हरिद्वार: गंगा नदी में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कावड़ियों की दर्दनाक मौत; परिवार में मातम

जे कुमार चंडीगढ़, 1 अगस्त 2026: हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेने गए चंडीगढ़ के चार श्रद्धालुओं की गंगा नदी में डूबने से बेहद दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे की खबर सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से युवाओं का एक समूह कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गया हुआ था। पवित्र गंगाजल भरने के बाद नहाने के दौरान तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक युवक फिसल कर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके साथी भी आगे बढ़े और एक-एक करके चारों युवक नदी के तेज धारा में बह गए।

आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और गोताखोरों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुँचने पर चारों को मृत घोषित कर दिया। हरिद्वार पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शवों को पोस्टमार्टम कराकर चंडीगढ़ लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

#ChandigarhNews #HaridwarAccident #KanwarYatra2026 #TragicNews #ChandigarhUpdate #HaryanaNews #BreakingNews

Previous

अमरनाथ यात्रा: खराब मौसम के चलते बालटाल रूट पर यात्रा रोकी गई; बालटाल बेस कैंप में रोके गए श्रद्धालु

Next

फरीदाबाद: सीवर लाइन का पाइप जोड़ते समय करंट लगने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत