प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को बधाई दी
आरएस अनेजा, 28 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
"भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक! ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 58 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम पर गर्व है। उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#CWG2026"
Previous
अमृतसर से हब एंड स्पोक इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू
Next