध्वज वाले बल्क कैरियर पोत 'एमवी गोल्डन आर्सेनल' पर समुद्री डकैती के प्रयास के जवाब में तत्काल कार्रवाई की।

    यमन के अदन से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज ने जिबूती से लगभग 300 समुद्री मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में समुद्री लुटेरों द्वारा किये गए हमले के प्रयास की सूचना दी। यह जानकारी 'इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन' (आईएफसी-आईओआर) के माध्यम से साझा की गई, जिसके बाद उस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत त्रिकंद को तत्काल उस जहाज की सहायता और स्थिति का आकलन करने के लिए रवाना किया गया।

    एक भारतीय नागरिक सहित 21 चालक दल के सदस्यों वाले इस पोत से सूचना दी गई कि उसके ब्रिज सुपरस्ट्रक्चर और उससे सटे हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। चालक दल के सदस्यों ने जहाज के सुरक्षित कक्ष सिटाडेल में शरण ले ली थी और सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है।

    आईएनएस त्रिकंद' की बोर्डिंग टीम 2 जुलाई 2026 की सुबह पोत एमवी गोल्डन आर्सेनल पर सवार हुई और जहाज की विस्तृत जांच-पड़ताल कर स्थिति का आकलन किया। गहन जांच के दौरान जहाज पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद चालक दल सुरक्षित रूप से सिटाडेल से बाहर आया और भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ मिलकर जहाज की स्थिति तथा हुए नुकसान का आकलन शुरू किया हुआ।

    इस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को संबंधित क्षेत्र में हवाई निगरानी एवं टोही अभियान के लिए तैनात किया गया। इससे समुद्री क्षेत्र की निगरानी क्षमता बढ़ी और समुद्री लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को महत्वपूर्ण सहायता मिली।

    जहाज को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने और तत्काल खतरे को समाप्त करने के बाद आईएनएस त्रिकंद का समुद्री डकैती-रोधी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद 'एमवी गोल्डन आर्सेनल' ने अपनी निर्धारित यात्रा फिर से शुरू कर दी है।

    भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, समुद्री डकैती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने तथा सभी देशों के नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, फिर चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।

  • 7.jpg
    03/07/26 |

    अम्बाला में सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी के नए कार्यालय का उद्घाटन : 500 पौधे लगाने का संकल्प

    जे कुमार अम्बाला, 3 जुलाई 2026: सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाली सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी, अम्बाला के नए कार्यालय का बृहस्पतिवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह नया कार्यालय कर्ण पैलेस के पीछे स्थित अम्बिका विहार (परशुराम नगर) में अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्म सिंह जस्सल के बगीचे में बने भवन में शुरू हुआ है। इस खास मौके पर संस्था की मासिक बैठक का आयोजन राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कौशिक की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

    बैठक के दौरान चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक, प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान और कन्वीनर सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा ने बताया कि संस्था के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए धर्म सिंह जस्सल ने यह कार्यालय कक्ष पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करवाया है। उनकी इस उदारता और सराहनीय पहल पर सभी सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका विशेष सम्मान किया।

    इस मासिक बैठक में संस्था ने इस वर्ष मानसून (वर्षा ऋतु) के दौरान पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 500 पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस अभियान को व्यापक जन सहयोग से सफल बनाने का आह्वान भी किया गया।

    इसके अलावा, बैठक में सर्वसम्मति से सुमित मेंदीरत्ता और कुलभूषण राणा को संस्था के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यालय के दैनिक कामकाज और व्यवस्था को देखने के लिए प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज और धर्म सिंह जस्सल शामिल हैं। इस समिति को कार्यालय के लिए आवश्यक फर्नीचर जैसे दस कुर्सियां और एक टेबल खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    #AmbalaNews #SarvDharmSociety #TreePlantationCampaign #EnvironmentProtection #AmbalaSocialWork #NewOfficeInauguration #HaryanaUpdates #BreakingNewsAmbala

  • 6.jpg
    03/07/26 |

    पलवल में जलभराव पर उपायुक्त सख्त: डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा, लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश

    जे कुमार पलवल, 3 जुलाई 2026: मानसून की पहली बारिश के बाद शहर में उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त (डीसी) डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर खुद सड़कों पर उतरे। वीरवार को उन्होंने पलवल के विभिन्न जलभराव प्रभावित इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर नालियों में गंदगी और अवरोध के कारण पानी जमा देख उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निकासी व्यवस्था सुचारू करने के कड़े निर्देश दिए।

    उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने किठवाड़ी रोड, सल्लागढ़ स्कूल, सुखराम अस्पताल वाली गली स्थित न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी और आर्य नगर सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने मौके पर ही पाया कि जल निकासी के मुख्य मार्गों में कचरा फंसे होने के कारण पानी की गति रुक गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नालियों और जल निकासी मार्गों की तुरंत सफाई की जाए ताकि जमा पानी को शीघ्रता से निकाला जा सके।

    डॉ. छिल्लर ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि मानसून के दौरान आमजन की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव की किसी भी शिकायत का समाधान त्वरित (रैपिड) आधार पर होना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल और समन्वय के साथ काम करने तथा ड्रेनेज सिस्टम पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था और जल निकासी के काम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के आला अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    #PalwalNews #DCJayendraChhillar #WaterLoggingPalwal #MonsoonInHaryana #DrainageSystem #PalwalAdministration #PublicFacilities #BreakingNewsHaryana

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 03 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    ऐतिहासिक दौरा: अगले हफ्ते न्यूजीलैंड जाएंगे पीएम मोदी;

    40 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा, FTA के बाद बढ़ी नजदीकियां

    सलमान खान फायरिंग मामला:

    तिहाड़ में बंद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की कोर्ट में अर्जी, कहा- 'निष्पक्ष सुनवाई के लिए सरेंडर करना चाहता हूं'

    रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में DAC की अहम बैठक आज;

    ₹2,600 करोड़ के स्वदेशी एंटी-टैंक मिसाइल प्रोजेक्ट समेत कई रक्षा प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

    उत्तराखंड में भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा रुकी, तो मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट;

    राजस्थान और दिल्ली में मानसून की एंट्री के साथ देश के कई राज्यों में झमाझम बरसात का दौर जारी।

    बेंगलुरु में आईटी कंपनी के डे-केयर सेंटर में २-३ साल के बच्चे से बदसलूकी;

    वॉशिंग मशीन में बिठाने और टॉयलेट में बंद कर डराने का वीडियो वायरल होने के बाद ५ महिला केयरगिवर पर केस दर्ज।

    कतर के दोहा में बैठक के बाद ईरान का बड़ा बयान:

    अमेरिका-ईरान समझौते के तहत जारी होने वाली ६ अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों का एक हिस्सा जरूरी सामान खरीदने में करेगा इस्तेमाल; निगरानी के लिए बनेगी कमेटी।

    अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग;

    अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के एमएच-६०एस सीहॉक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग; चार क्रू मेंबर्स में से तीन को सुरक्षित बचाया गया, जबकि एक लापता क्रू मेंबर की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी।

    जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं,

    वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ १६वें भारत जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर रक्षा, सेमीकंडक्टर और व्यापारिक निवेश बढ़ाने पर चर्चा करेंगी।

    पाकिस्तान के लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी,

    लाहौर में निर्माणाधीन इमारत में चल रहे ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से १४ बच्चों की मौत, २० गंभीर रूप से घायल; मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने दिए जांच और सख्त आपराधिक कार्रवाई के आदेश।

    दिल्ली-एनसीआर में सुहाना हुआ मौसम,

    दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत; यातायात प्रभावित होने से थमी वाहनों की रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट।

    दिल्ली के निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर लगी रोक; अ

    ब १५ जुलाई तक 'SLFRC' बनाना अनिवार्य, अभिभावकों की मंजूरी के बाद ही प्रस्ताव बढ़ सकेगा आगे।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान;

    गलत दिशा में वाहन चलाने पर काटे ३.४२ लाख से अधिक चालान, पिछले वर्ष की तुलना में कार्रवाई लगभग दोगुनी।

    टीबी मुक्त दिल्ली के लिए 38 हाई-रिस्क वार्डों पर होगी विशेष निगरानी,

    दिल्ली को टीबी मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ११ जिलों के ३८ संवेदनशील वार्डों पर केंद्रित की रणनीति; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 'जनभागीदारी' से अभियान को जन आंदोलन बनाने पर दिया जोर।

    हरियाणा में मानसूनी बारिश का दौर शुरू,

    ७ जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट; हिसार और गुरुग्राम समेत कई जिलों में झमाझम बरसात, अंबाला और चंडीगढ़ के पास तेज हवाओं के साथ चेतावनी जारी।

    हरियाणा में जंगल से बाहर आए हाथी-तेंदुआ,

    यमुनानगर के कलेसर नेशनल पार्क से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंचा जंगली हाथी, २० मिनट तक लगा रहा जाम; रामपुर खादर गांव में ट्यूबवेल की छत पर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत।

    हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों को दिया 'वन-टाइम ऑप्शन' का बड़ा विकल्प;

    विज्ञापन संख्या ०४/२०१८ और अनुकंपा आधार पर नियुक्त कर्मी चुन सकेंगे कॉमन कैडर या अपने मूल विभाग के सेवा नियम।

    अमेरिकन फ्रेंड्स की रील देख IT-इंजीनियर ने छापे नकली नोट:

    फरीदाबाद में नकली नोट छापते पकड़े गए ४२ लाख के पैकेज वाले आईटी इंजीनियर का चौंकाने वाला खुलासा; अमेरिकी दोस्तों की रील्स देखकर रईसी दिखाने और डॉलर की तरह नोट उड़ाने के लिए शुरू किया था यह खेल।

    अम्बाला मण्डल में आईजी पंकज नैन के नेतृत्व में "ऑपरेशन मैदान 2.0" सफलतापूर्वक सम्पन्न;

    एक माह के विशेष अभियान में १६४ नशा तस्कर गिरफ्तार, ७.५२ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद और १७ अवैध संपत्तियां ध्वस्त।

    अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ३४.५० लाख की ठगी का आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार:

    कोर्ट से मिला पुलिस रिमांड; वहीं खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा।

  • 5.jpg
    03/07/26 |

    गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर सरकारी गाड़ी सहित फरार हुए पिता-पुत्र, एमपी के मंदसौर में नाकेबंदी देख जंगल में भागे

    जे कुमार गुरुग्राम, 3 जुलाई 2026: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की कस्टडी से धोखाधड़ी के दो आरोपी पिता-पुत्र फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर उनकी ही सरकारी गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब गुरुग्राम पुलिस की एक टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस हरियाणा ला रही थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित पिता-पुत्र को मध्य प्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया था। वापस लौटते समय पुलिस टीम गरोठ चौकड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन भरवाने और वॉशरूम जाने के लिए रुकी। इसी दौरान जैसे ही पुलिसकर्मी वाहन से नीचे उतरे, पीछे बैठे दोनों आरोपियों ने मौका पाकर फुर्ती दिखाई और सीधे ड्राइवर सीट पर आकर सरकारी गाड़ी स्टार्ट कर वहां से भाग निकले।

    सरकारी गाड़ी के साथ आरोपियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय गरोठ थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूरे जिले में हाई-अलर्ट जारी कर दिया और चारों तरफ कड़ा पहरा बैठाते हुए नाकेबंदी कर दी।

    खुद को चारों तरफ से पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने अपनी रणनीति बदली और खड़ावदा रोड पर बारहमासी चौराहे के पास पुलिस के वाहन को लावारिस हालत में छोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपी पास के घने जंगलों की ओर भाग निकले। गरोठ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने क्षेत्र के जलीय और कच्चे रास्तों का फायदा उठाया है। फिलहाल पुलिस ने सरकारी गाड़ी को सुरक्षित बरामद कर लिया है, और हरियाणा व मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमें जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर फरार पिता-पुत्र की तलाश कर रही हैं।

    #GurugramPolice #AccusedEscaped #PoliceCustody #MandsaurNews #HaryanaCrime #MPPolice #BreakingNewsHaryana #VehicleTheft

  • 4.jpg
    03/07/26 |

    कलायत के 80 वर्षीय बुजुर्ग चूहड़ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में 18 हजार फीट से स्काईडाइविंग कर लहराया तिरंगा

    जे कुमार कलायत (कैथल), 3 जुलाई 2026: हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग चूहड़ सिंह ने सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के आसमान में 18 हजार फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई से छलांग लगाकर (स्काईडाइविंग) न सिर्फ भारत का नाम रोशन किया, बल्कि हवा के थपेड़ों के बीच गर्व से भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहराया।

    बुजुर्ग चूहड़ सिंह का यह साहसिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं। विमान में सवार होने से ठीक पहले जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर लग रहा है, तो उन्होंने बेहद बेबाकी और मुस्कराहट के साथ हरियाणवी अंदाज में जवाब दिया, "डरता कौन है मैं?" आसमान की असीम ऊंचाइयों से छलांग लगाने के दौरान उन्होंने पूरे जोश के साथ 'जय भारत' और 'जय हरियाणा' के गगनभेदी नारे भी लगाए, जिसने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

    पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, चूहड़ सिंह इससे पहले भी 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद ही अपने हौसले को और आगे बढ़ाते हुए 18 हजार फीट का नया लक्ष्य तय किया था। इतनी बड़ी उम्र में जहां लोग आराम करना पसंद करते हैं, वहां चूहड़ सिंह की यह उपलब्धि देश और दुनिया के युवाओं को फिटनेस, एडवेंचर और कभी न हार मानने वाले जज्बे के लिए प्रेरित कर रही है। कलायत क्षेत्र में उनके इस कारनामे की जानकारी मिलने के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी उत्साह का माहौल है।

    #KalayatNews #ChuharSingh #SkydivingGrandpa #HaryanaPride #IndianTricolor #AustraliaSkydiving #AgeIsJustANumber #InspirationalStory #BreakingNewsHaryana

  • 2.jpg
    03/07/26 |

    जींद में इंसानियत शर्मसार: हनीट्रैप में फंसाकर महिला से गैंगरेप, जबरन गर्भपात करवाने का भी आरोप

    जे कुमार जींद, 3 जुलाई 2026: हरियाणा के जींद जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को न केवल हनीट्रैप के जाल में फंसाया गया, बल्कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए नशीला पदार्थ पिलाकर उसका जबरन गर्भपात (अबॉर्शन) भी करवा दिया। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला को आरोपियों ने पहले अपने झांसे में लिया और ब्लैकमेल करते हुए उसे बंधक बना लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से उसे धोखे से कोई नशीली दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी आपबीती बयां की।

    जींद महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, जबरन गर्भपात कराने और आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस घिनौने कृत्य में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

    #JindNews #HaryanaCrime #WomenSafety #CrimeAgainstWomen #JindPolice #HaryanaNews #BreakingNewsHaryana

  • Untitled Project - 2026-07-03T094454.907.jpg
    03/07/26 |

    चपरासी की 'शाही' विदाई: पानीपत में 23 साल की नौकरी के बाद 100 फीट ऊंची हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर गांव पहुंचे महाबीर बांगड़

    पानीपत, 3 जुलाई (अन्‍नू): अमूमन लोग सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद कार, सरकारी गाड़ी या रथ पर सवार होकर अपने घर लौटते हैं, लेकिन हरियाणा के पानीपत जिले में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सेवादार) ने अपनी विदाई को ऐसा ऐतिहासिक और अनोखा बना दिया कि देखने वाले दंग रह गए। फूड एंड सप्लाई विभाग में 23 साल तक चपरासी के पद पर अपनी सेवाएं देने वाले 58 वर्षीय महाबीर बांगड़ अपनी सेवानिवृत्ति के बाद करीब 100 फीट ऊंची हाइड्रा क्रेन की बूम पर सवार होकर अपने गांव पहुंचे। फूलों और रंग-बिरंगी चुन्नियों से सजी इस क्रेन पर सवार महाबीर का स्वागत देखने के लिए पूरे रास्ते सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

    वर्षों पुराना सपना किया पूरा, जून की शुरुआत से चल रही थी प्लानिंग

    महाबीर बांगड़ ने बताया कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पारंपरिक तरीके से विदाई लेते देखा था। तभी उन्होंने मन ही मन यह संकल्प ले लिया था कि जब उनकी बारी आएगी, तो वह इस पल को सबसे जुदा और हमेशा के लिए यादगार बनाएंगे।

    उनके बेटे अमित के मुताबिक, जून 2026 की शुरुआत से ही परिवार ने इस अनोखी विदाई की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी थी। कई तरह के सुझावों के बीच महाबीर ने खुद हाइड्रा क्रेन पर सवार होने का विचार रखा, जिसे परिवार ने तुरंत मंजूरी दे दी। इसके लिए रिटायरमेंट से करीब 10 दिन पहले ही हाइड्रा क्रेन को बुक कर लिया गया था और 29 जून की रात को इसे फूलों व मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर क्रेन की पूरी तकनीकी जांच भी कराई गई थी।

    सचिवालय में मिला सम्मान, 10 मिनट का सफर 50 मिनट में हुआ पूरा

    30 जून को महाबीर बांगड़ के रिटायरमेंट के दिन पहले मतलौडा तहसील और फिर पानीपत के जिला लघु सचिवालय में विभागीय साथियों व उच्चाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, स्मृति चिन्ह भेंट किए और मिठाई खिलाकर विदाई दी।

    इसके बाद शुरू हुआ महाबीर का 'शाही' सफर। वह सजी-धजी हाइड्रा क्रेन की बूम पर सवार होकर मतलौडा से अपने पैतृक गांव कवि के लिए रवाना हुए। क्रेन की धीमी रफ्तार और जश्न के माहौल के चलते करीब 5 किलोमीटर का यह सफर, जो आमतौर पर केवल 10 मिनट में पूरा हो जाता है, उसे पूरा होने में लगभग 50 मिनट का समय लगा।

    थार-स्कॉर्पियो के काफिले के बीच पूरे रास्ते थिरकते रहे महाबीर

    सफर के दौरान महाबीर बांगड़ के आगे और पीछे रिश्तेदारों, दोस्तों और ग्रामीणों की थार व काली स्कॉर्पियो गाड़ियों का एक लंबा काफिला चल रहा था। क्रेन के ऊंचे बूम पर सवार महाबीर पूरे रास्ते डीजे की धुन पर जमकर डांस करते रहे। इस अनोखे और अद्भुत नजारे को देखने के लिए रास्ते में लोग अपनी गाड़ियां रोककर अपने मोबाइल कैमरों में वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए। आपको बता दें कि महाबीर का पैतृक गांव कवि वही गांव है, जहाँ के रहने वाले महिपाल ढांडा वर्तमान में हरियाणा के शिक्षा मंत्री हैं।

    घर पहुंचते ही पत्नी ने उतारी आरती, सोच की हो रही तारीफ

    जैसे ही महाबीर बांगड़ हाइड्रा क्रेन से उतरकर अपने घर की चौखट पर पहुंचे, वहाँ उत्सव का माहौल हो गया। उनकी पत्नी शीला देवी और पूरे गांव के लोगों ने आरती उतारकर, माथे पर तिलक लगाकर और फूलों की भारी बारिश कर उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद उनका गृह प्रवेश कराया गया।

    भले ही महाबीर विभाग में एक सेवादार के पद पर तैनात रहे, लेकिन उनकी इस अनोखी और सबसे अलग सोच की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है। महाबीर के परिवार में उनकी पत्नी शीला देवी (गृहिणी) के अलावा दो बेटे अमित व मोहित और एक बेटी (विवाहित) हैं। उनका एक बेटा चानू अमेरिका (USA) में रहता है।

    #PanipatNews #UniqueRetirement #HydraCraneFarewell #MahavirBangar #KaviVillage #Matlauda #HaryanaNews #InspirationalStory #PeonRetirement #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T094135.721.jpg
    03/07/26 |

    रेवाड़ी में बड़ी पुलिस मुठभेड़: दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में 25 मामलों के वांछित दो बदमाश ढेर (घायल)

    रेवाड़ी, 3 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात पुलिस और खूंखार अपराधियों के बीच एक सनसनीखेज मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जड़थल गांव के पास बने एक कच्चे रास्ते पर हुई इस सीधी मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली धारूहेड़ा सीआईए के सब इंस्पेक्टर (SI) की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। वहीं, पुलिस टीम ने भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

    बखापुर गांव में दहशत फैलाने वाले बदमाशों की मिली थी इनपुट

    डीएसपी (क्राइम) सुरेंद्र श्योराण ने मुठभेड़ के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बखापुर गांव के रहने वाले रतिराम ने गत 28 जून को कसौला थाना पुलिस में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने गांव में अंधाधुंध हवाई फायरिंग की थी और दहशत फैलाकर फरार हो गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

    गुरुवार देर रात को धारूहेड़ा सीआईए (CIA) प्रभारी योगेश कुमार को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि 28 जून के इस फायरिंग केस में शामिल मुख्य आरोपी एक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर रावता गांव से जड़थल की ओर आने वाले कच्चे रास्ते से गुजर रहे हैं।

    नाकेबंदी पर रुकने के बजाय दरोगा पर दाग दी गोली

    सटीक इनपुट मिलते ही सीआईए प्रभारी योगेश कुमार ने अपनी विशेष टीम के साथ तत्काल बताए गए कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर मजबूत नाकेबंदी लगा दी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए।

    बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान: पुलिस टीम ने जब टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने रास्ता रोका, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली सीधे सब इंस्पेक्टर (SI) फखरूद्दीन की छाती को निशाना बनाते हुए लगी, लेकिन गनीमत यह रही कि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे गोली जैकेट में ही फंस गई और दरोगा की जान सुरक्षित बच गई।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई, दोनों के पैर में लगी गोली; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    बदमाशों की ओर से जानलेवा हमला होते देख पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा (Self Defense) में सटीक जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में जा लगीं, जिससे वे लहुलूहान होकर मोटरसाइकिल सहित वहीं ढेर हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को नियंत्रण में लेकर गिरफ्तार किया और प्राथमिक उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

    मुठभेड़ की भनक लगते ही डीएसपी (हेडक्वार्टर) रविंद्र कुमार, डीएसपी (क्राइम) सुरेंद्र श्योराण, शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह और गोकलगेट चौकी प्रभारी नरेश भारी पुलिस बल के साथ देर रात ही ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं हत्या, लूट और फिरौती के 25 से अधिक मुकदमे

    पुलिस की गिरफ्त में आए इन शातिर आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

    1. मोहन: निवासी बोलनी, रेवाड़ी। मोहन पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी (फिरौती) और चोरी के करीब 8 से 9 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।

    2. गोविंद: निवासी खुशखेड़ा, राजस्थान। गोविंद के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या, मर्डर का प्रयास, डकैती, लूट और फिरौती के 14 से 15 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत एक और नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर इनके तीसरे साथी के बारे में पूछताछ करेगी।

    #RewariEncounter #HaryanaPolice #CIADharuhera #EncounterSpecial #BhadmashArrested #RewariNews #CrimeControlHaryana #BulletproofJacket #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T093753.104.jpg
    03/07/26 |

    ग्लोबल पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल एनसीसी कैंप: राजकीय कन्या महाविद्यालय की कैडेट्स का दबदबा; साक्षी दौड़ और अंजना ड्रिल में रहीं प्रथम

    करनाल, 3 जुलाई (अन्‍नू): सात हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से ग्लोबल पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित किए गए एनसीसी शिविर (NCC Camp) में करनाल के राजकीय कन्या महाविद्यालय (GCW) की कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का लोहा मनवाया है। शिविर के दौरान आयोजित हुई विभिन्न सैन्य व खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष स्थान और मेडल अपने नाम किए हैं।

    साक्षी दौड़ में अव्वल, सीनियर अंडर ऑफिसर अंजना ने ड्रिल में मारी बाजी

    शिविर के दौरान कैडेट्स की शारीरिक क्षमता और अनुशासन को परखने के लिए कई कड़े मुकाबले आयोजित किए गए थे।

    • दौड़ प्रतियोगिता: कॉलेज की एनसीसी कैडेट साक्षी ने अपनी अद्भुत खेल क्षमता और गति का परिचय देते हुए दौड़ प्रतियोगिता में पहला (प्रथम) स्थान हासिल किया।

    • ड्रिल प्रतियोगिता: सेना के अनुशासन की रीढ़ मानी जाने वाली ड्रिल (मार्च पास्ट) प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय की सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) अंजना ने अपने सर्वश्रेष्ठ और सटीक कमांड प्रदर्शन के बल पर पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

    एयर विंग एनसीसी कैडेट्स ने वॉलीबॉल और ड्रिल में जीता दूसरा स्थान

    बटालियन के इस शिविर के साथ-साथ कॉलेज की एयर विंग एनसीसी कैडेट्स (Air Wing NCC Cadets) ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इन जांबाज छात्राओं ने 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी (2 Haryana Air Squadron NCC) के सौजन्य से आयोजित 10 दिवसीय विशेष संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था। शिविर के समापन पर हुई कठिन ड्रिल प्रतियोगिता और वॉलीबॉल मैच में एयर विंग की इन छात्राओं ने अपनी टीम भावना और कौशल का परिचय देते हुए पूरे प्रदेश में द्वितीय (दूसरा) स्थान प्राप्त किया।

    प्राचार्य विवेक रंगा ने विजेता बेटियों को किया सम्मानित

    एनसीसी कैंपों से मेडल और ट्रॉफी जीतकर कॉलेज लौटने पर सभी विजेता कैडेट्स का जोरदार स्वागत किया गया। राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य (प्रिंसिपल) विवेक रंगा ने सभी विजेता एनसीसी कैडेट्स को उनकी इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी और उन्हें विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी न केवल छात्राओं में देश सेवा की भावना जागृत करती है, बल्कि उनके भीतर नेतृत्व क्षमता और आत्म-अनुशासन का भी विकास करती है। इस गौरवपूर्ण सम्मान समारोह के विशेष अवसर पर कॉलेज स्टाफ के वरिष्ठ सदस्य हंसराज, उपेंद्र और अमित सहित कई प्राध्यापक और एनसीसी कैडेट्स मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    #KarnalNews #NCCCampKarnal #7HaryanaNCC #AirWingNCC #GCWKarnal #NCCWinners #DrillCompetition #WomenEmpowerment #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T093148.631.jpg
    03/07/26 |

    खेत में चल रही थी अवैध शराब की भट्टी: असंध पुलिस ने रेड कर बरामद की 1000 लीटर लाहन; पुलिस को देख आरोपी अंतरपाल फरार

    करनाल, 3 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल के अंतर्गत आने वाले थाना असंध क्षेत्र के गांव राहड़ा में पुलिस ने अवैध शराब बनाने के एक बड़े धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की स्पेशल यूनिट ने एक खेत में बने कोठे (कमरे) पर छापेमारी करते हुए करीब 1000 लीटर लाहन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई मुखबिर की पुख्ता और सटीक सूचना पर अमल में लाई गई। हालांकि, पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही मुख्य आरोपी खेतों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    पंघाला बस अड्डे पर गश्त के दौरान मिली थी गुप्त सूचना

    जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई की देर शाम को सब इंस्पेक्टर (SI) संदीप अपनी स्पेशल यूनिट असंध टीम के साथ रूटीन गश्त, चेकिंग और अपराध जांच के सिलसिले में गांव पंघाला के बस अड्डे पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस टीम को बेहद गोपनीय सूचना दी कि गांव राहड़ा का रहने वाला अंतरपाल उर्फ पाली (पुत्र किरणपाल) अपने खेत में बने कोठे के भीतर अवैध रूप से कच्ची शराब निकालने और उसे क्षेत्र में बेचने का काला कारोबार कर रहा है। यदि तुरंत छापेमारी की जाए, तो उसे रंगे हाथों दबोचा जा सकता है। सब इंस्पेक्टर संदीप ने सूचना को विश्वसनीय मानते हुए बिना समय गंवाए आबकारी विभाग को सूचित किया और तुरंत रेड करने का फैसला लिया।

    पुलिस को देख भागा आरोपी; तलाशी में मिले 250-250 लीटर के चार ड्रम

    जैसे ही पुलिस की विशेष टीम मुखबिर द्वारा बताए गए खेत के पास पहुंची, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ियों को देखकर खेतों की तरफ बदहवास होकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम ने जब मौके पर बने कोठे (कमरे) की सघन तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कोठे के अंदर प्लास्टिक के चार बड़े ड्रम रखे हुए थे। पुलिस ने जब उन्हें खोलकर देखा, तो प्रत्येक ड्रम में करीब 250-250 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने वाली लाहन भरी हुई थी। चारों ड्रमों को मिलाकर कुल 1000 लीटर लाहन बरामद की गई।

    एक्साइज इंस्पेक्टर ने की पुष्टि, मौके पर ही नष्ट की गई लाहन

    कार्रवाई के दौरान मौके पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर (Excise Inspector) नरेंद्र शर्मा को बुलाया गया। उन्होंने बरामद तरल पदार्थ की गहनता से जांच की और पुष्टि की कि बरामद की गई लाहन 'काबिल कसीद' (शराब बनाने योग्य) है, जिससे यह साफ हो गया कि यहां अवैध रूप से शराब की भट्टी चलाई जा रही थी।

    पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चारों ड्रमों से एक-एक लीटर लाहन का सैंपल (नमूना) निकाला और उन्हें कांच की बोतलों में भरकर 'एसके' (SK) मोहर से सील कर दिया। सैंपल सील तैयार करने के बाद, सुरक्षा और नियमों के मद्देनजर बरामद की गई 1000 लीटर लाहन को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट (बहा) दिया गया, जबकि खाली ड्रमों और चार सीलबंद सैंपल बोतलों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

    बिना लाइसेंस चल रहा था धंधा, केस दर्ज कर तलाश शुरू

    पुलिस जांच और आबकारी विभाग की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अंतरपाल उर्फ पाली बिना किसी वैध सरकारी परमिट या लाइसेंस के अपने कब्जे में इतनी बड़ी मात्रा में लाहन रखकर अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी करने का काम कर रहा था। इस संबंध में थाना असंध में आरोपी अंतरपाल उर्फ पाली के खिलाफ 2 जुलाई की रात को ही विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। असंध पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #KarnalNews #AssandhPolice #IllegalLiquarBusted #KarnalCrime #ExciseDepartment #LahanDestroyed #HaryanaExciseAct #CrimeUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-03T092313.187.jpg
    03/07/26 |

    प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में चमका करनाल का सुमित: दो स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवाया अपनी कला का लोहा

    करनाल, 3 जुलाई (अन्‍नू): गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई 'प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप' में हरियाणा के करनाल जिले के उभरते हुए योगासन खिलाड़ी सुमित ने इतिहास रच दिया है। सुमित ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है।

    79 देशों के खिलाड़ियों के बीच दिखाई अद्भुत शारीरिक क्षमता

    अहमदाबाद में आयोजित इस भव्य प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में दुनिया भर के 79 देशों के करीब 522 शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इतने बड़े और कड़े मुकाबले के बीच करनाल के सुमित ने अपनी अद्भुत योग तकनीक, संतुलन और बेजोड़ शारीरिक क्षमता का ऐसा लोहा मनवाया कि रेफरी और दर्शक दीर्घा में बैठे लोग दंग रह गए। सुमित ने चैंपियनशिप के दो बड़े और कड़े इवेंट्स में हिस्सा लिया और दोनों में ही शीर्ष स्थान हासिल किया।

    इन दो सीनियर पुरुष कैटेगरीज में जीते स्वर्ण पदक

    सुमित ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में देश की झोली में स्वर्ण पदक डाले:

    1. लेग बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट: सीनियर पुरुष कैटेगरी के इस बेहद कठिन मुकाबले में सुमित ने अपने पैरों के बेहतरीन संतुलन और एकाग्रता का प्रदर्शन करते हुए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    2. ट्रेडिशनल ग्रुप इवेंट: इसके बाद उन्होंने ट्रेडिशनल ग्रुप इवेंट की सीनियर पुरुष कैटेगरी में भी अपनी टीम के साथ सर्वश्रेष्ठ तकनीकी प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के नेशनल कैंप में की थी तैयारी

    दोहरे स्वर्ण पदक विजेता सुमित ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपनी कड़ी ट्रेनिंग और गुरुओं को दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कड़े मानकों के अनुसार महीनों तक पसीना बहाया था।

    चैंपियनशिप से ठीक पहले उन्होंने 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (SAI) की ओर से अहमदाबाद में ही आयोजित किए गए विशेष राष्ट्रीय कोचिंग कैंप (National Coaching Camp) में हिस्सा लिया था। इस उच्च स्तरीय ट्रेनिंग शिविर के दौरान उन्हें योग के गहन तकनीकी प्रशिक्षण, शारीरिक क्षमता के विकास (Physical Conditioning), मानसिक मजबूती और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिना किसी दबाव के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कई महत्वपूर्ण गुर सीखने को मिले थे, जिसके बल पर वे यह मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे।

    #KarnalNews #WorldYogasanChampionship #SumitYogasan #GoldMedalist #KarnalPride #YogasanBharat #AhmedabadChampionship #SAIIndia #HaryanaSports #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1000165035.jpg
    03/07/26 |

    आज का राशिफल — शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15–10:45 बजे।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें। डिफेंस, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: नए सौदे लाभदायक हो सकते हैं।

    मूड: आत्मविश्वासी।

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: घर का वातावरण सुखद रहेगा।

    कैरियर: नौकरी में प्रशंसा मिलने के योग।

    लाभ/हानि: रुका हुआ धन मिलने की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: 11:00–12:30 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि का निवेश लाभदायक रह सकता है।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा।

    मूड: शांत।

    उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई नौकरी या इंटरव्यू में सफलता के योग।

    लाभ/हानि: छोटी यात्राओं से लाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:00 बजे।

    शेयर मार्केट: अधिक जोखिम से बचें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी पिएँ।

    ऊर्जा: ★★★☆☆

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ मिलेगा।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    ♋ कर्क

    परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

    कैरियर: कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि के संकेत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:00 बजे।

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली करते समय सावधानी रखें।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रखें।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: नए अवसर मिल सकते हैं।

    मूड: प्रसन्न।

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: पदोन्नति की संभावना।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: 10:30–11:30 बजे।

    शेयर मार्केट: धैर्य रखें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: हृदय और रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: ★★★★★

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल होगी।

    मूड: नेतृत्वपूर्ण।

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।

    कैरियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रित रखें।

    शुभ मुहूर्त: 1:00–2:00 बजे।

    शेयर मार्केट: सीमित निवेश करना बेहतर रहेगा।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी से बचें।

    ऊर्जा: ★★★☆☆

    बिजनेस: दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें।

    मूड: व्यस्त।

    उपाय: गणेश जी की आराधना करें।

    ♎ तुला

    परिवार: रिश्तों में मधुरता रहेगी।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: 3:00–4:00 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी और एफएमसीजी सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: साझेदारी में लाभ।

    मूड: संतुलित।

    उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: किसी बात पर बहस से बचें।

    कैरियर: वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: 11:30–12:30 बजे।

    शेयर मार्केट: जोखिम सीमित रखें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: रक्तचाप पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: नए अनुबंध मिल सकते हैं।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

    ♐ धनु

    परिवार: शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: नौकरी में प्रगति होगी।

    लाभ/हानि: निवेश से लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: 9:30–10:30 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: यात्रा में सावधानी रखें।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: विस्तार के अवसर मिलेंगे।

    मूड: आशावादी।

    उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।

    ♑ मकर

    परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    शुभ मुहूर्त: 2:30–3:30 बजे।

    शेयर मार्केट: अनुशासित निवेश लाभदायक रहेगा।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: कमर दर्द से सावधान रहें।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: स्थिर प्रगति।

    मूड: अनुशासित।

    उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं।

    लाभ/हानि: अचानक खर्च संभव।

    शुभ मुहूर्त: 12:00–1:00 बजे।

    शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव में धैर्य रखें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।

    ऊर्जा: ★★★☆☆

    बिजनेस: नई योजना सफल हो सकती है।

    मूड: रचनात्मक।

    उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

    ♓ मीन

    परिवार: घर में सुख-शांति रहेगी।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिलने के योग।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: 4:00–5:00 बजे।

    शेयर मार्केट: फार्मा और गुणवत्ता वाले बड़े शेयरों में अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जोखिम प्रबंधन रखें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    ऊर्जा: ★★★★☆

    बिजनेस: लाभ में वृद्धि के संकेत।

    मूड: सकारात्मक।

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

  • gita.2.3.jpg
  • gita.2.2.jpg
  • Untitled Project - 2026-07-02T134859.337.jpg

    बदायूं में बड़ी पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डकैत 'ढालू' ढेर, गोलीबारी में दरोगा और सिपाही घायल

    बदायूं, 2 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी शातिर डकैत मारा गया। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक उप-निरीक्षक (दरोगा) और एक कांस्टेबल (सिपाही) भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

    बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बुधवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस थाने की एक टीम शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

    रुकने का इशारा करने पर की फायरिंग: इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को सामने देख बाइक सवार ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो बदमाश ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस टीम ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और आत्मरक्षा (Self Defense) में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

    अस्पताल में डकैत घोषित हुआ मृत; दरोगा और सिपाही के हाथ में लगी गोली

    एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए डकैत की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई है।

    • जांबाज पुलिसकर्मी घायल: इस मुठभेड़ में डकैत का बहादुरी से सामना करते हुए शेखूपुर पुलिस चौकी प्रभारी एवं उप-निरीक्षक (SI) नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों के बाएं हाथ में गोलियां लगी हैं। घायल जांबाजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

    इस्लामनगर डकैती में चल रहा था फरार, बरेली रेंज DIG ने रखा था इनाम

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मारा गया डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू मूल रूप से हापुड़ जिले के धौलाना का रहने वाला था। वह बीते 19 मई को बदायूं के इस्लामनगर थाने में दर्ज डकैती के एक बड़े मामले में मुख्य रूप से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस गिरोह के सात शातिर सदस्यों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी थी, जबकि जितेंद्र लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर बरेली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) द्वारा 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। जितेंद्र के खिलाफ बदायूं, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और अन्य जिलों में डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के एक दर्जन (12) से अधिक मामले दर्ज थे।

    सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और लूटे गए आभूषण बरामद

    मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटना स्थल की सघन तलाशी ली। मारे गए डकैत के कब्जे से पुलिस को एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल (Semi-Automatic Pistol), भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस और कुछ सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद आभूषणों का गहनता से सत्यापन किया जा रहा है। अंदेशा है कि ये जेवरात पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में डाली गई डकैतियों से संबंधित हैं।

    #BadaunEncounter #UPPolice #EncounterSpecial #CriminalKilled #DacoitDhaliu #BadaunNews #SSPAnkitaSharma #CrimeControlUP #LawAndOrder #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T134407.966.jpg
    02/07/26 |

    पानीपत में दर्दनाक हादसा: सिवाह गांव के तालाब में डूबने से 2 किशोरों की मौत, दोस्त को बचाने के चक्कर में गंवाई जान

    पानीपत, 2 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह में एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक तालाब (जोहड़) में नहाने और घूमने गए तीन दोस्तों में से दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को गहरे पानी में डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में दूसरा दोस्त भी गहरे पानी की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीसरा युवक किसी तरह सकुशल बाहर निकल आया, लेकिन दो अन्य की जान नहीं बचाई जा सकी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे सिवाह गांव में मातम पसरा हुआ है।

    पैर फिसलने से गहरे पानी में गए, बचाने के चक्कर में दोनों डूबे

    सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों किशोर जोहड़ के ठीक बगल में बने पाथ (रास्ते) पर चल रहे थे। उसी दौरान अचानक एक किशोर का पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। उसे डूबता हुआ देख पाथ पर खड़े दूसरे किशोर ने अपने साथी की जान बचाने के लिए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों ही खुद को संभाल नहीं पाए और गहरे पानी में समा गए।

    परिजनों ने रोते हुए बताया कि दोनों आपस में बेहद पक्के दोस्त थे और एक-दूसरे की जान बचाने के चक्कर में ही यह भयानक हादसा हो गया। मृतक किशोरों के रिश्तेदार विक्रम ने बताया कि डूबने वालों में से एक उनका भांजा और दूसरा उनका भतीजा है। घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और उन्हें फोन के जरिए इस अनहोनी की सूचना मिली।

    गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव, पोस्टमार्टम जारी

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तुरंत स्थानीय गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई अमल में ला रही है।

    #PanipatNews #SivahVillage #DrowningAccident #TwoYouthsDrowned #TragicIncident #PanipatPolice #SivahPondAccident #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T125918.239.jpg
    02/07/26 |

    महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर करनाल पुलिस का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को दिए 'गुड टच-बैड टच' और कानूनों के पाठ

    करनाल, 2 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के तहत बुधवार को जिला पुलिस की काउंसलिंग सेल की इंचार्ज निरीक्षक राजेश लता की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपूरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

    बाल विवाह एक दंडनीय अपराध, सामाजिक और शारीरिक नुकसान बताए

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक राजेश लता ने छात्र-छात्राओं को 'बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम' के बारे में बेहद सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। बाल विवाह करवाने, उसमें किसी भी प्रकार का सहयोग करने या उसे बढ़ावा देने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कम उम्र में शादी होने के कारण बच्चों पर पड़ने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया।

    पोक्सो एक्ट (POCSO) और 'गुड टच-बैड टच' के प्रति किया जागरूक

    इस मौके पर स्कूली बच्चों को पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मिलने वाले कानूनी संरक्षण और अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    • पहचान रहेगी गोपनीय: बच्चों को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ 'गुड टच-बैड टच' (अच्छे और बुरे स्पर्श) के अंतर को समझाया गया।

    • तुरंत दें सूचना: बच्चों को प्रेरित किया गया कि यदि उनके साथ या उनके आसपास किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार, दुर्व्यवहार या शोषण की कोई घटना सामने आती है, तो वे बिना डरे या हिचकिचाए तुरंत इसकी सूचना अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को दें। पुलिस अधिकारी ने आश्वस्त किया कि ऐसे मामलों में शिकायत करने वाले पीड़ित बच्चे की पहचान को पूरी तरह से गुप्त (गोपनीय) रखा जाता है।

    दुर्गा शक्ति ऐप से छात्राओं को किया सशक्त, डाउनलोड करने के बताए स्टेप्स

    विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उन्हें हरियाणा पुलिस के 'दुर्गा शक्ति ऐप' (Durga Shakti App) के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति या संकट के समय इस ऐप के माध्यम से एक सिंगल क्लिक पर तत्काल हरियाणा पुलिस की आपातकालीन सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाया और इसके काम करने की पूरी लाइव प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

    सवालों के जवाब देकर शांत की जिज्ञासा; स्कूल प्रशासन ने की तारीफ

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में एक संवाद सत्र (Interactive Session) रखा गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरक्षा और कानूनों से जुड़े कई सवाल पूछे। निरीक्षक राजेश लता ने सभी विद्यार्थियों के प्रश्नों के बेहद सरल उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया। दोनों ही स्कूलों के प्रशासन और शिक्षकों ने करनाल पुलिस की इस अनूठी और ज्ञानवर्धक पहल की जमकर सराहना की और अनुरोध किया कि बच्चों के मानसिक विकास और सुरक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहें।

    अंतिम संदेश में जिला पुलिस करनाल ने आम जनता से भी यह पुरज़ोर अपील की है कि वे महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क व जागरूक रहें और समाज में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    #KarnalPolice #WomenSafety #ChildProtection #POCSOAct #DurgaShaktiApp #GoodTouchBadTouch #AwarenessDrive #KarnalNews #HaryanaPolice #ChildMarriageProhibition #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T125651.533.jpg
    02/07/26 |

    हथियार तस्करों पर करनाल सीआईए-1 का शिकंजा: अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    करनाल, 2 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 (CIA-1) टीम ने शहर में अपराध और अवैध हथियारों के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध हथियार रखने और उसकी तस्करी करने के मामले में दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस (राउंड) बरामद किया गया है।

    निमाना रोड और मालपुरा के रहने वाले हैं आरोपी

    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाके में अवैध हथियार के साथ कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी।

    सटीक सूचना पर नाकाबंदी: मुखबिर की इस सटीक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 की एक विशेष टीम का गठन सहायक उप निरीक्षक (ASI) रोहित कुमार के नेतृत्व में किया गया। टीम ने बताए गए स्थान पर जाल बिछाकर घेराबंदी की और दो संदिग्ध युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    1. अनिकेत: पुत्र गजे सिंह, निवासी निमाना रोड, कलानौर, जिला रोहतक।

    2. अंकुश: पुत्र सुखदेव, निवासी शहर मालपुरा, जिला पानीपत।

    तलाशी में मिला .315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस

    पुलिस टीम ने जब एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के नियमों के तहत दोनों आरोपियों की मौके पर गहनता से व्यक्तिगत तलाशी ली, तो उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी इस हथियार को रखने या लाने के संबंध में पुलिस के सामने कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

    इस अवैध बरामदगी के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत थाना सेक्टर 32-33, करनाल में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कानूनन गिरफ्तार कर लिया गया।

    न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

    सीआईए-1 की टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता और अवैध हथियार की बरामदगी को देखते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) के तहत जिला कारागार (जेल) भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। करनाल पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहां से खरीद कर लाए थे और शहर में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

    #KarnalNews #CIA1Karnal #IllegalArmsArrest #DesiKattaSeized #ArmsActHaryana #KarnalPolice #CrimeControl #RohtakCrime #PanipatNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T125405.911.jpg
    02/07/26 |

    बुजुर्ग महिला को झांसा देकर ₹1.18 लाख हड़पे, घर से एसी भी चुराया; करनाल सीआईए-1 ने शातिर किरायेदार को दबोचा

    करनाल, 2 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 (CIA-1) टीम ने बुजुर्गों के साथ होने वाले अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य सिपाही मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक बुजुर्ग महिला को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी से लाखों रुपये हड़पने और मकान मालिक के घर से एसी (Air Conditioner) चोरी कर फरार होने के मामले में मुख्य आरोपी को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर गहन पूछताछ और बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    किरायेदार बनकर आया और लगा गया लाखों का चूना

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहित विरमानी (निवासी सेक्टर-7, करनाल) ने थाना सेक्टर 32-33 में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।

    • 18 मई को आया था किरायेदार: शिकायत के अनुसार, आरोपी अनिल शर्मा गत 18 मई 2026 को उनके घर पर किरायेदार के तौर पर रहने के लिए आया था।

    • बुजुर्ग माता को बनाया शिकार: घर में रहने के दौरान आरोपी ने मोहित की बुजुर्ग माता को अपने मीठे झांसे और बातों में बहला-फुसला लिया। उसने बुजुर्ग महिला से पहले ₹70,000 नगद ऐंठ लिए।

    • चेक से भी निकाले पैसे: इसके बाद आरोपी ने उक्त रकम को जल्द वापस लौटाने का झूठा भरोसा दिलाया और महिला से बैंक के चेक हासिल कर लिए। इन चेकों के जरिए आरोपी ने खाते से ₹48,000 और निकाल लिए।

    चोरी कर बिना बताए हुआ फरार, कमरा संभाला तो उड़ा एसी

    बुजुर्ग महिला से कुल ₹1 लाख 18 हजार की ठगी करने के बाद शातिर आरोपी घर के लोगों को बिना कुछ बताए अचानक वहां से फरार हो गया। जब पीड़ित परिवार को शक हुआ और उन्होंने आरोपी के कमरे की गहनता से जांच की, तो उनके होश उड़ गए। किरायेदार अनिल शर्मा कमरे में लगा हुआ एयर कंडीशनर (AC) और घर का अन्य कीमती सामान भी समेट कर अपने साथ चुरा ले गया था। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 32-33 करनाल में संबंधित गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।

    सीआईए-1 ने गुप्त सूचना पर दबोचा; रिमांड के दौरान होगी रिकवरी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच करनाल सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई। सीआईए की टीम ने आधुनिक तकनीकी विश्लेषण (Technical Surveillance) और मुखबिर से मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल शर्मा (पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी गांव खेड़ी शहीदान, चम्मू कलां, जिला कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है।

    जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी कर हड़पी गई पूरी राशि, चोरी किया गया एसी व अन्य कीमती सामान बरामद करने और इस वारदात में शामिल अन्य संभावित तथ्यों को खंगालने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस का अग्रिम अनुसंधान लगातार जारी है।

    #KarnalNews #KarnalPolice #CIA1Karnal #TenantFraud #ElderlyScam #ACTheftCase #AnilSharmaArrested #KarnalCrime #CyberAndTechnicalCell #BreakingNews #DanikKhabar

  • 736997290_1561493498905804_1955599328183184702_n.jpg
    02/07/26 |

    खानक स्टोन क्रेशर तार चोरी मामला: तोशाम पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपक को किया गिरफ्तार; ₹2,000 की नगदी बरामद

    भिवानी, 2 जुलाई (अन्‍नू): भिवानी के पुलिस अधीक्षक (SP) सुमित कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना तोशाम पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने खानक स्थित एक स्टोन क्रेशर से कीमती बिजली की तारें चोरी करने के मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरे मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदात से जुड़े ₹2,000 नगद बरामद हुए हैं।

    हिसार निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

    इस मामले को लेकर हिसार के रहने वाले सुरेंद्र ने थाना तोशाम में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि खानक क्षेत्र में स्थित उनके स्टोन क्रेशर से बीते 3 जून 2026 को अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर भारी मात्रा में बिजली की तारें चोरी कर ली थीं। इस शिकायत के आधार पर तोशाम पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू की थी।

    उप निरीक्षक उम्मेद सिंह की टीम ने तोशाम से दबोचा

    चोरी की इस वारदात को सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के सदस्य उप निरीक्षक (SI) उम्मेद सिंह ने अपनी सूझबूझ से 29 जून 2026 को तोशाम क्षेत्र में घेराबंदी कर इस मामले के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक (पुत्र सतबीर, निवासी खानक) के रूप में हुई है।

    सह-आरोपी संजय पहले ही हो चुका है गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

    पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक के पास से चोरी के माल से संबंधित ₹2,000 की नगदी बरामद की गई है। तोशाम पुलिस इस मामले में शामिल इसके सह-आरोपी संजय को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

    पकड़े गए आरोपी दीपक को पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जिला कारागार (जेल) भेजने के आदेश जारी कर दिए। थाना पुलिस का कहना है कि इस चोरी की वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #BhiwaniNews #ToshamPolice #StoneCrusherTheft #TheftCaseArrest #BhiwaniPolice #KhanakNews #CrimeUpdate #WireTheft #BreakingNews #DanikKhabar

  • 11.jpg

    ⚽ फीफा विश्वकप 2026: इंग्लैंड और बेल्जियम का ऐतिहासिक कमबैक, अमेरिका भी अंतिम-16 में पहुंचा!

    आरएस अनेजा, 2 जुलाई नई दिल्ली - फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 32 में एक जुलाई के मुकाबले धमाकेदार रहे। इंग्लैंड और बेल्जियम ने अंतिम क्षणों में मैच का पासा पलटते हुए अंतिम 16 में जगह बनाई वहीं अमेरिका ने भी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

    'राउंड ऑफ 32' मुकाबले में इंग्लैंड ने डीआर कांगो (DR Congo) को 2-1 से हरा दिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस बेहद रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने एक गोल से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली।

    मैच के 7वें मिनट में ही डीआर कांगो के ब्रायन सिपेंगा ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की चौंकाने वाली बढ़त दिला दी थी। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। उन्होंने 75वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद 86वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस कमबैक जीत के साथ ही इंग्लैंड ने विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया। 1966 के फाइनल के बाद यह पहली बार है जब इंग्लैंड की टीम हाफ-टाइम तक पिछड़ने के बाद विश्व कप का कोई नॉकआउट मैच जीतने में सफल रही है। इन दो गोलों के साथ हैरी केन के विश्व कप इतिहास में कुल 13 गोल हो गए हैं। उन्होंने महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले (12 गोल) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

    बेल्जियम ने सेनेगल को हराया

    रोमांचक नॉकआउट मुकाबले (राउंड ऑफ 32) में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हरा दिया है। 1 जुलाई 2026 को सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में बेल्जियम ने शानदार वापसी करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह पक्की कर ली है। सेनेगल की टीम मैच में 2-0 से आगे चल रही थी। बेल्जियम ने 86वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी मिनटों में पासा पलट दिया। बेल्जियम के कप्तान यूरी टिलेमैन्स ने अतिरिक्त समय के आखिरी पलों में 125वें मिनट पर पेनल्टी को गोल में बदलकर विश्वकप इतिहास का सबसे देरी से होने वाला विजयी गोल दागा। इस यादगार जीत के साथ बेल्जियम का अजेय सफर 17 मैचों तक पहुंच गया है।

    अमेरिका ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराया

    अन्य मुकाबले में मेजबान अमेरिका ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हरा दिया। अमेरिका के लिए फोलारिन बालोगुन (Folarin Balogun) और मलिक टिलमैन (Malik Tillman) ने गोल दागे। इस शानदार जीत के साथ ही अमेरिकी टीम अंतिम-16 में पहुंच गई है।

  • Untitled Project - 2026-07-02T124838.226.jpg
    02/07/26 |

    अनोखा चोर: माता पहाड़ी मंदिर का पूर्व सीसीटीवी इंचार्ज ही निकला सोने-चांदी का तस्कर; भिवानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद

    भिवानी, 2 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लोहारू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रसिद्ध माता पहाड़ी मंदिर से लगातार नगदी और कीमती आभूषण चोरी करने के मामले में मंदिर के ही एक पूर्व जिम्मेदार कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के बर्तन, सोने का बिस्किट और ₹2 लाख की नगदी बरामद की गई है।

    नरेश की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

    जानकारी के अनुसार, पहाड़ी गांव के रहने वाले नरेश ने थाना लोहारू में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी कि माता पहाड़ी मंदिर से समय-समय पर भारी मात्रा में नगदी और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया कीमती आभूषण गायब हो रहा है। इस शिकायत के आधार पर लोहारू पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत चोरी का अभियोग दर्ज कर मामले की कड़ाई से जांच शुरू की थी।

    घर की तलाशी में खुला राज: मिला सोने का बिस्किट और चांदी का सेट

    अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर 20 जून 2026 को आरोपी के घर पर औचक दबिश देकर तलाशी ली। इस तलाशी के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी के घर से:

    • 100 ग्राम वजन का एक शुद्ध सोने का बिस्किट और दो सोने के कड़े बरामद हुए।

    • इसके अलावा चांदी का एक गिलास, दो चांदी के चम्मच, एक चांदी का दीपक सेट, एक चांदी की थाली, दो चांदी की प्लेटें, चार चांदी की कटोरियां तथा एक चांदी की लुटिया भी जब्त की गई।

    जब पुलिस ने आरोपी से इन कीमती आभूषणों और सोने के बिस्किट के संबंध में खरीद या स्वामित्व के वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सारा माल सरकारी कब्जे में ले लिया।

    सीसीटीवी कैमरे और चौकीदारों का इंचार्ज ही निकला मुख्य सूत्रधार

    ठोस सबूत हाथ लगने के बाद थाना लोहारू पुलिस ने 26 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष (पुत्र मनफुल, निवासी पहाड़ी) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। 27 जून 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    पुलिस रिमांड के दौरान जब सीआईए और स्थानीय पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की, तो उसने जो खुलासे किए उसने मंदिर प्रबंधन को चौंका दिया। आरोपी आशीष ने कबूला कि:

    1. चौकीदार इंचार्ज (2009 से 2018): वह वर्ष 2009 से लेकर 2018 तक माता पहाड़ी मंदिर में सभी चौकीदारों का हेड (इंचार्ज) रहा था।

    2. सीसीटीवी इंचार्ज (2018 से 2023): इसके बाद साल 2018 से 2023 तक उसे मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का इंचार्ज बनाया गया था।

    इस लंबे कार्यकाल के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था और कैमरों की कमान अपने हाथ में होने का फायदा उठाकर वह समय-समय पर मंदिर के दानपात्र (चढ़ावे) से नगदी साफ करता रहा और श्रद्धालुओं द्वारा माता के चरणों में दान किए गए सोने-चांदी के कीमती सामान को चुपके से चुराकर अपने घर ले जाता रहा।

    रिमांड के दौरान ₹2 लाख नगद और चांदी के बर्तन बरामद; भेजा जेल

    पुलिस ने आरोपी आशीष की निशानदेही पर रिमांड अवधि के दौरान ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की चोरी की नगदी और पांच अन्य कीमती चांदी के बर्तन भी बरामद किए हैं। आज तीन दिन की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद लोहारू पुलिस ने आरोपी को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी की संलिप्तता और बरामदगी को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार (जेल) भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे का गहन अनुसंधान अभी भी जारी है।

    #BhiwaniNews #LoharuPolice #TempleTheftArrest #MataPahariTemple #CCTVInchargeThief #GoldSilverRecovered #BhiwaniPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T105903.833.jpg

    फरीदाबाद के धौज में सनसनीखेज वारदात: पुलिस मुखबिरी के शक में युवक पर चढ़ाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; यमुनानगर CIA को चकमा देकर भागा था आरोपी

    फरीदाबाद, 2 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरोही गांव में बुधवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। चोरी के एक मामले में यमुनानगर सीआईए (CIA) की रेड से बचकर भागे एक वांछित आरोपी ने पुलिस को मुखबिरी करने के शक में एक स्थानीय युवक पर अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस पूरी घटना का एक बेहद खौफनाक 17 सेकेंड का वीडियो मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    चोरी के मामले में दबिश देने पहुंची थी यमुनानगर CIA

    जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे यमुनानगर सीआईए (CIA) की एक विशेष टीम चोरी के मामले में पकड़े गए एक अन्य आरोपी की निशानदेही पर धौज के रहने वाले वांछित आरोपी परवेज तालीम को दबोचने फरीदाबाद पहुंची थी। लेकिन पुलिस के जाल बिछाने से ठीक पहले ही आरोपी परवेज को भनक लग गई। वह तुरंत अपने एक साथी के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गया। सीआईए की टीम ने काफी दूर तक उसकी गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा।

    घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज और खेतों में मारपीट

    पुलिस के चंगुल से बचकर भागने के बाद आरोपी परवेज सीधे धौज क्षेत्र के ही सिरोही गांव पहुंचा। आरोप है कि वह वहां रहने वाली शहनाज नामक महिला के घर में जबरन घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और मारपीट शुरू हो गई। यह खूनी संघर्ष घर के आंगन से निकलकर पास के खेतों तक पहुंच गया, जहां दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

    मुखबिरी के शक में नसीफ को मारी सीधी टक्कर, दीवार से टकराई गाड़ी

    खेतों में मचे बवाल के बीच आरोपी परवेज तालीम को शक हुआ कि गांव के ही युवक नफीस (नसीफ) ने यमुनानगर सीआईए को उसकी लोकेशन देकर पुलिस बुलाई थी। इसी बात से आगबबूला होकर उसने अपनी स्कॉर्पियो स्टार्ट की और पहले भीड़ की तरफ गाड़ी दौड़ाई।

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नसीफ अपनी जान बचाने के लिए घर की तरफ बदहवास होकर दौड़ रहा है, लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। नसीफ को कुचलने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सीधे एक मकान की पक्की दीवार से जा टकराई।

    कई लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती; आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार

    इस भीषण टक्कर के कारण नसीफ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, जिसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी परवेज तालीम और उसका साथी अपनी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को मौके पर ही छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। इस पूरी वारदात में नसीफ के अलावा महिला शहनाज के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद से ही सिरोही और धौज इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

    स्थानीय पुलिस और यमुनानगर CIA तलाश में जुटी

    वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच का जिम्मा संभाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और घायलों के बयानों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर, यमुनानगर सीआईए की टीम भी फरार वांछित आरोपी परवेज और उसके मददगार साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    #FaridabadNews #DhaujCrime #ScorpioAttack #YunanagarCIA #FaridabadCrime #ViralVideo #EnmitySuspect #AttackOnYouth #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T105241.778.jpg
    02/07/26 |

    अंबाला में गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल: तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर हुआ नौनिहालों का स्वागत; पहले ही दिन से शुरू हुई पढ़ाई

    अम्बाला, 2 जुलाई (अन्‍नू): गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद बुधवार को जिले भर के स्कूल एक बार फिर बच्चों की किलकारियों और चहल-पहल से गूंज उठे। छुट्टियां खत्म होने के बाद जब नौनिहाल दोबारा अपने-अपने स्कूलों में पहुंचे, तो वहां का नजारा बेहद सुखद और उत्साहजनक था। लंबे समय बाद स्कूल लौटने की हिचकिचाहट को दूर करने के लिए विभिन्न स्कूल प्रबंधनों ने बच्चों का स्वागत किसी बड़े उत्सव की तरह किया।

    स्कूल के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर किया अभिनंदन

    अंबाला छावनी के करधान स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में सुबह से ही एक अलग रौनक देखने को मिली। स्कूल के मुख्य द्वार पर ही प्राचार्य पूनम रानी और अन्य सहायक शिक्षकों ने पूरी गर्मजोशी के साथ विद्यार्थियों की अगवानी की। स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले हर एक बच्चे के माथे पर रोली का तिलक लगाया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

    लंबे अरसे बाद अपने सहपाठियों और पसंदीदा शिक्षकों से मिलकर बच्चों के चेहरे पूरी तरह खिल उठे। सुबह की प्रार्थना सभा के बाद कक्षाओं में कई बच्चे अपनी छुट्टियों के दौरान की गई मौज-मस्ती, नानी के घर जाने और सैर-सपाटे के खट्टे-मीठे अनुभव अपने दोस्तों के साथ साझा करते नजर आए।

    पहले ही दिन से शुरू हुआ शिक्षण कार्य, शिक्षकों ने संभाला मोर्चा

    भले ही छुट्टियों के ठीक बाद पहला दिन होने के कारण बच्चों की उपस्थिति (अटेंडेंस) में थोड़ी कमी दर्ज की गई, लेकिन विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने पढ़ाई को लेकर पहले ही दिन से पूरी गंभीरता दिखाई। बिना कोई समय गंवाए पहले ही दिन से टाइम-टेबल के अनुसार कक्षावार शिक्षण कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।

    शिक्षकों ने कक्षाओं में न केवल पाठ्यक्रम के शुरुआती पाठ पढ़ाए, बल्कि बच्चों के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद (Interactive Session) कर उन्हें दोबारा स्कूल के अनुशासित माहौल और पढ़ाई के ढर्रे में ढालने का सफल प्रयास किया।

    अभिभावकों ने की स्कूल प्रबंधन की सराहना

    विद्यालय की प्राचार्य पूनम रानी ने बताया कि बच्चों को स्कूल परिसर में फिर से हंसते-खेलते और खुश देखकर पूरे स्टाफ को बेहद सुकून मिला। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य प्रयास यही है कि बच्चे छुट्टियों के आलस को छोड़कर पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई और अनुशासन के प्रति पूरी तरह उत्साहित रहें। वहीं, दूसरी ओर बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के स्वागत के लिए की गई इस अनूठी और सकारात्मक व्यवस्था की खुलकर सराहना की।

    #AmbalaNews #SchoolsReopen #SummerVacationOver #AmbalaCantt #KardhanSchool #WelcomeBackToSchool #HaryanaEducation #StudentLife #SchoolRounak #BreakingNews #DanikKhabar

  • 6.jpg
    02/07/26 |

    पलवल में महा रोजगार मेले का आयोजन 3 जुलाई को, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर : गौरव गौतम

    जे कुमार 2 जुलाई 2026 : पलवल, 1 जुलाई। हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 जुलाई 2026 को प्रात: 10 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

    रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदक को    https://forms.gle/31EZVPzJcvpoCoqq8       पर ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवाना होगा। उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में फ्रेशर सहित अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लेकर आना होगा।

    उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीनिक्स कॉन्टैक्ट इंडिया, नॉर ब्रेमसे इंडिया, सैंडन विकास इंडिया, महिंद्रा टेलीफोनिक्स इंटीग्रेटेड सिस्टम्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, साटा विकास इंडिया, विका प्रोसेस सॉल्यूशंस, विक्टोरा ऑटो, प्रीमियर प्लास्मोटेक तथा हरियाणा वायर्स सहित 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।


    उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज, आधार कार्ड तथा बायोडाटा साथ लाना आवश्यक होगा। अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

    उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप योग्य मानव संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह मेला जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उन्होंने युवओं से रोजगार मेले में बढ़चढक़र भाग लेकर अपने भविष्य को संवारे का आह्वïान किया है।

    #PalwalMegaJobFair #HaryanaEmployment #GauravGautam #JobFair2026 #PalwalNews #PrivateJobsHaryana #EmploymentOpportunities #YouthEmpowerment #DainikKhabar #HaryanaGovernment

  • 5.jpg
    02/07/26 |

    रात्रि ठहराव जनसंवाद में उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया समाधान

    जे कुमार 2 जुलाई 2026 पलवल : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पलवल द्वारा होडल खंड के गांव औरंगाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

    उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक किसी कारणवश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते, उनकी सहूलियत के लिए प्रशासन स्वयं उनके द्वार पहुंच रहा है। इससे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच आपसी संवाद मजबूत हो रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

    जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, नालियों की सफाई, सामुदायिक केंद्र निर्माण, गौशाला भूमि और ट्यूबवेल कनेक्शन जैसी स्थानीय समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। गांव औरंगाबाद के निवासी सूरज ने पेयजल की किल्लत, मित्रोल के धर्मवीर ने सामुदायिक केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और मोहन सिंह ने ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन न मिलने की बात उठाई। देवीराम द्वारा घर के बाहर मलबा डालने की शिकायत पर उपायुक्त ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। इसके साथ ही अन्य सभी लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए गए।

    #PalwalNews #JanSamvad #DCHaryana #PublicGrievances #HodalNews #AurangabadVillage #HaryanaGovernment #DainikKhabar #NightStayProgram #PublicWelfare

  • 2.jpg

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो मिठाई विक्रेताओं से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, व्यापारियों में दहशत

    जे कुमार 2 जुलाई 2026 असंध : हरियाणा में रंगदारी और फिरौती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो प्रसिद्ध मिठाई विक्रेताओं से कुल 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने व्यापारियों को विदेशी नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। एक मिठाई विक्रेता से 2 करोड़ और दूसरे से 1 करोड़ रुपये की मोटी रकम की मांग की गई है। धमकी भरे मैसेज में साफ लिखा गया है कि अगर तय समय के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो इसका अंजाम बेहद बुरा होगा।

    इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और मिठाई विक्रेताओं में भारी डर और रोष का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत एक्शन में आ गई हैं और जिन नंबरों से धमकी दी गई थी, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों और उनके घरों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह वाकई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की करतूत है या किसी स्थानीय बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए इस नाम का इस्तेमाल किया है।

    #LawrenceBishnoi #ExtortionCase #HaryanaCrime #BishnoiGang #CrimeNews #BreakingNews #HaryanaPolice #DainikKhabar #SweatShopOwners #RansomDemand

  • 1.jpg
    02/07/26 |

    फर्जी डॉक्टरों की डिग्रियां संदिग्ध मिलने पर महम रोड पर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सील, जांच शुरू

    जे कुमार 2 जुलाई 2026 रोहतक/महम : रोहतक के लाखनमाजरा क्षेत्र में महम रोड पर स्थित एक नामी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की डिग्रियों के संदिग्ध और फर्जी होने की शिकायतों के बाद की गई। छापेमारी के दौरान अस्पताल प्रबंधन और वहां मौजूद डॉक्टर अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और डिग्रियों का कोई भी वैध प्रमाण पेश नहीं कर सके।

    मामले की जानकारी देते हुए लाखनमाजरा थाना के एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि इस अस्पताल के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का आरोप था कि यहाँ फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ था। इसके बाद पुलिस की इकोनॉमिक सेल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक अस्पताल में दबिश दी।

    जांच में खुलीं कई गंभीर कमियां :

    नहीं मिली कोई एनओसी: अस्पताल के पास स्वास्थ्य विभाग से संचालन की अनुमति (परमिशन) नहीं थी और न ही किसी विभाग से अनिवार्य एनओसी ली गई थी।

    दस्तावेजों का अभाव: ऑपरेशन थियेटर और क्षय रोग (टीबी) जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले डॉक्टर मौके पर अपनी डिग्री से जुड़े सबूत नहीं दिखा पाए।

    पुराना आपराधिक रिकॉर्ड: पुलिस के अनुसार, इस अस्पताल के खिलाफ पहले भी एक अजीबोगरीब मामला दर्ज है, जिसमें इन्होंने एक जीवित व्यक्ति का दो बार मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) जारी कर दिया था।

    प्रशासन ने अस्पताल को आगामी कार्रवाई तक पूरी तरह सील कर दिया है और संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पुलिस ने नकली डॉक्टरों और धोखाधड़ी के इस नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य से हो रहे इस बड़े खिलवाड़ को रोका जा सके।

    #RohtakNews #MehamNews #HospitalSealed, #FakeDoctors #HaryanaHealthDept #CrimeNews #DainikKhabar #BreakingNews #HaryanaPolice #LakhanMajra

  • Untitled Project - 2026-07-02T091333.937.jpg
    02/07/26 |

    यमुनानगर में वन्य जीवों की दस्तक से दहशत: कलेसर पार्क से हाईवे पर आया जंगली हाथी; रामपुर में ट्यूबवेल की छत पर चढ़ा तेंदुआ, बछड़े का किया शिकार

    यमुनानगर, 2 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के यमुनानगर जिले में कलेसर नेशनल पार्क के पास ग्रामीण और वन्य जीवों के बीच टकराव की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार देर शाम कलेसर नेशनल पार्क से निकलकर एक विशालकाय जंगली हाथी सीधे जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर पहुंच गया और करीब 20 मिनट तक बीच सड़क पर अड़ा रहा। वहीं, दूसरी ओर पार्क से करीब 30 किलोमीटर दूर खदरी क्षेत्र के रामपुर खादर गांव में शिकार की तलाश में आया एक तेंदुआ खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर चढ़ा दिखाई दिया।

    हाईवे पर 20 मिनट तक थमा रहा वाहनों का पहिया

    बुधवार शाम को हुए घटनाक्रम के अनुसार, कलेसर नेशनल पार्क से निकला एक जंगली हाथी आराम से नेशनल हाईवे पर टहलता रहा। हाथी को अचानक सड़क पर देखकर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। यह वाकया लालढांग की ढलान से कुछ आगे सुकरो नदी के आसपास और कलेसर गांव के नजदीक देखा गया।

    • खदेड़ने का प्रयास: कई वाहन चालकों ने दूर खड़े होकर अपने मोबाइल से हाथी का वीडियो बनाया।

    • हेडलाइट व हॉर्न का इस्तेमाल: कुछ चालकों ने हाथी को हाईवे से हटाने के लिए लगातार हॉर्न बजाए और वाहनों की हेडलाइटें जलाईं। हालांकि, हाथी बिना किसी घबराहट के काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहा और जोर-जबरदस्ती पूंछ हिलाता नजर आया, जिसके बाद वह खुद ही जंगल की ओर लौट गया।

    मक्खी-मच्छर और उमस के कारण बाहर आ रहे हैं हाथी

    वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इन दिनों कलेसर नेशनल पार्क में करीब छह जंगली हाथियों की मौजूदगी दर्ज की जा रही है। मानसून सीजन में बारिश और बूंदाबांदी के बाद जंगलों में अत्यधिक मक्खी-मच्छर पैदा हो जाते हैं और उमस काफी बढ़ जाती है। इसी उमस और कीड़ों से परेशान होकर जंगली जानवर अक्सर पानी तथा भोजन की तलाश में सुरक्षित ठिकानों और जंगल से बाहर आबादी या सड़कों की ओर रुख करते हैं।

    रामपुर खादर में ट्यूबवेल की छत पर चढ़ा तेंदुआ, बछड़े को बनाया निवाला

    हाथी की हलचल के बीच ही कलेसर नेशनल पार्क से करीब 30 किलोमीटर दूर बसे रामपुर खादर और खदरी गांवों में तेंदुए (लैपर्ड) की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।

    • कमरे की छत पर चढ़ा: बुधवार रात करीब 8 बजे रामपुर गांव के किसान ब्रह्मपाल के पापुलर के खेत में एक तेंदुआ देखा गया। इसके बाद वह खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर चढ़ गया, जिसका ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की हेडलाइट की रोशनी में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

    • पशु बाड़े में हमला: इसके बाद तेंदुए ने खदरी गांव के रहने वाले पशुपालक महक सिंह के बाड़े में घुसकर एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ बछड़े को घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया, जिसके अवशेष वीरवार सुबह खेतों में बिखरे मिले।

    नहर की पटरी से आबादी में पहुंचा सुस्त और बूढ़ा तेंदुआ

    स्थानीय ग्रामीणों का अनुमान है कि आबादी क्षेत्र में घुसा यह लैपर्ड काफी उम्रदराज या बीमार है। उसकी सुस्त चाल को देखकर माना जा रहा है कि वह जंगल में फुर्तीले जानवरों का शिकार करने में असमर्थ है, इसलिए उसने पालतू पशुओं को निशाना बनाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के रास्ते गांवों में प्रवेश किया।

    किसानों के अनुसार, बेलगढ़, मांडेवाला, ताजेवाला, देवघर, नत्थनपुर, रामपुर खादर, जयरामपुर खदरी और बूड़िया क्षेत्र में करीब एक दर्जन तेंदुए और उनके शावक लगातार सक्रिय हैं। ताजेवाला इलाके के फार्म हाउसों से तेंदुए कई बार कुत्तों को भी उठा चुके हैं। दिन-रात खेतों में तेंदुओं के घूमने के कारण अब किसानों के लिए खेती-बाड़ी का काम करना और ट्यूबवेल पर आना-जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    रेस्क्यू करने और गश्त बढ़ाने की मांग; वन विभाग की अपील

    प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में घूम रहे इन तेंदुओं को तुरंत पिंजरा लगाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया जाए और वापस कलेसर के घने वन क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि कोई अप्रिय जनहानि न हो।

    वन्य प्राणी विभाग कलेसर के इंस्पेक्टर राजवीर ने बताया कि विभागीय टीमें हाथियों और तेंदुओं दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ने के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। वन्य प्राणी विभाग ने जनता से अपील की है कि:

    1. जंगली जानवर दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उनसे एक सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

    2. जानवरों को बिल्कुल भी न उकसाएं और न ही अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाकर या पास जाकर वीडियो बनाने का जोखिम उठाएं।

    3. वन्य जीव दिखने पर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दें।

    #YamunanagarNews #KalesarNationalPark #WildElephant #LeopardTerror #YamunanagarLeopard #HighwayJAM #WildlifeDepartment #FarmersScared #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1002793186.jpg
    02/07/26

    आज 2 जुलाई का इतिहास

    आज 2 जुलाई का इतिहास

    1306 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।

    1985 - आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1940 - ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

    2004 - भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।

    2006 - इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।

  • gita.2.2.jpg
  • 1000165035.jpg
    02/07/26

    आज का राशिफल – 2 जुलाई 2026 (गुरुवार)

    1. मेष राशि (Aries) ♈

    • परिवार: संबंध मधुर रहेंगे

    • कैरियर: कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा

    • लाभ/हानि: धन लाभ के योग

    • स्वास्थ्य: सामान्य

    • ऊर्जा/मूड: सकारात्मक

    • लकी नंबर: 9

    • शुभ रंग: लाल

    • बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे

    • शेयर मार्केट: अच्छे रिटर्न के संकेत

    • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें

    2. वृषभ राशि (Taurus) ♉

    • परिवार: शांति और सहयोग का माहौल

    • कैरियर: प्रगति के अवसर

    • लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत

    • स्वास्थ्य: अच्छा

    • मूड: स्थिर

    • लकी नंबर: 6

    • शुभ रंग: सफेद

    • बिजनेस: स्थिर लाभ

    • शेयर मार्केट: धीमी लेकिन लाभकारी प्रगति

    • उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें

    3. मिथुन राशि (Gemini) ♊

    • परिवार: शुभ समाचार और सौहार्द बढ़ेगा

    • कैरियर: योजनाओं को नई दिशा मिलेगी

    • लाभ/हानि: अवसरों का सही लाभ

    • स्वास्थ्य: ठीक

    • मूड: उत्साहित

    • लकी नंबर: 5

    • शुभ रंग: हरा

    • बिजनेस: नए संपर्क बनेंगे

    • शेयर मार्केट: सामान्य लाभ

    • उपाय: गणेश जी की पूजा करें

    4. कर्क राशि (Cancer) ♋

    • परिवार: पिकनिक/शुभ कार्य के योग

    • कैरियर: सतर्क रहना ज़रूरी

    • लाभ/हानि: लाभ होगा, पर जोखिम न लें

    • स्वास्थ्य: मध्यम

    • मूड: संवेदनशील

    • लकी नंबर: 2

    • शुभ रंग: क्रीम

    • बिजनेस: संतुलन बनाए रखें

    • शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें

    • उपाय: चावल का दान करें

    5. सिंह राशि (Leo) ♌

    • परिवार: खुशी और सामंजस्य

    • कैरियर: आपकी बातों का महत्व बढ़ेगा

    • लाभ/हानि: धन लाभ संभव

    • स्वास्थ्य: ठीक

    • मूड: आत्मविश्वासी

    • लकी नंबर: 1

    • शुभ रंग: पीला

    • बिजनेस: विस्तार के अवसर

    • शेयर मार्केट: सतर्कता के साथ लाभ

    • उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें

    6. कन्या राशि (Virgo) ♍

    • परिवार: थोड़ी चिंता, माता की सेहत का ध्यान रखें

    • कैरियर: स्थिरता

    • लाभ/हानि: सामान्य

    • स्वास्थ्य: सावधानी आवश्यक

    • मूड: संवेदनशील

    • लकी नंबर: 4

    • शुभ रंग: हल्का हरा

    • बिजनेस: स्थिर गति

    • शेयर मार्केट: जोखिम कम रखें

    • उपाय: हरी मूंग का दान करें

    7. तुला राशि (Libra) ♎

    • परिवार: संतुलन और सामंजस्य

    • कैरियर: सही निर्णय बड़ा लाभ देगा

    • लाभ/हानि: रुका हुआ पैसा मिल सकता है

    • स्वास्थ्य: अच्छा

    • मूड: सामंजस्यपूर्ण

    • लकी नंबर: 7

    • शुभ रंग: नीला

    • बिजनेस: निवेश शुभ

    • शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न संभव

    • उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएँ

    8. वृश्चिक राशि (Scorpio) ♏

    • परिवार: सहयोग और समर्थन

    • कैरियर: लाभ के अवसर

    • लाभ/हानि: अचानक आर्थिक लाभ

    • स्वास्थ्य: अच्छा

    • मूड: सक्रिय

    • लकी नंबर: 8

    • शुभ रंग: मेहरून

    • बिजनेस: भूमि/निवेश फ़ायदेमंद

    • शेयर मार्केट: उम्मीद से अधिक लाभ

    • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ

    9. धनु राशि (Sagittarius) ♐

    • परिवार: बच्चों के साथ घूमने की संभावना

    • कैरियर: प्रगति

    • लाभ/हानि: लाभ का समय

    • स्वास्थ्य: बढ़िया

    • मूड: खुशमिजाज

    • लकी नंबर: 3

    • शुभ रंग: नारंगी

    • बिजनेस: गति बनी रहेगी

    • शेयर मार्केट: लाभ की संभावना

    • उपाय: पीली वस्तु का दान करें

    10. मकर राशि (Capricorn) ♑

    • परिवार: अच्छा दिन

    • कैरियर: अनुशासन से बड़ी सफलता

    • लाभ/हानि: आर्थिक स्थिरता

    • स्वास्थ्य: बढ़िया

    • मूड: प्रैक्टिकल

    • लकी नंबर: 10

    • शुभ रंग: ग्रे

    • बिजनेस: नए अनुबंध संभव

    • शेयर मार्केट: लंबी अवधि में लाभ

    • उपाय: काला तिल दान करें

    11. कुंभ राशि (Aquarius) ♒

    • परिवार: अच्छा समय

    • कैरियर: उन्नति

    • लाभ/हानि: लाभदायक स्थितियाँ

    • स्वास्थ्य: शानदार

    • मूड: ऊर्जावान

    • लकी नंबर: 11

    • शुभ रंग: नीला

    • बिजनेस: काम में तेजी

    • शेयर मार्केट: स्थिर लाभ

    • उपाय: जल में काले तिल प्रवाहित करें

    12. मीन राशि (Pisces) ♓

    • परिवार: शुभ समाचार

    • कैरियर: स्थिरता

    • लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत

    • स्वास्थ्य: अच्छा

    • मूड: शांत

    • लकी नंबर: 12

    • शुभ रंग: गुलाबी

    • बिजनेस: लाभ की संभावना

    • शेयर मार्केट: मध्यम लाभ

    • उपाय: ॐ नमः शिवाय का जप करें

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • Untitled Project - 2026-07-02T055337.119.jpg

    SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की अफवाहों पर न दें ध्यान: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रदेशवासियों से अपील

    अभिकान्त, 02 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर "बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने" संबंधी खबर को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

    उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होगा, उनका नाम केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही जैसे डुप्लीकेट अथवा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, अनुपस्थित अथवा पता न चलने वाले मतदाता तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में BLO स्थानीय जांच व निर्धारित प्रक्रिया और रिकॉर्ड के आधार पर ही कार्रवाई करेगा।

    उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके संबंध में BLO स्थानीय जांच के आधार पर संभावित कारण जैसे अनुपस्थिति, स्थानांनतरण, मृत, डुप्लीकेट सूची तैयार करेगा। इस सूची पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सूची को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।

    सभी पात्र मतदाताओं को मिलेगा अवसर

    14 जुलाई तक वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची 2026 में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है।

    दावा व आपत्ति का अवसर

    ए. श्रीनिवास ने कहा कि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा। कोई भी पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

    उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत प्रचार पर विश्वास न करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें, ताकि उनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से शामिल किया जा सके। 

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में 1 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक 95.09 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा 32.66 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी पूरा किया जा चुका है। 

    उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही SIR-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।

    #ElectoralRoll #VoterListHaryana #A_Srinivas #CEO_Haryana #ElectionCommission #NoRumours #Awareness #SIR2026 #HaryanaNews #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-02T054330.040.jpg
    02/07/26 |

    हरियाणा : ग्रुप-डी कॉमन कैडर विकल्प: 6 से 20 जुलाई तक पोर्टल पर दें ब्यौरा, वरना स्वतः मानी जाएगी सहमति

    अभिकान्त, 02 जुलाई हरियाणा : हरियाणा में विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत नियुक्त पात्र ग्रुप-डी कर्मचारी 6 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कॉमन कैडर में बने रहने अथवा उससे बाहर निकलने का अपना विकल्प दर्ज कर सकेंगे। विकल्प दर्ज करने की प्रक्रिया ओटीपी आधारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। कर्मचारी केवल मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ही पोर्टल पर लॉग-इन कर सकेंगे।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासकीय सचिवों को एक पत्र जारी किया गया है।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई पात्र कर्मचारी निर्धारित अवधि के भीतर अपना विकल्प दर्ज नहीं करता है, तो उसे कॉमन कैडर में बने रहने की सहमति माना जाएगा।

    गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हजारों ग्रुप-डी कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत नियुक्त कर्मचारियों को एकमुश्त अवसर प्रदान किया है। इसके तहत वे यह विकल्प चुन सकेंगे कि वे कॉमन कैडर में बने रहना चाहते हैं अथवा उससे बाहर निकलकर अपने-अपने विभागों के सेवा नियमों के अधीन आना चाहते हैं।

    यह निर्णय हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी अधिनियम, 2018 को लागू किए जाने के बाद लिया गया है। यह अधिनियम 28 मार्च, 2018 अथवा उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों पर लागू होगा।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी कॉमन कैडर में बने रहने का विकल्प चुनेंगे, वे हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के अधीन रहेंगे, जबकि कॉमन कैडर से बाहर आने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों पर उनके संबंधित विभागों के सेवा नियम लागू होंगे।

    #HaryanaGovt #GroupDCommonCadre #AnuragRastogi #HaryanaEmployees #HRMSPortal #HaryanaNews #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • CM-12-1-7-26.jpg
    01/07/26 |

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारायणगढ़ में 337 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, 70 एंबुलेंस व 325 अमृत सरोवरों की सौगात

    अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 325 अमृत सरोवर के साथ—साथ 70 एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट् एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। मुख्यमंत्री बुधवार को अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए।

     

    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक शैली चौधरी, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, एनएचएम के एमडी आरएस ढिल्लो तथा पंचायत विभाग के डायरेक्टर अनीश यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मंत्रीगण और विधायक तथा अन्य गणमान्य भी जुड़े थे।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल नारायणगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जब उन्होंने आज 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया है। यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

    इससे पहले उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्करों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, उत्कृष्ट प्रशासक एवं दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राय का यह विचार कि “स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं” आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए गए हैं। आज की परियोजनाओं सहित इस क्षेत्र में 858 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बड़ागढ़ में राजकीय महिला महाविद्यालय, फतेहगढ़-रायवाली सड़क एवं पुल, नारायणगढ़ फोरलेन सड़क, रायवाली सड़क, आधुनिक खेल स्टेडियम सहित अनेक विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं। शहजादपुर एवं अंबली में सीएचसी भवन तथा भूरेवाला, धनाना एवं चाणसौली में पीएचसी भवनों का निर्माण एवं विस्तार किया गया है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन किया गया है, जिससे नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की हो गई है। साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया, जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी।

     

    उन्होंने कहा कि चाणसौली में 13 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय, करनाल का क्षेत्रीय उद्यान अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में नारायणगढ़ के लिए नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आईएमटी अंबाला एवं नारायणगढ़ भी शामिल हैं।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को सरकार ने धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 वादों में से 66 पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 वादों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जा रही है, जिसके अंतर्गत लगभग 10 लाख महिलाओं को 1,415 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही गरीब परिवारों को राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत 14.42 लाख लाभार्थियों को 282 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

     

    उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रदेश की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों को 1.80 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में किसानों को फसल खराबे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16,530 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह राशि 1,138 करोड़ रुपये थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर गई थी, जिसे सरकार ने 2014 के बाद जारी किया।

     

    नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 46 फसलों को शामिल किया गया है तथा अब तक 157 किसानों को 1.40 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

     

    प्रदेश में भूमि एवं संपत्तियों का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल कर दिया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को आरक्षण दिया गया है।

     

    प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 1.56 लाख मकान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 18,470 परिवारों को तथा ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं। किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने के बाद अब सभी 22 जिलों में कैंसर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1.83 लाख युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही 4 हजार का पहले भी परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में अलग-अलग विभागों में भी भर्ती की जाएगी।

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 350 अटल लाइब्रेरियों का उद्घाटन भी किया था। आज अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में भूजल का स्तर नीचे चला गया है, ऐसे में इन सरोवरों के बनाने का उद्देश्य यही है कि पानी को इकट्ठा करके इस समस्या का हल हो सके। उन्होंने उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी और उनके लिए उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया।

     

    मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जताया आभार:

     

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बेहतर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना है, बल्कि रोगों की समय पर पहचान करते हुए रोगों की रोकथाम करना भी है। आज से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी इस दिशा में कार्य शुरु हो गया है। साथ ही राज्य की आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सशक्त किया जा रहा है।

     

    प्रदेश में तैनात होगी तमाम एंबुलेंस, 112 से कनेक्ट भी होंगी

     

    वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत नारायगढ़ के अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या में इजाफा किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए काउंसलर की रोटेशन वाइज सुविधा अब शैक्षणिक संस्थाओं में मिला करेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीएसआर फंड से करीबन 20 करोड़ रुपये की मशीनरी इत्यादि की सुविधा भी प्रदेश की जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि जो एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई है, वो प्रदेश के अलग—अलग जिलों में तैनात होंगी, तथा डायल 112 से एमरजैंसी के लिए कनेक्ट होगी। 

     

    आईएमटी सहित अन्य परियोजनाओं के लिए जताया आभार

     

    नारायणगढ़ की विधायक श्रीमती शैली चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ को जो स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है, इसके लिए वो उनका आभार प्रकट करती है। उन्होंने खासतौर पर नारायणगढ़ को मुख्यमंत्री के प्रयास से मिली आईएमटी परियोजना के लिए भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता की सेवा के लिए दिन रात लगे रहते है, इससे प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं उनके घर द्वार पर मिल रही है।

     

    वहीं, कार्यक्रम को बीजेपी नेता बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक पवन सैनी, संतोष सारवान, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, राजेश बतौर, वाइस चेयरमैन राकेश बिन्दल, मार्केट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा, नगर पालिका चेयरमैन आइना गुप्ता भी मौजूद थे।

    #AmbalaNews #NaraingarhUpdate #NayabSinghSaini #HaryanaGovt #HealthInfrastructure #AmritSarovar #DoctorsDay2026 #HaryanaDevelopment #Danikkhabar

  • images (93).jpg
    01/07/26 |

    अमृत सरोवर प्लस योजना से हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर  बनाने का खुल रहा है मार्ग : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अमृत सरोवर प्लस योजना से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने का मार्ग खुल रहा है। इस देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में गांवों की अहम भूमिका है और गांव का विकास तालाबों, खेल, खलियानों और पर्यावरण के साथ संभव है। सरकार इन तालाबों को बनाने का कार्य कर सकती है और जीवंत रखने के लिए नागरिकों के सहयोग की जरूरत है।

     

    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को कुरुक्षेत्र में नये लघु सचिवालय के सभागार में विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व अन्य सभी ने 6 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए से तैयार विभिन्न गांवों के 15 तालाबों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन प्रणाली से सरपंचों व अधिकारियों को संबोधित किया।

     

    कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश में भाग्यशाली व धनवान लोग अपने ख्याति को प्रदर्शित करने के लिए कुआं या तालाब खुदवाते थे। उन जगहों पर मानव, पशु, पक्षी पानी पीते थे और घर के अन्य काम भी तालाबों के पानी से किए जाते थे। उन्होंने कहा कि तालाबों का अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत किए जाने वाले सुधार केवल विकास कार्य नहीं है, बल्कि जल व पर्यावरण का संरक्षण है। जल व पर्यावरण हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं, जो प्रदेश के बढ़ते कदमों का प्रमाण है।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांवों का लगातार विकास करवा रहे हैं। उन्हें पता है कि विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है और हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को एक-एक बूंद बचाकर उन्हें पानी देना होगा। तभी विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक हजार से ज्यादा तालाबों को अमृत सरोवर बनाने की अनुमति दी थी। जिन पर लगातार काम चल रह है, इनमें से 156 करोड़ 90 लाख रुपए से 329 तालाबों को अमृत प्लस योजना में समर्पित किया था। अब 222 करोड़ 97 लाख रुपये से 325 तालाबों को उद्घाटन किया है। इससे पता चलता है कि प्रदेश सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर पूरा भी करती है।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाया है। मानदेय में बढ़ोतरी की गई है और पूर्व प्रतिनिधियों की पेंशन को भी बढ़ाया है। महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने करते हुए महिला सशक्तिकरण को मजबूती के साथ पूरा किया है। भूमिहीन परिवारों के लिए गांवों में 100 गज और शहर में 50 गज के प्लाट वितरित किए जा रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण सफाईकर्मियों का वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 18100 रुपए किया है। इसके अलावा चौकीदारों का मानदेय 11 हजार रुपए, वर्दी भत्ता 4 हजार रुपए वार्षिक, साइकिल, बैटरी व लाठी भत्ता दिया जा रहा है।

    उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अमृत सरोवर को जीवंत रखने और जन आंदोलन बनाने में जनता अपना सहयोग करें।

    हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है। इन विकास कार्यों का प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उनमें अमृत सरोवर प्लस भी एक शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है। सरकार आगे भी ऐसे ही कार्यों से प्रदेश का विकास करती रहेगी।

    #AmritSarovarPlus #HaryanaDevelopment #ShyamSinghRaana #KurukshetraNews #NaayabSinghSaini #SubhashSudha #WaterConservation #HaryanaGovt #RuralDevelopmentHaryana #Danikkhabar

  • 7.jpg
    01/07/26 |

    राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे: जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सिविल अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों को किया सम्मानित

    जे कुमार 1 july 2026 अम्बाला। जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने डॉक्टरों को हस्तनिर्मित शुभकामना कार्ड और पुष्प भेंट कर उनके समर्पण, अटूट सेवा भावना और मानवता के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

    इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया। उन्होंने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार अपनाने, दैनिक जीवन में नियमित व्यायाम करने तथा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। चिकित्सकों ने समाज में चिकित्सा सेवा के महत्व और डॉक्टरों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और वहां की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझा।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु घई ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर मानवता के सच्चे सेवक हैं। वे दिन-रात बिना थके लोगों के अमूल्य जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव की भावना सुदृढ़ होती है। #NationalDoctorsDay, #GMN Public School, #Ambala News, #Doctors Day 2026, #Expressing Gratitude, #Hospital Visit, #Future Generations, #Student Activity, #Social Responsibility

  • Untitled Project - 2026-07-01T150155.887.jpg

    हिसार अर्बन एस्टेट थाने के लॉकअप में हवालाती की संदिग्ध मौत; पत्नी से मारपीट के आरोप में कल ही हुआ था गिरफ्तार

    अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के हिसार में अर्बन एस्टेट थाना परिसर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस लॉकअप (हवालात) के अंदर बंद एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया गया, जिसने लॉकअप के अंदर और बाहर बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। नियमानुसार कार्रवाई के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) को भी मौके पर बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी के बाद ही शव को लॉकअप से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) भेजा जाएगा।

    मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सिरसा गांव निवासी सुनील (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो यहां स्थानीय मछली मार्केट में 'बाबा चिकन कॉर्नर' नाम से दुकान चलाता था। पुलिस के अनुसार, सुनील को उसकी पत्नी संध्या के साथ मारपीट करने की शिकायत पर मंगलवार (30 जून 2026) शाम को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, जिसके बाद बुधवार (1 जुलाई 2026) सुबह वह बैरक में मृत पाया गया।

    अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी (SHO) विकास कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात को आरोपी सुनील का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण (मेडिकल चेकअप) कराने के बाद ही उसे लॉकअप में बंद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जिस समय सुनील को बैरक में रखा गया, वहां पहले से दो अन्य हवालाती भी बंद थे।

    बैरक में मौजूद दोनों हवालातियों ने पुलिस को दिए अपने प्रारंभिक बयान में बताया कि रात के समय सुनील सामान्य था और वह बाथरूम जाने के लिए उठा था, जिसके बाद वह वापस आकर अपनी जगह पर सो गया। बुधवार सुबह जब उन्होंने सुनील को जगाने का प्रयास किया, तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक सुनील की पत्नी संध्या ने बताया कि उसका पति आदतन शराबी था और उसके साथ आए दिन बेरहमी से मारपीट करता था। संध्या का आरोप है कि एक बार सुनील ने उसे छत से नीचे धक्का देकर जान से मारने की भी कोशिश की थी। इस संबंध में उसने पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस हर बार उसे समझा-बुझाकर या पकड़कर छोड़ देती थी। गत 26 जून को भी सुनील ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद तंग आकर उसने दोबारा पुलिस की शरण ली थी।

    सुनील के पड़ोसी राजकुमार ने भी पत्नी के दावों का समर्थन करते हुए बताया कि सुनील का व्यवहार अपने परिवार के प्रति बेहद हिंसक था। उसकी पत्नी मेहनत कर अच्छी कमाई करती थी, जबकि सुनील घर से पैसे चुराकर शराब पीने का आदी था। चार दिन पहले हुए झगड़े में सुनील ने पत्नी के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया था, जिसके बाद लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम करीब 4 बजे पुलिस सुनील को हिरासत में लेकर थाने आई थी। फिलहाल, पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में मामले की निष्पक्ष जांच जारी है कि लॉकअप में मौत के असली कारण क्या थे।

    #HisarNews #LockupDeathHisar #HaryanaPolice #UrbanEstateThana #CrimeUpdateHaryana #JalaunNews #JudicialInquiry #HisarCrime #Danikkhabar

  • images (92).jpg

    हरियाणा में प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू के खिलाफ पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की जनता को सचेत रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने "आओ मिलकर डेंगू रोकें" का नारा देते हुए राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे जुलाई महीने को 'डेंगू रोधी महीने' के रूप में मनाएं और अपने आस-पास पानी जमा न होने दें।

     

    उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो मुख्य रूप से दिन के समय काटता है और हमेशा रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और "पानी ठहरेगा जहां - मच्छर पनपेगा वहां" की बात को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।

     

    आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों को सलाह दी है कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घरों में और शुक्रवार को अपने कार्यालयों में 'सुखा दिवस' जरूर मनाएं। इस दिन सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज के पीछे बनी ट्रे, गमले तथा गमलों के नीचे रखी ट्रे को खाली करके कम से कम 24 घंटे तक सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे और लार्वा पूरी तरह नष्ट हो जाएं।

     

    इसके साथ ही उन्होंने छतों पर रखी पानी की टंकियों को हमेशा ढक्कन लगाकर बंद रखने तथा मानसून की बरसात शुरू होने से पहले छत पर पड़े बेकार प्लास्टिक के सामान, पुराने टायर और नारियल के खोल आदि को साफ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरों के आस-पास के गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छर रोधी क्रीम या कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं  की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य के प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पतालों में कुल 27 सरकारी डेंगू जांच प्रयोगशालाएं क्रियाशील हैं, जहां डेंगू की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही है। निजी क्षेत्र पर नियंत्रण की बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि सभी प्राइवेट लैब को एलाइजा आधारित एनएस-1 एवं आई.जी.एम. डेंगू टेस्ट अधिकतम 600 रुपये में ही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए नागरिक अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जिला मलेरिया अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को डेंगू के लक्षणों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि अकस्मात तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना और आंखों के पीछे दर्द होना (जो आंखें घुमाने से बढ़ता है), इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने जनता को सख्त हिदायत दी है कि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में जाकर खून की मुफ्त जांच करवाएं। उन्होंने विशेष तौर पर आगाह किया कि मरीज हमेशा चिकित्सक की सलाह से ही दवाई खाएं और भूलकर भी स्वयं कोई दवा न लें। स्वास्थ्य मंत्री ने अंत में संदेश दिया कि यदि हमें इस बीमारी को अपने राज्य से दूर रखना है, तो हम सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

    #HaryanaHealthDept #AartiSinghRao #AntiDengueMonth #HaryanaNews #DengueAlert #DryDayHaryana #HealthCareHaryana #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • images (91).jpg
    01/07/26 |

    हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 सेवाएं अब राइट टू सर्विस के दायरे में, किसानों को एक दिन में मिलेगा जे-फॉर्म  

    अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने नागरिकों एवं किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) की 10 सेवाओं को हरियाणा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत अधिसूचित कर दिया है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गई है।

    अधिसूचना के अनुसार अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी), डुप्लीकेट आवंटन एवं पुनः आवंटन, कन्वेयन्स डीड जारी करना, बिक्री की स्थिति में संपत्ति का पुनः हस्तांतरण तथा कृषि कार्यों के दौरान चोट लगने या मृत्यु हो जाने पर (विसरा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद) अनुग्रह सहायता (एक्स-ग्रेशिया) प्रदान करने से सम्बन्धित सेवाएं उपलब्ध 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इसी प्रकार बेबाकी प्रमाण-पत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) तथा बंधक (मॉर्गेज) के लिए एनओसी जारी करने की सेवाएं 15 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी।

    निर्विवाद मृत्यु (अनकंटेस्टेड डेथ) के मामलों में संपत्ति का पुनः हस्तांतरण तथा कृषि कार्यों के दौरान चोट लगने या मृत्यु हो जाने पर अनुग्रह सहायता (एक्स-ग्रेशिया) प्रदान करने से सम्बन्धित सेवाएं उपलब्ध 60 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी।

    किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जे-फॉर्म जारी करने के लिए एक दिन तथा मंडियों में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए दो दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    अधिसूचना के अनुसार अधिकांश सेवाओं के लिए संबंधित सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी को पदनामित अधिकारी बनाया गया है, जबकि जे-फॉर्म जारी करने के लिए मंडी सुपरवाइजर अथवा सहायक सचिव तथा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए मंडी समिति सचिव को नामित अधिकारी निर्धारित किया गया है। सभी सेवाओं के लिए जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा क्षेत्रीय विपणन प्रवर्तन अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।

    #HaryanaGovt #RightToServiceAct #HSAMB #AnuragRastogi #HaryanaFarmers #JFormHaryana #MandisOfHaryana #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-01T125755.768.jpg

    अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर पुलिस ने 7 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ दो तस्करों को दबोचा

    अभिकान्त, 01 जुलाई पंजाब : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित होने वाले अपराधों और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस विशेष कार्रवाई के दौरान गिरोह के दो मुख्य तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने इनके कब्जे से कुल 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें (सोफिस्टिकेटेड वेपन्स) और 40 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पंजाब में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई है।

    मामले की प्रारंभिक तफ्तीश में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सीधे तौर पर विदेशों में बैठे बड़े हथियार तस्करों और गैंगस्टरों के संपर्क में थे। यह पूरा नेटवर्क कानून प्रवर्तन एजेंसियों और पुलिस की नजरों से बचने के लिए आधुनिक तकनीक और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रहा था। विदेशी तस्करों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संवाद कर ये आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और कारतूसों की बड़ी खेप भारत मंगवाते थे। इसके बाद इस अत्याधुनिक खेप को पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में सक्रिय आपराधिक तत्वों व गैंगस्टरों को ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था।

    अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहा था और इसके तार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार तक फैले हुए हैं। इस पूरे मामले को लेकर अमृतसर के थाना सुल्तानविंड में संबंधित सख्त कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, यानी हथियार कहां से चले और आगे किन-किन अपराधियों तक पहुंचने थे, इसका पूरा सच सामने लाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री और डीजीपी के निर्देशों के तहत संगठित अपराध और सीमा पार तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है और इस सप्लाई चेन से जुड़े हर एक चेहरे को बेनकाब कर जेल भेजा जाएगा।

    #AmritsarPolice #WeaponSmugglingBusted #PunjabPolice #InternationalRacket #ArmsSeized #SultanwindPolice #LawAndOrder #PunjabCrimeUpdate #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-01T121726.619.jpg
    01/07/26 |

    हरियाणा : HTET परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से लाइव, 4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा; बोर्ड ने जारी किए कड़े नियम

    अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 'हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025' (HTET) के लेवल-1, 2 और 3 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बोर्ड द्वारा परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आज यानी 1 जुलाई 2026 से आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिए गए हैं। आगामी 4 और 5 जुलाई 2026 को होने वाली इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन आईडी और जन्मतिथि (DoB) की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने आज नई गाइडलाइंस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र का रंगीन (Color) प्रिंट आउट लेना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के एक पृष्ठीय 'सेंटर कॉपी' और 'कैंडिडेट कॉपी' दोनों का एक-एक रंगीन प्रिंट लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके साथ ही, आवेदन करते समय अपलोड किया गया मूल (ओरिजिनल) फोटो युक्त पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य है।

    बोर्ड अध्यक्ष ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से सख्त निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, ताकि मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमीट्रिक हाजिरी और अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग जैसी जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी की जा सकें। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र या विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए बोर्ड ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया है। महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर केवल मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की ही छूट दी गई है। इसके अलावा अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन, ब्रोच जैसे किसी भी धातु के गहने पहनने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, बैपटाइज्ड सिख अभ्यर्थियों को उनके धार्मिक प्रतीकों को साथ ले जाने की अनुमति रहेगी।

    बोर्ड ने दिव्यांग और नेत्रहीन परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं दी हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी अशक्तता (Disability) 40 प्रतिशत या उससे अधिक है और जो हाथ से लिखने में असमर्थ हैं, वे अपनी सुविधा के अनुसार लेखक (Scribe) रख सकते हैं या बोर्ड से इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं। लेखक की शैक्षिक योग्यता सीनियर सेकेंडरी (12वीं) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    #HTET2026 #HaryanaNews #HTETAdmitCard #BSEHUpdate #TeacherEligibilityTest #HaryanaEducation #HTETExamRules #ChandigarhNews #Danikkhabar

  • 6.jpg
    01/07/26 |

    समीक्षा बैठक में लेटलतीफी और लापरवाही पड़ी भारी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की सिफारिश पर महेंद्रगढ़ के DDPO सस्पेंड

    जे कुमार नारनौल/महेंद्रगढ़ 1 जुलाई 2026 : हरियाणा प्रशासनिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) प्रमोद कुमार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के चलते तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की कड़ी सिफारिश के बाद सरकार द्वारा अमल में लाई गई है। इस निलंबन के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

    'दरवाजा पीछे है...' कहकर बैठक से निकाला बाहर

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला विकास कार्यों और पंचायत विभाग से जुड़े करीब 7.5 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जिले के उपायुक्त (DC) सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी समय पर उपस्थित हो चुके थे, लेकिन डीडीपीओ प्रमोद कुमार तय समय से देरी से पहुंचे। जब मंत्री ने उनसे इस महत्वपूर्ण बैठक में देर से आने का कारण पूछा, तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अधिकारी की इस लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री बेहद भड़क गईं और उन्होंने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा, "दरवाजा पीछे है, बाहर जाइए"। मंत्री के आदेश पर डीडीपीओ को बीच बैठक से ही बाहर जाना पड़ा।

    विकास कार्यों में लापरवाही भी बनी वजह

    डीडीपीओ पर गिरी इस गाज की मुख्य वजह सिर्फ लेटलतीफी ही नहीं, बल्कि उनके कार्यक्षेत्र में आ रही ढिलाई भी थी। समीक्षा के दौरान पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई कार्यों में गंभीर कमियां और फाइलें तैयार न होने की बात सामने आई थी। मंत्री ने कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में इस प्रकार की शिथिलता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही मौजूद उपायुक्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सरकार ने निलंबन के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए।

    निलंबन की अवधि के दौरान डीडीपीओ प्रमोद कुमार का मुख्यालय जिला चरखी दादरी के उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित किया गया है, और वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस कार्रवाई के जरिए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनहित के कार्यों में समय की पाबंदी और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी।

    #HaryanaNews #Mahendragarh #DDPO_Suspend #AartiSinghRao #NarnaulNews #HaryanaGovernment #BreakingNews #AdministrativeAction

  • photo-collage.jpg
    01/07/26

    सीमा पार सोने की तस्करी का भंडाफोड़; 15 किलो तस्करी का सोना जब्त किया, चार गिरफ्तार

    आरएस अनेजा, 1 जुलाई नई दिल्ली - एक बड़े अभियान में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने दिल्ली से संचालित हो रहे एक सीमा पार सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया और लगभग 21.40 करोड़ रुपये मूल्य का 15 किलोग्राम विदेशी मूल का तस्करी का सोना जब्त किया।

    दिल्ली स्थित कूरियर टर्मिनल पर डीआरआई अधिकारियों ने थाईलैंड से आ रही एक अंतरराष्ट्रीय कूरियर खेप को अवरोधित किया। यह खेप एक विदेशी नागरिक से जुड़ी कंपनी के नाम पर थी।

    "प्रयुक्त गियर" घोषित खेप की सावधानीपूर्वक जांच करने पर, उपकरण के पुर्जों के अंदर चतुराई से छिपाए गए 1.5 किलोग्राम वजन के आठ डिस्क के आकार के विदेशी मूल के सोने के टुकड़े बरामद हुए। कुल मिलाकर, कूरियर खेप से 12 किलोग्राम तस्करी किया हुआ विदेशी मूल का सोना बरामद किया गया।

    लक्षित प्राप्तकर्ता और कथित मुख्य साजिशकर्ता के आवास पर एक साथ की गई तलाशी के परिणामस्वरूप विदेशी मूल के सोने के दो और समान डिस्क के आकार के टुकड़े बरामद हुए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 1.5 किलोग्राम था।

    इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक आदतन अपराधी और एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

    प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि तस्करी के वित्तपोषण के लिए सीमा पार धन हस्तांतरित करने के लिए क्रिप्टो-करेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

    ****

  • Untitled Project - 2026-07-01T101551.565.jpg

    सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: 'खातिरदारी' रेस्तरां में सामान ढोने वाली लिफ्ट की चपेट में आने से मालिक हर्ष खुराना की मौत

    सहारनपुर, 1 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ कोर्ट रोड पर स्थित मशहूर 'खातिरदारी' रेस्तरां में माल ढुलाई (सामान ढोने) के लिए बनाई गई एक अस्थायी लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां के मालिक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे की है, जब सामान आने में हो रही देरी का कारण जानने के लिए रेस्तरां मालिक लिफ्ट शाफ्ट के भीतर झांक कर देख रहे थे।

    सामान आने में हुई देरी, तो शाफ्ट में झांकने लगे मालिक

    सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 58 वर्षीय हर्ष खुराना के रूप में हुई है, जो सहारनपुर की तिलक नगर कॉलोनी के निवासी थे और कोर्ट रोड पर 'खातिरदारी' नाम से अपना रेस्तरां चलाते थे।

    पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे हर्ष खुराना ने रेस्तरां की ऊपरी मंजिल पर मौजूद अपने कर्मचारियों से कुछ सामान नीचे भेजने के लिए कहा था। आदेश देने के काफी देर बाद तक जब सामान नीचे नहीं पहुंचा, तो खुराना स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे। सामान न आने की वजह जानने के लिए जैसे ही उन्होंने लिफ्ट के शाफ्ट (खाली हिस्से) के अंदर अपना सिर डालकर ऊपर की तरफ झांका, तभी अचानक ऊपर से लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई।

    सिर और गर्दन पर लगी घातक चोट, रेस्तरां में मची अफरा-तफरी

    प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अचानक नीचे आई भारी-भरकम लिफ्ट सीधे हर्ष खुराना के सिर और गर्दन से जोरदार तरीके से टकरा गई। लिफ्ट की सीधी टक्कर लगने के कारण उनके सिर और गर्दन पर बेहद गंभीर और प्राणघातक चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

    हादसा होते ही रेस्तरां परिसर में मौजूद कर्मचारियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए गंभीर रूप से घायल हर्ष खुराना को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    यात्री लिफ्ट नहीं, सामान ढोने वाली अस्थायी जुगाड़ू लिफ्ट थी

    सदर बाजार पुलिस ने बताया कि जिस लिफ्ट से यह हादसा हुआ, वह कोई सामान्य यात्री लिफ्ट (Passenger Lift) नहीं थी। रेस्तरां प्रबंधन द्वारा केवल भारी सामान, बर्तन और खाद्य सामग्री को नीचे से ऊपर की मंजिलों तक लाने-ले जाने के लिए एक अस्थायी लिफ्ट (Goods Hoist) तैयार कराई गई थी, जिसमें सुरक्षा मानकों की कमी थी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी या केबल टूटने के कारण अचानक हुआ या फिर इसमें रेस्तरां के किसी कर्मचारी या मैकेनिक की लापरवाही शामिल थी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #SaharanpurNews #TragicAccident #KhatirdariRestaurant #LiftAccident #HarshKhurana #SadarBazarPolice #UttarPradeshNews #HospitalNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-01T101203.576.jpg

    रायबरेली जिला अस्पताल की शर्मनाक घटना पर डिप्टी सीएम का बड़ा एक्शन: मरीज को लात मारने वाली सफाईकर्मी पिंकी तत्काल प्रभाव से निलंबित

    रायबरेली, 1 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला चिकित्सालय से एक बेहद विचलित और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा लाचार मरीज के साथ बर्बरता और अभद्रता की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। डिप्टी सीएम के कड़े रुख और तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई के निर्देश के बाद आरोपी कर्मचारी को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।

    क्या है पूरा मामला और वायरल वीडियो का सच?

    राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर रायबरेली जिला अस्पताल का एक वीडियो तेजी से प्रसारित (वायरल) हो रहा था।

    • अमानवीय व्यवहार: इस वीडियो में अस्पताल में तैनात पिंकी नामक एक सफाईकर्मी एक असहाय मरीज के साथ बेहद अमानवीय और क्रूर व्यवहार करती नजर आ रही थी।

    • पैर से मारा और दी गालियां: आरोपी कर्मी ने न केवल मरीज के साथ अभद्र और गंदी भाषा का प्रयोग किया, बल्कि उसे पैर से (लात) भी मारा। स्वास्थ्य विभाग के एक जिम्मेदार संस्थान में मरीज के साथ हुए इस कृत्य को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया, जिसके बाद सीधे शासन स्तर से कार्रवाई की गाज गिरी।

    डिप्टी सीएम के निर्देश पर सीएमएस ने किया सस्पेंड

    बयान के अनुसार, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कड़े दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए रायबरेली जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉक्टर पुष्पेन्द्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी सफाईकर्मी पिंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) करने के आदेश जारी कर दिए।

    अधिकारियों ने बताया कि निलंबन की इस अवधि के दौरान आरोपी कर्मी पिंकी को जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग की ओपीडी (OPD) से संबद्ध (Attach) किया गया है।

    कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत होगी 3 सदस्यीय जांच

    अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध विभागीय जांच सुनिश्चित करने के लिए 3 सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन कर दिया गया है। यह समिति निर्धारित समय के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आरोपी कर्मी पिंकी का यह घिनौना कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के नियमों और प्रावधानों के पूरी तरह से प्रतिकूल (खिलाफ) पाया गया है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के कड़े प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरीजों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    #RaebareliNews #BrajeshPathak #HealthDepartmentUP #HospitalHorror #ActionTaken #SushasanUP #RaebareliDistrictHospital #BreakingNews #DanikKhabar

  • 2.jpg
    01/07/26

    अमरनाथ यात्रा: जम्मू में टोकन वितरण का काम शुरू, श्रद्धालुओं का लगा भारी तांता

    जे कुमार 1 जुलाई 2026 जम्मू : बाबा बर्फानी के दर्शन की चाह रखने वाले शिव भक्तों के लिए पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है। जम्मू संभाग में अमरनाथ यात्रा के लिए ऑन-स्पॉट (तत्काल) पंजीकरण की प्रक्रिया के तहत टोकन वितरण का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। टोकन काउंटर खुलते ही देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं का भारी तांता लग गया है, और पूरा माहौल 'बम-बम भोले' और 'जय बाबा बर्फानी' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है।

    स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम और महाजन सभा समेत कुल पांच प्रमुख केंद्रों पर टोकन काउंटर स्थापित किए हैं। साधु-संतों के पंजीकरण के लिए पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। टोकन मिलने के बाद ही यात्रियों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Check-up) और तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है।

    सुरक्षा के मोर्चे पर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और टोकन काउंटरों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवाभावी संगठनों और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, ठहरने और लंगर की पुख्ता व्यवस्था की गई है। टोकन पाकर भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं और वे जल्द से जल्द पवित्र गुफा की ओर कूच करने को आतुर हैं।

    #AmarnathYatra #JammuTourism #HarHarMahadev

  • Untitled Project - 2026-07-01T095938.894.jpg

    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: हरियाणा से बिहार जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को पीछे से मारी टक्कर

    उन्नाव, 1 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के साढ़े 4 बजे एक रूह कंपकंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बेहद तेज रफ्तार स्लीपर बस ने आगे चल रही अर्टिगा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई, जबकि अनियंत्रित हुई बस एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चियां और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। हादसे के वक्त दोनों गाड़ियां एक ही लेन में आगे बढ़ रही थीं।

    यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुआ। चीख-पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर भीतर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    100 की स्पीड में थी बस; हरियाणा से बिहार जा रही थी

    बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी (CO) हर्ष मोदी ने हादसे की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 'बाबा ट्रैवलर' की यह डबल डेकर स्लीपर बस (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR 06 PF 1024) हरियाणा के झज्जर से बिहार के नालंदा जा रही थी। हादसे के वक्त बस में करीब 70 यात्री सवार थे और बस की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी।

    वहीं, अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP 58 AK 3461) संतकबीर नगर जिले की थी, जो आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। कार में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में कार सवार 4 लोग और बस में सवार 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    हादसे में इन्होंने गंवाई अपनी जान

    एक्सप्रेस-वे पर काल बनी तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से कार सवार निम्नलिखित लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई:

    1. विनोद (45) — (कार चालक व परिवार के मुखिया)

    2. दिव्या (13) — (विनोद की पुत्री)

    3. अंजू (40) — (विनोद की रिश्तेदार)

    4. अमृता (6) — (अंजू की पुत्री)

    5. भुनभुन (60) — (विनोद के बुजुर्ग रिश्तेदार)

    हादसे की भयावहता की सूचना मिलते ही उन्नाव के जिलाधिकारी (DM) घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक (SP) जय प्रकाश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

    घायल मासूम आर्यन बोला— "दोस्त की कार लेकर वृंदावन घूमने निकले थे"

    इस भीषण हादसे में सुरक्षित बचे विनोद के 16 वर्षीय बेटे आर्यन ने अस्पताल में रोते हुए बताया कि वे लोग संत कबीरनगर के बढ़या बाबू गांव के रहने वाले हैं। पूरा परिवार मंगलवार की रात करीब 8 बजे अपने एक दोस्त की अर्टिगा कार लेकर वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन और घूमने के लिए निकला था।

    लखनऊ में थोड़ी देर रुकने के बाद वे लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चढ़े थे। कार को उसके पापा विनोद ही चला रहे थे, तभी सुबह के वक्त पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आर्यन की मां प्रिया (40), बहन अपराजिता (10) और ममेरी बहन रिदा (5) पुत्री राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

    #UnnaoAccident #AgraLucknowExpressway #RoadAccident #SleeperBusCrash #UnnaoNews #TragicIncident #UPPolice #Bangarmau #HaryanaToBiharBus #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-01T095336.477.jpg
    01/07/26 |

    कैथल रिश्वतकांड: अटल सेवा केंद्र संचालक विकास ने उगले राज, बोला— "अकेला नहीं खाता था, रिश्वत के पैसों में दूसरे आरोपी की भी थी पार्टनरशिप"

    कैथल, 1 जुलाई (अन्‍नू): कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा मैरिज सर्टिफिकेट (विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र) बनाने के नाम पर ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हिंद मार्केट स्थित अटल सेवा केंद्र के संचालक विकास से हुई गहन पूछताछ में कई चौंकाने वाले और अहम खुलासे हुए हैं। विजिलेंस की गिरफ्त में आए आरोपी ने कुबूल किया है कि वह रिश्वत की इस मोटी रकम को अकेले नहीं डकारता था, बल्कि इस अवैध खेल में एक और आरोपी की बराबर की पार्टनरशिप (साझेदारी) थी।

    आरोपी विकास के अनुसार, वे दोनों मिलकर सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेते थे और उनका काम करवाने के एवज में मोटी रिश्वत ऐंठते थे। बाद में वसूली गई रकम को दोनों आपस में आधा-आधा (50-50) बांट लेते थे। फिलहाल, इस घूसखोरी नेटवर्क का दूसरा मुख्य आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसीबी की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    फरार साथी का नाम अभी गुप्त, एसीबी का जल्द गिरफ्तारी का दावा

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने तफ्तीश और गोपनीयता का हवाला देते हुए अभी दूसरे आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसे जल्द से जल्द दबोचने का दावा किया है। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि दूसरे पार्टनर की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे नेक्सस (गठबंधन) का पर्दाफाश हो सकेगा।

    • खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड: पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन आरोपियों ने अब तक और कितने लाचार लोगों से काम निकलवाने के नाम पर कितनी घूस हड़पी है।

    • राडार पर अन्य संचालक: जांच टीम इस बात की भी गहनता से तफ्तीश कर रही है कि इन आरोपियों का किन-किन अन्य अटल सेवा केंद्र संचालकों के साथ उठना-बैठना या मेलजोल था। शक है कि इस रैकेट के तार अन्य केंद्रों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में कुछ और चेहरे नप सकते हैं।

    एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी विकास को गिरफ्तार कर वैधानिक औपचारिकताओं के बाद जेल भेज दिया गया है। दूसरे फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उसके बाद इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है।

    जानिए क्या था पूरा मामला और कैसे बिछाया गया जाल

    गौरतलब है कि बीते सोमवार को कैथल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एसीबी की टीम ने ₹20 हजार की घूस लेते हुए संचालक को दबोचा था।

    1. परेशान था पीड़ित: गांव मानस के रहने वाले प्रदीप कुमार ने एसीबी को दी अपनी लिखित शिकायत में बताया था कि वह पिछले करीब 25 दिनों से अपने विवाह पंजीकरण (मैरिज सर्टिफिकेट) के लिए हिंद मार्केट स्थित अटल सेवा केंद्र के चक्कर काट रहा था। उसने सभी जरूरी कागजात संचालक विकास को दे दिए थे, लेकिन आरोपी जानबूझकर काम को लटका रहा था और हर बार नया बहाना बनाकर उसे टाल देता था।

    2. ₹20 हजार में तय हुआ सौदा: काम करने के बदले में आरोपी संचालक ने पहले पीड़ित प्रदीप से ₹22,000 की रिश्वत मांगी। काफी मिन्नतें करने के बाद दोनों के बीच सौदा ₹20,000 में तय हुआ।

    3. केमिकल लगे नोटों से हुआ भंडाफोड़: रिश्वतखोर की मांग से तंग आकर प्रदीप ने एंटी करप्शन ब्यूरो की शरण ली। एसीबी की टीम ने रणनीति के तहत शिकायतकर्ता प्रदीप को पाउडर (केमिकल) लगे हुए ₹20 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही हिंद मार्केट में आरोपी विकास ने रिश्वत की वह रकम पकड़ी, वहां सादे कपड़ों में पहले से जाल बिछाकर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और उसके हाथ धुलवाते ही वे गुलाबी हो गए।

    #KaithalNews #ACBRaid #BriberyCase #AtalSevaKendra #MarriageCertificateScam #CorruptionFreeHaryana #InspectorSubeSingh #AntiCorruptionBureau #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1.jpg
    01/07/26 |

    दरभंगा हवाई अड्डे पर बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के समय स्पाइसजेट का टायर फटा

    जे कुमार 1 जुलाई 2026 : बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। मुंबई से उड़ान भरकर आई स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-115 जैसे ही सुबह करीब 9:48 बजे रनवे पर उतरी, उसका एक टायर अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटने के बाद विमान का क्षतिग्रस्त पहिया कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा, जिससे प्लेन के अंदर बैठे यात्रियों को बेहद तेज झटके और भयंकर कंपन महसूस हुई। इस अप्रत्याशित घटना से विमान के भीतर यात्रियों में हड़कंप और दहशत मच गई।

    इस बेहद तनावपूर्ण स्थिति में पायलट ने गजब के धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। असंतुलित होते विमान पर तुरंत नियंत्रण पाते हुए पायलट ने उसे रनवे पर सुरक्षित रोक लिया। विमान के रुकते ही एयरपोर्ट प्रशासन, आपातकालीन सेवाएं और ग्राउंड स्टाफ तुरंत एक्शन में आ गए।

    विमान में सवार सभी 148 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मुस्तैदी से बाहर निकाला गया। इस घटना के कारण एयरपोर्ट के एप्रन (पार्किंग एरिया) पर जगह की कमी हो गई, जिसके चलते दिल्ली से आ रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट को पटना डायवर्ट करना पड़ा। बाद में दिल्ली से नया टायर मंगवाकर विमान की मरम्मत की गई और सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद ही उसने दोबारा उड़ान भरी।

    #SpiceJet #DarbhangaAirport #AviationUpdate

  • 1000165035.jpg
    01/07/26 |

    आज का राशिफल - 1 जुलाई 2026 (बुधवार)

    1. मेष राशि ♈

    • परिवार: घर में सामंजस्य और खुशी का माहौल

    • करियर: अधिकारियों से प्रशंसा मिलने की संभावना

    • लाभ/हानि: धन लाभ के मजबूत योग

    • बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे

    • शेयर मार्केट: सतर्क रहकर लाभ संभव

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: ऊर्जा बढ़िया रहेगी

    • मूड: सकारात्मक

    • शुभ मुहूर्त: दोपहर बाद का समय अनुकूल

    • शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 1

    • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

    2. वृषभ राशि ♉

    • परिवार: शांति और सहयोग का दिन

    • करियर: कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी

    • लाभ/हानि: मध्यम लाभ

    • बिजनेस: योजनाएँ आगे बढ़ेंगी

    • शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: सामान्य

    • मूड: शांत

    • शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 6

    • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें

    3. मिथुन राशि ♊

    • परिवार: रिश्तों में गर्माहट

    • करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है

    • लाभ/हानि: लाभ के योग

    • बिजनेस: जोखिम कम लें

    • शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, सोचकर निवेश करें

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: मध्यम

    • मूड: स्थिर

    • शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 5

    • उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएँ

    4. कर्क राशि ♋

    • परिवार: घर में कुछ तनाव, बुजुर्गों से अनबन संभव

    • करियर: मान-सम्मान मिलेगा

    • लाभ/हानि: सामान्य

    • बिजनेस: स्थिर दिन

    • शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: थकान महसूस हो सकती है

    • मूड: संवेदनशील

    • शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 2

    • उपाय: चन्द्रमा को दूध अर्पित करें

    5. सिंह राशि ♌

    • परिवार: खुशियाँ बढ़ेंगी

    • करियर: बड़ा अवसर मिल सकता है

    • लाभ/हानि: लाभ संभव

    • बिजनेस: नई डील सफल होगी

    • शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न मिल सकता है

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: अच्छा

    • मूड: प्रसन्न

    • शुभ रंग: सुनहरा | लकी नंबर: 3

    • उपाय: सूर्यदेव को जल दें

    6. कन्या राशि ♍

    • परिवार: सामंजस्यपूर्ण माहौल

    • करियर: मेहनत रंग लाएगी

    • लाभ/हानि: नियमित लाभ

    • बिजनेस: स्थिर प्रगति

    • शेयर मार्केट: कम निवेश अच्छा रहेगा

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: बेहतर

    • मूड: फोकस्ड

    • शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 7

    • उपाय: हरे वस्त्र दान करें

    7. तुला राशि ♎

    • परिवार: सहयोग मिलेगा

    • करियर: अवसर मिल सकते हैं

    • लाभ/हानि: रुका धन मिल सकता है

    • बिजनेस: अच्छा दिन

    • शेयर मार्केट: लाभ की संभावना

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: सामान्य

    • मूड: संतुलित

    • शुभ रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 9

    • उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें

    8. वृश्चिक राशि ♏

    • परिवार: भावनात्मक दिन

    • करियर: परिणाम सकारात्मक

    • लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव

    • बिजनेस: अत्यधिक लाभ

    • शेयर मार्केट: फायदा मिल सकता है

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: उत्तम

    • मूड: मजबूत

    • शुभ रंग: जामुनी | लकी नंबर: 4

    • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ

    9. धनु राशि ♐

    • परिवार: सपोर्ट मिलेगा

    • करियर: नई उपलब्धियाँ

    • लाभ/हानि: शेयर बाजार से लाभ के संकेत

    • बिजनेस: विस्तार की योजना बनाएँ

    • शेयर मार्केट: शुभ संकेत

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: बेहतरीन

    • मूड: आत्मविश्वास से भरपूर

    • शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 8

    • उपाय: गुरु के मंत्र का जप करें

    10. मकर राशि ♑

    • परिवार: खुशी का माहौल

    • करियर: महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे

    • लाभ/हानि: अच्छा लाभ

    • बिजनेस: नया सौदा संभव

    • शेयर मार्केट: शुभ संकेत

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: उच्च ऊर्जा

    • मूड: खुश

    • शुभ रंग: काला | लकी नंबर: 6

    • उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएँ

    11. कुंभ राशि ♒

    • परिवार: उत्साहपूर्ण वातावरण

    • करियर: लक्ष्य पूरे होंगे

    • लाभ/हानि: सामान्य

    • बिजनेस: योजनाएँ सफल होंगी

    • शेयर मार्केट: स्थिर लाभ

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: ठीक

    • मूड: सकारात्मक

    • शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 4

    • उपाय: पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें

    12. मीन राशि ♓

    • परिवार: सहयोग मिलेगा

    • करियर: क्रिएटिव काम में सफलता

    • लाभ/हानि: धन लाभ संभव

    • बिजनेस: नए अवसर

    • शेयर मार्केट: बढ़िया रिटर्न

    • स्वास्थ्य/ऊर्जा: सामान्य

    • मूड: शांति

    • शुभ रंग: समुद्री हरा | लकी नंबर: 9

    • उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें

  • gita.2.1~2.jpg
  • DG-2-30-6-26.jpg
    30/06/26 |

    हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'

    अभिकान्त, 30 जून हरियाणा : हरियाणा सरकार प्रदेश को फिल्म, संस्कृति और रचनात्मक उद्योगों का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य में पहली बार हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन 12 से 15 नवंबर, 2026 तक करने का निर्णय लिया गया है।

     

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 के आयोजन की घोषणा की थी। इसी संदर्भ में मंगलवार को फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा), रोहतक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया।

     

    बैठक मे आयोजन के सफल संचालन के लिए एक कोर कमेटी  का गठन भी किया गया, जो आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, कार्यक्रमों के चयन, विभिन्न संस्थाओं एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने, प्रचार-प्रसार तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगी।

     

    हरियाणा फिल्म फेस्टिवल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाया जाएगा।   इसके माध्यम से हरियाणवी सिनेमा, लोक संस्कृति, कला, साहित्य एवं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिलेगी।  इसमें देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों, निर्देशकों, अभिनेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों तथा सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

     

    उन्होंने  कहा कि  यह फेस्टिवल कलाकारों, फिल्मकारों और युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा हरियाणा को फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

     

    बैठक में सुपवा के कुलगुरू डॉ. अमित आर्य, फिल्मकार श्री अतुल गंगवार, अतिरिक्त निदेशक, श्री विवेक कालिया, संयुक्त निदेशक, श्री नीरज, परियोजना निदेशक, डॉ. पवन आर्य, सुपवा की रजिस्ट्रार, डॉ. गुंजन मलिक, फैकल्टी, सुश्री दीप्ति खुराना, श्री केशव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Untitled Project - 2026-06-30T174442.616.jpg
    30/06/26 |

    नोएडा की MNC में कार्यरत IIT इंजीनियर फरीदाबाद में नकली नोट छापते गिरफ्तार, होटल से प्रिंटिंग मशीन व लैपटॉप बरामद

    अभिकान्त, 30 जून फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच एन.आई.टी. (NIT) की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नकली नोट छापने वाले एक बेहद हाई-प्रोफाइल आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया यह शातिर आरोपी उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक नामी एमएनसी (MNC) आईटी कंपनी में कार्यरत एक आईआईटी (IIT) पासआउट इंजीनियर है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी नायक झा (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल जाली नोटों के काले कारोबार में कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से फिलहाल 100-100 रुपये के 10 और 500 रुपये का एक नकली नोट बरामद किया है।

    सूरजकुंड के होटल को बनाया था जाली नोटों का अड्डा

    क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी नायक झा ने नकली नोटों की छपाई के लिए फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में बकायदा कमरा बुक कर रखा था। वह इस होटल के कमरे को एक अवैध प्रिंटिंग सेटअप के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी ने वहां अपना हाई-टेक लैपटॉप और एक आधुनिक प्रिंटिंग मशीन स्थापित कर रखी थी, जिसकी मदद से वह एक विशेष प्रकार के कागज (स्पेशल क्वालिटी पेपर) पर हूबहू असली जैसे दिखने वाले नकली नोटों की प्रिंटिंग कर रहा था।

    होटल के कमरे से बरामद हुआ प्रिंटिंग का सामान, जांच जारी

    क्राइम ब्रांच एन.आई.टी. की टीम को इस अवैध गतिविधि के संबंध में एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने होटल के कमरे पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने आरोपी को जाली नोटों के साथ दबोच लिया। इसके साथ ही पुलिस ने होटल के कमरे से नोट छापने में इस्तेमाल की जा रही प्रिंटिंग मशीन, वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप और भारी मात्रा में विशेष कागज सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी अब तक बाजार में कितने नकली नोट खपा चुका है और क्या इस रैकेट में उसके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।

    #FaridabadCrime #CrimeBranchNIT #FakeCurrencyRacket #IITEngineerArrested #SurajkundNews #FaridabadPolice #NoidaMNC #FakeNotesSeized #Danikkhabar

  • G-2-30-6-26.jpg
  • Untitled Project - 2026-06-30T160445.010.jpg
    30/06/26 |

    हाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान से 11 पेटी घी चोरी करने के मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार

    हांसी, 30 जून (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (CIA) नारनौंद की टीम ने एक दुकान से 11 पेटी घी चोरी करने के मामले का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस वारदात में संलिप्त तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    पहले गिरफ्तार आरोपी 'गोगा' से खुला राज, ऑटो और कैश बरामद

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि इस चोरी की वारदात के संबंध में पुलिस ने पहले ही एक मुख्य आरोपी कश्मीर उर्फ गोगा को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान जब आरोपी कश्मीर उर्फ गोगा से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो (जिसमें चोरी का माल लादा गया था) बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही, चोरी का कुछ सामान बेचकर जो नकदी (कैश) उसने हासिल की थी, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

    तीन महिला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला गुनाह

    आरोपी कश्मीर उर्फ गोगा से मिली कड़ियों और जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए नारनौंद की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने इस चोरी के नेटवर्क से जुड़ी तीन महिला आरोपियों को भी धरदबोचा।

    • गिरफ्तार महिलाओं की पहचान: पकड़ी गई महिला आरोपियों की पहचान गीता (निवासी: टोहाना), रेमा (निवासी: पंजाब) और रमा (निवासी: पंजाब) के रूप में हुई है।

    • गुनाह किया स्वीकार: पुलिस द्वारा जब तीनों महिला आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, तो उन्होंने इस चोरी की वारदात में अपनी सीधी संलिप्तता और भूमिका को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है।

    न्यायालय से मिला 2 दिन का रिमांड, शेष माल की बरामदगी के प्रयास तेज

    मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार की गई तीनों महिला आरोपियों को आज माननीय न्यायालय (कोर्ट) के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच और चोरी के बाकी बचे सामान को रिकवर करने के लिए कोर्ट से रिमांड की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान इन महिलाओं से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि दुकान से चोरी की गई 11 पेटी घी के शेष माल को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने क्षेत्र में चोरी की अन्य किन-किन संभावित वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    #HansiNews #CIANarnaun #TheftCaseSolved #WomenThievesArrested #VinodKumarIPS #SunilKumar #HaryanaPolice #CrimeControl #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T160037.601.jpg
    30/06/26 |

    घरौंडा न्यू बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान: आम जनता और रोडवेज कर्मचारियों को दिए रोड सेफ्टी, साइबर अपराध व राहगीर योजना के टिप्स

    करनाल, 30 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में न्यू बस स्टैंड, घरौंडा (करनाल) में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना हाईवे करनाल के कॉर्डिनेटर व सहायक उप निरीक्षक (ASI) अजय कुमार द्वारा वहां उपस्थित आम नागरिकों तथा हरियाणा रोडवेज के चालकों, परिचालकों व अन्य कर्मचारियों को रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा एवं सरकार की 'राहगीर (राहवीर) योजना' के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

    यातायात नियम अपनाएं, सुरक्षित सफर पाएं

    कार्यक्रम के दौरान एएसआई अजय कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आमजन से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सुरक्षित ड्राइविंग के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातें साझा कीं:

    • सुरक्षा कवच का प्रयोग: दुपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई (ISI) मार्क हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।

    • लापरवाही से बचें: वाहन को हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि जानलेवा भी है।

    • मोबाइल से दूरी: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना या चैटिंग करना बिल्कुल बंद करें, क्योंकि ध्यान भटकने से गंभीर सड़क हादसे हो सकते हैं।

    साइबर ठगी से रहें सावधान; याद रखें हेल्पलाइन नंबर 1930

    बढ़ते डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क करते हुए एएसआई अजय कुमार ने लोगों को साइबर अपराधियों के तौर-तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने सुरक्षा टिप्स देते हुए कहा:

    • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की डिटेल, एटीएम (ATM) कार्ड नंबर, ओटीपी (OTP) या यूपीआई (UPI) पिन जैसी गोपनीय जानकारी कभी भी साझा न करें।

    • मोबाइल या ईमेल पर आने वाले किसी भी संदिग्ध व अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया पर मिलने वाले फर्जी लॉटरी या लालच भरे ऑफर्स के झांसे में न आएं।

    • तुरंत करें शिकायत: यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

    घायलों की मदद के लिए आगे आएं, 'राहगीर योजना' के तहत मिलेगा सम्मान

    सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा कम करने के लिए पुलिस टीम द्वारा 'राहगीर योजना' के बारे में विस्तार से समझाया गया।

    क्या है गोल्डन ऑवर? सड़क दुर्घटना के ठीक बाद का पहला एक घंटा (First Hour) घायल व्यक्ति के लिए 'गोल्डन ऑवर' कहलाता है। इस दौरान अगर घायल को इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना सबसे अधिक होती है।

    अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी नागरिक बिना किसी कानूनी या पुलिसिया पचड़े की चिंता किए किसी सड़क हादसे के घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाता है या उसकी मदद करता है, तो सरकार द्वारा उसे 'नेक इंसान' के रूप में सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने अपील की कि सड़क पर किसी तड़पते हुए घायल को देखकर मुंह न मोड़ें, बल्कि उसकी सहायता के लिए तुरंत आगे आएं।

    कार्यक्रम के समापन पर बस स्टैंड परिसर में मौजूद सभी यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और रोडवेज स्टाफ ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की तथा यातायात नियमों का पालन करने व समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

    #GharaundaNews #KarnalPolice #RoadSafetyAwareness #CyberSecurity #RahgeerYojana #GoldenHour #CyberCrime1930 #HaryanaRoadways #TrafficRules #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T155534.988.jpg
    30/06/26 |

    सीआईए-1 करनाल का महा-ऑपरेशन: अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ 5 अंतर-जिला तस्कर गिरफ्तार

    करनाल, 30 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल के सीआईए-1 (CIA-1) स्टाफ ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 की टीम ने इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में मुस्तैदी दिखाते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 08 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक सिलेरियो कार बरामद की गई है।

    कुटेल रिंग रोड पर जाल बिछाकर दबोचे तस्कर

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि टीम को क्षेत्र में हथियारों की एक बड़ी खेप सप्लाई होने के संबंध में पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 की टीम ने 29 जून 2026 को रिंग रोड, गांव कुटेल (करनाल) के पास रणनीतिक रूप से नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से आ रही संदिग्ध सिलेरियो कार को रोककर जब उसकी गहनता से तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और हथियारों व कार को कब्जे में ले लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और उनका प्रोफाइल

    पकड़े गए आरोपी हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जो मिलकर इस नेटवर्क को चला रहे थे। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    1. पवन उर्फ पोन्ना पुत्र खुशीराम — निवासी: वार्ड नंबर-02, रेलवे रोड, कलानौर, जिला रोहतक।

    2. जतिन पुत्र राजेंद्र — निवासी: वार्ड नंबर-01, बाबा कॉलोनी, कलानौर, जिला रोहतक।

    3. राहुल पुत्र विजय कुमार — निवासी: वार्ड नंबर-07, संत कॉलोनी, खरखौदा, जिला सोनीपत।

    4. नवदीप पुत्र भूपेंद्र — निवासी: शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत।

    5. कपिल पुत्र करतार — निवासी: शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत।

    थाना मधुबन में केस दर्ज, रिमांड पर खुलेगी सप्लाई चेन

    सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि इस बड़ी बरामदगी के संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत थाना मधुबन, जिला करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    प्रारंभिक जांच और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया है कि मुख्य आरोपी पवन उर्फ पोन्ना के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच कर रही है।

    सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि ये अवैध हथियार कहां से मैन्युफैक्चर होकर आए थे, इनका मुख्य सप्लायर कौन है, और इन्हें करनाल व आसपास के जिलों में किन-किन अपराधियों को डिलीवर किया जाना था। पुलिस को इस नेटवर्क के जरिए कई अन्य बड़ी वारदातों और चेनों के खुलासे होने की उम्मीद है।

    #KarnalNews #CIA1Karnal #WeaponsSmuggling #ArmsAct #MassiveBust #MadhubanPolice #SandeepSingh #HaryanaPolice #CrimeControl #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T155129.203.jpg
    30/06/26 |

    हिसार: एएसपी सुनील कुमार ने सेवानिवृत्त 4 पुलिस निरीक्षकों को सम्मानपूर्वक दी विदाई

    हिसार, 30 जून (अन्‍नू): पुलिस विभाग में अपने जीवन का एक लंबा, गौरवपूर्ण और सराहनीय सेवाकाल पूर्ण करने वाले चार पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) के सम्मान में आज जीओ मैस हिसार (GO Mess Hisar) में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर एएसपी (ASP) सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे सभी जांबाज अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया, उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की।

    पुलिस सेवा नौकरी नहीं, राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व: एएसपी सुनील कुमार

    विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एएसपी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा केवल आजीविका का साधन या कोई नौकरी नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का एक बहुत बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। इन अधिकारियों ने हर कठिन परिस्थिति में डटकर काम किया और पुलिस विभाग की गरिमा व साख को बढ़ाने का अनुकरणीय कार्य किया है।

    इन 4 निरीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई:

    समारोह के दौरान जिन पुलिस अधिकारियों ने अपनी कर्तव्यपरायणता के लंबे सफर को पूरा कर विदाई ली, उनका विवरण इस प्रकार है:

    1. इंस्पेक्टर अमर सिंह — इन्होंने पुलिस विभाग में 37 वर्ष, 02 माह और 17 दिन का एक बेहद लंबा और गौरवपूर्ण सेवाकाल पूरा किया है।

    2. इंस्पेक्टर सतवीर सिंह — इन्होंने विभाग को अपनी 36 वर्ष, 07 माह और 29 दिन की उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।

    3. इंस्पेक्टर होशियार सिंह — इन्होंने 36 वर्ष और 08 माह का उल्लेखनीय व बेदाग सेवाकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

    4. इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार — इन्होंने निरंतर 36 वर्ष, 09 माह और 02 दिन तक पुलिस विभाग में अपनी सक्रिय सेवाएं दीं।

    एएसपी सुनील कुमार ने कहा कि इन चारों अधिकारियों द्वारा दी गई सेवाएं और विभाग के प्रति निष्ठा हमेशा नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के पुलिस कर्मियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

    अनुभव साझा कर भावुक हुए सेवानिवृत्त अधिकारी

    समारोह के अंतिम चरण में सेवानिवृत्त हो रहे चारों निरीक्षकों ने भावुक होते हुए पुलिस विभाग में बिताए अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साथ खड़े रहने के लिए अपने उच्च अधिकारियों, अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

    समारोह में मौजूद सभी रैंक के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने खड़े होकर तालियों के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके दीर्घायु व मंगलमय सामाजिक जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

    #HisarNews #HisarPolice #FarewellCeremony #Retirement #ASPSunilKumar #GOMessHisar #HaryanaPolice #Inspiration #ProudMoment #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T154805.886.jpg
    30/06/26 |

    अग्रोहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गांव मीरपुर में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा, आरोपी अंकुश गिरफ्तार, आभूषण बरामद

    हिसार, 30 जून (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुस्तैदी दिखाते हुए थाना अग्रोहा पुलिस ने गांव मीरपुर में हुई एक चोरी की वारदात का बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने व चांदी के आभूषण भी सकुशल बरामद कर लिए हैं।

    घर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गया था चोर

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए थाना अग्रोहा के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि दिनांक 29 जून 2026 को अग्रोहा निवासी कृष्ण पुत्र मैनपाल ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि कोई अज्ञात चोर उसके मकान में दाखिल होकर वहां रखे सोने एवं चांदी के कीमती आभूषण चोरी करके ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर अग्रोहा थाना पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से ऐसे खुला राज

    चोरी की इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

    • मुस्तैद जांच: टीम में शामिल मुख्य सिपाही मंजीत सिंह ने मामले की कमान संभालते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला।

    • सटीक पहचान और गिरफ्तारी: तकनीकी साक्ष्यों एवं फुटेज का गहन विश्लेषण करने के बाद मुख्य सिपाही मंजीत सिंह ने चोर की सटीक पहचान स्थापित की। पहचान होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और आरोपी अंकुश पुत्र पूर्ण चंद (निवासी: मीरपुर) को धरदबोचा।

    • गहने बरामद: आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा सोने और चांदी के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए गए।

    अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए लिया जाएगा रिमांड

    थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अंकुश को कानून के मुताबिक माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उसका रिमांड हासिल करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने क्षेत्र में चोरी की अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा, यदि इस चोरी के माल को ठिकाने लगाने या वारदात को अंजाम देने में कोई अन्य सह-आरोपी या रिसीवर शामिल है, तो उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    आमजन की सुरक्षा व संपत्ति की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एसपी सिद्धांत जैन

    चोरी की वारदात का चंद घंटों में पटाक्षेप करने पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने थाना अग्रोहा पुलिस टीम और मुख्य सिपाही मंजीत सिंह की पीठ थपथपाते हुए उनकी सराहना की। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस अपराधों के त्वरित खुलासे, मामलों के निपटारे और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा करना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और कानून हाथ में लेने वाले या अपराध करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #HisarNews #AgrohaPolice #TheftCaseSolved #AccusedArrested #JewelryRecovered #SiddhantJain #MirpurTheft #HaryanaPolice #CrimeControl #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T154538.514.jpg
    30/06/26 |

    हिसार में नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: मंगाली चौकी पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन और बाइक सहित आरोपी गुरजंट को दबोचा

    हिसार, 30 जून (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार एक विशेष और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुस्तैदी दिखाते हुए मंगाली पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान देवा रोड मंगाली से एक नशा तस्कर को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    देवा रोड पर नाकाबंदी कर बाइक सवार को रोका

    मंगाली पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (ASI) विनोद कुमार ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वयं अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, गश्त और अपराध की रोकथाम के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान टीम को क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक द्वारा नशा सप्लाई करने की पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

    सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई विनोद कुमार ने सहयोगियों की मदद से नाकाबंदी की और सामने से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकवा लिया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नियमों के तहत जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ और बाइक को जब्त कर लिया।

    आरोपी की पहचान और रिमांड पर पूछताछ की तैयारी

    पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजंट पुत्र गुरदीप सिंह (निवासी: कुनाल, जिला फतेहाबाद, हाल निवासी: पीरांवाली, हिसार) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरजंट को माननीय न्यायालय (कोर्ट) में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि वह यह हेरोइन कहां से खरीदकर लाया था और हिसार व आसपास के क्षेत्रों में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। इस अवैध नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज से जुड़े जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे: एसपी सिद्धांत जैन

    हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि हिसार पुलिस नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध पूरी तरह से 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं की जिंदगी और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आस-पास या मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार करता है या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें। सूचना देने वाले जागरूक नागरिक का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त (गोपनीय) रखी जाएगी।

    #HisarNews #HisarPolice #DrugBusted #HeroinSeized #MangaliChowki #SiddhantJain #MayankMudgil #AzadNagarPolice #HaryanaPolice #ChittaSmuggler #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T135521.304.jpg
    30/06/26 |

    सिरसा अफीम हेराफेरी कांड: ₹4.5 करोड़ के केस में SIT जांच पूरी, आरोपी एएसआई (ASI) रणबीर ही निकला मुख्य सूत्रधार, ट्रक से 10 किलो और अफीम बरामद

    सिरसा, 30 जून (अन्‍नू): हरियाणा के सिरसा में ट्रक से पकड़ी गई करीब 4.5 करोड़ रुपए की अफीम के बहुचर्चित मामले में विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल के बाद एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। एसआईटी ने अपनी जांच लगभग पूरी करते हुए केस को क्लोज कर दिया है और जल्द ही इसका चालान अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे गबन और हेराफेरी कांड में बर्खास्त एएसआई (ASI) रणबीर सिंह की भूमिका सबसे अहम थी। वह अकेले ही बाकी बची अफीम को ठिकाने लगाने (खुर्द-बुर्द करने) की फिराक में था और उसी ने कुछ अफीम को थाने में खड़े ट्रक के अंदर ही छिपाकर रखा था।

    शुरुआत में इस मामले में कई अन्य पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत का शक जताया जा रहा था, लेकिन एसआईटी के अनुसार, अभी बाकी पुलिसकर्मियों पर आरोप सही नहीं पाए गए हैं।

    थाने में खड़े इंपाउंड ट्रक से मिली 10 किलो और अफीम

    डिंग थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआत में राजस्थान और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ट्रक से 89 किलो 970 ग्राम (करीब 4.5 करोड़ रुपए मूल्य) की अफीम बरामदगी दिखाई थी। लेकिन बाद में परतें खुलीं तो पता चला कि जब्त की गई कुल अफीम करीब 100 किलो के आसपास थी।

    • ड्राइवर सीट के पास मिले पैकेट: एसआईटी ने जब डिंग थाने में खड़े इंपाउंड (जब्त) ट्रक की दोबारा सघन तलाशी ली, तो ड्राइवर सीट के पास से अफीम के 12 नए पैकेट बरामद हुए।

    • ₹45 लाख की अतिरिक्त बरामदगी: ये पैकेट आधा किलो और एक किलो की पैकिंग में थे, जिनका कुल वजन 10 किलो निकला। बरामद हुई इस अतिरिक्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है।

    आरोपी एएसआई पर दर्ज हैं दो मुकदमे: एएसपी मयंक मुदगिल

    मामले की जानकारी देते हुए एसआईटी प्रमुख व एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि सिरसा का यह हाई-प्रोफाइल अफीम केस पूरी तरह सुलझा लिया गया है। मुख्य आरोपी एएसआई रणबीर सिंह पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा फतेहाबाद के बनगांव निवासी अपने एक दोस्त को अफीम की खेप देने का है और दूसरा मुकदमा अफीम का गबन करने के आरोप में दर्ज है। पुलिस ने एफआईआर में जो धाराएं पहले लगाई थीं, उन्हें ही बरकरार रखा गया है।

    मणिपुर में दंगों के चलते मुख्य गिरोह तक नहीं पहुंच सकी टीम

    एसआईटी अभी इस नशा तस्करों के मुख्य अंतरराष्ट्रीय गिरोह (सिंडिकेट) का पूरी तरह पता नहीं लगा पाई है। इसके बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने के लिए पुलिस टीम आरोपियों को लेकर मणिपुर गई थी, क्योंकि यह खेप वहीं से जुड़ी थी। मगर उस दौरान मणिपुर में हालात बेहद खराब थे और दंगे होने की वजह से माहौल ठीक नहीं था। सुरक्षा कारणों से टीम को वहां से बिना किसी बड़ी सफलता के वापस लौटना पड़ा। एएसपी के अनुसार, मणिपुर में हालात सामान्य होने पर आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर वहां जाया जाएगा।

    सिलीगुड़ी से जोधपुर जा रहा था ट्रक, ऐसे खुला था लिंक

    यह अफीम से भरा ट्रक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से चला था और इसे राजस्थान के जोधपुर पहुंचना था। इसकी भनक राजस्थान की जोधपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को लग गई थी।

    • 10 जून को नाकाबंदी में दबोचा: बुधवार (10 जून) को राजस्थान पुलिस की टीम ने सिरसा पहुंचकर स्थानीय डिंग थाना पुलिस के साथ मिलकर एनएच-9 स्थित भावदीन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान ट्रक नंबर JK-02-BK-5276 को पकड़ा गया और राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले ट्रक ड्राइवर किशना राम को गिरफ्तार किया गया।

    • कड़ी से कड़ी जुड़ती गई: ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से ट्रक मालिक गगनदीप सिंह और राजस्थान के डूंगरपुर से मुख्य सप्लायर सुखराम को गिरफ्तार किया।

    • ऐसे फंसा एएसआई: 13 जून को जब फतेहाबाद पुलिस ने बनगांव के शमशेर को अफीम के साथ पकड़ा, तो उसने एएसआई रणबीर सिंह का नाम उगल दिया। इसके बाद सिरसा एसपी ने तुरंत एक्शन लिया।

    नोडल अधिकारी सहित इन पर गिरी थी गाज

    इस अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी और पुलिस महकमे में अफीम की हेराफेरी का भंडाफोड़ होने पर स्वयं हरियाणा के डीजीपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया था। हिसार रेंज के आईजी ने तुरंत एसआईटी का गठन किया था। कार्रवाई के तहत एएसआई रणबीर सिंह को बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया, डिंग थाना एसएचओ (SHO) को निलंबित कर दिया गया, और डीएसपी राज सिंह का तबादला नूंह कर दिया गया था। हालांकि, एसआईटी जांच में साफ हुआ है कि डीएसपी राज सिंह इस मामले में केवल नोडल अधिकारी थे और उनका इस हेराफेरी से कोई लिंक सामने नहीं आया है।

    #SirsaNews #OpiumScam #HaryanaPolice #SITInvestigation #DingThana #DrugBusted #ASIRanbirSingh #MankMudgil #CrimeUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • photo-collage.jpg

    FIFA वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! पेनल्टी शूटआउट में टूटे नीदरलैंड और जर्मनी के दिल; ब्राजील ने जापान को धोया

    आरएस अनेजा, 30 जून नई दिल्ली - फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के नॉकआउट चरण (प्री-क्वार्टर फाइनल) में बड़ा उलटफेर करते हुए नीदरलैंड और चार बार विश्वकप विजेता जर्मनी की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। दोनों ही यूरोपीय दिग्गज टीमों को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इससे पहले ब्राजील ने एशियाई टीम जापान को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

    पेनेल्टी शूटआउट में मोरक्कों ने नीदरलैंड को दिखाया बाहर का रास्ता

    राउंड ऑफ 32 में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसे फुटबॉल इतिहास के सबसे अजीबोगरीब और रोमांचक मैचों में गिना जाएगा। मोंटेरे में खेले गए इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में किस्मत का असली इम्तिहान हुआ। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मोरक्को ने अंतिम-16 में जगह बना ली है जहां उनका सामना कनाडा से होगा।

    जर्मनी को हराकर पराग्वे ने रचा इतिहास, जर्मनी बाहर

    चार बार की चैंपियन जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। 29 जून 2026 को खेले गए राउंड ऑफ 32 के एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जर्मनी की टीम पहली बार पेनल्टी शूटआउट में हारी है। इससे पहले विश्व कप में जर्मनी ने अपने सभी 5 पेनल्टी शूटआउट जीते थे। पराग्वे के जूलियो एनसिसो ने 42वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज़ ने शानदार हेडर से गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया।अतिरिक्त समय के दौरान जर्मनी के जोनाथन टा ने एक गोल किया था, लेकिन रेफरी ने इसे फाउल मानकर रद्द कर दिया, जिस पर जर्मन खिलाड़ियों ने नाराजगी भी जताई। जर्मनी की तरफ से काई हैवर्ट्ज़ और निक वोल्टेमाडे अपनी पेनल्टी चूक गए, जिसके बाद सडन डेथ में जोनाथन टा का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। पराग्वे के होसे कनाले ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

    ब्राजील ने जापान को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

    'राउंड ऑफ 32' नॉकआउट मुकाबले में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हरा दिया और प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के 29वें मिनट में जापान के काइशू सानो ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की चौंकाने वाली बढ़त दिला दी। : दूसरे हाफ के 56वें मिनट में ब्राजीलियाई मिडफील्डर कैसिमिरो ने बेहतरीन हेडर के जरिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच जब एक्स्ट्रा टाइम की ओर बढ़ रहा था, तभी इंजरी टाइम के आखिरी पलों (96वें मिनट) में सब्सटिट्यूट खिलाड़ी गैब्रियल मार्टिनेली ने ब्रूनो गुइमारेस के पास पर निर्णायक गोल दागकर ब्राजील को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

  • Untitled Project - 2026-06-30T112835.466.jpg
    30/06/26 |

    गुरुग्राम: रील के चक्कर में एमजी रोड पर जानलेवा स्टंट, तेज रफ्तार बोलेरो के बोनेट पर बैठकर युवक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

    गुरुग्राम, 30 जून (अन्‍नू): साइबर सिटी गुरुग्राम में रील बनाने और सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स पाने के चक्कर में युवाओं द्वारा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार एमजी रोड (MG Road) पर रफ्तार और स्टंटबाजी का एक बेहद खतरनाक वीडियो सामने आया है। यहां सहारा मॉल के ठीक सामने सर्विस लेन पर एक काले रंग की महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के बोनेट पर बैठकर एक युवक द्वारा जानलेवा स्टंट किया जा रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में हुड़दंग

    यह पूरी घटना एमजी रोड की सर्विस लेन पर हुई, जिसे गुरुग्राम के सबसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में गिना जाता है। इस रोड पर स्थित पब, बार और शॉपिंग मॉल्स के कारण यहां चौबीसों घंटे पैदल यात्रियों, स्थानीय निवासियों और नौकरीपेशा लोगों की भारी आवाजाही रहती है।

    • लापरवाही की हदें पार: वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय काले रंग की बोलेरो गाड़ी की रफ्तार काफी तेज है और ड्राइवर बेहद लापरवाही व आक्रामक तरीके से गाड़ी को मोड़ रहा है। वहीं, गाड़ी के बोनेट पर एक युवक बिना किसी सुरक्षा के बेहद खतरनाक स्थिति में बैठा हुआ है।

    • राहगीर रह गए दंग: सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने जब इस खौफनाक मंजर को देखा, तो अनहोनी की आशंका के चलते अपनी-अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर ली और खुद को इस हुड़दंगी गाड़ी से दूर कर लिया।

    पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती

    यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब मॉल के आसपास युवाओं और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ होती है। व्यस्त सर्विस लेन पर इस तरह तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाना और बोनेट पर स्टंट करना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों को खुली चुनौती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमजी रोड पर अक्सर पुलिस पीसीआर और राइडर्स तैनात रहते हैं, इसके बावजूद स्टंटबाजों ने बिना किसी डर के इस वारदात को बेखौफ अंजाम दिया।

    सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा, कार्रवाई की मांग

    वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने गुरुग्राम पुलिस को टैग करते हुए इन स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने, एफआईआर दर्ज करने और भारी-भरकम चालान काटने की मांग की है।

    स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एमजी रोड पर वीकेंड्स और देर रात इस तरह की हुड़दंगबाजी अब आम बात हो गई है। ये हुड़दंगी युवक गाड़ियों में तेज म्यूजिक बजाकर और खतरनाक ड्राइविंग कर इलाके की शांति भंग करते हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

    सीसीटीवी के जरिए गाड़ी नंबर ट्रेस करने में जुटी पुलिस

    वीडियो संज्ञान में आने के बाद गुरुग्राम पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस सहारा मॉल और आसपास के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि गाड़ी के मालिक, उसे चला रहे ड्राइवर और बोनेट पर बैठे युवक की सटीक पहचान की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग, दूसरों की जान जोखिम में डालने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के तहत सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #GurugramNews #MGRoadStunt #ReelsCraze #DangerousDriving #GurugramPolice #BoleroStunt #SaharaMall #TrafficViolations #CyberCity #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-30T112034.554.jpg
    30/06/26 |

    महेंद्रगढ़: CIA नारनौल का बड़ा एक्शन; हत्या का फरार आरोपी और एक अन्य बदमाश अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    नारनौल, 30 जून (अन्‍नू): जिला महेंद्रगढ़ में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (CIA) नारनौल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक शातिर युवक हत्या के एक संगीन मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

    नांगल चौधरी मर्डर केस का फरार आरोपी सचिन दबोचा

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए नारनौल की टीम को क्षेत्र में एक वांछित अपराधी की मौजूदगी को लेकर पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दबिश दी और आरोपी सचिन को काबू कर लिया।

    • आरोपी का विवरण: पकड़ा गया आरोपी सचिन राजस्थान के बहरोड़ थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव भिंढोर का रहने वाला है।

    • हथियार बरामद: पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    • मर्डर केस में था वांटेड: जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की और रिकॉर्ड खंगाला, तो सामने आया कि सचिन जिला महेंद्रगढ़ के थाना नांगल चौधरी में दर्ज हत्या (मर्डर) के एक मामले में काफी लंबे समय से मोस्ट वांटेड और फरार चल रहा था।

    गुजरवास का रवि अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

    इसी विशेष अभियान को आगे बढ़ाते हुए सीआईए नारनौल की टीम ने एक और आरोपी को हथियार सहित दबोचा। पुलिस ने अटेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव गुजरवास के रहने वाले रवि को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

    महेंद्रगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गए अवैध हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। सीआईए की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये दोनों आरोपी हथियार कहां से और किन सप्लायरों से खरीदकर लाए थे। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में किसी अन्य आपराधिक वारदात या लूटपाट में तो नहीं किया गया। पुलिस दोनों बदमाशों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड (क्रिमिनल हिस्ट्री) को भी खंगाल रही है।

    जनता से अपील: अपराधियों की सूचना पुलिस को दें

    पुलिस प्रवक्ता ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में अपराधियों, नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि आपके आस-पास किसी भी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी भी प्रकार की संदिग्ध व आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

    #MahendragarhNews #CIANarnaul #MurderAccusedArrested #IllegalWeaponsSeized #NarnaulPolice #NangalChaudhary #ArmsAct #HaryanaPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • 10.jpg
    30/06/26 |

    अंबाला में बड़ा हादसा: धनौरा गांव में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    जे कुमार 30 जून 2026 अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिला के अंतर्गत आने वाले गांव धनौरा में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहाँ खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा, जिसका नाम निर्भय बताया जा रहा है, अचानक खुले पड़े लगभग 220 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

    प्रशासन और सेना ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता और बोरवेल की गहराई को देखते हुए तुरंत भारतीय सेना (Army) और एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों को सूचित किया गया। भारतीय सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।

    राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर बोरवेल के भीतर मासूम निर्भय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार की जा रही है। इसके साथ ही एक सीसीटीवी कैमरा भी बोरवेल के अंदर डालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चे की स्थिति और उसकी हलचल पर नजर रखी जा सके। बोरवेल के समानांतर एक दूसरा गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें बुलाई गई हैं, जिससे सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचा जा सके।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद से ही निर्भय के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और प्रशासन लगातार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। मौके पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की एक विशेष टीम को तैनात रखा गया है ताकि बच्चे को बाहर निकालते ही तुरंत मेडिकल सहायता दी जा सके। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पल-पल की निगरानी कर रहे हैं और दुआओं का दौर जारी है।

    #Ambala , #AmbalaNews, #BorewellRescue, #SaveNirbhay, #RescueOperation, #DhanouraVillage, #IndianArmy, #NDRF, #HaryanaNews, BreakingNews, #DainikKhabar

  • 99.jpg
    30/06/26 |

    डीएलसीसुपवा परिसर में 'दाना-पानी नेस्ट' अभियान: पक्षियों के लिए लगाए इको-फ्रेंडली घोंसले और जलपात्र

    जे कुमार रोहतक 30 जून 2026: पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में नवकल्प फाउंडेशन के सहयोग से 'दाना-पानी नेस्ट' अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए इको-फ्रेंडली (पर्यावरण-अनुकूल) नेस्ट (घोंसले) और जलपात्र स्थापित किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य तेजी से घटती पक्षियों की आबादी को सुरक्षित आश्रय, भोजन व पानी उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों में जैव विविधता के प्रति संवेदनशीलता जगाना है।

    हरियाणा और राजस्थान में लगाए जा चुके हैं 1200 नेस्ट

    नवकल्प फाउंडेशन के प्रतिनिधि अनिल आर्य ने बताया कि यह अभियान पिछले छह वर्षों से लगातार पर्यावरण संवर्धन को समर्पित है:

    • व्यापक अभियान: इस वर्ष 'दाना-पानी नेस्ट' अभियान के तहत हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अब तक लगभग 1200 घोंसले लगाए जा चुके हैं।

    • सांस्कृतिक जिम्मेदारी: विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूरा परिसर विद्यार्थियों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी सुरक्षित व जीवनदायी बने, यही हमारा प्रयास है। बेजुबान जीवों की सेवा हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

    प्रकृति संरक्षण के लिए जनअभियान का आह्वान

    यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने इसे नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने वाला एक बेहतरीन कदम बताया। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों, स्कूलों और कार्यालयों के आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर इस जनअभियान का हिस्सा बनें।

    संरक्षण का संकल्प: इस अवसर पर स्वयंसेवक अनिल कुमार, डॉ. प्रताप सिंह, राजेश कुमार और विक्रांत वीर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर परिसर के विभिन्न पेड़ों पर सुरक्षित घोंसले टांगे और नियमित रूप से पक्षियों की देखरेख व उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

    #DLCSUPVA #DanaPaniNestCampaign #BirdConservation #EcoFriendlyNest #NavkalpFoundation #RohtakNews #EnvironmentProtection #HaryanaNews

  • 8.jpg
    30/06/26 |

    एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में इन-हाउस ट्रेनिंग सेशन: 'एलिमेंट्री साइंस' के जरिए शिक्षकों ने सीखे इनोवेटिव तरीके

