प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 60 किलोग्राम मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीतने पर सचिन सिवाच को बधाई दी
आरएस अनेजा, 02 अगस्त , नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 60 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सचिन सिवाच को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि सचिन सिवाच की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के उभरते मुक्केबाजों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने उन्हें उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे आगे भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"सचिन सिवाच ने ग्लासगो में इतिहास रचते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता!
पुरुषों की 60 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में इस शानदार सफलता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा मुक्केबाजों को प्रेरित करेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं। वे यूँ ही हमेशा भारत को गौरवान्वित करते रहें।
#CommonwealthGames2026 #SachinSiwach #BoxingGold #PMModi #TeamIndia #CWG2026 #DanikKhabar
Previous
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मुक्केबाजी, ट्रिपल जंप और शॉट पुट में भारत का परचम; PM मोदी ने पदक विजेताओं को दी बधाई
Next