फाजिल्का सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार भेजने की साजिश नाकाम, खेतों से चीनी पिस्टल और कारतूस बरामद

पंजाब , 08 अगस्त (अभिकान्त) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की एक और नापाक साजिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने बेनकाब कर दिया है। फाजिल्का जिले के सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास बीएसएफ (BSF) और घुबाया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ड्रोन और उसके साथ भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की गई है।

बीएसएफ से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने बिना देर किए पूरे इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया और कई घंटों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी अभियान के दौरान धान के खेत से एक ड्रोन बरामद हुआ, जिसके साथ चाइना मेड (चीन निर्मित) पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बंधे हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पाकिस्तानी ड्रोन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी को पार कर भारतीय सीमा में लगभग एक किलोमीटर अंदर तक दाखिल हो चुका था। फिलहाल सुरक्षा बलों और पुलिस ने बरामद ड्रोन व हथियारों को अपने कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि हथियारों की यह खेप सीमा पार से किस तस्कर या नेटवर्क के लिए भेजी गई थी और इस खेप को हासिल करने के लिए भारतीय सीमा में कौन से असामाजिक तत्व सक्रिय थे।

#FazilkaNews #BSF #PunjabPolice #AntiDroneOperation #BorderSecurity #PakistaniDrone #Danikkhabar #PunjabNews #BreakingNews #FaizlkaBorder #SecurityAlert

Previous

सिम्हास्थ-2028 की तैयारियों को एक नई दिशा मिली : मध्यप्रदेश

Next

डीआरआई का बड़ा एक्शन: मिजोरम में एम्बुलेंस की आड़ में हो रही थी नशीले पदार्थों की तस्करी, 15 किलो मेथम्फेटामाइन जब्त