नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, दो दमकल कर्मियों की दर्दनाक मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

जे कुमार नोएडा, 5 अगस्त 2026 : उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों पर काबू पाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें राहत और बचाव कार्य में जुटे दमकल विभाग के दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी विकराल थी कि पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। राहत कार्य के दौरान फैक्ट्री के भीतर दाखिल हुए दो दमकलकर्मी धुएं और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। दमकल की गाड़ियां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटी हैं। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

#NoidaNews #NoidaFire #BreakingNewsNoida #UPNews #Firefighters #NoidaPolice #UPFireService

Previous

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा दोबारा बढ़ी: BLO डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन अब 17 अगस्त तक

Next

हरियाणा में अब लोगों के घर-द्वार तक पहुंचेगी खाद्य जांच सुविधा; मिलावट पर रोक के लिए फिर शुरू होंगी मोबाइल लैब