10/08/26

आज 10 अगस्त का इतिहास

आज 10 अगस्त का इतिहास

1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।

1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत।

1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।

1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म।

1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।

1962 : आज ही के दिन बच्‍चों का च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।

1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।

1999 - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।

2000 - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

2001 - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।

2004 - संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।

2006 - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।

2008 - अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

Previous

हरियाणा मौसम अपडेट: आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज; 13 अगस्त तक बारिश के आसार, 10-11 और 13 को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Next

आज का राशिफल — सोमवार, 10 अगस्त 2026