Skip to Videos
  • Minister Anil Vij.jpg

    सेवा संकल्प अभियान : सुभाष पार्क में कल 26 सितंबर को राज्यस्तरीय मंडली ‘नशा मुक्त हरियाणा’ और ‘नमो सेवा गाथा’ नाटक का मंचन करेगी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अभियान के तहत अम्बाला छावनी में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे कई सेवा प्रकल्प : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आह्वान - अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्यक्रमों में शामिल होकर नागरिक उठाए इनका लाभ

    अम्बाला, 25 सितम्बर - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्ष जनसेवा समर्पण के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प/सेवा सेतु अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक अम्बाला छावनी में विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जा रहा है।

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस अभियान के तहत आगामी दिनों में सेवा के कई प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। कल 26 सितंबर शनिवार को अम्बाला छावनी में “नमो सेवा अनकही कहानियां” के तहत अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में शाम 5:00 बजे राज्यस्तरीय कलाकारों की मंडली द्वारा “नशा मुक्त हरियाणा” और ”नमो सेवा गाथा” नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।

    इसी प्रकार 28 सितंबर को बांके बिहार धर्मशाला, महेशनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। अभियान के तहत 29 सितंबर को “सेवा सेतु अभियान” का आयोजन गांव पंजोखरा साहिब में होगा जिसमें कैंप के माध्यम विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाएगा। कैम्प में विवाह पंजीकरण, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स निवारण, फैमिली आईडी, आधार कार्ड अपडेशन, लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। लोग इन योजनाओं का मौके पर ही लाभ उठा सकते हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि इसी प्रकार 30 सितंबर को “आंगन मिलन सेवा” के तहत कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें आशा दीदियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

    इसी प्रकार आगे 2 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर होगा, 3 अक्टूबर को खेड़ा धर्मशाला दलीपगढ़ में रक्तदान शिविर होगा। इसी तरह 4 अक्टूबर को अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर, 5 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत एसडी कालेज में योजनाओं का मौके पर ही लाभ देने के लिए शिविर आयोजित होगा। 8 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान के तहत रेलवे ऑडिटोरियम में शिविर, 10 अक्टूबर को श्याम नगर स्थित मिक्की मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 11 अक्टूबर को सेवा के रंग राष्ट्र के संग अभियान के तहत रंगौली कार्यक्रम, 12 अक्टूबर को बांके बिहारी धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर, 14 अक्टूबर को जाटव धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर व 17 अक्टूबर को रंगिया मंडी स्थित अम्बेडकर भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा जिसमें लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    मंत्री अनिल विज ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को इन सेवा कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर सम्मिलित होकर इनका लाभ लेने का आह्वान किया है।

    --------------------------------

  • 14.jpg

    अंबाला: ग्राम सभाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाएं अधिकारी – उपायुक्त सचिन गुप्ता

    जे कुमार अंबाला (हरियाणा), 25 सितंबर 2026 : अंबाला के उपायुक्त (DC) सचिन गुप्ता ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में आयोजित की जा रही विशेष ग्राम सभाओं से जुड़े सभी कार्यों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र ग्रामवासियों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है।

    मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली प्रगति रिपोर्ट:

    इससे पूर्व, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। वीसी के दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्य सचिव को अंबाला जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।

    पारिवारिक डेटा व अंत्योदय योजनाओं का सत्यापन तेज:

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तुरंत बाद उपायुक्त ने कैंप कार्यालय सभागार में पंचायत विभाग और क्रिड (CRID) विभाग के अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह से ग्राम सभाओं की गतिविधियों की बिंदुवार जानकारी ली। उपायुक्त ने परिवार पहचान पत्र (Family ID) से जुड़े पारिवारिक संरचना सत्यापन, फैमिली इनकम वेरिफिकेशन, अंत्योदय अन्न योजना के तहत परिवारों की जांच तथा कच्ची छत की प्रमाणिकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की।

    अधिकारी गंभीरता से करें कार्य:

    उपायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि पात्र लाभार्थियों के सत्यापन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित मानदंडों के अनुसार किए जाएं, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस बैठक में सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, बीडीपीओ, क्रिड विभाग के प्रतिनिधि रजत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #DCAmbala #SachinGupta #GramSabha #HaryanaGovernment #AmbalaUpdates #HaryanaNews #CRID #PanchayatDepartment #BreakingNews

  • 10.jpg

    अंबाला कैंट: GMN कॉलेज बना जैव विविधता का मॉडल परिसर; सर्वेक्षण में 131 प्रजातियों के 1061 पौधे दर्ज

    जे कुमार अंबाला छावनी, 25 सितंबर 2026 : गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी का हरा-भरा परिसर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर रहा है। कॉलेज के वनस्पति विज्ञान (Botany) विभाग, ईको क्लब तथा एस.डी.जी. (SDG) क्लब के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से कॉलेज परिसर का व्यापक जैव विविधता सर्वेक्षण संपन्न किया, जिसमें कुल 131 विभिन्न प्रजातियों के 1061 पौधों का दस्तावेजीकरण किया गया।

    विशेष पर्यवेक्षण में हुआ सर्वेक्षण:

    यह महत्वपूर्ण सर्वेक्षण डॉ. कुलदीप यादव के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में विद्यार्थियों द्वारा पूरा किया गया, जिसमें कॉलेज के माली सुनील का विशेष योगदान रहा। सर्वेक्षण के दौरान परिसर में मौजूद छायादार, फलदार और औषधीय पेड़-पौधों की गणना और उनकी प्रजातियों का वर्गीकरण किया गया। कॉलेज में विकसित हर्बल गार्डन में अश्वगंधा, गिलोय, सर्पगंधा, एलोवेरा, तुलसी, काली मुसली, रुद्राक्ष, चंदन, लौंग, मसाला पत्ता और इंसुलिन प्लांट जैसी महत्वपूर्ण औषधीय प्रजातियों को सहेज कर रखा गया है।

    व्यावहारिक शिक्षा पर जोर – डॉ. रोहित दत्त:

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक और जीवनोपयोगी अनुभव देना है। ऐसे प्रायोगिक कार्यों से छात्रों में अनुसंधान कौशल, अवलोकन क्षमता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रतिवर्ष पौधारोपण अभियान चलाकर हरित क्षेत्र को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #Biodiversity #GreenCampus #HaryanaEducation #AmbalaUpdates #EnvironmentalAwareness #GMNCollegeAmbala #BreakingNews

  • 11.jpg

    अंबाला: राष्ट्रभाषा विचार मंच ने ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर राष्ट्रकवि दिनकर और पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी भावांजलि

    जे कुमार अंबाला 25 सितंबर 2026 : भाषा और संस्कृति को समर्पित 'राष्ट्रभाषा विचार मंच' (अखिल भारतीय साहित्य परिषद से संबद्ध) द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' एवं भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष व एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक भव्य ऑनलाइन साहित्यिक विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश के 25 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने सहभागिता की।

    सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत:

    मंच की परंपरा के अनुसार, महामंत्री डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने सभी अतिथियों का भावभीना स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके पश्चात दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया।

    दिनकर साहित्य भारत के सांस्कृतिक गौरव का सूर्य – डॉ. दिनेश शर्मा:

    अलीगढ़ से जुड़े और दिनकर साहित्य पर 10 शोध ग्रंथों के रचयिता डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रकवि के जीवन और उनकी कालजयी रचनाधर्मिता की सूक्ष्म विवेचना की। उन्होंने दिनकर जी को भारत के सांस्कृतिक व साहित्यिक गौरव का सूर्य बताते हुए कहा, "तेज का तेजाब जो जला दे राष्ट्रद्रोहियों को, कविता का वही आज तेज दिनकर हैं।" करनाल से प्रो. नीना अरोड़ा ने 'रश्मिरथी' का स्मरण करते हुए दिनकर के साहित्य को वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत दिशा-दर्शक बताया।