    जे कुमार अम्बाला शहर, 30 जून 2026: शैक्षणिक उत्कृष्टता और शिक्षकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अम्बाला शहर के प्रतिष्ठित एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में एक ज्ञानवर्धक इन-हाउस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। "एलिमेंट्री साइंस: फ्रॉम क्यूरिऑसिटी टू डिस्कवरी" (प्राथमिक विज्ञान: जिज्ञासा से खोज तक) विषय पर आधारित इस विशेष सत्र में स्कूल के टीचिंग स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य एक्टिविटी-बेस्ड (गतिविधि-आधारित) और पूछताछ-आधारित विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना था।

    हैंड्स-ऑन लर्निंग और क्रिटिकल थिंकिंग पर जोर

    इस ट्रेनिंग सेशन में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में सुश्री कमलनीत कौर उपस्थित रहीं। उन्होंने प्राथमिक स्तर के छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए कई इनोवेटिव टीचिंग रणनीतियाँ साझा कीं:

    • वैज्ञानिक सोच का विकास: सुश्री कमलनीत कौर ने बताया कि बच्चों में रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर उनमें जिज्ञासा, क्रिटिकल थिंकिंग (गहन सोच) और ऑब्ज़र्वेशन स्किल्स (अवलोकन क्षमता) को कैसे विकसित किया जाए।

      अनुभवात्मक शिक्षा (NEP 2020): नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के अनुरूप, उन्होंने विज्ञान को असल जिंदगी से जोड़ने, हैंड्स-ऑन लर्निंग और छोटे-छोटे प्रैक्टिकल एक्सपेरिमेंट्स के जरिए कक्षा को इंटरैक्टिव बनाने पर जोर दिया।

    प्रबंधक समिति और प्राचार्या ने जताया आभार

    सत्र के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और चर्चाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल की प्रबंधक समिति के सम्मानित सदस्यों—प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन और एडवाइज़र रविकांत जैन ने इस जानकारीपूर्ण सत्र की भूरि-भूरि सराहना की और रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया।

    प्राचार्या का संदेश: प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "शिक्षक इन आधुनिक और इनोवेटिव तरीकों को अपनी दैनिक कक्षाओं में अपनाएँ ताकि हमारे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और खोज की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।" सत्र का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसने सभी शिक्षकों को नए विचारों से ऊर्जावान और प्रेरित किया।

    #AmbalaNews #SAJainSchool #TeachersTraining #ElementaryScience #InHouseSession #InnovativeTeaching #NEP2020 #AmbalaEducation

  • 6.jpg
    30/06/26 |

    फरीदाबाद में हाई-प्रोफाइल जालसाजी: ₹34 लाख के पैकेज वाला आईटी इंजीनियर होटल में छाप रहा था नकली नोट, गिरफ्तार

    जे कुमार फरीदाबाद, 29 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक नामी होटल में छापा मारकर ₹100 और ₹500 के नकली नोट छापने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि बेंगलुरु (VIT) से ग्रेजुएट और नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में ₹34 लाख के सालाना पैकेज पर काम करने वाला आईटी इंजीनियर है।

    होटल के कमरे को बना रखा था 'जाली नोटों की फैक्ट्री'

    पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी विनायक झा के रूप में हुई है, जिसके माता-पिता भी सरकारी विभागों में कार्यरत हैं |

    • ऐसे हुआ भंडाफोड़: आरोपी ने 26 जून को सूरजकुंड स्थित 'होटल सरोवर पोर्टिको' में कमरा नंबर 404-B बुक कराया था। दो दिन तक कमरा लगातार बंद रहने और आरोपी के चाबी लेकर गायब रहने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    • बरामदगी: पुलिस ने जब होटल स्टाफ की मौजूदगी में कमरा खुलवाया, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे के भीतर से एक लैपटॉप, हाई-टेक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला विशेष पेपर (कागज), ₹500 का एक नकली नोट और ₹100 के 10 जाली नोट बरामद हुए।

    कोर्ट ने भेजा दो दिन के रिमांड पर, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

    होटल रजिस्टर में दर्ज पहचान पत्र और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी विनायक झा को सेक्टर-17 स्थित उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में वह होटल के कमरे से मिले आपत्तिजनक सामान को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जाली मुद्रा तैयार करने की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस रैकेट की आगे की जांच क्राइम ब्रांच (NIT) टीम को सौंप दी गई है। पुलिस अब आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अब तक बाजार में कितने लाख के नकली नोट खपा चुका है और इस रैकेट के तार राजस्थान या अन्य राज्यों के किस बड़े गिरोह से जुड़े हैं।

    #FaridabadNews #FakeCurrencyRacket #ITEngineerArrested #CounterfeitNotes #SurajkundPolice #FaridabadCrime #BreakingNewsHaryana

  • 4.jpg
    30/06/26 |

    पंजाबी संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न

    जे कुमार अम्बाला, 30 जून 2026: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की एक महत्वपूर्ण जिलास्तरीय बैठक आज अम्बाला में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, पंजाबी संस्कृति व भाषा के प्रचार-प्रसार और वर्तमान सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस बैठक में जिलेभर से आए पंजाबी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, पदाधिकारियों और युवाओं ने शिरकत की।

    युवा पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने और सामाजिक सुधारों पर मंथन

    बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज के सामने आ रही वर्तमान चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की और निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर रणनीति तैयार की |

    संस्कृति और भाषा का संरक्षण: बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध पंजाबी विरासत, इतिहास और भाषा (गुरमुखी) से जोड़े रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    नशे के खिलाफ महाअभियान: समाज के पदाधिकारियों ने युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर गहरी चिंता जताई। महासभा ने निर्णय लिया कि अम्बाला जिले के गांवों और वार्डों में युवाओं को जागरूक करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

    राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधित्व की मांग

    महासभा ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों का मुख्य वक्तव्य: बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, "पंजाबी समाज ने देश के विकास और विभाजन के दर्द को सहकर समाज निर्माण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी एकता का परिचय दे। हम सरकार से भी मांग करते हैं कि आबादी के अनुपात में पंजाबी समाज को राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।" इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और गरीब कन्याओं के विवाह में सामूहिक मदद करने का भी निर्णय लिया गया।

    बैठक के अंत में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठन की मजबूती के लिए हर संडे (रविवार) वार्ड स्तर पर बैठकें करने का लक्ष्य तय किया गया।

    #AmbalaNews #RashtriyaPunjabiMahasabha #PunjabiCommunityAmbala #SocialReform #SayNoToDrugs #PunjabiCulture #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

  • 1002793186.jpg
    30/06/26

    आज 30 जून का इतिहास

    आज 30 जून का इतिहास

    1999 - आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।

    2002 - ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।

    2003 - चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।

    2005 - ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।

    2006 - फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।

    2007 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।

    2008 -

    रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।

    भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया। राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • 222.jpg
    30/06/26 |

    देश सर्वोपरि: पूर्व सैनिकों के साथ वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों पर गहन मंथन, कर्नल गोपाल सिंह ने दी जानकारी

    जे कुमार अम्बाला, 30 जून 2026: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरियाणा राज्य संगठन के अध्यक्ष कर्नल गोपाल सिंह (वीएसएम, सेवानिवृत्त) ने अंबाला में पूर्व सैनिकों के साथ एक विशेष बैठक कर वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, सीमाओं के हालात और वर्तमान परिदृश्य में पूर्व सैनिकों की भूमिका को लेकर गंभीर मंथन किया गया।

    राष्ट्रीय सुरक्षा और समाज निर्माण में पूर्व सैनिकों का योगदान

    कर्नल गोपाल सिंह ने संगठन के माध्यम से राष्ट्र प्रथम (Nation First) की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया |

    देश की वर्तमान परिस्थितियाँ: बैठक में चर्चा की गई कि वर्तमान समय में देश जिन वैश्विक और आंतरिक चुनौतियों से गुजर रहा है, उसमें अनुशासित पूर्व सैनिकों का मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद जरूरी है।

    सैनिकों के सम्मान की रक्षा: कर्नल गोपाल सिंह ने पूर्व सैनिकों और ड्यूटी पर तैनात जवानों के सामाजिक सम्मान, टोल प्लाजा व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर उनके साथ होने वाले व्यवहार और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल ऊंचा रखना पूरे समाज और सरकार की जिम्मेदारी है।

    युवाओं को प्रेरित करने का आह्वान

    परिषद की इस बैठक में केवल पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं को मुख्यधारा और देशभक्ति से जोड़ने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

    कर्नल गोपाल सिंह का संदेश: "एक बार सैनिक, हमेशा सैनिक। हम भले ही सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी कभी कम नहीं होती। आज देश को जिस तरह की आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसमें पूर्व सैनिक गांवों और शहरों में जाकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक व प्रेरित करें। किसी भी विषम परिस्थिति में हमें कानून के दायरे में रहकर समाज को सही दिशा देनी है।"

    बैठक के अंत में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने संगठन की मजबूती और देशहित में हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

    #AmbalaNews #ExServicemenMeeting #ColGopalSingh #AkhilBhartiyaPurvSainikParishad #NationalSecurity #VeteransOfIndia #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

  • 1.jpg
    30/06/26 |

    असुरक्षित भवनों में अब नहीं बैठेंगे नौनिहाल: अम्बाला में स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, डीईओ ने क्लस्टर प्रभारियों को दिए निर्देश

    जे कुमार अम्बाला, 30 जून 2026: अम्बाला जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह गंभीर हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए हैं कि जिले के किसी भी असुरक्षित (Unsafe) स्कूल भवन या जर्जर कमरे में छात्र नहीं बैठेंगे। इसके लिए विभाग ने सभी क्लस्टर प्रभारियों (मुखियाओं) को 1 जुलाई 2026 तक अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट (Security Audit) पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    क्लस्टर मुखियाओं को जवाबदेही और भौतिक सत्यापन के आदेश

    जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके तहत निम्नलिखित कदम उठाने को कहा गया है |

    • ग्राउंड रिपोर्ट: सभी क्लस्टर प्रभारियों को स्वयं स्कूलों का दौरा कर भवनों की भौतिक स्थिति (Physical Verification), छतों की हालत, जर्जर दीवारों और बिजली के ढीले तारों की बारीकी से जांच करनी होगी।

    • 1 जुलाई तक अल्टीमेटम: सभी प्रभारियों को 1 जुलाई तक अपनी विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट जिला कार्यालय में सौंपनी होगी। यदि कोई कमरा या भवन असुरक्षित पाया जाता है, तो उसे तुरंत सील कर बच्चों की कक्षाएं वैकल्पिक सुरक्षित स्थान या दूसरे कमरों में शिफ्ट की जाएंगी।

    कोताही बरतने पर होगी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई

    शिक्षा विभाग का यह कदम मानसून सीजन की शुरुआत को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बरसात के दिनों में पुरानी इमारतों और छतों के टपकने या गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

    जिला शिक्षा अधिकारी का कड़ा संदेश: "यदि 1 जुलाई के बाद किसी भी स्कूल में बच्चे असुरक्षित भवन या कंडम घोषित हो चुके कमरों में बैठते पाए गए, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया और क्लस्टर प्रभारी की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और प्राध्यापकों के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमारा मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को एक सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है।"

    #AmbalaNews #SchoolSafetyAudit #HaryanaEducationDepartment #DEOAmbala #SafeSchoolBuildings #AmbalaSchools #MonsoonSafety #BreakingNewsAmbala

  • 1000165035.jpg
    30/06/26 |

    आज का राशिफल — मंगलवार, 30 जून 2026

    ♈ मेष राशि

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, छोटी बातों पर क्रोध से बचें।

    कैरियर/बिजनेस: नई जिम्मेदारी या नया अवसर मिल सकता है।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में खर्च न करें।

    शेयर मार्केट: जोखिम कम रखें, ट्रेड में स्टॉप लॉस जरूरी।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, आराम भी लें।

    मूड: उत्साही।

    शुभ रंग: लाल

    लकी नंबर: 9

    उपाय: हनुमान जी का स्मरण करें।

    ♉ वृषभ राशि

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर: पुराने काम पूरे करने का दिन।

    बिजनेस: स्थिर प्रगति के संकेत।

    लाभ/हानि: आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें।

    स्वास्थ्य: गले और थकान का ध्यान रखें।

    मूड: शांत।

    शुभ रंग: सफेद

    लकी नंबर: 6

    उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    ♊ मिथुन राशि

    परिवार: बातचीत से समस्या हल होगी।

    कैरियर: नए संपर्क लाभ देंगे।

    बिजनेस: नेटवर्किंग से फायदा।

    लाभ/हानि: आय के नए रास्ते बन सकते हैं।

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बिना निवेश न करें।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रखें।

    मूड: सक्रिय।

    शुभ रंग: हरा

    लकी नंबर: 5

    उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

    ♋ कर्क राशि

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का परिणाम मिलेगा।

    बिजनेस: साझेदारी में सावधानी रखें।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।

    शेयर मार्केट: भावनाओं में आकर खरीद-बिक्री न करें।

    स्वास्थ्य: नींद का ध्यान रखें।

    मूड: संवेदनशील।

    शुभ रंग: सफेद

    लकी नंबर: 2

    उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह राशि

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका।

    बिजनेस: नए सौदे बन सकते हैं।

    लाभ/हानि: लाभ के अवसर मिलेंगे।

    शेयर मार्केट: बड़े फैसले सावधानी से लें।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वासी।

    शुभ रंग: सुनहरा

    लकी नंबर: 1

    उपाय: सूर्य को जल दें।

    ♍ कन्या राशि

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

    कैरियर: मेहनत से सफलता।

    बिजनेस: योजना बनाकर चलें।

    लाभ/हानि: धन बचत पर ध्यान दें।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित स्टॉक्स बेहतर।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी ध्यान रखें।

    मूड: व्यावहारिक।

    शुभ रंग: हरा

    लकी नंबर: 7

    उपाय: जरूरतमंद की सहायता करें।

    ♎ तुला राशि

    परिवार: संबंधों में संतुलन रहेगा।

    कैरियर: रचनात्मक काम में सफलता।

    बिजनेस: ग्राहक लाभ देंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर।

    शेयर मार्केट: धैर्य रखें।

    स्वास्थ्य: तनाव कम करें।

    मूड: प्रसन्न।

    शुभ रंग: नीला

    लकी नंबर: 8

    उपाय: मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

    ♏ वृश्चिक राशि

    परिवार: भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

    कैरियर: कठिन काम पूरे होंगे।

    बिजनेस: नए अवसर मिल सकते हैं।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव, पर सावधानी जरूरी।

    शेयर मार्केट: हाई रिस्क ट्रेड से बचें।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी।

    मूड: दृढ़।

    शुभ रंग: मैरून

    लकी नंबर: 4

    उपाय: शिव जी की पूजा करें।

    ♐ धनु राशि

    परिवार: खुशी का माहौल रहेगा।

    कैरियर: सीखने और आगे बढ़ने का दिन।

    बिजनेस: विस्तार की योजना बन सकती है।

    लाभ/हानि: लाभ के योग।

    शेयर मार्केट: लंबी सोच रखें।

    स्वास्थ्य: यात्रा से थकान हो सकती है।

    मूड: सकारात्मक।

    शुभ रंग: पीला

    लकी नंबर: 3

    उपाय: गुरु मंत्र का स्मरण करें।

    ♑ मकर राशि

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    लाभ/हानि: धन संबंधी फैसले सोचकर लें।

    शेयर मार्केट: अनुशासन जरूरी।

    स्वास्थ्य: हड्डी/जोड़ों का ध्यान रखें।

    मूड: गंभीर।

    शुभ रंग: काला

    लकी नंबर: 8

    उपाय: शनि देव का स्मरण करें।

    ♒ कुंभ राशि

    परिवार: नए विचारों से सुधार होगा।

    कैरियर: अवसर मिल सकते हैं।

    बिजनेस: नई तकनीक से लाभ।

    लाभ/हानि: आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

    शेयर मार्केट: नए निवेश में जांच जरूरी।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी।

    मूड: उत्साहित।

    शुभ रंग: नीला

    लकी नंबर: 11

    उपाय: दान करें।

    ♓ मीन राशि

    परिवार: भावनात्मक खुशी मिलेगी।

    कैरियर: रचनात्मक कार्य सफल होंगे।

    बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

    शेयर मार्केट: लालच से बचें।

    स्वास्थ्य: ध्यान और आराम लाभकारी।

    मूड: शांत।

    शुभ रंग: पीला

    लकी नंबर: 12

    उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें।

    🌟

  • gita 1.47.jpg

    दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 1: श्लोक 47

    सञ्जय उवाच |

    एवमुक्त्वार्जुन: सङ्ख्ये रथोपस्थ उपाविशत् |

    विसृज्य सशरं चापं शोकसंविग्नमानस: || 47||

  • IMG_5474.JPG1391.jpeg
    29/06/26 |

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

    आरएस अनेजा, 29 जून नई दिल्ली - केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप 2026 में देश के लिए पहली बार पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय टीम को आज सम्मानित किया।

    डॉ. मांडविया ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहायक कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदक ऐतिहासिक है पर यह तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हर उपलब्धि के साथ बड़ी जिम्मेदारी और बड़ी अपेक्षाएं आती हैं। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार की प्रत्येक नीति, हर निवेश और हर प्रयास का उद्देश्य खिलाड़ियों को उनकी पूरी क्षमता का उपयोग करने में सक्षम बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता करना है।

    भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि पदक जीतने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने वाले ऐतिहासिक पोडियम पर घरेलू मैदान पर स्थान हासिल करना देश में वॉलीबॉल की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और दक्षता दर्शाता है साथ ही यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की देश की क्षमता को भी प्रदर्शित करता है।

    एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ -एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप टूर्नामेंट, एशिया की प्रमुख वार्षिक महाद्वीपीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता है। भारत ने पहली बार इसके 2026 संस्करण की मेजबानी की, जिससे देश के खेल कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया।

    कप्तान जेरोम विनीत चार्ल्स के नेतृत्व वाली 14 खिलाड़ियों की भारतीय राष्ट्रीय टीम ने सर्बियाई कोच ड्रैगन मिहाइलोविक के साथ केंद्रीय खेल मंत्री से आज गांधीनगर में मुलाकात की।

    खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार दीर्घकालिक योजना, अकादमी विकास, प्रतिभा पहचान, खेल विज्ञान के व्यापक उपयोग, खिलाड़ियों के कल्याण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान कर सशक्त खेल पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित कर रही है।

    उन्होंने कहा कि भारत का खेल दृष्टिकोण सभी खेल विधाओं में निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने और देश को विश्व के अग्रणी खेल राष्ट्रों में स्थापित करने पर केंद्रित है।

    डॉ. मांडविया ने भारतीय वॉलीबॉल के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि देश भर में युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और सभी स्तरों पर इसके विकास को नई गति मिलेगी।

  • Untitled Project - 2026-06-29T172001.835.jpg

    जानलेवा हमला व धमकी देने के मामले में अम्बाला CIA - 2 की बड़ी कार्रवाई, पाँचवां आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार

    अभिकान्त, 29 जून अम्बाला : अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 की टीम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त पाँचवें मुख्य आरोपी को सोनीपत के मुरथल बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए-2 प्रभारी उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रणधीर सिंह (निवासी गाँव माखू माजरा, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल) ने गत 22 जून 2026 को थाना पड़ाव में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 21 जून 2026 को जब वे अंबाला छावनी के पास एनडीआई (NDI) प्लाजा के समीप मौजूद थे, तभी आरोपी विकास और उसके अन्य साथियों ने उनकी गाड़ी को जबरन बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। जाते-जाते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे गए थे। रणधीर सिंह की इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

    पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईए-2 टीम को जांच सौंपी थी। सीआईए की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मैदानी इनपुट के आधार पर 28 जून 2026 को मामले में शामिल पाँचवें आरोपी को सोनीपत के मुरथल बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विपिन, निवासी खरखौदा (जिला सोनीपत) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हिंसक वारदात में संलिप्त अब तक कुल पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

    गिरफ्तारी के बाद सीआईए-2 की टीम ने आरोपी विपिन को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने मामले की गंभीरता और पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। अम्बाला पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और गुंडागर्दी करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

    #AmbalaPolice #CrimeUpdateAmbala #CIA2Ambala #SonipatNews #Kharkhoda #CriminalArested #HaryanaCrime #LawAndOrder #Danikkhabar

  • 1.jpg

    दक्षिण अफ्रीका को हराकर कैनेडा पहली बार प्री-क्वार्टरफाइनल में, आज रात ब्राजीत और जापान के बीच रोमांचक मुकाबला

    आरएस अनेजा, 29 जून नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त हो चुके हैं और राउंड ऑफ 32 (नॉक आउट स्टेज) आरंभ हो चुका है।

    नॉक आउट चरण का पहला मुकाबला मेजबान कैनेडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया जिसमें कैनेडा ने शान से जीत दर्ज करते हुए पहली बार प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पाया। कैनेडा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 1-0 से जीत दर्ज की। कनाडा के लिए स्टीफन यूस्टाकियो (Stephen Eustáquio) ने मैच के इंजरी टाइम (92वें मिनट) में शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

    वहीं आज रात 10:30 बजे ब्राजील और जापान के बीच प्री-क्वार्टरफाइनल का रोमांचक मुकाबला होगा।

    इससे पहले ग्रुप स्टेज के अंतिम मैचों में अपने आखिरी मैच में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हरा दिया है। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप J में अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया और शान से राउंड ऑफ 32 (नॉकआउट स्टेज) में प्रवेश किया।

    मैच के पहले हाफ में लो सेल्सो ने एक शानदार फ्री-किक के जरिए गोल करके अर्जेंटीना को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई। पेनल्टी स्पॉट से बेहतरीन गोल दागकर मार्टिनेज ने अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया। जॉर्डन ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की और तमारी ने गोल कर स्कोर को 2-1 किया। यह इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के खिलाफ हुआ पहला गोल था। मैच के 60वें मिनट में सब्सटिट्यूट के रूप में मैदान पर आए मेसी ने 80वें मिनट में अपनी सिग्नेचर फ्री-किक से जादुई गोल कर टीम को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

    पुर्तगाल और कोलंबिया का मैच ड्रा

    फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच कोलंबिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ रहा था। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक और गोल-रहित मुकाबले के बाद, पुर्तगाल अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर राउंड-ऑफ 32 में प्रवेश कर गया है।

    अफ्रीकी देश डीआर कांगो ने उज्बेकिस्तान को हराकर पहली बार विश्वकप के नाकआउट चरण में प्रवेश किया

    फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप K के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में डीआर कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही डीआर कांगो ने 52 साल बाद वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की और इतिहास रचते हुए पहली बार नॉकआउट स्टेज (राउंड ऑफ 32) में अपनी जगह पक्की कर ली। उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने मैच के 10वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई थी। 68वें मिनट में डीआर कांगो के योआने विस्सा ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 78वें मिनट में सबस्टीट्यूट खिलाड़ी फिस्टन मायेले ने बेहतरीन गोल दागकर कांगो को 2-1 से आगे कर दिया। मैच के इंजरी टाइम (90+1 मिनट) में योआने विस्सा ने अपना दूसरा गोल करते हुए कांगो की 3-1 से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।

  • A-5-29-6-26.jpg

    जापान की 80 प्रतिशत कंपनियों में मानव संसाधन की भारी कमी, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

    अभिकान्त, 29 जून हरियाणा : जापान के फुकुओका में तकनीकी क्षेत्र की 80 प्रतिशत कंपनियों, जिनमें सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, आईटी तथा अन्य निर्माण इकाइयां शामिल हैं, को इस समय तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी को दूर करने के लिए जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर ने हरियाणा सरकार से यहां के युवाओं को उनकी जरूरत के अनुसार तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का अनुरोध किया है ताकि अगले पांच साल में यहां के 50 हजार युवाओं को फुकुओका प्रीफेक्चर में रोजगार उपलब्ध करवाकर मानव संसाधन की कमी को दूर किया जा सके।

     

    हरियाणा सरकार और जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर के बीच औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में ‘हरियाणा-फकुओका कनेक्ट-2026’ के अंतर्गत उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में फुकुओका प्रीफेक्चर सरकार, फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार, विश्वविद्यालयों व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन किया।

     

    बैठक के दौरान हरियाणा और फुकुओका के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र, निवेश संभावनाओं, तकनीकी मानव संसाधन तथा शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने भारतीय युवाओं, विशेषकर हरियाणा के 50 हजार विद्यार्थियों और तकनीकी पेशेवरों के लिए अगले पांच साल में जापान में रोजगार, इंटर्नशिप तथा कौशल विकास के अवसर बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

     

    हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं तथा जापानी कंपनियों के लिए विकसित किए जा रहे विशेष औद्योगिक इकोसिस्टम की जानकारी दी। राज्य सरकार ने निवेशकों को त्वरित अनुमतियां, सिंगल विंडो प्रणाली तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

     

    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान की यात्रा कर विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग से विकास की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। इसके साथ ही जापान के साथ आपसी समन्वय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने बताया कि हरियाणा और जापान को इतिहास, सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में भी आदान-प्रदान की जरूरत है ताकि दोनों क्षेत्र एक-दूसरे को अच्छी प्रकार समझ सकें। उन्होंने ग्रीन जॉब्स तथा ग्रीन फ्यूल्स आदि क्षेत्रों में भी मिलकर कार्य करने की जरूरत पर बल दिया।

     

    हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा और फुकुओका के बीच सहयोग को संस्थागत स्वरूप देने के लिए ‘हरियाणा सकुरा वर्किंग ग्रुप’ का गठन किया गया है जिसके माध्यम से फुकुओका आधारित कंपनियों और संस्थानों की सहायता के लिए एक ‘समर्पित हेल्प डेस्क’ भी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेश करने वाली कंपनियों के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है।

     

    उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फुकुओका की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को तैयार करने में व्यक्तिगत दिलचस्पी ले रहे हैं ताकि हरियाणा के अधिक से अधिक युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से तथा एचकेआरएन के सहयोग से हरियाणा के उच्च शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फुकुओका में मानव संसाधन की कमी की पूर्ति करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के शिक्षण संस्थानों में फुकुओका की जरूरत के अनुसार जापानी भाषा तथा अन्य तकनीकी शिक्षा के नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

     

    विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि विदेशी कंपनियों की मदद के लिए विदेश सहयोग विभाग निरंतर कार्य कर रहा है और तकनीकी रूप से पारंगत मानव संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए विभाग फुकुओका के साथ मिलकर कार्य करेगा। उन्होंने संस्कृति, विरासत और अध्यात्म के क्षेत्र में इको-सिस्टम तैयार करने, सिस्टर सिटी तथा इको-टाउन मॉडल विकसित करने की दिशा में मिलकर कार्य करने की जरूरत पर बल दिया।

     

    विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन कुमार चौधरी ने गुरुग्राम में फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक परिसर की स्थापना की संभावनाओं का प्रस्ताव रखा, ताकि हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निवास कर रहे जापानी पेशेवरों तथा उनके परिवारों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। गुरुग्राम में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के परिसर की स्थापना राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री चौधरी ने कहा कि हरियाणा में किसी प्रतिष्ठित जापानी शैक्षणिक संस्थान की उपस्थिति न केवल दोनों क्षेत्रों के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करेगी, बल्कि अनुसंधान साझेदारियों, संकाय आदान-प्रदान, उद्योग-शिक्षा जगत सहयोग तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रतिभा विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

     

    दोनों पक्षों ने विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक सहयोग, संयुक्त अनुसंधान, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एवं शोध के अवसरों पर भी प्रस्तुति दी।

     

    इस अवसर पर हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा विभाग, एचकेआरएन तथा विदेश सहयोग विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक से पूर्व फुकुओका प्रतिनिधिमंडल और विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच द्विपक्षीय चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन भविष्य की कार्ययोजना तय करने तथा सहयोग को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की सहमति के साथ हुआ।

     

    बैठक में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक श्री अशोक कुमार मीणा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन कुमार चौधरी, फुकुओका प्रीफेक्चरल सरकार के अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यकारी निदेशक शोजी हिरानो, अंतरराष्ट्रीय नीति प्रभाग के निदेशक हिसाशी कागे, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप महानिदेशक शिन्या नाकानो, तकनीकी मानव संसाधन विकास प्रभाग के निदेशक मनाबु हिराता, फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रतिनिधि, उच्चतर शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    #HaryanaJapanConnect #FukuokaConnect2026 #HaryanaYouthJobs #JapanEmployment #SkillDevelopment #HaryanaGovt #GurugramEducation #NaayabSinghSaini #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T160847.691.jpg
    29/06/26 |

    हरियाणा में 1 जुलाई से बड़ा नियम: बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, नूंह सहित पूरे प्रदेश में तैयारी पूरी

    हरियाणा, 29 जून (अन्‍नू): हरियाणा सरकार द्वारा वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और वाहनों से होने वाले धुएं के प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से आगामी 1 जुलाई से एक बेहद सख्त और नया नियम लागू किया जा रहा है। इस नए नियम के तहत नूंह जिले सहित प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपनी गाड़ी का वैध 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट' (PUC) दिखाना अनिवार्य होगा। यदि किसी वाहन चालक के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं पाया गया, तो उसे पेट्रोल पंपों पर ईंधन (तेल) नहीं दिया जाएगा।

    नूंह की जनता ने फैसले को सराहा, मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

    सरकार के इस नए और कड़े नियम को लेकर नूंह जिले के लोगों की मिली-जुली लेकिन काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रदूषण को कम करने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया यह एक बेहतरीन और दूरगामी कदम है।

    लोगों का मानना है कि इस नियम के लागू होने के बाद वाहन मालिक अब लापरवाही नहीं बरतेंगे और समय-समय पर अपनी गाड़ियों के प्रदूषण स्तर की जांच कराएंगे। इससे सड़कों पर अत्यधिक धुआं छोड़ने वाले खटारा वाहनों पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में बड़ी मदद मिलेगी।

    पेट्रोल पंप संचालक बोले— 'नो पीयूसी, नो फ्यूल'

    दूसरी ओर, जिले के पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। संचालकों का कहना है कि वे सरकार के इन जनहितैषी निर्देशों का पूरी तरह से और कड़ाई से पालन करेंगे।

    उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि 1 जुलाई से उनके पंपों पर पेट्रोल और डीजल केवल उन्हीं वाहनों को दिया जाएगा, जिनके चालक वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करेंगे। बिना पीयूसी प्रमाणपत्र दिखाए किसी भी छोटे या बड़े वाहन को ईंधन जारी नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव का सामना क्यों न करना पड़े।

    1 जुलाई से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट, परेशानी से बचें

    हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य इस नई व्यवस्था के माध्यम से अधिक से अधिक वाहन मालिकों को जागरूक करना, उन्हें समय पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रेरित करना और राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

    ऐसे में सभी वाहन चालकों (दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया) को विशेष सलाह दी जा रही है कि वे 1 जुलाई की समय-सीमा से पहले अपने नजदीकी प्रदूषण जांच केंद्र पर जाकर अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से बनवा या रिन्यू करवा लें, ताकि 1 तारीख से पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाते समय उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े।

    #HaryanaNews #PollutionControl #NewRuleHaryana #NoPUCNoFuel #NuhNews #EnvironmentProtection #PetrolPumpAlert #HaryanaGovernment #CleanAir #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T140805.266.jpg
    29/06/26 |

    सीआईए-3 करनाल की कार्रवाई: अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करते हुए आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

    करनाल, 29 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और जुआरियों-सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत सीआईए-3 (CIA-3) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

    गुप्त सूचना पर पुरानी सब्जी मंडी में रेड

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी (जांच अधिकारी) ने बताया कि सीआईए-3 की एक विशेष टीम सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के संबंध में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार को लेकर एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

    सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पुरानी सब्जी मंडी करनाल के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी (रेड) की और सट्टा लगा रहे संदिग्ध को मौके पर ही धरदबोचा।

    • आरोपी की पहचान: पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश पुत्र ज्ञान चंद के रूप में हुई है, जो भीम नगर, करनाल का रहने वाला है।

    मोबाइल के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल

    पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से तकनीक का इस्तेमाल कर रहा था। वह आम लोगों से पैसे लेकर ऑनलाइन मोबाइल फोन के माध्यम से नंबर लगाता था और अवैध रूप से सट्टा खाईवाली के धंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से सट्टा लगाने में प्रयुक्त किया जा रहा एक मोबाइल फोन बरामद कर उसे जब्त कर लिया है।

    जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

    अवैध सट्टा खाईवाली के इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राजेश के खिलाफ थाना शहर करनाल में जुआ अधिनियम (Gambling Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया।

    सीआईए-3 की टीम द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को आज माननीय न्यायालय (कोर्ट) के समक्ष पेश किया गया। विद्वान न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी राजेश को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। करनाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध सट्टे या जुए के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सर्च अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    #KarnalNews #CIA3Karnal #GamblingAct #SattaKhaiwali #Arrested #OnlineGambling #KarnalCityPolice #CrimeControl #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T155809.352.jpg
    29/06/26 |

    सीआईए-2 करनाल की बड़ी कार्रवाई: अवैध देसी पिस्तौल के साथ गांव शाम्बी का आरोपी गिरफ्तार

    करनाल, 29 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल की सीआईए-2 (CIA-2) स्टाफ टीम ने अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की है।

    गुप्त सूचना पर थाना निगदु क्षेत्र से दबोचा

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-2 स्टाफ की एक विशेष टीम उप निरीक्षक कृष्णचंद की अध्यक्षता में इलाके में मुस्तैद थी। इसी दौरान टीम को एक आरोपी के संबंध में पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

    सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना निगदु, करनाल के क्षेत्र में घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया।

    • आरोपी की पहचान: पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो गांव शाम्बी, थाना निगदु, जिला करनाल का रहने वाला है।

    • बरामदगी: पुलिस टीम द्वारा जब कानूनन आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

    आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, 2 दिन का रिमांड मंजूर

    अवैध पिस्तौल बरामद होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ थाना निगदु में आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया।

    कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सीआईए-2 की टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत (कोर्ट) में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए आरोपी के रिमांड की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने आरोपी राजेंद्र सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह यह अवैध हथियार कहां से और किस मकसद के लिए लेकर आया था। इस मामले में कई अन्य अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

    #KarnalNews #CIA2Karnal #IllegalWeapon #Arrested #NigduPolice #ArmsAct #CrimeControl #HaryanaPolice #KarnalPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T145658.252.jpg
    29/06/26 |

    हरियाणा के ITI छात्रों के लिए बड़ा फैसला, हर महीने ₹2,000 वजीफा देगी सरकार; कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

    अभिकान्त, 29 जून चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा और दूरगामी फैसला लेने जा रही है। सरकार ने निर्णय लिया है कि आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अब हर महीने करीब 2,000 रुपये का वजीफा (स्कॉलरशिप) दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण हासिल करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मुताबिक, इस कल्याणकारी कदम से आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ने (ड्रॉपआउट) वाले छात्रों की संख्या में भारी कमी आएगी और ज्यादा से ज्यादा युवा उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप आवश्यक कौशल हासिल कर सकेंगे।

    विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि यह योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि युवाओं के सुनहरे भविष्य में एक बड़ा निवेश है। इससे न केवल छात्रों की कक्षाओं में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि तकनीकी शिक्षा को अधिक आकर्षक और रोजगारोन्मुख भी बनाया जा सकेगा। सरकार का यह भी सोचना है कि वित्तीय सहायता और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के इस मिले-जुले मॉडल से हरियाणा में कुशल युवाओं की एक नई पीढ़ी तैयार होगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, साथ ही स्थानीय उद्योगों को भी उनकी जरूरत के हिसाब से पूरी तरह प्रशिक्षित मानव संसाधन (मैनपावर) आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा के कुल 377 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इस समय दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन संस्थानों में 197 सरकारी आईटीआई और 180 निजी (प्राइवेट) आईटीआई शामिल हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 1 लाख सीटें उपलब्ध हैं। युवाओं के लिए इन संस्थानों में 89 से अधिक इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड्स के विकल्प मौजूद हैं। यहां पारंपरिक तकनीकी कोर्सेज के साथ-साथ आज के आधुनिक दौर और नई तकनीकों से जुड़े हुए कई एडवांस कोर्स भी छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

    सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण को पूरी तरह व्यावहारिक बनाने के लिए 'ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग' (DST) व्यवस्था को विशेष रूप से बढ़ावा दे रही है। इस आधुनिक व्यवस्था के तहत छात्रों को केवल क्लासरूम की थ्योरी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सीधे उद्योगों (इन्डस्ट्रीज) में ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र असल औद्योगिक माहौल में काम करने वाली आधुनिक मशीनों, सुरक्षा मानकों और वहां की कार्यप्रणाली का वास्तविक अनुभव हासिल कर सकेंगे, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करते ही रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो जाएंगे।

    सत्र 2026-27 के तहत शुरू हुई इस प्रवेश प्रक्रिया में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार विभिन्न ट्रेड्स के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के लिए इस पूरी आवेदन प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विभाग ने सभी आईटीआई संस्थानों में विशेष 'हेल्प सेंटर' भी स्थापित कर दिए हैं। इन हेल्प सेंटर्स पर आने वाले छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने, जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) और सीट आवंटन (कौंसिलिंग) से जुड़ी हर प्रकार की तकनीकी और प्रशासनिक सहायता मौके पर ही प्रदान की जा रही है।

    #HaryanaITI #ITIHaryanaNews #SkillDevelopment #HaryanaGovtDecision #StudentScholarship #EWSBenefit #TechnicalEducation #EmploymentHaryana #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T135528.389.jpg
    29/06/26 |

    सीआईए फतेहाबाद की बड़ी कार्रवाई: 10.18 ग्राम हेरोइन के साथ नाढोडी का विनोद कुमार गिरफ्तार

    फतेहाबाद, 29 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस फतेहाबाद द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत सीआईए (CIA) फतेहाबाद की टीम ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित रंगे हाथों काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना भुना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    गुप्त सूचना पर रजवाहा के निकट दी दबिश

    सीआईए फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त, चेकिंग और अपराध रोकथाम के सिलसिले में बस अड्डा भुना के क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी दौरान टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

    • तस्करी की फिराक में था आरोपी: सूचना मिली कि गांव नाढोडी का रहने वाला विनोद कुमार, भुना-नाढोडी रोड पर स्थित रजवाहा (नहर की शाखा) के पास किसी को हेरोइन (चिट्टा) बेचने के इरादे से खड़ा है।

    • भागने की कोशिश नाकाम: सूचना मिलते ही सीआईए की पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां खड़े संदिग्ध ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी को देखा, तो वह घबराकर मौके से खिसकने और भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन अलर्ट पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदेह के आधार पर उसे चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया।

    तलाशी में बरामद हुआ चिट्टा, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

    पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार और कानूनी प्रक्रिया के तहत जब पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 10.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    इस अवैध तस्करी के संबंध में आरोपी विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह (निवासी: नाढोडी) के खिलाफ थाना भुना में अभियोग संख्या 150 (दिनांक 27.06.2026), धारा 21B, 27A, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया जाएगा और रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। मामले की आगामी जांच गहनता से जारी है।

    #FatehabadNews #CIAFatehabad #DrugSmuggling #HeroinSeized #BhunaPolice #NDPSAct #CrimeControl #HaryanaPolice #ChittaSmuggler #BreakingNews #DanikKhabar

  • 5.jpg
    29/06/26 |

    झज्जर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: ब्लड बैंक में ₹20 लाख की हेराफेरी का खुलासा, एलटी और क्लर्क पर गिरी गाज

    जे कुमार झज्जर, 29 जून 2026: हरियाणा के झज्जर जिला नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। अस्पताल के ब्लड बैंक (रक्त कोष) में करीब 20 लाख रुपये की सरकारी राशि की हेराफेरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर ब्लड बैंक के तत्कालीन लैब टेक्नीशियन (LT) और एक क्लर्क को तुरंत प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।

    रक्त की सरकारी रसीदों और बैंक रिकॉर्ड में मिला बड़ा अंतर

    स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला पिछले करीब डेढ़ से दो साल की अवधि के दौरान अंजाम दिया गया|

    गड़बड़ी का तरीका: नियमों के अनुसार, स्वैच्छिक रक्तदान के अलावा आपातकालीन स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों या अन्य मरीजों को सरकारी दरों पर जो ब्लड यूनिट जारी की जाती हैं, उनकी सरकारी रसीद काटी जाती है। आरोपियों ने मरीजों से तो नकद राशि वसूल ली, लेकिन उस पैसे को सरकारी खजाने या बैंक खाते में जमा कराने के बजाय आपस में बांट लिया। ऑडिट में खुली पोल: सालाना आंतरिक ऑडिट (Internal Audit) और रिकॉर्ड की री-चेकिंग के दौरान रसीद बुक के कार्बन कॉपियों और बैंक चालान के रिकॉर्ड में ₹20 लाख का भारी अंतर (मिसमैच) पाया गया, जिसके बाद इस पूरे खेल का भंडाफोड़ हुआ।

    विभागीय जांच शुरू, पुलिस केस की तैयारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा (DGHS) और झज्जर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया था।

    अधिकारियों का रुख: जांच कमेटी की रिपोर्ट में दोनों कर्मचारियों को प्रथम दृष्टया (Prima Facie) दोषी पाए जाने के बाद सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गबन की गई पूरी राशि सरकारी कोष में वापस जमा कराने का नोटिस दिया गया है। यदि वे समय रहते इस राशि की भरपाई नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन के आरोपों में स्थानीय थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी। इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग के अन्य काउंटरों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

    #JhajjarNews #HealthDepartmentScam #BloodBankScam #HaryanaHealthDepartment #FinancialFraudHaryana #JhajjarCivilHospital #BreakingNewsHaryana

  • 4.jpg

    मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक: होमपेज पर प्रदर्शित किए गए भारत विरोधी और पाक समर्थक संदेश

    जे कुमार मेरठ, 29 जून 2026: उत्तर प्रदेश के मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने प्राधिकरण की वेबसाइट को हैक कर इसके मुख्य पृष्ठ (होमपेज) को बदल दिया और उस पर आपत्तिजनक भारत विरोधी तथा पाकिस्तान समर्थक नारे व संदेश प्रदर्शित कर दिए। शनिवार को जैसे ही यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पूरे प्रशासनिक अमले और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    ब्लैक स्क्रीन पर लिखे मिले आपत्तिजनक संदेश

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जब यूज़र्स ने सामान्य जानकारी के लिए एमडीए की वेबसाइट को लॉग-इन करने का प्रयास किया, तो पोर्टल पर सामान्य डेटा के बजाय एक ब्लैक स्क्रीन दिखाई दे रही थी। इस स्क्रीन पर देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हुए थे।

    प्रशासनिक कदम: सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का पता चलते ही एमडीए की तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) टीमों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सर्वर को सुरक्षित करने के लिए वेबसाइट को तुरंत इंटरनेट से डिस्कनेक्ट (ऑफलाइन) कर दिया। फिलहाल वेबसाइट को 'अंडर मेंटेनेंस' मोड पर डाल दिया गया है।

    मुकदमा दर्ज, जांच में जुटीं साइबर एजेंसियां

    मेरठ के पुलिस अधीक्षक (सिटी) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और इसे बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

    पुलिस का बयान: "मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिलते ही सुरक्षात्मक कदम उठाए गए हैं। इस संबंध में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस और साइबर सेल की टीमें इस डिजिटल हमले के पीछे जिम्मेदार चेहरों की पहचान करने के लिए गहनता से जांच कर रही हैं।"

    आईटी एक्सपर्ट्स सर्वर के बैकअप डेटा को रिकवर करने और सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में जुटे हैं ताकि पोर्टल को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से दोबारा बहाल किया जा सके।

    #MeerutNews #MDAWebsiteHacked #CyberAttack #MeerutDevelopmentAuthority #ProPakistanMessages #CyberSecurityIndia #MeerutPolice #BreakingNewsUP

  • 3.jpg
    29/06/26 |

    फरीदाबाद में कारोबारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

    जे कुमार फरीदाबाद, 29 जून 2026: फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के एक स्थानीय उद्योगपति और कारोबारी ने कथित तौर पर अपने आवास पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले कारोबारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक वीडियो संदेश भी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी इस चरम स्थिति के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

    वीडियो में बयां किया दर्द, पुलिस ने शुरू की जांच

    परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सेक्टर-21 निवासी के रूप में हुई है, जो इलाके में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाते थे |

    सोशल मीडिया पर लाइव: रविवार देर रात कारोबारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने व्यापार में लगातार हो रहे घाटे और कुछ लेनदारों द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक मानसिक तनाव व धमकियों का जिक्र किया।

    परिजनों को लगा झटका: जैसे ही दोस्तों और रिश्तेदारों ने इस वीडियो को देखा, वे तुरंत उनके घर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप कब्जे में

    सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    पुलिस का बयान: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी लिखावट की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आईटी एक्ट व आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वीडियो में जिन लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है, पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही नोटिस जारी करेगी।

    #FaridabadNews #FaridabadCrime #BusinessmanSuicide #SocialMediaVideo #FaridabadPolice #HaryanaNews #BreakingNewsFaridabad

  • 2.jpg
    29/06/26 |

    गुरुग्राम में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर पर रेड: विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना, 3 महिलाएं गिरफ्तार

    जे कुमार गुरुग्राम, 29 जून 2026: गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बार फिर टेक-सपोर्ट के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उद्योग विहार फेज-4 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर औचक छापेमारी (रेड) करते हुए 3 महिलाओं सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मुख्य रूप से अमेरिकी और कनाडाई नागरिकों को तकनीकी सहायता देने और उनके बैंक खातों में सुरक्षा चूक का डर दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।

    अमेज़न और माइक्रोसॉफ्ट के फर्जी प्रतिनिधि बनकर करते थे फ्रॉड

    साइबर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कमर्शियल बिल्डिंग से बिना किसी वैध लाइसेंस या पंजीकरण के अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है |

    ठगी का तरीका: आरोपी वीओआईपी (VoIP) कॉल्स और पॉप-अप मैसेज के जरिए विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे। वे खुद को अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट या नामी बैंकों के सुरक्षा अधिकारी बताते थे।

    गिफ्ट कार्ड से वसूली: पीड़ितों को डराया जाता था कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर या खातों का दुरुपयोग अवैध गतिविधियों में हो रहा है। केस रफा-दफा करने या सिस्टम ठीक करने के एवज में उनसे ई-गिफ्ट कार्ड (क्रिप्टोकरेंसी या आईट्यून्स कार्ड) के रूप में मोटी रकम ऐंठी जाती थी।

    लैपटॉप, मोबाइल और करोड़ों का डेटा बरामद

    डीएसपी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं।

    बरामदगी और जांच: पुलिस ने मौके से 15 से अधिक लैपटॉप, हाई-टेक सर्वर, मोबाइल फोन और सैकड़ों विदेशी नागरिकों का निजी डेटा (कॉल लॉग्स और स्क्रिप्ट) जब्त किया है। गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं इस सेंटर में टीम लीडर और कॉलर के रूप में काम कर रही थीं, जिन्हें अमेरिकी लहजे (Accent) में बात करने की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी (आईपीसी की धारा 318) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की जा रही है।

    #GurugramNews #FakeCallCenterBusted #CyberCrimeGurugram #CyberFraud #GurugramPolice #TechSupportScam #BreakingNewsHaryana

  • 1.jpg
    29/06/26 |

    अम्बाला छावनी: श्री यादव सभा के चुनाव संपन्न, बलवंत यादव पुनः प्रधान और अमर यादव महासचिव चुने गए

    जे कुमार अम्बाला छावनी, 29 जून 2026: श्री यादव धर्मशाला, अम्बाला छावनी में 'श्री यादव सभा (रजि.)' के प्रधान, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए वार्षिक चुनाव लोकतांत्रिक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए। बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से करवाए गए इस चुनाव में समाज के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    चुनावी मुकाबले के नतीजे और वोटिंग का विवरण

    चुनाव के बाद देर शाम घोषित हुए परिणामों में तीनों मुख्य पदों पर विजयी उम्मीदवारों ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की:

    • प्रधान पद: इस पद के लिए बलवंत यादव और रघुवीर सिंह यादव के बीच मुकाबला था। इसमें बलवंत यादव को 68 वोट मिले, जबकि रघुवीर सिंह यादव को 29 वोटों पर संतोष करना पड़ा।

    • महासचिव पद: इस पद पर अमर यादव और रमेश यादव चुनावी मैदान में थे। अमर यादव जी ने 73 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि रमेश यादव को मात्र 23 वोट मिले।

    • कोषाध्यक्ष पद: इस त्रिकोणीय व्यवस्था में मोहन यादव और रामबरन यादव प्रत्याशी थे। यहाँ मोहन यादव को 69 वोट मिले और उन्होंने रामबरन (27 वोट) को पराजित किया।

    नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत

    जीत की घोषणा होते ही पूरी धर्मशाला 'यादव समाज अमर रहे' के नारों से गूंज उठी। सभा के नवनिर्वाचित प्रधान बलवंत यादव, महासचिव अमर यादव और कोषाध्यक्ष मोहन यादव का समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर, फूलों की माला और पटका डालकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।

    विजेताओं का संदेश: एक बार फिर प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर बलवंत यादव जी और दोबारा महासचिव चुने जाने पर अमर यादव जी ने भावुक होते हुए यादव समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा, "हम समाज के प्रत्येक सदस्य के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और श्री यादव सभा के कल्याणकारी कार्यों को और अधिक गति देंगे।"

    #AmbalaCanttNews #YadavSabhaElection #AmbalaNews #YadavDharamshala #BalvantYadav #AmarYadav #MohanYadav #BreakingNewsAmbala

  • Untitled Project - 2026-06-29T091151.944.jpg
    29/06/26 |

    अम्बाला: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 1.15 लाख रुपए ठगे, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

    अम्बाला, 29 जून (अन्‍नू): क्रेडिट कार्ड जारी करने का झांसा देकर शातिर साइबर ठगों द्वारा एक व्यक्ति से ऑनलाइन 1.15 लाख रुपए की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह वारदात तब हुई जब पीड़ित अम्बाला में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हुए थे. पीड़ित की शिकायत के आधार पर अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    अम्बाला पुलिस लाइन आए थे पीड़ित

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते 22 जून को अम्बाला आए थे. वह यहां पुलिस लाइन अम्बाला स्थित क्वार्टर नंबर 171-सी में रह रही अपनी बेटी अवनी तिवारी और अपने दामाद से मिलने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसने उनके साथ इस बड़ी ठगी को अंजाम दिया.

    व्हाट्सएप पर फर्जी 'जोनल अधिकारी' की प्रोफाइल लगा भेजा ऐप

    ठगी के इस तरीके को लेकर पीड़ित ने बताया:

    • PNB कर्मचारी बनकर किया कॉल: फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का कर्मचारी बताया और कहा कि बैंक उन्हें एक क्रेडिट कार्ड जारी करना चाहता है.

    • व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल: विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर खुद को बैंक का 'जोनल अधिकारी' दर्शाते हुए एक फर्जी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) लगा रखी थी.

    • फर्जी ऐप करवाया डाउनलोड: शातिर ने व्हाट्सएप पर 'पीएनबी क्रेडिट कार्ड 3 एपीके' (PNB Credit Card 3 APK) नाम की एक संदिग्ध एप्लीकेशन फाइल भेजी. आरोपी के झांसे में आकर कृष्ण कुमार ने उस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर लिया और उसमें अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी भर दी.

    जानकारी भरते ही फोन बंद, दो बैंकों के खातों से साफ हुई रकम

    ऐप में बैंक डिटेल्स सबमिट करने के कुछ ही देर बाद आरोपी का मोबाइल फोन बंद हो गया. अनहोनी की आशंका होने पर जब पीड़ित तुरंत बैंक शाखा में पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि कॉल करने वाला कोई बैंक कर्मचारी नहीं बल्कि एक धोखेबाज था.

    जब उन्होंने अपने बैंक खातों की स्टेटमेंट निकलवाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. ठगों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खातों में सेंध लगाकर कुल 1,14,993 रुपए (लगभग 1.15 लाख) निकाल लिए थे:

    1. HDFC बैंक खाता: 22 जून को इस खाते से पहले 10,000 रुपए और फिर 99,999 रुपए उड़ाए गए.

    2. PNB बैंक खाता: इसके बाद 25 जून को इस खाते से भी 4,998 रुपए निकाल लिए गए.

    साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर उस संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर, ऐप लिंक और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स को ट्रेस करना शुरू कर दिया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के कहने पर भी मोबाइल में कोई अनजान APK फाइल या ऐप डाउनलोड न करें.

    #AmbalaNews #CyberCrimeAmbala #OnlineFraud #CreditCardScam #CyberThug #PNB #HDFCBank #Awareness #AmbalaPoliceLine #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1000165035.jpg
    29/06/26 |

    आज का राशिफल — सोमवार, 29 जून 2026

    ♈ मेष (Aries)

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, पुराने मतभेद शांत हो सकते हैं।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहनत का परिणाम दिखेगा।

    लाभ/हानि: धन के मामले में सावधानी रखें, अचानक खर्च संभव।

    बिजनेस: नए संपर्क लाभ दे सकते हैं।

    शेयर मार्केट: जल्दबाजी में ट्रेडिंग से बचें, रिस्क मैनेजमेंट जरूरी।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन थकान से बचें।

    मूड: उत्साही।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    उपाय: हनुमान जी का स्मरण करें।

    ♉ वृषभ (Taurus)

    परिवार: घर में सुख-शांति रहेगी।

    कैरियर: स्थिर प्रगति का दिन, पुराने काम पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: बचत पर ध्यान दें।

    बिजनेस: निवेश से पहले जांच करें।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि की सोच बेहतर।

    स्वास्थ्य: गले और पेट का ध्यान रखें।

    मूड: शांत।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    ♊ मिथुन (Gemini)

    परिवार: बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे।

    कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं।

    लाभ/हानि: आय के नए रास्ते बन सकते हैं।

    बिजनेस: बातचीत और नेटवर्किंग से फायदा।

    शेयर मार्केट: जानकारी लेकर ही निर्णय लें।

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम करें।

    मूड: सक्रिय।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

    ♋ कर्क (Cancer)

    परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: धैर्य से काम लेने का दिन।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रित रखें।

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    शेयर मार्केट: भावनाओं में आकर खरीद-बिक्री न करें।

    स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।

    मूड: संवेदनशील।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह (Leo)

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग बन सकते हैं।

    बिजनेस: नए सौदे के लिए अच्छा समय।

    शेयर मार्केट: जोखिम सीमित रखें।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी।

    मूड: आत्मविश्वासी।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    उपाय: सूर्य को जल दें।

    ♍ कन्या (Virgo)

    परिवार: छोटी बातों को नजरअंदाज करें।

    कैरियर: योजना बनाकर काम करें।

    लाभ/हानि: आर्थिक अनुशासन जरूरी।

    बिजनेस: कागजी काम ध्यान से करें।

    शेयर मार्केट: रिसर्च के बिना निवेश न करें।

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी सावधानी।

    मूड: विचारशील।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    उपाय: जरूरतमंद की सहायता करें।

    ♎ तुला (Libra)

    परिवार: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

    कैरियर: रचनात्मक कामों में सफलता।

    लाभ/हानि: संतुलित निर्णय लाभ देंगे।

    बिजनेस: साझेदारी में सावधानी।

    शेयर मार्केट: धैर्य रखें।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा सामान्य।

    मूड: प्रसन्न।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    परिवार: भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

    कैरियर: मेहनत का फल मिल सकता है।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।

    बिजनेस: गुप्त योजनाएं सफल हो सकती हैं।

    शेयर मार्केट: ज्यादा जोखिम से बचें।

    स्वास्थ्य: तनाव कम करें।

    मूड: गंभीर।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    उपाय: शिव पूजा करें।

    ♐ धनु (Sagittarius)

    परिवार: खुशी का माहौल रहेगा।

    कैरियर: नई सीख लाभ देगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।

    बिजनेस: विस्तार की योजना बन सकती है।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि बेहतर।

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी।

    मूड: सकारात्मक।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: गुरु मंत्र का स्मरण करें।

    ♑ मकर (Capricorn)

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

    कैरियर: मेहनत से सफलता।

    लाभ/हानि: धन संभालकर रखें।

    बिजनेस: पुराने काम आगे बढ़ेंगे।

    शेयर मार्केट: अनुशासन जरूरी।

    स्वास्थ्य: हड्डियों/जोड़ों का ध्यान।

    मूड: गंभीर लेकिन मजबूत।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: काला/नीला

    उपाय: जरूरतमंद को दान करें।

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    परिवार: नए विचारों से खुशी मिलेगी।

    कैरियर: बदलाव के संकेत।

    लाभ/हानि: नए अवसर पर विचार करें।

    बिजनेस: तकनीक से फायदा।

    शेयर मार्केट: सावधानी से कदम रखें।

    स्वास्थ्य: पानी अधिक पिएं।

    मूड: रचनात्मक।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: नीला

    उपाय: शनिदेव का स्मरण करें।

    ♓ मीन (Pisces)

    परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

    कैरियर: कल्पनाशक्ति से सफलता।

    लाभ/हानि: खर्च और बचत में संतुलन रखें।

    बिजनेस: नए आइडिया लाभकारी।

    शेयर मार्केट: बिना सलाह बड़े फैसले न लें।

    स्वास्थ्य: मानसिक शांति जरूरी।

    मूड: शांत और आशावादी।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    उपाय: विष्णु जी का ध्यान करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • Untitled Project - 2026-06-29T090259.464.jpg

    नशा तस्करों पर अम्बाला पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘ऑपरेशन मैदान 2.0’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में 35 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    अम्बाला, 29 जून (अन्‍नू): पुलिस महानिरीक्षक (अम्बाला मंडल) पंकज नैन, के दिशा-निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक (अम्बाला) अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही 'नशा मुक्त अम्बाला' मुहिम को उस समय एक और बड़ी सफलता मिली, जब अम्बाला पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुल 35 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ दो नशा तस्करों को रंगे हाथ काबू किया। अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ 'ऑपरेशन मैदान अभियान 2.0' के तहत लगातार नकेल कसी जा रही है।

    मामला 1: CIA-01 ने साधोपुर (NH 152-D) के पास दबोचा तस्कर

    पहली कार्रवाई में CIA-01 के निरीक्षक हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हरजिंद्र सिंह व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने थाना बलदेव नगर क्षेत्र के अंतर्गत NH 152-D, नजदीक साधोपुर से आरोपी दीपक निवासी बंधु नगर, अम्बाला छावनी को गिरफ्तार किया।

    अधिकार क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाते हुए जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 20 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बलदेव नगर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    मामला 2: ANC टीम ने सुभाष पार्क के पास से आरोपी को किया गिरफ्तार

    दूसरी बड़ी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम द्वारा अमल में लाई गई। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सत्प्रकाश व उनकी टीम ने अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क के नजदीक से एक संदिग्ध को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ विक्की निवासी नारायणगढ़ के रूप में हुई है।

    आरोपी के पास से मौके पर 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क, इसके मुख्य सप्लायरों और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज (कहाँ से नशा खरीदा और कहाँ बेचना था) का पता लगाने के लिए पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ विक्की को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे गहन पूछताछ जारी है।

    नशा तस्करों के लिए अम्बाला में कोई जगह नहीं: एसपी अजीत सिंह शेखावत

    अम्बाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दो टूक शब्दों में कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि जिले में नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। अम्बाला पुलिस अपने मजबूत सूचना तंत्र और चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लगातार विशेष सर्च अभियानों के जरिए तस्करों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आगे भी इसी रफ्तार से जारी रहेगा।

    जनता से विशेष अपील: हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना

    अम्बाला पुलिस ने आम जनता और युवाओं से अपील की है कि वे समाज को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास या मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है, रखता है या उसकी सप्लाई करता है, तो इसकी सूचना तुरंत अम्बाला पुलिस के विशेष हेल्पलाइन नंबर पर दें:

    अम्बाला पुलिस विशेष नशा विरोधी हेल्पलाइन: 9729990112

    अम्बाला पुलिस द्वारा यह भरोसा दिलाया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ बिना किसी ढील के ठोस कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #AmbalaPolice #OperationMaidan #NashaMuktAmbala #DrugBusted #HeroinSeized #AmbalaCantt #AntiNarcoticsCell #CIA01Ambala #AjitSinghShekhawat #PankajNain #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T084925.138.jpg
    29/06/26 |

    नारायणगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखीं 'एआई' और 'जियो पॉलिटिक्स' की बारीकियां

    नारायणगढ़/अम्बाला, 29 जून (अन्‍नू): नारायणगढ़ के डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सिलेंस, नई दिल्ली के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय क्षमता वर्धन (कपेसिटी बिल्डिंग) कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष कार्यशाला में अम्बाला जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न डीएवी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दो दिनों तक चले इस सत्र में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते महत्व की बारीकियां समझाई गईं।

    विशेषज्ञों ने सिखाए भविष्य की शिक्षा के नए गुर

    विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी सीएमसी के ऑनरेरी ट्रेजरर डॉ. एमसी शर्मा और एआरओ डॉ. विकास कोहली विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों ने शिक्षकों को नई तकनीकों और मनोविज्ञान से जोड़ा:

    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): आईसीटी (ICT) सत्र के तहत शिक्षकों को भविष्य की शिक्षा में एआई (AI) के महत्व और इसके इस्तेमाल के तरीके सिखाए गए।

    • सोशल साइंस व जियो पॉलिटिक्स: सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों को वैश्विक परिदृश्य को समझाने के लिए 'जियो पॉलिटिक्स' (भू-राजनीति) के सिद्धांतों से रूबरू कराया गया।

    • बाल मनोविज्ञान व स्टोरी टेलिंग: ईईडीपी (EEDP) सत्र के अंतर्गत बाल मनोविज्ञान (चाइल्ड साइकोलॉजी) को समझने पर जोर दिया गया, जबकि अंग्रेजी विषय के लिए 'स्टोरी टेलिंग' (कहानी सुनाने की कला) के जरिए शिक्षण को रोचक बनाने के गुर सिखाए गए।

    शिक्षा के स्तर को और अधिक प्रभावी बनाएंगी ऐसी कार्यशालाएं: डॉ. एमसी शर्मा

    मुख्य अतिथि डॉ. एमसी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों को समय के साथ अपडेट रखने और नई शिक्षण पद्धतियों (Teaching Methods) से जोड़ने का काम करती हैं। इससे न केवल शिक्षकों का कौशल बढ़ता है, बल्कि स्कूल में शिक्षा का स्तर भी और अधिक प्रभावी व आधुनिक होता है।

    प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस गहन प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद अब ये शिक्षक न केवल अपने स्कूलों में बेहतर परिणाम देंगे, बल्कि सीबीएसई (CBSE) स्तर पर भी उत्कृष्ट रूप से अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह सक्षम हो चुके हैं।

    यमुनानगर, सढौरा व जगाधरी के प्रिंसिपल्स भी रहे मौजूद

    शिक्षकों के इस महामंथन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नारायणगढ़ के अलावा यमुनानगर, सढौरा, जगाधरी और अम्बाला जोन के विभिन्न नामचीन डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल्स) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

    #NaraingarhNews #DAVPublicSchool #TeachersWorkshop #ArtificialIntelligence #EducationUpdate #AmbalaZone #CBSETeachers #CapacityBuilding #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T083919.304.jpg
    29/06/26 |

    अम्बाला: भीषण गर्मी में कदम फाउंडेशन ने लगाई ठंडी लस्सी की छबील, सेवा के साथ दिया स्वच्छता का संदेश

    अम्बाला, 29 जून (अन्‍नू): भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्था कदम फाउंडेशन ने मानव सेवा के लिए हाथ बढ़ाए हैं। संस्था द्वारा रविवार को अम्बाला के टांगरी बांध क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडी लस्सी की एक विशाल छबील लगाई गई। इस छबील से दोपहर की तपती धूप में सफर कर रहे सैकड़ों लोगों को भारी राहत मिली और उन्होंने अपनी प्यास बुझाई।

    शीतल पेय उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा: रितु मल्होत्रा

    छबील के शुभारंभ के अवसर पर कदम फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु मल्होत्रा ने विचार साझा करते हुए कहा कि इस झुलसा देने वाले मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाना और सेवा भाव को सुदृढ़ करना है।

    इस दौरान फाउंडेशन की यूथ विंग के सदस्य बृजेश शर्मा और यशस्वी ने विशेष रूप से मोर्चा संभाला। उन्होंने छबील पर आए युवाओं और अन्य लोगों से बातचीत की और उन्हें सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

    सेवा के साथ स्वच्छता: स्वयंसेवकों ने पेश की अनूठी मिसाल

    कदम फाउंडेशन के इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण 'स्वच्छता का संदेश' रहा। अक्सर देखा जाता है कि छबील या लंगर के आयोजन के बाद लोग डिस्पोजल गिलास और पत्तलें सड़क पर ही फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। लेकिन कदम फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने इसके विपरीत एक अनूठी मिसाल पेश की:

    • सफाई अभियान: छबील के समापन के तुरंत बाद संस्था के सभी वालंटियर्स और पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया।

    • कचरा प्रबंधन: सड़क और आसपास बिखरे हुए सभी डिस्पोजल गिलासों और कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला गया और पूरे बांध क्षेत्र को पहले की तरह चकाचक साफ कर दिया गया।

    कार्यक्रम के अंत में कदम फाउंडेशन के ट्रस्टी देवीदयाल शर्मा ने भीषण गर्मी के बावजूद इस सेवा कार्य और सफाई अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों, युवाओं और सहयोगियों का सहदिल से आभार व्यक्त किया।

    #AmbalaNews #KadamFoundation #LassiChabeel #SocialService #TangriBundh #SummerRelief #SwachhBharat #AmbalaCantt #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-29T082900.607.jpg
    29/06/26 |

    अम्बाला सिटी: लापता महिला मनिंद्र कौर की बेरहमी से हत्या, गांव गोबिंदगढ़ में संदिग्ध युवक की कार से खून से लथपथ शव बरामद

    अम्बाला, 29 जून (अन्‍नू): अम्बाला सिटी के सेक्टर-8 की रहने वाली मनिंद्र कौर (38), जो एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका का शव रविवार सुबह करीब 8 बजे नग्गल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव गोबिंदगढ़ में एक मकान के अंदर खड़ी काले रंग की स्विफ्ट कार की पिछली सीट पर खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। महिला के शरीर पर गर्दन, छाती और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं। जिस मकान और गाड़ी में शव मिला है, उसका मालिक मनिंद्र सिंह वारदात के बाद से ही अपनी बाइक लेकर फरार है।

    बलदेव नगर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि महिला की गुमशुदगी के मामले में अब हत्या की धारा 103 (भारतीय न्याय संहिता) जोड़कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

    अस्पताल से नारियल पानी लेने गई थी, फिर नहीं लौटी

    मनिंद्र कौर के लापता होने को लेकर 27 जून को बलदेव नगर थाने के अंतर्गत आती मॉडल टाउन पुलिस चौकी में उनके भाई सुखबीर सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    • मां की तीमारदारी में जुटी थी: सुखबीर सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनकी माता सरजिंद्र कौर काफी बीमार हैं और 23 जून से अम्बाला सिटी के एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं। मनिंद्र कौर अस्पताल में ही अपनी मां की देखरेख के लिए रुकी हुई थी।

    • दुपहर को हुई लापता: 27 जून की दोपहर करीब 12:10 बजे मनिंद्र कौर अस्पताल से नीचे सड़क पर नारियल पानी लेने के लिए आई थीं, लेकिन उसके बाद वह वापस अस्पताल के कमरे में नहीं लौटीं और उनका मोबाइल भी बंद हो गया।

    संदिग्ध कार मालिक की मां ने सबसे पहले देखा शव

    नग्गल थाना प्रभारी कर्मबीर ने बताया कि गोबिंदगढ़ गांव के इस मकान में एक महिला अपनी बुजुर्ग मां और बेटे मनिंद्र सिंह के साथ रहती है। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब मनिंद्र सिंह की मां घर के आंगन में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास खड़ी बेटे की काले रंग की स्विफ्ट कार के पास काम कर रही थी, तो उसकी नजर कार के भीतर पड़ी।

    कार के अंदर शव देखकर महिला के होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने रिश्तेदारों को बुलाया और नग्गल थाना पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात के समय उनका बेटा मनिंद्र सिंह यह गाड़ी लेकर घर आया था और फिर गाड़ी को यहीं खड़ी करके अपनी मोटरसाइकिल लेकर कहीं चला गया। उसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है।

    कार की पिछली सीट पर लाश, पास ही मिला फोल्डिंग चाकू

    सूचना मिलते ही बलदेव नगर और नग्गल थाने की पुलिस टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) के साथ गोबिंदगढ़ में वारदात वाली जगह पर पहुंची। पुलिस ने जब बंद पड़ी स्विफ्ट कार को खुलवाया, तो पिछली सीट पर मनिंद्र कौर का शव बेहद वीभत्स हालत में पड़ा था।

    • बरामद सबूत: फोरेंसिक टीम को कार के भीतर से कुछ अहम दस्तावेज, महिलाओं के दो सैंडल और हत्या में इस्तेमाल किया गया एक फोल्डिंग नुकीला चाकू बरामद हुआ है।

    • शव कुछ घंटे पुराना: फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के प्रारंभिक पैनल और नागरिक अस्पताल अम्बाला सिटी में हुए पोस्टमार्टम में सामने आया है कि शव कुछ ही घंटे पुराना था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    जांच के घेरे में कई अनुत्तरित सवाल

    इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद अम्बाला पुलिस के सामने कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, जिनकी गुत्थी सुलझाने में सीआईए और स्थानीय पुलिस की टीमें जुटी हैं:

    1. गोबिंदगढ़ कैसे पहुंची महिला: सिटी के अस्पताल से नारियल पानी लेने निकली मनिंद्र कौर सेक्टर-8 से कई किलोमीटर दूर गोबिंदगढ़ गांव में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची?

    2. आरोपी से क्या था संबंध: फरार कार मालिक मनिंद्र सिंह आखिर मनिंद्र कौर को कैसे जानता था? पुलिस इस पूरे मामले को 'प्रेम प्रसंग' (लव अफेयर) के एंगल से भी जोड़कर देख रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

    मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया

    मृतका के भाई सुखबीर ने बताया कि मनिंद्र कौर की शादी साल 2009 में पंजाब के लालडू के पास स्थित बटौली गांव निवासी जसलप्रीत सिंह के साथ हुई थी। उनकी 13 साल की एक बेटी भी है। मनिंद्र कौर पिछले कुछ समय से अपने पति और बेटी के साथ अम्बाला सिटी के सेक्टर-8 में ही किराये के मकान में रह रही थी। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मुख्य संदिग्ध मनिंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    #AmbalaNews #AmbalaCrime #MurderMystery #ManindraKaurMurder #Gobindgarh #AmbalaCity #HaryanaPolice #FSLInvestigation #CrimeUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • gita.1.46.jpg
  • 3db79b37-ff2e-4667-adfe-dc1d9bf3ace2.jpg
    28/06/26 |

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा का प्रतिस्थापन

    अभिकान्त, 28 जून हरियाणा :केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगलसेन की भव्य प्रतिमा का विधिवत प्रतिस्थापन और अनावरण किया। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर 'डॉक्टर मंगल सेन अमर रहे' के जयकारे लगाए गए।

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ मंगल सेन जनसंघ के समय से लेकर बीजेपी के गठन तक उससे जुड़े रहे। वे सात बार रोहतक से विधायक और एक बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने। डॉ मंगल सेन सरगोधा के रहने वाले थे। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1927 को हुआ। कार्यकर्ताओं की संभाल करने की जो कला उनमें थी उसका कोई सानी नहीं। उन्होंने कहा कि मेरा भी उनके साथ रोहतक में 1981 से 84 के बीच बराबर संपर्क रहा। डॉ मंगल सेन राजनीतिक क्षेत्र में क्या-क्या मापदंड रखने चाहिएं और कहां-कहां चूक होती है, इस बारे में बेबाकी से चर्चा करते थे। इतना ही नहीं अच्छा संगठन चलाने के लिए क्या-क्या मर्यादाएं रखनी चाहिए, इसकी जानकारी उनसे मिलती थी। डॉ मंगल सेन जन-जन के प्रिय नेता थे। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में मर्यादाएं कायम कीं। वे विपक्ष के साथ भी परस्पर सहयोग रखते थे। चौधरी देवीलाल, डा मंगल सेन और प्रकाश सिंह बादल उस समय के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित किए 

     उल्लेखनीय है कि ऑडिटोरियम परिसर में पहले यह प्रतिमा दूसरे स्थान पर लगी हुई थी। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मंगलसेन की लोक-कल्याणकारी नीतियों और उनके राजनीतिक सफर को याद किया।

    इस मौके पर उपयुक्त ड आनंद कुमार शर्मा, एसपी नरेंद्र बिजरानिया, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के भगवान दास कबीरपंथी, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, मेयर रेणु बाला गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • Untitled Project - 2026-06-28T194624.382.jpg
    28/06/26 |

    हरियाणा : सेना भर्ती रैली जुलाई मध्य में संभावित, सीईई परीक्षा परिणाम के बाद जारी होंगी तिथियां

    अभिकान्त, 28 जून हरियाणा : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, सीईई परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित होने की संभावना है।


    प्रवक्ता ने बताया कि सीईई परिणाम घोषित होने के उपरांत जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) अंबाला के अंतर्गत वर्ष की पहली सेना भर्ती रैली का आयोजन आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) रोहतक द्वारा किया जाएगा। यह भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई माह के मध्य में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में आयोजित होगी। यह भर्ती रैली रोहतक, सोनीपत, पानीपत एवं झज्जर जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने जून 2026 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में भाग लिया था।


    प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती रैली की सटीक तिथियों की घोषणा सीईई परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। इसके अतिरिक्त सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग तथा हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो श्रेणियों के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी इसी भर्ती रैली के दौरान रोहतक में की जाएगी। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को और अधिक मजबूत करें, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    #HaryanaNews #ArmyRallyRohtak #IndianArmyBharti #ZROAmbala #RohtakNews #JoinIndianArmy #CEEResults #HaryanaYouth #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T194135.442.jpg

    हरियाणा में आज पल्स पोलियो 2026 अभियान की शुरुआत हुई

    अभिकान्त, 28 जून हरियाणा : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भारत व हरियाणा को वर्ष 2014 से मिला 'पोलियो मुक्त' दर्जा स्वास्थ्य विभाग, अग्रणी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साझा प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश के सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इस गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रह सकें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य का एक भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से छूटना नहीं चाहिए।

     

    हरियाणा को पोलियो मुक्त बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराते हुए राज्य सरकार ने आज से सभी जिलों में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (NID) के तहत पल्स पोलियो 2026 अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले दिन प्रदेश भर में विशेष बूथ गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विभिन्न जिलों में मंत्रियों, विधायकों, उपायुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

     

     इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा के  उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने जींद जिले में इस अभियान की शुरुआत की। वहीं, भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ, फरीदाबाद में मूलचंद शर्मा, करनाल में जगमोहन आनंद, महेंद्रगढ़ में ओ.पी. यादव, रेवाड़ी में लक्ष्मण सिंह, सोनीपत में निखिल मदान और यमुनानगर में घनश्याम दास अरोड़ा ने बूथों का उद्घाटन कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और कुरुक्षेत्र में पूर्व विधायक सुभाष सुधा ने इस अभियान का शुभारंभ किया, जबकि गुड़गांव में पार्षद सोनिया यादव व सतपाल और झज्जर में एमसी अनु रानी ने मोर्चा संभाला। पलवल जिले में एनएचएम हरियाणा के निदेशक (एमसीएच) ने इस गतिविधि की शुरुआत की।

     

    28 से 30 जून 2026 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान राज्य के लगभग 35.50 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले ही दिन 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 20 लाख (56 प्रतिशत) बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा चुकी हैं। इस महाअभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य भर में लगभग 17,000 बूथ स्थापित किए गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिलाकर कुल 34,000 स्वास्थ्य टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों, पोल्ट्री फार्मों और झुग्गी-झोपड़ियों जैसे दूरदराज या कम पहुंच वाले क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए लगभग 1500 मोबाइल टीमें भी मुस्तैद की गई हैं।

     

    अभियान की कड़े स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में लगभग 3400 फील्ड सुपरवाइजर और जिला स्तरीय अधिकारियों ने गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही इम्यूनाइजेशन फील्ड वॉलिंटियर्स और डब्ल्यूएचओ (NPSP-WHO) के स्वतंत्र मॉनिटर्स ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

     

     स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की देखरेख के लिए 16 राज्य पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है। इस जमीनी कवायद से पहले प्रिंट और डिजिटल मीडिया, माइकिंग (लाउडस्पीकर से मुनादी) और अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया था।

     

    जो बच्चे आज यानी 28 जून को बूथ पर आकर दवा नहीं ले पाए हैं, उनको स्वास्थ्य विभाग की टीमें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर और मोबाइल टीमों के जरिए हाई-रिस्क वाले क्षेत्रों, जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, ईंट-भट्टों और निर्माण स्थलों पर प्रवासी आबादी के बच्चों को कवर करेंगी।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, अन्य संबंधित विभागों और जनता के लगातार प्रयासों के चलते भारत और हरियाणा को साल 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बार इस अभियान को पूरी मुस्तैदी से चलाकर देश के इस 'पोलियो मुक्त' दर्जे को कायम रखना है, जिसके लिए आम जनता से भी सक्रिय सहयोग की अपील की है।

  • KJLH-3.jpg

    लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

    अभिकान्त, 28 जून हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन से नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में संत कबीर भवन बनाने का ऐलान करते हुए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि कबीरदास महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके प्रकट दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब हमारा समाज अंधविश्वास, पाखंड, छुआछूत और रूढ़िवादिता के गहरे अंधकार में डूबा हुआ था। ऐसे में संत कबीर महाराज का जन्म ज्योति स्वरूप हुआ जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे समाज को नई राह दिखाई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर दास समरसता, बराबरी, इन्सानियत के संदेश को घर घर पहुंचाने वाली मुहिम है। वह भारत की रूह और बड़े समाज सुधारक हुए हैं जिन्होंने समाज को जोड़ने का रास्ता और इन्सानियत का मंत्र दिया है। उनका जीवन सत्य की खोज और असत्य के निर्भिक खंडन में व्यतीत हुआ और उन्होंने सभी धर्मों की कुरीतियों और रूढियों पर कड़ा प्रहार किया। उनके क्रांतिकारी विचार आज भी समाज के मार्गदर्शक है। गुरू ग्रन्थ साहिब में भी संत कबीर की वाणी को सम्मान दिया गया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार संत कबीर की वाणी को साकार करने का कार्य कर रही है। हर जिला स्तर पर संत प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर का दिया हुआ समूचे कल्याण, बराबरी का संदेश तथा अंतिम व्यक्ति के विकास का मंत्र पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अपनाया। भाजपा उसे आगे बढाने का कार्य कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस कार्यकाल में प्लाट के नाम पर मिले केवल कागज को वर्तमान सरकार ने 20 हजार गरीब लोगों को कब्जा दिलवाने का काम किया है। इसके अलावा जो परिवार रह गए उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लाट देकर   प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर उनके पक्के मकान बनाने का कार्य किया है। शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों को 30-30 वर्ग गज के प्लाट तथा सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद में 7200 से अधिक फ्लेट दिए गए हैं। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए, महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के अलावा लोगों को आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ दिया गया है। किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही सब्जियों को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल कर किसानों को लाभ दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किए गए वादे में से आधे भी पूरे नहीं किए हैं। कानून व्यवस्था की हालात बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनते ही संत कबीर दास के दिखाए मार्ग पर चलकर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने तथा युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, नीयत साफ है और राष्ट्र  प्रथम की नीति से कार्य करते हैं। संत कबीर की विरासत को संवैधानिक रूप देने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्वतः ही स्मरण हो आता है। संत कबीर ने जिस सामाजिक समानता की बात अपनी वाणी में कही, बाबा साहेब ने उसे भारत के पवित्र संविधान में पिरोकर हमें कानूनी अधिकार के रूप में सौंपा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। हरियाणा में पिछले साढ़े 11 वर्षों में पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित कर जनता को लाभ पहुंचाया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए-शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का त्रिसूत्र दिया, वह आज भी हमारे समाज के लिए प्रगति का एकमात्र मार्ग है। बाबा साहेब का मानना था कि सामाजिक असमानता और दासता की बेड़ियों को केवल शिक्षा के हथियार से ही काटा जा सकता है। अस्त्र-शस्त्र की लड़ाई क्षणिक हो सकती है, और ज्ञान की शक्ति स्थाई परिवर्तन लाती है। इसी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर दास के दिखाए समरसता के मार्ग पर चलकर, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा और संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात करेंगे और राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

    इस अवसर पर सतीश खुंडिया, प्रो. जयनारायण, जिला अध्यक्ष रणजीत धीमान, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, पूर्व सांसद स. अमरीक सिंह, राखी अग्रवाल, डा. कनिका जिन्दल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Untitled Project - 2026-06-28T143222.048.jpg
    28/06/26 |

    उत्तराखंड: हरिद्वार में 5 महीने पुराने संदिग्ध मौत मामले का खुलासा, बीमार पत्नी को जहर देकर मारने वाला पति गिरफ्तार

    हरिद्वार, 28 जून (अन्‍नू): उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद थाना पुलिस ने रविवार को करीब पांच महीने पुराने एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने गहन जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी ही बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

    मृतका के भाई ने दर्ज कराई थी हत्या की शिकायत

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस संवेदनशील मामले की विवेचना स्वयं बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह द्वारा अमल में लाई गई।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने उसे पानी में जहर मिलाकर पिलाया था, जिससे उसकी जान गई। इस शिकायत के आधार पर बहादराबाद कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।

    FSL रिपोर्ट ने खोली पोल, आरोपी ने कबूला जुर्म

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के विसरा को सुरक्षित कर परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा गया था।

    • जहर की हुई पुष्टि: हाल ही में आई एफएसएल रिपोर्ट में इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई कि महिला की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण ही हुई थी। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य गवाहों के आधार पर पति अफजाल की संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट हो गई।

    • घेराबंदी कर हाईवे पुल से दबोचा: आरोपी अफजाल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह इलाका छोड़कर कहीं दूर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने शांतर्शाह क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल पर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

    बीमारी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

    पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी पति अफजाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की लंबी बीमारी और उसके इलाज से बेहद परेशान हो चुका था। इसी मानसिक तनाव और परेशानी के कारण उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    #HaridwarNews #CrimeBranch #HusbandArrested #MurderMysterySolved #BahadrabadPolice #FSLReport #UttarakhandPolice #SpouseMurder #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T142522.618.jpg
    28/06/26 |

    होशियारपुर के गांव ललवान में सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, दहशत में बाइक सवारों ने मोड़े वाहन; वीडियो वायरल

    होशियारपुर, 28 जून (अन्‍नू): पंजाब के होशियारपुर में हलका चब्बेवाल के अधीन आने वाले गांव ललवान में उस समय भारी दहशत फैल गई, जब एक मुख्य सड़क पर अचानक एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे राहगीर और बाइक सवार तेंदुए को सामने देखकर डर के मारे अचानक रुक गए और अपनी बाइक्स को मोड़कर तुरंत वापस भागने लगे। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर के दौरान कुछ बहादुर नौजवानों ने अपने मोबाइल कैमरों में तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    सड़क पर 10 मिनट तक टहलता रहा तेंदुआ

    स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 7:00 बजे की है। लोग ललवान गांव के मुख्य रोड से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक विशालकाय तेंदुआ घने जंगलों से निकलकर सड़क पर आ गया।

    • खुशकिस्मती से टला हमला: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और लोगों के दावों के मुताबिक, तेंदुआ करीब 10 मिनट तक सड़क पर ही इधर-उधर बेखौफ होकर टहलता रहा। गनीमत यह रही कि इस दौरान तेंदुए ने वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया।

    • रास्ता बदलकर भागे लोग: जिस समय तेंदुआ सड़क पर आया, वहां से 4 से 5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ नौजवान गुजर रहे थे। तेंदुए को देखते ही सभी ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और अपनी जान बचाने के लिए पीछे की तरफ मुड़ गए। तेंदुए की दहशत इतनी ज्यादा थी कि लोगों ने उस सड़क से आगे बढ़ना मुनासिब नहीं समझा और रास्ता बदलकर अपने-अपने गांवों की तरफ निकल गए।

    जंगल की तरफ लौटा, वन्यजीव विभाग को दी सूचना

    ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की जानकारी जंगलात (वन) विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि, जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक तेंदुआ सड़क किनारे लगे खेतों से होते हुए वापस घने जंगल की तरफ निकल चुका था। आपको बता दें कि जिस ललवान गांव की मुख्य सड़क पर यह तेंदुआ देखा गया है, वह रोड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ने का मुख्य जरिया है, जिससे लोगों में भारी डर का माहौल है।

    गर्मी और पानी की किल्लत के कारण गांवों का रुख कर रहे वन्यजीव

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अर्ध-पहाड़ी और जंगली इलाके में अक्सर तेंदुए दिखाई दे जाते हैं। जंगल से सटा क्षेत्र होने के कारण वन्यजीव खाने और शिकार की तलाश में खेतों की तरफ आ जाते हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जंगलों के भीतर पानी के प्राकृतिक स्रोत सूख जाते हैं। पानी न मिलने के कारण ये हिंसक जानवर गांवों और रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं। कई बार ये तेंदुए किसानों के खेतों में या घरों के बाहर बंधे पालतू पशुओं (जैसे गाय, भैंस, बकरी और कुत्तों) को भी अपना निशाना बना लेते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

    #HoshiarpurNews #LeopardScare #Chabewal #LalwanVillage #WildlifeAlert #PunjabForestDepartment #LeopardVideoViral #StreetTerror #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T141630.709.jpg
    28/06/26 |

    SWAT टीम की बड़ी कार्रवाई: हिसार में दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    हिसार, 28 जून (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SWAT (स्वात) पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी (रेड) कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

    चिकनवास गांव में घर के भीतर मिली 84 बोतलें

    पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि SWAT पुलिस टीम ने 26 जून 2026 को गांव चिकनवास में एक विशेष चेकिंग एवं रेड अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजेंद्र पुत्र हनुमान सिंह के घर पर दबिश दी।

    जब घर की गहनता से तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वहां से टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की, जिसमें शामिल हैं:

    • रॉयल स्टैग (Royal Stag): 9 बोतल

    • ऑल सीज़न्स (All Seasons): 10 बोतल

    • देसी शराब: 5 बॉक्स (पेटी) और 2 खुली बोतलें

    • मार्का माल्टा: 3 बोतल

    राजेंद्र के घर से कुल मिलाकर लगभग 84 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

    ठस्का गांव में महिला के घर से मिली शराब

    इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए SWAT टीम ने गांव ठस्का में भी छापेमारी की। यहां टीम ने अंगूरी पत्नी धर्मपाल के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के घर से 21 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।

    थाना अग्रोहा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    पुलिस ने दोनों स्थानों से बरामद की गई शराब को अवैध घोषित कर उसे जब्त कर लिया है। शराब तस्करी के इस मामले में दोनों आरोपियों (राजेंद्र और अंगूरी) के खिलाफ थाना अग्रोहा में आबकारी अधिनियम संशोधन (Excise Act) के तहत अलग-अलग अभियोग (मुकदमे) दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने साफ किया है कि जिले में नशे और अवैध शराब के माफियाओं के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

    #HisarNews #SWATTeamAction #IllegalLiquorSeized #Chikanwas #Thaska #AgrohaPolice #ExciseAct #CrimeControl #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T141257.320.jpg
    28/06/26 |

    पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान और सर्विस सेंटर में चोरी का खुलासा, जींद के दो शातिर चोर गिरफ्तार

    हिसार, 28 जून (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान और एक सर्विस सेंटर में हुई चोरी की वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उकलाना पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

    तड़के 3 बजे दुकान में लगाई थी सेंध

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई (ASI) सुभाष ने बताया कि गांव प्रभुवाला निवासी बजरंग पुत्र बलवंत सिंह ने थाना उकलाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 24 जून 2026 को तड़के करीब 3:00 बजे गांव बुढाखेड़ा स्थित उसकी पेंट एवं प्लंबर सामान की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पाइप, कंसील्ड फिटिंग, ब्रास सामग्री (पीतल का सामान) और एल-बो सहित भारी मात्रा में फिटिंग का सामान चोरी कर लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

    तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना से दबोचे गए आरोपी

    चोरी की इस गंभीर वारदात को सुलझाने के लिए उकलाना पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) और गुप्त सूचनाओं के आधार पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव और विकास के रूप में हुई है, जो गांव खासून, जिला जींद के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

    खेतों में बने सर्विस सेंटर से पानी की मोटर भी चुराई थी

    पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपियों ने एक और बड़ी वारदात कबूल की है। जांच में सामने आया कि इन दोनों आरोपियों ने बुढाखेड़ा में चोरी करने से ठीक एक दिन पहले, यानी 23 जून 2026 को गांव लितानी के खेतों में स्थित एक सर्विस सेंटर को निशाना बनाया था। वहां से आरोपियों ने पानी की मोटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी किया था। इस संबंध में थाना उकलाना में पहले से ही मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने इस वारदात का भी पटाक्षेप करते हुए सर्विस सेंटर से चोरी हुआ सारा सामान आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है।

    उकलाना पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने इलाके में और कहां-कहां चोरियां की हैं।

    #HisarNews #UklanaPolice #TheftCaseSolved #JindCriminals #Arrested #PropertyCrime #HaryanaPolice #HisarPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T140805.266.jpg
    28/06/26 |

    CIA-1 करनाल की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ पानीपत का युवक गिरफ्तार, .32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद

    करनाल, 28 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधियों और अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 (CIA-1) करनाल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुख्य सिपाही अमित कुमार की अध्यक्षता में मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की गई है।

    गुप्त सूचना के आधार पर रिंग रोड से दबोचा

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी (जांच अधिकारी) ने बताया कि सीआईए-1 स्टाफ की टीम इलाके में सतर्क निगरानी और गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रिंग रोड करनाल के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को काबू कर लिया।

    • आरोपी की पहचान: पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकुश पुत्र रविंदर के रूप में हुई है, जो हरि नगर कॉलोनी, जिला पानीपत का रहने वाला है।

    • बरामदगी: जब पुलिस टीम ने विधि अनुसार आरोपी की मौके पर तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

    थाना मधुबन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    अवैध हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन, करनाल में आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 की टीम द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी अंकुश को आज माननीय न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

    करनाल पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

    #KarnalNews #CIA1Karnal #IllegalWeapon #Arrested #PanipatYouth #MadhubanPolice #ArmsAct #CrimeControl #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-06-28T140219.003.jpg
    28/06/26 |

    होंडा डीएल ट्रेनिंग सेंटर में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं राहवीर योजना के प्रति किया जागरूक

    करनाल, 28 जून (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न्यू बस स्टैंड के पास स्थित होंडा डीएल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ, जहां आईटीआई करनाल से प्रशिक्षण के लिए आए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा सरकार की महत्वाकांक्षी 'राहवीर योजना' के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया。

    यातायात नियमों का पालन और सुरक्षित ड्राइविंग की सीख

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे हाईवे थाना करनाल के कॉर्डिनेटर व सहायक उप निरीक्षक (ASI) अजय कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की बारिकियों से रूबरू कराया। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए निम्नलिखित प्रमुख बातें रेखांकित कीं:

    • सुरक्षा उपकरण: दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का नियमित और अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

    • लापरवाही से बचें: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से ध्यान भटकता है, जो दुर्घटना का मुख्य कारण बनता है; इससे पूरी तरह बचें।

    • नशा और रफ्तार: नशे की हालत में या तय सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन कभी न चलाएं, क्योंकि यह आपके साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है।

    साइबर अपराधों से बचाव के लिए याद रखें '1930'

    बढ़ते डिजिटल फ्रॉड पर चिंता जताते हुए एएसआई अजय कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के अचूक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी कॉल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

    • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP) या बैंक संबंधी जानकारी कभी साझा न करें।

    • सोशल मीडिया या मैसेज पर आने वाले किसी भी संदिग्ध या लुभावने लिंक पर क्लिक न करें।

    • यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

    'राहवीर योजना': घायल की मदद करने पर सरकार करेगी सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 'राहवीर योजना' (गुड समैरिटन स्कीम) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के शुरुआती 1 घंटे को 'गोल्डन ऑवर' माना जाता है, जिसमें घायल को इलाज मिलने पर उसकी जान बचने की संभावना सबसे अधिक होती है। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तय समय के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार राहगीरों (राहवीरों) को सरकार द्वारा बकायदा प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी पुलिसिया या कानूनी पचड़े के डर से मुक्त होकर, विशुद्ध रूप से मानवता के नाते घायल की मदद के लिए आगे आएं।

    कार्यक्रम के समापन पर ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं ने प्राप्त जानकारी की सराहना की और स्वयं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।

    #KarnalNews #RoadSafetyCampaign #CyberSecurity #RahveerYojana #GoodSamaritan #KarnalPolice #CyberCrime1930 #ITIKarnal #TrafficRules #BreakingNews #DanikKhabar

  • 6.jpg

    पेंशनरों की मांगों की अनदेखी पर एक्स पुलिस ऑफिसर एसोसिएशन ने जताया रोष, भत्ते और कैशलेस इलाज को लेकर उठाई मांग

    जे कुमार अम्बाला, 28 जून 2026: एक्स पुलिस ऑफिसर/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, अम्बाला की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आज प्रधान अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित पूर्व पुलिस अधिकारियों और सदस्यों ने पेंशनरों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। सदस्यों ने एक सुर में कहा कि सरकार द्वारा लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसका शीघ्र समाधान किया जाना बेहद जरूरी है।

    पेंशन वृद्धि और चिकित्सा भत्ते को बढ़ाने की सर्वसम्मति से मांग

    बैठक के दौरान एसोसिएशन ने पेंशनरों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए और सरकार के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं |

    चिकित्सा भत्ता: वर्तमान में पेंशनरों को मिल रहे ₹1000 मासिक चिकित्सा भत्ते को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाकर ₹3000 मासिक करने की मांग की गई।

    अतिरिक्त पेंशन वृद्धि: पड़ोसी राज्यों—हिमाचल प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी वरिष्ठ पेंशनरों के लिए उम्र के पड़ाव के अनुसार अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान लागू करने की वकालत की गई। इसके तहत 60, 65, 70, 75 एवं 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि की मांग उठाई गई।

    कैशलेस इलाज और रोडवेज किराए में छूट की वकालत

    बैठक में बुजुर्ग पेंशनरों और उनके परिवारों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के सरलीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

    एसोसिएशन की अन्य मुख्य मांगें: सदस्यों ने पुरजोर मांग उठाई कि सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए पेंशनरों एवं उनके आश्रितों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ पैनल में शामिल सभी निजी (प्राइवेट) अस्पतालों में भी पूर्ण रूप से कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ नागरिकों को हरियाणा रोडवेज की बसों में आधे किराए की सुविधा देने और एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) का लाभ समय पर सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई।

    बैठक में सीनियर सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित 36 सदस्य रहे मौजूद

    इस महत्वपूर्ण बैठक में पेंशनरों की आवाज को बुलंद करने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व पुलिस अधिकारी पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त एसपी (SP) फूल कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी (DSP) विजय कुमार मेहता, गुलजार सिंह, तेजेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, महेश कुमार, बलदेव कृष्ण, राजपाल सिंह राणा, मदन सिंह राणा, अशोक शर्मा, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुरमीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भीम सिंह, देशराज, राम जुआरी और संजीव कुमार सहित कुल 36 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से सरकार से अपील की कि वे इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक और सकारात्मक निर्णय लें।

    #AmbalaNews #ExPoliceOfficersAssociation #PensionersDemandsHaryana #AshwiniKumarAmbala #CashlessMedicalFacility #HaryanaGovernment #SeniorCitizensRights #BreakingNewsAmbala

  • Untitled Project - 2026-06-28T125849.058.jpg
    28/06/26 |

    गुरुग्राम में 'वजन कम करने' के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 युवतियां गिरफ्तार

    गुरुग्राम, 28 जून (अन्‍नू): साइबर सिटी गुरुग्राम की पुलिस ने उद्योग विहार इलाके में एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को वजन कम करने (वेट लॉस) का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहा था। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं, जिनमें 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड और 12 लैपटॉप शामिल हैं।

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार की गई आरोपियों की पहचान मंदीप (निवासी आया नगर, दिल्ली हाल निवासी चक्करपुर), नेहा (निवासी रंगपुरी, दिल्ली) और वर्षा (निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुशांत लोक) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ साइबर क्राइम वेस्ट थाने में धोखाधड़ी और फर्जी कॉल सेंटर चलाने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ऐसे फंसाते थे जाल में

    एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद शातिराना तरीके से काम करता था:

    • फर्जी सोशल मीडिया पेज: आरोपियों ने 'क्योरस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड' (Curest Science & Wellness Pvt Ltd) के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बोगस पेज बना रखे थे।

    • आकर्षक विज्ञापन: इन पेजों पर वजन कम करने की हर्बल दवाइयां बेचने के लुभावने विज्ञापन चलाए जाते थे।

    • फर्जी डॉक्टर और डाइटिशियन: जैसे ही कोई पीड़ित इन विज्ञापनों को देखकर पेज पर क्लिक करता, तो कॉल सेंटर से ये युवतियां उनसे संपर्क करती थीं। ये खुद को नामचीन ब्यूटीशियन, डाइटिशियन या डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करती थीं और दवाइयां बेच देती थीं।

    असर नहीं होने पर पैसे वापस करने का झूठा वादा, फिर करते थे ब्लॉक

    जांच में सामने आया कि इन तथाकथित हर्बल दवाइयों से वजन रत्ती भर भी कम नहीं होता था। जब पीड़ित ग्राहक शिकायत करते थे, तो आरोपी उन्हें '100% मनी-बैक गारंटी' (रिफंड) का झांसा देकर शांत करा देते थे। हालांकि, बाद में किसी को भी रिफंड नहीं दिया जाता था और पीड़ितों के नंबरों को सीधे ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया जाता था।

    गुजरात के लोग थे सबसे बड़े टारगेट

    पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि इस फर्जी कॉल सेंटर के जरिए सबसे ज्यादा गुजरात के लोगों को निशाना बनाया गया था और उनसे अकेले ही करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी। गुजरात के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह वजन कम करने के नाम पर लाखों-करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है।

    मैनेजर और डायरेक्टरों के इशारे पर चल रहा था खेल

    पुलिस जांच में यह भी साफ हुआ है कि धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जा रहे सभी मोबाइल नंबर कंपनी के अलग-अलग कर्मचारियों के नाम पर अलॉट थे। इस पूरे फर्जी रैकेट का रिमोट कंट्रोल कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO), डायरेक्टर, मालिक और उनके अन्य करीबियों के हाथों में था, जो बैकएंड से पूरा ऑपरेशन संभाल रहे थे। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    #GurugramNews #FakeCallCenter #CyberCrime #WeightLossScams #CyberFraud #OnlineThug #GurugramPolice #SocialMediaScam #BreakingNews #DanikKhabar