28/07/26

दैनिक खबर: आज 28 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:

संसद में आज पेश होगा पेपर लीक कानून संशोधन बिल: लोकसभा में छह घंटे होगी चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने के प्रावधानों पर बनेगी सहमति।

हिमाचल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश से तबाही:

चंबा में मलबा घुसने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त; केदारनाथ यात्रा रुकी, शहडोल में बिजली गिरने से तीन मौतें और छत्तीसगढ़ में तीन युवक डूबे।

कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़:

सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सीजेपी फंड में दिए एक करोड़ रुपये: आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की करेंगे लीगल मदद; देशभर के वकीलों से भी की योगदान देने की अपील।

सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी:

१ अक्टूबर २०२८ से नई गाड़ियों में अनिवार्य होगा V2V कम्युनिकेशन सिस्टम; अंधे मोड़ और हादसों से पहले मिलेगा संभावित टक्कर का अलर्ट।

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर NIA का शिकंजा:

मोहाली कोर्ट ने जारी किया ओपन-डेटेड नॉन-बेलेबल वारंट; ब्राजील में छिपा है आरोपी, अब रेड कॉर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की तैयारी।

अमेरिका में फूड फेस्टिवल में फायरिंग, 2 मौतें:

अमेरिका के सिएटल में 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग: दो लोगों की मौत, बच्चे समेत पांच घायल; पुलिस ने इलाके को सील कर जांच की शुरू, लोगों से दूर रहने की अपील।

भारत-नेपाल सीमा के पास सांप्रदायिक झड़प:

भारत-नेपाल सीमा पर लाउडस्पीकर और झंडे लगाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प: पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल; कप्तानगंज इलाके में बढ़ा तनाव।

नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश:

ईडी की याचिका पर सोनिया और राहुल गांधी को जवाब दाखिल करने के लिए मिला तीन हफ्ते का समय; १० सितंबर तक स्थगित हुई सुनवाई।

दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप:

जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद का दावा- पुलिस ने उठाकर आंखों पर बांधी पट्टी, फंडिंग पर पूछताछ के बाद आधी रात मसूरी में छोड़ा।

DU SOL में शुरू होंगे एक वर्षीय पांच पीजी कोर्स:

डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने शुरू किया एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम: FYUP पूरा करने वाले छात्र शैक्षणिक सत्र २०२६-२७ से ले सकेंगे प्रवेश; पांच प्रमुख विषयों में जल्द शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया।

दिल्ली दंगे और अंकित शर्मा हत्याकांड:

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषियों की सजा पर फैसला रखा सुरक्षित, ३१ जुलाई को होगा एलान; सरकारी वकील ने बर्बरता का हवाला देते हुए मांगी फांसी की सजा।

हरियाणा के 4 जिलों में बारिश:

हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, चार जिलों में तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत: मौसम विभाग ने २८ और २९ जुलाई को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, उत्तरी जिलों में पूरे दिन आसार।

हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति का बड़ा कदम:

चेयरपर्सन शक्ति रानी शर्मा ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर जताई चिंता, सोशल मीडिया पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सदन में पेश करेंगी रिपोर्ट।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल २०२६:

भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने मलावी की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; आरएससी से मुकाबला जीतकर पदक से अब केवल एक जीत दूर।

शिक्षा मंत्री का पंचकूला के मॉडल संस्कृति स्कूल में निरीक्षण:

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंचकूला स्कूल का किया औचक निरीक्षण: कक्षाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर जताया संतोष; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश, कहा- सरकारी स्कूलों का सुधार प्राथमिकता।

अंबाला में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा:

१८ ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का आरोपी गिरफ्तार; महेश नगर पुलिस ने रिमांड के बाद भेजा जेल, एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर लगातार जारी है सख्त कार्रवाई।



अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:

आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।

हरियाणा में पंचायत की शामलात भूमि पर बने मकानों को मिलेगा मालिकाना हक:

समाधान पोर्टल शुरू, पात्र परिवार १६ जनवरी २०२७ तक कर सकेंगे आवेदन; डीडीपीओ दिनेश शर्मा ने बीडीपीओ को व्यापक मुनादी कराने के दिए निर्देश।

Previous

कृषि-बागवानी क्षेत्र में मध्य प्रदेश के को मिला ने प्रथम पुरस्कार जीता।

Next

एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल के छात्र आरित शर्मा ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीतीं दोहरी ट्रॉफियां; स्कूल में खुशी की लहर