    एकात्म मानव दर्शन भारतीय नीतियों का मूल आधार – डॉ. जय प्रकाश गुप्त:

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने कहा कि दीनदयाल जी का मत था कि भारत को 'भारतमाता' के रूप में एक सांस्कृतिक राष्ट्र स्वीकार करना ही राष्ट्र हित की समस्त नीतियों का मूल आधार होना चाहिए।

    देश-विदेश के विद्वानों ने दी काव्यांजलि:

    गोष्ठी में लखनऊ से सेवानिवृत्त राजभाषा अधिकारी पवन कुमार जैन ने पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर हाइकू रचनाएं प्रस्तुत कीं। गुरुग्राम से हिमानी ने दिनकर जी की प्रसिद्ध कविता "कलम आज उनकी जय बोल" का सस्वर पाठ कर समां बांध दिया। डीएवी कॉलेज पिहोवा के पूर्व प्राचार्य डॉ. कामदेव झा तथा ऑस्ट्रेलिया से प्रियंका ने भी दोनों महापुरुषों के विचारों और साहित्य की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।

    #AmbalaNews #RashtrabhashaVicharManch #RamdhariSinghDinkar #DeendayalUpadhyaya #LiteraryNews #AmbalaUpdates #HindiSahitya #NationalNews #HaryanaNews

  • 12.jpg

    अंबाला: PKR जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया NSS स्थापना दिवस; छात्रों ने बनाई 'विकसित भारत' पर आकर्षक रंगोली

    जे कुमार अंबाला , 25 सितंबर 2026 : अंबाला स्थित पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:

    समारोह का शुभारंभ विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में पौधारोपण गतिविधि के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और समाज को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

    "मेरे सपनों का विकसित भारत" पर सजाईं रंगोलियां:

    पौधारोपण के पश्चात विद्यालय में एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “मेरे सपनों का विकसित भारत” रखा गया था। विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी व आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के उज्ज्वल भविष्य और विकसित राष्ट्र की अपनी परिकल्पना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

    एनएसएस से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता – नीरू शर्मा:

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू शर्मा एवं मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस की गतिविधियां छात्रों में निस्वार्थ सेवा भाव, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वबोध का सिंचन करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनएसएस समाज को सशक्त बनाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स श्रीमती संगीता मक्कड़ एवं श्री वरुण जैन के कुशल मार्गदर्शन और देखरेख में संपन्न हुआ।

    #AmbalaNews #PKRJainSchool #NSSDay #Ambala #HaryanaEducation #RangoliCompetition #NSS #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • 13.jpg

    अंबाला कैंट: आर्य कॉलेज में वित्तीय जागरूकता व डिजिटल स्कैम्स पर कार्यशाला; SBI अधिकारियों ने छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

    जे कुमार अंबाला छावनी, 25 सितंबर 2026 : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के 'इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल' द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय "वित्तीय जागरूकता और डिजिटल स्कैम्स" रहा, जिसमें 128 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सक्रियता से भाग लिया।

    डिजिटल अरेस्ट और यूपीआई फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह:

    कार्यशाला की अध्यक्षता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अंबाला कैंट शाखा के मुख्य प्रबंधक विशाल गुप्ता ने की। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान समय में तेजी से फैल रहे डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई (UPI) फ्रॉड, फेक कस्टमर केयर नंबरों के जरिए होने वाली ठगी और फिशिंग कॉल्स के तरीकों को विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सख्त सलाह दी।

    इंश्योरेंस और एनपीएस की दी जानकारी:

    कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर एरिया मैनेजर राजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को लाइफ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस तथा नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने वित्तीय सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक समाधान किया।

    वित्तीय सतर्कता समय की मांग – प्रो. डॉ. अंजु बाला:

    कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजु बाला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने और उसमें सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए वित्तीय सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन श्रीमती सिल्वी अग्रवाल और डॉ. रेखा रानी के निरीक्षण में संपन्न हुआ।

    #AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #CyberSecurity #DigitalScamAwareness #SBIAmbala #AmbalaCantt #FinancialLiteracy #HaryanaEducation #AmbalaUpdates #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-25T093248.576.jpg

    अंबाला: रेलवे प्लेटफॉर्म पर 'ऑपरेशन जीवन रक्षा'; देवदूत बने आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन के नीचे आने से बचाई बच्चे की जान

    अंबाला, 25 सितंबर (अन्‍नू): अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से बाल-बाल टल गया। डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12919) के रवाना होते समय चलती ट्रेन से बच्चे को नीचे उतारते वक्त मासूम प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच पटरियों में गिरने लगा।

    इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर 'ट्रेन पासिंग ड्यूटी' पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल कुलदीप ने गजब की तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए दौड़कर गिर रहे बच्चे को हवा में ही दबोच लिया और उसकी जान बचा ली। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

    CCTV में कैद घटनाक्रम का पूरा विवरण:

    • चलती ट्रेन से बच्चे को उतार रहा था पिता:

      • घटना गुरुवार सुबह करीब 10:50 बजे की है। मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12919) प्लेटफॉर्म नंबर-7 से हरी झंडी मिलने के बाद रवाना हो रही थी।

      • इसी दौरान एक परिवार ट्रेन में सवार हो रहा था, लेकिन ट्रेन के गति पकड़ते ही यात्री की पत्नी प्लेटफॉर्म पर ही छूट गई।

      • पत्नी के छूटने पर हड़बड़ाहट में यात्री चलती ट्रेन के गेट का हैंडल एक हाथ से पकड़कर अपने मासूम बच्चे को दूसरे हाथ से नीचे प्लेटफॉर्म पर उतारने लगा।

    • संतुलन बिगड़ा और पटरियों की तरफ फिसला मासूम:

      • बच्चे को जैसे ही प्लेटफॉर्म पर उतारा गया, गति के कारण बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सीधे चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों की तरफ गिरने लगा।

      • तभी पास में मुस्तैद आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप की नजर बच्चे पर पड़ी। पलक झपकते ही कांस्टेबल कुलदीप ने आगे बढ़कर बच्चे को खींच लिया और उसे ट्रेन के पहियों के नीचे जाने से बचा लिया।

    • 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत हुई कार्रवाई:

      • कांस्टेबल कुलदीप की सूझबूझ और फुर्ती की बदौलत कुछ ही सेकंड में बच्चे को सकुशल बचा लिया गया, जिसके बाद ट्रेन को भी तुरंत रुकवाया गया।

      • आरपीएफ द्वारा इस जांबाजी को 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत दर्ज किया गया है।

    • रेलवे प्रशासन की आमजन से अपील:

      • रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास कभी न करें। परिवार के सभी सदस्य ट्रेन में चढ़ गए हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के बाद ही सफर शुरू करें।

    #AmbalaCantt #RPF #RPFHaryana #OperationJeevanRaksha #AmbalaRailwayStation #DanikKhabar #BreakingNews Daily News in Hindi

  • Untitled Project - 2026-09-25T092426.898.jpg

    अंबाला: एनएच-44 पर काली पलटन पुल के पास दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय मानसिक अस्वस्थ बच्ची की मौत

    अंबाला, 25 सितंबर (अन्‍नू): नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर काली पलटन पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी गुंजन की मौत हो गई। मृतका अंबाला के मनमोहन नगर की रहने वाली थी और पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह 22-23 सितंबर की मध्यरात्रि को अचानक घर से लापता हो गई थी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाना अंतर्गत लाल कुर्ती चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    घटनाक्रम व मुख्य बिंदु:

    • 22-23 सितंबर की रात अचानक लापता हुई थी किशोरी:

      • मृतका की मां बबली ने बताया कि उनके पति का 15 साल पहले निधन हो चुका है। उनकी सबसे छोटी बेटी गुंजन (14) मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसका इलाज चल रहा था।

      • 22-23 सितंबर की रात करीब 2 बजे गुंजन अचानक घर से निकल गई। मां और भाई मोनू ने तलाश शुरू की, लेकिन परिजनों को लगा कि वह हर बार की तरह अंबाला कैंट के टांगरी बांध स्थित अपनी मौसी के घर गई होगी।

    • अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत:

      • रात करीब 3:30 बजे काली पलटन पुल के पास एनएच-44 पर अंबाला सिटी की तरफ जाते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने गुंजन को सीधी टक्कर मार दी।

      • सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और जांच अधिकारी कृष्ण लाल की पुलिस टीम ने अचेत अवस्था में पड़ी किशोरी को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया गया था।

    • फोटो दिखाकर रेलवे स्टेशन पर हुई पहचान:

      • गुरुवार सुबह परिजन गुंजन की तलाश करते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और आसपास के रेहड़ी-फड़ी वालों को उसकी फोटो दिखाई, तब उन्हें हादसे की जानकारी मिली।

      • पड़ाव थाना पुलिस ने मां बबली की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन चालक की पहचान में जुटी है।

    #AmbalaNews #NH44Accident #AmbalaCantt #HitAndRun #PadavPoliceStation #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 66.jpg

    एमईएस ठेकेदार की मनमानी पर भड़के ऊर्जा मंत्री अनिल विज, श्रम विभाग को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश, बोले "वेतन में कटौती और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं"

    महिला फरियादी की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली अफसरों को लगाई फटकार, कहा – “आज रात तक घर की बिजली चालू होनी चाहिए”

    ब्राहमण माजरा में नाजायज कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को लगाई मंत्री अनिल विज ने फटकार, मामले में एसडीएम को जांच के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

    अम्बाला, 24 सितम्बर -  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याओं को सुनते हुए कार्रवाई नहीं करने वाले कई अधिकारियों को फटकार लगाई। श्री विज ने कहा कि जो शिकायत आज उनके सामने आई है उनका समाधान अगले सप्ताह जनसुनवाई से पहले हो जाना चाहिए।

    जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को एमईएस में ठेकेदारी के तहत काम करने वाले कई युवाओं ने सामूहिक शिकायत देते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें पहले वेतन दिया जाता था, मगर वेतन में से 8 हजार रुपए ठेकेदार वापस ले लेता था और अब ठेकेदार द्वारा बीते दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को मामले में जांच करने और दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।

    वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष रेलवे रोड अम्बाला शहर से आई महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा उनका बिजली बिल 1.17 लाख रुपए भेजा गया है जबकि उन्होंने यह मकान कुछ समय पहले ही खरीदा था। महिला ने कहा कि बिजली अधिकारियों ने उनकी न सुनते हुए उनकी बिजली सप्लाई काट दी। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में बिजली अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले में जांच करने और रात तक बिजली सप्लाई पुन: चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह जांच की जाए कि आखिरकार रिकवरी किससे की जानी है।

    वहीं आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी पहुंचे जहां जहां उन्होंने मंत्री श्री अनिल विज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, डीएसपी विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    बिजली कर्मियों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए

    जनसुनवाई के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष राय मार्केट स्थित बिजली केंद्र के कर्मियों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए। मंत्री विज कर्मचारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा ढेरों विकास कार्य करवाए गए है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से कैंट में सिविल अस्पताल बना जिसका लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं, वहीं अनेकों कार्य किए गए है जिन्हें गिनवाते-गिनवाते शाम हो जाएगी। कर्मचारियों ने मांग रखी कि राय मार्केट बिजली केंद्र के भवन को नया बनाया जाए, कर्मचारियों की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंत्री विज ने तुरंत इस कार्य की सिद्धांतिक मंजूरी दी और स्टाफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    ब्राह्मण माजरा में कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को लगाई फटकार, एसडीएम को जांच के निर्देश

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को ब्राह्मण माजरा निवासी युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा फिरनी नजायज कब्जा कर वहां पर निर्माण कर लिया गया है। इस मामले में उन्होंने निर्माण से पहले ही बीडीपीओ को शिकायत दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। मामले में मंत्री अनिल विज ने बीडीपीओ को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “गांव में कब्जा हो रहा था तो तुम क्या कार्रवाई कर रहे थे”, मंत्री विज ने मामले में कैंट एसडीएम को मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

    दुकान में बिजली मीटर नहीं लगने पर कुरुक्षेत्र एसई को कार्रवाई के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शाहबाद से आई महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने एक दुकान खरीदी थी जिसमें पहले बिजली मीटर नहीं लगा था, उन्होंने मीटर के लिए अप्लाई किया तो बिजली विभाग ने कहा कि इस प्रापर्टी पर डेढ़ लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। महिला ने कहा कि इस दुकान में पहले कभी मीटर नहीं लगा, मगर विभाग से प्रापर्टी पर गलत बिजली बिल बना दिया। मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र बिजली निगम एसई को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

    मीटर शिफ्ट नहीं करने पर अम्बाला एसई को मंत्री विज ने लगाई फटकार

    गांव बालापुर से आए युवक ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि उनकी गली संकरी होने के वजह से वहां बिजली के पोल और मीटर लगे थे। मगर शिकायत करने पर बिजली विभाग से पोल शिफ्ट कर लिए, मगर मीटर शिफ्ट नहीं किए। अब गली से गुजरने वाली ट्रालियां मीटर को तोड़ रही है जिससे नुक्सान हो रहा है। उनका आरोप था कि शिकायत करने के बावजूद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम एसई को मामले में कड़ी फटकार लगाई और तुरंत मीटर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा के सभी गांव में गोहर पक्के करने के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनसुनवाई के दौरान नगर परिषद अम्बाला सदर के अधीन आने वाले सभी गांवों के गोहरों को पक्का करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नप अधिकारियों से कहा कि गोहर को पक्का करने के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार किया जाए। इससे पहले बोह से आई महिला ने गोहर को पक्का करने की मांग मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी थी।

    मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी बांध रोड पर रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज को रामगढ़ माजरा निवासी लोगों ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ दिनों से रात्रि के समय शरारती तत्वा बांध रोड पर पत्थर लगाकर लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर ही महेशनगर एसएचओ रोड पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को बांध रोड पर स्ट्रीट लाईट लगाने के भी निर्देश दिए।

    इन शिकायतों पर भी ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को कलरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने फिरनी पर कब्जा करने, सरसेहड़ी निवासी युवक ने पार्क में गंदगी होने, लालकुर्ती निवासी व्यक्ति ने उसका प्रापर्टी टैक्स नगर परिषद द्वारा जमा नहीं करने, ठरवा माजरी निवासी किसान द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने, हिसार निवासी व्यक्ति ने उसके नाम से झूठा शपथपत्र देकर उसी का मीटर उतरवाने, टुंडला निवासी लोगों ने 10वीं तक के सरकारी स्कूल को 12वीं तक करने, टुंडला निवासी व्यक्ति ने गली का रास्ता बंद होने, दयालबाग निवासी महिला ने पड़ोसी द्वारा उसे तंग करने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि जनसुनवाई में लोगों द्वारा जो शिकायतें आई उनका मौके पर ही निर्णय कर संबंधित अधिकारियों को अगले सप्ताह तक बताने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके विभाग से संबंधित किसी को दिक्कत होगी तो कोई भी उन्हें शिकायत देता है।  

    "स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ, उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन व सरकार को लाभ मिलेगा : अनिल विज"

    स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने से संबंधित प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञय हैं और उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन एवं सरकार को लाभ मिलेगा व सरकार और तेजी से आगे बढ़कर काम करेगी।

    मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला: 'इनके खून की तासीर में तानाशाही है'

    राहुल गांधी से संबंधित प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री ने अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कोई और हो, पिछले काफी समय से सारा देश देख रहा है कि जो संवैधानिक संस्थाएं है, वह उनपर प्रहार कर रहे है। फिर वो चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे सीबीआई व अन्य कोई संस्था हो। क्योंकि यह वो ही परिवार है जिसने देश में इमरजेंसी लगाई। इनके खून की तासीर में ही तानाशाही है और  ये (कांग्रेस) सिस्टम को काम नहीं करने देना चाहते है। ये चाहते हैं कि काम करने वालों को रोका जाए ताकि वो काम न कर सके। मगर यह देश लोकतांत्रिक देश है, लोगों ने इनकी दादी की तानाशाही को पलट दिया था और इनके जो मनसूबे है उनको कामयाब नहीं होने देंगे।

    -----------------------------

  • Untitled-1.jpg

    बिजली निगम कर्मचारियों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए, राय मार्केट में नया बिजली भवन बनाने की मांग पर मंत्री विज ने प्रस्ताव को दी मौके पर ही सैद्धांतिक मंजूरी

    अम्बाला, 24 सितंबर - जनसुनवाई के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष राय मार्केट स्थित बिजली केंद्र के कर्मियों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए।

    मंत्री विज कर्मचारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा ढेरों विकास कार्य करवाए गए है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से कैंट में सिविल अस्पताल बना जिसका लाखों लोग लाभ उठा रहे हैं, वहीं अनेकों कार्य किए गए है जिन्हें गिनवाते-गिनवाते शाम हो जाएगी। कर्मचारियों ने मांग रखी कि राय मार्केट बिजली केंद्र के भवन को नया बनाया जाए, कर्मचारियों की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंत्री विज ने तुरंत इस कार्य की मंजूरी दी और स्टाफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  • 6.jpg

    अंबाला: आर्य कॉलेज में वित्तीय जागरूकता व डिजिटल स्कैम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित; 128 छात्रों ने सीखे बचाव के गुर

    जे कुमार अंबाला छावनी (हरियाणा), 23 सितंबर 2026:

    डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति विद्यार्थियों को सजग करने के उद्देश्य से आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज की 'इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल' द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य विषय 'वित्तीय जागरूकता और डिजिटल स्कैम' (Financial Awareness and Digital Scams) रहा, जिसमें लगभग 128 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    डिजिटल अरेस्ट और यूपीआई फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह:

    कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसबीआई अंबाला कैंट के चीफ मैनेजर विशाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को वर्तमान में तेजी से फैल रहे 'डिजिटल अरेस्ट' (Digital Arrest), यूपीआई फ्रॉड, फेक कस्टमर केयर नंबर और फिशिंग (Phishing) जैसे साइबर हमलों के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर एरिया मैनेजर राजीव ठाकुर ने लाइफ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस और नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के वित्तीय लाभों पर प्रकाश डाला।

    प्राचार्य ने वित्तीय साक्षरता पर दिया जोर:

    इससे पूर्व कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजू बाला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी छात्रों को बैंक खाता खोलने और वित्तीय रूप से जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में वित्तीय सतर्कता ही डिजिटल ठगी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम संयोजिका सिल्वी अग्रवाल और डॉ. रेखा रानी के देखरेख में आयोजित इस सत्र के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

    #AmbalaNews #AryaCollege #AmbalaCantt #CyberSecurity #DigitalScam #FinancialAwareness #SBI #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • 4.jpg

    अंबाला: सनातन धर्म कॉलेज में “करियर आफ्टर ग्रेजुएशन” पर जागरूकता सत्र आयोजित; 131 विद्यार्थियों को मिली करियर मार्गदर्शन की सीख

    जे कुमार अंबाला छावनी (हरियाणा), 23 सितंबर 2026:

    सनातन धर्म (S.D.) कॉलेज, अंबाला कैंट के 'करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल' के तत्वावधान में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “करियर आफ्टर ग्रेजुएशन” (Career After Graduation) विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था।

    कौशल विकास और संचार पर दिया जोर:

    सत्र के मुख्य संसाधन व्यक्ति प्रसिद्ध भाषाविद, वर्बल मेस्ट्रो एवं लेखक श्री राजीव मार्कंडेय रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपनी रुचि, योग्यता और क्षमताओं के अनुसार सही करियर चुनने के गुर सिखाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते रोजगार परिदृश्य में खुद को अपडेट रखना, संचार कौशल (Communication Skills) सुधारना और आत्मविश्वास बढ़ाना ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

    डिग्री के साथ कौशल का विकास अनिवार्य:

    कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल डिग्री हासिल कर लेना काफी नहीं है; समय रहते करियर लक्ष्य निर्धारित कर अपने ज्ञान और व्यक्तित्व का विकास करना आवश्यक है। प्लेसमेंट सेल की कन्वीनर डॉ. छवि किरण ने छात्रों से प्रथम वर्ष से ही भविष्य की दिशा तय करने का आग्रह किया। सत्र के दौरान 131 विद्यार्थियों ने सक्रियता से भाग लेते हुए अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। इस अवसर पर डॉ. गिरधर गोपाल, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर भविषा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #SDCollege #AmbalaCantt #CareerGuidance #CareerAfterGraduation #HigherEducation #SkillDevelopment #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • 2.jpg

    एस.ए. सीनियर मॉडल स्कूल के छात्र ओम गेरा को मिला 'प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026'; विज्ञान व इनोवेशन में लहराया परचम

    जे कुमार अंबाला, 23 सितंबर 2026 : अंबाला के प्रतिष्ठित एस.ए. सीनियर मॉडल स्कूल के छात्र ओम गेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। 'द इंडियन फोरम फॉर सोशल लीडर्स एंड अचीवर्स' (The Indian Forum for Social Leaders & Achievers) द्वारा आयोजित 'प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2026' में ओम गेरा को "प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी 2026" से सम्मानित किया गया है।

    नैतिक नेतृत्व और सामाजिक योगदान की सराहना:

    कक्षा 12वीं (नॉन-मेडिकल) में अध्ययनरत ओम गेरा को यह सम्मान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। चयन समिति द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में छात्र के समर्पित प्रयासों, नैतिक नेतृत्व और समाज व राष्ट्र-निर्माण में उनके सार्थक योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है।

    स्कूल प्रबंधन ने व्यक्त किया गर्व:

    इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलाहकार श्री रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने छात्र ओम गेरा व उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, सेवा और जिम्मेदार नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

    #AmbalaNews #SASeniorModelSchool #PrideOfIndiaAwards #AmbalaStudents #ScienceAndInnovation #HaryanaNews #EducationUpdates #BreakingNews

  • 1.jpg

    अंबाला: जीएमएन कॉलेज में 'कॉलेज कैंपस डॉक्यूमेंटेशन' गतिविधि का आयोजन; छात्रों ने खंगाला 1948 से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

    जे कुमार अंबाला छावनी, 23 सितंबर 2026 : गांधी मेमोरियल नेशनल (GMN) कॉलेज, अंबाला छावनी में विद्यार्थियों को संस्थान के ऐतिहासिक महत्व से जोड़ने और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। महाविद्यालय के इतिहास विभाग तथा 'एपेक्स एसडीजी चैंपियंस 2026' के संयुक्त तत्वावधान में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सैनी के मार्गदर्शन में “कॉलेज कैंपस डॉक्यूमेंटेशन” गतिविधि का आयोजन किया गया।

    परिसर की ऐतिहासिक धरोहरों का किया अवलोकन:

    इस गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने वर्ष 1948 में स्थापित इस प्रतिष्ठित महाविद्यालय की विकास यात्रा और धरोहरों को करीब से समझा। छात्रों ने परिसर में स्थित महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा, गांधी पार्क, कला एवं विज्ञान भवन सहित अन्य प्राचीन संरचनाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित कीं, जिन्हें बाद में कक्षा में प्रस्तुतीकरण (Presentation) के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

    व्यावहारिक इतिहास और शोध दृष्टि को बढ़ावा:

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की असली विरासत उसके इतिहास, मूल्यों और परंपराओं में निहित होती है। ऐसी गतिविधियों से छात्रों में अपनी संस्था के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी का अहसास होता है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सैनी ने कहा कि कैंपस डॉक्यूमेंटेशन से विद्यार्थियों में शोध दृष्टि और अवलोकन क्षमता का विकास होता है, जिससे वे इतिहास के व्यावहारिक पक्ष को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #CampusDocumentation #HistoryDepartment #HeritageConservation #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-23T125341.193.jpg

    महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 23 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर महिला क्रिकेट टीम ने भारत के ताज़ में और सितारे लगा दिए हैं।

    #AnilVij #AsianGames #IndianWomensCricketTeam #GoldMedal #HaryanaNews #IndianCricket #DanikKhabar #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-23T082042.006.jpg

    अंबाला में अतिक्रमणकारियों पर नकेल: सर्विस लेन और नालों से हटाए अवैध कब्जे, दोबारा करने पर कटेगा भारी चालान

    अंबाला, 23 सितंबर (अन्‍नू): अंबाला छावनी के महेश नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था में आ रही बाधाओं को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। परिषद की टीम ने महेश नगर बाजार, सड़क, सर्विस लेन और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर व विशेष दस्ते की मदद से हटाया और भारी मात्रा में सामान जब्त किया।

    प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों और अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

    कार्रवाई के मुख्य बिंदु व प्रशासनिक निर्देश:

    • लगातार शिकायतों पर लिया गया संज्ञान:

      • महेश नगर इलाके में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाने और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से रेहड़ी-पटरी लगाने से रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी।

      • पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता था। उप-नगर आयुक्त देवेंद्र नरवाल तक मामला पहुंचने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया।

    • सामान जब्त व नालों से अतिक्रमण साफ:

      • नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को मोर्चा संभालते हुए सर्विस लेन और नालों के ऊपर रखे बोर्ड, कुर्सियां, टेबल और अन्य सामान जब्त कर लिया।

      • अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

    • दोबारा कब्जा करने पर सीधे कटेंगे चालान:

      • नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क व नालों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

      • यदि अभियान के बाद किसी भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक ने दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ सीधे भारी चालान काटे जाएंगे और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #MaheshNagar #AntiEncroachmentDrive #Daily news in hindi #MunicipalCouncilAmbala #AmbalaPolice #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 9.jpg

    अंबाला: एस.डी. कन्या महाविद्यालय में कानूनी व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया सजग

    जे कुमार अंबाला, 22 सितंबर 2026 : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला के तत्वावधान में एस.डी. कन्या महाविद्यालय, अंबाला में एक दिवसीय विधिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, सहायता तंत्र और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का कुशल संचालन डीएलएसए अंबाला की पैरा लीगल वालंटियर (PLV) सुश्री नेहा परवीन द्वारा किया गया।

    कानूनी अधिकारों और सुरक्षा कानूनों पर चर्चा:

    सत्र के दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों जैसे पोक्सो अधिनियम 2012 (POCSO Act), कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (POSH Act), घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम तथा विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, 'नालसा स्पृहा' (NALSA SPRUHA), 'डॉन स्कीम 2025' और 'नालसा बाल-अनुकूल कानूनी सेवा योजना 2024' के तहत मिलने वाली कानूनी सहायताओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

    फिटनेस और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:

    कानूनी जानकारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में खेलों के महत्व, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी कानूनी सहायता या आपात स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

    #AmbalaNews #SDKanyaMahavidyalaya #DLSAAmbala #LegalAwareness #NALSA #WomenSafety #POCSOAct #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • 8.jpg

    अंबाला: सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित; विजेताओं को मिला पुरस्कार

    जे कुमार अंबाला छावनी, 22 सितंबर 2026 : अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 21 सितंबर 2026 को विभिन्न अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगोली, ड्राइंग, भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    प्रतियोगिताओं के परिणाम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन:

    आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय तथा मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में योगांश ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय एवं मुकुल सिद्धू ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका ने पहला और मीनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नुक्कड़ नाटक में रीमा और दिशा ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

    विजेताओं को किया गया पुरस्कृत:

    कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आए कैशियर अजय गुप्ता (अंबाला सदर), सोहन लाल और बूथ प्रधान सुनील अग्रवाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकल्प प्रभारी शिक्षकों सीमा शर्मा, पूजा कालड़ा, मंजुला शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रश्मि शर्मा, वंदना गुप्ता, रीना ठाकुर और मिन्नी घई का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन कैलाश चंद मल्होत्रा, प्रबंधक प्रो. प्रमोद गर्ग एवं महासचिव सुधीर बिंदलास ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह चौहान व समस्त स्टाफ की सराहना की।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #SDSchool #SewaSankalpAbhiyan #SchoolNews #AmbalaUpdates #HaryanaNews #EducationNews #BreakingNews

  • WhatsApp Image 2026-09-16 at 11.58.12 AM.jpeg

    अंबाला: जीएमएन कॉलेज में 'साक्ष्य-आधारित संस्थागत योजना' पर विशेष सप्ताह का आयोजन; छात्रों व शिक्षकों ने साझा किए सुझाव

    जे कुमार अंबाला छावनी, 22 सितंबर 2026 : गांधी मेमोरियल नेशनल (GMN) कॉलेज, अंबाला छावनी के समाजशास्त्र विभाग द्वारा 'एपेक्स एसडीजी क्लब' (Apex SDG Club) के सहयोग से 7 से 14 सितंबर 2026 तक "साक्ष्य-आधारित संस्थागत योजना" पर आधारित एक विशेष गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में पठन-पाठन के माहौल और गुणवत्ता सुधार के लिए केवल कमियों की पहचान करने के बजाय उपलब्ध साक्ष्यों, अनुभवों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर व्यावहारिक समाधान तलाशना था।

    विभिन्न विषयों पर छात्रों ने प्रस्तुत किए सुझाव:

    गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शिक्षण-अधिगम वातावरण का गहन अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में कार्य करते हुए डिजिटल शिक्षण, सहपाठी अधिगम (Peer Learning), समावेशिता, कक्षा के वातावरण, विद्यार्थी सहभागिता तथा संसाधनों के सतत उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। प्राप्त सुझावों का मूल्यांकन उनकी आवश्यकता, व्यवहार्यता और संभावित प्रभाव के आधार पर किया गया ताकि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके।

    कौशल विकास और सहभागिता को मिला बढ़ावा:

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने समाजशास्त्र विभाग और एपेक्स एसडीजी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आलोचनात्मक चिंतन (Critical Thinking) और सामूहिक निर्णय-निर्माण जैसे कौशलों का विकास करती हैं। जब छात्र और शिक्षक मिलकर सुधार के प्रयास करते हैं, तो संस्थागत विकास अधिक प्रभावी होता है। कार्यक्रम का समन्वयन समाजशास्त्र विभाग की सुश्री यशवी शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें विभाग के विद्यार्थियों ने अवलोकन, सुझाव संग्रह, चर्चा और दस्तावेजीकरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #InstitutionalPlanning #SociologyDepartment #SDGClub #HigherEducation #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-21T102214.086.jpg

    अंबाला: बांके बिहारी मंदिर में गणेश उत्सव का हुआ समापन; पूजा-अर्चना व भंडारे के बाद बप्पा को दी गई विदाई

    अंबाला, 21 सितंबर (अन्‍नू): अंबाला कैंट के गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित प्रथम गणेश उत्सव का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना, मनमोहक भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे के बाद गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

    विसर्जन से पूर्व पंडित परमेश्वरानंद एवं पंडित ओमप्रकाश द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं और महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।

    कार्यक्रम व आयोजन से जुड़े मुख्य बिंदु:

    • पहली बार आयोजित हुआ उत्सव: श्री बांके बिहारी सभा के प्रधान दिनेश बहल ने बताया कि भगवान गणेश की असीम कृपा से मंदिर परिसर में पहली बार भव्य गणेश उत्सव का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

    भक्तिमय माहौल व भंडारा:

    पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल की कीर्तन मंडली ने भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।

    विशेष योगदान:

    इस प्रथम गणेश उत्सव के सफल आयोजन में सतीश दुआ, ओमप्रकाश शर्मा, अरुण गुप्ता और संजय गौरी का विशेष योगदान रहा।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #GaneshUtsav #BankeBihariMandir #GaneshVisarjan #GobindNagar #HaryanaNews #DanikKhabar #BreakingNews

  • 2.jpg

    अंबाला: एस.डी. कॉलेज में एनएसएस और नगर निगम का संयुक्त स्वच्छता अभियान; "स्वच्छ परिसर, स्वस्थ समाज" का दिया संदेश

    जे कुमार अंबाला छावनी, 20 सितंबर 2026 : सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस (NSS) इकाइयों द्वारा नगर निगम अंबाला सदर के विशेष सहयोग से कॉलेज परिसर में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

    स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश:

    अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ कॉलेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की। नगर निगम अंबाला सदर की ओर से पहुंचीं समन्वयक रितु शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी न केवल कॉलेज, बल्कि अपने घर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    सफाई केवल अभियान नहीं, दैनिक आदत बने:

    कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर हर नागरिक की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. मोहित बिंदलिश और डॉ. आरती अरोड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। अभियान को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवक खुशी, माधव, शिवम और सिमरन ने अग्रणी भूमिका निभाई।

    #AmbalaNews #SDCollege #AmbalaCantt #NSS #SwachhataAbhiyan #MunicipalCouncil #AmbalaUpdates #HaryanaNews #SwachhBharat #BreakingNews

  • 1.jpg

    अंबाला: आर्य कॉलेज के बीसीए विभाग में गिटहब पर कार्यशाला आयोजित; विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के गुर

    जे कुमार अंबाला छावनी, 20 सितंबर 2026 : डिजिटल युग में विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी टूल्स और व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने के उद्देश्य से आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के बीसीए (BCA) विभाग द्वारा 'गिटहब' (GitHub) विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीसीए के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लेकर आधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी तकनीकी बारीकियां सीखीं।

    सॉफ्टवेयर विकास और वर्जन कंट्रोल का महत्व:

    कार्यशाला में अंबाला येलो पेजेज से पहुंचे तकनीकी विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता श्री शंकर भोला का स्वागत डॉ. अनीता गोदारा द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गिटहब के व्यावहारिक उपयोग, वर्जन कंट्रोल सिस्टम, कोड मैनेजमेंट और टीम प्रोजेक्ट्स में सहयोग (Collaboration) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईटी इंडस्ट्री और सॉफ्टवेयर कंपनियों में गिटहब की समझ होना एक अनिवार्य योग्यता बन चुकी है।

    कौशल विकास ही सफलता की कुंजी:

    कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है; आज के प्रतिस्पर्धी युग में व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी (Industry-oriented) कौशल ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है। इस कार्यशाला का सफल संयोजन प्रो. कल्पना कंबोज एवं प्रो. दिव्या त्रिघाटिया द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. अमनदीप मक्कर और प्रो. शीनम ने भी सराहनीय सहयोग दिया।

    #AmbalaNews #AryaCollege #AmbalaCantt #GitHubWorkshop #BCA #SkillDevelopment #AmbalaUpdates #HaryanaNews #ITTraining #BreakingNews

  • 8.jpg

    अंबाला: जी.एम.एन. कॉलेज में "कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग" पर जागरूकता व्याख्यान; विद्यार्थियों को दिखाया सजीव प्रदर्शन

    जे कुमार अंबाला छावनी, 19 सितंबर 2026 : गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी में विद्यार्थियों को स्वच्छ व हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा ईको क्लब के सहयोग से "कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग" विषय पर एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के हर्बल-कम-बॉटेनिकल गार्डन में किया गया, जिसकी समन्वयिका डॉ. मीनू राठी रहीं।

    कचरे से जैविक खाद बनाने का व्यावहारिक ज्ञान:

    कार्यक्रम में प्राणी विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिखा जग्गी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने गीले और सूखे कचरे के निपटान के लिए हरे व नीले डस्टबिन के सही प्रयोग तथा वर्मी-कम्पोस्टिंग और पिट कम्पोस्टिंग की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कैंटीन व बगीचे से निकलने वाले जैविक कचरे का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जा सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों को बॉटेनिकल गार्डन में कम्पोस्ट पिट बनाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

    पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता:

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना जगाती हैं। कचरा पृथक्करण जैसी सरल आदतों को अपनाकर न केवल परिसर को स्वच्छ बनाया जा सकता है, बल्कि समाज को भी नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में ईको क्लब प्रभारी डॉ. कुलदीप यादव ने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ईको क्लब के सदस्यों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    #AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #WasteManagement #Composting #EcoClub #AmbalaUpdates #HaryanaNews #EnvironmentAwareness #BreakingNews

  • 6.jpg

    अंबाला: थोक सब्जी मंडी में देर शाम नगर परिषद का एक्शन; अतिक्रमण पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त की कार्रवाई

    जे कुमार अंबाला छावनी, 19 सितंबर 2026 : अंबाला छावनी स्थित थोक सब्जी मंडी में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद अंबाला सदर की सैनिटेशन ब्रांच ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर परिषद की टीम ने मुख्य सफाई निरीक्षक (CSI) सुनील दत्त के नेतृत्व में देर शाम अचानक मंडी परिसर में दबिश देकर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

    होमगार्ड बल के साथ सड़कों पर उतरी टीम:

    कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त के साथ होमगार्ड बल के जवान और नगर परिषद सैनिटेशन ब्रांच के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने थोक सब्जी मंडी के मुख्य रास्तों, फुटपाथों और आम रास्तों पर अवैध रूप से रखी गई रेहड़ी-फड़ियों, काउंटर और सामान को हटवाया। देर शाम की गई इस अचानक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

    पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी:

    नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थोक सब्जी मंडी में खरीदारों और आढ़तियों की भारी आवाजाही रहती है, ऐसे में रास्तों पर अवैध कब्जा होने से व्यवस्था बाधित होती है। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे अपना सामान निर्धारित सीमाओं के भीतर ही लगाएं। यदि भविष्य में दोबारा सड़कों या रास्तों पर अतिक्रमण पाया गया, तो सामान जब्त करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #SubziMandiAmbala #EncroachmentDrive #MunicipalCouncil #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews

  • Untitled Project - 2026-09-19T112119.855.jpg

    अंबाला: दयालबाग गणेश महोत्सव में बप्पा का अलौकिक रूप बना आकर्षण का केंद्र; 5वें दिन हुआ विशेष शृंगार

    अंबाला, 19 सितंबर (अन्‍नू): अंबाला छावनी के दयालबाग इलाके में चल रहे भव्य गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा का मनभावन और अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। स्थापना दिवस के बाद से ही हर बीतते दिन के साथ बप्पा का दरबार और अधिक भक्तिमय नजर आ रहा है।

    गणेश उत्सव के पांचवें दिन भगवान श्री गणेश का भव्य एवं विशेष शृंगार किया गया। बप्पा के इस अलौकिक रूप का दर्शन कर भक्तजन भावविभोर हो रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    धार्मिक आयोजन, महाआरती और मुख्य बिंदु:

    • विशेष शृंगार व दर्शन: उत्सव के 5वें दिन गणपति महाराज का आकर्षक शृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।

    • महाआरती में उमड़ रही संगत: सुबह और शाम आयोजित होने वाली महाआरती में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरा पंडाल 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।

    भोग और प्रसाद की विशेष व्यवस्था:

    • वैसे तो प्रतिदिन के मुख्य प्रसाद के लिए एक परिवार की ड्यूटी निश्चित की गई है।

    • हालांकि, बप्पा के प्रति अगाध श्रद्धा के कारण अन्य स्थानीय परिवार भी स्वयं आगे आकर तरह-तरह के भोग और मोदक ला रहे हैं तथा संगत में बांटकर पुण्य कमा रहे हैं।

    अंबाला छावनी में भक्तिमय माहौल:

    दयालबाग स्थित इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #GaneshMahotsav #DayalBaghAmbala #GaneshUtsav #AmbalaBhakti #DainikKhabar #BreakingNews

  • 14.jpg

    अंबाला केंट रेलवे रोड पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन; अतिक्रमणकारियों को दी सख्त हिदायत

    जे कुमार अंबाला छावनी, 18 सितंबर 2026 : अंबाला छावनी के प्रमुख एवं व्यस्ततम रेलवे रोड पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की टीम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नगर परिषद की टीम ने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (CSI) के नेतृत्व में रेलवे रोड पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

    दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील :

    कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों ने दुकानदारों से संवाद करते हुए अपील की कि वे दुकान की सीमा से बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान न लगाएं। अधिकारियों ने समझाया कि सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने में व्यापारी वर्ग नगर परिषद का सहयोग करे। जिन दुकानदारों ने नाले या सड़क पर अवैध रूप से सामान रखा हुआ था, उन्हें मौके पर ही चेतावनी देकर सामान पीछे करवाया गया।

    भविष्य में होगी जब्ती व चालान की कार्रवाई :

    नगर परिषद अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और आम नागरिकों को पैदल चलने की सुगम जगह उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यदि हिदायत के बावजूद दुकानदारों ने दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया, तो उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी-भरकम चालान भी काटा जाएगा। परिषद ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

    #AmbalaNews #AmbalaCantt #RailwayRoadAmbala #EncroachmentDrive #AmbalaUpdates #TrafficManagement #HaryanaNews #BreakingNews

  • 1.jpeg

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष 'सेवा परमो धर्म' का जीवंत प्रमाण – ऊर्जा मंत्री अनिल विज"

    "प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को नजदीकी से देखा है, उनकी नीतियों ने हर वर्ग का जीवन बदला: ऊर्जा मंत्री अनिल विज"

    "जब आतंकवाद के दौर में कन्याकुमारी से कश्मीर तक गूंजा तिरंगे का संकल्प" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साझा की मोदी जी के साथ पुरानी यादें

    सेवा संकल्प अभियान : नेताजी सुभाष पार्क में आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में चमके विकास और कृतज्ञता के हजारों दीप



    अम्बाला, 18 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में गत देर सांय नेता जी सुभाष पार्क में हिस्सा लिया जहां हजारों की संख्या में लोगों ने दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में नेता सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। इसके उपरांत पार्क के ओपन एयर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सुभाष पार्क में एकत्रित हुए हैं और चारो तरफ रोशनी दिखाई दे रही है। यह रोशनी, दीये जो आज सारे देश में, हर गांव में, हर शहर, हर मोहल्ले में आज लोग आशीर्वाद का दीया जलाकर उस महान पुरूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं, जिनका जन्म 17 सितम्बर 1950 में हुआ था।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 17 सितंबर केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं बल्कि इस तारीख में जन्में नरेंद्र मोदी जी ने हमारी हजारों सालों की संस्कृति “सेवा परमो धर्म” उसे शासवात सच कर दिया। हम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जो अभियान चला रहे हैं यह उनके सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता, सार्वजनिक जीवन स्वच्छता, दृढता, मेहनत करके देश के लिए 25 वर्ष लगाए है उसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली ने सिद्ध कर दिया है कि कुछ असंभव नहीं है, आवश्यकता है आपके संकल्प, विश्वास और परिश्रम की। लक्ष्य कोई भी हो, उसको हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, लक्ष्य प्राप्त हो जाए तो भी, यदि लक्ष्य से चूक जाए तो भी मेहनत करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह करके उन ऊंचाईयों पर हमें पहुंचा दिया जहां बड़े-बड़े देशों का नाम लिया जाता है और आज हम उन देशों के साथ खड़े होते हैं। अभी ब्रिक्स सम्मेलन हुआ जिसमें विश्व की बड़ी-बड़ी ताकते हमारे प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर सारे विश्व को संदेश देने की कोशिश की है।



    "प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नजदीकी से देखा है, उनकी नीतियों ने हर वर्ग का जीवन बदला: ऊर्जा मंत्री अनिल विज"

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए काम किया है। बेटियों के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान की शुरुआत पानीपत से हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल किले की प्राचीर से जो पहला भाषण दिया उसमें उन्होंने उन्होंने स्वच्छता की बात कही, काश यह बात जो हमारे पहले प्रधानमंत्री थे उन्होंने कही होती तो आज हम कहीं के कहीं होते। महिलाओं के लिए इज्जत घर बनाकर दिए, गांव-गांव में बिजली पहुंचाई, महिलाओं को चूल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाने हेतु उज्ज्वला योजना शुरू की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को नजदीकी से देखा है और देश की समस्याओं को वह अच्छी तरह से जानते हैं।



    "जब आतंकवाद के दौर में कन्याकुमारी से कश्मीर तक गूंजा तिरंगे का संकल्प" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साझा की पुरानी यादें

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंच से पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए बताया कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुझे 1992 में मिलने का सौभाग्य मिला था, जब उस समय के भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी जी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने के लिए यात्रा निकाली थी। उस यात्रा के संयोजक नरेंद्र मोदी जी थे और मैं उस वक्त इस यात्रा को हरियाणा में सफल बनाने के लिए बनी केसरिया वाहनी का प्रदेश अध्यक्ष था। अम्बाला छावनी में उस समय हुई जनसभा में मंच पर मुझे भी बैठने का अवसर प्राप्त हुआ था और उस समय चित्र भी है”। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा भी की है।

    उन्होंने कहा वह उग्रवाद का समय था और पंजाब से यात्रा को निकलकर कश्मीर तक जाकर तिरंगा फहराना संकल्प था कि बाधाएं जो भी आए हम लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है, हमारी पार्टी के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं रहेंगे, यह कहते-कहते कश्मीर गए थे और बीच में अम्बाला छावनी रूक कर गए थे। हम उन्हीं की याद में बहुत बड़ी प्रतिमा जीटी रोड पर स्थित साइंस म्यूजियम में लगाने जा रहे हैं।  



    "प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को एक झटके में हटाकर उठाया ऐतिहासिक कदम, उग्रवाद के खात्मे के साथ बयां हुई दृढ़ इच्छाशक्ति"

    कैबिनेट मंत्री अनिल ने कहा कि भाजपा की हमेशा से सोच रही कि कश्मीर हमारा है, वर्ष 1947 में जब देश आजाद हुआ यहां लगभग 550 रियासतें थी। सरदार पटेल ने इन रियासतों को भारत में विलय किया और इसी तरह कश्मीर के महाराज हरि सिंह ने भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा जब कश्मीर भारत का अंग था तो फिर कश्मीर में अनुच्छेद 370 क्यों लगाया गया। मंत्री विज ने कहा कि वर्ष 1970-71 में उन्होंने विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक शुरू किया और हम तब से कहते आ रहे हैं कि अनुछेद 370 हटनी चाहिए। इसके लिए हम लड़ते रहे कईं सरकारें आई और गई, लेकिन किसी ने भी अनुच्छेद 370 को खत्म नहीं किया। मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आते ही झटके से कश्मीर में अनुछेद 370 को खत्म करने का काम किया। यह है दृढ संकल्प, संकल्प से सिद्धि की ओर। आज जो भी कानून है वह सारे कश्मीर में लागू होते हैं और सारी योजनाओं का लाभ वहां नागरिकों को मिलता है। कश्मीर में आज उग्रवाद समाप्त हो सका है।



    "मोदी जी ने गरीबों का दर्द और देश का मान समझा, 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान को सिखाया सबक : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का बचपन गरीबी में बीता, उन्होंने देखा घर में क्या-क्या दिक्कते थी। घर में कोई बीमार होता तो घर की खुशिया उड़ जाती थी क्योंकि इलाज कराने के पैसे नहीं होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना शुरू की और आज लोगों को संतुष्टि है कि पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज वो करा सकता है। उन्होंने हर गांव के आखिरी कोने तक बिजली पहुंचाई और हिंदुस्तान का मान बढ़ाया। पहले सीमा पार से आतंकी आते थे, गोलियां चलाते थे और हम केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित थे, मगर मोदी जी के राज में उग्रवादी कोई हरकत करते हैं तो आज हम उनके घर में जाकर उन्हें मारकर आते हैं। अभी बीते वर्ष आप्रेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया। यह है अंतर, और इसीलिए आज पूरे देश में उनका जन्मदिन रोशनी कर मनाया जा रहा है। आज जितनी खुशी उनके जन्मदिन पर हो रही है वह आज तक नहीं हुई।



    अनिल विज का कांग्रेस पर तंज : कहा, “राजीव गांधी मानते थे 'सिस्टम की कमजोरी', मोदी ने रोकी भ्रष्टाचार की सेंध”

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री ने योजनाएं चलाई। शासन-प्रशासन चलाने में भी मोदी जी ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने एक बयान मे कहा था कि “हम केंद्र से 100 रुपए भेजे जाते हैं तो पात्र व्यक्ति तक 15 रूपए ही पहुंचते हैं और बाकी के 85 रुपए सिस्टम खा जाता है“। मगर राजीव गांधी ने इसपर कुछ नहीं किया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने जन-धन खाते खुलवा कर योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी तक पहुंचाया और एक पैसा बीच में कोई खा नहीं सकता। यहीं कारण है कि विपक्षी पार्टियों के किले एक के बाद एक ध्वस्त हो गए हैं। मोदी जी की रहनुमाई में आज 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। प्रजातंत्र में सबसे बड़ी मोहर लोगों की होती है और लोगों ने वो मोहर भारतीय जनता पार्टी पर लगाई है।

    "सिर्फ पीएम मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सोचा"- अनिल विज  

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वो 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा संसार में एक विकसित राष्ट्र है, एक विकासशील देश जिसे हम भी है और एक अविकसित देश हैं। उन्होंने कहा कि इतने प्रधानमंत्री देश में आए और किसी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की बात नहीं सोची, मगर नरेंद्र मोदी ने सोचा ही हमने विकसित राष्ट्र बनना है। नरेंद्र मोदी को जब प्रधानमंत्री बनाने का चयन हुआ तो गोवा में राष्ट्रीय समिति की बैठक हुई जिसके वह सदस्य थे और वो वहां मौजूद थे। एकमत से आवाज उठी थी कि मोदी जी को प्रधानमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करें तो हम कांग्रेस को खत्म कर सकते हैं और 2014 से जब हमने प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को खड़ा किया तो केंद्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, यूपी, बंगाल में हमारी सरकार है। उन्होंने कहा बोलने वाले गलत हो सकते हैं, मगर लोग गलत नहीं हो सकते जो बार-बार भाजपा पर मोहर लगा रहे हैं। उन्हें समझ आ गया कि काम करने वाली पार्टी केवल एक ही है। आगे भी पंजाब में चुनाव होंगे तो वहां भी भाजपा सरकार बनाएगी। आगे सारे प्रदेश मिलकर 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने आज सारे देश में सड़कों का जाल है, हम बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहे हैं, हम नए एयरपोर्ट बना रहे है और जल्द अम्बाला छावनी का एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होगा।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी ने कहा था कि “अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी है क्योंकि अमेरिका अमीर देश है, मगर किसी अकलमंद ने इसका जवाब दिया कि अमेरिका की सड़कें अच्छी है इसलिए अमेरिका अमीर है”। उन्होंने कहा विकास के लिए हमें कनेक्टिविटी चाहिए और मोदी जी ने देश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ाया है ताकि हमारी अर्थव्यवस्था दुरुस्त रहे। हमारे देश की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 वृद्धि दर है जो बहुत बेहतर है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा आज हिंदुस्तान की जनता मोदी जी को आर्शीवाद दे रही है कि आप स्वस्थ रहे और इसी प्रकार काम करते रहे ताकि हमारा देश भी अग्रणी देशों में आ सके। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया जलाकर हिंदुस्तान के लोगों ने प्रधानमंत्री स्वस्थ रहे, उनकी दीर्घ आयु हो, उसकी कामना भी की है। वहीं इस दौरान समूचे सुभाष पार्क में हजारों दीये जलाए गए जिससे पूरा पार्क रोशनी से सराबोर रहा। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर एसडीएम कनिका गोयल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।  इस मौके पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा वरिष्ठ नेता कपिल विज, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, आशीष अग्रवाल, विपिन्न खन्ना, किरणपाल चौहान, अतुल महेंद्रू, शैलेंद्र खन्ना, आरती सहगल, अनुज यादव, दीपक, अनिल बहल, सूरज राणा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



    भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर जलाया 'आशीर्वाद का दिया'

    वहीं, भाजपा अम्बाला छावनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अंबाला छावनी के ऐतिहासिक शहीदी स्मारक, नागरिक अस्पताल, अटल कैंसर केयर सेंटर, निर्माणाधीन एयरपोर्ट, बैंक स्क्वायर, निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय, सभी कम्युनिटी सेंटरों, धर्मशालाओं, घरों व अन्य कई स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। पार्टी के मीडिया प्रभारी बल्केश वत्स ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा पूरे सेवा पखवाड़े के रूप में 12 विभिन्न जन-सरोकार और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।  

    ---------------------------------

  • Modiji- Birthday-2026.png

    17 सितंबर को पीएम मोदी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया'- अनिल विज मंत्री हरियाणा

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू होने वाले "सेवा संकल्प अभियान" के तहत आमजन और कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की है।

    आशीर्वाद का दीया: मंत्री अनिल विज ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा और सुशासन के उपलक्ष्य में हर घर में "आशीर्वाद का दीया" प्रज्वलित किया जाना चाहिए।

    दिवाली जैसा माहौल: उन्होंने अपील की कि अंबाला छावनी सहित पूरे क्षेत्र में इस तरह दीये जलाए जाएं कि हर तरफ दिवाली जैसा उत्सव और प्रकाश नजर आए।

    विकास कार्यों के स्थलों पर दीपोत्सव: उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि अंबाला छावनी में हुए प्रमुख विकास कार्यों और नए बने प्रोजेक्ट्स के स्थलों पर भी दीये जलाकर खुशियां मनाई जा सकती हैं।

    सेवा संकल्प अभियान: उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है, इसलिए उनके जन्मदिन के मौके पर समाज सेवा, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और दीप प्रज्वलन जैसे विभिन्न प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे।