03/08/26

'संस्कृति गरिमा मंच' द्वारा श्लोकोच्चारण एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित; सनातन धर्म स्कूल की छात्रा अंशिका भाषण में प्रथम

जे कुमार अंबाला छावनी, 2 अगस्त 2026 : 'संस्कृति गरिमा मंच' के तत्वावधान में 29 जुलाई 2026 को मुत्सद्दीलाल विद्यालय में एक दिवसीय अंतर्विद्यालयी श्लोकोच्चारण एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा' रखा गया था, जिसमें क्षेत्र के 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कड़े मुकाबले के बीच सनातन धर्म (S.D.) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड (अंबाला छावनी) की कक्षा 11वीं मैडिकल की मेधावी छात्रा अंशिका ने अपनी उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का परिचय देते हुए भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, 11वीं कॉमर्स के छात्र भावेश ने श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह चौहान ने विजेता प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत व उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए मार्गदर्शन करने वाली अध्यापिकाओं मैडम पूजा कालड़ा एवं मैडम पंकज शर्मा को विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दीं।

#AmbalaNews #AmbalaCantt #SDSchoolAmbala #SanskritiGarimaManch #SpeechCompetition #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

Previous

भारत में सड़क सुरक्षा और स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मोटर वाहनों में V2V कम्युनिकेशन सिस्टम अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Next

पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए CBSE का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित