09/08/26

दैनिक खबर: आज 09 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला:

उत्तर 24 परगना में भीड़ ने गाड़ी रोककर फेंके पत्थर और जूते; 'चोर-चोर' के लगाए नारे, ममता बोलीं- सिर चकनाचूर हो सकता था।

वेणुगोपाल बोले-कांग्रेसी ऐसे बयान न दें, जिससे बीजेपी खुश हो:

पार्टी नेताओं को भाजपा को खुश करने वाले बयानों से बचने की केसी वेणुगोपाल की नसीहत: शशि थरूर की टिप्पणी पर बोले- कांग्रेस महासचिव, मीडिया रिपोर्टों के बजाय थरूर से ही पूछे जाएं सवाल।

राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'एट होम' रिसेप्शन:

130 कारीगरों ने 3 महीने में तैयार किया खास निमंत्रण पत्र; छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और एमपी की सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक।

बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनर प्लेन रनवे से उतरा:

महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग प्लेन रनवे से फिसला: कैप्टन और कैडेट दोनों सुरक्षित; डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने क्रैश की खबरों को किया खारिज, बड़ा हादसा टला।

झारखंड-मंत्रियों ने देवेंद्र से अनशन तोड़ने की अपील की:

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ 16वें दिन भी अनशन जारी: मंत्रियों की वीडियो कॉल पर मान-मनौव्वल के बावजूद झुके नहीं देवेंद्र नाथ महतो; लिखित आश्वासन मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान।

नेपाल के प्रधानमंत्री आज भारतीय राजदूत से करेंगे मुलाकात:

चीन और अमेरिका के कूटनीतिकों से भी होगी बैठक; पद संभालने के बाद विदेशी राजदूतों के साथ बालेन की यह पहली वन-टू-वन वार्ता।

ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा का जंग के बाद पहला:

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का जंग के बाद पहला वीडियो आया सामने: मेहर न्यूज एजेंसी ने जारी की फुटेज; इजराइली मीडिया के गंभीर बीमारी और मौत के दावों पर उठे सवाल।

अमेरिका में H-1B वीजाधारकों की बढ़ सकती है मुश्किल:

नौकरी जाने के बाद मिलने वाली 60 दिन की मोहलत खत्म करने की तैयारी; नियम लागू होने पर करीब 5 लाख भारतीयों पर पड़ेगा असर।

हाइपरसोनिक हथियारों की रेस में अमेरिका की बड़ी छलांग :

अमेरिकी सेना ने हेवी आर्टिलरी टेस्ट सिस्टम का उपयोग कर किया पहला लाइव-फायर हाइपरसोनिक परीक्षण: एरिजोना के युमा प्रोविंग ग्राउंड में एसएलआरसी लॉन्चर का सफल प्रयोग; हथियार विकास में बड़ी सफलता।

यूईआर-दो लिंक रोड भूमि अधिग्रहण: 

यूईआर-दो से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज: लाडपुर महापंचायत में दिल्ली देहात के किसानों ने रखीं तीन प्रमुख मांगे; दो दिन बाद अगली रणनीति का होगा ऐलान।

शास्त्री पार्क और न्यू उस्मानपुर में DDA की जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल, 

शास्त्री पार्क व न्यू उस्मानपुर में धड़ल्ले से चल रही अवैध पार्किंग पर एक्शन: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीए और एमसीडी को लिखा पत्र; अवैध पार्किंग संचालकों को नोटिस जारी कर मांगी अनुमति।

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा का कार्यक्रम रद :

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद: जेएनयू प्रशासन ने तथ्य छिपाने का आरोप लगाकर रद्द की ऑडिटोरियम की बुकिंग; 10 अगस्त को आयोजित होना था कार्यक्रम।

झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत:

झज्जर में हर घर तिरंगा और वंदे मातरम अभियान का आगाज: डीसी वर्षा खांगवाल ने प्रचार वैन को दिखाई हरी झंडी; लघु सचिवालय में सेल्फी पॉइंट का रिबन काटकर किया शुभारंभ।

साध्वी बनने के लिए 12 वर्षीय बच्ची की बाइक कांवड़:

झज्जर की 12 वर्षीय दीक्षा की अनूठी कांवड़ यात्रा: मिनी बाइक पर शिव प्रतिमा ले जाकर कर रहीं 20 किमी का सफर; 11 अगस्त को करेंगी जलाभिषेक, बोलीं- मन से साध्वी, कर्म से राइडर।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगा दुर्गा कॉलोनी का सर्वे:

फरीदाबाद की दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत: जल्द शुरू होगा नया सर्वे; जमीन रिकॉर्ड के साथ सड़क, सीवर, पेयजल और जलभराव की स्थिति का भी होगा आकलन।

पलवल में बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहा था तस्कर:

पलवल सीआईए होडल पुलिस ने उटावड़ शिकरावा रोड पर कार्रवाई कर दबोचा नशा तस्कर: नूंह निवासी हसीन मोहम्मद से 200 ग्राम हेरोइन बरामद; बाइक पर तस्करी की मिली थी गुप्त सूचना।

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आर्थिक सहायता:

पात्र वर्गों को बेटियों की शादी पर मिलेंगे 71 हजार और 51 हजार रुपये; उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दी योजना की पूरी जानकारी।

अम्बाला में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन:

30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे व आपत्तियां; उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नागरिकों से मतदाता सूची में नाम व विवरण की जांच करने की अपील की।

अम्बाला शहर में 10 अगस्त को लगेगी बिजली अदालत:

यूएचबीवीएन कार्यालय विद्युत सदन में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन; कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार करेंगे बिजली संबंधी शिकायतों का निवारण।

बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग अलर्ट:

कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह की आमजन से अपील; 10 से 13 अगस्त तक पानी का उचित स्टोरेज रखने की दी सलाह।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 38

Next

पूर्वी दिल्ली: कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस अलर्ट; शिवभक्तों की सुरक्षा व सहायता के लिए तैनात